Daily Current Affairs, Current Affairs 28 October 2020, Current Affairs 28 October, Current Affair 28 October 2020 Question, 29 October 2020 Current Affairs, Current Affairs 29 October 2020, 30 October 2020 CurrentAffairs, Current Affairs 31 October 2020

यह 28 to 31 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारतीय मूल के वेवल रामकलवान को अक्‍टूबर 2020 में किस देश का राष्‍ट्रपति चुना गया?

a. मालदीव
b. मलावी
c. सेशेल्‍स
d. मॉरीशस

Answer: c. सेशेल्‍स

– वर्ष 1977 के बाद यह पहली बार है, जब विपक्ष के उम्‍मीदवार ने यह चुनाव जीता।
– सेशेल्‍स देश हिंद महासागर में एक द्वीपसमूह है।
– सन् 1976 तक यह ब्रिटिश उपनिवेश था, सेशेल्‍स देश की स्‍वतंता के एक साल बाद 1977 में फॉरे नामक ने तख्‍तापलट में सत्ता हासिल कर ली।
और राष्‍ट्रपति पद पर बने रहे।
– वेवल रामकलवान ने 2020 चुनाव में 54.9% वोट हासिल किए, जबकि फॉरे को 43.5% ही वोट मिल पाए।

वेवल रामकलवान
इनका जन्‍म तो सेशेल्‍स के माहे में हुआ, लेकिन इनके दादा भारत के बिहार राज्‍य से थे।
जिन्‍होंने अपनी शिक्षा सेशेल्‍स में की, वे मॉरीशस में धार्मिक अध्‍ययन के बाद पुजारी बन गये थे।
सेशेल्‍स (Seychelles) की राजधानी विक्‍टोरिया (Victoria) है।

सेशेल्‍स
– भारत से हिन्‍द महासागर में अरेबियन सी पारकरके आगे बढ़ेंगे तो अफ्रीका के पास सेशेल्‍स है।

—————————————-
2. HDFC बैंक के नए सीईओ और एमडी कौन हैं?

a. अखिलेश कुमार
b. शशिधर जगदीशन
c. राजन शर्मा
d. सिरोमणि मिश्रा

Answer: b. शशिधर जगदीशन

– शशिधर ने सीईओ और एमडी का पदभार 27 अक्‍टूबर 2020 को संभाला है।
– उन्‍होंने आदित्‍य पुरी की जगह ली और पिछले 25 साल से इस बैंक में काम कर रहे थे।
– पूर्व एमडी आदित्‍य पुरी 26 अक्‍टूबर 2020 को अपने पद से रिटायर्ड हुए हैं।

शशिधर जगदीशन-
– वह एचडीएफसी बैंक से 1996 से जुड़े हुए है, और 25 साल बाद CEO और MD का कार्यभार संभालेंगे।
– शशिधर ने 1996 से फाइनेंस फंक्‍शन में मैनेजर पद से अपने कार्य की शुरूआत की थी।
– 1999 में वह फाइनेंस बिजनेस के हेड बने और 2008 में चीफ फाइनेंशियल अधिकारी पद पर कार्य किया।
– एचडीएफसी बैंक का मुख्‍यालय मुंबई, महाराष्‍ट्र में है।

————————————
3. यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड 2020 किस भारतीय संगठन ने जीता?

a. इन्फोसिस
b. ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन
c. ग्‍लोबल कवरेज-3
d. एचसीएल

Answer: b. ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन (जीएचई)

– COVID-19 के बीच जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया है।
– एक ऐसा भारतीय संगठन जो सुदूर (Remote communities) समुदायों तक सौर ऊर्जा की पहुंच बनाने में मदद करने के लिए पर्यटन और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाता है।
– इस अवार्ड की घोषणा 27 अक्‍टूबर को की गई है।
– जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC – United Nations Framework Convention on Climate Change) वेबसाइट पर एक बयान के अनुसार, जीएचई विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीटीसी) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
– आज तक, GHE ने भारत के तीन क्षेत्रों में 131 से अधिक गांवों में सौर विद्युतीकरण किया है।

————————————–
4. केंद्र सरकार ने नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के लिए किसके नाम को मंजूरी दी?

a. सरोज अवस्‍थी
b. यशवर्धन कुमार सिन्हा
c. अशोक लवासा
d. सुनील कुमार

Answer: b. यशवर्धन कुमार सिन्हा

– यशवर्धन कुमार सिन्हा वर्तमान में सूचना आयुक्‍त हैं।
– यशवर्धन 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
– ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं।
– बिमल जुल्का के सेवानिवृत्त होने के बाद कई महीनों के लिए सीआईसी अध्यक्ष का पद खाली था।
– बिहार के रहने वाले सिन्हा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
– अरेबिक में एडवांस डिप्लोमा किया है।

– इसके अलावा अब सूचना आयुक्‍त के लिए एक मराठी पत्रकार, उदय माहुरकर को चुना गया है।
– उन्‍होंने इंडिया टुडे ग्रुप में डिप्टी एडिटर के रूप में काम किया है।
– उदय माहुरकर ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक किताब भी लिखी है जिसका शीर्षक है “Merging with a Billion” and “Center Stage: Inside Narendra Modi”

———————————–
5. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) वर्ष 2020 का पहला सैटेलाइट 7 नवंबर को लॉन्च करने जा रहा है, इसका क्‍या नाम है?

a. ‘EOS-01’
b. ‘EOS-02’
c. ‘EOS-03’
d. ‘EOS-04’

Answer: a. ‘EOS-01’

– सैटेलाइट ‘EOS-01’ (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) को PSLV-C49 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा।
– इसके साथ ही 9 कस्टमर सैटेलाइट भी लॉन्च होंगे। – इन सभी को न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के साथ एक कमर्शियल एग्रीमेंट के तहत लॉन्च किया जा रहा है।
– इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा था कि वर्ष 2020 के लिए हमारे 10 अंतरिक्ष मिशन हैं।
– जो कोरेाना की वजह से रुके हुए हैं।

दुश्मनों पर नजर रखेगा
– ‘EOS-01’ सैटेलाइट का एक एडवांस्ड सीरीज है। – इसके सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) में किसी भी समय और मौसम में पृथ्वी पर नजर रखने की क्षमता है।
– यह सैटेलाइट बादलों के बीच भी पृथ्वी पर नजर रख सकता है।
– इस सैटेलाइट से भारतीय सेना को चीन समेत सभी दुश्मनों पर निगरानी रखने में भी आसानी रहेगी।
– इसके साथ ही सैटेलाइट का इस्तेमाल खेती, फॉरेस्ट्री और बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखने जैसे सिविल एप्लिकेशन के लिए भी किया जाएगा।

ISRO ने आखिरी सैटेलाइट 2019 में लॉन्च किया
– ISRO ने 11 दिसंबर 2019 को रिसैट-2BR1 PSLV-C48 की मदद से लॉन्च किया गया था।
– वहीं 17 जनवरी को Gsat-30 को यूरोपियन स्पेसपोर्ट, फ्रेंच गुयाना से लॉन्च किया गया था।

—————————————-
6. फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (FIFS) ने अपना नया अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया है?

a. राजेंद्र कुमार शर्मा
b. विवेक वीर सिंह
c. आशुतोष पांडे
d. बिमल जुल्‍का

Answer: d. बिमल जुल्‍का

– बिमल जुल्‍का पिछले अध्‍यक्ष जॉन लोफगेन का स्‍थान लेंगे।
– जिन्‍होंने 3 साल तक अध्‍यक्ष पद पर कार्य किया।

– बिमल जुल्‍का मध्‍य प्रदेश कैडर से 1979 बैच के आईएएस अधिकारी है।
– जुल्‍का ने स्‍टेट और नेशनल लेवल पर सरकार में 4 दशकों से ज्‍यादा सेवा दी है।
– इन्‍होंने सितंबर 2020 में भारत सरकार के मुख्‍य सूचना आयुक्‍त के रूप में कार्य किया है।
– इसके अलावा उन्‍होंने मिनिस्‍ट्री ऑफ सिविल एविएशन, डिफेंस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और जनसंपर्क मंत्रालय में भी कार्य किया है।

