यह 4 April 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. कोरोना वायरस के बहाने किस देश की संसद ने प्रधानमंत्री को हमेशा सत्ता में बने रहने का अधिकार दे दिया?
a. ब्रिटेन
b. भारत
c. ऑस्ट्रेलिया
d. हंगरी
Answer d. हंगरी
– कोरोनावायरस के डर की आड़ लेकर यूरोपियन देश हंगरी में लोकतंत्र का खात्मा कर दिया गया है।
– यहां कोविड-19 को लेकर 30 मार्च 2020 को एक बिल पारित किया गया, जिसके तहत प्रधानमंत्री विक्टर ओरबन को हमेशा सत्ता में बने रहने का अधिकार मिला है।
– यहां आपातकाल भी लागू कर दिया गया है।
– इस बिल के पास होने के बाद संसद निलंबित हो गयी है.
– इस दौरान संसद के अधिकार भी समाप्त कर दिए गए हैं और सिर्फ़ प्रधानमंत्री को इन प्रतिबंधों को हटाने के समय पर फ़ैसला करने का अधिकार दिया गया है.
– साथ ही यहां चुनाव और जनमत संग्रह अनिश्चित समय के लिए रोक दिए गए हैं।
– बिल में यह नहीं बताया गया कि आपातकाल कब खत्म होगा, जिसका अर्थ है कि यह भी सरकार ही तय करेगी।
– यह भी बताया ही नहीं गया है कि विक्टर के पास ये शक्तियां कब तक रहेंगी, उन्हें कब तक के लिए लीडर चुन लिया गया है.
– हंगरी यूरोपियन यूनियन (ईयू) का सदस्य है और ईयू के सदस्य होने की एक शर्त होती है कि वहां पर लोकतंत्र होना जरूरी होता है।
– ईयू ने बिना हंगरी का नाम लिए निंदा की है।
– हंगरी में लंबे समय तक कम्युनिज्म शासन रहा है।
– 1989 में विक्टर ओरबन ने लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की मांग कर बड़े प्रदर्शन और रैलियां की थीं। 1989 में ही हंगरी संसदीय लोकतंत्र बन गया। इसके नौ साल बाद 1998 में ओरबन प्रधानमंत्री बन गए।
———————————
2. कोरोना वायरस की वजह से किस देश की सरकार ने निजी अस्पतालों का राष्ट्रीयकरण कर दिया है?
a. ब्रिटेन
b. स्पेन
c. ऑस्ट्रेलिया
d. हंगरी
Answer b. स्पेन
– स्पेन में निजी अस्पतालों का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया है।
यहां 19 प्रांतों में 500 से ज्यादा निजी अस्पताल हैं।
– दरअसल, स्पेन में कोरोना वायरस की वजह से 4 अप्रैल 2020 की सुबह तक 11 हजार लोग मारे जा चुके हैं।
– इसी वजह से स्पेन की सरकार ने निजी अस्पतालों का नेशनलाइजेशन कर दिया।
– कोविड-19 ने यह साबित कर दिया है कि हम मार्केट्स की अपनी मान्यताओं को लेकर कितने ग़लत थे.
– पूरी दुनिया में, सरकारें डर रही हैं कि क्रिटिकल सिस्टम्स या तो गड़बड़ा जाएंगे या ओवरलोडेड हो जाएंगे.
– फ़्रांस ने कहा है कि उसने बड़े कारोबारों के राष्ट्रीयकरण की तैयारी शुरू कर दी है.
– यूके में ट्रांसपोर्ट के तमाम जरियों के राष्ट्रीयकरण की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है.
– दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख से ज्यादा हो गई है।
– 56 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
– भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा तीन हजार से ज्यादा हो गया है।
——————————-
3. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने किस देश की आतंकी घटना की जांच के लिए पहला विदेशी मामला दर्ज (FIR) किया?
a. पाकिस्तान
b. अफगानिस्तान
c. फ्रांस
d. ब्रिटेन
Answer b. अफगानिस्तान
– NIA ने एक अप्रैल 2020 को इस बारे में प्राथमिकी दर्ज की जो विदेश में एनआईए द्वारा जांच किया जाने वाला पहला मामला है।
– दरअसल, 25 मार्च 2020 में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमला हुआ था, इसमें भारतीय नागरिक सहित 27 लोगों की मौत हुई थी।
– इसकी जिम्मेदारी आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट खोरसान प्रोविंस (आईएसकेपी) ने ली थी।
– मामला भारतीय दंड संहिता और आतंकवाद निरोधी कानून के धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
– नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछले साल एनआईए एक्ट मे संशोधन किया था।
– यह संशोधन 2 अगस्त 2019 को अमल में आ गया था।
– संशोधित कानून में एनआईए को देश के बाहर किसी भी ऐसे मामलों की जांच करने के अधिकार दिए गए हैं, जिसमें भारतीय या भारत का हित प्रभावित हुआ हो।
– आतंकवाद, साइबर क्राइम और मानव तस्करी की जांच का भी एनआई को अधिकार दिया गया।
——————————
4. केंद्र सरकार ने किस केंद्र शासित प्रदेश की नौकरियां वहां के मूल निवासियों (डोमिसाइल) के लिए आरिक्षित कर दी हैं?
a. दिल्ली
b. चंडीगढ़
c. जम्मू-कश्मीर
d. पुद्दुचेरी
Answer c. जम्मू-कश्मीर
– इससे पहले एक अप्रैल को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अनुकूलन) आदेश-2020 लाते हुए डोमिसाइल के लिए नियम तय करते हुए सरकार ने केवल समूह चार तक के लिए नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित की थीं।
– अब 3 अप्रैल को संशोधित अधिसूचना में कहा गया है, ‘केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के तहत किसी भी पद पर नियुक्ति के उद्देश्य के लिए उपयुक्त शर्तें पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का डोमिसाइल होगा।’
—————————
5. कोरोनो वायरस की वजह से वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 को स्थगित करके कब आयोजित करने का फैसला हुआ है?
a. 2021
b. 2022
c. 2023
d. 2024
Answer b. 2022
– यह चैंपियनशिप 6 से 15 अगस्त तक साल 2021 में अमेरिका के यूजीन में आयोजित किया जाना था।
– दरअसल, टोक्यो ओलंपिक 2021 में 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित करने की घोषणा हुई है। इस वजह से वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन संभव नहीं था।
– विश्व एथलेटिक्स का मुख्यालय मोनाको में स्थित है.
– अध्यक्ष: सेबस्टियन कोए
———————————–
6. केंद्र सरकार ने COVID-19 मरीज के मूवमेंट की ट्रैकिंग करने के लिए किस आधिकारिक एप को लांच किया है?
a. आरोग्य सेतु
b. आरोग्यधाम
c. कोविड सेतु
d. इनमें से कोई नहीं
Answer a. आरोग्य सेतु
– इसके ज़रिए लोग अपने आसपास कोरोना के मरीज़ों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
——————————
7. भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई गई?
a. यूनाइटेड किंगडम
b. फ्रांस
c. चीन
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer c. चीन
– भारत और चीन ने COVID-19 महामारी के कारण अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए निर्धारित सभी इवेंट्स को स्थगित कर दिया है।
– भारत एशिया का पहला गैर-साम्यवादी देश था जिसने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। – आज सीमा मुद्दों जैसी समस्याओं के बावजूद दोनों देशों के मजबूत व्यापारिक संबंध हैं।
– 2019 में भारत-चीन व्यापार 90.1 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया था।
———————————–
8. किस केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के भत्ते और विशेषाधिकार समाप्त कर दिया गया?
a. लक्षदीप
b. चंडीगढ़
c. जम्मू कश्मीर
d. दादर एंड नागर हवेली
Answer c. जम्मू कश्मीर
– केंद्र सरकार ने राज्य विधानमंडल के सदस्य पेंशन अधिनियम, 1984 की धारा 3-सी को निरस्त कर दिया।
– इससे पूर्व मुख्यमंत्रियों के भत्ते और विशेषाधिकार समाप्त हो गए।
– राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को अब सरकारी खर्चे पर आवास, टेलीफोन, बिजली, पेट्रोल, वाहन चालक और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी।
——————————-
9. युद्धाभ्यास ‘नेटिव फेरी’ का आयोजन यूएसए और किस देश के बीच शुरू हुआ है?
a. यूएई
b. सऊदी अरब
c. भारत
d. चीन
Answer a. यूएई
– यह युद्धाभ्यास हर दो साल पर होता है। इस बार कोरोना वायरस के बावजूद यह आयोजन हुआ।
– UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान.
यूएई की राजधानी: अबू धाबी;
– मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम.
———————————
10. केंद्र सरकार ने मोटर और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू कराने की अवधि को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
a. 16 अप्रैल
b. 20 अप्रैल
c. 30 मई
d. लॉकडाउन के सात दिन बाद तक
Answer d. लॉकडाउन के सात दिन बाद तक
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।