यह 31 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 31 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारत के 28वें सेना प्रमुख (आर्मी चीफ) कौन बनें?
a. मुकुंद नरवाणे
b. करमबीर सिंह
c. राकेश कुमार सिंह भदौरिया
d. बिपिन सिंह
Answer: a. जनरल मुकुंद नरवाणे
– उन्होंने 31 दिसंबर 2019 को जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया है, जो इसी दिन रिटायर हो गए।
– नरवणे का कार्यकाल अप्रैल 2022 तक का होगा
– चीन के साथ जुड़े सुरक्षा मामलों पर भी जनरल नरवणे की मजबूत पकड़ है।
– उन्हें सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है।
– इंडो-चाइना बॉर्डर पर उन्होंने लंबे समय तक सेवाएं दी हैं और वह चीन से जुड़ी सुरक्षा बारीकियों को बखूबी समझते हैं। उप सेनाध्यक्ष बनने से पहले नरवणे ईस्टर्न कमांड के प्रमुख थे।
– ईस्टर्न कमांड पर देश की 4000 किमी. की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व होता है।
– ऐडमिरल करमबीर सिंह, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया और जनरल मुकुंद नरवाणे, तीनों ही बैचमेट हैं।
– वर्ष 1976 में तीनों ने एक साथ डिफेंस एकेडमी में एंट्री ली थी।
– 44 साल बाद तीन बैचमेट तीनों सेनाओं के चीफ हैं।
—————————-
2. किन लेखकों को आकाशदीप सम्मान-2019 प्रदान किया गया?
a. अमित राजदेसाई और ज्ञानरंजन
b. विद्युत् भारती और अखिल शर्मा
c. दलबीर सिंह और ज्ञानरंजन
d. ज्ञानरंजन और भालचंद्र नेमाडे
Answer: d. ज्ञानरंजन और भालचंद्र नेमाडे
– इसके तहत उन्हें पांच लाख रूपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.
– भालचंद्र नेमाडे, मशहूर मराठी साहित्यकार हैं।
– जबकि ज्ञानरंजन, हिन्दी के लेखक हैं।
– यह पुरस्कार मीडिया घराने ‘अमर उजाला’ की तरफ से दिया जाता है।
——————————-
3. OTP आधारित एटीएम नकद निकासी प्रक्रिया किस बैंक ने लागू किया?
a. एसबीआई
b. पीएनबी
c. एचडीएफसी
d. आरबीआई
Answer: a. एसबीआई
– एटीएम से अनधिकृत लेनदेन की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
– SBI सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे के बीच 10,000 रुपये और उससे अधिक की प्रत्येक नकद निकासी के लिए वन-टाइम पासवर्ड की सुविधा करेगा।
– ओटीपी आधारित नकद निकासी 1 जनवरी 2020 से सभी एसबीआई एटीएम पर लागू होगी।
– एसबीआई के अध्यक्ष: रजनीश कुमार;
– मुख्यालय: मुंबई;
– स्थापित: 1 जुलाई 1955
——————————-
4. वित्त मंत्री ने कौन सा ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म (मंच) लांच किया है, जिसमें बैंकों द्वारा कुर्क की गई परिसंपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी होगी?
a. eMitra
b. eBkray
c. eBhakti
d. eRaja
Answer: b. eBkray (ई बिक्री)
– यह मंच बैंकों द्वारा कुर्क की गई परिसंपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी करने में सक्षम होगा।
– मंच सभी PSB की ई-नीलामी संपत्ति की जानकारी, संपत्ति को खोजने जैसी सुविधाए के लिंक प्रदान करेगा।
वित्त मंत्री: निर्मला सीतारमण
———————————-
5. तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?
a. भारत
b. इंग्लैंड
c. न्यूजीलैंड
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: d. ऑस्ट्रेलिया
– उन्होंने 11 साल के अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट, 20 वनडे और 2 ट्वेंटी 20 मैचों में प्रदर्शन किया।
– उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 221 विकेट हासिल लिए।
– उन्होंने 2008 में भारत के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
———————————–
6. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने पैन और आधार नंबर को लिंक करने अनिवार्यता की अंतिम तिथि को कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
a. 5 जनवरी 2020
b. 31 जनवरी 2020
c. 31 मार्च 2020
d. 30 अप्रैल 2020
Answer: c. 31 मार्च 2020
– पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग की समयसीमा 31 दिसंबर 2019 को खत्म हो रही थी।
– 1 अप्रैल 2019 से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए भी आधार-पैन लिंक होना अनिवार्य है।
– PAN 10 कैरेक्टर (अल्फा-न्यूमैरिक) वाली पहचान संख्या है, जो इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
– यह 8वीं बार है जब सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने की समय-सीमा बढ़ाई है।
– आयकर भरने के लिए आधार को पैन से जोड़ना अनिवार्य है।
– सितंबर 2018 में उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार की आधार योजना को संवैधानिक स्तर पर सही करार दिया था।
CBDT – सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स
—————————–
7. 11 दिवसीय ‘धानु जात्रा’ महोत्सव किस राज्य में आयोजित होता है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. ओडीशा
d. छत्तीसगढ़
Answer: c. ओडीशा
– ओडिशा के बारगढ़ में ग्यारह दिन चलने वाले प्रसिद्ध ‘धानु जात्रा’ महोत्सव आरंभ हो गया हैं।
– यह भगवान कृष्ण और उनके मामा कंस की पौराणिक कथा पर आधरित नाट्य प्रस्तुति होती है।
ओडीशा
मुख्यमंत्री – नवीन पटनायक
राज्यपाल – गणेशी लाल
राजधानी – भुवनेश्वर
————————————-
8. चुराए गए मोबाइल फोन को ट्रेस व ब्लॉक करने के लिए केंद्र सरकार ने किस तरह के रजिस्टर का वेब पोर्टल लांच किया गया है?
a. सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर
b. सेंट्रल मोबाइल आइडेंटिटी रजिस्टर
c. फोन ब्लॉक रजिस्टर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर
वेबसाइट : www.ceir.gov.in/
———————————-
9. इंडिया स्टेट ऑफ़ फोरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारत में क्षेत्रफल के हिसाब में सर्वाधिक फोरेस्ट कवर किस राज्य में है?
a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. असम
Answer: c. मध्य प्रदेश
– क्षेत्रफल के हिसाब में मध्य प्रदेश में सर्वाधिक फोरेस्ट कवर है।
– इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में भी फोरेस्ट कवर काफी बड़े भू-भाग पर फैला हुआ है।
– स्टेट ऑफ़ फोरेस्ट रिपोर्ट प्रत्येक दो वर्ष के पश्चात् भारतीय वन सर्वेक्षण के द्वारा जारी की जाती है।
———————————-
10. चीन, रूस और किस देश ने हाल ही में अपनी नौ-सेनाओं के मध्य विनिमय एवं सहयोग को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया?
a. ईरान
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश
Answer: a. ईरान
यह अभ्यास चाबहार के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर के पास ओमान की खाड़ी में शुरू किया गया है. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र के जलमार्गों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है.
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।