यह 30 सितंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. प्रधानमंत्री मोदी ने किस विदेशी महिला प्रधानमंत्री के संस्मरण पुस्तक के भारतीय संस्करण के लिए प्रस्तावना लिखी?
Prime Minister Modi wrote the foreword for the Indian edition of the memoir of which foreign woman Prime Minister?
a. एविका सिलिना
b. जॉर्जिया मेलोनी
c. सारा ज़ाफ़रानी
d. ब्रिजित हास
Answer: b. जॉर्जिया मेलोनी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा ‘I am Giorgia — My Roots, My Principles’ की भारतीय संस्करण के लिए प्रस्तावना लिखी।
– भारतीय संस्करण का प्रकाशन रूपा पब्लिकेशन्स कर रहा है।
– PM मोदी ने इस पुस्तक को मेलोनी का “मन की बात” बताया, जो उनके रेडियो प्रसारण के शीर्षक से प्रेरित है।
मेलोनी की बुक के बारे में
– मेलोनी की यह आत्मकथा, जो 2021 में लिखी गई थी जब वह इटली में विपक्ष की नेता थीं।
– यह बुक पहले से ही एक बेस्टसेलर है।
– 2022 में वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
– किताब में मेलोनी ने एक महिला, अविवाहित मां और गर्भावस्था के दौरान राजनीतिक सक्रियता जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए हैं।
– उन्होंने लिखा, “मैंने कभी नहीं माना कि एक महिला को केवल महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजनीति में आना चाहिए। राजनीति सभी के लिए है—सामान्य भलाई के लिए।”
– अमेरिकी संस्करण में यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने प्रस्तावना लिखी है।
– भारतीय संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रस्तावना को जोड़ा गया है।
PM मोदी ने प्रस्तावना में क्या लिखा
– PM मोदी ने अपनी प्रस्तावना में लिखा कि मेलोनी की जिंदगी और नेतृत्व कालातीत सत्य को दर्शाते हैं।
– उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मेलोनी की प्रेरक और ऐतिहासिक यात्रा भारतीयों के साथ गहराई से जुड़ती है। उनकी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और विश्व के साथ समानता के आधार पर जुड़ने की मान्यता हमारे मूल्यों को प्रतिबिंबित करती है।”
– उन्होंने मेलोनी की “मातृत्व, राष्ट्रीय पहचान और परंपरा” की रक्षा की सराहना की और भारत-इटली के बीच सभ्यतागत समानताओं, जैसे विरासत, समुदाय और नारीत्व के उत्सव को रेखांकित किया।
भारत-इटली संबंध:
– भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं, जो प्राचीन सभ्यताओं के आदान-प्रदान से जुड़े हैं। –
– 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से ये संबंध लगातार विकसित हुए हैं।
– हाल के वर्षों में, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जियोर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में, संबंधों को रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) के स्तर तक पहुंचाया गया है। यह साझेदारी सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक सहयोग और वैश्विक चुनौतियों पर आधारित है। नीचे प्रमुख पहलुओं का विस्तृत विवरण दिया गया है।
—————
2. नेपाल के बाद हिन्द महासागर के किस द्वीपीय देश में जेन-जी के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद वहां के राष्ट्रपति ने सरकार को भंग कर दिया?
After Nepal, in which Indian Ocean island country did the President dissolve the government after the massive demonstration of Zen-ji?
a. मालदीव
b. सेशेल्स
c. मेडागास्कर
d. मॉरीशस
Answer: c. मेडागास्कर

– सितंबर 2025 में नेपाल के बाद मेडागास्कर में जेन-जी युवाओं ने तख्तापलट करवा दिया।
– संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि जबरदस्त प्रदर्शन के दौरान मेडागास्कर में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि बहुत सारे लोग घायल हुए।
– इसके बाद मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने 29 सितंबर 2025 को क्रिश्चियन नत्से की सरकार का पतन (विघटन) कर दिया।
– युवा (Gen Z) बिजली और पानी की कटौती, बुनियादी सुविधाओं की असमय उपलब्धता आदि को लेकर गुस्से में थे।
– प्रदर्शनों ने राजधानी एंटानानारिवो में हिंसा, कमोडिटी, रोडबैंड, आदि की स्थिति को जन्म दिया।
मेडागास्कर में जेन-जी प्रदर्शन की वजह क्या है?
– बुनियादी सेवाओं की विफलता : बिजली और पानी की अनियमितता और कटौती ने रोजमर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर दिया। (लघु-अवधि में भी यह प्रत्यक्ष जनस्वास्थ्य, शिक्षा, आवागमन आदि पर असर डाल सकती है)
– नियोजन और प्रबंधन की कमजोरी : राष्ट्रीय जल एवं बिजली कंपनी (Jirama) जैसी संस्थाओं की अक्षमता और संसाधनों की कमी ने इस संकट को बढ़ाया।
– युवाओं की सक्रियता और सामाजिक संवेदनशीलता
सोशल मीडिया और नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रेरणा स्रोत — नेपाल और केन्या में हुई “Gen Z आंदोलन” — जैसा प्रदर्शन युवा आंदोलन मॉडल बन गया।
– राजनीतिक असंतोष, भ्रष्टाचार और गरीबी : लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक पिछड़ेपन, सामाजिक न्याय की कमी और सत्ता में शोषण-असंतुलन इस विस्फोटक घटना की पूर्वभूमि प्रस्तुत करते हैं।
– सरकारी प्रतिक्रिया में देरी या अपर्याप्तता
पहले कदमों के रूप में केवल कुछ मंत्रियों की बर्खास्तगी, कर्फ्यू आदि उपाय दिखाई दिए, लेकिन सिस्टम स्तर पर ठोस बदलाव नहीं हो पाए।
मेडागास्कर
– राजधानी : एंटानानारिवो
– मुद्रा : अरियारी
– आबादी : 3.19 करोड़
—————-
3. विश्व नदी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Rivers Day celebrated?
a. अगस्त के चौथे रविवार को
b. सितंबर के चौथे रविवार को
c. अक्टूबर के पहले रविवार को
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. सितंबर के चौथे रविवार को (2025 में 28 सितंबर)
2025 की थीम
– हमारी नदियाँ, हमारा भविष्य
– Our Rivers, Our Future
– इस दिवस का उद्देश्य नदियों के महत्व, उनके संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– उत्पत्ति: इसकी शुरुआत 2005 में कनाडाई पर्यावरणविद् मार्क एंजेलो ने की थी, जो संयुक्त राष्ट्र के जल दशक कार्यक्रम से प्रेरित था।
– महत्व: नदियाँ पीने का पानी, कृषि, जैव विविधता और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह दिन नदियों को प्रदूषण, अति-दोहन और जलवायु परिवर्तन से बचाने की आवश्यकता पर जोर देता है।
नदी संरक्षण पर भारत सरकार की प्रमख पहल व योजनाएं
1) राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (National River Conservation Plan
– कब शुरू हुआ : 1985
– उद्देश्य : देश की प्रमुख नदियों (जैसे गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा) में प्रदूषण नियंत्रण।
– मुख्य गतिविधियां : सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना, नदी तट सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन। 34 नदियों को कवर करने वाली परियोजनाएँ।
2) राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना (National River Linking Project – NRLP)
– कब शुरू हुआ : 2002
– उद्देश्य : 30 लिंक से 37 नदियों को जोड़ा जाएगा, जिसमें 15,000 किमी लंबी नहरें, 3,000 भंडारण बांध और जलमार्ग शामिल हैं। अनुमानित लागत: 5-10 लाख करोड़ रुपये।
– मुख्य गतिविधियां : 2021 में केन-बेतवा लिंक (मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश) को मंजूरी मिली, इसके बाद 2025 में कोसी-मेची लिंक (बिहार) को मंजूरी मिली। दोनों पर काम चल रहा है।
3) राष्ट्रीय जल मिशन (National Water Mission)
– कब शुरू हुआ : 2011
– उद्देश्य : जल संसाधनों का सतत प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का समाधान।
– मुख्य गतिविधियां : वर्षा जल संचयन, जल उपयोग दक्षता, बेसिन-स्तरीय प्रबंधन, नदियों के प्रवाह को बनाए रखना।
4) राष्ट्रीय जल संरक्षण योजना (National Plan for Conservation of Aquatic Ecosystems – NPCA)
– कब शुरू हुआ : 2013
– उद्देश्य : नदियों, झीलों और जलाशयों के पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण।
– मुख्य गतिविधियां : प्रदूषण नियंत्रण, जल गुणवत्ता सुधार, जलीय जैव विविधता संरक्षण।
5) नमामि गंगे (Namami Gange)
– कब शुरू हुआ : 2014
– उद्देश्य : गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों का संरक्षण और पुनरुद्धार।
– मुख्य गतिविधियां : सीवेज उपचार, घाट विकास, जैव विविधता संरक्षण, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण, जन जागरूकता। 300+ परियोजनाएँ स्वीकृत।
6) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana – PMKSY)
– कब शुरू हुआ : 2015
– उद्देश्य : नदियों से जल का सतत उपयोग और कृषि में जल दक्षता।
– मुख्य गतिविधियां : ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई, जल संचयन, छोटी नदियों और जलग्रहण क्षेत्रों का प्रबंधन।
7) जल शक्ति अभियान (Jal Shakti Abhiyan)
– कब शुरू हुआ : 2019
– उद्देश्य : जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा, नदियों के स्रोतों का पुनरुद्धार।
– मुख्य गतिविधियां : नदी तटों की सफाई, डीसिल्टिंग, पौधारोपण, वर्षा जल हार्वेस्टिंग। थीम (2024): ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’।
8) जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission)
– कब शुरू हुआ : 2019
– उद्देश्य : ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल आपूर्ति, नदियों और जल स्रोतों का संरक्षण।
– मुख्य गतिविधियां : जल स्रोत संरक्षण, पाइपलाइन बिछाना, नदी जल का सतत उपयोग।
9) अटल भूजल योजना (Atal Bhujal Yojana)
– कब शुरू हुआ : 2019
– उद्देश्य : भूजल संरक्षण, हालांकि यह नदियों के आधार प्रवाह को प्रभावित करता है।
– मुख्य गतिविधियां : भूजल रिचार्ज, जलग्रहण विकास, सामुदायिक भागीदारी।
—————
4. केंद्र सरकार ने भारत-भूटान की पहली रेल संपर्क परियोजना को मंजूरी दी, इसके तहत भूटान के किन दो प्रमुख शहरों को रेल लाइन से जोड़ा जाएगा?
The Central Government approved the first India-Bhutan rail connectivity project, under which which two major cities of Bhutan will be connected by rail line?
a. गेलेपु और साम्त्से
b. थिम्फू और पारो
c. गेलेपु और जकार
d. पुनाखा और साम्त्से
Answer: a. गेलेपु और साम्त्से (पहला प्रोजेक्ट: कोकराझार {असम} – गेलेपु {भूटान}; दूसरा प्रोजेक्ट: बनारहाट {पश्चिम बंगाल} – साम्त्से {भूटान}

– भारत सरकार ने 29 सितंबर 2025 को भूटान के साथ दो क्रॉस-बॉर्डर रेलवे प्रोजेक्ट्स की घोषणा की।
– ये प्रोजेक्ट्स भूटान को असम और पश्चिम बंगाल से जोड़ेंगे।
– कुल लागत लगभग 4,033 करोड़ रुपये है।
– ये प्रोजेक्ट्स मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान साइन किए गए MoU का नतीजा हैं।
– दोनों लाइनें पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड होंगी और आधुनिक ट्रेनें जैसे वंदे भारत चल सकेंगी।
– ये परियोजनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि भूटान के गेलेफू को माइंडफुलनेस सिटी और समत्से को औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
पहला प्रोजेक्ट: कोकराझार (असम) – गेलेपु (भूटान)
– लंबाई: 69 किमी (भारतीय भाग: 66.66 किमी, भूटानी भाग: 2.39 किमी)।
– लागत: 3,456 करोड़ रुपये।
– निर्माण अवधि: 4 साल।
– सुविधाएं: 6 स्टेशन, 2 महत्वपूर्ण ब्रिज, 29 बड़े ब्रिज, 65 छोटे ब्रिज, 2 गुड्स शेड, 1 फ्लाईओवर, 39 अंडरपास।
– महत्व: गेलेपु को ‘माइंडफुलनेस सिटी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो भूटान का एक विजनरी प्रोजेक्ट है।
दूसरा प्रोजेक्ट: बनारहाट (पश्चिम बंगाल) – साम्त्से (भूटान)
– लंबाई: 20 किमी (भारतीय भाग: 17.42 किमी, भूटानी भाग: 2.13 किमी)।
– लागत: 577 करोड़ रुपये।
– निर्माण अवधि: 3 साल।
– सुविधाएं: 2 स्टेशन, 1 बड़ा ब्रिज, 24 छोटे ब्रिज, 1 ओवरपास, 37 अंडरपास।
– महत्व: साम्त्से को औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
गेलेपु माइंडफुलनेस सिटी के बारे में
– भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा कल्पित एक स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन (SAR) है।
– गेलेफू को माइंडफुलनेस सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
– यह भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना और ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस (GNH) का हिस्सा है।
– यह 1,000+ वर्ग किमी में फैला होगा और रिजनरेटिव (पुनरुत्पादक) शहर के रूप में डिजाइन किया गया है।
– इसमें प्रकृति, संस्कृति और आधुनिक विकास का मिश्रण होगा।
– यह भूटान का आर्थिक हब बनेगा, जो साउथ एशिया को साउथईस्ट एशिया से जोड़ेगा। शहर में दो संरक्षित क्षेत्र (नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी) होंगे और नदियां साफ रखी जाएंगी।
साम्त्से के बारे में
– भूटान का एक औद्योगिक शहर, जहां से भारत को डोलोमाइट, फेरो-सिलिकॉन, क्वार्ट्जाइट और स्टोन चिप्स जैसे सामान निर्यात होते हैं।
– रेल कनेक्टिविटी से ये निर्यात सस्ते और तेज होंगे।
– भूटान इसे औद्योगिक शहर के रूप में विकसित कर रहा है।
दोनों रेलवे प्रोजेक्ट का आर्थिक महत्व
– भारत भूटान का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है (भूटान का 80% व्यापार भारत से)। रेल से माल ढुलाई सड़क से सस्ती होगी, जिससे व्यापार बढ़ेगा।
– भूटान के EXIM ट्रेड को भारतीय पोर्ट्स से आसान पहुंच मिलेगी।
– क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास होगा, खासकर असम और पश्चिम बंगाल में।
– साम्त्से से मिनरल निर्यात बढ़ेंगे, और गेलेपु पर्यटन हब बनेगा।
दोनों रेलवे प्रोजेक्ट का सामरिक (स्ट्रेटेजिक) महत्व
– ये प्रोजेक्ट्स ‘स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट’ के रूप में नामित हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और सोशियो-इकोनॉमिक विकास से जुड़े हैं।
– भूटान को भारत की 1,50,000 किमी रेल नेटवर्क से जोड़कर यात्रा समय कम होगा (दिनों से घंटों में)।
– क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जो चीन के प्रभाव को काउंटर करेगी (कोई थर्ड कंट्री इन्वॉल्वमेंट नहीं)।
– ट्रेड, टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज बढ़ेंगे, जो भारत-भूटान संबंधों को मजबूत करेंगे।
– म्यांमार और बांग्लादेश में चुनौतियों के बीच यह भारत की कनेक्टिविटी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है।
भारत-भूटान संबंधों का बैकग्राउंड
– भारत भूटान का सबसे बड़ा विकास साझेदार है। 1949 के ट्रिटी ऑफ फ्रेंडशिप से संबंध मजबूत हैं।
– अन्य प्रोजेक्ट्स: मंगदेछु और पुनात्सांगछु हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, जहां भारत मदद करता है।
– ये रेल प्रोजेक्ट्स भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी का हिस्सा हैं।


——
UPSC और State PCS के प्रिलम्स स्तर के प्रश्न
Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) कोकराझार–गेलफू रेलवे लाइन भारत–भूटान के बीच बनने वाली पहली रेल लिंक है।
2) कोकराझार असम के बोडोलैंड क्षेत्र में स्थित है।
3) गेलफू, भूटान का एक प्रमुख सीमावर्ती नगर है।
सही कथन/कथन चुनिए:
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. 1, 2 और 3
Answer: d. 1, 2 और 3 (यह तीनों कथन सही हैं। कोकराझार–गेलफू रेलवे प्रोजेक्ट से उत्तर–पूर्व भारत और भूटान की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।)
——-
UPSC और State PCS के मेंस के लायक प्रश्न
GS Paper 2 (IR): भारत-भूटान संबंध, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी (जैसे BBIN इनिशिएटिव), चीन के साथ बॉर्डर इश्यूज।
GS Paper 3 (Economy & Infrastructure): रेलवे डेवलपमेंट, ट्रांसपोर्ट इकोनॉमिक्स, सस्टेनेबल डेवलपमेंट (माइंडफुलनेस सिटी)।
Q1. गेलेपु माइंडफुलनेस सिटी और साम्त्से औद्योगिक हब के विकास में कोकराझार-गेलेपु और बनारहाट-साम्त्से रेलवे प्रोजेक्ट्स की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। यह भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को कैसे प्रभावित करेंगे?
—————–
5. विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Heart Day celebrated?
a. 25 सितंबर
b. 26 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 29 सितंबर
Answer: d. 29 सितंबर
2025 की थीम
– एक भी पल न चूकें
– Don’t Miss a Beat
– यह दिन विश्व हृदय महासंघ (World Heart Federation) द्वारा आयोजित किया जाता है।
– इसका उद्देश्य हृदय रोगों और स्ट्रोक के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
तथ्य
– हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, हृदय औसत जीवनकाल में लगभग 2.5 अरब बार धड़कता है, जिससे शरीर के हर हिस्से में लाखों गैलन रक्त पहुँचता है ।
– द लैंसेट का कहना है कि भारत में, हृदय संबंधी बीमारियाँ मृत्यु और विकलांगता का प्रमुख कारण हैं। भारतीयों में हृदय रोग महामारी की विशेषता उच्च सापेक्ष जोखिम भार, कम उम्र में बीमारी का शुरू होना, मृत्यु दर में वृद्धि और समय से पहले होने वाली मौतों में वृद्धि है।
– विश्व आर्थिक मंच और हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की 2014 की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि 2012 से 2030 के बीच हृदय रोग के कारण भारत को लगभग 2.17 ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान होगा।
हृदय क्या है और यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
– हृदय एक मस्कुलर ऑर्गन (पेशीय अंग) है जो आपके पूरे शरीर में रक्त पंप करता है और उसे ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है।
– यह समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि आपके सभी अंगों और ऊतकों को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक संसाधन मिलें।
हृदय रोग के लिए प्रमुख जोखिम कारक क्या हैं, और मैं अपने जोखिम का आकलन कैसे कर सकता हूँ?
– हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारकों में उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, मोटापा, मधुमेह, पारिवारिक इतिहास और गतिहीन जीवनशैली शामिल हैं।
– आप स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई चिकित्सा जाँच और जोखिम मूल्यांकन उपकरणों के माध्यम से अपने जोखिम का आकलन कर सकते हैं।
स्वस्थ आहार हृदय के स्वास्थ्य पर किस प्रकार प्रभाव डालता है, तथा स्वस्थ हृदय के लिए मुझे किन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए या उनसे बचना चाहिए?
– एक स्वस्थ आहार हृदय स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।
– अपने आहार में फल, सब्ज़ियाँ, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें।
– स्वस्थ हृदय के लिए संतृप्त वसा, ट्रांस वसा, अतिरिक्त नमक और अतिरिक्त शर्करा से बचें या उन्हें सीमित करें।
स्वस्थ हृदय बनाए रखने के लिए कितना व्यायाम अनुशंसित है?
– प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट मध्यम-तीव्रता वाले एरोबिक व्यायाम या 75 मिनट तीव्र-तीव्रता वाले व्यायाम करने का लक्ष्य रखें, साथ ही दो या अधिक दिनों में मांसपेशियों को मज़बूत बनाने वाली गतिविधियाँ भी करें।
– तेज़ चलना, तैरना और साइकिल चलाना जैसी गतिविधियाँ फायदेमंद होती हैं।
कोलेस्ट्रॉल क्या है और इसका हृदय स्वास्थ्य से क्या संबंध है? मैं इसे कैसे नियंत्रित कर सकता हूँ?
– कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त में मौजूद एक मोम जैसा पदार्थ है। एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है।
– हृदय के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को अपनाकर इसे नियंत्रित करें।
—————
6. इंडिया बिज़नेस ग्रुप (IBG) ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को कराने में भूमिका के लिए किसे प्रतिष्ठित ‘लिविंग ब्रिज’ सम्मान दिया?
Who has been given the prestigious ‘Living Bridge’ award by the India Business Group (IBG) for his role in strengthening India-UK relations and securing the India-UK Free Trade Agreement (FTA)?
a. ऋषि सुनक
b. लिज़ ट्रस
c. बोरिस जॉनसन
d. कीर स्टारमर
Answer: d. कीर स्टारमर
– यह पुरस्कार 23 सितंबर, 2025 को लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित एक समारोह में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को दिया गया।
‘लिविंग ब्रिज’ सम्मान क्या है?
– यह इंडिया बिज़नेस ग्रुप (आईबीजी) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला अवॉर्ड है।
—————
7. भारत ने किस देश को फाइनल मैच में हराकर सातवां SAFF अंडर-17 फुटबॉल खिताब जीता?
India defeated which country in the final match to win the seventh SAFF Under-17 football title?
a. बांग्लादेश
b. चीन
c. श्रीलंका
d. भूटान
Answer: a. बांग्लादेश
– फाइल मैच कोलंबो में 27 सितंबर 2025 को हुआ।
– भारत ने बांग्लादेश को हराकर यह खिताब जीता।
– भारत ने रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से जीत हासिल की।
– यह SAFF U-17/U-16 चैम्पियनशिप के इतिहास में भारत का 7वां खिताब है।
—————
8. यूनिसेफ ने किस संगठन के साथ मिलकर ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान ‘प्रॉमिस टू चिल्ड्रन’ डिजिटल अभियान शुरू किया?
UNICEF, in collaboration with which organisation, launched the ‘Promise to Children’ digital campaign during the ICC Women’s Cricket World Cup 2025?
a. विश्व व्यापार संगठन (WTO)
b. FIFA
c. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
– इस अभियान का उद्देश्य क्रिकेट की वैश्विक लोकप्रियता और प्रभाव का उपयोग करके इन मुद्दों को उजागर करना तथा सार्वजनिक प्रतिबद्धताओं को प्रेरित करना है।
– बॉलीवुड अभिनेता और यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत आयुष्मान खुराना इस अभियान का प्रमुख चेहरा हैं। जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना भी इस पहल का समर्थन करती हैं।
‘प्रॉमिस टू चिल्ड्रन’ अभियान का उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रों में बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देना है।
– गुणवत्ता की शिक्षा
– स्वास्थ्य सेवा और पोषण
– सुरक्षित जल और स्वच्छता तक पहुंच
– हिंसा से सुरक्षा
– खेलने और बढ़ने के अवसर
—————-
9. विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप 2025 के महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में खिलाड़ी शीतल देवी ने कौन सा मेडेल जीता?
Which medal did player Sheetal Devi win in the women’s compound individual event of the World Archery Para Championships 2025?
a. गोल्ड
b. सिल्वर
c. ब्रॉन्ज
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. गोल्ड
विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप 2025
– कहां आयोजन : दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में
– कब : सितंबर 2025
– 2025 के चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडेल : शीतल देवी
– फाइनल में किसे हराकर गोल्ड जीता
– शीतल देवी इस प्रतियोगिता में एकमात्र ऐसी खिलाड़ी थीं जो अपने पैरों और ठुड्डी का इस्तेमाल कर तीर चलाती हैं।
एक दिन में तीन पदक
– गोल्ड : महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में खिलाड़ी शीतल देवी
– सिल्वर : कम्पाउंड मिक्स्ड टीम ओपन में शीतल देवी और टोमन कुमार ने एक-साथ
– सिल्वर : महिला कम्पाउंड ओपन टीम शीतल देवी और सरिता ने एक-साथ।
शीतल देवी के बारे में
– जन्म जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में वर्ष 2007 में हुआ।
– जन्म से फ़ोकोमेलिया नामक बीमारी थी।
– इस बीमारी में दोनों हाथ नहीं होते।
– इसके बावजूद, शीतल ने अपने पैरों और ठुड्डी का इस्तेमाल करके निशानेबाज़ी सीखी।
– अब यह तकनीक अनोखी और प्रेरणादायक बन गई।
—————
10. विश्व गर्भनिरोधक दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Contraception Day celebrated?
a. 25 सितंबर
b. 26 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 29 सितंबर
Answer: b. 26 सितंबर
2025 की थीम
– सभी के लिए एक विकल्प – एजेंसी, इरादा, पहुंच।
PDF Download: Click here


