यह 30th July to 4th August 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस पड़ोसी देश के सेनाध्यक्ष ने अंतरिम प्रधानमंत्री (interim prime minister) का पद संभाला?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. श्रीलंका
d. म्यांमार
Answer: d. म्यांमार
———————-
2. म्यांमार के अंतरिम प्रधान मंत्री (interim prime minister) का नाम बताएं?
a. मिन आंग हलैंग
b. आंग सान सू की
c. मैथी वाइस
d. वांग ही
Answer: a. मिन आंग हलैंग (Min Aung Hlaing)
– वह म्यांमार की सेना के प्रमुख हैं और उन्होंने एक फरवरी 2021 को सैन्य तख्तापलट कर दिया था।
– तब उन्होंने वहां की नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति को जेल में डाल दिया था।
– अब सेना प्रमुख ने एक अगस्त 2021 को खुद को म्यांमार का अंतरिम प्रधानमंत्री घोषित कर लिया है।
– वह (मिन आंग हलैंग) मार्च 2011 से म्यांमार की रक्षा सेवाओं के कमांडर-इन-चीफ भी हैं।
– मिन आंग हलैंग ने वर्ष 2023 तक चुनाव कराने का संकल्प लिया है।
– आप जानते ही हैं कि म्यांमार की सेना ने फरवरी 2021 में तख्तापलट किया था।
– वहां की वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले लिया था।
– और एक साल के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया था तब से वहां की सत्ता सेना के कमांडर-इन-चीफ मिन आंग ह्लाइंग के पास थी।
म्यांमार की राजधानी- नाएप्यीडॉ (Naypyitaw)
मुद्रा- क्यात (Kyat)
भाषा- Burmese
———————–
3. e-RUPI क्या है, जिसे PM नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2021 में लांच किया?
a. डिजिटल करेंसी
b. ई-वाउचर आधारित डिजिटल पेमेंट सिस्टम
c. रुपया का डिजिटल रूप
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. ई-वाउचर-बेस्ड डिजिटल पेमेंट सिस्टम
– ई-रुपी एक प्रीपेड ई-वाउचर है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (नेशनल हेल्थ अथॉरिटी) और हेल्थ मिनिस्ट्री ने मिलकर विकसित किया है।
– इसके जरिए कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट होगा।
e-RUPI क्या है?
– यह QR कोड या SMS स्ट्रिंग आधारित इलेक्ट्रॉनिक वाउचर है।
– सरकार के इस कदम से ट्रांसपेरेंट और लीक प्रूफ डिलीवरी में मदद मिलेगी।
– किसी के इलाज या पढ़ाई में मदद करना है तो वो कैश की जगह ई-रुपी से कर सकता है।
– इससे यह पता चल सकेगा कि पैसा सही जगह लगा है।
– किताबों के लिए पैसा भेजा है तो उससे किताबें खरीदी गई हैं या नहीं, ये ई-रुपी से पता चल जाएगा।
– समय के साथ इसमें और भी चीजें जोड़ी जाएंगी।
– ई-रुपी एक तरह से पर्सन के साथ-साथ पर्पज पैसिफिक भी है।
e-RUPI कैसे काम करता है?
– लाभार्थी के मोबाइल पर कोड प्राप्त होता है।
– सेवा प्रदाता के अकाउंट में डायरेक्ट फण्ड ट्रांसफर हो जायेगा।
– यह सुविधा पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी (ट्रैन्स्पेरन्ट) है।
– यह तेज गति से भुगतान करने वाली आसान सेवा है।
– ई-वाउचर का लाभ उठाने के लिए उन्हें कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग की जरूरत नहीं है,
– उदाहरण के लिए आपने एक प्रोडेक्ट खरीदा और खरीदारी पर वाउचर मिला, लेकिन ई-आरयूपीआई में आपको वाउचर को हार्ड कॉपी लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी।
इससे होने वाले फायदे
– वाउचर आपके मोबाइल फोन पर क्यूआर कोड या एसएमएस के रूप में भेजा जा सकता है।
– बताया जा रहा है कि सबसे बड़ा फायदा है कि लेन- देन ट्रैन्स्पेरन्ट रहेगा।
– जिस सुविधा के लिए सरकारी पैसा आया है वह उसी काम में लगा है या नहीं ये पता चल जाएगा
– यह प्रणाली सरकार की कल्याणकारी सेवाओं को बिना किसी गड़बड़ी के सुनिश्चित करने में भी बहुत उपयोगी हो सकती है।
– जैसे कि मां और बाल कल्याण योजनाओं के तहत या टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के तहत दवाएं और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना।
– ई-वाउचर के जरिये आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और उर्वरक सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे।
– ऐसे में इनका उपयोग उन्हीं काम के लिए किया जाएगा, जिसके लिए दिया गया है।
क्या e-RUPI, डिजिटल करेंसी है?
– नहीं। यह एक पेमेंट सिस्टम है।
– यह इंडियन रुपया द्वारा समर्थित है। इसे ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।
———————–
4. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता का कार्यभार कितने समय के लिए एक अगस्त 2021 को संभाला?
a. एक माह के लिए
b. दो माह के लिए
c. छह माह के लिए
d. एक साल के लिए
Answer: a. एक माह के लिए
– भारत ने अगस्त 2021 के लिए UNSC की अध्यक्षता संभाली।
UNSC में कितने सदस्य देश-
– UNSC में 15 देश शामिल हैं, जिसमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं।
– इनमें पांच परमानेंट मेंबर होते हैं, जिनके पास वीटो पावर होती है। – चाइना, फ्रांस, रसियन फेडरेशन, यूनाइटेड किंगडम और यूएसए।
– 10 नॉन परमानेंट मेंबर होते हैं। इनका कार्यकाल दो साल का होता है।
– हर साल पांच मेंबर चुने जाते हैं और हर साल पांच मेंबर रिटायर होते जाते हैं।
– ये दुनिया के अलग-अलग रीजन (क्षेत्र) से होते हैं।
– अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत को दो साल का कार्यकाल मिला है, जो 1 जनवरी 2021 से शुरू हो चुका है।
हर महीने बदलती है अध्यक्षता
– हर महीने अंग्रेजी के लैटर के आधार पर UNSC की अध्यक्षता बदलती रहती है।
– इस अधार पर अगस्त 2021 के बाद दिसंबर 2022 में भी भारत को अध्यक्षता करने का मौका मिलेगा।
– इससे पहले भी भारत जब UNSC का नॉन परमानेंट मेंबर रहा है, तो अध्यक्षता का मौका मिलता रहा है।
– UN में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति हैं।
UNSC की अध्यक्षता करने वाले मोदी भारत के पहले पीएम-
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UNSC की कुछ बैठक की अध्यक्षता खुद करेंगे।
– ऐसा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री होंगे।
– पहले भी भारत को UNSC की अध्यक्षता मिली है, लेकिन किसी प्रधानमंत्री ने नहीं, बल्कि डिप्लोमैट ने अध्यक्षता की है।
– हां, एक बार वर्ष 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सुरक्षा परिषद की मीटिंग में शामिल हुए थे।
– भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत महत्वपूर्ण बैठकों और अन्य संबंधित मुद्दों का समन्वय करेगा।
भारत अपनी अध्यक्षता में तीन हाई लेवल मीटिंग करने जा रहा है-
1- समुद्री सुरक्षा (maritime security)
2- शांति स्थापना (peacekeeping)
3- आतंकवाद विरोधी (counter-terrorism)
UNSC में भारत का आठवां कार्यकाल –
भारत कब-कब चुना गया अस्थाई सदस्य?
– 1950-51
– 1967-68
– 1972-73
– 1977-78
– 1984-85
– 1991-92
– 2011-12
– 2021-22
UN (संयुक्त राष्ट्र)
– स्थापना – 1945.
– इस समय टोटल 193 मेंबर हैं।
Main Organs of UN (संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंग)
– General Assembly
– Security Council
– Economic and Social Council
– Trusteeship Council
– International Court of Justice
– Secretariat
– अन्य स्पेशलाइज्ड एजेंसी होती है – जैसे WHO, ILO.
क्यों महत्वपूर्ण है UNSC
– संयुक्त राष्ट्र में जो भी क्रीटिकल डिसीजन लिए जाते हैं, वो UNSC में होते हैं।
– भारत और इससे रिलेटेड देश चाहते हैं कि सिक्योरिटी काउंसिल से रिलेटेड रिफॉर्म लाइ जाए।
– सिक्योरिटी काउंसिल में पांच परमानेंट मेंबर हैं उसमें बदलाव किया जाए और भारत को जगह दी जाए।
UN में भारत के स्थाई प्रतिनिधि कौन?
– संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि (Permanent Representative,) टीएस तिरुमूर्ति हैं।
———————–
5. किस अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर इसरो ने NISER उपग्रह को वर्ष 2023 तक लांच करने का फैसला किया?
a. ESA
b. NASA
c. Roscosmos
d. CNES
Answer: b. NASA
– पृथ्वी विज्ञान मंत्री (Earth Sciences Minister) जितेंद्र सिंह ने लोकसभा के मानसून सत्र में यह जानकारी दी।
– NISAR सैटेलाइट का पूरा नाम ‘नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार’ है।
– इस प्रोजेक्ट पर वर्ष 2015 में USA के तत्कालीन प्रेसिडेंट बराक ओबामा के इंडिया विजिट के दौरान डिसीजन हुआ था।
– इस सैटेलाइट का उपयोग भूमि की सतह में परिवर्तन का वैश्विक माप करना है, को 2023 की शुरुआत में लॉन्च करने का प्रस्ताव है।
– यह एक डुअल-बैंड (dual-band) (एल-बैंड और एस-बैंड) रडार इमेजिंग मिशन है, जिसमें भूमि (land), वनस्पति (vegetation) और क्रायोस्फ़ेयर (cryosphere) में मामूली बदलावों को देखने के लिए ऑपरेशन के पूर्ण पोलारिमेट्रिक (polarimetric) और इंटरफेरोमेट्रिक (interferometric) मोड की क्षमता होगी।
इसरो
अध्यक्ष: के सीवन (K.Sivan)
मुख्यालय: बेंगलुरु (Bengaluru), कर्नाटक (Karnataka)
स्थापना: 15 अगस्त 1969
नासा
प्रशासक: बिल नेल्सन (Bill Nelson)
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.), USA
स्थापना: 1 अक्टूबर 1958
———————–
6. 100 प्रतिशत COVID-19 टीकाकरण प्राप्त करने वाला पहला भारतीय शहर कौन बना?
a. पटना
b. दिल्ली
c. मुंबई
d. भुवनेश्वर
Answer: d. भुवनेश्वर
– भुवनेश्वर नगर निगम (Bhubaneswar Municipal Corporation – BMC) ने कोविड -19 के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया था।
– उसने दावा किया है कि 18 वर्ष से ऊपर के 100 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण दो अगस्त 2021 को पूरा हो गया।
ओडीशा
राजधानी – भुवनेश्वर
मुख्यमंत्री – नवीन पटनायक
राज्यपाल – गणेशी लाल
———————–
7. स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 पर विशेष अतिथि के रूप में किसे आमंत्रित किया जा रहा है?
a. ओलंपिक टीम
b. गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी
c. रूस के प्रधानमंत्री
d. फ्रांस के राष्ट्रपति
Answer: a. ओलंपिक टीम
– स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में लाल किले पर आमंत्रित करेंगे।
– आमंत्रण के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उनसे बातचीत भी करेंगे।
– ऐसा पहली बार है कि जब ओलंपिक में हिस्सा लेने गई टीम को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में लाल किले पर बुलाया जाएगा।
– ओलंपिक 2020 का आयोजन जापान की राजधानी तोक्यो में किया जा रहा है।
– इसमें भारत की ओर से 228 खिलाड़ियों और मैनेजमेंट दल को भेजा गया है, इसमें 120 एथलीट हैं जबकि बाकी कोच और अन्य सदस्य हैं।
———————–
8. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने आत्महत्या (suicide) का डाटा जारी किया, इसमें किस आयु वर्ग के सबसे ज्यादा केसेज हैं?
a. 14-18 आयु वर्ग
b. 15-18 आयु वर्ग
c. 16-21 आयु वर्ग
d. 15-19 आयु वर्ग
Answer: a. 14-18 आयु वर्ग
– NCRB ने संसद में 30 जुलाई 2021 को वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने एक सांसद के सवाल के जवाब में यह डाटा जारी किया है।
– आंकड़ों के अनुसार, 14-18 आयु वर्ग के 24,000 से अधिक बच्चों ने वर्ष 2017-19 में आत्महत्या की।
– इनमें 13,325 लड़कियां शामिल हैं, 2017 में 14-18 आयु वर्ग के 8,029 बच्चों ने आत्महत्या की, जो 2018 में बढ़कर 8,162 हो गई।
– वर्ष 2019 में यह संख्या बढ़कर 8,377 हो गई।
– आंकड़ों के मुताबिक 4,046 बच्चों की आत्महत्या के पीछे परीक्षा में फेल होने को कारण बताया गया।
– वहीं, 411 लड़कियों समेत 639 बच्चों की आत्महत्या के पीछे शादी से जुड़ा मामला बताया।
– करीब 3,315 बच्चों ने प्रेम प्रसंग से जुड़े कारणों से आत्महत्या कर ली, जबकि 2,567 बच्चों की आत्महत्या के पीछे बीमारी को कारण बताया गया है।
– 81 बच्चों की मौत का कारण शारीरिक शोषण बताया गया।
– COVID-19 के कारण स्थिति के बिगड़ने की संभावना की चेतावनी देते हुए बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने स्कूली पाठ्यक्रम में जीवन कौशल प्रशिक्षण और मानसिक स्वास्थ्य को स्वास्थ्य और कल्याण एजेंडे का हिस्सा बनाने पर जोर दिया है।
रिपोर्ट में आत्महत्या के प्रमुख कारण-
– किसी प्रियजन की मौत
– नशे का आदी होना
– गर्भधारण करना
– सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होना
– बेरोजगारी
– गरीबी।
सबसे ज्यादा आत्महत्या किस राज्य में
– इस आयु वर्ग में आत्महत्या के सबसे अधिक मामले मध्य प्रदेश से सामने आए जहां 3,115 बच्चों ने आत्महत्या की।
– इसके बाद पश्चिम बंगाल में 2,802, महाराष्ट्र में 2,527 और तमिलनाडु में 2,035 बच्चों ने आत्महत्या की।
————————–
9. लगातार दो ओलंपिक गेम्स आयोजन में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम बताएं?
a. ज्वाला गुट्टा
b. पीवी सिंधु
c. सायना नेहवाल
d. अनुष्का पारिख
Answer: b. पीवी सिंधु
– भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी (शटलर) पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में एक अगस्त 2021 को चीन की ‘हे बिंग जियाओ’ को हराकर कांस्य (bronze) पदक जीत लिया।
– वह लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।
– इससे पहले सिंधु ने वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक (silver medel) अपने नाम किया था।
– सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है, इस पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया है।
– इससे पहले भारत की वेटलिफ्टिर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम कैटेगिरी की प्रतियोगिता में ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता।
पीवी सिंधु के बारे में
– वह आन्ध्र प्रदेश (हैदराबाद) की रहने वाली हैं और 26 साल की हैं।
– आठ साल की उम्र में ही पीवी सिंधु इस खेल को नियमित रूप से खेलने लगीं थी।
– इनके माता – पिता दोनों ही पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं.
– वर्ष 2000 में उनके पिता पी. वी. रमण को उनके खेल के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
– भले ही माता – पिता वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हो लेकिन सिंधु का रूझान बैडमिंटन खेल में ही रहा।
– इसका कारण यह था, कि वर्ष 2001 में आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन पुलेला गोपीचंद की सफलता से बहुत प्रभावित थी,
– इसीलिए वह बैडमिंटन की ओर झुकी।
– तभी सिंधु आठ साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलने लगीं थी।
———————–
10. भारत की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मान कौर का निधन 31 जुलाई 2021 को हो गया, वह किस खेल से जुड़ी थीं?
a. रेसलर
b. एथलीट
c. शटलर
d. क्रिकेट
Answer: b. एथलीट
– इंटरनेशनल मास्टर एथलीट मान कौर का 105 साल की उम्र में गॉल ब्लैडर कैंसर बीमारी से निधन हो गया।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2019 में उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
– उन्होंने 102 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 100 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीता था।
– इसके अलावा ऑकलैंड में स्काई टॉवर पर ‘स्काई वॉक’ कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
– उस समय उनकी उम्र 102 साल की थी, यह स्काई टॉवर शहर से 192 मीटर की ऊंचाई पर था।
– उन्होंने अपने बेटे गुरदेव सिंह का हाथ पकड़कर यह ‘स्काई वॉक’ की थी।
– उन्होंने वर्ष 2019 में पोलैंड में संपन्न हुई वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स में चार गोल्ड मेडल जीते थे।
– वर्ष 2018 स्पेन में आयोजित मास्टर्स मुकाबलों में जेवलिन थ्रो व 200 मीटर दौड़ मुकाबले में दो गोल्ड मेडल जीते थे।
– वर्ष 2017 में भारत में हुई वर्ल्ड मास्टर गेम्स में 100 मीटर रेस व जेवलिन थ्रो में रिकॉर्ड तोड़ा।
– वर्ष 2016 में उन्होंने 100 वर्ष के उम्र वर्ग में अमेरिका मास्टर गेम्स में 4 गोल्ड मेडल हासिल किए।
– वह दुनिया के 25 देशों में आयोजित होने वाली मास्टर गेम्स में हिस्सा ले चुकी थी और 35 मेडल जीते थे।
————————–
11. लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts-CGA) के रूप में किसने कार्यभार संभाला?
a. नीरज वर्मा
b. उपदेश तिवारी
c. दीपक दास
d. अंशुमान गौतम
Answer: c. दीपक दास
(नोट – CAG – कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया और CGA – कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स अलग-अलग होते हैं।)
– दीपक दास ने 01 अगस्त, 2021 को 25वें लेखा महानियंत्रक CGA के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
– वह 1986 बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा (Indian Civil Accounts Service – ICAS) अधिकारी हैं।
– दीपक दास केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक (Principal Chief Controller of Accounts) रह चुके हैं।
– इससे पहले CGA पद पर सोमा राय बर्मन थीं।
CGA का काम?
– CGA लेखा मामलों पर केंद्र सरकार का प्रधान सलाहकार (Principal Advisor) होता है।
– केंद्र सरकार के खातों (Accounts) को तैयार करने और जमा करने की जिम्मेदारी CGA होती है।
– राजकोष नियंत्रण (exchequer control) और आंतरिक लेखा परीक्षा (internal audits) के लिए भी जिम्मेदार CGA होता है।
– राजकोषीय घाटा भी यही कैल्कुलेट करते हैं।
——————–
12. हंगेरियन ग्रां प्री 2021 किस खिलाड़ी ने जीता?
a. सेबस्तियन वेट्टल
b. माइकल शूमाकर
c. लुईस हैमिल्टन
d. इस्टेबैन ओकॉन (Esteban Ocon)
Answer: d. इस्टेबैन ओकॉन (Esteban Ocon)
– फ्रांस के अल्पाइन-रेनॉल्ट टीम के इस्टेबैन ओकॉन ने हंगरी में 01 अगस्त, 2021 को आयोजित हंगेरियन ग्रांड प्रिक्स 2021 जीता है।
– इस्टेबैन ओकॉन की यह पहली F1 रेस जीत है।
– सेबस्तियन वेट्टल (Sebastian Vettel) एस्टन मार्टिन-मर्सिडीज/जर्मनी दूसरे स्थान पर रहे।
– वहीं लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) तीसरे स्थान पर रहे।
– इस जीत के साथ, उन्होंने मैक्स वेर्स्टाप्पेन से फॉर्मूला वन चैंपियनशिप की बढ़त ले ली।
—————
13. विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) कब मनाया जाता है?
a. 4 से 10 अगस्त
b. 2 से 8 अगस्त
c. 1 से 7 अगस्त
d. 3 से 9 अगस्त
Answer: c. 1 से 7 अगस्त
– इस दिवस को शिशुओं (babies) के लिए स्तनपान (Breastfeeding) की महत्ता पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है।
– यह अगस्त महीने के पहले सप्ताह को मनाया जाता है।
– WHO की रिपोर्ट के अनुसार, स्तनपान बच्चों के लिए तो महत्वपूर्ण होता ही है, माताओं के स्तन कैंसर (Breast Cancer), टाइप 2 मधुमेह के विकास के जोखिम को भी कम करता है।
– इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग से हर साल ब्रेस्ट कैंसर के कारण 20,000 मातृ मृत्यु को रोका जा सकता है।
– ब्रेस्टफीडिंग को बढ़ावा देने के लिए 1990 में वर्ल्ड एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन (WABA) का गठन किया गया था।
– वर्ष 1992 में पहला विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया था
– अब यह दुनिया के 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
– 2021 का विषय- “स्तनपान की रक्षा करें: एक साझा जिम्मेदारी (Protect Breastfeeding: A Shared Responsibility)” है।
———————-
14. विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) कब मनाया जाता है?
a. 31 जुलाई
b. 30 जुलाई
c. 29 जुलाई
d. 28 जुलाई
Answer: a. 31 जुलाई
– विश्व रेंजर दिवस ड्यूटी के दौरान मारे गए या घायल हुए रेंजरों की याद में मनाया जाता है।
– रेंजरों ने दुनिया की प्राकृतिक (world’s natural) और सांस्कृतिक विरासत (cultural heritage) की रक्षा के लिए अनेको कार्य किए।
– रेंजर एक ऐसा व्यक्ति होता है जिसे प्राकृतिक संरक्षित (natural protected) का काम सौंपा जाता है।
– एक रेंजर आमतौर पर वन रेंजर (forest ranger) या पार्क रेंजर (park ranger) को संदर्भित (referenced) करता है।
– वनों व वन्यजीवों की रक्षा करने वाले को ही वनरक्षक या रेंजर कहते है।
– वर्ष 1992 में आज ही के दिन इंटरनेशनल रेंजर फेडरेशन की स्थापना हुई थी।
– विश्व रेंजर दिवस अंतर्राष्ट्रीय रेंजर महासंघ द्वारा बनाया गया था और पहली बार 2007 में आयोजित किया गया था।
———————-
15. सरकारी सेवाओं में ट्रांसजेंडर समुदाय (transgender community) के लिए एक प्रतिशत आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य कौन- सा है?
a. कर्नाटक
b. केरल
c. आंध्र प्रदेश
d. तमिलनाडु
Answer: a. कर्नाटक
– ये रिजर्वेशन सभी कैटेगरी (Gen/OBC/SC/ST & Other) में दिया जाएगा।
– दरअसल, कर्नाटक में पुलिस भर्ती के दौरान ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षण की मांग उठी।
– मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।
– याचिका दायर करने वाले संगठन का कहना था कि आवेदन के दौरान सिर्फ महिला और पुरुष का ही ऑप्शन है। तीसरे जेंडर का ऑप्शन नहीं है।
– हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी।
– इसी के बाद कर्नाटक सरकार ने ट्रांसजेंडर के लिए अब सरकारी नौकरियों में आरक्षण तय कर दिया है।
– इसमें कहा गया है कि जब भी गवर्नमेंट जॉब्स के लिए notification जारी होंगे तो पुरुष और महिला कॉलम के साथ ‘अन्य’ कॉलम जोड़ा जाना चाहिए।
– सरकार ने इस संबंध में उच्च न्यायालय (High Court) को एक रिपोर्ट सौंपी है।
– उसने कहा कि, ट्रांसजेंडरों को 1 फीसदी आरक्षण देने के लिए कर्नाटक सिविल सेवा (सामान्य भर्ती) नियम, 1977 में संशोधन किया है।
– कर्नाटक सिविल सेवा (सामान्य भर्ती) नियम, 1977 में संशोधन के बाद एक नोटिफिकेशन 6 जुलाई 2021 को जारी किया जा चुका है।
————————
16. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) किस दिन मनाया जाता है?
a. 30 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 28 जुलाई
d. 27 जुलाई
Answer: b. 29 जुलाई
– बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है, देश में 52 टाइगर रिजर्व हैं।
– बाघों को संरक्षण (Protection) देने और उनकी प्रजाती को विलुप्त (extinct) होने से बचाने के लिए विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 2020 में जारी Tiger Status Report 2018 (Status of Tiger : Co-predators & Prey in India 2018) के अनुसार भारत दुनिया की बाघों की आबादी का 70 प्रतिशत हिस्सा है।
– मतलब पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ भारत में पाए जाते हैं।
– इसी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2967 बाघ हैं।
– देश में सबसे ज्यादा 526 बाघ मध्यप्रदेश राज्य में हैं।
भारत के टॉप 5 राज्यों में बाघों की संख्या (अनुमानित) –
Madhya Pradesh : 526 (441 – 621)
Karnataka : 524 (475 – 573)
Uttarakhand : 442 (393 – 491)
Maharashtra : 312 (270 – 354)
Uttar Pradesh : 173 (148 – 198)
– वहीं जिम कॉर्बेट पार्क में बाघों की संख्या सबसे अधिक पाई गई है।
दुनिया में बाघों का संरक्षण
– भारत बाघों के पोषण की दिशा में बाघ वाले सभी 13 देशों के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है।
– इस समय भारत समेत कुल 13 टाइगर रेंज नेशन हैं।
– जिनमें बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
————————
17. अंतर्राष्ट्रीय बाघ मानक कार्यकारी समिति ने भारत के कितने टाइगर रिजर्व को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा बताया है?
a. 12 टाइगर रिजर्व
b. 13 टाइगर रिजर्व
c. 14 टाइगर रिजर्व
d. 15 टाइगर रिजर्व
Answer: c. 14 टाइगर रिजर्व
– देश में कुल 52 टाइगर रिजर्व हैं।
– इनमें से 14 टाइगर रिजर्व को ‘सीए-टीएस’ की (conservation assured tiger standard) मान्यता मिली है।
– यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई 2021) के दौरान दी।
– यह बाघों के संरक्षण से जुड़ा यह एक विश्वस्तरीय प्रमाणीकरण (world class certification) है।
– जिसका निर्धारण बाघों के बेहतर प्रबंधन से जुड़े उच्च मानकों (Higher standards) और बेहतर कार्यप्रणाली (better practices) के आधार पर किया जाता है।
– टाइगर रिजर्व को यह मान्यता अंतरराष्ट्रीय संगठनों की देखरेख में दी जाती है।
इन टाइगर रिजर्व को दी मान्यता-
– मानस टाइगर रिजर्व (असम)
– काजीरंगा टाइगर रिजर्व (असम)
– ओरांग टाइगर रिजर्व (असम)
– सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
– कान्हा टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
– पन्ना टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
– पेंच टाइगर रिजर्व (महाराष्ट्र)
– वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (बिहार)
– दुधवा टाइगर रिजर्व (उत्तर प्रदेश)
– परमबीकुलम टाइगर रिजर्व (केरल में )
– मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (तमिलनाडु)
– अनामलाई टाइगर रिजर्व (तमिलनाडु )
– बंदीपुर टाइगर रिजर्व (कर्नाटक )
– सुंदरवन टाइगर रिजर्व (पश्चिम बंगाल)
————————
18. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (NCB) का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
a. राजेंद्र त्रिपाठी
b. एसएन प्रधान
c. नीरज कांत राही
d. विनोद पुरोहित
Answer: b. एसएन प्रधान
– राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के महानिदेशक (DG) एसएन प्रधान ने 29 जुलाई 2021 को NCB के प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।
– केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 जुलाई को आदेश जारी कर उनसे NCB के DG का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा।
– एसएन प्रधान ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राकेश अस्थाना की जगह ली।
– राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
NDRF- National Disaster Response Force
NCB- Narcotics Control Bureau
—————
19. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) कब मनाया जाता है?
a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 28 जुलाई
Answer: d. 28 जुलाई
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का इतिहास का पता नहीं है, लेकिन इसे मनाने का उद्देश्य एक प्रजाति के रूप में आत्मनिरीक्षण करना है।
– ताकि पता चल सके कि मनुष्य किस प्रकार प्रकृति का शोषण कर रहे हैं।
– प्राकृतिक संसाधनों (natural resources) के अत्यधिक दोहन (overexploitation) के कारण मनुष्य ग्लोबल वार्मिंग, बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं, बढ़े हुए तापमान के प्रकोप का सामना कर रहा है।
—————
20. केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 24/7 हेल्पलाइन नंबर 7827170170 लांच किया, यह सुविधा किन महिलाओं के लिए है?
a. रेप पीडि़ता
b. गरीब महिलाएं
c. हिंसा से प्रभावित
d. रोजगार की तलाश कर रही
Answer: c. हिंसा से प्रभावित
– स्मृति ईरानी ने ये हेल्पलाइन सुविधा 27 जुलाई, 2021 को लांच किया।
– इस हेल्पलाइन नंबर से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24/7 सहायता मिलेगी।
– उन्हें अस्पताल, डॉक्टर, पुलिस, मनोवैज्ञानिक सेवाओं, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों से कनेक्ट किया जाएगा।
– यह हेल्पलाइन सुविधा देश भर में सभी महिलाओं की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
– हेल्पलाइन का उद्देश्य महिलाओं को 24 घंटे परामर्श और शिकायत सेवाएं देना है जो हिंसा से प्रभावित हैं।
कैसे काम करेगी
– इस हेल्पलाइन पर 18 साल और उससे अधिक उम्र की कोई भी महिला कॉल करके मदद मांग सकती है।
– यह हेल्पलाइन राष्ट्रीय महिला आयोग के परिसर से संचालित की जाएगी, जो नई दिल्ली में स्थित है।
————————
21. किस देश ने भारत को कोविड-19 ‘रेड लिस्ट’ में शामिल किया, और अपने नागरिकों की यहां यात्रा पर तीन साल के लिए प्रतिबंध और जुर्माना लगाने की घोषणा की?
a. फ्रांस
b. अमेरिका
c. सऊदी अरब
d. नेपाल
Answer: c. सऊदी अरब
– सऊदी अरब ने अपने नागारिकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने कोरोना वायरस की ‘रेड लिस्ट’ में शामिल देशों की यात्रा की तो उन्हें 3 साल के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
– सऊदी अरब ने कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने के बाद उसके प्रसार पर काबू पाने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की।
रेड लिस्ट में ये देश-
– सऊदी अरब ने भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम, यूएई, तुर्की देशों में जाने पर बैन लगाया है।
—————————-
22. नौसेना (Navy) के नए उप प्रमुख (deputy chief) के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
a. वाइस एडमिरलअशोक कुमार
b. वाइस एडमिरल अवनीश अरोरा
c. वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमडे
d. वाइस एडमिरल आलोक नरवणे
Answer: c. वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमडे
– उन्होंने 31 जुलाई 2021 को वाइस एडमिरल जी अशोक की जगह ली।
– वह एक जनवरी 1984 को नौसेना मे शामिल हुए थे।
– उन्हें 2017 में राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2007 में नौसेना मेडल से सम्मानित किया गया था।
नौसेना
नेवी चीफ – एडमिरल करमबीर सिंह
—————————-
23. मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस (world day against human trafficking) कब मनाया जाता है?
a. 31 जुलाई
b. 30 जुलाई
c. 29 जुलाई
d. 28 जुलाई
Answer: b. 30 जुलाई
– संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 2013 में, मानव तस्करी के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए 30 जुलाई को यह दिवस नामित किया।
वर्ष 2021 की थीम- पीड़ितों की आवाजें आगे बढ़ेंगी ( Victims’ Voices Lead the Way)
—————————-
24. भारत के किस टाइगर रिजर्व को नेटवेस्ट ग्रुप अर्थ हीरोज अवॉर्ड-2021 दिया गया?
a. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
b. अन्नामलाई टाइगर रिजर्व
c. कान्हा टाइगर रिजर्व
d. संजय – दुबरी टाईगर रिजर्व
Answer: a. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
– मध्य प्रदेश राज्य के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन के लिए अर्थ गार्डियन श्रेणी में नेटवेस्ट ग्रुप अवॉर्ड 2021 जीता।
– मप्र के होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 2130 वर्ग किलोमीटर में फैला क्षेत्र है।
– यह डेक्कन बायो-जियोग्राफिक क्षेत्र का हिस्सा है।
– मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने इस अवॉर्ड पर टाइगर रिजर्व के प्रबंधन को टिवटर पर बधाई दी।
– सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 50 बाघ और 200 से ज्यादा तेंदुआ हैं।
– इस टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी जगह मिली है।
नेटवेस्ट ग्रुप अर्थ हीरोज अवॉर्ड
– ये अवॉर्ड उन लोगों और संस्थानों को दिया जाता है जो हमारे Ecosystem को संरक्षित (protected) करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
—————————-
25. अर्मेनिया के प्रधानमंत्री दूसरी बार कौन बने?
a. निकोला पाशिन्यान
b. विवालू कोहिनाकू
c. अर्मेन सरकिसियन
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. निकोला पाशिन्यान
– उनकी पार्टी ने जून 2021 में हुए संसदीय चुनावों में बहुमत प्राप्त किया है।
– इससे पहले वह वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री चुने गए थे। अब दोबारा उन्हें दो अगस्त 2021 को पीएम बनाया गया है।
आर्मेनिया
राजधानी: येरेवान (Yerevan);
मुद्रा: अरमेनियाई दरम (Armenian dram)।
राष्ट्रपति : आर्मेन सरकिसियन
—————————
26. मुस्लिम महिला अधिकार दिवस (Muslim Women’s Rights Day) कब मनाया जाता है?
a. 2 अगस्त
b. 1 अगस्त
c. 3 अगस्त
d. 4 अगस्त
Answer: b. 1 अगस्त
– इस दिवस की घोषणा वर्ष 2020 में माइनॉरिटी अफेयर्स मिनिस्ट्री ने की थी।
– दरअसल, एक अगस्त 2021 को तीन तलाक के खिलाफ कानून लागू करने के दो वर्ष पूरे होने पर मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया।
– भारत सरकार ने 01 अगस्त, 2019 को तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया था।
– कानून को औपचारिक रूप से मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण-Protection of Rights on Marriage) अधिनियम, 2019 कहा जाता है।
– यह मुस्लिम पुरुषों द्वारा तत्काल तलाक की प्रथा को प्रतिबंधित करता है।
– इस कानून के तहत दोषी को तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
– इसके अलावा पीडि़त मुस्लिम महिलाएं अपने और नाबालिग बच्चों के लिए गुजारे-भत्ते की मांग भी कर सकती हैं।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
Buy eBooks & PDF