1 to 3 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स

यह 1 to 3 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत ने किस देश से 10 वर्षों में लगभग 10,000 टन यूरेनियम की आयात करने के लिए समझौता किया?
India signed an agreement with which country to import about 10,000 tonnes of uranium over 10 years?

a. फ्रांस
b. यूएसए
c. जापान
d. कनाडा

Answer: d. कनाडा

– कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की यात्रा पर रहे।
– यह कार्नी का प्रधानमंत्री के रूप में भारत का पहला आधिकारिक दौरा था।
– 2023 में भारत-कनाडा रिश्तों में तनाव के बाद से यह मुलाकात संबंधों को सुधारने और बहुआयामी साझेदारी को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति समझौता
– भारत और कनाडा ने 2 मार्च, 2026 को भारतीय परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों के लिए 1.9 अरब डॉलर के 10 वर्षीय यूरेनियम आपूर्ति समझौते किया।
– यह भारत की न्‍यूक्लियर एनर्जी को बढ़ाने में मदद करेगा।
– कनाडा दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम उत्पादकों में से एक है।
– कनाडा की कंपनी कैमेको वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
– इस समझौते के तहत कनाडाई कंपनी कैमेको, भारत को वर्ष 2027 से 2035 तक लगभग 10,000 टन यूरेनियम की आपूर्ति 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर में करेगी।
– यह समझौता 2015 से 2020 तक लगभग 262 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 2,700 टन यूरेनियम की आपूर्ति के लिए हुए एक अन्य समझौते के एक दशक से अधिक समय बाद हुआ है।
– हालांकि, उस वक्‍त जस्टिन ट्रूडो सरकार और मोदी सरकार के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पहले वाला समझौता अपने वादे को पूरा नहीं कर पाया।

भारत की परमाणु ऊर्जा आवश्यकता
– भारत की कुल बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी अभी लगभग 3–4% है।
– भारत का लक्ष्य 2030 के बाद परमाणु क्षमता को तेज़ी से बढ़ाना है।
– भारत के पास यूरेनियम के सीमित घरेलू भंडार हैं, इसलिए आयात आवश्यक है।
– भारत अब तक कज़ाख़स्तान, ऑस्ट्रेलिया, रूस से यूरेनियन की आपूर्ति करता रहा है।
– अब कनाडा जुड़ने से रणनीतिक निर्भरता कम होगी और भू-राजनीतिक जोखिम संतुलित होगा।

भारत में यूरेनियम
– भारत के पास यूरेनियम के सीमित और निम्न-ग्रेड (low grade) भंडार हैं।
– अनुमानित संसाधन: लगभग 7–8 लाख टन (inferred + indicated resources)
– यूरेनियम उत्‍पादन के प्रमुख क्षेत्र: झारखंड (जादूगुड़ा), आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मेघालय
– समस्या: भारत का अधिकांश यूरेनियम कम ग्रेड का (0.03%–0.06%) है। खनन महंगा और प्रसंस्करण कठिन।
– इसके बावजूद भारत अपनी जरूरत का लगभग 50–60% ही घरेलू स्तर पर पूरा कर पाता है।

भारत में परमाणु बिजली


– कुल स्थापित परमाणु क्षमता: ~ 7,000+ मेगावाट
– लक्ष्य: 2032 तक ~ 22,000 मेगावाट

भारत का तीन-चरणीय परमाणु कार्यक्रम (Homi Bhabha मॉडल) इस प्रकार है:
– पहला चरण – प्राकृतिक यूरेनियम आधारित PHWR रिएक्टर
– दूसरा चरण – फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (प्लूटोनियम आधारित)
– तीसरा चरण – थोरियम आधारित रिएक्टर (भारत के विशाल थोरियम भंडार का उपयोग)
– वर्तमान में भारत अभी भी पहले चरण पर काफी निर्भर है, इसलिए यूरेनियम आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है।

————–
2. कनाडा के प्रधानमंत्री 27 फरवरी 2026 को चार दिन के भारत दौरे पर आए, उनका क्‍या नाम है?
What is the name of the Prime Minister of Canada who arrived on a four-day visit to India on 27 February 2026?

a. मार्क कार्नी
b. पॉल मार्टिन
c. जीन क्रेटियन
d. लुई

Answer: a. मार्क कार्नी

– इस दौरे का मकसद भारत और कनाडा के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नए साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस करना रहा।

$50 बिलियन व्यापार लक्ष्य:
– दोनों नेताओं ने 2030 तक भारत-कनाडा व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए कांप्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टरशिप एग्रीमेंट (CEPA) पर तेजी से काम करने का निर्णय लिया गया।

औद्योगिक और तकनीकी साझेदारी:
– बातचीत में critical minerals, clean energy, तकनीकी नवाचार, AI और शोध-शिक्षा जैसे क्षेत्रों में गहरे सहयोग की रूपरेखा बनी।

कनाडा, ISA का हिस्‍सा बनेगा
– कनाडा ने भारत के नेतृत्व वाले बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में सदस्य के रूप में शामिल होने का भी निर्णय लिया।

————–
3. रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब किस टीम ने जीता?
Which team won the Ranji Trophy 2025-26 title?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. विदर्भ
c. केरल
d. राजस्‍थान

Answer: a. जम्‍मू कश्‍मीर

– जम्‍मू कश्‍मीर टीम ने पहली बार ये खिताब जीता।
– टीम 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
– इस जीत पर राज्‍य के CM उमर अब्दुल्ला ने टीम को 2 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है।
– बेंगलुरु के हुवली क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में 24 फरवरी 2026 को जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 584 रन बनाए थे।
– कर्नाटक को 293 रन पर ऑल आउट कर दिया था।
– दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए और पारी डिक्लेयर कर दी।
– पहली पारी में मिली बढ़त की आधार पर जम्मू कश्मीर की टीम को विजेता घोषित किया गया।
– टीम ने 8 बार की विजेता कर्नाटक को हराया है।
– रणजी ट्रॉफी 2024-25 का खिताब विदर्भ ने जीता था।

– जम्‍मू कश्‍मीर टीम के कप्‍तान : पारस डोगरा
– कर्नाटक टीम के कप्‍तान : देवदत्त पडिकल

प्‍लेयर ऑफ द मैच: शुभम पुंदीर (जम्‍मू कश्‍मीर-121 रन)
प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: आकिब नबी डार (जम्‍मू कश्‍मीर-245 रन-60 विकेट)

रणजी ट्रॉफी क्‍या है?
– रणजी ट्रॉफी भारत में खेली जाने वाली एक प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियनशिप है।
– रणजी ट्रॉफी में मैचों को 4 और 5 दिन तक खेला जाता है।
– इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रतिवर्ष आयोजित करता है।
– रणजी ट्रॉफी की शुरूआत 1934-35 में हुई थी।

————–
4. ईरान के तत्‍कालीन सुप्रीम लीडर का नाम बताइए, जिनकी हत्‍या इजरायल और अमेरिका ने मिसाइल अटैक से की?
Name the then Supreme Leader of Iran, who was assassinated by Israel and America through missile attack?

a. रुहोल्लाह खुमैनी
b. सैय्यद अली खामेनेई
c. मसूद पेज़ेश्कियन
d. मोहम्‍मद शादाब

Answer: b. सैय्यद अली खामेनेई

– इजराइल और अमेरिका ने हमले के पहले दिन 2 मार्च 2026 को ईरान के सप्रीम लीडर सैय्यद अली खामेनेई की मौत हो गई।
– खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया। इसमें उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं।
– खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
– ईरान में सत्ता संभालने के लिए फिलहाल तीन लोगों की एक अस्थायी समिति बनाई गई है। इस समिति में देश के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, न्यायपालिका के प्रमुख मोहसेनी एजेही और धर्मगुरु अली रजा अराफी शामिल हैं।

ईरान का पलटवार
– ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान का प्रचंड रूप सामने आया है।
– मिसाइलों और हवाई हमलों ने पश्चिम एशिया में तबाही मचा दी।
– इस युद्ध की आग में मिडिल ईस्‍ट के 9 देशों तक पहुंच गई है।
– ईरान ने इजरायल समेत मिडिल ईस्‍ट के उन तमाम देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, जहां अमेरिका के सैन्‍य बेस हैं।
– ईरान को तो नुकसान हुआ ही है, उसने खुद को दांव पर लगा दिया है, लेकिन अब इसका प्रभाव अमेरिका भी झेल रहा है।
– अमेरिका के चार सैनिक मारे गए हैं। तीन F15 फाइटर जेट नष्‍ट हो गए हैं। हालांकि कुवैत के गलत टार्गेट की वजह से यह हुआ।
– ईरान के सुरक्षा प्रमुख ने सोमवार को कहा कि इस्लामी सरकार संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के साथ अपने युद्ध को लंबे समय तक जारी रखने के लिए तैयार है।
– UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया।
– ईरान के हमले की वजह से पहले तीन दिनों में चार अमेरिकी सैनिक मारे गए।

बातचीत नहीं, हमला होगा : ईरान
– ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी ने कहा कि वे अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेंगे।
– लारीजानी ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि सप्ताहांत में ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों की लहर के बाद ईरानी अधिकारियों ने ट्रम्प प्रशासन के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश की थी, जो तेहरान और वाशिंगटन के बीच परमाणु वार्ता के बाद हुई थी।

————–
5. विश्व समुद्री घास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Seagrass Day celebrated?

a. 1 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च

Answer: a. 1 मार्च

– संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने वर्ष 2022 में इस दिवस की घोषणा की थी।

समुद्री घास क्यों मायने रखती है
– समुद्री घास, फूल वाले पौधे हैं जो समुद्री वातावरण में उगते हैं।
– ये पौधे, समुद्र तल पर तलछट में उभरे हुए, लम्बी पत्तियों और एक दबी हुई जड़ जैसी संरचना (प्रकंद) के साथ उगते हैं।
– समुद्री घास, असली घासों की तुलना में लिली और अदरक से अधिक निकटता से संबंधित हैं।
– भारत में, घने समुद्री घास के टुकड़े मुख्य रूप से पाक खाड़ी – मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु), कच्छ की खाड़ी (गुजरात), चिल्का लागून (ओडिशा) और अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप के द्वीपों के आसपास के हिस्सों में स्थित हैं।

—————
6. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Civil Defense Day celebrated?

a. 5 मार्च
b. 3 मार्च
c. 1 मार्च
d. 4 मार्च

Answer: c. 1 मार्च

2026 की थीम
– एक मज़बूत और टिकाऊ भविष्य के लिए पर्यावरण से जुड़े जोखिमों का मैनेजमेंट
– Managing Environmental Risks for a Resilient and Sustainable Future

– संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन इस दिवस को आयोजित करता है।
– इस दिन का मकसद लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों और संकटों के लिए तैयार करना और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना है।
– इस दिवस का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और नागरिक सुरक्षा के महत्व को उजागर करना है

————–
7. भारत के किस एयरपोर्ट को ‘सर्वश्रेष्ठ आगमन हवाई अड्डा’ श्रेणी में एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) अवार्ड 2025 के लिए चुना गया?
Which airport in India was selected for the Airport Service Quality (ASQ) Award 2025 in the ‘Best Arrival Airport’ category?

a. हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
b. वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
c. केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
d. मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (MIA)

Answer: d. मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (MIA)

– कर्नाटक राज्‍य के तटीय शहर मैंगलोर में ये एयरपोर्ट है।
– MIA ने लगातार दूसरी बार ये खिताब जीता।
– इससे पहले इसने 2024 में भी यह पुरस्कार जीता था।
– मंगलुरु हवाई अड्डे का प्रबंधन अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के पास है।
– MIA विश्व के उन छह हवाई अड्डों में से एक है जिन्हें एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) वर्ल्ड ने इस अवॉर्ड के लिए चुना।
– यह पुरस्कार 2 सितंबर, 2026 को इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित ASQ पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।
– यह समारोह 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाले ACI वर्ल्ड एयरपोर्ट एक्सपीरियंस समिट का हिस्सा है।
– वर्ष 2026 में, दुनिया भर के 100 हवाई अड्डों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है।
– ASQ पुरस्कारों को विमानन उद्योग में ग्राहक संतुष्टि का सबसे विश्वसनीय मापक माना जाता है।

————–
8. किस पूर्वोत्‍तर राज्‍य में 10 पंचायतों में “पायलट नारी अदालतें” शुरू की गईं?
In which North Eastern State “Pilot Nari Adalats” were started in 10 Panchayats?

a. मिजोरम
b. अरुणाचल प्रदेश
c. असम
d. त्रिपुरा

Answer: d. त्रिपुरा

– भारत सरकार नारी अदालत कार्यक्रम का विस्तार करने के लिये अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रस्ताव आमंत्रित किए।
– इसके बाद त्रिपुरा सरकार ने केंद्र की नारी अदालत योजना को राज्य के सभी आठ जिलों के 10 ग्राम पंचायतों में लागू करने की मंजूरी दे दी है।
– मिशन शक्ति की ‘संबल’ उप-योजना के अंतर्गत नारी अदालत, ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिये एक वैकल्पिक शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करती है, जो बातचीत, मध्यस्थता और सुलह के माध्यम से छोटे विवादों (जैसे, घरेलू हिंसा, दहेज, बाल हिरासत) को हल करती है।
– इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक मुद्दों के समाधान और शिकायतों का समय पर निवारण करना है।
– केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने ये पहल की।
– प्रत्येक नारी अदालत में नौ सदस्यों की एक समिति होगी, जिनका चयन समुदाय में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा के आधार पर किया जाएगा।
– ये सदस्य कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं को परामर्श, मध्यस्थता और सहायता प्रदान करेंगे।
– इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत त्रिपुरा के सभी आठ जिलों की ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा।

त्रिपुरा
– राजधानी: अगरतला
– राज्‍यपाल: नल्लू इंद्रसेन रेड्डी
– मुख्‍यमंत्री: मानिक साहा
– भाषा: बंगाली और कोकबोरोक
– पड़ोसी राज्य: असम और मिजोरम

————–
9. भारत के पहले स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्‍टर का नाम बताएं जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ान भरी?
Name India’s first indigenous Light Combat Helicopter on which President Draupadi Murmu flew?

a. वीएस 300
b. वीरता
c. शक्तिवीर
d. प्रचंड

Answer: d. प्रचंड

– द्रौपदी मुर्मू ने 27 फरवरी 2026 को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी।
– उन्‍होंने ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी।
– हेलिकॉप्टर में 25 मिनट उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया।
– वह हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।
– पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में एयरफोर्स का बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ हुआ।
– प्रचंड तीन साल पहले एयरफोर्स के बेड़े में शामिल हुआ था।
– इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसमें उड़ान भरी थी।

प्रचंड की खासियत
– एलसीएच प्रचंड, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित लड़ाकू हेलीकॉप्टर है।
– 550 किमी तक रेंज।
– अधिकतम 268 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से उड़ान भरने में सक्षम।
– 1430 हॉर्स पावर के दो इंजन हैं।
– उन्नत एवियोनिक्स, स्टील्थ फीचर्स, रात्रि-हमला क्षमता और हवा से जमीन और हवा से हवा में मारने वाली मिसाइलों, रॉकेटों से लैस है।
– एक बार में 1750 किलोग्राम वजनी हथियार ले जा सकता है।

—————
10. शराब नीति से जुड़े CBI केस में कोर्ट ने किस केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री को आरोप मुक्‍त कर दिया?
The court acquitted the former Chief Minister and former Deputy Chief Minister of which Union Territory in the CBI case related to liquor policy?

a. दिल्‍ली
b. पुदुचेरी
c. चंडीगढ़
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: a. दिल्‍ली

– दिल्ली के शराब घोटाले मामले में 27 फरवरी 2026 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है।
– स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को आरोप मुक्‍त कर दिया।
– इस मामले के एक हिस्‍से की जांच के दौरान ईडी भी शामिल हो गई थी।
– अरविंद केजरीवाल 177 दिन, मनीष सिसोदिया को 17 महीने और सांसद संजय सिंह को करीब 6 महीने जेल में रहना पड़ा।

राउज एवेन्यू कोर्ट की बातें
– कोर्ट ने कहा कि हजारों पन्नों की चार्जशीट में कई खामियां हैं।
– उसमें लगाए गए आरोप किसी गवाह या बयान से साबित नहीं होते।
– चार्जशीट में विरोधाभास हैं, जो कथित साजिश (आरोपों) की पूरी थ्योरी को कमजोर करते हैं।
– CBI ने साजिश की एक कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका सिद्धांत ठोस साक्ष्यों के बजाय मात्र अनुमान पर आधारित था।

दिल्ली आबकारी नीति 2021-22
– दिल्ली सरकार ने चोरी को रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए नवंबर 2021 में अपनी आबकारी नीति में सुधार का प्रयास शुरू किया था।

————–
11.  27 फरवरी 2026 को किस क्रांतिकारी का 95वां शहीद दिवस मनाया गया?
Which revolutionary’s 95th martyrdom day was celebrated on 27 February 2026?

a. सुखदेव
b. शहीद भगत सिंह
c. चंद्रशेखर आज़ाद
d. राजगुरु

Answer: c. चंद्रशेखर आज़ाद

– चंद्रशेखर आज़ाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के निडर क्रांतिकारी थे।
– आज़ाद ने प्रण लिया था कि वे कभी भी अंग्रेजों के हाथ जीवित नहीं पकड़े जाएंगे और उन्होंने 1931 में अपने अंतिम क्षण तक इस वचन को निभाया।
– चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को भाबरा (वर्तमान मध्य प्रदेश) में हुआ था।
– सिर्फ 15 वर्ष की आयु में असहयोग आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी के समय उन्होंने अपना नाम “आज़ाद”, पिता का नाम “स्वतंत्र” और पता “जेल” बताया।
– इसी साहसिक घोषणा ने उन्हें जीवनभर के लिए “आज़ाद” बना दिया।
– उन्होंने महात्मा गांधीi के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन (1920–22) में भाग लिया।
– 1922 में चौरी-चौरा घटना के बाद आंदोलन स्थगित होने से वे निराश हुए और अहिंसात्मक मार्ग के बजाय क्रांतिकारी रास्ता अपनाया।
– इसके बाद वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) से जुड़े।
– 1925 का काकोरी ट्रेन षड्यंत्र आज़ाद की प्रमुख क्रांतिकारी कार्रवाइयों में से एक था, जिसमें HRA के सदस्यों ने सरकारी खजाना ले जा रही ट्रेन को लूटा।
– अधिकांश क्रांतिकारी गिरफ्तार हो गए, लेकिन आज़ाद पुलिस से बच निकले।
– वह वर्षों तक भूमिगत रहे और भेष बदलकर काम करते रहे, जिसके कारण उन्हें “क्विक सिल्वर” कहा जाता था।
– 1928 में लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेने के लिए आज़ाद ने भगत सिंह और शिवराम राजगुरु के साथ मिलकर ब्रिटिश अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
– 27 फरवरी 1931 को आज़ाद इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के अल्फ्रेड पार्क में एक साथी क्रांतिकारी से मिलने पहुंचे।
– किसी विश्वासघात के कारण वे ब्रिटिश पुलिस से घिर गए।
– मुठभेड़ में उन्होंने दो अधिकारियों को घायल किया।
– और अपने साथी को भागने का अवसर दिया।
– अंत में, अपने संकल्प के अनुसार कि वे जीवित पकड़े नहीं जाएंगे, उन्होंने अपनी अंतिम गोली स्वयं को मार ली।
– उस समय उनकी आयु मात्र 24 वर्ष थी।
– बाद में इस पार्क का नाम उनके सम्मान में आज़ाद पार्क रखा गया।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *