30 & 31 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 30 & 31 मार्च 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस पड़ोसी देश में राजशाही को वापस लाने और हिन्‍दू राष्‍ट्र बनाने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए?
In which neighbouring country there were violent protests demanding the return of monarchy and the establishment of a Hindu nation?

a. चीन
b. श्रीलंका
c. भूटान
d. नेपाल

Answer: d. नेपाल

– नेपाल में जनता का एक समूह फिर से राजशाही की वापसी चाहता है।
– कुछ महीनों से इसको लेकर मांगें उठ रही थी, लेकिन 28 मार्च 2025 को संवैधानिक राजशाही की बहाली के समर्थकों ने राजधानी काठमांडू की सड़कों पर धावा बोल दिया।
– उनकी संख्या वाम मोर्चे की रैली में शामिल लोगों से ज़्यादा थी और पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई। तीन लोग मारे गए और 110 गिरफ़्तार किए गए।
– दूसरी ओर गठबंधन के सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

नेपाल में राजशाही का इतिहास
– नेपाल में राजशाही का इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है और इसका प्रभाव नेपाल की राजनीति और समाज पर गहरा रहा है।
– नेपाल में राजशाही की शुरुआत गोरखा राज्य के राजा प्रिथ्वी नारायण शाह (1723-1775) से मानी जाती है, जिन्होंने 1768 में विभिन्न बिखरे राज्यों को एकजुट कर आधुनिक नेपाल की नींव रखी।
– शाह वंश के बाद राणा वंश (1846-1951) का शासन आया, जिसने नेपाल में लगभग 104 वर्षों तक सत्ता पर नियंत्रण बनाए रखा।
– 1951 में प्रजातांत्रिक आंदोलन के बाद राणा शासन का अंत हुआ, और राजा त्रिभुवन ने लोकतंत्र की स्थापना का समर्थन किया। – लेकिन 1960 में राजा महेंद्र ने संसदीय लोकतंत्र को समाप्त कर पंचायती व्यवस्था लागू की। 1990 में जन आंदोलन के दबाव में राजा बीरेन्द्र ने बहुदलीय लोकतंत्र स्वीकार किया।
– 2001 में नेपाल का शाही हत्याकांड हुआ, जिसमें राजा बीरेन्द्र और उनके परिवार की हत्या हो गई।
– क्राउन प्रिंस दीपेंद्र ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते राजा बीरेंद्र, रानी ऐश्वर्या और अन्य राजघरानों की हत्या कर दी थी। तब दो दशकों तक, ज्ञानेंद्र इस विवाद का हिस्सा रहे हैं, उन्हें नरसंहार के सूत्रधार के रूप में नामित किया गया।
– हालांकि इसके बाद राजा ज्ञानेन्द्र ने सत्ता संभाली, लेकिन 2006 के जन आंदोलन से उनकी शक्ति समाप्त हो गई।
– अंततः 2008 में नेपाल को संविधानिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और 240 वर्षों की राजशाही समाप्त हो गई।
– आज नेपाल एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है और राजमुकुट एक स्मृति बन गया है।

पूर्व राजा के पास क्‍या अधिकार हैं?
– पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र के पास कोई आधिकारिक अधिकार क्षेत्र नहीं है, क्योंकि संविधान सभा ने 2008 में राजशाही को समाप्त कर दिया था।
– ज्ञानेंद्र के पास न तो सत्‍ता में आने के लिए लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में सांसद हैं और न ही कोई भव्य महल है जिससे वे कमान संभाल सकें।
– इसके बजाय, वह काठमांडू के बाहरी इलाके में एक पूर्व शाही रिट्रीट में रहते हैं, एक निजी नागरिक के रूप में।
– राजशाही के समय का नारायणहिती रॉयल पैलेस अब काठमांडू शहर के बीचोंबीच एक संग्रहालय है।

राजशाही की डिमांड क्‍यों हो रही है?
– नेपाल में शाह शासकों को कभी हिंदू भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजा जाता था।
– इसलिए, पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को बहुसंख्यक हिंदू आबादी का एक तबका उम्‍मीद लगाए हुए हैं।
– उनके कई समर्थक राजा ज्ञानेंद्र को आशा की किरण के रूप में देखते हैं।
– मार्च 2025 में कथित तौर पर लगभग 10,000 लोग पूर्व राजा का स्वागत करने के लिए त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकत्र हुए थे। इस भीड़ ने लोगों का उत्‍साह बढ़ा दिया।

सिस्टम से निराशा
– 1950 में आधुनिक नेपाल के आगमन के बाद से, देश राजनीतिक व्यवस्थाओं के चक्र से गुज़रा है – पारंपरिक राजतंत्र, पंचायत, संवैधानिक राजतंत्र और अब संघीय लोकतंत्र।
– संघीय लोकतंत्र के केवल 17 वर्षों मे, नेपाल की जनता 13 सरकारें, इतने ही प्रधानमंत्री, 20 से अधिक उप प्रधान मंत्री देख चुकी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्सा
– प्रधानमंत्री ओली पर एक चाय बागान को व्यावसायिक भूखंड में परिवर्तित करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के लिए अवमानना​का मामला चल रहा है।
– तीन अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों, माधव नेपाल (2009-11), बाबूराम भट्टाराई (2011-13) और खिल राज रेग्मी (2013-14) पर सरकारी जमीन निजी व्यक्तियों को देने के घोटाले का आरोप है।
– तीन बार प्रधानमंत्री रहे प्रचंड के खिलाफ शिकायतें लंबित हैं कि उन्होंने माओवादी छापामारों के लिए निर्धारित धनराशि का दुरुपयोग कर अरबों डॉलर कमाए हैं, जबकि 2006 के अंत में शुरू हुई शांति प्रक्रिया के दौरान उन्हें संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाली छावनियों में रखा गया था।
– पांच बार प्रधानमंत्री रहे शेर बहादुर देउबा पर विमान खरीद में अवैध कमीशन लेने का आरोप है, और उनकी पत्नी आरज़ू राणा देउबा, जो वर्तमान में नेपाल की विदेश मंत्री हैं।

राजशाही कैसे आ सकती है?
– राजशाही की वापसी का एक विकल्प यह है कि ज्ञानेंद्र चुनाव लड़ें।
– हालाँकि इस पर लंबे समय से चर्चा हो रही है , लेकिन ज्ञानेंद्र एक पूर्व राजा हैं , जिन्हें अभी भी एक शाही की सांस्कृतिक और पारंपरिक स्थिति प्राप्त है और वे ईश्वर से जुड़े हुए हैं।
– उन्हें शायद संसद में आम लोगों के बीच बैठना पसंद नहीं आएगा।
– हालांकि राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) जैसी राजशाही समर्थक पार्टियां मौजूद हैं।
– पूर्व नरेश ने खुले तौर पर वापस लौटने की इच्छा नहीं जताई है। उन्होंने अपनी गतिविधियों को नेपाल की स्थिति, बिगड़ती आर्थिक स्थिति और आजीविका के अवसरों की तलाश में विदेश जाने वाले युवाओं पर चिंता व्यक्त करने वाले संदेश जारी करने तक ही सीमित रखा है।
– अगर जनता ने विद्रोह कर दिया तो हो सकता है कि राजतंत्र फिर से वापस आए, लेकिन ऐसा संभव नहीं लग रहा है।

नेपाल सरकार ने पूर्व राजा पर सख्‍ती शुरू की
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और उनके आवास की सुरक्षा कम कर दी गई है।
– यह कदम काठमांडू के नागरिक निकाय द्वारा राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के बाद शाह पर जुर्माना लगाए जाने के बाद उठाया गया है।
– साथ ही प्रदर्शन के दौरान नुकसान की भरपाई के लिए 7,93,000 नेपाली रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Source: The Print | Indian Express

————–
2. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किन राज्‍यों के कई इलाकों में लागू सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम {AFSPA} को छह महीने के लिए बढ़ा दिया?
The Union Home Ministry has extended the Armed Forces (Special Powers) Act {AFSPA} applicable in many areas of which states for six months?

a. बिहार, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश
b. पश्‍चिम बंगाल, मणिपुर, नागालैंड
c. सिक्किम, नगालैंड, मणिुपर
d. मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश

Answer: d. मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश

– गृह मंत्रालय ने 30 मार्च 2025 को आर्म्‍स फोर्सेज स्‍पेशल पावर एक्‍ट {सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम} (AFSPA) के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ अधिसूचना को मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में फिर से लागू किया।

तीन राज्‍यों के इन क्षेत्रों में AFSPA का विस्‍तार
– मणिपर : 13 पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र को छोड़कर पूरे मणिपुर में छह महीने के लिए AFSPA बढ़ा दिया। मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
– नागालैंड : AFSPA को आठ जिलों में और पांच अन्य जिलों के 21 पुलिस स्टेशनों में छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया।
– अरुणाचल प्रदेश : तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग तथा नामसाई जिले के तीन पुलिस थानों तक AFSPA बढ़ाया गया।

AFSPA के तहत सशस्त्र बलों को क्‍या आधिकार हैं?
– 1958 का यह कानून भारतीय सेना और “अशांत क्षेत्रों” में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को मारने, बिना वारंट के किसी भी परिसर को गिरफ्तार करने और तलाशी लेने और केंद्र सरकार की मंजूरी के बिना अभियोजन और कानूनी मुकदमों से सुरक्षा प्रदान करता है।

AFSPA के बारे में
– ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ो आंदोलन को दबाने के लिए 15 अगस्त, 1942 को आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर्स ऑर्डीनेंस जारी किया था।
– यह चार ऑर्डीनेंस के लिए आधारशिला बना, जिनमें से एक ‘असम डिर्स्ट्ब्ड एरियास’ के लिए था, जिसे 1947 में विभाजन-प्रेरित आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए लागू किया गया था।
– 1955 का असम डिर्स्ट्ब्ड एरियाज एक्ट।
– 1958 के आर्म्ड फोर्सेस (असम एंड मणिपुर) स्पेशल पॉवर्स एक्ट ने नागा पहाड़ियों और आसपास के क्षेत्रों में विद्रोह से निपटने के लिए 1955 के डिर्स्ट्ब्ड एरियास एक्ट का पालन किया।
– अन्य प्रयोग के लिए इस एक्ट की जगह AFSPA को लाया गया।
– इसी प्रकार का एक एक्ट 1990 में जम्मू और कश्मीर में लाया गया था।

डिर्स्ट्ब्ड एरिया
– सरकार एक क्षेत्र को ‘डिर्स्ट्ब्ड’ मानती है यदि उस क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक, नस्लीय, भाषा या क्षेत्रीय समूहों या जातियों या समुदायों के सदस्यों के बीच मतभेदों या विवादों के कारण सार्वजनिक शांति के लिए खतरा महसूस होता है।

Source: The Hindu 

—————
3. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में भारत का सबसे अमीर व्‍यक्ति कौन है?
Who is the richest person in India in Hurun Global Rich List 2025?

a. गौतम अडाणी
b. मुकेश अंबानी
c. दिलीप सांघवी
d. अजीम प्रेमजी

Answer: b. मुकेश अंबानी

– लिस्ट 2025 में टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी हैं।
– 67 वर्षीय अंबानी की संपत्ति 8.6 लाख करोड़ रुपये है।
– हालांकि मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं।
– लेकिन एशिया के अमीरों की सूची में वो अब भी टॉप पर हैं।
– वर्ष 2024 की तुलना में कर्ज बढ़ने के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

लिस्‍ट
1) मुकेश अंबानी
2) गौतम अदाणी : उनकी संपत्ति 8.4 लाख करोड़ रुपये है।
3) रोशनी नाडर : 43 वर्षीय एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर हैं। उनकी संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये है। वह दुनिया की सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अपने पिता द्वारा एचसीएल में 47% हिस्सेदारी उन्हें हस्तांतरित करने के बाद वह दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
4) दिलीप सांघवी : सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी सूची में चौथे स्थान पर आ गए। उनकी संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रुपये है।
5) अजीम प्रेमजी : वह विप्रो कंपनी के फाउंडर हैं। उनकी संपत्ति 2.2 लाख करोड़ रुपये है।
6) साइरस एस पूनावाला और परिवार 2 सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
7) कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार 2 आदित्य बिड़ला
8) नीरज बजाज और परिवार1.6 बजाज ऑटो
9) रवि जयपुरिया और परिवार 1.4 आरजे कॉर्प
10) राधाकिशन दमानी और परिवार 1.4 एवेन्यू सुपरमार्ट्स

Source: The Hindu

————–
4. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में अरबपतियों की सूची में सबसे अमीर कारोबारी कौन है?
Who is the richest businessman in the list of billionaires in Hurun Global Rich List 2025?

a. जेफ बेजोस
b. एलन मस्क
c. मार्क जुकरबर्ग
d. गौतम अदाणी

Answer: b. एलन मस्क

– अमेरिका के एलन मस्क ने पांच साल में चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना खिताब फिर से हासिल कर लिया है।
– उनकी संपत्ति 420 बिलियन डॉलर है।
– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प के चुनाव के बाद टेस्ला के शेयर की कीमत में उछाल के कारण उनकी कुल संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।
– उनके बाद अमेज़न के जेफ बेजोस हैं, जिनकी कुल संपत्ति में 44% या 81 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।
– उनकी कुल संपत्ति 266 बिलियन डॉलर है।
– तीसरे नंबर पर मेटा फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का नाम है।

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट
नाम, कंपनी, संपत्ति (बिलियन डॉलर में)
1) एलन मस्क, टेस्ला, 420
2) जेफ बेजोस, अमेजन, 266
3) मार्क जुकरबर्ग, मेटा, 242
4) लैरी एलिसन, ओरेकल, 203
5) वॉरेन बफेटबर्कशायर, हैथवे, 167
6) लैरी पेज, अल्फाबेट, 164
7) बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलवीएमएच, 157
8) स्टीव बाल्मर, माइक्रोसॉफ्ट, 156
9) सर्गेई ब्रिन, अल्फाबेट, 148
10) बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट, 143

————–
5. भारतीय बैंक संघ (IBA) का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
Who has been elected as the President of Indian Banks Association (IBA)?

a. मनोहर शेटटी
b. माधव नायर
c. स्‍वरूप कुमार साहा
d. चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी

Answer: d. चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी

– एसबीआई के चेयरमैन चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी को 28 मार्च 2025 को भारतीय बैंक संघ का अध्यक्ष चुना गया।
– उन्‍होंने एमवी राव की जगह ली जो इस पद पर थे।

Source: Business Standard

————–
6. Ghibli क्या है, जो चर्चा में छाया रहा?
What is Ghibli that has been in the news?

a. जापानी एनीमेशन स्टूडियो घिबली-शैली में AI जेनरेटेड इमेज
b. एक नई खोजी गई आकाशगंगा
c. एक क्रिप्टोकरेंसी
d. एक जलवायु परिवर्तन से जुड़ी प्राकृतिक घटना

Answer: a. जापानी एनीमेशन स्टूडियो घिबली-शैली में AI जेनरेटेड इमेज (इसे चैट GPT पर लोग अपनी तस्‍वीरों की इमेज रिक्रिएट कर सकते हैं।)

– स्टूडियो घिबली हाल ही में चर्चा में है क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित इमेज जनरेशन टूल्स के माध्यम से लोग अपनी तस्वीरों को स्टूडियो घिबली की विशिष्ट एनीमेशन शैली में परिवर्तित कर रहे हैं।
– इन टूल्स की मदद से साधारण तस्वीरों को ‘स्पिरिटेड अवे’ और ‘माय नेबर टोटोरो’ जैसी फिल्मों की जादुई दुनिया में ढाला जा रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड उभर आया है।
– स्टूडियो घिबली (Studio Ghibli) जापान का एक प्रसिद्ध एनीमेशन स्टूडियो है, जो कई प्रसिद्ध एनिमेटेड फिल्मों के लिए जाना जाता है, जैसे स्पिरिटेड अवे, माय नेबर टोटोरो।
– हालांकि, स्टूडियो घिबली के सह-संस्थापक और प्रसिद्ध एनिमेटर हयाओ मियाज़ाकी ने AI-जनित छवियों पर अपनी असहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की तकनीकें जीवन का अपमान हैं और वे इन्हें अपने काम में शामिल नहीं करना चाहते।
– “घिबली” शब्द लीबियाई अरबी से आया है, जिसका अर्थ एक गर्म रेगिस्तानी हवा होता है।

Source: Hindustan Times

————–
7. अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Zero Waste Day celebrated?

a. 28 March
b. 29 March
c. 30 March
d. 01 April

Answer: c. 30 March

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर 2022 को घोषणा की थी कि इंटरनेशनल जीरो वेस्‍ट डे हर साल 30 मार्च को आयोजित होगा।
– कूड़े-कचरे से मानव स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर बद से बदतर हो रहे प्रभावों की जागरूकता के मद्देनज़र यह दिवस है।
– दुनिया में सालाना दो अरब टन से अधिक ठोस अपशिष्ट उत्पन्न होता है, जिसमें से 45 प्रतिशत का उचित प्रबन्धन नहीं किया जाता है।

————–
8. नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में किसने मार्च 2025 में शपथ ली?
Who was sworn in as the first woman President of Namibia in March 2025?

a. रिचेल अब्राहम
b. उपप्‍पो हदावरा
c. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह

– अफ्रीकी देश नामीबिया ने नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह को पाँचवीं राष्ट्रपति बनी।
– वह इस देश की पहली महिला राष्‍ट्रपति चुनी गईं।
– इससे पहले वह उपराष्ट्रपति थी।
– नामीबिया को साउथ अफ्रीका के शासन से 1990 में आजादी मिली थी।
– नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद से ही नंदी नैदतवाह सांसद हैं।
– अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने कई अहम मंत्रलयों को संभाला है।

नामीबिया
– राजधानी – विंडहोक
– राष्‍ट्रपति – नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह
– निर्वाचित राष्‍ट्रपति – नेटुम्बो नंदी-नदैतवा
– मुद्रा – नामीबियाई डॉलर और दक्षिण अफ़्रीकी रैंड
– पड़ोसी देश – अंगोला, जांबिया, बोत्‍सवाना, दक्षिण अफ्रीका
– महासागर – साउथ अटलांटिक ओसेन

Source: Indian Express

—————-
9. इंडियन एयरफोर्स ने किस देश में मार्च-अप्रैल 2025 में आयोजित बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्‍यास ​INIOCHOS-25 (इनीयोकॉस-25) में हिस्‍सा लिया?
In which country did the Indian Air Force participate in the multinational air exercise INIOCHOS-25 held in March-April 2025?

a. ग्रीस
b. यूएसए
c. फ्रांस
d. जापान

Answer: a. ग्रीस

– कब से कब तक आयोजन : 31 मार्च 2025 से 11 अप्रैल 2025
– किसने आयोजित किया : ग्रीस की हेलेनिक वायुसेना ने
– इंडियन एयरफोर्स के Su-30 MKI लड़ाकू विमानों, IL-78 एयर-टैंकर और C-17 परिवहन विमान ने हिस्‍सा लिया।
– इनीयोकॉस एक द्विवार्षिक (हर दो वर्ष में आयोजित होने वाला) बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास है।
– 2025 के अभ्यास में 15 देशों की एयरफोर्स ने हिस्‍सा लिया।

Source: ANI News

—————-
10. उत्तर प्रदेश में मार्च 2025 में सौर ऊर्जा उत्पादन पिछले 8 वर्षों में 10 गुना बढ़कर कितना हो गया?
How much will the solar energy production in Uttar Pradesh be in March 2025, which has increased 10 times in the last 8 years?

a. 653 मेगावाट
b. 1653 मेगावाट
c. 2153 मेगावाट
d. 2653 मेगावाट

Answer: d. 2653 मेगावाट

– 2017 में सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 288 मेगावाट थी।
– उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) ने इसकी घोषणा वर्तमान सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उत्सव के दौरान की।
– वर्तमान में सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 2653 मेगावाट हो गई है।
– सरकार ने सौर ऊर्जा नीति -2022 में 5 वर्षों के दौरान 22 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

Source: Times Of India


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *