Daily Current Affairs, Current Affairs 30 March 2020, Current Affairs 30 March, Current Affair 30 March 2020 Question, 30 March 2020 Current Affairs, Current Affairs 30 March 2020

यह 30 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. कोरोना वायरस से किस देश की राजकुमारी मारिया टेरेसा का निधन हो गया?

a. ब्रिटेन
b. स्‍पेन
c. स्‍वीडेन
d. जापान

Answer: b. स्‍पेन

– मारिया दुनिया में शाही परिवार की पहली सदस्‍य हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो गई है।
– 86 साल की राजकुमारी मारिया स्‍पेन के राजा फेलिपे छठें की चचेरी बहन थीं।
– राजकुमारी मारिया का फ्रांस की राजधानी पेरिस में निधन हुआ।
– उन्‍हें ‘रेड प्र‍िंसेस’ के नाम से भी बुलाया जाता था।

—————————-
2. केंद्र सरकार ने कोरोनो वायरस के खिलाफ जंग में जनता से मदद के लिए ………………….. फंड (कोष) बनाया है?

a. पीएम केयर्स फंड
b. कोरोना केयर्स फंड
c. पीएम क्राइसिस फंड
d. पीएम रिलीफ फंड

Answer: a. पीएम केयर्स फंड

– इससमें हर कोई स्वेच्छा से मदद कर सकता है।
– प्रधानमंत्री ने आम लोगों से इसमें दान देने की अपील की है।
– टाटा ट्रस्‍ट ने 500 करोड़ रुपए और टाटा संस ने एक हजार करोड़ रुपए दान किए हैं।
– वेदांता ग्रुप, हीरो साइकिल्‍स, बजाज ग्रुप ने ने 100 करोड़, एक्टर अक्षय कुमार ने 25 करोड़ दान दिया है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने 5 करोड़ रुपए दिए हैं।
– लगातार लोग दान कर रहे हैं।

—————————-
3. कोविड 19 के मद्देनजर अमेरिका ने भारत को कितनी मदद देने को ऐलान किया है?

a. 29 लाख अमेरिकी डॉलर
b. 50 लाख अमेरिकी डॉलर
c. 79 लाख अमेरिकी डॉलर
d. 99 लाख अमेरिकी डॉलर

Answer: a. 29 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 22 करोड़ रुपये)

– अमेरिका ने 28 मार्च को भारत समेत 64 देशों को 274 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
– अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत को 2.9 मिलियन यूएस डॉलर की मदद की घोषणा की।
– उन्‍होंने कहा कि इस रकम से भारत सरकार लैब्रोरेटरी सिस्टम, ऐक्टिवेट केस को ढूंढना, निगरानी और टेक्निकल एकस्पर्ट्स की मदद संबंधी तैयारियों आदि को दुरुस्त करने का काम में उपयोग करेगी।

——————————-
4. पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन 27 मार्च 2020 को हो गया, वह अंतिम समय में किस पार्टी राज्‍यसभा सदस्‍य थे?

a. कांग्रेस
b. भाजपा
c. समाजवादी पार्टी
d. बहुजन समाज पार्टी

Answer: c. समाजवादी पार्टी

– वह बेनी बाबू के नाम से प्रसिद्ध थे।
– बेनीप्रसाद वर्मा का जन्‍म 11 फरवरी 1941 को उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली में हुआ था।
– साल 1996 से साल 1998 तक देवगौड़ा मंत्रिमंडल में केंद्रीय संचार मंत्री के पद पर रहे.
– वह समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍य थे।
– हालांकि बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
– मनमोहन सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री थे।
– आगे चलकर कांग्रेस छोड़ दी और साल 2016 में दोबारा सपा में शामिल हो गए थे।

——————————
5. केंद्रीय मंत्रीमंडल की नियुक्‍ति समिति ने किन दो IRS अधिकारियों को सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) का सदस्‍य बनाया है?

a. श्री चंद्र और सीमा खुरान
b. सीमा खुराना और राजेश रौशन
c. सतीश कुमार गुप्‍ता और कृष्ण मोहन प्रसाद
d. पीके दास और रमेश अस्‍थाना

Answer: c.सतीश कुमार गुप्‍ता और कृष्ण मोहन प्रसाद

– कृष्ण मोहन प्रसाद 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं।
– जबकि सतीश कुमार गुप्ता 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं।

सीबीडीटी
चेयरमैन – प्रमोद चंद्र मोदी
– केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) प्रत्यक्ष कर विभाग का सर्वोच्च नीति-निर्माण निकाय है।
– यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करता है।

———————————-
6. टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स (THDC) इंडिया और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन (NEEPCO) में केंद्र सरकार की हिस्‍सेदारी का अधिग्रहण किस कंपनी ने किया है?

a. NTPC
b. NHPC
c. Railway
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. NTPC

– NTPC ने 11,500 करोड़ रुपये में केंद्र की पूरी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।
– एनटीपीसी ने कहा कि इसके साथ ही उसकी स्थापित क्षमता 62,000 मेगावाट से अधिक हो गई है।

– इस डील के तहत, NTPC ने THDC India Ltd (THDCIL) में 7,500 करोड़ रुपये की 74.496% इक्विटी हिस्सेदारी ले ली है।
– जबकि पूर्वोत्तर इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPC) में अपनी 100% इक्विटी क्रमशः 4,000 करोड़ रुपये में हासिल कर ली है।

NTPC
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– अध्यक्ष और एमडी: गुरदीप सिंह

———————————
7. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कोविड-19 से मुक़ाबले करने के लिए कितनी रकम की मानवीय राहत योजना (Global Humanitarian Response Plan) तैयार की है?

a. एक अरब डॉलर
b. 1.5अरब डॉलर
c. दो अरब डॉलर
d. चार अरब डॉलर

Answer: c. दो अरब डॉलर

– संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया के 51 देशों में COVID-19 से लड़ने के लिए यह योजना तैयार की है।
– योजना को शुरू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष (UN’s Central Emergency Response Fund) से अतिरिक्त 60 मिलियन डॉलर की राशि जारी की गई है।

—————————–
8. किस अमेरिकी कंपनी ने कोरोना वायरस की 5 मिनट में पुष्टि करने वाली टेस्ट किट को लॉन्च किया हैं?

a. सिपला लेबोरेटरीज
b. न्‍यूजसी लेबोरेटरीज
c. स्विस लेबोरेटरीज
d. एबॉट लेबोरेटरीज

Answer: d. एबॉट लेबोरेटरीज

– इस किट के लिए अमेरिका से भारत के गोवा राज्य ने समझौता किया हैं।
– अमेरिका की एबॉट लेबोरेटरीज ने इस टेस्‍ट किट को तैयार किया है।

एबॉट लैबोरेटरीज
– मुख्‍यालय : शिकागो, इलिनोइस, संयुक्त राज्य.
– सीईओ: माइल्स डी. व्हाइट.

—————————
9. तमिलनाडु के प्रस्‍तावित 38वां नए जिले का नाम क्‍या है?

a.मयिलादुथुराई
b.पुडूकोटटई
c.विलुपुरम
d.कल्लाकुरिची

Answer: a.मयिलादुथुराई

– 24 मार्च 2020 को, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने विधानसभा में घोषणा की कि नागापट्टिनम जिले को विभाजित किया जाएगा और मइलादुथुराई में अपने मुख्यालय के साथ एक नया जिला (38 वां) बनाया जाएगा।
– वर्तमान में, तमिलनाडु में 37 जिले हैं, जिनमें से 5 जिले 2019 में गठित किए गए थे।

तमिलनाडु
राजधानी : चेन्‍नई
राज्‍यपाल : बनवारी लालपुरोहित

———————————-
10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल मंत्रालय को 22 किलोमीटर लंबी अलीगढ़-हरदुआगंज फ्लाईओवर निर्माण के लिए कितने करोड़ रुपये की मंजूरी दी?

a. 1185 करोड़ रूपये
b. 1285 करोड़ रूपये
c. 1385 करोड़ रूपये
d. 1485 करोड़ रूपये

Answer: b. 1285 करोड़ रूपये

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह मंजूरी 25 मार्च 2020 दी।
– इस फ्लाईओवर की लम्बाई 22 किलोमीटर होगी ।
– इसका निर्माण कार्य 2024-25 में पूरा होने की संभावना है।
– अलीगढ़-हरदुआ गंज उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले रेलवे रुट में से एक है।


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account