यह 3rd October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. दस हजार फीट ऊंचाई पर दुनिया के सबसे लंबे हाइवे सुरंग ‘अटल टनल’ का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2020 को PM नरेंद्र मोदी ने किया, इसकी लंबाई बताएं?
a. 8.02 किलोमीटर
b. 9.02 किलोमीटर
c. 10.02 किलोमीटर
d. 11.02 किलोमीटर
Answer: b. 9.02 किलोमीटर
– प्रधानमंत्री ने इसका उद्धाटन किया।
– अटल टनल मनाली के पास स्थित है। पहले इसका नाम रोहतांग टनल था।
– इसे बनने में 10 साल का वक्त लगा है।
– 3060 मीटर (10040 फीट) की ऊंचाई पर यह दुनिया का सबसे बड़ा हाइवे टनल है।
– यह मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।
– पहले मनाली से लाहौल-स्पीति घाटी जाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता था, अभी भी यह रास्ता है।
– पहाड़ पर यह दुर्गम रास्ता है।
– बफीले पहाड़ को होते हुए गुजरना पड़ता था।
– पांच से छह घंटे लगते थे।
– सर्दियों में यह रास्ता बंद हो जाता था। ऐसे में देश का बड़ा इलाका कनेक्टिविटी से कट जाता था।
– लेकिन अब अटल टनल से आप सीधे पार कर सकेंगे, मात्र एक घंटे में।
अटल टनल इंपॉर्टेंट तथ्य :
– मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ने वाली अटल सुंरग दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल है।
– यह सुरंग घोड़े की नाल के आकार की है।
– किसने बनाया? : बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO).
– कितना वक्त लगा? : 10 साल.
– समुद्रतल से कितनी ऊचाई? : 3,060 मीटर (10040 फीट).
– निर्माण में किस तकनीक का उपयोग? : कटिंग एज टेक्नोलॉजी.
– कितने लेन वाली टनल? : सिंगल ट्यूब डबल लेन.
– कितनी लंबी टनल? : 9.02 किलोमीटर.
– टनल की चौड़ाई? : 10.5 मीटर.
– टनल की ट्रैफिक क्षमता? : 3,000 कारों और 1,500 ट्रक प्रतिदिन.
– वाहनों की रफ्तार कितनी होगी? : टनल में पहले और आखिरी 400 मीटर के लिए स्पीड लिमिट 40 किलोमीटर प्रतिघंटा. बाकी दूरी में मैक्सिमम स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटे.
– कितना स्टील का उपयोग हुआ? : 15000 टन स्टील. (9000 टन क्वालिटी स्टील SAIL ने सप्लाई किया)
टनल का फायदा?
– टनल से साल भर कनेक्टिविटी। पहले सर्दियों में इलाके की कनेक्टिविटी कट जाती थी।
– पहले मनाली से सिस्सू तक पहुंचने में 5 से 6 घंटे लग जाते थे, अब यह दूरी सिर्फ एक घंटे में पूरी की जा सकती है।
– टनल से 46 किलोमीटर की दूरी कम होगी।
– अभी रोहतांग पास के जरिए मनाली से लेह जाने में 474 किलोमीटर का सफर तय करना होता है। अटल टनल से यह दूरी घटकर 428 किलोमीटर रह जाएगी।
सिक्योरिटी?
– इस टनल के दोनों सिरों पर एंट्री बैरियर्स लगे होंगे।
– हर 150 मीटर पर इमर्जेंसी कम्युनिकेशन के लिए टेलीफोन कनेक्शंस हैं।
– हर 60 मीटर तक फायर हाइड्रेंट मैकेनिज्म है ताकि आग लगने की सूरत में उसपर जल्दी काबू पाया जा सके।
– हर 250 मीटर तक सीसीटीवी कैमरों से लैस ऑटो इन्सिडेंट डिटेक्शन सिस्टम है।
– हर एक किलोमीटर पर हवा की मॉनिटरिंग की व्यवस्था है।
– हर 25 मीटर पर आपको एग्जिट और इवैकुएशन के साइन मिलेंगे।
– पूरी टनल के लिए एक ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम तैयार किया गया है।
The Tunnel has ample safety features built into it. Some of the key safety features are
(a) Tunnel entry barriers at both portals.
(b) Telephone connections at every 150 Mtrs for emergency communication.
(c) Fire hydrant mechanisms at every 60 Mtrs.
(d) Auto incident detection system with CCTV cameras at every 250 Mtrs.
(e) Air quality monitoring at every 1 Km.
(f) Evacuation lighting / exit signs at every 25 Mtrs.
(g) Broadcasting system throughout the tunnel.
(h) Fire rated Dampers at every 50 Mtrs.
(i) Cameras at every 60 Mtrs.
– प्रधानमंत्री ने कहा कि इस टनल के बनने के काम में 2014 में तेजी आई।
– साल 2002 में अटल जी ने इस टनल के लिए अप्रोच रोड का शिलान्यास किया था।
– तकनीकि अप्रूवल 2003 में मिला।
– कैबिनेट कमेटी ऑन सुरक्षा ने 2005 में अप्रूव किया।
– 2006 में डिजाइन पास हुआ।
– पहले हर साल पहले 300 मीटर सुरंग बन रही थी, उसकी गति बढ़कर 1400 मीटर प्रति वर्ष हो गई।
हिमाचल प्रदेश
मुख्यमंत्री – जयराम ठाकुर
राज्यपाल – बण्डारू दत्तारेय
राजधानी – शिमला
————————————–
2. किस कंपनी ने प्ले स्टोर और एप स्टोर पर मौजूद ऐप से ‘in-app purchases’ पर 30% चार्ज लेने का ऐलान किया, जिसका विरोध भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने किया है?
a. गूगल
b. ट्वीटर
c. फेसबुक
d. सैमसंग
Answer: a. गूगल
– दरअसल, गूगल ने 29 सितंबर को ऐलान किया है कि ‘इन एप पर्चेज’ का 30 प्रतिशत कमीशन लेगा।
– इकोनॉमिक टाइम्स ने खबर दी है कि गूगल के इस ऐलान के बाद केंद्र सरकार ने भारत का अपना ऐप स्टोर बनाने की तैयारी कर दी है।
– सीडैक को इसका काम सौंपा गया है।
‘in-app purchases’ क्या होता है?
-अगर एंड्रॉयड आपके मोबाइल में है, तो बाई डिफॉल्ट प्ले स्टोर होता है।
– यहां पर इन एप पर्चेज का सिस्टम होता है।
– मान लीजिए, कि कोई एप डाउनलोड किया है और ऑनलाइन गेम्स में कुछ पर्चेज करना है या ऑनलाइन एजुकेशन के लिए कोर्स खरीदने के लिए पेमेंट कर रहे हैं या एक साल के लिए म्यूजिक सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो इस तरह के ट्रांजेक्शन जो ऐप पर हो रहे हैं, उन्हें ‘इन एप पर्चेज’ करते हैं।
– इसके लिए सौ-दो सौ, पांच सौ रुपए पेमेंट करने होंगे। जो भी अमाउंट है, इसमें।
– ऐप के अंदर पर्चेज।
– गूगल चाहता है कि इसमें 30 प्रतिशत कमीशन मिल जाए।
– सितंबर 2021 से वह यह लागू करने जा रहा है।
– वह कह रहा है कि 30 प्रतिशत इन एप पर्चेज पर फीस लगेगी।
इससे स्टार्टअप कंपनियों को क्या दिक्कत है?
– यह फीस तो लगेगा एप डेवलपर पर। लेकिन यह फीस आखिरकार चुकाना पड़ता है कस्टमर को।
– पहले से ही एप्पल कंपनी भी इस तरह के चर्जेज लगाती है।
– अब गूगल के कदम से एप पर जो भी बिजनेस है, ट्रांजेक्शन है, वह महंगा हो जाएगा।
– यूपीआई, इंडियन ई-वॉलेट, पेटीएम के जरिए पेमेंट के दिक्कत आएगी।
गूगल का कितना बड़ा शेयर प्ले स्टोर मार्केट पर-
– इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार गूगल का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित 97 प्रतिशत मोबाइल उपयोग होते हैं।
– मतलब कि 97 पर्सेंट मार्केट शेयर गूगल के पास है।
– अगर एंड्रॉयड आपके मोबाइल में है, तो ‘बाई-डिफॉल्ट’ प्ले स्टोर होता है।
– यहां पर इन एप पर्चेज का सिस्टम होता है।
– गूगल चाहता है कि इसमें 30 प्रतिशत कमीशन मिल जाए।
– सितंबर 2021 से वह यह लागू करने जा रहा है।
– वह कह रहा है कि 30 प्रतिशत इन एप पर्चेज पर फीस लगेगी।
कौन सी कंपनी विरोध कर रही है?
– इंडियन स्टाटअप कंपनियां विरोध कर रही हैं, लेकिन इसमें सबसे मुखर है पेटीएम।
– इन सभी ने केंद्र सरकार से इसमें दखल देने की अपील की।
– एक और इश्यू है कि आज के समय में पूरी तरह से गूगल प्ले स्टोर पर डिपेंडेंट है।
– अगर गूगल चाहे तो किसी को भी हटा सकता है अपने प्ले स्टोर से।
– कुछ दिन पहले गूगल ने पेटीएम को प्ले स्टोर से हटा दिया था।
– दरअसल, सितंबर 2020 में गूगल ने पेटीएम को कुछ घंटे के लिए प्ले स्टोर से हटा दिया था।
– गूगल ने पेटीएम पर एक लिंक के द्वारा कस्टमर्स को गैंबलिंग (जुआ) का आरोप लगाया था।
– लेकिन पेटीएम का कहना था कि उसने एक ऑनलाइन गेम लांच किया और गेम्स में शामिल होने पर कैश प्वाइंट्स देने की बात है। इसमें कोई गैंबलिंग की बात नहीं है।
– हालांकि कुछ घंटे के बाद पेटीएम फिर से गूगल प्ले स्टोर पर आ गया था।
– जिस तरह से गूगल ने यह फीस लगाया है, यह शॉकिंग है।
– इन्होंने सीधे 30 प्रतिशत चार्ज की बात कर दी।
– ग्लोबली, स्पॉटिफाई, मैच ग्रुप, एपिक गेम, फोर्टनाइट ग्रुप का कहना है कि हम एक ग्लोबल अलायंस बनाएंगे।
– जिस तरह से फीस लेवी कर रहे हैं, इससे एप में एनोवेशन नहीं हो पाएगा।
– क्योंकि बहुत सारा पैसा रिसर्च और अपग्रेडेशन में होता है।
– इंडिया में बहुत सारे एप डेवलपर, पेटीएम जैसे का कहना है कि गूगल का मोनोपोली खत्म करें।
सरकार ने क्या कदम उठाए?
– केंद्र सरकार ने सार्वजनिक तौर पर अभी तक (3 अक्टूबर) इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
– लेकिन इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार सरकार ने सीडैक (Centre for Development of Advanced Computing) से ऐप स्टोर बनाने को कहा है।
– सरकार अपने स्तर पर यह भी करने की कोशिश कर रही है कि अगर एंड्रॉयड मोबाइल में यह ऐप प्री-इंस्टॉल्ड आ जाए।
सरकार के ऐप स्टोर से अच्छा क्या होगा?
– आत्म निर्भर भारत होगा।
– इंडियन कंपनी को बेनिफिट होगा।
– हालांकि इसके लिए इनिशियली कैपिटल बहुत चाहिए होगा, यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होना चाहिए।
– करोड़ों रुपए का खर्च आएगा।
– यह भी हो सकता है कि सरकार इंडियन कंपनी से इसमें फंड लगाने को कहे।
सरकार के ऐप स्टोर से बुरा होगा?
– एक बार गवर्नमेंट फंडेड प्ले स्टोर आ गया तो जासूसी कर सकती है, इन ऐप के जरिए।
– पहले भी आरोप लगे हैं!
सीईओ
गूगल – सुंदर पिचाई
एप्पल – टिम कुक
————————————-
3. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने किस बॉलीवुड एक्टर को बैंक धोखाधड़ी से बचने के जागरूकता अभियान से जोड़ा है?
a. अक्षय कुमार
b. अमिताभ बच्चन
c. सोनू सूद
d. अनुपम खेर
Answer: b. अमिताभ बच्चन
– अमिताभ बच्चन अब वह बैंक ग्राहकों को धोखाधड़ी (Fraud) से बचने के लिए जागरुक करेंगे।
– आरबीआई अपनी जागरूकता पहल के तहत बैंक ग्राहकों को लेनदेन के सुरक्षित तरीकों के बारे में बता रहा है।
– बिग बी ने ट्विटर हैंडल ‘RBI Says’ पर मैसेज शेयर किया। – जिसमें वह कह रहे हैं कि जागरूक होने के लिए एक पाई खर्च करने की जरूरत नहीं है।
– लेकिन जानकारी के अभाव में आपको अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ सकती है।
– RBI ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए एक साल से अधिक समय से अंग्रेजी (English) और हिंदी (Hindi) के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में यह जागरूकता अभियान चला रहा है।
RBI
गवर्नर – शक्तिकांत दास
————————————-
4. महाराष्ट्र सरकार ने किस सीनियर गायिका को वर्ष 2020-21 का लता मंगेशकर अवॉर्ड देने की घोषणा की है?
a. अलका यागनिक
b. आशा भोसले
c. उषा मंगेशकर
d. अनुराधा पौडवाल
Answer: c. उषा मंगेशकर
– उषा मंगेशकर लता मंगेशकर की छोटी बहन है।
– संस्कृति मंत्री अमित देशमुख की अध्यक्षता वाली समिति ने उषा मंगेशकर को इस पुरस्कर के लिए चुना है।
– इस पुरस्कार के साथ 5 लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र (Citation) भी दिया जाता है।
– यह पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाता है।
– महाराष्ट्र ने इस पुरस्कार को 1992 में देना शुरू किया है।
– महाराष्ट्र से पहले लता मंगेशकर पुरस्कार मध्य प्रदेश द्वारा दिया जाता है।
– मध्य प्रदेश ने इस पुरस्कार को 1984 से देना प्रारंभ किया।
– इस पुरस्कार को आंध्र प्रदेश ने भी देना शुरू किया था।
– लेकिन विवाद की वजह से देना बंद कर दिया था।
यह पुरस्कार पाने वाले सिंगर-
आशा भोसले,
राम-लक्ष्मण,
उत्तम सिंह,
सुमन कल्याणपुर
उषा खना
उषा मंगेशकर
———————————–
5. भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान (FTII – Film and Television Institute of India) सोसाइटी के अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
a. अनुपम खेर
b. शेखर कपूर
c. कबीर खान
d. संजय लीला भंसाली
Answer: b. शेखर कपूर
– सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 29 सितंबर को फिल्म निर्माता शेखर कपूर को ये पद देने की घोषणा की है।
– उनका कार्यकाल 3 मार्च, 2023 तक रहेगा।
– इस पद पर वह टेलीविजन निर्माता (television producer) बीपी सिंह का स्थान लेंगे।
– जिनका कार्यकाल मार्च 2020 में समाप्त हो गया था।
– लेकिन उन्हें कोरोना वायरस फैल जाने के कारण विस्तार दिया गया था।
– शेखर कपूर को उनकी फिल्मों मासूम (1983), मिस्टर इंडिया (1987), एलिजाबेथ (1998) और बैंडिट क्वीन (1994) जैसी के लिए जाना जाता है।
– केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
————————————
6. दुनिया भर में मानवाधिकारों पर काम करने वाली किस संस्था के बैंक अकाउंट सीज होने पर उसने भारत में अपना कामकाज रोक दिया है?
a. नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन
b. एमनेस्टी इंटरनेशनल
c. पीपल्स यूनियन फ़ॉर डेमोक्रेटिक राइट्स
d. ग्रीनपीस
Answer: b. एमनेस्टी इंटरनेशनल
– एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने देश में संगठन ने 100 से अधिक कर्मचारीयों को नौकरी से निकाल दिया है।
– और भारत में अपने मानवाधिकार अभियानों और अनुसंधान कार्यों को बंद कर दिया है।
– भारत सरकार के अनुसार, एमनेस्टी इंटरनेशनल को विदेशी धन प्राप्त होता रहा है।
– जिसे सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) 2010 के तहत 10 सितंबर को प्रतिबंधित किया है।
– इस संस्था ने दिल्ली में इस साल फरवरी में हुए दंगों दिल्ली पुलिस से जवाबदेही की मांग की थी।
– इसके साथ ही एमनेस्टी ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन पर केंद्र से सवाल पूछे थे।
– संस्था ने आरोप लगाया है कि सरकार उसके खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है।
– एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के ईडी अविनाश कुमार ने कहा, दो साल से हमारे खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रहीै।
– और हमारे बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।
– सरकार ने कहा, ” एमनेस्टी इंडिया कभी विदेशी फंड नियमन कानून के तहत रजिस्टर्ड नहीं थी।
एमनेस्टी इंटरनेशनल का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
महासचिव: कुमी नायडू.
————————————-
7. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (international day of non-violence) कब मनाया जाता है?
a. 1 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 3 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर
Answer: b. 2 अक्टूबर
– भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता महात्मा गांधी की जयंती के रूप में इस दिन को जाना जाता है।
– वर्ष 2020 में वैश्विक शांति आइकन की 151 वीं जयंती है।
– जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
– ये दिन “शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा के संदेश को प्रसारित करने” का एक अवसर है।
– 15 जून 2007 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में स्थापित करने के लिए स्वीकृत किया।
————————————–
8. कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
a. विक्रम मिस्री
b. दुरईस्वामी
c. रीवा गांगुली दास
d. देवयानी उत्तम खोबरागड़े
Answer: d. देवयानी उत्तम खोबरागड़े
– देवयानी भारतीय विदेश सेवा की 1999 बैच की अधिकारी हैं।
– वर्तमान में दिल्ली स्थित मुख्यालय में संयुक्त सचिव हैं।
– देवयानी 21 साल के करियर में बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में भारतीय मिशनों में काम कर चुकी हैं।
– 2013 में वह तब सुर्खियों में आई थीं, जब अपनी भारतीय सहायिका को कम वेतन देने के आरोप में न्यूयॉर्क में अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।
– इस घटना के बाद भारत और अमेरिका के बीच बड़ा विवाद पैदा हो गया था।
– उस समय वह न्यू यॉर्क में भारत की उप-वाणिज्य महादूत के रूप में कार्यरत थीं।
————————————
9. अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस (International Coffee Day) कब मनाया जाता है?
a. 2 अक्टूबर
b. 1 अक्टूबर
c. 4 अक्टूबर
d. 3 अक्टूबर
Answer: b. 1 अक्टूबर
– साल 2015 में अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने इटली में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस की शुरुआत की थी।
– इस दिवस का मुख्य उद्देश्य कॉफी की खेती के लिए किसानों को जागरूक करना है।
– साथ ही उन लोगों का सम्मान करना है, जो दिन-रात खेतों में मेहनत करके कॉफी की खेती करते हैं।
– इथियोपिया के एक बकरी चरवाहे काल्दी ने विश्व में सबसे पहले कॉफी बीन्स की खोज की।
– भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है।