यह 31 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 31 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारत में पहली बार डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच किस स्टेडियम में होगा?
a. ईडन गार्डन्स स्टेडियम
b. वानखेड़ स्टेडियम
c. ब्रेबौर्न स्टेडियम
d. अरुण जेटली स्टेडियम
Answer: a. ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
– यह मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 22 से 26 नवंबर 2019 तक होगा।
– भारत ने भी अब तक दिन-रात का टेस्ट नहीं खेला है.
– इस दौरान भारत में पहली बार अब दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेला जाएगा.
– दरअसल, बांग्लादेश के साथ भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
– इनमें पहला मैच 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में होगा। जो दिन में खेला जाएगा।
– जबकि दूसरा टेस्ट 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडयिम में खेला जाएगा।
——————————
2. किस पड़ोसी देश ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर खास सिक्का जारी किया?
a. श्रीलंका
b. बांग्लादेश
c. नेपाल
d. पाकिस्तान
Answer: d. पाकिस्तान
– यह 50 रुपये का सिक्का है जो कि करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।
– उम्मीद है कि भारत का पहला जत्था 9 नवंबर को करतारपुर के लिए रवाना होगा।
– भारत ने श्रद्दधालुओं की पहली लिस्ट जारी कर दी है, पीएम मोदी 8 नवंबर को कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
———————–
3. उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने हाल ही संसदीय सुधार हेतु कितने सूत्रीय चार्टर पेश किया है?
a. 10 सूत्रीय
b. 12 सूत्रीय
c. 15 सूत्रीय
d. 28 सूत्रीय
Answer: c. 15 सूत्रीय
– प्रमुख बातें –
– सभी राजनीतिक दलों द्वारा कम से कम 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
– व्हिप प्रणाली की समीक्षा की जाए।
– जन-प्रतिनिधियों के खिलाफ आपराधिक मामलों के समयबद्ध पालन के लिए विशेष अदालतों की स्थापना की जानी चाहिए।
– आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जन-प्रतिनिधियों की बढ़ती संख्या की समस्या का समाधान करना चाहिए।
– सत्ता में सरकार विपक्ष के प्रति उत्तरदायी होनी चाहिए और संसद में काम करते समय विपक्ष को जिम्मेदार और रचनात्मक होना चाहिए।
– सभी राजनीतिक दलों को एक साथ चुनाव के मूल्य को समझना चाहिए और हमें प्रस्ताव पर आम सहमति बनानी चाहिए।
– संसद की कार्यवाही के दौरान सदस्यों की उपस्थिति पर एक नियमित रिपोर्ट संसदीय सचिवालय द्वारा प्रकाशित की जानी चाहिए।
– रुकावटों और व्यवधानों के मामले में, कुछ नियमों को गलत सदस्यों के खिलाफ तैयार किया जाना चाहिए।
– संसदीय समितियों के प्रभावी कामकाज के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
– संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की जरूरत है।
– सांसदों को सदन के नियमों का पालन करना चाहिए।
—————————
4. किस देश में वॉट्सऐप और मेसेंजर पर टैक्स के खिलाफ जबरदस्त विरोध के बाद वहां के प्रधानमंत्री साद हरीरी को इस्तीफा देना पड़ा?
a. सीरिया
b. पेरू
c. चिली
d. लेबनान
Answer: d. लेबनान
– सरकार ने 17 अक्टूबर को वॉट्सऐप, फेसबुक मेसेंजर पर मेसेज और कॉल करने के लिए टैक्स लगाने का ऐलान किया था।
– तब से ही देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे।
– सरकार ने इस टैक्स के पीछे तर्क दिया था कि इससे आर्थिक संकट में घिरे देश की आमदनी बढ़ेगी।
– इन ऐप्स के जरिये कॉलिंग करने वालों को रोजाना 0.20 डॉलर का टैक्स देना पड़ता, जो भारतीय रुपये में करीब साढ़े 14 रुपए के बराबर होता।
————————–
5. अडाणी समूह ने भारत में डेटा केंद्रों की स्थापना के लिए किस कंपनी के साथ करार (कांट्रैक्ट) किया है?
a. गूगल
b. डिजिटल रियल्टी
c. फेसबुक
d. आईबीएम
Answer: b. डिजिटल रियल्टी
– इस कंपनी का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को में है और कई देशों में इसके डेटा सेंटर हैं। यह कंपनी दुनिया भर में डेटा केंद्र, को-लोकेशन और इंटरकनेक्शन समाधान उपलब्ध कराती है।
– समझौते के तहत दोनों कंपनियां संयुक्त तौर पर देशभर में डेटा केंद्रों और डेटा केंद्र पार्क का विकास एवं परिचालन करेंगी।
– साथ ही समुद्र के भीतर केबल बिछाने की संभावनाएं तलाशेंगे।
————————-
6. विश्व इंटरनेट दिवस कब मनाया जाता है?
a. 28 अक्टूबर
b. 29 अक्टूबर
c. 30 अक्टूबर
d. 31 अक्टूबर
Answer: b. 29 अक्टूबर
– इंटरनेट दिवस एसोसिएशन ऑफ इंटरनेट यूजर्स द्वारा यह पहली बार 29 अक्टूबर 2005 को मनाया गया था।
————————-
7. हार्वर्ड बिजनस रिव्यू (HBR) द्वारा जारी ‘द बेस्ट-परफॉर्मिंग सीईओ इन द वर्ल्ड, 2019’ सूची के टॉप 10 में भारतीय मूल के कौन हैं?
a. शांतनु नारायण
b. अजय बंगा
c. सत्या नडेला
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (शांतनु नारायण, अजय बंगा तथा सत्या नडेला)
सूची में कंपनियों के सीईओ और उनकी पोजिशन
पोजिशन सीईओ का नाम कंपनी
1 जेनसेन हुवांग एनविडिया
6 शांतनु नारायण अडोब (भारतीय मूल)
7 अजय बंगा मास्टरकार्ड (भारतीय मूल)
9 सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट (भारतीय मूल)
शांतनु नारायण
– उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एपल इंक से की थी।
– बाद में पिक्ट्रा नाम की डिजिटल फोटो शेयरिंग कंपनी के सह-संस्थापक बने।
– वह वर्ष 1998 से टेक्नोलॉजी कंपनी एडोब में हैं।
– उन्हें वर्ष 2007 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था।
– वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के मैनेजमेंट एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं।
अजय बंगा
– उन्होंने वर्ष 1981 में एफएमसीजी कंपनी नेस्ले से कॅरियर की शुरुआत की थी।
– बाद में पेप्सिको और फिर मास्टरकार्ड में काम किया।
– मास्टरकार्ड में अप्रैल, 2010 में सीईओ घोषित हुए।
– वह यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन भी हैं।
सत्य नडेला
– वह पिछले 27 वर्षो से माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े हैं।
– माइक्रोसॉफ्ट में क्लाउड कंप्यूटिंग से लेकर रिसर्च व डेवलपमेंट तक में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
– वह फरवरी, 2014 में कंपनी का सीईओ नियुक्त हुए थे।
————————-
8. मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
a. 1 नवंबर
b. 2 नवंबर
c. 3 नवंबर
d. 4 नवंबर
Answer: a. 1 नवंबर
– 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश का गठन हुआ था।
मध्य प्रदेश
– राज्यपाल : लालजी टंडन
– मुख्यमंत्री : कमल नाथ
– राजधानी: भोपाल
—————————-
9. भारत के सीमावर्ती राज्यों के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिये किस देश द्वारा मणिपुर में नदी पर नये पुल के निर्माण की घोषणा की गई है?
a. बांग्लादेश
b. चीन
c. म्यांमार
d. भूटान
Answer: c. म्यांमार
– इस पुल का नाम मानसॉन्ग होगा।
– निर्माण काय दिसंबर 2019 में शुरू होगा.
– इस पुल को मौजूदा झूलते हुए पुल से सटे तिदिम और रीड सीमावर्ती शहरों के निकट बनाया जाएगा.
– यह 557 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा कंक्रीट का दो लेन वाला पुल होगा.
– यह परियोजना तीन वर्ष में पूरी होने की उम्मीद है.
—————————-
10. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नए चेयरमैन कौन हैं?
a. डॉ. सुखबीर सिंह संधू
b. विजय कुमार जायसवाल
c. अरविंद बोस
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. डॉ. सुखबीर सिंह संधू
– डॉ. संधू वर्ष 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
Buy eBooks & PDF