29 to 31 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 29 to 31 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. भारत निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार लोकसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम कितना खर्च कर सकते हैं?
According to the rules of the Election Commission of India, what is the maximum amount each candidate can spend in the Lok Sabha elections?

a. बड़े राज्‍य में 95 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 75 लाख
b. बड़े राज्‍य में 99 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 85 लाख
c. बड़े राज्‍य में एक करोड़ और UT व छोटे राज्‍यों में 95 लाख
d. बड़े राज्‍य में 1.5 करोड़ और UT व छोटे राज्‍यों में 99 लाख

Answer: a. बड़े राज्‍य में 95 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 75 लाख

लोकसभा चुनाव में अधिकतम खर्च सीमा
– बड़े राज्‍य में: 95 लाख रुपये
– UT व छोटे राज्‍यों में: 75 लाख रुपये

चुनाव में कितना खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार
– आजाद देश में पहली बार चुनाव (1951-52) हुए, तब प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खर्च लिमिट 25 हजार रुपये थी।
– इसके बाद लगातार खर्च लिमिट बढ़ती रही है।
– आखिरी बार वर्ष 2019 खर्च की सीमा बढ़ाई गई थी, तब अधिकतम खर्च सीमा 70 लाख रुपए थी। लेकिन इसे बढ़ाकर बड़े राज्‍य में 95 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 75 लाख किया गया।
– 2024 के लोकसभा चुनाव में भी खर्च सीमा यही है।
– खर्च की गणना प्रत्येक प्रत्याशी के नामांकन से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक की जाती है। समय-समय पर इसका ब्‍योरा प्रत्‍याशी को निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश करना होता है।

ज्यादा खर्च हुआ तो क्या होगा
– चुनाव आयोग अधिकारियों ने बताया कि आगामी चुनाव में निर्धारित धनराशि से ज्यादा पैसा खर्च करके कोई उम्मीदवार चुनाव जीतता है, तो आयोग, चुनाव को निरस्त कर सकता है।
– इसके बाद दोबारा चुनाव हो सकता है।
– जिले स्‍तर पर निगरानी टीमें लगी हुई हैं।

खर्च में क्‍या क्‍या शामिल
– इसमें चाय-पानी के खर्च से लेकर बैठकों, जुलूसों, रैलियों, विज्ञापनों, पोस्टर-बैनर, वाहनों और अन्य चुनाव-संबंधी कार्यों का खर्च शामिल है।

क्या राजनीतिक पार्टियों की भी खर्च लिमिट है?
– लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की खर्च लिमिट लगातार बढ़ती रही है। हालांकि, पार्टियां कितना खर्च कर सकती हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है।

पार्टियां भी अपने उम्मीदवारों पर बढ़-चढ़कर पैसा खर्च कर रही हैं-
– वर्ष 2019 में, चुनावों के दौरान राष्ट्रीय और राज्य दलों द्वारा आधिकारिक तौर पर खर्च किए गए कुल 2,994 करोड़ रुपये में से 529 करोड़ रुपये एकमुश्त राशि के रूप में उम्मीदवारों को दिए गए।

लोकसभा चुनाव कब
– 18वीं लोकसभा के चुनाव पूरे देश में 19 अप्रैल, 2024 से 1 जून, 2024 तक सात चरणों में होंगे।
– वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी।

भारतीय चुनाव आयोग
– स्थापना : 25 जनवरी 1950
– मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार
– चुनाव आयुक्त: सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार

—————
2. भारत निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार विधानसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम कितना खर्च कर सकते हैं?
According to the rules of the Election Commission of India, what is the maximum amount each candidate can spend in the assembly elections?

a. बड़े राज्‍य में 55 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 45 लाख
b. बड़े राज्‍य में 40 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 28 लाख
c. बड़े राज्‍य में 35 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 25 लाख
d. बड़े राज्‍य में 30 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 20 लाख

Answer: b. बड़े राज्‍य में 40 लाख और UT व छोटे राज्‍यों में 28 लाख

विधानसभा चुनाव में उम्‍मीदवार की खर्च सीमा
– बड़े राज्‍य में: 40 लाख रुपये
– UT व छोटे राज्‍यों में: 28 लाख रुपये

—————-
3. कल्‍याण चालुक्‍य राजवंश का कितना वर्ष पुराना कन्नड़ शिलालेख तेलंगाना के चौदम्मा मंदिर के पास खोजा गया?
How many years old Kannada inscription of Kalyana Chalukya dynasty discovered near Chaudamma temple in Telangana?

a. 1000 वर्ष
b. 900 वर्ष
c. 800 वर्ष
d. 700 वर्ष

Answer: b. 900 वर्ष

– चौदम्मा मंदिर कहां : यह मंदिर तेलंगाना में महबूबनगर के जडचेरला मंडल के गंगापुरम गांव में है।
– पुरातत्वविद् ई शिव नागी रेड्डी ने मार्च 2024 में गंगापुरम के बाहरी इलाके में स्थित चौदम्मा मंदिर के आसपास का दौरा किया।
– मंदिर के पास एक टैंक बांध पर शिलालेख पाया गया।

शिलालेख किनके द्वारा जारी किए थे
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार शिलालेख 1134 ई. में कल्याण चालुक्य सम्राट ‘भूलोकमल्ला’ सोमेश्वर-तृतीय के पुत्र तैलपा-तृतीय के सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा जारी किए गए थे।

कल्याणी के चालुक्यों के बारे में
– वे मुख्य रूप से कन्नडिगा राजवंश के थे।
– उन्हें उनकी राजधानी कल्याणी के नाम से जाना जाता था।
– यह कर्नाटक के आधुनिक बीदर जिले में मौजूद है।
– पश्चिमी दक्कन और भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में 300 वर्षों के लंबे शासन में, विक्रमादित्य VI (1076-1126 ई.) के शासन के दौरान कल्याणी के चालुक्यों का विस्तार हुआ था।

तेलंगाना
– राजधानी – हैदराबाद
– मुख्‍यमंत्री – रेवंत रेड्डी

——————
4. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और मानव विकास संस्थान (IHD) द्वारा जारी ‘भारत रोजगार रिपोर्ट-2024’ के अनुसार देश के बेरोजगारों में कितने प्रतिशत युवा हैं?
According to the ‘India Employment Report-2024’ released by the International Labor Organization (ILO) and the Institute of Human Development (IHD), what is the percentage of unemployed youth in the country?

a. 30%
b. 43.5%
c. 77.2%
d. 82.9%

Answer: d. 82.9% (लगभग 83%)

इसका क्या मतलब हुआ?
– इसका मतलब ये हुआ है कि अगर देश में 100 लोग बेरोजगार हैं तो उनमें से 83 लोग युवा बेरोजगार हैं।
– भारत में बेरोजगारी की यह स्थिति बहुत गंभीर है।

रिपोर्ट के बारे में


– रिपोर्ट का नाम : भारत रोजगार रिपोर्ट-2024
– कब जारी की : 26 मार्च 2024
– किसने जारी की : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और मानव विकास संस्थान (IHD)

इंडेक्‍स कितने श्रम बाजार परिणाम संकेतकों पर आधारित है:
(i) नियमित औपचारिक कार्य में नियोजित श्रमिकों का प्रतिशत
(ii) आकस्मिक मजदूरों का प्रतिशत
(iii) गरीबी रेखा से नीचे स्वरोजगार करने वाले श्रमिकों का प्रतिशत
(iv) कार्य भागीदारी दर
(v) आकस्मिक मजदूरों की औसत मासिक कमाई
(vi) माध्यमिक और उच्च-शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी दर
(vii) युवा जो रोजगार और शिक्षा या प्रशिक्षण में नहीं हैं।

बेरोजगारी में शिक्षित युवा ज्यादा
– रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगार लोगों में शिक्षित युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है।
– जो वर्ष 2000 में 54.2 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 65.7 प्रतिशत हो गई है।
– शिक्षित (माध्यमिक स्तर या उच्चतर) बेरोजगार युवाओं में, पुरुषों (62.2 प्रतिशत) की तुलना में महिलाओं की हिस्सेदारी अधिक (76.7 प्रतिशत) है।

नोट:
– भारत के लिए ये काफी मुश्किल दौर है।
– भारत की करीब 27 प्रतिशत आबादी युवा है, इसमें भी एक बड़ा हिस्सा बेरोजगार है।

कुछ राज्यों में रोजगार की स्थिति
– द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार 2004-05 और 2021-22 के बीच ‘रोजगार स्थिति सूचकांक’ में सुधार हुआ है।
– लेकिन कुछ राज्य- बिहार, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश इस अवधि के दौरान सबसे नीचे रहे।
– जबकि कुछ राज्‍य दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड और गुजरात शीर्ष पर रहे।

वेतन बढ़ा या घटा
– रिपोर्ट के अनुसार भारत में ज्यादातर लोगों का वेतन एक जैसा रहा।
– रेगुलर वर्कर्स और सेल्फ एम्प्लॉयमेंट वाले लोगों के वेतन में साल 2019 के बाद नकारात्मक प्रवृत्ति (negative trend) देखी गई है।
– इतना ही नहीं बिना स्किल वाले वर्कर्स को साल 2022 में न्यूनतम वेतन तक नहीं मिला है।

युवाओं के पास स्किल नहीं है?
– कुछ न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार युवाओं के पास काम करने का स्किल नहीं है।
– 90% भारतीय युवा स्प्रेडशीट में मैथ्स के फॉर्मूला लगाने में असमर्थ हैं।
– 60% युवा फाइलें कॉपी और पेस्ट नहीं कर सकते हैं।
– और 75% युवा किसी अटैचमेंट के साथ ईमेल भेजने में असमर्थ हैं।

देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने क्या कहा
– द इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि यह सोचना सही नहीं है कि हर सामाजिक या आर्थिक समस्या के लिए सरकारी हस्तक्षेप की जरूरत है।
– उन्होंने कहा कि उद्योग को अधिक नियुक्तियां करने की जरूरत है।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार नागेश्वरन ने आश्चर्य व्यक्त किया कि सरकार रोजगार के मोर्चे पर “अधिक भर्ती करने के अलावा” क्या कर सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
– अंतरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम बनाता है।
– यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है।
– इसकी स्थापना 1919 में हुई।
– मुख्यालय : जिनेवा स्विट्जरलैंड

मानव विकास संस्थान (IHD)
– यह एक गैर-लाभकारी स्वायत्त संस्था है।
– जिसका उद्देश्य एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान देना है जो समावेशी को बढ़ावा देता है और महत्व देता है।
– इसकी स्थापना वर्ष 1998 में हुई।

नोट- भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन हैं।

—————
5. देश में बने तेजस के एडवांस्‍ड वर्जन LCA मार्क 1A फाइटर एयरक्राफ्ट ने मार्च 2024 में पहली उड़ान भरी, इसका निर्माण किस कंपनी ने किया?
LCA Mark 1A fighter aircraft, the advanced version of Tejas made in the country, took its first flight in March 2024. Which company manufactured it?

a. महिंद्रा एयरोस्पेस
b. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
c. गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस
d. एयरबस

Answer: b. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

– इस सीरीज के एयरक्राफ्ट LA5033 ने बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) सेंटर से 28 मार्च को करीब 18 मिनट की उड़ान भरी।
– बेंगलुरु में HAL के फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट के चीफ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) केके वेणुगोपाल ने नए वर्जन की टेस्ट फ्लाइट ली।

HAL के पास कितने LCA MK 1A का कॉन्‍ट्रैक्‍ट
– HAL को वर्ष 2021 में इंडियन एयरफोर्स के लिए 83 तेजस मार्क-1A के निर्माण के लिए लगभग 46,898 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
– कंपनी इनकी डिलीवरी मार्च 2024 से फरवरी 2028 के बीच करेगी ।

LCA MK 1A की खूबियां
– यह एक नया वर्जन काफी ज्‍यादा एडवांस्‍ड है।
– इसमें डिजिटल फ्लाई बाय वायर फ्लाइट कंट्रोल कंप्‍यूटर है।
– फाइटर जेट का कंट्रोल पायलट के लिए और भी बेहतर हो गया है।
– इसमें करीब 40 सुधार किए गए हैं।
– इसकी स्‍पीड 2205 किमी. प्रति घंटा है।
– इससे फाइटर जेट की रेंज बढ़ जाएगी।
– इसमें अपग्रेडेड रडार वॉर्निंग रिसीवर सिस्‍टम (RWR) है।
– इसमें नौ अलग-अलग तरह के रॉकेट-मिसाइल लगा सकते हैं।
– यह फाइटर जेट 50 फीट की ऊंचाई पर जाकर तबाही मचा सकता है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
– HAL एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है, जिसका मुख्यालय बैंगलोर में है।
– इसकी स्‍थापना दिसंबर 1940 में हुई थी।

—————
6. चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का नाम बताएं, जिसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने मार्च 2024 में मंजूरी दी?
Name the landing site of Chandrayaan-3, which has approved by the International Astronomical Union (IAU) in March 2024?

a. स्टेटियो तिरंगा पॉइंट
b. स्टेटियो शिव शक्ति
c. देवशक्ति पॉइंट
d. भारतशक्ति पॉइंट

Answer: b. स्टेटियो शिव शक्ति (शिव शक्ति पॉइंट)

– IAU ने स्टेटियो शिव शक्ति नाम दिया।
– PM मोदी ने शिव शक्ति पॉइंट दिया था।
– स्टेटियो एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है “स्टेशन,” “स्थिति,” “देखना,” या “स्थान”

– अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने 19 मार्च 2024 को इस नाम को मंजूरी दी?
– IAU की स्थापना 1919 में हुई थी और यह खगोलीय पिंडों और उनकी सतह की विशेषताओं को आधिकारिक नाम और पदनाम निर्दिष्ट करने के लिए जिम्मेदार है।

अगस्त 2023 में पीएम मोदी ने की तीन घोषणाएं
1- जिस जगह चंद्रयान-3 का लैंडर उतरा, उस जगह का नाम पीएम मोदी ने ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा।
2- जिस जगह चंद्रयान-2 क्रैश हुआ उस जगह का नाम ‘तिरंगा पॉइंट’ रखा।
3- हर साल 23 अगस्त को ‘नेशनल स्‍पेस डे’ मनाया जाएगा।

चंद्रयान-3 (महत्वपूर्ण बातें)
– चंद्रयान-3 कब लॉन्च हुआ : 14 जुलाई 2023
– किस रॉकेट से लॉन्च हुआ : लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3)
– चांद पर कब सॉफ्ट लैंडिंग हुई : 23 अगस्त 2023 की शाम
– चांद पर कहां उतरा : चांद के साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) पर सॉफ्ट लैंडिंग

इसरो (ISRO)
चीफ- एस सोमनाथ

—————
7. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने ‘इंडिया टीबी रिपोर्ट 2024’ में किस वर्ष तक देश से ट्यूबरक्लोसिस बीमारी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है?
In the ‘India TB Report 2024’, the Union Health Ministry has set a target to eliminate tuberculosis disease from the country by which year?

a. 2029
b. 2027
c. 2026
d. 2025

Answer: d. 2025

– केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘इंडिया टीबी रिपोर्ट 2024’ को 27 मार्च को जारी किया।

WHO की टीबी को खत्म करने की रणनीति:
– इस रणनीति को वर्ष 2035 तक विश्व स्तर पर टीबी महामारी को समाप्त करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में अपनाया गया था।
– इसका लक्ष्य 2035 तक टीबी से होने वाली मौतों की संख्या में 95% कमी करना है। और टीबी से होने वाली घटनाओं में कमी करना।

————–
8. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इंडिया टीबी रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत में वर्ष 2015 के बाद से नए टीबी मामलों में कितने प्रतिशत की गिरावट आई?
According to the India TB Report 2024 released by the Union Health Ministry, what is the percentage decline in new TB cases in India since 2015?

a. 15%
b. 16%
c. 18%
d. 20%

Answer: b. 16%

– टीबी के नए मामले की दर वर्ष 2015 में 237 प्रति लाख जनसंख्या से गिरकर वर्ष 2022 में 199 प्रति लाख जनसंख्या हो गई है।

मृत्यु दर में कितनी कमी
– वर्ष 2015 के बाद से टीबी के कारण मृत्यु दर में 18% की कमी देखने को मिली है।
– मृत्‍यु दर वर्ष 2015 में 28 प्रति लाख जनसंख्या से घटकर वर्ष 2022 में 23 प्रति लाख जनसंख्या हो गई है।
– करीब 5.05 प्रति लाख जनसंख्या मामलों में कमी आई।

WHO के अनुसार टीबी के सबसे ज्यादा मामले (नवंबर 2023 तक)
1. भारत (27%)
2. इंडोनेशिया (10%)
3. चीन (7.1 %)
4. फिलीपींस (7.0%)
5. पाकिस्तान (5.7 %)
6. नाइजीरिया (4.5%)
7. बांग्लादेश (3.6 %)
8. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ( 3.0%)

टीबी के बारे में
– टीबी, या तपेदिक, एक जीवाणु संक्रमण है जो मुख्य रूप से माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस के कारण होता है।
– यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है।
– जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो यह हवा के माध्यम से फैलता है।

————–
9. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मार्च 2024 में संरक्षित स्मारकों की सूची से कितने स्‍मारकों को हटाने का फैसला लिया, जिसके बाद ASI के दायरे में कुल 3,675 स्‍मारक रह गए?
The Archaeological Survey of India (ASI) has decided to remove how many monuments from the list of protected monuments in March 2024, leaving a total of 3,675 monuments under the purview of ASI?

a. 20
b. 19
c. 18
d. 16

Answer: c. 18

– भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने संरक्षित स्मारकों की सूची से 18 ‘अप्राप्य’ स्मारकों (untraceable monuments) को हटाने की घोषणा मार्च 2024 में की।
– यह सूची 24 ‘अप्राप्य’ स्मारकों (‘untraceable’ monuments) की सूची से तैयार की गई है, जिसे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने पिछले साल एक संसदीय समिति को सौंपा था।

‘अप्राप्य’ स्मारक (untraceable monuments) मतलब
– वे स्‍मारक जो शहरीकरण के कारण “अचिह्नित” हो गए हैं, या जलाशयों और बांधों के कारण जलमग्न हो गए हैं।

अब कितने स्‍मारक रह गए है?
– वर्तमान में, ASI के दायरे में 3,693 स्मारक हैं।
– संरक्षित स्मारकों की सूची से 18 स्मारक को हटाने के बाद घटकर 3,675 स्‍मारक रह जाएंगे।

– ASI ने 18 स्मारकों को सूची से हटाने के लिए प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 (AMASR अधिनियम) की धारा 35 लागू की है।
– जिसमें इनका “राष्ट्रीय महत्व नहीं रह गया है।

सवाल स्‍मारक कैसे लापता हो सकते हैं?
– वर्ष 1861 में ASI का गठन हुआ, तब से अब तक हजारों स्‍मारकों को ASI के अधीन किया गया है।
– ASI इन सभी की देखभाल करता है। लेकिन भारत की आजादी बाद से केंद्र सरकार का ध्‍यान शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, शहरी विकास कार्यों की तरफ ज्‍यादा हो गया था।
– और स्‍मारकों की तरफ ध्‍यान कम हो गया था।
– काफी स्‍मारक शहरीकरण और अतिक्रमण की चपेट में आकर धीरे धीरे खत्‍म होते गए।
– कुछ स्‍मारक शहरीकरण, कुछ बांध और जलाशयों में विलुप्‍त हो गए और कुछ का तो गायब होने का पता ही नहीं चला।

किस किस राज्‍य से लापता हुए स्‍मारक
– उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्‍यों से स्‍मारक लापता/ या विलुप्‍त हुए।

लापता/ या विलुप्‍त 18 स्‍मारकों की लिस्‍ट
1. UP के गाजीपुर के भारंली गंगा तिर में वट वृक्ष (बरगद) स्थित प्राचीन स्मारक के अवशेष
2. UP के बांदा शहर का बंद कब्रिस्तान और कटरा नाका
3. UP के झांसी के रंगून का बंदूकची बुर्किल की कब्र
4. UP के लखनऊ शहर के गौघाट का कब्रिस्तान
5. लखनऊ के जहरीला रोड़ पर 6 से 8 मील पर स्थित कब्रिस्तान
6. लखनऊ-फैजाबाद रोड़ पर 3, 4 और 5 मील पर स्थित मकबरें
7. UP के मिर्जापुर जिले के अहुगी में एक हजार ईसवीं के 3 छोटे लिंग मंदिर परिधि के अवशेष
8. वाराणसी का तेलिया नाला बौद्ध खंडहर, निर्जन गांव का हिस्सा
9. वाराणसी के कोषागार भवन में मौजूद तख्ती पट्ट (टेबलेट)
10. उत्तराखंड में अल्मोड़ा के द्वाराहाट का कुटुम्बरी क्षेत्र नालिस
11. राजस्थान के जयपुर जिले के नगर स्थित किले के भीतर का अभिलेख
12. राजस्थान के कोटा जिले का बारन स्थित 12वीं सदी का मंदिर
13. अरुणाचल प्रदेश के लखीमपुर जिले का सादिया के पास का ताम्र मंदिर
14. हरियाणा के गुरुग्राम जिले का कोस मिनार संख्या 13
15. हरियाणा के करनाल जिले का कोस मिनार
16. मध्य प्रदेश के सतना जिले के बछौन किले के भीतर का शैल अभिलेख
17. दिल्ली के इम्पीरियल सिटी का बारा खंबा कब्रगाह
18. दिल्ली के कोटला मुबारकपुर का इंचला वाली गुमटी

————–
10. भारत की किस निजी कंपनी ने स्‍पेस क्राफ्ट लॉन्‍च व्‍हीकल (रॉकेट) ‘विक्रम-1’ के दूसरे चरण का परीक्षण मार्च 2024 में सफलतापूर्वक किया?
Which private company of India successfully tested the second stage of Space Craft Launch Vehicle (Rocket) ‘Vikram-1’ in March 2024?

a. गोदरेज एयरोस्पेस
b. स्काईरूट एयरोस्पेस
c. अग्निकुल एयरोस्पेस
d. बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस

Answer: b. स्काईरूट एयरोस्पेस

परीक्षण कहां और कब किया गया
– स्काईरूट एयरोस्पेस ने यह परीक्षण 27 मार्च को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर किया।
– स्काईरूट एयरोस्पेस ने रॉकेट विक्रम-1 के दूसरे चरण को कलाम-250 नाम दिया।
– यह परीक्षण 85 सेकेंड तक चला, जिसमें 186 किलोन्यूटन (kN) का उच्‍च स्‍तर समुद्र-स्तर थ्रस्ट (जोर या एक तर‍ह का बल) रिकॉर्ड किया गया।

नोट : स्काईरूट ने इससे पहले जून 2021 में विक्रम-1 के तीसरे चरण ‘कलाम-100’ का परीक्षण नागपुर में किया था।

विक्रम-1 क्‍या है?
– यह एक छोटा लॉन्‍च व्‍हीकल (रॉकेट) है।
– यह 480 KG तक के पेलोड को स्‍पेस में 500 KM की ऊंचाई तक ले जा सकता है।
– इससे छोटे सैटेलाइट को लॉन्‍च किए जाते हैं।
– इसका नाम वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया।

नोट– भारत का पहला निजी तौर पर डेवलप रॉकेट विक्रम-S है।

स्काईरूट एयरोस्पेस
– स्काईरूट एयरोस्पेस का गठन वर्ष 2018 में हुआ।
– मुख्यालय हैदराबाद में है।
– ISRO के साइंटिस्ट पवन कुमार चंदना और नागा भरत डका ने नौकरी छोड़कर अंतरिक्ष से जुड़ी अपनी कंपनी शुरु की।
– इसका उद्देश्य विशेष रूप से छोटे उपग्रह के बाजार को तैयार करना है।

——————
11. पुर्तगाल के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
Who became the new Prime Minister of Portugal?

a. एंटोनियो कोस्टा
b. मार्सेलो रेबेलो डी सोसा
c. लुइस मोंटेनेग्रो
d. एंटोनियो कोस्‍टा

Answer: c. लुइस मोंटेनेग्रो (51 वर्ष के हैं)

– इनसे पहले पुर्तगाल के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के एंटोनियो कोस्टा थे।

पुर्तगाल के बारे में
– पुर्तगाल दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है।
– राष्‍ट्रपति : मार्सेलो रेबेलो डी सौसा
– राजधानी: लिस्बन
– मुद्रा: यूरो
– भाषा : पुर्तगाली
– पड़ोसी देश: स्पेन

नोट – प्रायद्वीप (peninsula), भूमि का वह टुकड़ा होता है जो लगभग पूरी तरह से पानी से घिरा होता है. हालांकि, यह एक तरफ़ मुख्य भूमि से जुड़ा होता है

—————-
12. केंद्र सरकार ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया?
Who was appointed as the new Director General of National Investigation Agency (NIA) by the Central Government?

a. आयुष शर्मा
b. दिनकर गुप्ता
c. विजय त्रिवेदी
d. सदानंद वसंत दाते

Answer: d. सदानंद वसंत दाते

– केंद्र सरकार ने सदानंद वसंत दाते को 26 मार्च 2024 को (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया।
– वह 31 दिसंबर, 2026 तक इस पद पर अपनी सेवा देंगे।
– वह महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
– NIA भारत की प्राथमिक आतंकवाद विरोधी टास्क फोर्स है।
– एजेंसी को राज्यों की विशेष अनुमति के बिना राज्यों में आतंकवाद से संबंधित अपराधों की जांच से निपटने का अधिकार है।
– यह एजेंसी गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है।
– स्थापना – 2009
– मुख्यालय – नई दिल्ली
– महानिदेशक – सदानंद दाते

—————–
13. भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फिल्‍म का नाम बताएं, जिसे अप्रैल 2024 को रिलीज किया जाएगा?
Name India’s first Artificial Intelligence (AI) based film, which will be released in April 2024?

a. मैदान
b. इराह
c. द लॉस्ट गर्ल
d. बड़े मियां छोटे मियां

Answer: b. इराह

– आज के समय में AI की काफी ज्‍यादा चर्चा हो रही है।
– फिल्म ‘इराह’ का ट्रेलर AI तकनीक के दुरुपयोग को दर्शाता है, इसके नकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालता है।
– इस विषय पर बनी पहली हिन्‍दी फिल्‍म ‘इराह’ का ट्रेलर और गाना मुंबई में लॉन्‍च हुआ।
– इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर सैम भट्टाचार्जी हैं।
– इस फिल्‍म में प्रमुख भूमिका रोहित बोस रॉय, राजेश शर्मा, करिश्मा कोटक और रक्षित भंडारी ने निभाई है।
– इसके लेखक सैम भट्टाचार्जी, सारा बोडिनार और सुधांशु दुबे हैं।
– यह फिल्‍म 4 अप्रैल 2024 को रिजीज होगी।

—————-
14. सेनेगल के नए राष्‍ट्रपति कौन चुन गए हैं?
Who has been elected the new President of Senegal?

a. मैकी सॉल
b. आदियोमा फेय
c. बस्सिरौ दियोमाये फेय
d. मंसूर फेय

Answer: c. बस्सिरौ दियोमाये फेय

– सेनेगल की संवैधानिक परिषद ने विपक्षी उम्मीदवार बस्सिरौ दियोमाये फेय की राष्ट्रपति चुनाव में जीत की पुष्टि 29 मार्च 2024 को की।
– वह 44 वर्षीय हैं, उन्‍हें कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा किया गया था।
– चुनाव में बस्सिरौ दियोमाये फेय को 54% से ज्‍यादा वोट मिले।
– जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्‍मीदवार अमादौ बा करीब 35% वोट मिले।

सेनेगल के बारे में
– सेनेगल, आधिकारिक तौर पर सेनेगल गणराज्य, महाद्वीपीय अफ्रीका का सबसे पश्चिमी देश है, जो अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है।
– राष्‍ट्रपति : बस्सिरौ दियोमाये फेय
– प्रधानमंत्री : सिद्दीकी काबा
– राजधानी : डाकार
– मुद्रा: पश्चिम अफ़्रीकी CFA फ़्रैंक


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *