30 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 30 जनवरी 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में कितने लोगों को पद्म विभूषण अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की?
How many people have the Central Government announced to give Padma Vibhushan Award in the year 2024?

a. 4
b. 5
c. 6
d. 8

Answer: b. 5

– राष्‍ट्रपति की एप्रूवल के बाद केंद्र सरकार ने 75वें गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्‍या पर पद्म पुरस्‍कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।
– यह पुरस्‍कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।
– आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास समारोह आयोजित करके राष्‍ट्रपति भवन में अवॉर्ड दिए जाते हैं। राष्‍ट्रपति अवॉर्ड देते हैं।
– कुल 132 पद्म पुरस्‍कार की घोषणा हुई।
– जिसमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री अवॉर्ड शामिल हैं।

कितने तरह के पद्म अवॉर्ड?
– पद्म विभूषण
– पद्म भूषण
– पद्म श्री

– पद्म अवॉर्ड पाने वालों में 30 महिलाएं हैं।
– विदेशियों/NRI/PIO/OCI की श्रेणी में आठ लोग हैं।
– नौ लोगों को मरणोपरांत अवॉर्ड की घोषणा हुई।
– दो जोड़ी को भी पद्म अवॉर्ड मिला है।

पद्म विभूषण सम्मान:
– यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला भारत रत्‍न के बाद दूसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्मान है.
– इस सम्मान की स्थापना 02 जनवरी 1954 में की गयी थी.
– ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा (असैनिक) के लिए दिया जाता है।

————–
2. केंद्र सरकार ने पद्म विभूषण पुरस्‍कार 2024 के लिए किन्‍हें चुना?
Who has been selected by the Central Government for the Padma Vibhushan Award 2024?

Answer:
विजेता – श्रेणी – स्‍टेट / रीजन / कंट्री
i) वैजयंतीमाला बाली – आर्ट – तमिलनाडु
ii) कोनिडेला चिरंजीवी – आर्ट – आंध्र प्रदेश
iii) एम वेंकैया नायडू – पब्लिक अफेयर्स – आंध्र प्रदेश
iv) बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) – सोशल वर्क – बिहार
v) पद्मा सुब्रमण्यम – आर्ट – तमिलनाडु

वैजयंतीमाला बाली (एक्‍ट्रेस)
– वह एक भारतीय बहुआयामी कलाकार हैं।
– वह तमिलनाडु से हैं। और 90 वर्ष की हैं।
– उन्होंने 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म वाज़कई (1949) से स्क्रीन पर डेब्यू किया।
– इसके बाद तेलुगु फिल्म जीविथम (1950) में भूमिका निभाई।
– हिंदी सिनेमा में उनका पहला काम सामाजिक मार्गदर्शन फिल्म बहार (1951) था। इसके बाद हिन्‍दी फिल्‍मों में सुपरस्‍टार के तौर पर काम किया। वह राज्‍यसभा सदस्‍य भी रह चुकी हैं।

कोनिडेला चिरंजीवी
– चिरंजीवी तेलुगु एवं हिन्दी फ़िल्मों के एक एक्‍टर हैं।
– इनका वास्तविक नाम: कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है।
– वह आंध्र प्रदेश से हैं। वह 68 वर्ष के हैं।
– उन्‍होंने चार दशकों के शानदार करियर के साथ, 5 भाषाओं में 150 से अधिक तेलुगु और हिन्‍दी फिल्मों में काम किया है।
– फिलहाल चिरंजीवी आंध्रप्रदेश राज्य में ‘प्रजाराज्यम’ नामक दल के प्रमुख हैं।

एम वेंकैया नायडू
– मुप्पवरपु वेंकैया नायुडु भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हैं।
– 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
– वह आंध्र प्रदेश से हैं। वह 74 वर्ष के हैं।
– वह वर्ष 2017 से 2022 तक उपराष्‍ट्रपति रहे।

बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत)
– डॉ बिन्देश्वरी पाठक विश्वविख्यात भारतीय समाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी थे।
– 15 अगस्‍त 2023 को उनका निधन (80 वर्ष) हो गया था।
– वह बिहार से थे।
– वह सुलभ इंटरनेशनल संस्‍था के संस्थापक थे, जो अपशिष्ट प्रबंधन और सामाजिक सुधारों, शिक्षा के माध्यम से मानव अधिकारों, पर्यावरणीय स्वच्छता, ऊर्जा के गैर-पारंपरिक स्रोतों को बढ़ावा देता है।

पद्मा सुब्रमण्यम
– पद्मा सुब्रह्मण्यम, एक भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तक (डांसर) हैं।
– वह तमिलनाडु से हैं। वह 80 वर्ष की हैं।
– वह एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, म्यूजिक कंपोजर, गायिका, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं।
– वह भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं।

—————
3. केंद्र सरकार ने कितने लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड (वर्ष 2024) देने की घोषणा की?
How many people have been announced by the Central Government for the Padma Bhushan Award (year 2024)?

a. 7
b. 9
c. 17
d. 20

Answer: c. 17

– यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

————–
4. केंद्र सरकार ने पद्म भूषण पुरस्‍कार 2024 के लिए किन्‍हें चुना?
Who has been selected by the Central Government for the Padma Bhushan Award 2024?

Answer:
विजेता – श्रेणी – UT/राज्‍य या देश
1. एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत) – पब्लिक अफेयर्स – केरल (सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज)
2. होर्मूसजी एन कामा – साहित्य एवं शिक्षा पत्रकारिता – महाराष्ट्र
3. मिथुन चक्रवर्ती – आर्ट – पश्चिम बंगाल
4. सीताराम जिंदल – ट्रेड इंडस्‍ट्री – कर्नाटक
5. यंग लियू – ट्रेड इंडस्‍ट्री – ताइवान
6. अश्विन बालचंद मेहता – मेडिसिन – महाराष्ट्र
7. सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) – पब्लिक अफेयर्स – पश्चिम बंगाल
8. राम नाइक – पब्लिक अफेयर्स – महाराष्ट्र
9. तेजस मधुसूदन पटेल – मेडिसिन – गुजरात
10. ओलानचेरी राजगोपाल – पब्लिक अफेयर्स – केरल
11. दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त – आर्ट – महाराष्ट्र
12. तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत) – अन्य अध्यात्मवाद (Others Spiritualism) – लद्दाख
13. प्यारेलाल शर्मा – आर्ट – महाराष्ट्र
14. चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर – मेडिसिन – बिहार
15. उषा उथुप – आर्ट – पश्चिम बंगाल
16. विजयकांत (मरणोपरांत) – आर्ट – तमिलनाडु
17. कुन्दन व्यास – साहित्य एवं शिक्षा पत्रकारिता – महाराष्ट्र

विस्‍तार से जानिए –
1) फातिमा बीवी (मरणोपरांत)
– वह सु्प्रीम कोर्ट की पहली महिला जज थी।
– उनका निधन 23 नवंबर 2023 (96 वर्ष में) को हो गया।
– उनका पूरा नाम मीरा साहिब फातिमा बीबी है।
– उनके पिता का नाम मीरा साहिब और माँ का नाम खदीजा बीबी है।
– उनकी स्‍कूली शिक्षा कैथीलोकेट हाई स्कूल, पथानामथिट्टा से शुरू हुई।
– वह तमिलनाडू की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

2) होर्मूसजी एन कामा
– वह प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पूर्व अध्यक्ष हैं।
– वर्ष 2018 से 2019 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) के भी अध्यक्ष रहे।
– चार दशकों से बॉम्बे समाचार गुजराती समाचार पत्र का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ प्रकाशक हैं।
– वह महाराष्ट्र से हैं।

3) मिथुन चक्रवर्ती
– वह एक्‍टर, प्रोड्यूसर और राजनीतिज्ञ हैं।
– मुख्य रूप से उन्‍होंने हिंदी और बंगाली भाषा की फिल्मों में काम किया।
– वह पूर्व राज्यसभा सांसद हैं।
– वह पश्चिम बंगाल से हैं। वह 73 वर्ष के हैं।
– उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।

4) सीताराम जिंदल
– वह अनुभवी उद्योगपति और परोपकारी – बेंगलुरु में जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा दे रहे हैं।
– वह जिंदल एल्युमीनियम लिमिटेड (JAL) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
– वह कर्नाटक से हैं। वह 90 वर्ष के हैं।

5) यंग लियू (ताइवान)
– वह ग्‍लोबल बिजनेस लीडर और इनोवेटर हैं।
– ताइवान की फॉक्‍सकॉन कंपनी के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हैं।
– भारत में फॉक्‍सकॉन का सबसे बड़ा कारोबार आईफोन को असेंबल (करीब 70 फीसदी) करना है।
– वह ताइवान से हैं। वह 66 वर्ष के हैं।

6) अश्विन बालचंद मेहता
– वह एक भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं।
– उन्होंने 1973 में भारत में नवजात शिशुओं में पहली कार्डिएक कैथीटेराइजेशन और एंजियोग्राफी की थी
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 84 वर्ष के हैं।

7) सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत)
– वह अनुभवी राजनीतिक नेता और बैरिस्टर थे।
– वह कई विभागों के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे थे।
– वह पश्चिम बंगाल से थे। 3 मार्च 2023 को उनका निधन हो गया था।

8) राम नाइक
– राम नाईक एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
– वह उत्तर प्रदेश के 2014 से 2019 तक राज्यपाल रह चुके हैं।
– वह (1999 से 2004 तक) में तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री रहे।
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 89 वर्ष के हैं।

9) तेजस मधुसूदन पटेल
– वह प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में अग्रणी कार्य के लिए जाने जाते हैं
– उन्‍हें चिकित्सा के क्षेत्र का सर्वोच्च पुरस्कार ‘डॉ. बिधान चंद्र राय पुरस्कार’ मिल चुका है।
– वर्ष 2015 में उन्‍हें पद्म श्री पुरस्‍कार भी मिल चुका है।
– वह गुजरात से हैं। वह 60 वर्ष के हैं।

10) ओलानचेरी राजगोपाल
– वह अनुभवी राजनीतिज्ञ नेता हैं
– वह पूर्व केंद्रीय रेल, शहरी विकास मंत्री भी रहे हैं।
– वह 1992 से 2004 तक राज्य सभा में दो बार सांसद रहे।
– वह केरल से हैं। वह 94 वर्ष के हैं।

11) दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त
– वह अनुभवी मराठी फिल्म निर्देशक हैं।
– वह 6 दशकों से अधिक समय से देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बना रहे हैं।
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 90 वर्ष के हैं।

12) तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत)
– वह बौद्ध आध्यात्मिक नेता हैं।
– 24 मई 2023 को उनका निधन हो गया था।
– वह लद्दाख से थे।
– उन्‍होंने भोटी भाषा के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
– उन्होंने लद्दाख में सभी तिब्बती बौद्ध वंशों के लिए प्रमुख लामा के रूप में कार्य किया।

13) प्यारेलाल शर्मा
– वह महान हिंदी म्‍यूजिक डायरेक्‍टर हैं।
– इनका करियर 7 दशकों से अधिक का है।
– वह ‘सुरों के राजा’ के रूप में सम्मानित हैं।
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 83 वर्ष के हैं।

14) चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर
– वह प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं।
– उन्‍होंने काला अज़ार रोग पर ग्‍लोबल प्राधिकारी, अनुसंधान और नीति में आजीवन योगदान दिया।
– वह राज्यसभा के पूर्व सदस्य, भारत सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।
– वह बिहार से हैं। वह 92 वर्ष के हैं।

15) उषा उथुप
– वह भारत की एक लोकप्रिय पॉप गायिका हैं।
– उन्हें 1960 के दशक के उतर्राध, 1970 और 1980 के दशक में अपने लोकप्रिय हिट के लिए जाना जाता है।
– उन्होंने करीब 16 भाषाओं में गाने गाएं हैं जिसमें बंगाली, हिंदी, पंजाबी, असमी, उड़िया, गुजराती, मराठी, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तुलु और तेलुगु शामिल हैं।
– वह पश्चिम बंगाल से हैं। वह 76 वर्ष की हैं।

16) विजयकांत (मरणोपरांत)
– उनका निधन 28 दिसंबर 2023 को हो गया था।
– वह तमिलनाडु से थे।
– वह प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता और लोकप्रिय राजनीतिक नेता थे।
– वे एक सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे।
– उन्होंने 154 फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

17) कुन्दन व्यास
– वह अनुभवी पत्रकार हैं।
– वह 5 दशकों से प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप जन्मभूमि का नेतृत्व कर रहे हैं।
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 82 वर्ष के हैं।

————–
5. केंद्र सरकार ने कितने पद्मश्री अवॉर्ड (वर्ष 2024) देने की घोषणा की?
How many Padma Shri Awards (year 2024) has been announced by the Central Government?

a. 76
b. 91
c. 109
d. 110

Answer: d. 110

– यह सम्‍मान किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
नोट- डबल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है।

————–
6. केंद्र सरकार ने पद्मश्री पुरस्‍कार (वर्ष 2024) के लिए किन्‍हें चुना?
Who has been selected by the Central Government for the Padma Shri Award (year 2024)?

Answer:
1. खलील अहमद – आर्ट – उत्तर प्रदेश
2. बदरप्पन एम – आर्ट – तमिलनाडु
3. कालूराम बामनिया – आर्ट – मध्य प्रदेश
4. रेज़वाना चौधरी बान्या – आर्ट – बांग्लादेश
5. नसीम बानो – आर्ट – उत्तर प्रदेश
6. रामलाल बरेठ – आर्ट – छत्तीसगढ़
7. गीता रॉय बर्मन – आर्ट – पश्चिम बंगाल
8. पारबती बरुआ – सोशल वर्क – असम
9. सरबेश्वर बसुमतारी – अन्य कृषि – असम
10. सोम दत्त बट्टू – आर्ट – हिमाचल प्रदेश
11. तकदीरा बेगम – आर्ट – पश्चिम बंगाल
12. सत्यनारायण बेलेरी – अन्य कृषि – केरल
13. द्रोण भुइयां – आर्ट – असम
14. अशोक कुमार विश्वास – आर्ट – बिहार
15. रोहन मचांदा बोपन्ना – स्‍पोर्ट्स – कर्नाटक
16. स्मृति रेखा चकमा – आर्ट – त्रिपुरा
17. नारायण चक्रवर्ती – साइंस एंड इंजीनियरिंग – पश्चिम बंगाल
18. ए वेलु आनंद चारी – आर्ट – तेलंगाना
19. राम चेत चौधरी – साइंस एंड इंजीनियरिंग – उत्तर प्रदेश
20. के चेल्लाम्मल – अन्य कृषि – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
21. जोशना चिनप्पा – स्‍पोर्ट्स – तमिलनाडु
22. चार्लोट चोपिन – अन्य योग – फ्रांस
23. रघुवीर चौधरी – साहित्य एवं शिक्षा – गुजरात
24. जो डी क्रूज़ – साहित्य एवं शिक्षा – तमिलनाडु
25. गुलाम नबी डार – आर्ट – जम्मू एवं कश्मीर
26. चित्तरंजन देबबर्मा – अन्य अध्यात्मवाद (Others Spiritualism) – त्रिपुरा
27. उदय विश्वनाथ देशपांडे – स्‍पोर्ट्स – महाराष्ट्र
28. प्रेमा धनराज – मेडिसिन – कर्नाटक
29. राधा कृष्ण धीमान – मेडिसिन – उत्तर प्रदेश
30. मनोहर कृष्ण डोले – मेडिसिन – महाराष्ट्र
31. पियरे सिल्वेन फ़िलिओज़ात – साहित्य एवं शिक्षा – फ़्रांस
32. महाबीर सिंह गुड्डु – आर्ट – हरियाणा
33. अनुपमा होस्केरे – आर्ट – कर्नाटक
34. यज़्दी मानेकशा इटालिया – मेडिसिन – गुजरात
35. राजाराम जैन – साहित्य एवं शिक्षा – उत्तर प्रदेश
36. जानकीलाल – आर्ट – राजस्थान
37. रतन कहार – आर्ट – पश्चिम बंगाल
38. यशवन्त सिंह कठोच – साहित्य एवं शिक्षा – उत्तराखंड
39. ज़हीर प्रथम काज़ी – साहित्य एवं शिक्षा – महाराष्ट्र
40. गौरव खन्ना – स्‍पोर्ट्स – उत्तर प्रदेश
41. सुरेंद्र किशोर – साहित्य एवं शिक्षा पत्रकारिता – बिहार
42. दसारी कोंडप्पा – आर्ट – तेलंगाना
43. श्रीधर मकाम कृष्णमूर्ति – साहित्य एवं शिक्षा – कर्नाटक
44. यानुंग जमोह लेगो – अन्य कृषि – अरुणाचल प्रदेश
45. जॉर्डन लेप्चा – आर्ट – सिक्किम
46. सतेन्द्र सिंह लोहिया – स्‍पोर्ट्स – मध्य प्रदेश
47. बिनोद महराना – आर्ट – उड़ीसा
48. पूर्णिमा महतो – स्‍पोर्ट्स – झारखण्ड
49. उमा माहेश्वरी डी – आर्ट – आंध्र प्रदेश
50. दुखु माझी – सोशल वर्क – पश्चिम बंगाल
51. राम कुमार मल्लिक – आर्ट – बिहार
52. हेमचंद मांझी – मेडिसिन – छत्तीसगढ़
53. चन्द्रशेखर महादेवराव मेश्राम – मेडिसिन – महाराष्ट्र
54. सुरेंद्र मोहन मिश्र (मरणोपरांत) – आर्ट – उत्तर प्रदेश
55. अली मोहम्मद और श्री गनी मोहम्मद*(जोड़ी) – आर्ट – राजस्थान
56. कल्पना मोरपारिया – ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री – महाराष्ट्र
57. चामी मुर्मू – सोशल वर्क – झारखंड
58. ससींद्रन मुथुवेल – पब्लिक अफेयर्स – पापुआ न्यू गिनी
59. जी नचियार – मेडिसिन – तमिलनाडु
60. किरण नादर – आर्ट – दिल्ली
61. पकरावुर चित्रन नंबूदरीपाद (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा – केरल
62. नारायणन ईपी – आर्ट – केरल
63. शैलेश नायक – साइंस एंड इंजीनियरिंग – दिल्ली
64. हरीश नायक (मरणोपरांत) – साहित्य एवं शिक्षा – गुजरात
65. फ्रेड नेग्रिट – साहित्य एवं शिक्षा – फ़्रांस
66. हरि ओम – साइंस एंड इंजीनियरिंग – हरियाणा
67. भागवत पधान – आर्ट – ओडिशा
68. सनातन रूद्र पाल – आर्ट – पश्चिम बंगाल
69. शंकर बाबा पुंडलिकराव पापलकर – सोशल वर्क – महाराष्ट्र
70. राधे श्याम पारीक – मेडिसिन – उत्तर प्रदेश
71. दयाल मावजीभाई परमार – मेडिसिन – गुजरात
72. बिनोद कुमार पसायत – आर्ट – ओडिशा
73. सिल्बी पासाह – आर्ट – मेघालय
74. शांति देवी पासवान और श्री शिवन पासवान*(जोड़ी) – आर्ट – बिहार
75. संजय अनंत पाटिल – अन्य कृषि – गोवा
76. मुनि नारायण प्रसाद – साहित्य एवं शिक्षा – केरल
77. के एस राजन्ना – सोशल वर्क – कर्नाटक
78. चन्द्रशेखर चन्नापटना राजन्नाचार – मेडिसिन – कर्नाटक
79. भगवतीलाल राजपुरोहित – साहित्य एवं शिक्षा – मध्य प्रदेश
80. रोमालो राम – आर्ट – जम्मू एवं कश्मीर
81. नवजीवन रस्तोगी – साहित्य एवं शिक्षा – उत्तर प्रदेश
82. निर्मल ऋषि – आर्ट – पंजाब
83. प्राण सभरवाल – आर्ट – पंजाब
84. गद्दाम सम्मैया – आर्ट – तेलंगाना
85. संगथंकिमा – सोशल वर्क – मिजोरम
86. मचिहान सासा – आर्ट – मणिपुर
87. ओमप्रकाश शर्मा – आर्ट – मध्य प्रदेश
88. एकलब्य शर्मा – साइंस एंड इंजीनियरिंग – पश्चिम बंगाल
89. राम चंदर सिहाग – साइंस एंड इंजीनियरिंग – हरियाणा
90. हरबिंदर सिंह – स्‍पोर्ट्स – दिल्ली
91. गुरविंदर सिंह – सोशल वर्क – हरियाणा
92. गोदावरी सिंह – आर्ट – उत्तर प्रदेश
93. रवि प्रकाश सिंह – साइंस एंड इंजीनियरिंग – मेक्सिको
94. शेषमपट्टी टी. शिवलिंगम – आर्ट – तमिलनाडु
95. सोमन्ना – सोशल वर्क – कर्नाटक
96. केथवथ सोमलाल – साहित्य एवं शिक्षा – तेलंगाना
97. शशि सोनी – ट्रेड इंडस्‍ट्री – कर्नाटक
98. उर्मिला श्रीवास्तव – आर्ट – उत्तर प्रदेश
99. नेपाल चंद्र सूत्रधार (मरणोपरांत) – आर्ट – पश्चिम बंगाल
100. गोपीनाथ स्वैन – आर्ट – ओडिशा
101. लक्ष्मण भट्ट तैलंग – आर्ट – राजस्थान
102. माया टंडन – सोशल वर्क – राजस्थान
103. अश्वथी थिरुनल गौरी लक्ष्मी बाई थंपुरट्टी – साहित्य और शिक्षा – केरल
104. जगदीश लाभशंकर त्रिवेदी – आर्ट – गुजरात
105. सानो वामुज़ो – सोशल वर्क – नागालैंड
106. बालकृष्णन सदनम पुथिया वीटिल – आर्ट – केरल
107. कुरेला विट्ठलाचार्य – साहित्य एवं शिक्षा – तेलंगाना
108. किरण व्यास – अन्य योग – फ्रांस
109. जागेश्वर यादव – सोशल वर्क – छत्तीसगढ़
110. बाबू राम यादव – आर्ट – उत्तर प्रदेश

————-
याद रखने के लिए प्रमुख नाम
– खलील अहमद – आर्ट – उत्तर प्रदेश
– बदरप्पन एम – आर्ट – तमिलनाडु
– कालूराम बामनिया – आर्ट – मध्य प्रदेश
– रेज़वाना चौधरी बान्या – आर्ट – बांग्लादेश
– शांति देवी पासवान और श्री शिवन पासवान*(जोड़ी) – आर्ट – बिहार
– केथवथ सोमलाल – साहित्य एवं शिक्षा – तेलंगाना
– शशि सोनी – ट्रेड इंडस्‍ट्री – कर्नाटक
– उर्मिला श्रीवास्तव – आर्ट – उत्तर प्रदेश
– किरण व्यास – अन्य योग – फ्रांस
– जागेश्वर यादव – सोशल वर्क – छत्तीसगढ़
– बाबू राम यादव – आर्ट – उत्तर प्रदेश
– सुरेंद्र किशोर – साहित्य एवं शिक्षा पत्रकारिता – बिहार

————–
7. कौन सा अरब देश ने गैर मुस्लिम राजनयिकों (Diplomats) के लिए पहला अल्‍कोहल स्‍टोर खोलने का फैसला किया?
Which Arab country decided to open the first alcohol store for non-Muslim diplomats?

a. सऊदी अरब
b. कतर
c. यूएई
d. कुवैत

Answer: a. सऊदी अरब

– 24 जनवरी 2024 को इस संबंध में एक डॉक्यूमेंट सामने आया है।
– ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए एक मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस कोड लेना होगा।

सऊदी अरब में शराब पीने के खिलाफ सख्त कानून
– शराब का स्टोर खोलने के फैसले को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधार के कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है।
– माना जा रहा है कि इस फैसले से सऊदी अरब पर अपने ऊपर लगे रूढ़िवादी मुस्लिम देश के ठप्पे को हटाना चाहता है।
– सऊदी अरब में शराब पीने के खिलाफ सख्त कानून हैं, शराब पीने वाले शख्स को कोड़े मारने की सजा दी जाती है।
– हालांकि, अब इसे जेल की सजा से बदल दिया गया है.

– सऊदी सरकार ने यह कदम विजन 2030 व्यापक योजना के तहत उठाया है।
– गौरतलब है कि सरकार ने तेल- श्रोत खाली हो जाने के बाद अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए विजिन 2030 योजना बनाई है।
– नया स्टोर रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में खोला जाएगा, जहां करीब में दूतावास और राजनयिक रहते हैं।
– फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अन्य गैर-मुस्लिम प्रवासी इसमें आ सकते हैं या नहीं।
– बता दें कि सऊदी अरब में लाखों प्रवासी रहते हैं, इनमें से अधिकतर एशिया और मिस्र से आए मुस्लिम कामगार हैं।

राजधानी: रियाद
मुद्रा: सऊदी रियाल
प्रिंस: मोहम्‍मद बिन सलमान

————–

वायरस
8. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने जनवरी 2024 में किस अफ्रीकी देश को ने मलेरिया मुक्त घोषित किया?
Which African country was declared malaria free by the World Health Organization (WHO) in January 2024?

a. इथियोपिया
b. केप वर्डे
c. मिस्र (इजिप्‍ट)
d. दक्षिण अफ्रीका

Answer: b. केप वर्डे

– विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 12 जनवरी 2024 को केप वर्डे को मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया है।
– इस तरह केप वर्डे मलेरिया से मुक्त होने वाला अफ्रीका का तीसरा और दुनिया का 43वां देश बन गया है।
– डब्ल्यूएचओ ने मलेरिया के खिलाफ केप वर्डे के प्रयासों को भी मान्यता दी है, जिसमें नीतिगत पहल, निदान और उपचार में प्रगति शामिल है।
– इससे पहले वर्ष 1973 में अफ्रीकी देश मॉरीशस को और 2019 में अल्जीरिया को मलेरिया मुक्त देश होने का दर्जा दिया जा चुका है।
– वर्ष 2021 से जुड़े आंकड़ों को देखें तो उस वर्ष में मलेरिया के सामने आए 95 फीसदी मामले केवल अफ्रीकी देशों में दर्ज किए गए।
– वहीं मलेरिया से होने वाली 96 फीसदी मौतें भी अफ्रीका में रिकॉर्ड की गई थीं।
– बता दें कि केप वर्डे, मध्य अटलांटिक महासागर (mid atlantic ocean) में 10 द्वीपों (islands) का एक समूह है।
– यह कभी मलेरिया से बुरी तरह प्रभावित था। 1950 के दशक से पहले, मलेरिया ने इसके सभी द्वीपों को प्रभावित किया था।
– कीटनाशक छिड़काव ने इस देश से मलेरिया को दो बार सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया था।
– लेकिन 1967 और फिर 1983 में वेक्टर नियंत्रण में चूक के चलते यह बीमारी दोबारा से फैल गई थी।
– वहीं 80 के दशक के उत्तरार्द्ध में मलेरिया के मामलों के चरम पर होने के बाद से यह बीमारी दो द्वीपों सैंटियागो और बोआ विस्टा तक ही सीमित रह गई।
– हालांकि 2017 से इन दोनों द्वीपों में मलेरिया का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
– इसके बाद केप वर्डे को मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया गया है।

वर्ष 2023 में दो देश हुए मलेरिया मुक्‍त
– इससे पहले मार्च 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अजरबैजान और तजाकिस्तान को मलेरिया मुक्त घोषित किया था।
– इससे पहले वर्ष 2021 में चीन और अल सल्वाडोर को मलेरिया मुक्त प्रमाणित किया गया था।

राजधानी: प्राइया
जनसंख्‍या:1.59 लाख (2017)
प्रधानमंत्री: उलिसेस कोर्रेया ई सिल्वा
मुद्रा: केप वर्ड एस्कूडो

————–
9. शहीद दिवस कब मनाया जाता है?
When is Shaheed Diwas observed?

a. 25 जनवरी
b. 30 जनवरी
c. 23 मार्च
d. b और c

Answer: d. b और c (30 जनवरी और 23 मार्च)

– महात्मा गांधी की याद में शहीद दिवस 30 जनवरी को मनाया जाता है।
– इसी दिन वर्ष 1948 में नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या गोली मारकर हत्या कर दी थी।
– जबकि 23 मार्च 1931 को आजादी की लड़ाई में शामिल क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।

————–

Sports
10. एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 किस भारतीय खिलाड़ी ने गोल्‍ड मेडेल जीता?
Which Indian player won the gold medal in Asian Marathon Championship 2024?

a. मान सिंह
b. विनोद कुमार
c. राकेश राठोर
d. विवेक कुमार

Answer: a. मान सिंह

– यह चैंपियनशिप हांगकांग में जनवरी 2024 में आयोजित किया गया था।
– दूसरे भारतीय चैंपियन: 2017 में थोनाकल गोपी की उपलब्धि के बाद, वह एशियाई मैराथन चैंपियन का खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए।


 

PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *