यह 27 to 31 May 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. इंडियन नेवी ने 5वीं शताब्दी के अजंता चित्रों पर आधारित जहाज का पुनर्निर्माण किया, इसका नाम बताएं?
Indian Navy reconstructed ship based on 5th century Ajanta paintings, name it?
‘प्राचीन सिले हुए जहाज’ का नाम बताएं, जिसे मई 2025 में इंडियन नेवी में शामिल किया गया?
Name the ‘ancient sewn ship’, which was inducted into the Indian Navy in May 2025?
a. INSV अजंता
b. INSV तारिणी
c. INSV कौंडिन्य
d. INSV सरयु
Answer: c. INSV कौंडिन्य

– भारतीय नौसेना ने 21 मई को नौसेना बेस, कारवार में आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्राचीन सिले हुए जहाज को इंडियन नेवी में शामिल किया। और INSV कौंडिन्य नाम दिया।
– इस समारोह के मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह शेखावत थे।
– INSV कौंडिन्य एक सिली हुई पाल (एक तन्य संरचना) वाली जहाज है, जो अजंता की गुफाओं की पेंटिंग में दर्शाए गए 5वीं शताब्दी के जहाज पर आधारित है।
जहाज के निर्माण की शुरूआत और लॉन्चिंग कब हुई?
– इस परियोजना को संस्कृति मंत्रालय, भारतीय नौसेना और होदी इनोवेशन के बीच हुए एक त्रिपक्षीय समझौते के तहत शुरू किया गया।
– इस परियोजना के लिए संस्कृति मंत्रालय ने आर्थिक सहायता (फंडिंग) दी।
– सितंबर 2023 में जहाज की कील (नाव की पेंदे में लगा लकड़ी या धातु का लंबा टुकड़ा) बिछाई (निर्माण की शुरुआत हुई)।
– जहाज का निर्माण केरल के कुशल कारीगरों ने पारंपरिक सिलाई की विधि से किया।
– कई महीनों तक टीम ने कॉयर रस्सी, नारियल फाइबर और प्राकृतिक राल का उपयोग करके लकड़ी के तख्तों को जोड़कर या सिल कर जहाज तैयार किया।
– यह जहाज फरवरी 2025 में गोवा में लॉन्च किया गया।
महत्वपूर्ण विशेषताएं
– जहाज के पालों पर गंडभेरुंड (एक दैवीय पक्षी) और सूर्य की आकृतियाँ बनी हुई हैं।
– जहाज के धनुष (सामने वाले हिस्से) पर एक नक्काशीदार सिंह यली है।
– डेक पर एक पत्थर का लंगर है, जो हड़प्पा शैली में बनाया गया है।
– ये सभी तत्व प्राचीन भारत की समृद्ध समुद्री परंपराओं को दर्शाते हैं।
– जहाज का नाम कौंडिन्य के नाम पर रखा गया है।
– कौंडिन्य एक महान भारतीय नाविक थे, जिन्होंने हिंद महासागर पार कर दक्षिण-पूर्व एशिया की यात्रा की थी।
– यली का मतलब : पौराणिक प्राणी, जो शेर, हाथी, और अन्य जानवरों के मिश्रित रूप में दिखाया जाता है।
—————
2. विश्व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Turtle Day celebrated?
a. 20 May
b. 21 May
c. 22 May
d. 23 May
Answer: d. 23 May
2025 की थीम
– समुद्र तट की सफाई में भाग लें
– Participate in Beach Cleanups
– यह दिन दुनिया भर में कछुओं और उनके लुप्त हो रहे आवासों की रक्षा के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
—————
3. किस गांव को भारत का पहला महावत गांव घोषित किया गया?
Which village was declared India’s first Mahout village?
a. थेप्पाकाडु
b. यारलंग
c. तिरुपूर
d. तिरुनेलवेली
Answer: a. थेप्पाकाडु (तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित)

महावत मतलब : हाथी को प्रशिक्षित करने, संभालने और चलाने वाला व्यक्ति
– इस महावत गांव का उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मई 2025 में किया।
– यह गांव तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के थेप्पाकाडु हाथी शिविर में बनाया गया है।
– यह बस्ती हाथियों की देखभाल करने वाले महावत और ‘कावड़ी’ परिवारों के लिए है। सदियों से, वे लोग पुराने, टूटे-फूटे और खराब हालत वाले घरों में रह रहे थे।
कितने घर बनाए गए?
– द इकोनोमिक्स टाइम्स के अनुसार भारत में पहली बार 5.6 करोड़ रुपये की लागत से हाथियों के महावतों के लिए 44 घर बनाए गए हैं।
– इन घरों में पीने का पानी, शौचालय और बच्चों के खेलने के लिए मैदान की सुविधा है। हर घर का नाम उन हाथियों के नाम पर रखा गया है, जो मुदुमलाई में काम करते हुए मर गए थे।
मुदुमलाई टाइगर रिजर्व
– नीलगिरी जिले में स्थित मुदुमलाई टाइगर रिजर्व लगभग 681 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह वन क्षेत्र हाथी, बाघ, तेंदुआ, भालू, भैंस और हिरण जैसे कई वन्य जीवों का प्राकृतिक निवास स्थल है।
—————
4. शोधकर्ताओं ने किस राज्य में अनोखी गुफा मछली प्रजाति की खोज की?
In which state have researchers discovered a unique cave fish species?
a. मेघालय
b. मणिपुर
c. ओडिशा
d. त्रिपुरा
Answer: a. मेघालय

– मई 2025 में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी और शिलांग के लेडी कीन कॉलेज के साइंटिस्टों ने मेघालय की एक गुफा में मछली की नई प्रजाति खोजी।
– मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने कहा कि ये खोज पूरे राज्य की यूनिक बायोडायवर्सिटी का प्रमाण हैं।
गुफा मछली के बारे में
– यह पूर्वोत्तर भारत में पाई जाने वाली गुफा मछली की छठी नई प्रजाति है।
– यह मछली गुफा के अंदर करीब 60 मीटर गहरे पानी के कुंडों और बहते पानी में मिली।
– इसकी पूंछ पर मोटी काली लाइन होने के कारण इसे ‘डेन्सिकलावा’ नाम दिया गया।
– मछली पीले-हरे बार्बल्स वाली और आंखों वाली है, जो अजीब बात है।
– गुफा में रहने वाली मछलियों की आमतौर पर आंखें नहीं होतीं।
– इसी वजह से यह मछली खास लगी।
– यह एकमात्र मछली है जो दो अलग-अलग वातावरणों में ढल सकती है।
—————-
5. विश्व थायरॉइड दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Thyroid Day observed?
a. 25 मई
b. 26 मई
c. 27 मई
d. 28 मई
Answer: a. 25 मई
– थायरॉइड तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो थायरॉइड ग्लैंड गले में नीचे की तरफ मौजूद होता है।
– थायरॉइड हार्मोन में कमी से वजन बढ़ता और घटता है।
—————
6. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “नोमैडिक एलीफेंट 2025” का आयोजन मई व जून 2025 में हुआ?
The joint military exercise “Nomadic Elephant 2025” was held between India and which country in May and June 2025?
a. मंगोलिया
b. जापान
c. यूएसए
d. फ्रांस
Answer: a. मंगोलिया (उलानबटार में आयोजन)
– इस अभ्यास का मकसद दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है, ताकि यूनाइटेड नेशन तहत के अर्थ-शहरी/पहाड़ी इलाकों में अर्ध-पारंपरिक अभियानों में मिलकर बेहतर तरीके से काम कर सके।
नोमैडिक एलीफेंट 2025 के बारे में
– आयोजन कब : 31 मई से 13 जून 2025 तक
– कहां : उलानबटार, मंगोलिया
– किनके बीच : भारत और मंगोलिया (हर साल बारी-बारी से)
– संस्करण : 17वां संस्करण (पिछला संस्करण उमरोई मेघालय में)
– 45 जवानों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स की एक बटालियन के सैनिक कर रहे हैं।
– मंगोलिया की टुकड़ी में भी करीब इतने ही सैनिक हैं, जिनका प्रतिनिधित्व 150 स्पेशल फोर्स यूनिट करेगी।
मंगोलिया
– मंगोलिया पूर्वी एशिया में एक स्थल-रुद्ध देश है।
– राष्ट्रपति : उखनागीन खुरेलसुख
– राजधानी : उलानबाटार
– जनसंख्या : 3.5 मिलियन (करीब 35 लाख)
– भाषा : मंगोलियन
– मुद्रा : टोग्रॉग
—————-
7. अफ्रीका दिवस कब मनाया जाता है?
When is Africa Day celebrated?
a. 21 मई
b. 22 मई
c. 23 मई
d. 25 मई
Answer: d. 25 मई
– इसी दिन 25 मई 1963 को अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU) की स्थापना हुई थी, जो बाद में 1999 में अफ्रीकी संघ (AU) बन गया।
अफ्रीकन यूनियन
– मुख्यालय: अदीस अबाबा, इथियोपिया
—————
8. सेवन समिट्स चैलेंज पूरा करने वाले सबसे युवा भारतीय पर्वतारोही कौन बनें?
Who became the youngest Indian mountaineer to complete the Seven Summits Challenge?
सभी सात महाद्वीपों पर चढ़ने वाला सबसे कम उम्र का भारतीय पर्वतारोही कौन बना?
Who became the youngest Indian mountaineer to climb all seven continents?
a. काम्या कार्तिकेयन
b. विश्वनाथ कार्तिकेय पदकांति
c. अर्जुन वाजपेयी
d. हर्षित सौमित्र
Answer: b. विश्वनाथ कार्तिकेय पदकांति (16 वर्ष) [वह हैदराबाद से हैं।]
– विश्वनाथ कार्तिकेय पदकांति ने 11 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के माउंट रुदुगैरा से अपनी यात्रा शुरू की।
– उनकी लास्ट चढ़ाई माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) 27 मई 2025 को पूरी हुई थी, जिसे 2022 में शुरू किया था।
– इनसे पहले 2024 में 17 साल की काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों पर चढ़ाई पूरी की थी। 16 साल के विश्वनाथ कार्तिकेय पदकांति उन्हें पीछे छोड़ दिया।
– ग्लोबल रिकॉर्ड अमेरिका के जॉर्डन रोमेरो के नाम है, जिसने वर्ष 2011 में 15 साल की उम्र में यह कामयाबी हासिल की।
सात महाद्वीपों की चोटियां
1. माउंट एवरेस्ट (एशिया)
जगह : ग्रेटर हिमालय में नेपाल-तिब्बत (चीन)
ऊंचाई : 8,849 मीटर (29,032 फीट), दुनिया की सबसे ऊंची चोटी।
2. एकांकागुआ (दक्षिण अमेरिका)
जगह : अर्जेंटीना, दक्षिणी एंडीज पर्वत
ऊंचाई : 6,961 मीटर (22, 838 फीट)।
3. माउंट डेनाली ( उत्तरी अमेरिका)
जगह : अलास्का, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
ऊंचाई : 6,190 मीटर (20, 310 फीट)।
4. माउंट एल्ब्रस (यूरोप)
जगह : काकेशस पर्वत श्रृंखला, रूस
ऊंचाई : 5,642 मीटर (18, 510 फीट)।
5. माउंट किलिमंजारों (अफ्रीका)
जगह : तंजानिया, अफ्रीका
ऊंचाई : 5,895 मीटर (19, 340 फीट)।
6. माउंट कोसियसको (ऑस्ट्रेलिया)
जगह : बर्फीले पर्वत, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रलिया
ऊंचाई : 2,228 मीटर (7, 310 फीट)।
7. माउंट विंसन (अंटार्कटिका)
जगह : एल्सवर्थ पर्वत, सेंटिनल रेंज, पश्चिमी अंटार्कटिका
ऊंचाई : 4,892 मीटर (16, 050 फीट)
—————
9. अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Missing Children’s Day Observed?
a. 22 मई
b. 23 मई
c. 24 मई
d. 25 मई
Answer: d. 25 मई
—————
10. एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन भारत में कहां होगा?
Where will the Asian Weightlifting Championship 2026 be held in India?
a. नई दिल्ली
b. लखनऊ
c. अहमदाबाद
d. जयपुर
Answer: c. अहमदाबाद
नोट: मूल रूप से टूर्नामेंट गांधीनगर में होना था, लेकिन बेहतर सुविधाओं के कारण इसे अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया।
– इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWLF) ने 28 मई 2025 को पुष्टि की कि “2026 एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप” 1 से 10 अप्रैल 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी।
– भारत 44 साल बाद एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
– भारत ने आखिरी बार वर्ष 1982 मेजबानी की थी, जब इसका आयोजन नई दिल्ली में हुआ था।
इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWLF)
– IWLF के अध्यक्ष : सहदेव यादव
– स्थापना: 1935
– मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
– कार्य: भारत में भारोत्तोलन (Weightlifting) को बढ़ावा देना और उसका संचालन करना।
—————
11. गैर-स्वशासी क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह कब मनाया जाता है?
When is the International Week of Solidarity with the Peoples of Non-Self-Governing Territories observed?
a. 19 से 26 मई
b. 22 से 28 मई
c. 25 से 31 मई
d. 25 से 31 जून
Answer: c. 25 से 31 मई
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– संयुक्त राष्ट्र एक गैर-स्वशासी क्षेत्र को ऐसे स्थान के रूप में परिभाषित करता है जहां लोगों ने अभी तक पूर्ण स्वशासन हासिल नहीं किया है।
– गैर-स्वशासी क्षेत्रों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र चार्टर की घोषणा में कहा गया है कि निवासियों के हित सर्वोपरि हैं, और उनकी भलाई को बढ़ावा देना प्रशासनिक शक्तियों का दायित्व है।
– यह सप्ताह राष्ट्रों को उन उपायों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो क्षेत्रों के लोगों के संपत्ति अधिकारों की रक्षा करते हैं।
– यह सप्ताह उपनिवेशवाद को हतोत्साहित करने का मैसेज देता है। मतलब एंटी कोलोनाइजेशन का संदेश दिया जाता है।
UN में एंटी कोलोनाइजेशन के प्रसायों की स्थिति
– हालांकि यह सप्ताह अब केवल औपचारिकता के रूप में ही रह गया है।
– UN खुद अपने चार्टर में उपनिवेश समाप्त करने के (डी-कोलोनाइजेशन) की बात करता है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर 2016 के बाद से डीकोलोनाइजेशन को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं है। यहां तक कि डेटा और मैप भी 2016 तक के ही हैं।
UN के अनुसार उपनिवेश (2016 तक के)
अफ्रीका
– वेस्टर्न सहारा – 1975 तक स्पेन के कब्जे में रहा। अब अधिकांश क्षेत्र को मोरक्को सरकार द्वारा प्रशासित किया गया है, जिसमें फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका का मौन समर्थन है।
अटलांटिक और कैरेबियन देश
– अंगोला – UK
– बरमूडा – UK
– ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स – UK
– सायमन आइलैंड्स – UK
– फाल्कलैंड आईलैंड्स – UK (अर्जेटीना भी दावा करता है)
– US वर्जिन आईलैंड्स – USA
यूरोप
– जिब्राल्टर – UK
पैसेफिक एरिया (प्रशांत क्षेत्र)
– अमेरिकन सामोआ – USA
– फ्रेंच पोलेनेशिया – फ्रांस
– गुआम – USA
– न्यू कैलेडोनिया – फ्रांस
– पिटकेर्न – UK
– टोकेलाऊ – न्यूजीलैंड
—————
12. वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत में कोयले का आयात 7.9% घटकर कितने मिलियन टन (MT) हो गया?
Coal imports in India declined by 7.9% to how many million tonnes (MT) during FY 2024-25?
a. 190.62 मिलियन टन (MT)
b. 203.33 मिलियन टन (MT)
c. 243.62 मिलियन टन (MT)
d. 250.20 मिलियन टन (MT)
Answer: c. 243.62 मिलियन टन (MT)
– यह पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 264.53 मिलियन टन था।
– इस कमी के परिणामस्वरूप लगभग 7.93 बिलियन डॉलर (₹60681.67 करोड़) की विदेशी मुद्रा की बचत हुई।
– पीआईबी के अनुसार 27 मई को यह जानकारी मिली।
थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले के आयात में भारी कमी
– कोयला मंत्रालय ने कहा कि भले ही पिछले साल के मुकाबले 2024-25 में कोयले से बनने वाली बिजली में 3.04% की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन थर्मल पावर प्लांट्स में इस्तेमाल के लिए कोयले के आयात में 41.4% की बड़ी कमी आई है।
नोट: भारत सरकार ने कोयला उत्पादन बढ़ाने और आयात घटाने के लिए कई पहलें शुरू कीं, जिससे 2024-25 में कोयले का उत्पादन 5% बढ़ा।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री : जी किशन रेड्डी
—————
13. संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of UN Peacekeepers observed?
a. 28 मई
b. 29 मई
c. 30 मई
d. 31 मई
Answer: b. 29 मई
2025 की थीम :
– शांति स्थापना का भविष्य
– The Future of Peacekeeping
– 1948 के बाद से, 20 लाख से ज्यादा वर्दीधारी और नागरिक कर्मियों ने देशों को युद्ध से शांति की ओर बढ़ने में मदद की है।
– 29 मई 1948 में पहले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, “यूएन ट्रूस सुपरविजन ऑर्गनाइजेशन (यूएनटीएसओ)” ने फिलिस्तीन में अपना अभियान शुरू किया था।
– संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को ब्लू हेलमेट के रूप में भी जाना जाता है।
UN पीस कीपर्स में भारत की हिस्सेदारी
– वर्तमान में 12 संयुक्त राष्ट्र मिशनों में भारत के लगभग 5,900 सैनिक तैनात हैं।
– भारत ने अब तक शांति अभियानों में लगभग 2,75,000 सैनिकों का योगदान दिया है।
—————
14. रोमानिया के नए राष्ट्रपति कौन बने?
Who became the new President of Romania?
a. सिमाना हालेप
b. निकुसोर डैन
c. जॉर्ज एनेस्कु
d. जॉर्ज सिमियन
Answer: b. निकुसोर डैन
– उन्होंने 26 मई 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
– वह रोमानिया के छठवें राष्ट्रपति हैं।
– शपथग्रहण से कुछ दिन पहले उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट हासिल किए। उन्होंने रोमानियाई संघ के गठबंधन के नेता जॉर्ज सिमियन को पराजित किया।
रोमानिया
– यह एक दक्षिणपूर्वी यूरोपीय देश है।
– यह यूरोप का 12वां सबसे बड़ा देश है।
– आबादी लगभग: 1 करोड़ 90 लाख।
– प्रेसिडेंट : निकुसोर डैन
– राजधानी : बुखारेस्ट
– भाषा: रोमानियाई
– मुद्रा: रोमानियाई लेउ (Romanian Leu – RON)
—————-
15. हिन्दी पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है?
When is Hindi Journalism Day celebrated?
a. 29 मई
b. 30 मई
c. 31 मई
d. 01 जून
Answer: b. 30 मई
– हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 में निकाला गया था।
– इसी वजह से इस दिन हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
– ‘उदन्त मार्तण्ड’ को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था। इसके प्रकाशक और संपादक भी वे खुद थे।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस : 3 मई
—————
16. वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में पुरूषों की जेवलिन थ्रो F42 कैटेगरी में किस भारतीय ने 61.17 मीटर थ्रो फेंककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
Which Indian created a world record by throwing 61.17 meters in the men’s javelin throw F42 category at the World Para Athletics Grand Prix?
a. महेंद्र गुर्जर
b. सुमित अंतिल
c. नवदीप सिंह
d. रिंकू हूडा
Answer: a. महेंद्र गुर्जर (27 वर्षीय भारतीय पैरा-एथलीट)
– मई 2025 में स्विट्जरलैंड में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया।
– महेंद्र गुर्जर ने अपने तीसरे प्रयास में 61.17 मीटर थ्रो फेंककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
– महेंद्र गुर्जर ने 2022 में बने रॉबर्टो फ्लोरियानी एडेनिलसन (ब्राजील) के 59.19 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
F42 कैटेगरी क्या है?
– F42 कैटेगरी उन एथलीटों के लिए है जिनके एक पैर की मूवमेंट सामान्य से कम होती है।
नोट: जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में F64 कैटेगरी में विश्व रिकॉर्ड भारत के सुमित अंतिल के नाम है।
– उन्होंने चीन के हांग्जो में 2022 एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर थ्रो फेंककर विश्व रिकार्ड बनाया था। इसके अलावा अन्य रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं।
—————
17. गोवा राज्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is Goa State Day celebrated?
a. 30 मई
b. 31 मई
c. 29 मई
d. 28 मई
Answer: a. 30 मई
– भारत के पश्चिमी तट पर बसा गोवा अपने शानदार समुद्र तटों और समृद्ध इतिहास से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
– 450 वर्षों से अधिक समय तक गोवा पुर्तगाली उपनिवेश (Portuguese colony) था।
– वर्ष 1961 में इसे भारत ने आज़ाद कराया और दमन और दीव के साथ केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।
– 30 मई 1987 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और यह भारतीय संघ का 25वां राज्य बन गया।
– इसी उपलक्ष्य में 30 मई को गोवा राज्य दिवस मनाया जाता है।
नोट – गोवा मुक्ति दिवस 19 दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1961 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन विजय की सफलता को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
राजधानी: पणजी
भाषा: कोंकणी
जनसंख्या: 14 लाख
मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत
राज्यपाल: पीए श्रीधरन पिल्लई
पड़ोसी राज्य: महाराष्ट्र, कर्नाटक
—————
18. IPL इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय कौन बने?
Who became the first Indian to hit 300 sixes in IPL history?
a. विराट कोहली
b. रोहित शर्मा
c. एम.एस धोनी
d. सूर्यकुमार यादव
Answer: b. रोहित शर्मा
– रोहित शर्मा ने 30 मई 2025 को गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 300वां IPL छक्का लगाकर इतिहास रचा।
– ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए और भारत के पहले बल्लेबाज।
IPL में सबसे ज्यादा सिक्स
खिलाड़ी – सिक्स – कितने मैच
क्रिस गेल – 357 – 142
रोहित शर्मा – 300* – 251+
विराट कोहली – 291 – 250+
एम.एस धोनी – 264 – 250+
एबी डिविलियर्स – 251 – 184
—————–
19. विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
When is World No Tobacco Day celebrated?
a. 29 मई
b. 30 मई
c. 31 मई
d. 01 जून
Answer: c. 31 मई
2025 की थीम
– अपील का पर्दाफाश: तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति का पर्दाफाश
– Unmasking the Appeal: Exposing Industry Tactics on Tobacco and Nicotine Products
– इस दिवस को WHO ने घोषित किया हुआ है।
– WHO के मुताबिक, दुनिया भर में हर साल तंबाकू से होने वाली बीमारियों से करीब 80 लाख लोगों की मौत होती है।
– तंबाकू का उपयोग कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग और स्ट्रोक सहित कई पुरानी बीमारियों के लिए जिम्मेवार है।
—————
20. दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला पहला राज्य कौन बना?
Which state has become the first one to make robotics education compulsory for Class 10 students?
a. केरल
b. कर्नाटक
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer: a. केरल
– केरल ने एक अग्रणी पहल के तहत, आगामी शैक्षणिक वर्ष 2 जून से कक्षा 10 के सभी 4.3 लाख स्टूडेंट्स के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य कर दी। ऐसा करने वाला यह पहला राज्य बन गया।
– 18 मई 2025 को एक आधिकारिक बयान से इसकी जानकारी मिली।
किताब में रोबोटिक्स जोड़ा
– 10वीं कक्षा की ICT किताब में रोबोटिक्स जोड़ने से स्टूडेंट्स को फायदा होगा। खासकर पहले भाग के छठे अध्याय “रोबोट्स की दुनिया” के जरिए स्टूडेंट रोबोटिक्स की बुनियादी बातें मजेदार गतिविधियों के साथ सीख सकेंगे।
रोबोटिक्स शिक्षा में क्या शामिल है?
– KITE के CEO और ICT पाठ्यपुस्तक समिति के अध्यक्ष अनवर सदाथ ने बताया कि इसमें कई रोचक चीजें शामिल हैं — जैसे सर्किट बनाना, सेंसर और एक्ट्यूएटर्स का इस्तेमाल करना, और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की मदद से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कंट्रोल करना।
– KITE, केरल सरकार के सामान्य शिक्षा विभाग की तकनीकी शाखा है।
– इस सिलेबस को सही तरीके से लागू करने के लिए KITE ने राज्य के हाई स्कूलों में 29,000 रोबोटिक किट पहले ही बांट दिए हैं।
बच्चे रोबोटिक्स और AI का प्रयोग करके सीखेंगे
– पहली गतिविधि में स्टूडेंट एक ऐसा सैनिटाइजर मशीन बनाएंगे, जो हाथ को पास लाते ही अपने आप चलने लगेगी।
– इसके लिए छात्र रोबोटिक किट का यूज करेंगे, जिसमें छोटे-छोटे डिवाइस होते हैं जैसे – Arduino बोर्ड, IR सेंसर (हाथ को पहचानने के लिए), सर्वो मोटर (मशीन को हिलाने के लिए), ब्रेडबोर्ड और तार
– इसके बाद एक स्मार्ट होम ऑटोमेशन सिस्टम बनाना सीखेंगे, जिसमें चेहरे से खुलने वाला दरवाजा होगा।
– इस काम में मदद के लिए PictoBlox सॉफ्टवेयर और उसके ‘फेस डिटेक्शन’ टूल का इस्तेमाल किया जाएगा।
– छात्र लैपटॉप का वेबकैम और KITE की दी गई Arduino किट से दरवाजे को खोलने का सिस्टम खुद बनाएंगे।
– यह पूरा रोबोटिक्स कोर्स इसलिए बनाया गया है ताकि छात्र नई तकनीकें सीखकर असली ज़िंदगी की समस्याओं को हल करना सीख सकें।
केरल
राजधानी : त्रिवेन्द्रम (तिरुवनन्तपुरम)
राज्यपाल : राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
मुख्यमंत्री : पी विजयन
PDF Download: Click here