—————————————-
7. सब्जियों के लिए न्‍यूनतम /आधार मूल्य निर्धारित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

a. तमिलनाडु
b. कर्नाटक
c. दिल्‍ली
d. केरल

Answer: d. केरल

– सब्जियों का यह न्यूनतम या आधार मूल्य, उनकी उत्पादन लागत से 20 प्रतिशत अधिक होगा।
– मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 27 अक्‍टूबर को इसकी जानकारी दी।
– यह योजना एक नवंबर से प्रभावी होगी।
– उन्होंने कहा कि सब्जियों को उनकी गुणवत्ता के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा।
– उसी हिसाब से उसका आधार मूल्य तय किया जाएगा।
– योजना की ऑनलाइन शुरुआत की गई है।
– सीएम ने बताया अगर बाजार मूल्य इससे नीचे चला जाता है, तो किसानों से उनकी उपज को आधार मूल्य पर खरीदा जाएगा।

केरल
मुख्‍यमंत्री – पी विजयन
राज्‍यपाल – आरिफ मोहम्‍मद खान

—————————————-
8. किस दक्षिण अमेरिकी देश में अब नया संविधान बनाने के लिए 25 अक्‍टूबर 2020 को जनमत संग्रह कराया गया?

a. चिली
b. ब्राजील
c. गुयाना
d. पनामा

Answer: a. चिली

– समर्थन में 78.24% लोगों ने वोट दिए।
– 40 साल पहले बने मौजूदा संविधान के पक्ष में 21.76% लोगों ने वोट डाले।
– इस जनमत संग्रह के लिए करीब एक करोड़ 40 लाख लोगों ने वोट डाले।
– यह आंदोलन मुफ्त शिक्षा और सरकारी कोष से पेंशन के भुगतान की मांग के समर्थन में हुआ था।
– राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिन्येरा ने कहा- ‘लोगों ने नए संविधान पर सहमति बनाने के लिए चुने हुए नागरिकों की संवैधानिक परिषद का चुनाव किया है।’

चिली का मौजूदा संविधान –
– तानाशाह अगस्तो पिनोशे (1973-90) के दौर में लिखा गया था।
– उस दौरान 3000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
– इसलिए लोगों की मांग थी कि तानाशाह के समय का संविधान खत्म किया जाए।
– और वर्तमान समय को देखते हुए नया संविधान लिखा जाए।

मेट्रो किराए में बढ़ोतरी से हुआ आंदोलन
– नया संविधान बनाने की मांग 2019 के आंदोलन से उठी थी।
– आंदोलन मेट्रो किराए में बढ़ोतरी के विरोध में हुआ था।
– बाद में बड़े बदलाव की मांग उससे जुड़ गई। यह 9 सालों में हुए बड़े आंदोलनों की कड़ी में शामिल हो गया।
– आंदोलन ने अक्टूबर में तब जोर पकड़ा, जब 30 लोगों की मौत हो गई थी।

चिली
– यह दक्षिण अमेरिकी देश है।
लोकेशन – भारत से जब अफ्रीका पार करते हुए दक्षिण अमेरिका जाएंगे, तो ये रहा चिली। काफी लंबा देश है।
– राजधानी : सेंटियागो
– मुद्रा : पेसो
– राष्ट्रपति: सेबेस्टियन पिन्येरा

————————————–
9. किस राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल का 29 अक्‍टूबर 2020 को निधन हो गया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. ओडिशा
c. गुजरात
d. कर्नाटक

Answer: c. गुजरात

– 92 वर्षीय केशुभाई दो बार गुजरात के सीएम रहे।
– लेकिन वो अपना टर्म पूरा नहीं कर सके।
– 30 सितंबर को ही सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के दोबारा अध्यक्ष चुने गए थे।
– 1960 के दशक में केशुभाई पटेल ने जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की थी।
– आपातकाल के बाद 1977 में केशुभाई पटेल राजकोट से लोकसभा के लिए चुने गए थे।
– बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और बाबूभाई पटेल की जनता मोर्चा सरकार में 1978 से 1980 तक कृषि मंत्री रहे।
– 1978 और 1995 के बीच कलावाड़, गोंडल और विशावादार से विधानसभा चुनाव जीते।
– 1980 में, जब जनसंघ पार्टी को भंग कर दिया गया तो वह भाजपा के वरिष्ठ आयोजक बने।
– उनके नेतृत्व में 1995 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी।

गुजरात
सीएम – विजय रूपाणी
राज्‍यपाल – आचार्य देवव्रत

————————————–
10. मानव तस्करी विरोधी (Anti human trafficking) पुलिस स्टेशन किस राज्‍य के 40 जिलों में बनाए गये?

a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्‍त्‍र प्रदेश
d. हरियाणा

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

– मानव तस्करी, और बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ अब एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) थाना में मुकदमा दर्ज होगा।
– इन पुलिस स्टेशनों को मामला दर्ज करने और स्वतंत्र रूप से मामले की जांच करने के अधिकार दिए जाएंगे।
– राज्य सरकार 40 नई मानव-तस्करी विरोधी इकाइयों की स्थापना करने जा रही है।
– जो जिलों में पुलिस थानों की तरह काम करेंगी और मामले दर्ज करने के बाद जांच का संचालन करेंगी।
– इससे पहले, राज्य में केवल 35 जिलों में मानव तस्करी विरोधी यूनिट के पुलिस स्टेशन थे।

प्रदेश के राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल।
राजधानी: लखनऊ।
मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ।

————————————
11. विश्व आघात दिवस (World stroke day) कब मनाया जाता है?

a. 31 अक्‍टूबर
b. 30 अक्‍टूबर
c. 29 अक्‍टूबर
d. 28 अक्‍टूबर

Answer: c. 29 अक्‍टूबर

– यह दिन स्ट्रोक की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए होता है।
– स्ट्रोक मस्तिष्क (Brain) का दौरा है जो तब होता है जब Brain में खून का प्रवाह रुक जाता है।
– विश्व स्ट्रोक दिवस 2006 में विश्व स्ट्रोक संगठन (WSO) द्वारा स्थापित किया गया था।
– भारत में WSO के सद्भावना दूत भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर हैं।
– WSO स्ट्रोक की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम करता है।

वर्ष 2020 की थीम- ज्वॉइन द मूवमेंट है।

—————————————
12. किस राज्‍य सरकार ने अंतर्जातीय विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन देने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है?

a. राजस्‍थान
b. उत्‍तर प्रदेश
c. ओडिशा
d. बंगाल

Answer: c. ओडिशा

– मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुमंगल वेब पोर्टल लॉन्च किया।
– जो अंतर्जातीय जोड़ों को आवेदन के 60 दिन में प्रोत्‍साहन राशि दिलाने में मदद करेगा।
– उन्होंने ऐसे जोड़ों के लिए प्रोत्साहन राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने की घोषणा भी की।

राज्‍यपाल- गनेशीलाल
राजधानी- भुवनेश्‍वर

—————————————
13. ब्रिक्‍स संसदीय मंच की 27 अक्‍टूबर को हुई वर्चुअल मीटिंग में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?

a. रवि शंकर प्रसाद
b. ओम बिड़ला
c. एस जयशंकर
d. अमित शाह

Answer: b. ओम बिड़ला

– लोकसभा अध्यक्ष ओम ओम बिड़ला, लोकसभा सदस्य कनिमोझी करूणानिधि (Kanimozhi Karunanidhi) भी शामिल रहीं।
– छठे ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन रूसी संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन (Vyacheslav Volodin) की अध्यक्षता में किया गया।
– इसके जरिए समकालीन वैश्विक मुद्दों और ब्रिक्स देशों के संसदों के बीच बातचीत की जाती है।
– ब्रिक्‍स के पांच सदस्‍य- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की संसद के अध्‍यक्ष और सदस्‍यों ने बैठक में भाग लिया।

फोरम की थीम- ‘BRICS partnership in the interest of global stability, general safety and innovative growth: Parliamentary dimension’

—————————————
14. दुनिया का सबसे ऊंचा क्लाउड कंप्यूटिंग डाटा केंद्र कौन सा देश बना रहा है?

a. चीन
b. नेपाल
c. पाकिस्‍तान
d. बांग्‍लादेश

Answer: a. चीन

– चीन नया डाटा सेंटर, तिब्‍बत में बना रहा है।
– यह तिब्बत की राजधानी ल्हासा के हाईटेक जोन में करीब 3,656 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
– इसमें कुल 11.8 बिलियन युआन (1.80 बिलियन यूएस डॉलर) खर्च कर रहा है।
– ल्हासा स्थित निंग्सुआन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने कहा कि इस डेटा केंद्र के जरिये वीडियो रेंडरिंग, ऑटोनमस ड्राइविंग, डिस्टैंस लर्निंग डेटा बैकअप उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
– प्रोजेक्ट का पहला चरण 2021 में पूरा होने की उम्मीद है।
– डाटा केंद्र बनाने वाली कंपनी ने कहा कि यह प्रमुख चीनी प्रांतों और शहरों के साथ नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में भी सेवाएं देगा।
– बता दें कि चीन और भारत की सीमा पर लगातार तनाव के हालात बने हुए हैं।
– ऐसे में दोनों देश सीमा पर तकनीकी और सामरिक दृष्टि से खुद को मजबूत कर रहे हैं।

क्या है क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud computing data center) ?
– क्लाउड कंप्यूटिंग इंटरनेट आधारित कंप्यूटिंग पावर है, जिसका केंद्र क्लाउड होता है।
– इसका नाम इसकी बादलों जैसी जटिल संरचना वाले सिस्टम डायग्राम के कारण पड़ा है।
– यूजर्स के डाटा, सेटिंग आदि सभी सर्वर पर स्टोर होते हैं, जिसे क्लाउड कहा जाता है।
– इन दिनों क्लाउड कंप्यूटिंग का इस्तेमाल तेजी से होने लगा है।
– अब कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर हायर कर रही हैं।
– यानि अगर किसी को 6 महीने के प्रोजेक्ट के लिए सर्वर, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जरूरत है।
– ये सारी चीजें खरीदने पर लाखों रुपये का खर्च आएगा।
– लेकिन क्लाउड्स यूज करने पर बहुत कम दाम में ये सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

अमेरिका ने नियुक्त किया विशेष अधिकारी
– अमेरिका ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को तिब्बत मसले के लिए स्पेशल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
– 1950 से तिब्बत चीन के कब्जे में है और कूटनीति रूप से यह उसके लिए बेहद संवेदनशील मसला है।
– इसीलिए अमेरिका के कदम पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
– उसने इसे तिब्बत को अस्थिर करने के लिए राजनीतिक जालसाजी करार दिया है।

—————————————
15. 31 अक्‍टूबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) किस महापुरुष की जयंती के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है?

a. भगत सिंह
b. सरदार वल्‍लभभाई पटेल
c. जवाहरलाल नेहरू
d. चंद्रशेखर आजाद

Answer: b. सरदार वल्‍लभभाई पटेल

– भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को चिह्नित करने के लिए 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किया गया है।
– वह भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री भी रहे थे।
– वर्ष 2020 में स्वतंत्रता सेनानी वल्लभभाई पटेल की 144 वीं जयंती है।
– सरदार वल्लभ भाई ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था।
– यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
– उनकी स्मृति में, भारत सरकार ने गुजरात में नर्मदा नदी के पास एक विशाल मूर्ति का निर्माण किया है।

————————————-
16. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2020 को किस राज्‍य में बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया?

a. ओडिशा
b. कर्नाटक
c. गुजरात
d. राजस्‍थान

Answer: c. गुजरात

– गुजरात के केवड़िया में उद्घाटन किया।
– इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचकर ‘आरोग्‍य वन’ के बाद ‘एकता मॉल’ और चिल्‍ड्रन न्‍यूट्रीशन पार्क का लोकार्पण किया।
– चिल्‍ड्रन न्‍यूट्रीशन पार्क’ बच्‍चों को पोषण संबंधी जानकारी खेल और खिलौनों के जरिए देने के लिए 35000 वर्ग मीटर में बनाया गया है।
– इस पार्क में बच्‍चों के घूमने के लिए ‘न्यूट्री ट्रेन’ भी है।

————————————-
17. विश्‍व शहरीकरण (World urbanization) दिवस कब मनाया जाता है?

a. 28 अक्‍टूबर
b. 29 अक्‍टूबर
c. 30 अक्‍टूबर
d. 31 अक्‍टूबर

Answer: d. 31 अक्‍टूबर

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर को इस दिन के रूप में नामित किया है।
– यह दिन वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की रुचि को बढ़ावा देने, अवसरों की पूर्ति के लिए देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने और शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करने के लिए है।

वर्ष 2020 की थीम– “Changing the world: innovations and better life for future generations”.

————————————-
18. विश्व बचत दिवस (World Savings Day) कब मनाया जाता है?

a. 30 अक्‍टूबर
b. 29 अक्‍टूबर
c. 28 अक्‍टूबर
d. 27 अक्‍टूबर

Answer: a. 30 अक्‍टूबर

– यह दिन अर्थव्यवस्था और व्यक्तियों के लिए बचत के महत्व को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है।
– हम सभी जानते ही हैं कि बचत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक जरूरत है।
– यह दिन पहली बार 30 अक्टूबर 1924 को बैंक बचत के महत्व को प्रोत्साहित करने और बैंकों में लोगों के विश्वास को बहाल करने के लिए प्रस्‍तावित किया था।
– इटली के मिलान में अंतर्राष्ट्रीय बचत बैंक कांग्रेस (बचत बैंकों की विश्व सोसायटी) के दौरान इसकी स्थापना की गई थी।

—————————————
19. 30 अक्‍टूबर 2020 को तुर्की और ग्रीस में भूकंप के झटके महसूस किए गए, इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर कितनी मापी गई है?

a. 8
b. 9
c. 7
d. 6

Answer: c. 7

– तुर्की और ग्रीस में 14 लोगों की जान गई और 120 लोग घायल हो गए हैं।
– कई इमारतें भी जमींदोज हो गईं।
– ग्रीस में झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए।
– तुर्की के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि केवल बाराकली जिले में कम से कम 10 इमारतें गिर गईं।
– स्थानीय मीडिया में चल रहे कई वीडियोज में गिरी हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं।
– कई अपार्टमेंट की दीवारों में बड़ी दरारें भी आ गईं हैं।
– बता दें कि तुर्की का इजमिर प्रांत एक्टिव फॉल्ट लाइन पर है।
– प्रमुख उत्तरी अनातोलियन फॉल्ट लाइन के कारण 1999 में इस्तांबुल के पास शक्तिशाली भूकंप आया था।
– इसमें 17,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
– प्रमुख उत्तरी अनातोलियन फॉल्ट लाइन के कारण 1999 में इस्तांबुल के पास शक्तिशाली भूकंप आया था।
– इसमें 17,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
– तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने ट्वीट किया कि वे सरकार के पास उपलब्ध सभी साधनों के साथ लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं।

तुर्की
– प्रेसिडेंट – रिसेप तैयिप ईदोगान
– पीएम – बिन अली यलदरम

—————————————
20. हैलोवीन डे (Hallowen day) कब मनाया जाता है?

a. 28 अक्‍टूबर
b. 29 अक्‍टूबर
c. 30 अक्‍टूबर
d. 31 अक्‍टूबर

Answer: d. 31 अक्‍टूबर

– आयरलैंड और स्कॉटलैंड से इसकी शुरुआत हुई थी।
– पश्चिम देशों के इस त्यौहार का ट्रेंड अब भारत में भी देखने को मिल रहा है।
– इस त्यौहार में लोग कई तरह के मेकअप व ड्रेस के साथ ‘भूत’ बनते हैं।
– आयरिश कथाओं के अनुसार किसानों की मान्यता थी कि बुरी आत्माएं धरती पर आकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
– ऐसे में उन्हें भगाने के लिए वह खुद डरावना रूप अख्तियार कर लेते थे।
– मगर आधुनिक युग में यह एक मौज-मस्ती और छुट्टी मनाने का अच्छा तरीका बन गया है।
– यूरोप में सैल्टिक जाति के लोग मानते थे कि पुरखों की आत्मा धरती पर आएंगी, जिससे उनका फसल काटना आसान हो जाएगा।

————————————
21. ऑडियो-विजुअल हेरिटेज के लिए विश्‍व दिवस (World Day For Audiovisual Heritage) कब मनाया जाता है?

a. 21 अक्‍टूबर
b. 27 अक्‍टूबर
c. 22 अक्‍टूबर
d. 23 अक्‍टूबर

Answer: b. 27 अक्‍टूबर

– विरासत सिर्फ इमारतें ही नही होती, कई ओल्‍ड ऑडियो और वीडियो भी हम सबके लिए बहुमूल्‍य होते है।

– यह दिवस नई जेनरेशन के लिए बहुत बढि़या अवसर है।
– जिससे हम ऑडियो-वीडियो को विरासत के रुप में बचाने का मैसेज दे सकते है।
– रिकॉर्डेड साउंड और ऑडियो-विजुअल डॉक्‍युमेंट्स के महत्‍व और संरक्षण जोखिमों (Protection Risks) विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए यूनेस्‍को ने इस दिवस को चुना।

– ऑडियो-विजुअल हेरिटेज के लिए विश्‍व दिवस 2020 की थीम- “यौर विंडो टू द वर्ल्‍ड (Your Window to the World)” है।

UNESCO
मुख्‍यालय: पेरिस, फ्रांस
अध्‍यक्ष: ऑड्रे एजोले
स्‍थापना: 16 नवंबर 1945

————————————
22. इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए ‘ई-बोर्डिंग सुविधा’ शुरू करने वाला पहला एयरपोर्ट कौन बना?

a. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्‍ली
b. राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद
c. छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई
d. सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता

Answer: b. राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद

– बता दें कि सरकार ने इस एयरपोर्ट को यह सुविधा शुरू करने की अनुमति भी दे दी है।
– सुविधा का शुरू करने में इंडिगो की भी साझेदारी है।
– इस तरीके से ई-बोर्डिंग सुविधा देने के मामले में इंडिगो पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गयी।
– अक्‍टूबर 2020 में हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने घरेलू यात्रियों के अलावा अंतर्राष्‍ट्रीय यात्रियों के लिए ई-बोर्डिंग सुविधाएं शुरू कर दी है।
– ऐसा करने वाल यह देश का पहला हवाई हड्डा बन गया।
– यह स्‍वदेशी तरीके से विकसित डिजिटल सोल्‍युशन का इस्‍तेमाल करता है।
– ऐसा होने से पैसेंजर्स लाइनों में लगने और इंतजार करने से बच सकते है।

—————————————
23. किस प्रदेश सरकार ने बिना आबकारी शुल्क के भुगतान के अन्य राज्यों से शराब के परिवहन पर रोक लगा दी है?

a. आंध्र प्रदेश
b. दिल्‍ली
c. महाराष्‍ट्र
d. पंजाब

Answer: a. आंध्र प्रदेश

– आंध्र प्रदेश सरकार ने 26 अक्‍टूबर को ये आदेश जारी किया है।
– बिना आबकारी शुल्क (Excise duty) के भुगतान के अन्य राज्यों से शराब के परिवहन पर रोक लगा दी।
– यह पिछले साल अक्टूबर में जारी एक सरकारी आदेश की जगह लेगा जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को परमिट या लाइसेंस के बिना तीन बोतल शराब रखने की अनुमति दी गई थी।
– अब व्यक्तिगत उपयोग के लिए भी कोई राज्य के बाहर से शराब नहीं ला सकता है।

आंध्र प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – वाईएस जगनमोहन रेड्डी
राज्‍यपाल – बिस्‍वाभूषण हरिचंदन

———————————–
24. भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस (ITBP) ने 24 अक्‍टूबर 2020 को ——– वां स्‍थापना दिवस मनाया है?

a. 59वां
b. 65वां
c. 69वां
d. 70वां

Answer: a. 59वां

– वर्ष 1962 में चीनी आक्रमण के बाद ITBP को तैयार किया गया था।
– आईटीबीपी के महानिदेशक सुरजीत सिंह देसवाल है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account