Daily Current Affairs, Current Affairs 30 December 2019, Current Affairs 30 December, Current Affair 30 December 2019 Question, 30 December 2019 Current Affairs, Current Affairs 30 December 2019,

यह 30 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 30 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. राष्‍ट्रपति ने 29 दिसंबर 2019 को किस अभिनेता को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से किसे सम्‍मानित किया?

a. नाना पाटेकर
b. अमिताभ बच्‍चन
c. शाहरुख खान
d. आलोक नाथ

Answer: b. अमिताभ बच्‍चन

– अमिताभ बच्चन ने 1969 में सात हिंदुस्तानी फिल्म से अपना ऐक्टिंग डेब्यू किया था।
– अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था. वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं. ये प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के पुत्र हैं.

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
– दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है.
– यह पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान हेतु दिया जाता है.
– इसकी  शुरुआत दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि पर साल 1969 से हुआ.
– पहली बार सम्‍मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था.

——————————-
2. वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप 2019 (शतरंज) का खिताब किस भारतीय ग्रैंडमास्‍टर ने जीता?

a. कोनेरू हंपी
b. विश्‍वनाथन आनंद
c. लेई तिंगजी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. कोनेरू हंपी

– कोनेरू हंपी ने यह उपलब्धि 28 दिसंबर 2019 को ब्लिट्ज प्लेऑफ में चीन की लेई तिंगजी को हराकर अपने नाम की.
– हंपी ने साल 2016 में शतरंज से संन्यास लेने का फैसला किया था. लेकिन, बाद में उसने खेल को फिर से शुरू किया और कई खिताब जीते.
– हालांकि यह उनका पहला विश्‍व खिताब है।
– कोनेरू हंपी का जन्म 31 मार्च 1987 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था.
– वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर खिलाड़ी हैं.
——
– नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने पुरुषों की चैंपियनशिप में तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया.

—————————— –
3. केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा में क्‍या नया बदलाव किया है?

a. 62 वर्ष
b. 65 वर्ष
c. 70 वर्ष
d. 75 वर्ष

Answer: b. 65 वर्ष

– रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह संशोधन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के रूल्स के तहत किया गया है।
– नए नियम के तहत सीडीएस पद पर नियुक्त अधिकारी 65 साल में रिटायर होंगे।
– दरअसल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों में से किसी को पद पर नियुक्त किया जाता है तो चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अधिकतम 65 वर्ष तक पद पर रह सकते हैं।

– इससे पहले जब इस पद की घोषणा की गई थी, तब अधिकतम उम्र 62 साल तय की गई थी।

– 31 दिसंबर को आर्मी चीफ बिपिन रावत रिटायर हो रहे हैं।
– अगले आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारवने होंगे।

————————————
4. झारखंड के मुख्‍यमंत्री के तौर पर 29 दिसंबर 2019 को किसने शपथ ली?

a. बाबू लाल मरांडी
b. हेमंत सोरेन
c. विजय दीनानाथ
d. शिबू सोरेन

Answer: b. हेमंत सोरेन

– राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
– हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को हुआ था।
– मुख्यमंत्री के रूप में सोरेन का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह 2009 और 2013 के बीच उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री रहे थे।
– हाल में संपन्न झारखंड चुनाव में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ और बीजेपी अपनी सफलता को दोहरा नहीं पाई। पूर्व सीएम रघुबर दास ने सत्ता गंवाई।

– हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली।

———————————-
5. किस मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन 29 दिसंबर 2019 को हो गया?

a. पेजावर मठ
b. पीर पंजा मठ
c. महादेव मठ
d. आनंद मठ

Answer: a. पेजावर मठ

– यह मठ कर्नाटक में है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि अंतिम संस्‍कार राजकीय सम्‍मान के साथ होगा।

——————————-
6. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने हाल ही में भारत में सौर उर्जा तथा सिंचाई परियोजनाओं के लिए कितनी राशि के ऋण की घोषणा की है?

a. 200 मिलियीन डॉलर
b. 210 मिलियन डॉलर
c. 300 मिलियन डॉलर
d. 500 मिलियन डॉलर

Answer: b. 210 मिलियन डॉलर

– एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का मुख्यालय चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित है।
– इसके 100 सदस्यों में भारत दूसरा सबसे बड़ा अंशधारक है तथा सबसे बड़ा ऋण प्राप्तकर्ता देश है।

——————————
7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही हिम दर्शन एक्सप्रेस किन दो राज्यों को जोड़ती है?

a. हरियाणा और उत्‍तराखंड
b. हरियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर
c. हरियाणा और हिमाचल प्रदेश
d. हरियाणा और पंजाब

Answer: c. हरियाणा और हिमाचल प्रदेश

– भारतीय रेल ने हाल ही में हिम दर्शन एक्सप्रेस लांच की है, इसमें विस्टाडोम कोच का इस्तेमाल किया गया है।
– यह ट्रेन हरियाणा (कालका) और हिमाचल प्रदेश (शिमला) के बीच चलती है।
– इस ट्रेन में 6 ए.सी. विस्टाडोम कोच हैं तथा एक ए.सी. कोच में पारदर्शी छत व दीवारें हैं।

—————————-
8. असम सरकार ने हाल ही में अभिनन्दन योजना लांच की है, यह योजना किससे सम्बंधित है?

a. शिक्षा सब्सिडी
b. परिवहन सब्सिडी
c. किसान सब्सिडी
d. इनमें से को नहीं

Answer: a. शिक्षा सब्सिडी

– असम सरकार ने हाल ही में अभिनन्दन योजना लांच की है।
– इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए योग्य छात्रों को ऋण में अधिकतम 50,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करना है।
– इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रुपये से या इससे अधिक के ऋण के लिए आवेदन करते हैं।

——————————
9. किस सशस्‍त्र बल ने हाल ही में अपने कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया साइट व एप फेसबुक के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है?

a. आईटीबीपी
b. नेवी
c. सीआईएसएफ
d. बीएसएफ

Answer: b. नेवी

– फ़ेसबुक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, नौसैनिक क्षेत्रों के भीतर सभी ठिकानों और यहाँ तक कि जहाज़ों के आगे भी स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
– आर्मी ने पहले से ही फेसबुक और वाट्सएप पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

———————————
10. अंतरिक्ष स्टेशन में सबसे लंबे समय तक समय बिताने वाली महिला का नया रिकॉर्ड किसने बनाया है?

a. क्रिस्टीना कोच
b. पैगी व्हिट्सन
c. कॉस्मोनॉट वेलेरी पॉलाकोव
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. क्रिस्टीना कोच

– उन्होंने अंतरिक्ष में 288 दिनों के इससे पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जो कि पहले नासा के अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन द्वारा 2017 में बनाया गया था।
– वह फरवरी 2020 में तय समय अनुसार पृथ्वी पर वापस आंएगी। तब तक, उनके अंतरिक्ष में 300 से अधिक दिन हो जाएंगे।
– वह 14 मार्च 2019 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं ।

पुरुष –
– किसी भी अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे लंबे समय तक मिशन के लिए के अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड कॉस्मोनॉट वेलेरी पॉलाकोव के नाम है, जिन्होंने जनवरी 1994 से मार्च 1995 तक रूस के पूर्व अंतरिक्ष स्टेशन मीर पर लगातार 438 दिन बिताए थे।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account