Daily Current Affairs, Current Affairs 30 December 2020, Current Affairs 30 December 2020, Current Affair 30 December 2020 Question,

यह 30 December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित झील ‘स्तार्तासापुक त्‍सो’ और ‘त्‍सो कर’ को दिसंबर 2020 में वैश्‍विक रामसर स्‍थल सूची में शामिल किया गया?

a. लद्दाख
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. पुदुचेरी
d. चण्डीगढ़

Answer: a. लद्दाख

– इसके साथ ही दिसंबर 2020 तक भारत में कुल रामसर स्‍थल की संख्‍या 42 हो गई है। इन दोनों को एक ही में काउंट किया गया है, क्‍योंकि ये एक -दूसरे से कनेक्‍टेड हैं।
– लद्दाख में मौजूद दोनों झीलें ‘स्तार्तासापुक त्‍सो’ (Startsapuk Tso) और ‘त्‍सो कर’ (Tso Kar) चांगथांग क्षेत्र में मौजूद हैं।
– केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बारे में ट्वीट भी किया है।

झील के बारे में- 

– लद्दाख में सबसे बड़ी झील पैंगोंग त्‍सो लेक है।
– उसी के करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर ये दोनों झील ( ‘स्तार्तासापुक त्‍सो’ और ‘त्‍सो कर’) हैं।
– छोटी झील स्‍तार्तासापुक त्‍सो है और बड़ी वाली झील त्‍सो कर है।
– रामसर साइट में शामिल होने से यह जगह अंतराष्‍ट्रीय तौर पर फेमस हो सकेगी।

भारत में रामसर स्थलों की संख्‍या 42 हो गई है।
– नवंबर 2020 में ही महाराष्ट्र की लोनार झील और आगरा की सुर सरोवर झील को इस सूची में जगह दी गई थी।

रामसर स्‍थल क्‍यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्‍नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं.
– यह 1975 में लागू हुई.
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि.
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन करती है.
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए.
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परिवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है.
– नमी या दलदली भूमि वाले क्षेत्र को आर्द्रभूमि या वेटलैंड (Wetland) कहा जाता है।

– इससे पहले नवंबर 2020 में लोनार झील (महाराष्‍ट्र) और कीठम झील (उत्‍तर प्रदेश), कबरताल झील (बेगूसराय, बिहार) को शामिल किया गया था।
– अक्टूबर 2020 में उत्तराखंड के देहरादून स्थित ‘असन कंजर्वेशन रिजर्व’ को इस सूची में शामिल किया गया था।
– इसके अलावा भारत के अन्‍य स्‍थल जिन्‍हें इस सूची में जगह मिली है उनमें ओडिशा की चिल्का झील, राजस्थान का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, पंजाब की हरिके झील, मणिपुर की लोकटक झील और जम्मू कश्मीर की वुलर झील शामिल है।

30 दिसंबर 2020 तक भारत में कुल रामसर स्‍थल-
1. अस्थमुड़ी वेटलैंड, केरल
2. ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, पंजाब
3. भितरकनिका मैंग्रोव, उड़ीसा
4. भोज वेटलैंड्स, मप्र
5. चंदेरटल वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
6. चिल्का झील, उड़ीसा
7. दीपोर बील, असम
8. पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स, पश्चिम बंगाल
9. हरिके झील, पंजाब
10. होकेरा वेटलैंड, जम्मू और कश्मीर
11. कांजली झील, पंजाब
12. केवलादेव घाना एनपी, राजस्थान
13. केशोपुर-मियां सामुदायिक रिजर्व, पंजाब
14. कोल्लेरू झील, आंध्र प्रदेश
15. लोकतक झील, मणिपुर
16. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात
17. नंदुर मदमहेश्वर, महाराष्ट्र
18. नांगल वन्यजीव अभयारण्य, पंजाब
19. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
20. पार्वती आगरा पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
21. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
22. पोंग डैम झील, हिमाचल प्रदेश
23. रेणुका वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
24. रोपड़ झील, पंजाब
25. रुद्रसागर झील, त्रिपुरा
26. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
27. समसपुर पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
28. सांभर झील, राजस्थान
29. सांडी पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
30. सरसई नवर, उत्तर प्रदेश
31. सस्तमकोट्टा झील, केरल
32. सुंदरबन वेटलैंड, पश्चिम बंगाल
33. सुरिंसार-मानसर झीलें, जम्मू और कश्मीर
34. त्सोमोरिरी झील, जम्मू और कश्मीर
35. ऊपरी गंगा नदी, यूपी
36. वेम्बनाड कोल वेटलैंड, केरल
37. वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
38. आसन कंजर्वेशि‍न रिजर्व, उत्तराखंड
39. काबरताल (कांवर झील), बिहार
40. कीठम झील (सूरसरोवर) , यूपी
41. लोनार झील, महाराष्ट्र
42. ‘स्तार्तासापुक त्‍सो’ और ‘त्‍सो कर’ झील, लद्दाख

———————————-
2. किस टाइगर रिजर्व में पहली बार हॉट एयर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी को लांच किया गया?

a. रणथंभोर टाइगर रिजर्व
b. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
c. दुधवा टाइगर रिजर्व
d. पन्ना टाइगर रिजर्व

Answer: b. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

– मध्‍य प्रदेश के इस बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ये सुविधा शुरू की गई है, जो अब देश का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बन गया है।
– अब आप आसमान से जंगलों में शेर, चीते बाघ जैसे जानवरों को घूमते हुए देख सकेंगे।
– इसकी शुरुआत 25 दिसंबर 2020 को मध्य प्रदेश के फॉरेस्ट मिनिस्टर विजय शाह ने की।
– इस हॉट एयर बैलून के जरिए पर्यटक टाइगर रिजर्व में टाइगर, तेंदुआ, भारचीय स्तोथ बियर और अन्य जंगली जानवरों को ऊंचाई से देख सकेंगे।
– बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुरू किए गए एयर बैलून सेवा को जयपुर की Sky Waltz संचालित करेगी।

———————————-
3. पहला अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस (International Day of Epidemic Preparedness) कब मनाया गया?

a. 29 दिसंबर
b. 28 दिसंबर
c. 26 दिसंबर
d. 27 दिसंबर

Answer: d. 27 दिसंबर

– संयुक्त राष्ट्र (un) ने महामारी की रोकथाम के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस की वर्षगांठ मनायी।
– इसे मनाने का लक्ष्‍य महामारी के खिलाफ तैयारी और साझेदारी को बढ़ावा देना है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 2020 को हर साल इस दिवस को मनाने की घोषणा की है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव- एंटोनियो गुटेरेस

————————————
4. किस देश ने INS सिंधुवीर पनडुब्‍बी को दिसंबर 2020 में कमीशन किया, जिसे भारत ने अक्‍टूबर महीने में उसे सौंपा था?

a. जापान
b. नेपाल
c. अफगानिस्‍तान
d. म्‍यांमार

Answer: d. म्‍यांमार

– यह म्यांमार नौसेना में पहली पनडुब्बी है।
– म्‍यांमार ने INS सिंधुवीर को 25 दिसंबर 2020 को कमीशन किया
– म्यांमार नौसेना की 73 वीं वर्षगांठ पर ऐसा किया गया।

भारत ने क्‍यों दी पनडुब्‍बी?
– भारत की एक्‍ट ईस्‍ट पॉलिसी है। इसके तहत जो ईस्‍ट साइड के देश हैं, उनके साथ बेहतरी रिलेशन के लिए है।
– म्‍यांमार और भारत 1,640 किलोमीटर लंबी बॉर्डर शेयर करता है, यह काफी लंबा बॉर्डर है।
– म्‍यांमार से सीमावर्ती राज्‍य अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर.
– बॉर्डर पर लोग ट्रेडिंग करते हैं, व्‍यापार करते हैं।

लीज पर दी गई पनडुब्‍बी
– यह सबमरीन देना भारत की नेवल डिप्‍लोमेसी का पार्ट है।
– ये पनडुब्‍बी इंडिया ने बेची नहीं है, बल्कि लीज पर दी है।
– यह लीज कितने वर्ष का है, इसके बारे में सरकार ने नहीं बताया है।
– यह ऑटोरिन्‍यूअल का प्रॉसेस भी इसमें होगा।
– तो म्‍यांमार दो साल या पांच साल के लिए इसे यूज करके फिर से लीज बढ़वा सकता है।

INS सिंधुवीर के बारे में
– यह ए‍क किलो क्‍लास डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन (Kilo-class diesel electric submarin) है।
– किलो क्‍लास एक इंटरनेशनल टर्म है।
– इंडिया में इसे हम सिंधुघोष क्‍लास सबमरीन कहते हैं।
– 1980 में इंडिया को सबमरीन की जरूरत थी।
– उस समय इंडिया ने USSR (सोवियत संघ) से एग्रीमेंट किया।
– तब डिसाइड हुआ कि प्रोजेक्‍ट 877 के तहत आठ से दस पनडुब्‍बी बनाई जाएगी।
– इसके तहत सोवियत संघ ने किलो क्‍लास सबमरीन बनाई।

इंडियन नेवी में कब शामिल हुई थी?
– इसे 26 अगस्‍त 1988 में शामिल किया गया था।
– आज किलो क्‍लास सबमरीन को यूज किया जा रहा है।
– इसका डिस्‍पेसमेंट वजन 3000 टन.
– गहराई में जाने की क्षमता 300 मीटर.
– टॉप स्‍पीड 18 नॉट.
– पानी के अंदर 45 दिन तक रह सकती है।

म्‍यांमार
राजधानी : नैप्यीदा
राष्ट्रपति : यू विन मिंट
स्‍टेट काउंसलर : आंग सान सू की

————————————
5. सफेद दाग की दवा खोजने वाले किस वैज्ञानिक को DRDO ने साइंटिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया?

a. निशांत कुमार
b. सुषमा
c. डॉ. हेमन्त कुमार
d. एनएम प्रताप

Answer: c. डॉ. हेमन्त कुमार

– रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 25 दिसंबर 2020 को डॉ. हेमन्त को ये सम्‍मान दिया है।
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया।
– डॉ. हेमन्त कुमार डीआरडीओ की पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) स्थिति प्रयोगशाला रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डीआईबीईआर) में वरिष्ठ वैज्ञानिक पद पर तैनात हैं।
– इस संस्थान में वह 25 सालों से हिमालय क्षेत्र की जड़ी-बूटियों पर शोध कर रहे हैं, हालांकि, वह 6 दवाओं और हर्बल उत्पादों की खोज कर चुके हैं।
– लेकिन उनकी सबसे बड़ी खोज सफेद दाग यानी ल्यूकोडर्मा की दवा ल्यूकोस्किन की खोज करना है।

————————————
6. पद्मश्री सुगाथाकुमारी का निधन 23 दिसंबर 2020 को हो गया, वह किस वजह से प्रसिद्ध थीं?

a. कवयित्री
b. पर्यावरण कार्यकर्ता
c. वैज्ञानिक
d. a और b

Answer: d. a और b (कवयित्री और पर्यावरण कार्यकर्ता)

– वह केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थीं।
– कोविड -19 संक्रमण की वजह से बीमार थीं।
– 86 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
– सुगाथाकुमारी, मलयालम साहित्य के क्षेत्र में एक प्रभावशाली आवाज थीं, उन्हें केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार, ओडक्कुज़ल पुरस्कार, एज़ुथचन पुरस्कार मिला था।
– उन्‍हें समाज सेवा के लिए लक्ष्मी पुरस्कार भी मिल चुका है।

————————————
7. किस राज्य में जाति के नाम या स्टिकर वाहनों पर लगाने पर दंडात्मक कार्रवाई शुरू हुई?

a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब

Answer: a. उत्तर प्रदेश

– उत्तर प्रदेश सरकार वाहनों पर जातिसूचक स्टीकर या शब्द लगे होने पर धारा 177 के तहत चालान या फिर गाड़ी सीज करने की कार्रवाई करेगी ।
– इसके अलावा वाहन मालिक को भारी चालान भरना पड़ेगा।
– दरअसल मोटर वाहन एक्ट के अनुसार नंबर प्लेट पर अगर नंबर के अलावा कुछ भी लिखा है, तो परिवहन विभाग ऐसे वाहन और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
– शिकायत के बाद प्रधानमंत्री ऑफिस से उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इसे बंद करने का निर्देश दिया था।

————————————
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 दिसंबर 2020 को ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा’ खंड का उद्घाटन किया, यह किस राज्‍य में स्थित है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. उत्‍तराखंड
c. पंजाब
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: a. उत्‍तर प्रदेश

– मोदी ने (Eastern Dedicated Freight Corridor-EDFC) का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये किया।
– न्यू भाऊपुर-न्यू खुर्जा खंड की लम्बाई 351 किलोमीटर है।
– इसका निर्माण 5,750 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
– यह खंड कानपुर देहात जिले में एल्युमीनियम उद्योग, औरैया में डेयरी क्षेत्र, इटावा में कपड़ा उद्योग, फिरोजाबाद में कांच के सामान के उद्योग और अलीगढ़ जिले में ताले और हार्डवेयर जैसे स्थानीय उद्योगों के लिए नए अवसर खोलेगा।

– इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में EDFC के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (OCC) का भी उद्घाटन किया।
– यह EDFC के पूरे रूट की लंबाई के लिए कमांड सेंटर के रूप में कार्य करेगा।

————————————
9. किस राज्य ने दिसंबर 2020 में ऐलान किया कि स्कूल पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं का इतिहास शामिल किया जायेगा?

a. पंजाब
b. उत्‍तर प्रदेश
c. हिमाचल प्रदेश
d. उत्‍तराखंड

Answer: b. उत्‍तर प्रदेश

– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 दिसंबर 2020 को सिख गुरुओं के इतिहास को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का ऐलान किया।
– अब हर वर्ष 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में साहिबज़ादा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
– इस अवसर पर विद्यालयों में सिख गुरुओं की शहादत पर केन्द्रित वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
– गुरु गोबिन्द सिंह के चारों सुपुत्रों-साहिबजादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह तथा साहिबजादा फतेह सिंह को सामूहिक रूप से साहिबजादा के तौर पर संबोधित किया जाता है।

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी- लखनऊ
राज्‍यपाल- आनंदीबेन पटेल

————————————
10. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिसंबर 2020 में किस केंद्र शासित प्रदेश में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. दादरा – नगर हवेली और दमन – दीव
c. दिल्‍ली
d. पुदुचेरी

Answer: b. दादरा – नगर हवेली और दमन – दीव

– राष्ट्रपति 28 दिसंबर 2020 को दीव की यात्रा पर गए थे।

दीव के बारे में-
– दादरा – नगर हवेली और दमन – दीव पश्चिमी भारत में एक केंद्र शासित प्रदेश है।
– यह 26 जनवरी 2020 से अस्तित्व में आया और इसकी राजधानी दमन में स्थित है।

ये थीं परियोजनाएं-
– सौदवाड़ी में एक स्कूल के निर्माण
– दीव सिटी वॉल पर 1.3 किमी हेरिटेज वॉक-वे का विकास
– फोर्ट रोड के फल एवं सब्जी बाजार का उन्नयन
– एकीकृत नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के विकास

दादरा – नगर हवेली और दमन – दीव के प्रशासक: प्रफुल्ल पटेल हैं।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account