31 January 2023 Current Affairs

यह 31 January 2023 का करेंट अफेयर्स (Padma Awards 2023 PDF) है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. संसद में पेश की गई इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में देश की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान क्‍या है?
According to the Economic Survey presented in the Parliament, what is the estimated GDP growth rate of the country in the financial year 2023-24?

a. 8% to 8.5%
b. 9% to 9.2%
c. 7% to 7.5%
d. 6% to 6.8%

Answer: d. 6% to 6.8%

– 31 जनवरी 2023 को संसद का बजट सत्र शुरू हुआ।
– लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2022-23 के लिए इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट को संसद में जारी किया।
– सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP ग्रोथ रेट के 6% to 6.8% होने का अनुमान लगाया है।
– यह पिछले 3 साल में सबसे धीमी ग्रोथ होगी।
– सर्वे में कहा गया है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?
– इकोनॉमिक सर्वे एक साल में देश के आर्थिक विकास का सालाना लेखा-जोखा होता है।
– इस सर्वे के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि पिछले एक साल से देश की अर्थव्यवस्था किस तरह की रही हैं।
– आसान भाषा में कहें तो, इकोनॉमिक सर्वे सामान्‍य रूप से सरकार के पिछले एक साल के काम-काज का ब्‍योरा पेश करता है।
– यह बहुत तरह के आंकड़े देता है।
– ये आंकड़े जानना जरूरी है, क्‍योंकि इस सर्वे के आंकलन के आधार पर बजट बनता है।
– बजट में सरकार जो प्रोजेक्‍शन करती है कमाई और खर्च के, वो इस पर आधारित होता है।
– इसी से पता चलता है कि सरकार को अगले साल आर्थिक वृद्धि या जीडीपी की कितनी उम्‍मीद है।

इकोनॉमिक सर्वे कौन तैयार करता है?
– इकोनॉमिक सर्वे को वित्त मंत्रालय के department of economic affairs के economics division के द्वारा तैयार किया जाता है।
– इस सर्वे को चीफ इकॉनमिक एडिवाइजर (CEA) की देखरेख में बनाया गया है।
– इस वक्‍त मुख्‍य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्‍वरन हैं।

इकोनॉमिक सर्वे में GDP ग्रोथ रेट का अनुमान
– वित्‍त वर्ष 2022-23 : 7%
– वित्‍त वर्ष 2023-24 : 6% to 6.8%
– साल 2021-22 में ग्रोथ रेट 8.7% थी।

GDP क्‍या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्‍या बढ़ रही है।

ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)

C = कंज्‍यूमर एक्‍सपेंसेज
I = इंडस्‍ट्रीज इन्‍वेस्‍टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्‍सपेंडीचर

X = एक्‍सपोर्ट
M = इंपोर्ट

इकोनॉमिक सर्वे से जुड़ी अहम बातें:
– मार्च के अंत तक भारत की नॉमिनल जीडीपी 3.5 ट्रिलियन डॉलर होगी।
– सर्वे के अनुसार, PPP (पर्चेजिंग पावर पैरिटी) के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और एक्सचेंज रेट के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।
– 2022 में कृषि में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी पिछले 12 साल में सबसे अधिक रही है।
– शिक्षा पर खर्च बढ़ा है, जबकि स्वास्थ्य पर खर्च लगभग दोगुना हो गया है।
– डोमेस्टिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मार्केट 2022 और 2030 के बीच 49% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है। ईवी इंडस्ट्री 5 करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब क्रिएट करेगा।
– FY23 में रिटेल महंगाई 6.8% रह सकती है।
– भारत में LIC (Licence, Inspection and Compliance) को खत्म करने, सस्ती आर्थिक रूप से व्यवहार्य बिजली आपूर्ति, रिन्‍यूएबल एनर्जी जैसी घरेलू चुनौतियों का समाधान करके GDP ग्रोथ रेट को बढ़ाने की क्षमता है।

————-
2. भारत ने सिंधु जल संधि की समीक्षा और संशोधन करने के लिए किस देश को नोटिस भेजा?
India sent a notice to which country to review and amend the Indus Water Treaty?

a. पाकिस्तान
b. चीन
c. अफगानिस्तान
d. नेपाल

Answer: a. पाकिस्तान

– भारत ने 27 जनवरी 2023 को सिंधु जल संधि की समीक्षा और संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस भेजा।
– भारत सरकार के अनुसार पाकिस्तान की कार्रवाइयों ने सिंधु जल संधि के प्रावधानों और उसके इफेक्टिवली इमप्लीमेंट करने में रुकावट पैदा की है।
– भारत लगातार बीच का रास्ता खोजने का प्रयास करता है।
– लेकिन पाकिस्तान ने वर्ष 2017 से 2022 तक सिंधु आयोग की पांच बैठकों में इस पर चर्चा करने से इनकार किया है।
– इसी कारण से नोटिस जारी करना पड़ा।

विवाद क्या है?
– वर्ष 2015 में पाकिस्तान ने भारत की किशनगंगा (J&K) और रातले (J&K) जलविद्युत परियोजनाओं पर अपनी आपत्ति जताई थी।
– साथ ही जांच के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति का अनुरोध विश्व बैंक से किया।
– वर्ष 2016 में पाकिस्तान ने बिना चर्चा के इस अनुरोध को वापस भी ले लिया।
– साथ ही प्रस्ताव दिया कि मध्यस्थता का स्थायी न्यायालय (Permanent Court of Arbitrage) उसकी आपत्तियों पर फैसला सुनाए।
– पाकिस्तान की यह एकतरफा फैसले, विवाद का कारण बनते गए।
– साथ ही पाकिस्तान सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) के अनुच्छेद IX का उल्लघंन भी कर रहा था।
– इस अनुच्छेद के अनुसार विवाद समाधान के लिए एक सीक्वेंस में प्रोसेस होती है।
– इसके अनुसार एक प्रोसेस जब तक पूरा न हो तब तक दूसरा शुरू नहीं किया जाएगा।
– लेकिन यह पाकिस्तान फॉलो नहीं कर रहा था।
– भारत की आपत्ति के बाद विश्व बैंक ने विशेषज्ञों और मध्यस्थता न्यायालय के कार्यों की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।
– अब भारत सरकार ने पाकिस्तान को नोटिस जारी किया।
– इस नोटिस का मुख्य कारण पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के उल्लंघन को सुधारने के लिए 90 दिन का समय दिया।
– साथ ही दोनों देशों के बीच इस संधि पर संशोधन के लिए बातचीत का अवसर दिया।

सिंधु जल संधि क्या है?
– यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1960 में हुई थी।
– इस संधि पर भारत की तरफ से तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान की तरफ से तत्‍कालीन राष्ट्रपति जनरल अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे।
– इसमें मध्यस्थता विश्व बैंक ने की थी।
– इस संधि के अनुसार छह नदियों के पानी का बंटवारा हुआ था।
– इसके अनुसार भारत के नियंत्रण में तीन नदियां आयी
1. व्यास
2. रावी
3. सतलज

– पाकिस्तान के नियंत्रण में तीन नदियां आयी
4. झेलम
5. चिनाब
6. सिंधु

पाकिस्तान के लिए सिंधु जल संधि क्यों उपयोगी है?
– इस संधि के कारण भारत, पाकिस्तान को लगभग 80% जल एक वर्ष में देता है।
– इस संधि के टूटने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र का रेगिस्तान बनने खतरा हो सकता है।
– इसके टूटने से पाकिस्तान के अरबों रुपए की विद्युत परियोजनाएं भी बंद हो सकती है।
– साथ ही करोड़ो लोग को पीने के पानी की दिक्कत हो सकती है।

क्या भारत इस संधि से बाहर हो सकता है?
– इस संधि से अलग होने का दोनों देश के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है।
– लेकिन इस संधि के अनुच्छेद 12(4) में संधि को समाप्त करने की प्रक्रिया बताई गई है।
– यह संधि समाप्त करने के लिए दोनों देशों को मसौदा तैयार करना होगा।
– इस पर दोनों देश को साइन करना होगा।
– इसका अर्थ है कि इस संधि को कोई एक देश समाप्त नहीं कर सकता।

—————
3. भारत ने किस टीम को हराकर पहला महिला U-19 टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 जीता?
India defeated which team to win the first ‘Women’s U-19 T20 World Cup 2023’?

a. इंग्‍लैंड
b. न्‍यूजीलैंड
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. श्रीलंका

Answer: a. इंग्‍लैंड

– भारत ने 29 जनवरी 2023 को इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हराकर अपना पहला महिला U-19 टी20 वर्ल्‍ड कप जीता।
– फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में स्थित सेनवेस क्रिकेट स्टेडियम हुआ।
– भारत ने महिला क्रिकेट में ICC की ट्रॉफी पहली बार जीती है।

भारत-इंग्‍लैंड का फाइनल में स्‍कोर कितना
– इंग्‍लैंड पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 68 रन पर ऑल आउट हो गई।
– भारत ने 14 ओवर में आसानी से 69 रन बना दिए।
– भारत की तरफ से सौम्‍या तिवारी और गोंगदी तृषा ने 24-24 रन बनाए।
– कप्‍तान शेफाली वर्मा ने 15 रन बनाए।

ICC महिला U-19 टी20 वर्ल्‍ड कप
– वर्ष 2023 में यह पहला संस्‍करण है।
– इसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका ने की।
– इसका आयोजन 14 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक हुआ।
– इसमें चार टीम के चार ग्रुप (A, B, C, D) बनाए।
– इसका मतलब 16 टीम इसमें खेलीं।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)
– स्‍थापना – 1909
– शुरुआत में इसका नाम इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस था।
– वर्ष 1989 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कर दिया गया।
– इसमें 108 सदस्य है।
– मुख्यालय – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
– CEO – ज्योफ एलार्डिस (ऑस्ट्रेलिया)

—————
4. लाड़ली बहना योजना किस राज्य में शुरू की गई?
Ladli Bahna scheme was launched in which state?

a. उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. राजस्थान

Answer: c. मध्य प्रदेश

– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को नर्मदा जयंती के अवसर पर नई योजना ‘लाडली बहना’ की घोषणा की।
– उनके अनुसार ‘लाडली लक्ष्मी’ योजना की तरह अब ‘लाडली बहना’ योजना को शुरू किया जाएगा।
– ‘लाडली बहना’ योजना सभी निम्न-मध्यम वर्ग की बहनों को फाइनेंशियल मदद देगी।
– इसमें प्रदेश की हर माहिला को एक हजार रुपए दिये जाएंगे।
– इसका फायदा इनकम टैक्स देने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा।
– इस योजना पर राज्य सरकार पांच वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।
– इसी वर्ष मध्य प्रदेश में चुनाव है।
– कई विपक्षियों का कहना है कि यह योजना चुनाव को देखते हुए शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सामारोह में लोगों को पांच संकल्प भी दिलाए
जैसे
– वर्ष में एक बार पेड़ लगाएंगे
– नशा मुक्त शहर बनाएंगे
– बेटी बचाएंगे, बेटी पढ़ाएंगे
– व्यर्थ न बिजली जलाएंगे और न पेयजल बहने देंगे
– शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाएंगे

लाडली लक्ष्मी योजना क्या है?
– इस योजना को वर्ष 2007 में शुरू किया गया था।
– इसमें राज्य सरकार महिलाओं को बेनिफिट देती है।
जैसे
– सरकार बच्ची के जन्म पर 11,000 रुपये की मदद करती है।
– सरकार बेटी के स्कूल एडमिशन के समय 5,000 रुपये की मदद करती है।
– सरकार बेटी के क्लास 6, 9, 10 और 12 वीं में जाने पर बच्ची को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है।
– सरकार बच्ची के 21 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उसकी शादी के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद उसके परिवार को देती है।
– लेकिन 21 वर्ष से पहले शादी करने पर कोई मदद नहीं दी जाती।
– या फिर बच्ची किसी भी स्तर पर स्कूल छोड़ दे तो मदद नहीं दी जाती।

मध्य प्रदेश
– राजधानी – भोपाल
– राज्यपाल – मंगूभाई छगनभाई पटेल
– मुख्यमंत्री – शिवराज सिंह चौहान

—————
5. गणतंत्र दिवस-2023 की परेड में कला और संस्कृति का प्रदर्शन करने वाली किस राज्य की झांकी को पहला स्थान मिला?
Which state’s tableau showcasing art and culture got the first place in the Republic Day-2023 parade?

a. महाराष्ट्र
b. उत्तर प्रदेश
c. गुजरात
d. उत्तराखंड

Answer: d. उत्तराखंड

– 74वें गणतंत्र दिवस-2023 परेड में झांकियों के माध्यम से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।
– गणतंत्र दिवस में कुल 23 झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की झांकियां : 17
मिनिस्ट्री और अन्य डिपार्टमेंट की झांकियां : 6

– इस प्रदर्शन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की झांकियां में उत्तराखंड की झांकी को पहला स्थान मिला।
– इसका चुनाव चयन मंडल और माईगव (MyGov) पर ऑनलाइन जनमत से किया गया।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियां
1. उत्तराखंड (थीम – मानसखंड)
2. महाराष्ट्र (थीम – साडे तिन शक्तिपीठ और नारी शक्ति)
3. उत्तर प्रदेश (थीम – अयोध्या दीपोत्सव)

उत्तराखंड की झांकी की विशेषता
– उत्तराखंड की झांकी की थीम मंदिर माला मिशन के अंतर्गत ‘मानसखंड’ था।
– इसका सुझाव उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया था।
– उत्तराखंड की झांकी में सबसे आगे कॉर्बेट नेशनल पार्क में हिरण, बारहसिंगा और कई प्रकार के पक्षियों को दिखाया गया था।
– झांकी के बीच में राजकीय पशु कस्तूरी मृग, राष्ट्रीय पक्षी मोर दिखाया गया था।
– इसमें प्राचीन मंदिरों को दिखाया गया था।

अन्य पुरस्कार
– मंत्रालयों और विभागों की कटेगरी में सर्वश्रेष्ठ झांकी – जनजातीय कार्य मंत्रालय (थीम – एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय)
– स्पेशल अवार्ड – केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के ‘जैव विविधता संरक्षण और ‘वंदे भारतम’ नृत्य समूह को मिला
– तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टीम अवार्ड – पंजाब रेजिमेंट (भारतीय सेना)
– CAPFs और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का अवॉर्ड – CRPF (Central Reserve Police Force)

—————
6. भारतीय वायु सेना के नए उप-प्रमुख किसे नियुक्त किया गया?
Who was appointed as the new Vice Chief of the Indian Air Force?

a. अनीश दयाल सिंह
b. अनिल चौहान
c. अमरप्रीत सिंह
d. संदीप सिंह

Answer: c. अमरप्रीत सिंह

– एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह भारतीय वायु सेना के नए उप-प्रमुख नियुक्त हुए।
– इन्होने एयर मार्शल संदीप सिंह की जगह ली।
– वह 31 जनवरी 2023 को रिटायर हुए थे।

अमनप्रीत सिंह
– इन्हें वर्ष 1984 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया था।
– इन्हें वर्ष 2019 में ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ मिला था।
– वह इससे पहले मध्य वायु कमान (प्रयागराज) के कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर काम कर रहे थे।

भारतीय वायु सेना
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– स्थापना: 8 अक्टूबर 1932
– प्रमुख: विवेक राम चौधरी

—————
7. सीमा सुरक्षा बल ने ‘ऑप्स अलर्ट’ युद्ध अभ्यास को किस राज्य में आयोजित किया?
In which state was the ‘Ops Alert’ war exercise organized by the Border Security Force?

a. मध्य प्रदेश और राजस्थान
b. पंजाब और राजस्थान
c. गुजरात और राजस्थान
d. उत्तर प्रदेश और राजस्थान

Answer: c. गुजरात और राजस्थान

– ‘ऑप्स अलर्ट’ युद्धाभ्यास को 21 से 28 जनवरी 2023 तक गुजरात के कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले में आयोजित किया गया।
– इसका उद्देश्य देश में गणतंत्र दिवस समारोह के समय भारत विरोधी तत्वों को रोकना था।
– वर्ष 2022 में गुजरात क्षेत्र में कई पाकिस्तानी मछआरे पकड़े गए थे।
– साथ ही यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है।
– इसलिए इसे आयोजित किया गया था, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह को अच्छे से आयोजित किया जा सके।

सीमा सुरक्षा बल (BSF)
स्थापना: 1965
मुख्यालय: नई दिल्ली
आदर्श वाक्य: Duty Unto Death
प्रथम महानिदेशक: KF रुस्तमजी
वर्तमान महानिदेशक: सुजॉय लाल थाउसेन (अतिरिक्त प्रभार)

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)
– यह बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते है।
1. असम राइफल्स: 1835
2. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF): 1969
3. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF): 1939
4. भारत तिब्बत सीमा बल (ITBP): 1962
5. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG): 1984
6. सशस्त्र सीमा बल (SSB): 1963
7. सीमा सुरक्षा बल (BSF): 1965

—————
8. FIH पुरूष हॉकी विश्‍व कप 2023 का फाइनल किसने जीता?
Who has won the final of FIH Men’s Hockey World Cup 2023?

a. बेल्जियम
b. जर्मनी
c. नीदरलैंड
d. न्यूजीलैंड

Answer: b. जर्मनी

– जर्मनी ने बेल्जियम को 5-4 से हराया।
– पुरूष हॉकी विश्‍व कप का फाइनल मुकाबला जर्मनी और बेल्जियम के बीच 29 जनवरी 2023 को हुआ।
– जिसमें दोनों का स्‍कोर बराबर था, इसलिए पेनल्टी शूटआउट नियम को अपनाया।
– जिसमें जर्मनी को विजेता घोषित किया।
– पुरूष हॉकी विश्‍व कप 2023 में 15 टीमें खेलीं।

पेनल्टी शूटआउट
पेनल्टी शूटआउट खेल मैचों में विजेता टीम का निर्धारण (Determination) करने का एक तरीका है।
– जो मैच टाई हो जाता है और दोनों टीम बराबरी पर होती हैं।
– वहां इस नियम का अपनाया जाता है।

किसने कितने विश्‍व कप जीते
– पाकिस्‍तान – चार (1971, 1978, 1982, 1994)
– नीदरलैंड – तीन (1973, 1990, 1998)
– ऑस्‍ट्रेलिया – तीन (1986, 2010, 2014)
– जर्मनी – तीन (2002, 2006, 2023)
– इंडिया – एक (1975)
– बेल्जियम – एक (2018)

भारत में कब कहां पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन
– वर्ष 1982 – मुंबई
– वर्ष 2010 – नई दिल्ली
– वर्ष 2018 – भुवनेश्वर
– वर्ष 2023 – भुवनेश्वर कलिंगा स्टेडियम (13 जनवरी से 29 जनवरी 2023)
– यह पुरुष हॉकी का 15वां विश्व कप है।

पुरुष हॉकी विश्व कप
– वर्ष 1971 में पहला संस्करण हुआ था।
– इसे बार्सिलोना स्पेन में आयोजित किया गया था।
– पहला पुरुष हॉकी विश्व कप पाकिस्तान ने जीता।
– पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार पुरुष हॉकी विश्व कप जीता।
– भारत ने पुरुष हॉकी विश्व कप को वर्ष 1975 में एक बार जीता था।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
– स्थापना: 7 जनवरी 1924 (पेरिस, फ्रांस)
– मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
– अध्यक्ष: तैयब इकराम

—————
9. किस राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नाबा किशोर दास की गोली मारकर हत्‍या उनके पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने कर दी?
Which state’s Health Minister Naba Kishore Das was shot dead by his former security officer?

a. केरल
b. ओडिशा
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार

Answer: b. ओडिशा

कब और कैसे गोली मारी
– स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नाबा किशोर दास 29 जनवरी 2023 को ओडिशा के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
– स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को दोपहर करीब 12 बजे वाहन से बाहर उतरते समय गोली मारी।
– ASI गोपालदास ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर उन्‍हें गोली मारी।
– घायल स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नाबा किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया।
– और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।

आरोपी कौन?
– आरोपी का नाम गोपालदास है, वह ओडिशा पुलिस में ASI है।
– गोपालदास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पुलिस चौकी में तैनात था।
– आरोपी ने पहले अपने प्राइवेट सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में मंत्री की सेवा की थी।

‘शूटर को मैनिक डिप्रेसिव डिसऑर्डर’ (मानसिक बीमारी)
– द हिंदू न्‍यूज पेपर के अनुसार आरोपी के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक डिप्रेशन से ग्रसित था।
– उनका इलाज बेरहामपुर के एक मनोचिकित्सक से चल रहा था।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नाबा किशोर दास
– उन्‍होंने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से वर्ष 2004 में चुनाव लड़ा था, जिसे वो हार गए।
– इसके बाद वर्ष 2009 में फिर चुनाव लड़ा और जीत गए।
– वर्ष 2014 और 2019 में भी इसी सीट से फिर जीते।
– वे लगातार तीन बार झारसुगुड़ा सीट से विधायक बने।
– इसके बाद उन्‍हें राज्‍य का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया।
– पहले वे इंडियन नेशनल कांग्रेस सदस्य थे, बाद में वे बीजू जनता दल (BJD) में चले गए।

विधानसभा में पोर्न देखने आरोप
– वर्ष 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान में आपत्तिजनक क्लिप (objectionable clips) देखते हुए पकड़े गए थे।
– उस दौरान सत्र में काफी हंगामा हुआ था।
– इसके बाद उन्‍हें एक हफ्ते के उनके पद से निलंबित कर दिया था।

ओडिशा
मुख्‍यमंत्री: नवीन पटनायक
राजधानी: भुवनेश्‍वर
राज्‍यपाल: गणेशी लाल

—————
10. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने किस बॉक्सर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया?
National Mineral Development Corporation (NMDC) has appointed which boxer as its brand ambassador?

a. मैरी कॉम
b. सरिता देवी
c. निकहत जरीन
d. जेनी RL

Answer: c. निकहत जरीन

– राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने निकहत जरीन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।
– NMDC खनन क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है।
– यह मुख्यतः भारत में लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है।
– यह भारत की नवरत्न PSU है।
– इसकी स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी।

निकहत जरीन
– इनका जन्म 14 जून 1996 को निजामाबाद, तेलंगाना में हुआ था।
– उन्होंने वर्ष 2022 को तुर्की में महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
– वह विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बनीं।
1 मैरी कॉम
2. सरिता देवी
3. जेनी RL
4. लेखा KC
– निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भी स्वर्ण पदक जीता था।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *