Daily Current Affairs, Current Affairs 30 August 2019, Current Affairs 30 August, Current Affair 30 August 2019 Question, 30 August 2019 Current Affairs, Current Affairs 30 August 2019, Current Affairs 30 September 2019,

यह 30 August का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 30 August 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. आमलोगों के फिटनेस के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्‍त 2019 को किस कैंपने की शुरुआत की?

a. फिट इंडिया मूवमेंट
b. फिट रहो इंडिया
c. इंडिया फिट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. फिट इंडिया मूवमेंट

– यह अभियान खेल मंत्रालय का है।

– पीएम मोदी ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अभियान की शुरुआत की।
– तकनीक बदली, आधुनिक साधन आए और हमारा पैदल चलना और मेहनत करना कम हो गया। इसलिए यह अभियान जरूरी है।
– सभी राज्यों से कहा गया है की ज्यादा से ज्यादा स्कूल के बच्चों और टीचरों को इस मुहीम में शामिल कर फिटनेस की शपथ दिलवाई जाए।

– पीएम ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पूरी दुनिया में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ी है। चीन में हेल्दी चाइना मिशन 2030 चल रहा है। चीन इसे मिशन मोड में चला रहा है ताकि उसके देश के नागरिक फिट हो सकें।

– दरअसल, आंकड़े बताते हैं भारत में जिन बीमारियों की वजह से ज्यादातर बड़ी संख्या में लोग मौत के शिकार हो रहे हैं, उन पर शारिरिक सक्रियता (फिजिकल ऐक्टिवटी), एक्सरसाइज, योग आदि से काबू पाया जा सकता है।

– बॉडी फिट है तो माइंड हिट है। फिटनेस के लिए इन्वेस्टमेंट तो जीरो है लेकिन इसमें रिटर्न 100% है।

फिजिकल ऐक्टिविटी से रुक सकती हैं 80% असामयिक मौतें
– विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि स्वास्थ्यप्रद भोजन, तंबाकू उत्पादों से दूरी और शारीरिक सक्रियता से दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज से होने वाली 80% असामयिक मृत्यु से बचा जा सकता है। ये उपाय कैंसर से होने वाली 40% मौतों से भी बचा सकते हैं।

—————–
2. किस महान खिलाड़ी की जयंती पर 29 अगस्‍त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है?

a. मेजर ध्‍यानचंद
b. सचिन तेंदुलकार कपिल देव
c. कपिल देव
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. मेजर ध्‍यानचंद

– 29 अगस्‍त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का 114वां जन्मदिन मनाया गया।
– 1905 में इलाहाबाद में उनका जन्म हुआ था।
– ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। तीनों ही बार भारत ने गोल्ड मेडल जीता।
– बर्लिन ओलिंपिक में ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर हिटलर ने उन्हें डिनर पर आमंत्रित किया।

– उनकी जयंती के दिन ही सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार आदि दिए जाते हैं।

——————–
3. गुजरात सुसाइड प्रिवेंशन की ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?

a. पीवी सिंधु
b. आरके लक्ष्‍मण
c. राकेश सिन्‍हा
d. सचिन तेंदुलकर

Answer: a. पीवी सिंधु (पुसरला वेंकट सिंधु )

– वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ब्रांड एंबेसडर बनाई गई हैं।

– आगामी 10 सितंबर को वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन दिवस पर जीवीके 108 और गुजरात सरकार के संयुक्त उपक्रम में सुसाइड प्रिवेंशन प्रोग्राम के तहत 104 हेल्पलाइन नंबर शुरू होगा।

– देश में हर एक लाख व्यक्तियों में 10 आत्महत्या कर लेते हैं।

——————
4. किस पड़ोसी देश ने 29 अगस्‍त 2019 को बलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ (हत्‍फ-3) का परीक्षण किया?

a. बांग्‍लादेश
b. श्रीलंका
c. पाकिस्‍तान
d. चीन

Answer: c. पाकिस्‍तान

– पाक ने कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण केंद्र से बलिस्टिक मिसाइल टेस्ट किया।
– यह परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है।
– गजनवी मिसाइल चीन की M-11 मिसाइल का पाकिस्‍तानी संस्‍करण है जो 290 किलोमीटर की दूरी तक मार सकती है।
– कश्मीर पर बौखलाए पाक ने पहले ही मिसाइल परीक्षण की धमकी दी थी।

– इससे पहले कराची हवाई अड्डे के सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के 3 मार्गों को बंद कर दिया था

——————
5. केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है, उनका नाम बताएं?

a. आरके चौधरी
b. पीवी पटियाल
c. पी . सी मोदी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. पी . सी मोदी

– मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एक साल के लिए पी . सी . मोदी की ” पुन : नियुक्ति ” को मंजूरी दी। मोदी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे थे।
– भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1982 बैच के अधिकारी पी . सी . मोदी को फरवरी में सीबीडीटी का प्रमुख नियुक्त किया गया था।
– सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने का काम करता है।

———————–
6. “Kashmir’s Untold Story: Declassified” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

a. राकेश उपाध्‍याय
b. इकबाल चंद मल्होत्रा तथा मारूफ रजा
c. मेहर चंद्र राजपूत
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. इकबाल चंद मल्होत्रा तथा मारूफ रजा

– पुस्तक को फिल्ममेकर इकबाल चंद मल्होत्रा तथा रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रज़ा ने लिखा है।
– इसमें कश्मीर के इतिहास से लेकर वर्तमान तक का वर्णन किया गया है, इस पुस्तक में कश्मीर की विशेष स्थिति का वर्णन किया गया है।

———————
7. हाल ही में पलानी मंदिर के “पंचतीर्थम” प्रसादम को GI टैग प्रदान किया गया, यह मंदिर किस राज्य में स्थित है?

a. बिहार
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. आंध्र प्रदेश

Answer: c. तमिलनाडु

– यह प्रसाद पलानी में दंडयुथापानी स्वामी मंदिर में प्रदान किया जाता है।
– पलानी पंचतीर्थम का निर्माण केला, घी, इलायची, गुड़, शहद इत्यादि से किया जाता है।

– कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद – दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं।

——————–
8. हाल ही में ग्वाटेमाला के नए राष्ट्रपति कौन बने?

a. अलजान्द्रो जियामेती
b. अजन्‍द्रातो वीलोमी
c. उन्‍देंनी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. अलजान्द्रो जियामेती

– अलजान्द्रो जियामेती को ग्वाटेमाला का नया राष्ट्रपति चुना गया है, इससे पहले वे तीन बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ चुके हैं, उन्हें चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त हुई।

——————
9. किस कंपनी ने हारमनी (HarmonyOS) नामक ऑपरेटिंग सिस्टम लांच किया है?

a. हुवावे
b. गूगल
c. माइक्रोसॉफ्ट
d. अल्‍फाबेट

Answer: a. हुवावे

– चीनी टेलिकॉम कंपनी हुवावे ने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम हारमनी ओ.एस. (चीनी में होन्गमेंग) लांच किया है।
– हुवावे 2012 से इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर रहा था।

HarmonyOS
– यह एंड्राइड और iOS से काफी अलग है।
– हुवावे विश्व की अग्रणी 5जी उपकरण निर्माता कंपनी है, यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी है।
– इस ऑपरेटिंग सिस्टम को ऐसे समय में लांच किया गया है जब हुवावे अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के कारण गूगल के एंड्राइड प्लेटफार्म की पहुँच को खोने की स्थिति में है।

——————-
10. विश्व अंगदान दिवस कब मनाया जाता है?

a. 23 अगस्त
b. 14 अगस्त
c. 11 अगस्त
d. 13 अगस्त

Answer: d. 13 अगस्त

– 13 अगस्त को प्रतिदिन विश्व अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य अंगदान के बारे में जागरूकता फैलाना हैं।
– मानव अंग व्यापार को रोकने तथा मृत्यु के बाद अंगदान को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने ‘मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994’ पारित किया था। वर्ष 2011 में इस अधिनियम में संशोधन किया गया था।

—————–
11. किस राज्य ने हाल ही में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लांच की?

a. पंजाब
b. उत्‍तर प्रदेश
c. झारखण्ड
d. हरियाणा

Answer: c. झारखण्ड

– उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में झारखण्ड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लांच की।
– इस योजना के तहत राज्य के किसानों के खातों में सीधे धन का हस्तांतरण किया जायेगा।
– इस योजना लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास एक से पांच एकड़ तक की भूमि है।
– उन किसानों को 5000 रुपये से 25,000 रुपये तक प्रदान किये जायेंगे। इस योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय उत्थान है।

—————-
12. क्लाउड टेक्नोलॉजी के लिए रिलायंस जिओ ने किस कंपनी के साथ साझेदारी की है?

a. गूगल
b. अमेजन
c. माइक्रोसॉफ्ट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. माइक्रोसॉफ्ट

– यह दोनों कंपनियां डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स इत्यादि के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगी।

——————-
13. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

a. 14 अगस्त
b. 12 अगस्त
c. 17 अगस्त
d. 22 अगस्त

Answer: b. 12 अगस्त

– अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर, 1999 में की गयी थी।

———————–
14. किस देश ने विश्व का पहला तैरता हुआ परमाणु उर्जा प्लांट लांच किया?

a. यूएसए
b. भारत
c. चीन
d. रूस

Answer: d. रूस

– रूस ने विश्व के पहले तैरते हुआ परमाणु उर्जा प्लांट अकेडमिक लोमोनोसोव लांच किया।
– हाल ही में अकेडमिक लोमोनोसोव मुर्मासंक के आर्कटिक पोर्ट से उत्तर-पूर्वी साइबेरिया में पेवेक नामक स्थान की यात्रा पर रवाना हुआ, यह यात्रा लगभग 5000 किलोमीटर की होगी।
– इसका नाम रूसी शिक्षाविद मिखाइल लोमोनोसोव पर रखा गया है।
– इसका उपयोग आर्कटिक क्षेत्र में तेल उत्पादन करने वाले विशाल उपकरणों को उर्जा प्रदान करने के लिए किया जायेगा।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account