30 July 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 30 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस देश के कामचटका प्रायद्वीप के पास पर जुलाई 2025 में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे प्रशांत महासागर में सुनामी आ गई?
An 8.7 magnitude earthquake struck near the Kamchatka Peninsula of which country in July 2025, causing a tsunami in the Pacific Ocean?

a. जापान
b. भारत
c. रूस
d. चीन

Answer: c. रूस

– रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह तीन तरफ से प्रशांत महासागर से घिरा है और रूस के उत्‍तरी क्षेत्र में स्थित है।
– इससे कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आ गई।
– रूस के विवादित कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आ गई है।
– US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। एजेंसी के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे आया।
– अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह अब तक के दर्ज छह सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जाएगा।

सुनामी से खतरा
– जापान ने अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली करा लिया।
– जापान में करीब 20 लाख लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।
– अमेरिका के हवाई राज्य में सुनामी के खतरे को देखते हुए इमर्जेंसी लागू कर दी गई। हवाई के बिग आइलैंड पर एक क्रूज जहाज ने अपने यात्रियों को वापस बुला लिया।
– रूस के कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था।
– पेरू, इक्वाडोर और चीन में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहां एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है।

सुनामी क्‍या है?
– समुद्री तूफान को जापान में सुनामी कहा जाता है। जापानी भाषा में ‘सु’ का मतलब समुद्र और ‘नामी’ का मतलब लहरें होता है।
– पूरी दुनिया में जापान को ही सुनामी के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका माना जाता है। जापान में हर साल कम से कम एक सुनामी आती है।
– इन लहरों की गति 400 किलोमीटर प्रति घंटा और ऊंचाई 10 से 7 मीटर तक या उससे ज्यादा भी हो सकती है। हर भूकंप से सुनामी की लहरें बनें यह जरूरी नहीं। इसके लिए भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर या उसके आस-पास होना जरूरी है।
– वैज्ञानिक सुनामी के बारे में सटीक भविष्यवाणी तहीं कर सकते। धरती की जो प्लेट्स या परतें जहां-जहां मिलती हैं वहां के समुद्र में सुनामी का खतरा ज्यादा होता है।
– 26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर में आई सुनामी लहर ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी। उसमें दुनिया के कई देशों के 2.3 लाख लोग मारे गए थे। भारत में इससे 2,405 लोग मारे गए थे और 3,874 लापता हो गए थे। करीब 2 हजार
करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ था।

प्रायद्वीप
– प्रायद्वीप, जिसे अंग्रेजी में पेनिनसुला (Peninsula) कहते हैं, भूमि का एक ऐसा भाग है जो तीन तरफ से पानी से घिरा होता है और केवल एक तरफ मुख्य भूमि से जुड़ा होता है।

—————-
2. RBI ने जून में 4 क्‍विंटल सोना खरीददारी की, इससे इस मंथ तक इसका कुल स्‍वर्ण भंडार बढ़कर कितना हो गया?
RBI bought 4 quintals of gold in June, increasing its total gold reserves to how much this month?

a. 879.5 टन
b. 879.8 टन
c. 879.6 टन
d. 879.3 टन

Answer: b. 879.8 टन

– RBI के पास 27 जून तक कुल 879.8 टन सोना था।
– पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 879.6 टन था।
– इसका मतलब है कि आरबीआई ने एक हफ्ते में 4 क्विंटल सोना खरीदा है।
– कुछ सालों में सोना भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे तेजी से बढ़ने वाला हिस्सा बन गया है।
– पांच वर्षों में सोने की कीमत 80% से ज्यादा बढ़ गई है। 18 जुलाई 2025 तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 12.1% हो गई। जबकि 19 जुलाई 2024 को यह 8.9% थी।

RBI आखिर सोने में इतना निवेश क्यों कर रहा है?
– पिछले कुछ सालों में भारतीय रिज़र्व बैंक की सोच साफ़ दिखी है, डॉलर या दूसरी विदेशी करंसी के मुकाबले सोना ज़्यादा भरोसेमंद संपत्ति है।
– RBI जब विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) की प्लानिंग करता है, तो उसके तीन बड़े मकसद होते हैं—सुरक्षा, तरलता (liquidity) और मुनाफा (return). ये तीनों ही बातें सोने में मिलती हैं।
– खासतौर पर जब अमेरिका और यूरोप ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया तो सोना ही उसके काम आया।
– दुनिया में जब तनाव बढ़ता है या डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है, तब सोना एक भरोसेमंद और स्थिर विकल्प बन जाता है।
– जब शेयर बाजार गिरता है या करेंसी कमज़ोर पड़ती है, तब अक्सर सोने की कीमतें बढ़ती हैं।
– यही वजह है कि RBI लगातार सोना खरीद रहा है, लेकिन बेच नहीं रहा।
– दरअसल, मार्च 2025 के बाद से RBI ने एक भी किलो सोना नहीं बेचा है, जो इस बात का साफ़ संकेत है कि वह इस निवेश को लंबे समय की रणनीति के तौर पर देख रहा है।

दुनिया के बैंकों ने 1000 टन से ज्यादा सोना खरीदा
– वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले तीन सालों में केंद्रीय बैंकों ने हर साल 1000 टन से ज्यादा सोना खरीदा है।
– यह सामान्य खरीदारी से काफी ज्यादा है।
– रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा भंडार की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में रिजर्व प्रबंधन के दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला- सुरक्षा और दूसरा- तरलता।
– लेकिन, इसके साथ ही रिटर्न को भी ध्यान में रखा जाता है। यानी रिजर्व बैंक सोना खरीदते समय यह देखता है कि इससे अच्छा मुनाफा हो।

—————
3. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) कब मनाया जाता है?
When is International Tiger Day celebrated?

a. 30 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 28 जुलाई
d. 27 जुलाई

Answer: b. 29 जुलाई

2025 की थीम
– स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों को ध्यान में रखते हुए बाघों के भविष्य को सुरक्षित करना

– वर्ल्ड टाइगर डे की शुरुआत साल 2010 से हुई जब इसे रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में मान्यता दी गई थी।
– यह आयोजन विश्व वन्यजीव कोष (WWF) द्वारा घोषित है।

भारत में बाघ
– दुनिया में जितने बाघ हैं, उनका तीन चौथाई हिस्‍सा यानी 75 फीसदी बाघ, भारत में हैं
– 2010 में अनुमानित 1,706
– 2022 में बढ़कर 3,682

प्रोजेक्ट टाइगर: सबसे बड़ी कोशिश
– 1973 में जब भारत सरकार ने प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की, तो देश में बाघों की संख्या बस 1,827 रह गई थी – जबकि 1900 में ये संख्या 40,000 से भी अधिक आंकी जाती थी. यही चिंता प्रोजेक्‍ट टाइगर की शुरुआत की वजह बनी.
– इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य था- बाघों और उनके आवास को संरक्षित करना, अवैध शिकार रोकना और लोगों में जागरूकता लाना. शुरुआत नौ रिजर्व से हुई थी, लेकिन आज देश में 58 टाइगर रिजर्व हैं, जो 75,000 वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्र में फैले हैं. 10 साल से कम समय में भारत में बाघों की संख्‍या दोगुनी हो चुकी है.

—————-
4. बांदीपुर और कॉर्बेट के बाद दुनिया का तीसरा सबसे अधिक बाघ घनत्‍व वाला टाइगर रिजर्व कौन है?
Which is the world’s third highest tiger density Tiger Reserve after Bandipur and Corbett?

a. रानीपुर टाइगर रिजर्व
b. पीलीभीत टाइगर रिजर्व
c. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व
d. कान्‍हा टाइगर रिजर्व

Answer: c. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व (हर 100 वर्ग किलोमीटर पर 18 बाघ) [असम]

– कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व और उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क के बाद असम का काजीरंगा में तीसरा सबसे अधिक बाघ घनत्व दर्ज किया है। यह रिजर्व अपने एक सींग वाले गैंडे के लिए अधिक जाना जाता है।
– यह जानकारी काजीरंगा पार्क की नई रिपोर्ट स्टेटस ऑफ टाइगर्स इन काजीरंगा 2024 में दी गई है।
– रिपोर्ट को 29 जुलाई 2025 को अंतरराष्ट्रीय टाइगर दिवस के मौके पर जारी किया गया है।
– अब इस पार्क में हर 100 वर्ग किलोमीटर पर 18 बाघ की होने की पुष्टि की गई है।
– काजीरंगा अब 148 बाघों का घर बन गया है, इसमें 83 मादा बाघ, 55 नर बाध और 10 बाघों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
– पार्क की फील्ड डायरेक्टर सोनाली घोष ने कहा खासतौर पर के काजीरंगा के एक हिस्‍से Eastern Assam Wildlife Division में बाघों की संख्या 2022 में 104 से बढ़कर 2024 में 115 हो गई।
– असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि असम बाघों को सिर्फ बचा नहीं रहा, बल्कि उनका साम्राज्य लौटा रहा है।

ऐसे हुआ सर्वे
– बाघों की गिनती के लिए दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक पूरे रिजर्व में 1,300 वर्ग किमी क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए गए।
– इन कैमरों की मदद से 148 वयस्क बाघों की पहचान हुई, जिसमें 83 मादा, 55 नर और 10 की पहचान स्पष्ट नहीं हुई।
– यह सर्वे नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के गाइडलाइन के अनुसार किया गया।

बाघों की बढ़ोतरी का कारण
– बाघों की संख्या में बढ़ोतरी का मुख्य कारण रिहायशी क्षेत्र का विस्तार रहा।
– इसके तहत पार्क में 200 वर्ग किमी का नया क्षेत्र शामिल किया गया है, जिसमें 12.82 वर्ग किमी अतिक्रमणमुक्त भूमि भी शामिल है।
– वहीं पार्क में नई तकनीक के इस्तेमाल पर भी फोकस रहा, जिसके तहत ड्रोन, इंफ्रारेड कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक आई जैसी तकनीक से निगरानी को बेहतर बनाया गया है।
– इसके साथ ही इस बड़ी उपलब्धि में महिला वन रक्षकों ने भी अहम भूमिका निभाई।
– इसके तहत वन दुर्गा के रूप में प्रशिक्षित 113 महिला कर्मचारी भी इस काम में जुटी हैं।

—————-
5. कर्नाटक के मैंगलोर की रेमोना परेरा ने कितने घंटे भरतनाट्यम करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
Remona Perera of Mangalore, Karnataka has created a world record by performing Bharatnatyam for how many hours?

a. 180 घंटे
b. 170 घंटे
c. 160 घंटे
d. 150 घंटे

Answer: b. 170 घंटे

– मैंगलोर के सेंट एलॉयसियस कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा रेमोना ने लगातार 170 घंटे भरतनाट्यम किया।
– उनका नाम अब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
– पिछला रिकॉर्ड 127 घंटे भरतनाट्यम का था।
– रेमोना 13 सालों से भरतनाट्यम का अभ्यास कर रही हैं।
– भरतनाट्यम करते हुए रेमोना ने बहुत कम खाया, वह हर तीन घंटे में 15 मिनट का ब्रेक लेती थीं।
– डॉक्टरों की एक टीम, मेडिकल स्टाफ और एक एम्बुलेंस मौके पर मौजूद थी।

—————
6. दुनिया में सबसे ज्यादा IQ (इंटेलिजेंस कोशिएंट) वाले लोगों की सूची (गीगा सोसाइटी रिपोर्ट 2025) में पहले स्‍थान पर कौन है?
Who ranks first in the list of people with the highest IQ (Intelligence Quotient) in the world (Giga Society Report 2025)?

a. यंगहून किम
b. क्रिस्टोफर हिराता
c. टेरेंस ताओ
d. मर्लिन वोस सावंत

Answer: a. यंगहून किम (दक्षिण कोरिया के मनोवैज्ञानिक)

– रिपोर्ट का नाम : गीगा सोसाइटी रिपोर्ट 2025 (यह संगठन IQ रिपोर्ट जारी करता है)
– दक्षिण कोरिया के यंगहून किम का 2024 तक दुनिया में सबसे ज़्यादा IQ दर्ज किया गया है, उनका स्कोर 276 है।
– वे मनोविज्ञान (Psychology), तंत्रिका विज्ञान (neuroscience) और भाषा विज्ञान (linguistics) के क्षेत्र में कार्यरत हैं और इन सभी क्षेत्रों में उन्होंने महत्वपूर्ण खोजें की हैं।

ज्‍यादा IQ स्कोर वाले टॉप 10 लोग
रैंक, नाम, IQ स्कोर, राष्ट्रीयता, विशेषज्ञता का क्षेत्र
1) यंगहून किम : 276 : दक्षिण कोरिया : मनोविज्ञान, तंत्रिका विज्ञान, भाषाविज्ञान
2) टेरेंस ताओ : 230 : ऑस्ट्रेलियाई मूल के अमेरिकी : मैथेमैटिक्‍स
3) मर्लिन वोस सावंत : 228 : अमेरिकी : लेखकत्व, लॉजिक और फिलॉसफी
4) क्रिस्टोफर हिराता : 225 : जापानी मूल के अमेरिकी : खगोल भौतिकी (एस्‍ट्रोफिजिक्‍स)
5) इवेंजेलोस कात्सियोलिस : 200 : अमेरिकी : मेडिसिन, आनुवंशिकी (जेनेटिक्‍स)
6) क्रिस्टोफर हार्डिंग : 198 : यूनानी : मनोचिकित्सा, फिलॉसफी
7) थानेदार यानो : 197 : आस्ट्रेलियन : फिलॉसफी
8) क्रिस्टोफर लैंगन : 195 : अमेरिकी : संज्ञानात्मक विज्ञान, फिलॉसफी
9) रिक रोस्नर : 192 : अमेरिकी : टेलीविजन, लेखन
10) गैरी कास्पारोव : 190 : रूसी : शतरंज, राजनीति

IQ स्कोर का मतलब
– औसत स्कोर 100 माना जाता है। अधिकांश लोगों का स्कोर 85 से 115 के बीच होता है।
– 130 से अधिक अंक असाधारण रूप से उच्च माने जाते हैं।
– 70 से कम अंक सीखने में कठिनाई का संकेत हो सकते हैं।
– गीगा सोसाइटी सबसे विशिष्ट उच्च-बुद्धि समूहों में से एक है।
– इसमें शामिल होने के लिए, आपका IQ 190 या उससे ज़्यादा होना चाहिए – जो दुनिया में मुट्ठी भर लोगों के पास ही है।

IQ की शुरुआत कैसे हुई?
– IQ टेस्ट का विचार 1900 के दशक की शुरुआत में आया था, जब फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक अल्फ्रेड बिने ने इसे गढ़ा था।
– शुरुआत में इस टेस्ट का उद्देश्य लोगों को “स्मार्ट” बताना नहीं था। बल्कि, इसे ऐसे छात्रों की पहचान करने में मदद के लिए डिज़ाइन किया गया था, जिन्हें स्कूल में अतिरिक्त मदद की ज़रूरत हो सकती है।
– समय के साथ, आईक्यू टेस्ट समग्र चिंतन क्षमता को मापने का एक तरीका बन गया है।
– वैज्ञानिक अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन का IQ 160 था।

—————-
7. अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Friendship Day celebrated?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई

Answer: c. 30 जुलाई

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस को अपनाया था।
– इस दिवस की घोषणा इस विचार के साथ की गई थी कि लोगों, देशों, संस्कृतियों और व्यक्तियों के बीच मैत्री शांति प्रयासों को प्रेरित कर सकती है और समुदायों के बीच सेतु का निर्माण कर सकती है।

—————
8. लोकसभा में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया गया, इसमें किस बोर्ड के गठन का प्रावधान भी है?
The National Sports Administration Bill and the National Anti-Doping (Amendment) Bill 2025 were introduced in the Lok Sabha, it also provides for the formation of which board?

a. राष्ट्रीय खेल बोर्ड (NSB)
b. सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड
c. वेल्स क्रिकेट बोर्ड
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. राष्ट्रीय खेल बोर्ड (NSB)

– केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ये बिल पेश किया।
– बिल की मुख्य बातों में राष्ट्रीय खेल बोर्ड (NSB) के गठन का प्रावधान भी है, जिसके दायरे में सभी राष्ट्रीय खेल महासंघ आएंगे।
– खेल संघों को मान्यता देना, मान्यता रद्द करना, फंड देने जैसे सभी काम राष्ट्रीय खेल बोर्ड करेगा।
– अभी तक राष्ट्रीय स्तर की की खेल संस्थाएं को भारतीय ओलंपिक संघ मान्यता देती थी।
– भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) भी विधेयक के दायरे में होगा।
– BCCI सरकार से कोई फंड नहीं लेती है और एक स्वायत्त संस्था होने की बात करती थी।

विधेयक की मुख्‍य बातें
– इस विधेयक में स्पोर्ट्स बॉडी की मान्यता के लिए एक राष्ट्रीय खेल बोर्ड का प्रस्ताव किया गया है ताकि खेल प्रशासन में स्थिरता आए।
– विवादों के जल्द निपटाने के लिए एक ट्रिब्यूनल की स्थापना का प्रस्ताव है, जिससे सिविल कोर्ट पर निर्भरता कम होगी, साथ ही केसों का निपटान भी जल्द होगा।
– यह ट्रिब्यूनल चयन से लेकर चुनाव तक, खेल महासंघों और खिलाड़ियों से जुड़े विवादों को सुलझाएगा।
– ट्रिब्यूनल के फैसले को केवल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकेगी।
– विधेयक में प्रशासन संबंधी समस्याओं के लिए अनुभवी खेल प्रशासकों की नियुक्ति पर जोर दिया गया है।
– इससे कोर्ट द्वारा रिटायर जज को प्रशासक के रूप में नियुक्त करने की प्रथा खत्म हो जाएगी।
– स्पोर्ट्स फेडरेशन के चुनावों का प्रबंधन एक राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल द्वारा किया जाएगा।
– इस विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि राष्ट्रीय खेल निकायों की कार्यकारी समिति में कम से कम चार महिलाएं शामिल होंगी।
– इसमें अध्यक्षों महासचिवों और कोषाध्यक्षों के लिए स्पष्ट आयु और कार्यकाल सीमा निर्धारित की गई है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और भ्रम खत्म हो जाएंगे।
– सभी राज्य और जिला स्तरीय इकाइयों को राष्ट्रीय खेल बोर्ड के साथ पंजीकृत होना होगा, जिससे जवाबदेही बढ़ेगी।
– हर फेडरेशन में विवाद समाधान समितियां गठित करनी होगी।
– एथलीटों विशेषकर नाबालिग और महिला एथलीटों को दुर्व्यवहार या उत्पीड़न से बचाने के लिए मौजूदा विधान से परे एक सुरक्षित खेल ढांचा पेश किया गया है।
– राष्ट्रीय खेल निकाय मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय चार्टर और विधियों द्वारा निर्देशित होंगे।
– एनएसबी में एक अध्यक्ष होगा और इसके सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।
– यह नियुक्तियां चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर की जाएंगी।
– चयन समिति में अध्यक्ष के तौर पर कैबिनेट सचिव या खेल सचिव, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के महानिदेशक, दो खेल प्रशासक (जो किसी राष्ट्रीय खेल संस्था के अध्यक्ष, महासचिव या कोषाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हों और एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल होगा जो द्रोणाचार्य, खेल रत्न या अर्जुन पुरस्कार विजेता हो।

BCCI भी आएगा सरकार के दायरे में
– BCCI भले ही सरकार से वित्तीय मदद पर निर्भर ना हो लेकिन उसे प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल बोर्ड से मान्यता लेनी होगी।
– BCCI अन्य सभी राष्ट्रीय खेल महासंघ की तरह एक स्वायत्त निकाय बना रहेगा, लेकिन उनसे जुड़े विवादों का निपटारा प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल ट्रिब्यूनल करेगा।
– सरकार का कहना है कि इस विधेयक का मतलब किसी भी एनएसएफ पर सरकारी नियंत्रण नहीं है।

राष्ट्रीय डोपिंग संशोधन विधेयक
– विधेयक में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम, 2022 में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के सुझावों के मुताबिक संशोधन शामिल किए गए हैं।
– यह अधिनियम मूल रूप से 2022 में पारित किया गया था, लेकिन विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की आपत्तियों के कारण इसके कार्यान्वयन को रोकना पड़ा था।
– विश्व संस्था ने खेलों में एक राष्ट्रीय डोपिंग रोधी बोर्ड के गठन पर आपत्ति जताई थी जिसे डोपिंग रोधी नियमों के लिए सरकार को सिफारिश देने के अधिकार प्रदान करने का प्रस्ताव था।
– बोर्ड में एक अध्यक्ष और केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दो सदस्यों के शामिल होने का प्रस्ताव था।
– इसे राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) पर निगरानी रखने और इसे निर्देश देने का भी प्रावधान प्रस्तावित किया गया था।
– वाडा ने इसे एक स्वायत्त निकाय में सरकार का हस्तक्षेप करार देते हुए खारिज कर दिया।
– संशोधित विधेयक में बोर्ड के प्रावधान को रखा गया है, लेकिन उसे नाडा पर निगरानी रखने या परामर्श देने का अधिकार नहीं होगा।

—————-
9. विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस (World Day Against Trafficking in Persons) कब मनाया जाता है?
When is World Day Against Trafficking in Persons celebrated?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई

Answer: c. 30 जुलाई

वर्ष 2025 की थीम
– मानव तस्करी संगठित अपराध है – शोषण समाप्त करें
– Human trafficking is Organized Crime – End the Exploitation

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– मानव तस्करी (Trafficking in Persons) के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए दिवस मनाया जाता है।
– 2020 से 2023 तक, दुनिया भर में 2,00,000 से अधिक मानव तस्‍करी पीड़ितों का पता चला, जो कि एक बहुत बड़ी समस्या है। ऐसा माना जाता है कि अघोषित मामलों की वास्तविक संख्या काफी अधिक है।


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *