यह 30 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 30 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमेटी (आर्मी-नेवी-एयरफोर्स) का नया चेयरमैन किसे बनाया गया है?
a. एयर मार्शल बीएस धनाओ
b. जनरल बिपिन रावत
c. राजनाथ सिंह
d. एडमिरल कर्मवीर सिंह
Answer: b. जनरल बिपिन रावत
– उन्हें वायुसेना के एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
– बी.एस धनोआ 30 सितम्बर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
– बी.एस. धनोआ को 31 मई, 2019 को चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी
– चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी में थलसेना, भारतीय नौसेना तथा भारतीय वायुसेना के प्रमुख शामिल होते हैं,
– इनमे से सबसे वरिष्ठ सदस्य को समिति का चेयरमैन नियुक्त किया जाता है।
– चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी के चेयरमैन के पास तीनों सेनाओं (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) के बीच समन्वय व तालमेल स्थापित करने की ज़िम्मेदारी होती है।
चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ पद के सृजन की घोषणा की थी।
– चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ तीनों बलों – भारतीय थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना के बीच समन्वय स्थापित करेगा।
– चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ देश का सर्वोच्च सैन्य अधिकारी होगा।
– वह भारतीय सेना, वायुसेना तथा नौसेना को परामर्श प्रदान करेगा।
– यह अधिकारी प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के लिए सैन्य सलाहकार का कार्य भी करेगा।
————————-
2. वायु सेना का नया उप प्रमुख किसे नियुक्ति किया गया है?
a. एयर मार्शल एच.एस. अरोड़ा
b. एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया
c. एयर मार्शल अनिल खोसला
d. एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ
Answer: a. एयर मार्शल एच.एस. अरोड़ा
– वह राकेश कुमार सिंह भदौरिया का स्थान लेंगे, राकेश भदौरिया 30 सितम्बर को वायुसेना प्रमुख की कमान संभालेंगे।
– Vice Chief of the Air Staff भारतीय वायुसेना में दूसरा सबसे ऊँचा पद है।
– इस पद पर एयर मार्शल के रैंक के अफसर नियुक्त किये जाते हैं।
————————–
3. काजिंद-2019 किन देशों के बीच होने वाला सैन्य अभ्यास है?
a. भारत और इजरायल
b. भारत और श्रीलंका
c. भारत और नेपाल
d. भारत और कजाखिस्तान
Answer: d. भारत और कजाखिस्तान
– यह युद्धाभ्यास 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2019 तक पिथोरागढ़ चलेगा. यह युद्धाभ्यास पहले 26 अगस्त से प्रस्तावित था.
– युद्धाभ्यास में भारत और कजाखिस्तान सेना के करीब 100 सैन्यकर्मी भाग लेंगे.
– यह युद्धाभ्यास लगातार चौथी बार आयोजित किया जा रहा है. यह अभ्यास प्रत्येक साल क्रमशः कजाखिस्तान तथा भारत में आयोजित किया जाता है.
– इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी।
—————————
4. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नया प्रमुख (मैनेजिंग डायरेक्टर) किसे चुना गया है?
a. डेविड लिप्टन
b. गीता गोपीनाथ
c. क्रिस्तालिना जोर्जियेवा
d. क्रिस्टीन लेगार्ड
Answer: a. क्रिस्तालिना जोर्जियेवा
– वह बुल्गारिया की अर्थशास्त्री हैं।
– उन्हें IMF का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
– वह उभरती हुई अर्थव्यवस्था से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख बनने वाली पहली शख्स हैं।
– वह क्रिस्टीन लेगार्ड का स्थान लेंगी, क्रिस्टीन लेगार्ड 5 जुलाई, 2011 से लेकर 12 सितम्बर, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख रहीं।
—————————
5. हाल ही में वेणु माधव का निधन 25 सितंबर 2019 हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के एक्टर थे?
a. बंगाली
b. तेलुगु
c. हिन्दी
d. तमिल
Answer: b. तेलुगु
– मिमिक्री कलाकार और फिल्म कॉमेडियन के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई हुई थी।
– उनका निधन 25 सितंबर 2019 को हुआ।
– वह काफी समय से लीवर तथा किडनी से सम्बंधित रोग से पीड़ित थे।
————————–
6. किस राज्य सरकार ने बच्चों तथा महिलाओं में पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘टिक्की मौसी’ नामक शुभंकर का अनावरण किया है?
a. बिहार
b. दिल्ली
c. मध्य प्रदेश
d. ओडिशा
Answer: d. ओडिशा
– ओडिशा सरकार के महिला व बाल विकास विभाग ने यूनिसेफ के साथ मिलकर ‘टिक्की मौसी’ नामक शुभंकर का अनावरण किया है।
– इस शुभंकर के द्वारा ओडिशा के प्रत्येक घर तक पोषण के महत्व की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
————————–
7. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 25 सितम्बर
b. 26 सितम्बर
c. 27 सितम्बर
d. 28 सितम्बर
Answer: b. 26 सितम्बर
– इसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय द्वारा परमाणु हथियार निशस्त्रीकरण के प्रति वचनबद्धता को दर्शाना है।
—————————
8. International Association of Athletics Federations (IAAF) का प्रमुख फिर से किसे बनाया गया है?
a. यूस्लोवि आमजो
b. जोनोन फ्रां
c. सेबेस्टियन को
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. सेबेस्टियन को
– वह ब्रिटेन से हैं।
– दोहा में 52वी IAAF कांग्रेस के दौरान सेबेस्टियन को को पुनः IAAF का प्रमुख नियुक्त किया गया।
– उनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा।
– सेबेस्टियन को पूर्व ओलिंपिक तथा वर्ल्ड मिडिल डिस्टेंस रनर चैंपियन हैं।
—————————-
9. 2019 राईट लाइवलीहुड पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
a. ग्रेट थनबर्ग और अमिनातो हैदर
b. हुतुकारा यानोमामी एसोसिएशन और इसके नेता दावी कोपेनावा
c. गुओ जियन्मेइ
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी
– स्वीडन बेस्ड राईट लाइवलीहुड फाउंडेशन ने 4 विजेताओं की घोषणा की है।
– पुरस्कार के विजेता को एक मिलियन स्वीडिश क्रोनर की इनामी राशि प्रदान की गयी।
– इस वर्ष के चार विजेता हैं : ग्रेटा थनबर्ग, सहरावी मानवाधिकार कार्यकर्ता अमिनातो हैदर, चीनी महिला अधिकार समर्थक गुओ जियन्मेइ तथा ब्राज़ीलियाई हुतुकारा यानोमामी एसोसिएशन तथ इसके नेता दावी कोपेनावा।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।