Daily Current Affairs, Current Affairs 5 February 2020, Current Affairs 5 February, Current Affair 5 February 2020 Question, 5 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 5 February 2020, 4 February 2020 Current Affairs,

यह 4 & 5 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 4 & 5 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस देश ने भारत, बांग्लादेश और मालदीव के पर्यटकों पर ‘सतत विकास टैक्स’ (Sustainable Development Tax) लगाने की घोषणा की है?

a. श्रीलंका
b. नेपाल
c. भूटान
d. तिब्बत

Answer: c. भूटान

– इसके तहत भूटान के पड़ोसी देशों से आने वाले पर्यटकों को देश में आने पर सतत विकास टैक्स चुकाना होगा.
– यह टैक्स अन्‍य देशों के पर्यटकों से भी लिया जाता था, लेकिन भारत, बांग्लादेश और मालदीव को छूट थी।
– तो अब भूटान जाने वाले भारतीयों को प्रति दिन के हिसाब से लगभग 1200 रुपये का अतिरिक्त टैक्स देना होगा.

भूटान
राजधानी: थिम्फू
प्रधानमंत्री: लोतेय त्शेरिंग
राजा: जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक

—————————-
2. विश्‍व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

a. 3 फरवरी
b. 4 फरवरी
c. 5 फरवरी
d. 6 फरवरी

Answer: b. 4 फरवरी

– 2018 में दुनिया में कैंसर के मामले बढ़कर 1 करोड़ 81 लाख तक पहुँच गये हैं।
– कैंसर के कारण हर 8 मरीज में से एक पुरुष की मृत्यु तथा 11 में से एक महिला की मृत्यु कैंसर से होती है।

– भारत में कैंसर से पीड़ित लोगों की संख्या लगभग 22 लाख 5 हजार है, भारत में हर वर्ष लगभग 1 लाख कैंसर के नए मामले आते हैं।
– 2018 में कैंसर के कारण लगभग 7 लाख लोगों की मृत्यु हुई।
– ICMR (Indian Council of Medical Research) 2020 तक भारत में कैंसर के 17 लाख नए मामले पंजीकृत किया जायेंगे तथा कैंसर से मरने वालों की संख्या 8 लाख होगी।

——————————
3. भारत और बांग्लादेश के बीच 03 से 16 फरवरी 2020 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है, इसका नाम बताएं?

a. आकांश-X
b. संप्रीति-IX
c. आरोहन-V
d. रोहिणी-VI

Answer: b. संप्रीति-IX

– यह सैन्‍य अभ्‍यास का नौवां संस्‍करण है।
– इसे मेघालय के उमरोई में किया गया।

—————————-
4. कोल इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) किसे बनाया गया है?

a. विनोद अग्रवाल
b. प्रमोद अग्रवाल
c. अजय शाही
d. संजू सिंह

Answer: b. प्रमोद अग्रवाल

– वह मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं।
– इससे पहले वह मध्य प्रदेश के शहरी विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव थे।
– उन्होंने ए.के. झा का स्थान लिया है।

—————————
5. श्रीलंका में भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

a. गोपाल बागले
b. तरनजीत संधू
c. अजय गोखले
d. आशीष महर्षि

Answer: a. गोपाल बागले

– इससे पहले तक श्रीलंका में भारत के उच्‍चायुक्‍त तरनजीत संधू थे। अब वह यूएसए में भारत के राजदूत बनाए गए हैं।
– श्रीलंका में भारत के नए उच्‍चायुक्‍त गोपाल बागले 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।

——————————-
6. देश का पहला ‘एनिमल वार मेमोरियल (war memorial for animals) किस शहर में खोले जाने की योजना है?

a. लखनऊ
b. मेरठ
c. नई दिल्‍ली
d. गांधीनगर

Answer: b. मेरठ

– इस स्मारक को स्थापित करने का उद्देश्य युद्ध में जानवरों की साहस और वीरता के प्रति समर्पण और सैनिकों के साथ सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान को चिन्हित करना है।
– इस स्मारक का निर्माण मेरठ के रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज में किया जाएगा।
– यहां कुत्तों, खच्चरों और घोड़ों की जांबाज कैटल (नस्ल) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

——————————-
7. ‘Relentless’ (रिलेन्ट्लिस) पुस्‍तक किसकी आत्‍मकथा है?

a. यशवंत सिन्‍हा
b. शशि थरूर
c. प्रणब मुखर्जी
d. अमित शाह

Answer: a. यशवंत सिन्‍हा

– पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुस्‍तक का विमोचन पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया।
– रिलेन्‍ट्लिस का मतलब है कठोर, निर्दयी

——————————-
8. दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का उद्धाटन हाल ही में किस शहर में हुआ?

a. हैदराबाद
b. दिल्‍ली
c. मथुरा
d. अहमदाबाद

Answer: a. हैदराबाद (तेलंगाना)

– इस सेंटर का निर्माण श्री राम चंद्र मिशन (एसआरसीएम) और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के गठन की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया है।
– इस मेडिटेशन सेंटर में 1,00,000 लोगों को ध्यान लगाने प्रशिक्षण दिया जाएगा।

तेलंगाना
मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव
राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन

———————————
9. ‘गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्‍कार किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?

a. नीरज चोपड़ा
b. रोहित शर्मा
c. सानिया मिर्जा
d. रानी रामपाल

Answer: d. रानी रामपाल

– यह पुरस्कार शानदार प्रदर्शन, सामाजिक सरोकार और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है.
– ‘द वर्ल्ड गेम्स’ ने विश्वभर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद विजेता की घोषणा की.
– उन्‍हें हाल ही में पद्मश्री के लिए भी चुना गया है।

—————————
10. स्कूली छात्रों के लिए ‘युविका’ नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किस संगठन द्वारा किया जाता है?

a. DRDO
b. ISRO
c. UNESCO
d. Google

Answer: b. ISRO

– इस कार्यक्रम को 2019 में इसरो द्वारा लांच किया गया था।
– वर्ष 2020 के ‘युविका’ कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है।
– यह कार्यक्रम 11 मई से 22 मई, 2020 के बीच आयोजित किया जायेगा.
– इस कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों को अन्तरिक्ष विज्ञान व इससे सम्बंधित प्रौद्योगिकी के बारे में बताया जाता है।
– इसका उद्देश्‍य अंतरिक्ष विज्ञान में छात्र-छात्राओं की दिलचस्‍पी बढ़ाना है।

इसरो
चेयरमैन – के सिवन

—————————–
11. किस राज्य सरकार ने बाल श्रम और मानव तस्करी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ‘मुक्ति कारवाँ’ अभियान चलाया है?

a. राजस्थान
b. बिहार
c. झारखण्ड
d. गुजरात

Answer: a. राजस्थान

– इस अभियान का नेतृत्त्व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन और राजस्थान पुलिस द्वारा किया जा रहा है.
– इसका उद्देश्य बाल तस्करी, ज़बरन श्रम एवं बच्चों के यौन शोषण जैसे मामलों से निपटने के लिए प्रक्रियाओं के बारे में लोगों में जागरूकता का फैलाना है।
– दरअसल, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में वर्ष 2018 में राजस्थान को मानव तस्करी के मामले में छठे स्थान पर था।

राजस्थान
मुख्‍यमंत्री – अशोक गहलोत
राज्‍यपाल – कलराज मिश्र

——————————-
12. काला घोड़ा कला महोत्सव, किस शहर में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कला महोत्सव हैं?

a. जयपुर
b. पटना
c. मुंबई
d. लखनऊ

Answer: c. मुंबई

– यह वार्षिक सांस्कृतिक समारोह दक्षिण मुंबई के धरोहर उपक्षेत्र के व्यापक क्षेत्र में आयोजित किया जाता है.
– नौ दिनों तक आयोजन होता है और इसमें कलाकृतियों, संगीत, रंगमंच और स्टैंड-अप कॉमेडी सहित देखने को मिलते हैं।

——————————-
13. अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस (International Holocaust Remembrance Day) कब मनाया जाता है?

a. 9 जनवरी
b. 27 जनवरी
c. 17 जनवरी
d. 26 जनवरी

Answer: b. 27 जनवरी

– संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग ने प्रलय के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए यह दिन तय किया हुआ है।

——————————
14. तीसरे वैश्विक आलू सम्‍मेलन-2020 (3rd Global Potato Conclave) का आयोजन 29 से 31 जनवरी 2020 तक किस शहर में हुआ?

a. गांधीनगर
b. सूरत
c. नई दिल्‍ली
d. अहमदाबाद

Answer: a. गांधीनगर (गुजरात की राजधानी)

– इसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया।
– इस सम्‍मेलन का सहयोगी देश नीदरलैंड था।

गुजरात
राजधानी – गांधीनगर
मुख्‍यमंत्री – विजय भाई रूपाणी
राज्‍यपाल – आचार्य देवव्रत

——————————
15. भारतीय मूल गीता सभरवाल को संयुक्त राष्ट्र ने किस देश में ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ नियुक्त किया है?

a. चीन
b. अफगानिस्‍तान
c. थाईलैंड
d. नेपाल

Answer: c. थाईलैंड

– संयुक्त राष्ट्र का ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ किसी भी देश में उसके मिशन का प्रमुख दूत होता है.
– वह साल 2030 का एजेंडा लागू करने में देशों को दिए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र के समर्थन का समन्वय करने के साथ साथ ‘यूएन कंट्री टीम’ का नेतृत्व करता है.

थाईलैंड
राजधानी: बैंकॉक
मुद्रा: थाई बात
राजा: वजीरालोंगकोर्न
प्रधानमंत्री : प्रयुत चान ओचा

संयुक्त राष्ट्र
महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस

————————————
16. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के महिला एकल वर्ग के विजेता का नाम बताएं?

a. सोफ़िया केनिन
b. सानिया मिर्जा
c. बारबोरा क्रेचीकोवा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सोफ़िया केनिन (अमेरिका)

—————————–
17. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के मिश्रित युगल वर्ग के विजेता का नाम बताएं?

a. नोवाक जोकोविच और सोफ़िया केनिन
b. बारबोरा क्रेचीकोवा और निकोला मेक्तिच
c. बारबोरा क्रेचीकोवा और नोवाक जोकोविच
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. बारबोरा क्रेचीकोवा और निकोला मेक्तिच

——————————
18. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के पुरुष एकल वर्ग के विजेता का नाम बताएं?

a. निकोला मेक्तिच
b. बारबोरा क्रेचीकोवा
c. नोवाक जोकोविच
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. नोवाक जोकोविच (सर्बिया)

– उन्‍होंने साल का पहला ग्रैंड स्‍लैम जीत लिया।
– वह ऑस्ट्रलियन ओपन के 8 खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के विजेताओं की सूची
– महिला एकल वर्ग : सोफ़िया केनिन (अमेरिका)
– पुरुष एकल वर्ग : नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
– मिश्रित युगल : बारबोरा क्रेचीकोवा और निकोला मेक्तिच

——————————
19. फरवरी 2020 को जारी एटीपी रैंकिंग में रफेल नडाल को पछाड़कर कौन सा खिलाड़ी (पुरुष) नंबर एक बन गया?

a. नोवाक जोकोविच
b. डोमीनिक थिएम
c. दानिल मेदवादेव
d. स्टान वावरिंका

Answer: a. नोवाक जोकोविच

– ऑस्ट्रेलिया ओपन का पुरुष एकल खिताब जीतने के साथ ही सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच लेटेस्‍ट एटीपी रैंकिंग में रफेल नडाल को पछाड़कर एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

——————————
20. फरवरी 2020 को जारी एटीपी रैंकिंग में कौन सी खिलाड़ी (महिला) नंबर एक बनीं?

a. सोफिया केनिन
b. एश्ले बार्टी
c. सेरेना विलियम्स
d. गैरवरीय मुगुरुजा

Answer: b. एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)

– ATP : एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स


 

Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account