यह 31 August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. FIDE ऑनलाइन चेस ओलिंपियाड 2020 में पहली बार भारत किस देश के साथ संयुक्त विजेता चैंपियन बना?
a. चीन
b. रूस
c. फ्रांस
d. यूएसए
Answer: b. रूस
– FIDE (The International Chess Federation)
– फिडे नाम फ्रेंच में है, जिसका फुलफॉर्म फेडरेशन इंटरनेशनल डेस चेस (Federation International Des Echecs)
– इस ओलिंपियाड के 96 सालों के इतिहास में पहली बार भारत चेस ओलिंपियाड में चैंपियन बना है.
– रूस ने इसे 24 बार (18 बार सोवियत संघ) जीता है।
– इस बार भारत और रूस के फाइनल गेम को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
—————————–
2. FIDE ऑनलाइन चेस ओलिंपियाड 2020 में किस वजह से भारत और रूस को संयुक्त विजेता घोषित करना पड़ा?
a. बराबर अंक मिलने से
b. चेस.कॉम का सर्वर बाधित होने से
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. चेस.कॉम का सर्वर बाधित होने से
– इस साल कोरोना की वजह से चेस ओलिंपियाड ऑनलाइन आयोजित हुआ.
– चेस डॉट कॉम के सहयोग से यह ओलिंपियाड चल रहा था।
– इसे लाखों लोग देख रहे थे। भारत से ही 92 हजार से अधिक लोग देख रहे थे।
– भारत के दो खिलाड़ी निहाल सरीन और दिव्या देशमुख के कंप्यूटर का स्क्रीन रुक गया। वेबसाइट से कनेक्शन टूट गया।
– वेबसाइट में तकनीकि समस्या से उनका अवसर मिस हो गया।
क्या है सर्वर ब्लॉकेज
– चेस.कॉम पर लाइव ईवेंट दुनियाभर में लाखों लोग देख रहे थे।
– इसी दौरान भारत और रूस के बीच एक सर्वर आउटेज हो गया।
– दरअसल, इसी दौरान चेस डॉट कॉम के सर्वर में दिक्कत आ गई।
– आम भाषा में कहें तो यह ओवरलोडेड हो गया।
– यह दिक्कत इंडिया, यूएसए और यूरोप में देखने को मिली।
– बाकि जगहों पर सर्वर सही काम कर रहा था।
– चेस डॉट कॉम अपने सर्वर से संबंधित बहुत सी सर्विसेज क्लाउडफ्लेयर कंपनी (इंटरनेट सिक्योरिटी, डोमेन नेम सर्वर की सुविधा देने वाली कंपनी) के सहयोग से चल रहा था।
– पहले तो रूस को विजेता घोषित कर दिया गया।
– इसके बाद भारत ने अपील की।
– कुछ वक्त तक इसकी जांच की गई। चेस डॉट कॉम अनाउंस किया कि क्लाउडफ्लेयर ने सर्वर की रिपोर्ट दी है और इसमें इंडिया की अपील सही पाई गई।
– इसके बाद रूस और इंडिया को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित कर दिया गया।
– इस ओलिंपियाड में एक साथ कई खिलाड़ी अलग-अलग चेस खेल रहे थे।
– विश्वनाथन आनंद और हंपी कोनेरू भी टीम में थीं।
———————————–
3. माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड (MSO) के मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड कप (MCWC) में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले युवक का क्या नाम है?
a. नीलकंठ भानु प्रकाश
b. मोहिन भाटिया
c. सुशांत कोहली
d. मोहम्मद एल मीर
Answer: a. नीलकंठ भानु प्रकाश
– नीलकंठ भानु प्रकाश हैदराबाद के है।
– भानु ने शकुंतला देवी और स्कॉट फ्लेन्सबर्ग महान गणितज्ञ के रिकॉर्ड को तोड़कर नया ऑल- टाइम रिकॉर्ड बनाया।
– भानु ने 167 का स्कोर बनाया और इसके साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
– लेबनान की तरफ से मोहम्मद एल मीर ने 102 अंक हासिल किए और रजत पदक अपने नाम किया।
– यूएई की अस्मिता पाल ने 100 अंको के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
नीलकंठ भानु प्रकाश-
– वह दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज के गणित (ऑनर्स) के स्टूडेंट हैं।
– 20 साल के नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर है।
– भानु ने 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड और 50 लिम्का रिकॉर्ड अपने नाम किए है।
MSO के बारे में
– माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड 60 से अधिक विभिन्न बोर्ड खेल प्रतियोगिताओं जैसे शतरंज, स्क्रैबल और 7 वंडर्स जैसे एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
– इसे 1998 में पहली बार आयोजित किया गया था।
————————————
4. नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक (Export Preparedness Index) 2020 में किस राज्य को ओवरऑल कैटेगरी में पहले स्थान पर रखा गया है?
a. दिल्ली
b. गुजरात
c. तमिलनाडु
d. महाराष्ट्र
Answer: b. गुजरात
– सरकार के प्रमुख थिंक टैंक ने 26 अगस्त को रिपोर्ट जारी की।
– रिपोर्ट में भारतीय राज्यों की निर्यात तैयारी और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है।
– इसका उद्देश्य चुनौतियों और अवसरों की पहचान करना, सरकारी नीतियों को बढ़ाना है।
ऑवरऑल रैंकिंग
1. गुजरात
2. महाराष्ट्र
3. तमिलनाडु
4. राजस्थान
5. ओडीशा
6. तेलंगाना
7. हरियाणा
8. छत्तीसगढ़
9. कर्नाटक
10. केरल
तटीय (Coastal) राज्यों की रैंकिंग
1. गुजरात
2. महाराष्ट्र
3. तमिलनाडु
4. ओडीशा
5. कर्नाटक
हिमालयी राज्यों की रैंकिंग
1. उत्तराखंड
2. त्रिपुरा
3. हिमाचल प्रदेश
4. मेघालय
5. मिजोरम
जमीन से घिरे हुए (Landlocked) राज्य
1. राजस्थान
2. तेलंगाना
3. हरियाणा
4. छत्तीसगढ़
5. उत्तर प्रदेश
केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories) की रैंकिंग
1. दिल्ली
2. गोवा
3. चंडीगढ़
4. पुदुचेरी
5. दादर और नागर हवेली
– नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि भारत का प्रति व्यक्ति निर्यात 241 डॉलर पर है।
– दक्षिण कोरिया में प्रति व्यक्ति निर्यात 18,000 डॉलर पर है।
– तो वहीं, चीन में यह 18,000 डॉलर पर है।
– ऐसे में भारत में निर्यात के लिए बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद हैं।
———————————-
5. किस देश ने अपने नागरिकों को भारत न जाने की सलाह दी, साथ ही भारत को सीरिया, पाकिस्तान, यमन के समान रेटिंग 4 में रखा?
a. चीन
b. अमेरिका
c. पाकिस्तान
d. ईरान
Answer: b. अमेरिका
– भारत के साथ दोस्ती के दावे करने वाले अमेरिका ने 23 अगस्त को ट्रेवेल एडवाइजरी जारी की, जिसमें ये कहा है।
– कहा है कि भारत में कोरोना संकट है।
– इसके अलावा देश में अपराध और आतंकवाद में तेजी आई है।
– इसलिए अमेरिकी नागरिक भारत की यात्रा न करें।
– यही नहीं अमेरिका ने भारत की यात्रा के लिए रेटिंग 4 निर्धारित की है जिसे सबसे खराब माना जाता है।
– इस श्रेणी में भारत के अलावा युद्धग्रस्त सीरिया, आतंकवाद का केंद्र पाकिस्तान, ईरान, इराक और यमन शामिल हैं।
– उधर, इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटलटी संघ (FAITH) ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वे अमेरिका सरकार से ट्रेवेल एडवाइजरी को बदलने के लिए दबाव डाले।
-फेथ ने कहा कि सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर उठाए ताकि देश के बारे में बन रही नकारात्मक छवि को रोका जा सके।
– फेथ ने कहा कि इस समय पर्यटन उद्योग कोरोना महामारी की वजह से गंभीर संकट से गुजर रहा है।
– इससे पहले 7 अगस्त को भी अमेरिका ने ऐसी ही एक एडवाइजरी जारी की थी।
– जिसमें कोरोना के चलते संक्रमण से बचने और हेल्थ इश्यू पर बात कर भारत और चीन न जाने की अपने यहां के नागरिकों को सलाह दी थी।
———————————-
6. लघु उद्योग दिवस (Small Industries Day) कब मनाया जाता है?
a. 29 अगस्त
b. 30 अगस्त
c. 28 अगस्त
d. 31 अगस्त
Answer: b. 30 अगस्त
– लघु उद्योग का समर्थन और बढ़ावा देने के लिए हर साल ये दिवस मनाया जाता है।
———————————-
7. हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर (Black Panther) के अभिनेता चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) का 29 अगस्त को किस बीमारी से निधन हो गया?
a. कोलन कैंसर
b. ब्लड कैंसर
c. कोविड-19
d. टीबी
Answer: a. कोलन कैंसर
– साउथ कैरोलिना के रहने वाले 43 साल के चैडविक बोसमैन चार साल से कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से जूझ रहे थे।
– उन्होंने मर्वल की सुपरहीरो मूवी ‘ब्लैक पैंथर’ में किंग टी’चाला (T’Challa) और लीड कैरेक्टर ‘ब्लैक पैंथर’ का किरदार निभाया था।
– ये मूवी हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
– इस मूवी को ऑस्कर अवॉर्ड में 6 श्रेणियों के लिए नामांकन मिला था।
– इस फिल्म ने तीन अकादमी अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।
– ‘गेट इट अप’, ’42’ और ‘मार्शल’ जैसी फिल्मों से प्रशंसकों में अमिट छाप छोड़ी थी।
– आखिरी फिल्म ‘Da 5 Bloods’ 2020 में रिलीज हुई थी।
——————————-
8. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 25 अगस्त 2020 को किस महाद्वीप को पूरी तरह से पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. यूरोप
c. अफ्रीका
d. एशिया
Answer: c. अफ्रीका
– बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने सन् 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI) को शुरू किया था।
– और आज करीब करीब पूरी दुनिया से पोलियो को खत्म कर दिया गया है।
– WHO ने कहा कि अफ्रीका के लास्ट देश नाइजीरिया का पोलियो से मुक्त होने के बाद अब पूरा महाद्वीप वाइल्ड पोलियो से मुक्त हो चुका है।
– केवल इस नाइजीरिया देश में ही पोलियो वायरस बचा था।
– अब यहां भी चार साल से (2016 से) कोई पोलियो का केस नहीं आया है।
– WHO ने कहा कि अफ्रीका ने दूसरी बार किसी वायरस को खत्म किया है।
– इससे पहले भी अफ्रीका चेचक नाम के वायरस को भी खत्म कर चुका है।
– यह वायरस यहां करीब 4 दशक पहले आया था।
– इधर, एशिया की बात करें तो अब केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ही पोलियो वायरस बचा हुआ है।
किसी देश को पोलियो मुक्त कैसे माना जाता है-
– बता दें कि जब किसी देश में 4 साल तक पोलियो को कोई केस नही आता है, तो उसे पोलियो मुक्त माना जाता है।
– सन 1996 में पूरे अफ्रीका में करीब 75 हजार बच्चे पोलियो ग्रस्त हो गये थे।
– उस समय अफ्रीका महाद्वीप के सभी देश इस वायरस से प्रभावित थे।
भारत कब पोलियो मुक्त हुआ-
– बता दें कि WHO ने इंडिया को 27 मार्च 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित किया था।
– उस समय दिल्ली में स्थित WHO के कार्यालय में दक्षिण-पूर्व एशिया को पोलियो मुक्त घोषित किया था।
– बता दें कि इस अफ्रीका महाद्वीप में लगभग 130 करोड़ लोग है।
——————————–
9. प्रदेश को संविधान की छठी अनुसूची के अधीन लाने से संबंधित प्रस्ताव किस राज्य की विधानसभा में पारित किया गया है?
a. जम्मू एंड कश्मीर
b. पंजाब
c. अरूणाचल प्रदेश
d. झारखंड
Answer: c. अरूणाचल प्रदेश
– राज्य के जनजातीय समुदाय की पहचान बचाए रखने के लिए 27 अगस्त को ये पारित किया गया है।
– इससे प्रदेश अपनी भू संपदा को बचाने के लिए अपने हिसाब से कानून भी बना पाएगा।
– अरुणाचल के गृह मंत्री बमांग फेलिक्स ने ईटी को बताया, “1873 का बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन अधिनियम भारत के सभी नागरिकों को एक वैध आईएलपी के बिना अरुणाचल में प्रवेश करने से रोकता है।
– अरुणाचल संविधान के अनुच्छेद 371 (एच) के तहत आता है, जिसमें हमारे पास हमारी जमीन, हवा और पानी हो सकता है लेकिन हमारे पास इसका स्वामित्व नहीं है।
संविधान की 6वीं अनुसूची क्या है?
– संविधान की छठी अनुसूची असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्रों के लिए अलग व्यवस्था करती है।
– अनुच्छेद 244A को 22वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1969 के माध्यम से संविधान में जोड़ा गया था।
– यह संसद को असम के कुछ आदिवासी क्षेत्रों और स्थानीय विधानमंडल या मंत्रिपरिषद या दोनों के लिए एक स्वायत्त राज्य स्थापित करने का अधिकार देता है।
– इसे सबसे पहले 1949 में संविधान सभा ने पारित किया था।
– यह जनजातीय आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए स्वायत्त जिला परिषदों (ADCs) को अधिनियमित करने की शक्ति देता है।
6वीं अनुसूची के लाभ?
– छठी अनुसूची उस क्षेत्र की भूमि पर मूल निवासियों के विशेषाधिकार की रक्षा करती है।
– आदिवासी समुदायों को स्वायत्तता देती है।
– जिला परिषद और क्षेत्रीय परिषद को कानून बनाने की वास्तविक शक्ति प्राप्त है।
– ये निकाय क्षेत्र में विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, सड़कों के लिए योजनाओं की लागत पूरा करने के लिए धन को मंजूरी दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री; पेमा खांडू
राज्यपाल; बी डी मिश्रा
राजधानी; ईटानगर
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।