यह 30 & 31 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 30 & 31 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किसी भारतीय-अमेरिकी को IBM का नया CEO नियुक्त किया गया है?
a. उन्नीकृष्णन
b. अरविंद वरुण
c. अरविंद कृष्णा
d. अखिल श्रीवास्तव
Answer: c. अरविंद कृष्णा
– वह मल्टीनेशनल आईटी कंपनी IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन्स) के नए सीईओ होंगे, वे गिनी रोमेती का स्थान लेंगे।
– वर्तमान में अरविन्द कृष्णा IBM के क्लाउड कारोबार के प्रमुख हैं।
– अरविन्द कृष्णा ने IIT कानपूर से डिग्री प्राप्त की है।
– बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलेनॉइस से पीएचडी प्राप्त की।
—————————-
2. अबिदाली नीमचवाला ने जनवरी 2020 में किस भारतीय आईटी कम्पनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया?
a. रिलायंस इंडस्ट्रीज
b. विप्रो
c. सत्यम
d. महिंद्रा
Answer: b. विप्रो
– कंपनी के मुताबिक नीमचवाला ने पारिवारिक कारणों से पद छोड़ने का फैसला लिया है, लेकिन अपने उत्तराधिकारी के चयन तक वह सीईओ के तौर पर काम करते रहेंगे।
– वह पिछले चार वर्षों से कंपनी के ग्रुप प्रेजिडेंट और सीईओ के रूप में कार्यरत्त हैं।
– हाल ही में रिषद प्रेमजी अपने पिता अज़ीम प्रेमजी के स्थान पर विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन बने थे।
—————————-
3. कनाडा का उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया?
a. अजय बिसारिया
b. राकेश तिवारी
c. अजय प्रकाश सिंह
d. तरनजीत सिंह संधू
Answer: a. अजय बिसारिया
– वह 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
– इससे पहले वह पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त थे।
– भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद वे पाकिस्तान से भारत आ गये थे।
– बिसारिया 1999 से 2004 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव थे।
—————————-
4. विश्व कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 25 जनवरी
b. 26 फरवरी
c. 10 जनवरी
d. 30 जनवरी
Answer: d. 30 जनवरी
—————————-
5. भारतीय रेल ने कितने रूटों पर हाईस्पीड और सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिए कॉरिडोर तय किये हैं?
a. छह
b. पांच
c. चार
d. तीन
Answer: a. छह
– हाई स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेन की रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटे होगी,
– जबकि सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.
छह कॉरिडोर –
– दिल्ली-नोएडा-आगरा-लखनऊ-वाराणसी (865 किलोमीटर)
– दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद (886 किलोमीटर), – मुंबई-नासिक-नागपुर (753 किलोमीटर),
– मुंबई-पुणे-हैदराबाद (711 किलोमीटर),
– चेन्नै-बेंगलोर-मैसूर (435 किलोमीटर), – दिल्ली-चंडीगढ़-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर (459 किलोमीटर) शामिल हैं।
कॉरिडोर लंबाई
दिल्ली-नोएडा-आगरा-लखनऊ-वाराणसी- 865 किलोमीटर
दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद- 886 किलोमीटर
मुंबई-नासिक-नागपुर- 753 किलोमीटर
मुंबई-पुणे-हैदराबाद – 711 किलोमीटर
चेन्नै-बेंगलोर-मैसूर – 435 किलोमीटर
दिल्ली-चंडीगढ़-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर – 459 किलोमीटर
——————————
6. कौन सा देश 31 जनवरी 2020 की रात 12 बजे यूरोपीय संघ से औपचारिक रूप से अलग हो गया?
a. फ्रांस
b. इजिप्ट
c. चेकोस्लाविया
d. ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम)
Answer: d. ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम)
– 23 जून 2016 को जनमत संग्रह में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रेग्ज़िट का समर्थन और 48 प्रतिशत ने इसका विरोध किया था.
– अब 31 जनवरी 2020 को ब्रिटेन की घड़ी में रात के 12 बजने के साथ ही ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो गया.
– 31 दिसम्बर, 2020 तक यूनाइटेड किंगडम परिवर्तन अवधि (transition period) में रहेगा।
– इस दौरान यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करेगा।
– यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से अलग होने के अवसर पर यूनाइटेड किंगडम ने 50 पेंस का सिक्का जारी किया है।
—————————-
7. ब्रिटेन के अलग होने के बाद अब यूरोपीय संघ में कितने देश हैं?
a. 27
b. 28
c. 29
d. 30
Answer: a. 27
—————————-
8. भारत सरकार और असम सरकार ने 27 जनवरी 2020 को किस जनजातीय समूह के साथ त्रिपक्षीय समूह के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. बोडो
b. नगा
c. बोडो और नगा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. बोडो
– 27 जनवरी, 2020 को समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
– यह समझौता नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ़ बोडोलैंड (NDFB) के 9 हिस्सों के साथ हुआ है।
– बोडो समुदाय के लोग लम्बे समय से अलग राज्य की मांग कर रहे थे, बाद में इससे उग्रवाद शुरू हुआ।
– इस समझौते के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि 1500 से अधिक उग्रवादी आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
– इस समझौते के तहत भारत सरकार अगले तीन वर्षों में 1500 करोड़ रुपये व्यय करेगी।
– वहां स्थानीय स्तर पर बहुत तरह की स्वायत्ता भी दी जाएंगी।
—————————-
9. भारत के साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने हाल ही में सिक्स डे बर्लिन टूर्नामेंट में कौन सा पदक जीता है?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. स्वर्ण पदक
– चेक गणराज्य के थामस बाबेक दूसरे जबकि जर्मनी के मैक्सिमिलियन लेव तीसरे स्थान पर रहे.
छह दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में साइकिलिस्टो को हर दिन प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होता है.
—————————
10. विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (World Sustainable Development Summit) 2020 का आयोजन 29 जनवरी, 2020 से 31 जनवरी, 2020 तक किस शहर में हुआ?
a. मुंबई
b. दिल्ली
c. पेरिस
d. लंदन
Answer: b. दिल्ली
– इसका थीम – Towards 2030 Goals: Making the Decade Count
– विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष उर्जा व संसाधन संस्थान (TERI -The Energy and Resources Institute) द्वारा किया जाता है।
– इसका आयोजन वर्ष 2001 से किया जा रहा है। इस इवेंट में विकासात्मक क्रियाओं पर फोकस किया जाता है।
—————————-
11. आर्थिक समीक्षा के अनुसार 2018 में भारत में कितनी नई कम्पनियों का गठन हुआ है?
a. 80,000
b. 93,000
c. 1,24,000
d. 1,39,000
Answer: c. 1,24,000
– वर्ष 2014 में गठित की गई लगभग 70,000 नई कंपनियों की तुलना में यह संख्यां वर्ष 2018 में लगभग 80 प्रतिशत बढ़कर तकरीबन 1,24,000 के स्तर पर पहुंच गई.
—————————-
12. आर्थिक समीक्षा 2020 के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये भारत को बुनियादी संरचना पर कितना खर्च करने की जरूरत है?
a. 1200 अरब डॉलर
b. 1400 अरब डॉलर
c. 1600 अरब डॉलर
d. 1800 अरब डॉलर
Answer: b. 1400 अरब डॉलर
– वित्त वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आने का अनुमान लगाया गया है.
————————-
13. आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार, ट्रिलियन डॉलर में जीडीपी के संदर्भ में दुनिया की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में भारत की अर्थव्यवस्था कौन से स्थान पर है?
a. तीसरे
b. चौथे
c. पांचवें
d. छठे
Answer: c. पांचवें
– आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 2.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था का किया गया है.
———————————
14. सूरजकुंड शिल्पकला मेले का आयोजन किस राज्य द्वारा किया जाता है?
a. पंजाब
b. ओडीशा
c. दिल्ली
d. हरियाणा
Answer: d. हरियाणा
– इस वर्ष सूरजकुंड मेले का थीम राज्य हिमाचल प्रदेश है।
– 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन 1 से 16 फरवरी, 2020 के दौरान किया जा रहा है।
– अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन प्रतिवर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, वस्त्र उद्योग, संस्कृति तथा विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है।
—————————-
15. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुनीता चंद्रा का निधन 27 जनवरी 2020 को हो गया, वह किस खेल से जुड़ीं हुई थी?
a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. फुटबॉल
d. टेनिस
Answer: b. हॉकी
– वह 76 साल की थीं.
– वह वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम में शामिल थी.
– इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक टीम की कप्तान भी रहीं.
—————————-
16. किस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है?
a. 29 जनवरी
b. 30 जनवरी
c. 20 अक्टूबर
d. 02 अक्टूबर
Answer: b. 30 जनवरी
– 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रमपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
– वर्ष 2020 में महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि मनाई गई.
Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।