30 और 31 जुलाई 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 30 और 31 जुलाई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में पहले स्‍थान पर कौन सा देश है?
Which country holds the first position in the Environmental Performance Index (EPI) 2026?

a. भारत
b. एस्टोनिया
c. फिनलैंड
d. लक्जमबर्ग

Answer: b. एस्टोनिया

– EPI में यूरोपीय देशों ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जो पर्यावरण शासन और सतत विकास नीतियों के साथ उनके प्रभावी प्रदर्शन को दर्शाता है।
– एस्टोनिया ने 74.79 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो कई पर्यावरणीय संकेतकों में शानदार परिणाम दर्शाता है।
– लक्जमबर्ग दूसरे, यूनाइटेड किंगडम तीसरे और फिनलैंड चौथे स्थान पर रहे हैं।

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) क्‍या है?
– यह द्विवार्षिक सूचकांक है।
– इसे प्रारंभ में 2002 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा पर्यावरण स्थिरता सूचकांक (ESI) के नाम से लॉन्च किया गया था।
– बाद में इसे येल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल लॉ एंड पॉलिसी और कोलंबिया सेंटर फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इंफॉर्मेशन नेटवर्क ने जारी करना शुरू किया। नई रिपोर्ट भी इन संगठनों ने जारी की है।
– यह 177 देशों को रैंक करता है।
– यह इंडेक्‍स तेजी से कार्बन उत्सर्जन कम करने वाले शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देशों और गंभीर वायु गुणवत्ता और स्थिरता चुनौतियों से जूझ रहे निम्न रैंकिंग वाले देशों के बीच के अंतर को उजागर करता है।
– मुख्य उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में देशों की प्रगति को मापना।

किस आधार पर सूचकांक: 2026 EPI 3 नीति उद्देश्यों के साथ 12 श्रेणियों में 47 प्रदर्शन संकेतक हैं:
– पर्यावरण संबंधी स्वास्थ्य
– पारिस्थितिकी तंत्र की जीवन शक्ति
– जलवायु परिवर्तन

ये 12 श्रेणियां
– जलवायु परिवर्तन का शमन
– हवा की स्थिति
– पानी की सुरक्षा और गुणवत्ता
– जैव विविधता का संरक्षण
– पारिस्थितिकी तंत्र का स्वास्थ्य
– वन प्रबंध
– ग्रीनहाउस गैसों का उत्पादन
– पर्यावरण का स्वास्थ्य
– अपशिष्ट निपटान
– पर्यावरण संरक्षण

टॉप 10 देश
1) एस्टोनिया
2) लक्समबर्ग
3) यूनाइटेड किंगडम
4) फिनलैंड
5) नीदरलैंड
6) जर्मनी
7) फ्रांस
8) नॉर्वे
9) स्वीडन
10) ऑस्ट्रिया

एस्टोनिया
– यह उत्तरी यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र में स्थित एक देश है।
– राजधानी : टालिन
– राष्‍ट्रपति : अलार कारिस
– प्रधानमंत्री : क्रिस्‍टन माइकल
– आबादी : 13.6 लाख
– भाषा : एस्टोनियाई भाषा
– मुद्रा : यूरो
– पड़ोसी देश : रूस और लात्‍वीया

————–
2. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में भारत की रैंक क्‍या है?
What is India’s rank in the Environmental Performance Index (EPI) 2026?

a. 176
b. 177
c. 178
d. 179

Answer: a. 176

– रैंकिंग कब जारी किया गया : 31 जुलाई 2026

भारत का स्‍कोर
– 177 देशों के इस इंडेक्‍स में भारत 176वें स्थान पर है।
– भारत, 22.46 स्कोर के साथ दुनिया का दूसरा सबसे फिसड्डी देश है।
– वर्ष 2024 में भी भारत का स्‍थान 176 था।

खराब रैंकिंग के कारण
– खराब वायु गुणवत्ता
– जैव विविधता (Biodiversity) में कमी
– ईको सिस्‍टम।
– ग्रीनहाउस गैसों का बढ़ता उत्सर्जन

किस मामले में बेहतर
– जलवायु परिवर्तन और वेस्‍ट मैनेजमेंट के मामलों में भारत का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है।
– रैंकिंग में लाओस 177वें स्थान पर सबसे निचले पायदान पर है।

भारत सरकार का दृष्टिकोण एवं आपत्तियां
– EPI की पद्धति (Methodology) को लेकर भारत सरकार (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय – MoEFCC) का रुख हमेशा आलोचनात्मक रहा है।
– निराधार धारणाएं: सूचकांक के कई संकेतक अप्रमाणित धारणाओं और अवैज्ञानिक तरीकों पर आधारित हैं।
– ऐतिहासिक उत्तरदायित्व की उपेक्षा: सूचकांक में ऐतिहासिक उत्सर्जन (Cumulative Historical Emissions) और प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन को उचित महत्व नहीं दिया गया है।
– डेटा का बहिर्वेशन (Extrapolation): कुछ आंकड़े असली ज़मीनी हकीकत पर नहीं, बल्कि सिर्फ अंदाजा लगाकर तैयार किए गए हैं।

————–
3. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की पहली महिला महानिदेशक (Director General) कौन बनीं?
Who became the first woman Director General of the Geological Survey of India (GSI)?

a. वर्षा अशोक अगलवे
b. कामिनी रतन चौहान
c. गुरदीप कौर चावला
d. निलाक्षी साहा सिन्हा

Answer: a. वर्षा अशोक अगलवे

– वर्षा अशोक अगलावे ने 31 जुलाई 2026 को संस्थान की 54वीं DG के रूप में कार्यभार संभाला।
– उन्होंने असित साहा का स्थान लिया, जिन्होंने दो साल तक इस पद पर कार्य किया।
– वर्षा, जीवाश्म विज्ञान (Paleontology) की विशेषज्ञ हैं।
– वे भारतीय खान ब्यूरो (IBM) में कार्य करने के बाद वह 1992 में GSI से जुड़ी थीं।

GSI
– इसकी स्थापना 1851 में हुई थी।
– यह भारत में भूवैज्ञानिक मानचित्रण (Geological mapping), खनिज संसाधन मूल्यांकन (Mineral Resource Assessment) और भूवैज्ञानिक अध्ययनों (Geological studies) के लिए राष्ट्रीय संगठन के रूप में कार्य करता है।
– यह खान मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।

————-
4. नौका IASV त्रिवेणी से ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या था?
What was the main objective of the ‘Samudra Pradakshina’ expedition from the boat IASV Triveni?

a. हिंद महासागर की सुरक्षा
b. त्रि-सेवा महिला अधिकारियों द्वारा पहला विश्व परिक्रमा नौकायन
c. भारतीय नौसेना का एंटी-पाइरेसी मिशन
d. सुनामी चेतावनी प्रणाली का परीक्षण

Answer: b. त्रि-सेवा महिला अधिकारियों द्वारा पहला विश्व परिक्रमा नौकायन (जुलाई में 314 दिनों में लगभग 25,500 समुद्री मील की दूरी तय की गई।)

– अभियान का नाम: ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ (Samudra Pradakshina)
– नौका (Vessel): भारतीय सेना का नौकायन पोत IASV त्रिवेणी (IASV: Indian Army Sailing Vessel)
– उपलब्धि: भारत का पहला त्रि-सेवा (Tri-Service) महिला वैश्विक परिक्रमा (Circumnavigation) नौकायन अभियान।
– अवधि और दूरी: 314 दिनों में लगभग 25,500 समुद्री मील (Nautical Miles) की दूरी तय की गई।
– सदस्य: तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) की 9 महिला अधिकारी
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन महिला अधिकारियों को सम्‍मानित किया।

प्रमुख भौगोलिक बिंदु:
– सभी देशांतर रेखाओं (Meridians of Longitude) और भूमध्य रेखा (Equator) को दो बार पार किया।
– अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) को पार किया।
– प्रमुख केप (Capes) जिन्हें पार किया: केप लीउविन (ऑस्ट्रेलिया), केप हॉर्न (दक्षिण अमेरिका), और केप ऑफ गुड होप (दक्षिण अफ्रीका)
– चुनौतीपूर्ण ड्रैक पैसेज (Drake Passage) को सफलतापूर्वक पार कर ‘केप हॉर्नर्स’ (Cape Horners) की सदस्यता प्राप्त की।

त्रि-सेवा एकीकरण
– संयुक्तता (Jointness): थल सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों का एक साथ मिलकर एक ही मिशन पर काम करना भारत में ‘थिएटर कमान’ (Theaterisation) और तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है।

————-
5. संसद द्वारा पारित ‘राष्ट्रीय सम्मान का अनादर निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ के तहत किस राष्ट्रीय प्रतीक को कानूनी संरक्षण प्रदान करने के लिए 1971 के अधिनियम में संशोधन किया गया?
Under the ‘Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, 2026’ passed by Parliament, the 1971 Act was amended to provide legal protection to which national symbol?

a. राष्ट्रीय ध्वज
b. राष्ट्रीय गान – जन गण मन
c. राष्ट्रीय गीत – वंदे मातरम
d. राष्ट्रीय चिह्न

Answer: c. राष्ट्रीय गीत – वंदे मातरम (जानबूझकर राष्ट्रीय गीत गाने से रोकना या गा रही सभा में बाधा डालना अपराध होगा। सजा: अधिकतम 3 वर्ष तक की जेल, जुर्माना, या दोनों)

– विधेयक का नाम: राष्ट्रीय सम्मान का अनादर निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026
– संबद्ध मूल अधिनियम: राष्ट्रीय सम्मान का अनादर निवारण अधिनियम, 1971 (Prevention of Insults to National Honour Act, 1971)
– मुख्य उद्देश्य: अधिनियम की धारा 3 में संशोधन करके ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रीय गीत) को ‘जन गण मन’ (राष्ट्रीय गान) के समान वैधानिक/कानूनी संरक्षण प्रदान करना।

दंड का प्रावधान
– जानबूझकर राष्ट्रीय गीत गाने से रोकना या गा रही सभा में बाधा डालना अपराध होगा।
– सजा: अधिकतम 3 वर्ष तक की जेल, जुर्माना, या दोनों
– पुनरावृत्ति (Repeat Offenders): न्यूनतम 1 वर्ष का कारावास

150वीं वर्षगांठ
– भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ 7 नवंबर 2025 को पूरी हुई थी।
– भारत सरकार ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने (1875–2025) के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 से 2026 तक साल भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी 150वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया था।

वंदे मातरम का इतिहास और उत्पत्ति:
– रचयिता: बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय
– यह गीत पहली बार 7 नवंबर 1875 को साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ।
– बाद में इसे बंकिम चंद्र के प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ (1882) में शामिल किया गया।
– स्वदेशी आंदोलन (1905): बंगाल विभाजन के दौरान औपनिवेशिक विरोधी राष्ट्रवाद का प्रतीक बना।

1937 का कांग्रेस कार्य समिति (CWC) प्रस्ताव:
– निर्णय: राष्ट्रीय समारोहों के लिए केवल पहले दो छंदों (stanzas) का ही उपयोग किया जाएगा।
– सलाहकार: रवींद्रनाथ टैगोर (जिन्होंने सलाह दी कि बाद के छंदों में विशिष्ट धार्मिक प्रतीकात्मकता है)।
– समर्थन: महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद, सुभाष चंद्र बोस आदि द्वारा सर्वसम्मति से समर्थित।

संवैधानिक प्रावधान
– 24 जनवरी 1950: संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने घोषणा की कि वंदे मातरम को ‘जन गण मन’ के समान सम्मान दिया जाएगा।
– अनुच्छेद 51A(a) [मौलिक कर्तव्य]: केवल संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान का आदर करने का उल्लेख करता है; इसमें ‘राष्ट्रीय गीत’ का उल्लेख नहीं है।
– इसी वजह से राष्ट्रीय सम्मान का अनादर निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 के जरिए ‘राष्ट्रीय गीत’ को (राष्ट्रीय गान) के समान वैधानिक/कानूनी संरक्षण प्रदान किया गया।

————-
6. स्वतंत्रता के बाद कमीशन प्राप्त करने वाले पहले अधिकारी, किस पूर्व भारतीय सेना प्रमुख का निधन 31 जुलाई 2026 को हुआ?
Which former Indian Army Chief, the first officer to be commissioned after independence, passed away on 31 July 2026?

a. मेजर सोमनाथ शर्मा
b. जनरल विश्वनाथ शर्मा
c. जनरल के. वी. कृष्णा राव
d. जनरल बिपिन रावत

Answer: b. जनरल विश्वनाथ शर्मा

– परिचय: 96 वर्षीय पूर्व सेना प्रमुख जनरल विश्वनाथ शर्मा (वी. एन. शर्मा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पालमपुर तहसील के डाढ़ गांव के निवासी थे।
– सैन्य जीवन की शुरुआत: उन्हें वर्ष 1950 में भारतीय सेना की 16वीं लाइट कैवेलरी में कमीशन मिला था।
– महत्वपूर्ण उपलब्धि: वह स्वतंत्रता के बाद सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले पहले ऐसे अधिकारी बने, जो आगे चलकर भारतीय सेना के सर्वोच्च पद (सेना अध्यक्ष) तक पहुंचे।
– सेना प्रमुख का कार्यकाल: उन्होंने 1 मई 1988 से 30 जून 1990 तक भारतीय सेना के 15वें सेना प्रमुख के रूप में देश की सेवा की।
– 1965 का युद्ध: 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मेजर के रूप में उन्होंने लाहौर सेक्टर में मोर्चा संभाला था।
– अन्य सैन्य अभियान: श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (IPKF) के संचालन में उनकी अहम भूमिका रही, साथ ही 1987 के भारत-चीन सैन्य गतिरोध के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व की व्यापक सराहना हुई थी।
– परमवीर चक्र से संबंध: जनरल वी. एन. शर्मा, भारत के प्रथम परमवीर चक्र (मरणोपरांत) विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के छोटे भाई थे।

————-
7. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
When is the world nature conservation day celebrated?

a. 29 जुलाई
b. 28 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 26 जुलाई

Answer: b. 28 जुलाई

– यह दिवस प्राकृतिक संसाधनों (natural resources) के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
– तकनीकी विकास और आधुनिक जीवन शैली की वजह से पर्यावरण में असंतुलन बना हुआ है।
– दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं (natural disasters) का आना इसी का संकेत है।
– एशिया के साथ-साथ यूरोप और अमेरिका भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है।
– ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन जो कोयले, गैस और तेल जैसे जीवाश्म ईंधन को जलाने से आता है, वो हीटवेव को और खतरनाक बना रहा है।

————-
8. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) कब मनाया जाता है?
When is International Tiger Day celebrated?

a. 30 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 28 जुलाई
d. 27 जुलाई

Answer: b. 29 जुलाई

– 2026 की थीम: मूल निवासियों और स्थानीय समुदायों को केंद्र में रखकर बाघों का भविष्य सुरक्षित करना
– वर्ल्ड टाइगर डे की शुरुआत साल 2010 से हुई जब इसे रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में मान्यता दी गई थी।
– यह आयोजन विश्व वन्यजीव कोष (WWF) द्वारा घोषित है।

————–
9. लद्दाख के कितने विरासत स्थलों को जुलाई 2026 में ‘संरक्षित स्मारक’ घोषित करने की मंजूरी दी गई?
How many heritage sites in Ladakh were approved to be declared “protected monuments” in July 2026?

a. 5
b. 10
c. 15
d. 23

Answer: d. 23

– लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 30 जुलाई 2026 को, जम्मू और कश्मीर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम के तहत “संरक्षित स्मारक” घोषित किया।
– इस सूची में लद्दाख के शिलालेख समूह, चट्टानों पर नक्काशी, प्राचीन गुफाएं, मठ, किले, महल और शिलालेख शामिल हैं।
– इनमें से कई जर्जर स्थिति में थे और इनके नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा था।

संरक्षित स्मारक
– संरक्षित स्मारक वह स्थल, संरचना या वस्तु है जिसे संरक्षण और विनियमित रखरखाव के लिए विरासत कानून के तहत कानूनी सुरक्षा प्राप्त होती है।
– भारत में, इस प्रकार की सुरक्षा पुरातात्विक, ऐतिहासिक या कलात्मक महत्व के स्मारकों के लिए लागू होती है।

संरक्षित 23 विरासत स्थल
– शार्नोस – पेट्रोग्लिफ (शैल-चित्र) स्थल
– शेय – मैत्रेय बुद्ध शैल-नक्काशी (सिंधु घाट के निकट)
– तिंगमोसगंग किला (Tingmosgang Fort)
– सासपोल की प्राचीन गुफाएँ
– डोमखर – पेट्रोग्लिफ स्थल
– लेहदो – पेट्रोग्लिफ स्थल
अलची – पेट्रोग्लिफ स्थल
– मुर्गी – पेट्रोग्लिफ स्थल
– स्टोंगडे गोम्पा
– हुंदर – ओनपो की ध्यान गुफा
– हुंदर गुफा
– देचेन त्सोमो खार
– स्टामपुक गुफा
– चंबा शैल-नक्काशी
– जोंग चंबा (मैत्रेय बुद्ध की शैल-नक्काशी)
– हुंदर – शैल-निर्मित बुद्ध प्रतिमा
– दिग्गर – रिगसुम गोनबो शैल-नक्काशी
– दिग्गर – चंबा कारपो (श्वेत मैत्रेय बुद्ध)
– दिग्गर (टोकपो) – चंबा शैल-नक्काशी
– दिग्गर – फोलोंग सिंगे (शेरमुखी शिला)
– सुमूर किला
– कारगिल के योरबालटाक – शैल-लेख
– कारगिल के मंगमोर – पेट्रोग्लिफ स्थल

————-
10. अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Friendship Day celebrated?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई

Answer: c. 30 जुलाई

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस को अपनाया था।
– इस दिवस की घोषणा इस विचार के साथ की गई थी कि लोगों, देशों, संस्कृतियों और व्यक्तियों के बीच मैत्री शांति प्रयासों को प्रेरित कर सकती है और समुदायों के बीच सेतु का निर्माण कर सकती है।

————-
11. विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस (World Day Against Trafficking in Persons) कब मनाया जाता है?
When is the World Day Against Trafficking in Persons observed?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई

Answer: c. 30 जुलाई

– वर्ष 2026 की थीम: घोटाले के जाल में फंस गया (Trapped Behind the Scam)
– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– मानव तस्करी (Trafficking in Persons) के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए दिवस मनाया जाता है।


PDF Download: Click here