Daily Current Affairs, Current Affairs 31 December 2020, Current Affairs 31 December 2020, Current Affair 31 December 2020 Question,

यह 31 December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्युनाइजेशन (GAVI) के बोर्ड के सदस्य के रूप में भारत से किसे नामित किया गया है?

a. डॉ. हर्षवर्धन
b. नरेन्‍द्र सिंह तोमर
c. रविशंकर प्रसाद
d. रमेश पोखरियाल निशंक

Answer: a. डॉ. हर्षवर्धन

– स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया डॉ. हर्षवर्धन इस बोर्ड में दो साल के लिए रहेंगे।
– उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक होगा।
– डॉ. हर्षवर्धन गावी बोर्ड में दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय (सीरो) पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय (डब्ल्यूपीआरओ) का प्रतिनिधित्व करेंगे।
– अभी ये जिम्‍मेदारी म्यामांर के मींत हत्वे के पास है।

GAVI के बारे में-
– GAVI एक अतंरराष्ट्रीय संस्था है. इसका गठन साल 2000 में किया गया था।
– इसका उद्देश्य दुनिया के गरीब देशों में रहने वाले बच्चों को उन बीमारियों का टीका मुहैया कराना है, जिन्हें वैक्सीन के जरिए रोका जा सकता है।
– गावी बोर्ड की मीटिंग साल में दो बार होती है।
– बोर्ड के सदस्य एक बार जून में दूसरी बार नवंबर या दिसंबर में बैठते हैं।
– गावी बोर्ड वैक्सीन एलायंस को रणनीतिक दिशानिर्देश देता है और उसके कार्य की निगरानी करता है।

——————————
2. देश का पहला पॉलीनेटर पार्क (परागणकारी पार्क) किस राज्‍य में खोला गया है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. उत्‍तराखंड
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: b. उत्‍तराखंड

– देश का पहला पॉलीनेटर पार्क नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित वन अनुसंधान केंद्र में बनाया गया है।
– इस पार्क में परागण करने वाले जीव जंतु चिड़िया, तितली, कीट पतंगों के लिए प्राकृतिक वास स्थल विकसित किया गया है।
– वन अनुसंधान अधिकारियों के अनुसार फसल उत्पादन में चिड़िया, तितली, कीटपतंगों का विशेष महत्व होता है।
– ये प्राणी आम इंसान की पहुंच से दूर होते हैं इसलिए लोग इनका महत्व नहीं समझ पाते हैं।

– 29 दिसंबर 2020 को इस पार्क का शुभारंभ तितली विशेषज्ञ पीटर स्मैटिक और वन अनुसंधान केंद्र के मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया।
– इस पार्क में मधुमक्खी, तितली, पक्षी और कीड़े की लगभग 50 प्रजातियाँ हैं।
– पार्क का निर्माण 4 एकड़ क्षेत्र में किया गया है।
– पार्क के निर्माण का उद्देश्य पॉलीनेटर प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनका संरक्षण करना है।
– यह पार्क परागण प्रजातियों, उनके निवास स्थान, परागण के विभिन्न पहलुओं, प्रजातियों पर प्रदूषण के प्रभाव जैसे विषयों पर शोध करेगा।
– इस पार्क की कुछ पॉलीनेटर प्रजातियों में रेड पायरोट, कॉमन जेज़ेबेल, कॉमन सेलर, कॉमन ब्लू बॉटल, प्लेन टाइगर, कॉमन इमीग्रेंट, कॉमन फोर-रिंग हैं।
– पॉलीनेटर प्रजातियां 1,80,000 से अधिक पौधों की प्रजातियों को परागण देती हैं और उनके बिना, मौजूदा पौधों की आबादी में कमी आएगी।

——————————
3. सर्बिया के बेलग्रेड में हुए व्यक्तिगत कुश्ती विश्व कप में किस एक मात्र भारतीय पहलवान ने रजत पदक जीता?

a. गीता फोगाट
b. सरिता मोर
c. अंशु मलिक
d. पिंकी

Answer: c. अंशु मलिक

– 29 दिसंबर 2020 को हुए मुकाबले में अंशु मलिक ने 57 किग्रा वर्ग में ये पदक जीता।
– जूनियर वर्ग में पहचान बनाने के बाद सीनियर वर्ग में खेल रही अंशु ने इस स्तर पर तीन टूर्नामेंटों में अपना तीसरा पदक जीता।
– अंशु ने वर्ष 2020 में ही दिल्ली में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था, जबकि जनवरी में रोम में मातियो पेलिकोन टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया था।
– एक अन्य भारतीय पहलवान पिंकी भी 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची।

——————————
4. डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मेमोरियल अवार्ड 2020 किसे दिया गया है?

a. दिलीप कुमार
b. श्‍यामल घोष
c. सचिन अवस्‍थी
d. के. वीरमणि

Answer: d. के. वीरमणि

– द्रविड़ कज़गम (Dravidar Kazhagam) के अध्यक्ष के. वीरमणि को 28 दिसंबर 2020 को ये पुरस्‍कार दिया गया है।
– यह पुरस्कार महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तर्कवादी दाभोलकर की स्मृति में शुरू किया गया था।
– अमेरिका स्थित महाराष्ट्र फाउंडेशन ने उनकी याद में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।
– इस पुरस्कार के तहत 1 लाख और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
– के. वीरमणि ने अपना पूरा जीवन तर्कवाद का प्रचार करने में समर्पित कर दिया और समाज में सामाजिक न्याय के लिए काम किया।
– कोविड-19, की वजह से इस साल ये सेरेमनी आनलाइन आयोजित की गई है।

——————————-

ICC Awards

——————————-
5. ICC Male Cricketer of the Decade (सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड) के विजेता का नाम बताएं?

a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. के राहुल
d. शिखर धवन

Answer: b. विराट कोहली

– ICC ने 27 दिसंबर 2020 को अवार्ड की घोषणा की है।

——————————
6. ICC Men’s ODI (वनडे इंटरनेशनल) Cricketer of the Decade अवार्ड विजेता का नाम बताएं?

a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. के राहुल
d. शिखर धवन

Answer: b. विराट कोहली

– वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।
– विराट कोहली 10000 से अधिक एकदिवसीय रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

——————————
7. ICC Female Cricketer of the Decade (राचेल हीहो फ्लिंट अवार्ड) की विजेता कौन हैं?

a. एलीस पेरी
b. पूनम यादव
c. हरमन प्रीत सिंह
d. कैथरीन ब्रंट

Answer: a. एलीस पेरी

– वह ऑस्ट्रेलिया की ऑल-राउंडर हैं।

—————————-
8. ICC Women’s ODI (वनडे इंटरनेशनल) Cricketer of the Decade अवार्ड किसने जीता?

a. कैथरीन ब्रंट
b. हरमन प्रीत सिंह
c. पूनम यादव
d. एलीस पेरी

Answer: d. एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)

—————————–
9. ICC Women’s T20I Cricketer of the Decade की विजेता कौन हैं?

a. एलीस पेरी
b. पूनम यादव
c. हरमन प्रीत सिंह
d. कैथरीन ब्रंट

Answer: a. एलीस पेरी

—————————-
10. ICC Spirit of Cricket Award of the Decade (दशक का खेल भावना पुरस्कार) किसने जीता?

a. हार्दिक पांडया
b. के एल राहुल
c. महेंद्र सिंह धोनी
d. के एल राहुल

Answer: c. महेंद्र सिंह धोनी

– प्रशंसकों ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना।
– ICC ने 10 वर्षों की अवधि में खिलाड़ियों की स्थिरता, प्रदर्शन के आधार पर इन अवार्ड की घोषणा की है।

—————————-
11. ICC Men’s T20I Cricketer of the Decade अवार्ड किस खिलाड़ी को मिला?

a. विराट कोहली
b. राशिद खान
c. एमएस धोनी
d. विलियम हेंग

Answer: b. राशिद खान (अफगानिस्‍तान के बॉलर)

—————————–
12. ICC Men’s Test Cricketer of the Decade अवार्ड किसने जीता?

a. विराट कोहली
b. राशिद खान
c. एमएस धोनी
d. स्‍टीव स्मिथ

Answer: d. स्‍टीव स्मिथ (ऑस्‍ट्रेलिया)

– ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किया गया।

——————————-
13. ICC ने Men’s ODI (वनडे इंटरनेशनल) Team of the Decade का कप्‍तान किसे बनाया?

a. डेविड वार्नर
b. विराट कोहली
c. एम एस धोनी
d. रोहित शर्मा

Answer: c. एम एस धोनी

– ICC की वनडे टीम ऑफ डिकेड में तीन भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और एम एस धौनी को शामिल किया गया है।

टीम में ये खिलाड़ी रहेंगे-
– रोहित शर्मा
– डेविड वार्नर
– विराट कोहली
– एमएस धोनी (कैप्टन)
– एबी डि विलियर्स
– शाकिब अल हसन
– बेन स्टोक्स
– मिचेल स्टार्क
– ट्रेंट बोल्ट
– इमरान ताहिर
– लसिथ मलिंगा

——————————–
14. ICC ने Men’s T20I Team of the Decade का कप्‍तान किस खिलाड़ी को बनाया?

a. विराट कोहली
b. क्रिस गेल
c. जसप्रीत बुमराह
d. एमएस धोनी

Answer: d. एमएस धोनी

– धोनी का इस टीम का कप्‍तान और विकेटकीपर बनाया गया है।
– इसमें चार भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाने में सफलता हासिल की है – रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी और जसप्रीत बुमराह.

ये खिलाड़ी रहेंगे-
– रोहित शर्मा
– क्रिस गेल
– एरोन फिंच
– विराट कोहली
– एबी डि विलियर्स
– ग्लेन मैक्सवेल
– एमएस धोनी (कैप्टन, विकेटकीपर)
– किरॉन पोलार्ड
– राशिद खान
– जसप्रीत बुमराह
– लसिथ मलिंगा

——————————–
15. ICC ने Men’s Test Team of the Decade का कप्‍तान किस खिलाड़ी को बनाया?

a. विराट कोहली
b. स्टीव स्मिथ
c. कुमार संगाकारा
d. रविचंद्रन अश्विन

Answer: a. विराट कोहली

– आईसीसी की इस टेस्‍ट टीम में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और आर अश्विन को ही जगह मिली है।

टेस्ट टीम ऑफ़ द डिकेड
– एलेस्टेयर कुक
– डेविड वॉर्नर
– केन विलियमसन
– विराट कोहली (कप्तान)
– स्टीव स्मिथ
– कुमार संगाकारा (विकेटकीपर)
– बेन स्टोक्स
– रविचंद्रन अश्विन
– डेल स्टेन
– स्टुअर्ट ब्रॉड
– जेम्स एंडरसन

——————————–
16. ICC Men’s Associate Player of the Decade किस खिलाड़ी को चुना गया?

a. डेल स्टेन
b. काइल कोइज़र
c. रोहित शर्मा
d. बेन स्टोक्स

Answer: b. काइल कोइज़र (स्कॉटलैंड)

——————————–
17. ICC Women’s Associate Player of the Decade किस खिलाड़ी को चुना गया?

a. एलीस पेरी
b. पूनम यादव
c. कैथरीन ब्रायस
c. हरमन प्रीत सिंह

Answer: c. कैथरीन ब्रायस (स्कॉटलैंड)

——————————–
18. खिलाड़ी निखिल नंदी का निधन 29 दिसंबर 2020 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?

a. फुटबॉल
b. क्रिकेट
c. बैडमिंटन
d. लान टेनिस

Answer: a. फुटबॉल

– 88 वर्षीय निखिल ओलंपिक 1956 में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य थे।
– वह 1955 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली बंगाल टीम का हिस्सा थे, उन्होंने 1958 में पूर्व रेलवे की तरफ से कलकत्ता फुटबॉल लीग भी जीता था।
– सितंबर में वे कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसकी वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित हुए थे।
– नंदी के दो बड़े भाई संतोष और अनिल ने भी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
– उनके परिवार के नाम ओलंपिक खेलने वाले तीन भाइयों का अनूठा रिकॉर्ड है।

——————————–
19. मशहूर फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन का निधन 29 दिसंबर 2020 को हो गया, वह किस देश से थे?

a. जापान
b. अमेरिका
c. फ्रांस
d. इटली

Answer: c. फ्रांस

– मशहूर फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन का 98 साल की उम्र में निधन हो गया।
– यह जानकारी फ्रांस एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने टि्वटर के जरिए दी है।
– पियरे कार्डिन, इटली में पैदा हुए थे, लेकिन फ्रांस के एक फैशन सुपरस्टार बन गए।
– कार्डिन ने कलाई घड़ी से लेकर बेडशीट तक ऐसे असंख्य उत्पादों को अपनी प्रतिभा से उभारा।
– 1970 और 80 के दशक में उनके उत्पादों को दुनिया भर की 100,000 दुकानों पर बेचा गया था।
– पेरिस में उन्होंने 1947 में कवि, कलाकार और निर्देशक जीन कोएक्ट्यू के साथ फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट के लिए मंत्रमुग्ध करने वाले सेट और परिधान तैयार कर दिए थे।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account