PDF Download: Click here
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड 2025 किसने जीता?
Who won the Oscar Award 2025 for Best Film?
a. अनोरा
b. पुअर थिंग्स
c. द ब्रूटलिस्ट
d. ओपेनहाइमर
Answer: a. अनोरा (इसके डायरेक्टर सीन बेकर हैं)
– यह ऑस्कर अवार्ड्स का 97वां संस्करण था।
– लॉस एंजिलिस (USA) के डॉल्बी थिएटर में 3 मार्च 2025 को अवॉर्ड समारोह आयोजित हुआ।
– ऑस्कर 2025 की मेजबानी एमी विनिंग राइटर, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन ‘कॉनन ओ’ब्रायन’ ने किया।
– फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड का ऑफिशियली नाम ‘एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ है, लेकिन ये ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ नाम से ज्यादा फेमस है।
फिल्म अनोरा के बारे में
– इस फिल्म का डायरेक्शन सीन बेकर ने किया।
– यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
– यह एक रशियन-अमेरिकी सेक्स वर्कर (स्ट्रिपर) पर आधारित है।
– अनोरा मिखीवा स्ट्रिपर है।
– एक रशियन बिजनेसमैन का बेटा वान्या भी अमेरिका (ब्रूकलिन, न्यूयॉर्क) पढ़ने आया हुआ है।
– वान्या को रशियन समझने वाले शख्स की जरूरत है।
– इसी दौरान अनोरा की मुलाकात वान्या से होती है।
– वान्या, अनोरा को अपने साथ एक हफ्ता गुजारने के 15 हजार डॉलर देने का कहता है। बाद में वान्या, अनोरा के सामने शादी का प्रस्ताव रख देता है।
– कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को पाम डिओर अवॉर्ड मिल चुका है।
– फिल्म ‘अनोरा’ 21 मई 2024 को रिलीज हुई थी।
– यह फिल्म 6 मिलियन डॉलर (52 करोड़) में बनी थी, जिसने 41 मिलियन डॉलर (358 करोड़ रुपए) का कलेक्शन किया।
—————
2. ऑस्कर समारोह 2025 में किस फिल्म को सर्वाधिक 5 अवॉर्ड मिले?
Which film got maximum 5 awards in Oscar ceremony 2025?
a. अनोरा
b. पुअर थिंग्स
c. द ब्रूटलिस्ट
d. ओपेनहाइमर
Answer: a. अनोरा
अनोरा को कौन-कौन से अवॉर्ड मिले
– बेस्ट पिक्चर
– बेस्ट डायरेक्शन
– बेस्ट स्क्रीनप्ले
– बेस्ट एडिटिंग
– बेस्ट एक्ट्रेस
—————
3. 97वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 2025 में किसे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला?
Who got the Best Actor award at the 97th Oscar Awards ceremony 2025?
a. किलियन मर्फी
b. जेनिफर लेम
c. रॉबर्ट डॉनी
d. एड्रियन ब्रॉडी
Answer: d. एड्रियन ब्रॉडी (फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए)
– वह एक एक लोकप्रिय फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं।
– उन्हें इससे पहले भी बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड वर्ष 2002 में मिल चुका है।
– उस वक्त रोमन पोलांस्की की युद्ध ड्रामा ‘द पियानिस्ट’ (2002) में व्लादिस्लाव स्जिपिलमैन की भूमिका के लिए यह अवॉर्ड मिला था।
फिल्म के बारे में
– द ब्रुटलिस्ट एक होलोकॉस्ट वास्तुकार पर बेस्ड है जो हंगरी से अमेरिका भाग जाता है। वहां उसकी मुलाकात एक धनी उद्योगपति से होती है जो भवन निर्माण में उसकी प्रतिभा को पहचानता है।
– फिल्म में लास्ज़लो टोथ का किरदार एड्रियन ब्रॉडी, एर्ज़सेबेट टोथ का रोल फेलिसिटी जोन्स, हैरिसन ली वैन ब्यूरन की भूमिका गाइ पीयर्स, और हैरी ली वैन ब्यूरन का रोल जो अल्विन ने प्ले किया है।
– इस फिल्म को ब्रैडी कॉर्बेट ने डायरेक्ट किया है।
—————
4. बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड 2025 किसे मिला?
Who got the Oscar Award for Best Actress 2025?
a. एंजेलीना जोली
b. मिकी मैडिसन
c. एम्मा वाटसन
d. जेनिफर लॉरेंस
Answer: b. मिकी मैडिसन (फिल्म ‘अनोरा’ के लिए)
उन्होंने फिल्म में सेक्स वर्कर ‘अनोरा’ की भूमिका निभाई थी।
—————
5. ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 2025 में फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने भारत में बनी किस फिल्म को पीछे छोड़कर ‘बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म’ अवॉर्ड जीता?
At the Oscar Awards ceremony 2025, the film ‘I am not a robot’ won the ‘Best Live Action Short Film’ award, leaving behind which Indian film?
a. ऑल वी इमेजिन एज लाइट
b. अनुजा
c. राधेश्याम
d. विनोद द डॉन
Answer: b. अनुजा
– ‘अनुजा’ बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटिगरी में अवॉर्ड जीतने से चूक गई।
– इसे एडम ग्रेव्स ने बनाया है।
– प्रियंका चोपड़ा, गुनीत मोंगा बतौर को-प्रोड्यूसर मूवी से जुड़ी हैं।
– अनुजा, 9 साल की बच्ची की कहानी है, जो फैक्ट्री में काम करती है।
– अनुजा का रोल सजदा पठान ने निभाया है। वो असल में चाइल्ड लेबर थीं।
– उन्हें एनजीओ ‘सलाम बालक ट्रस्ट’ ने रेस्क्यू किया था। सजदा को पढ़ने लिखने का मौका दिया।
—————
6. ऑस्कर 2025 Winners की लिस्ट
– बेस्ट फिल्म : अनोरा
– बेस्ट एक्टर : एड्रियन ब्रॉडी (फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए)
– बेस्ट एक्ट्रेस : मिकी मैडिसन (फिल्म ‘एनोरा’ के लिए)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : किरन कल्किन ( ए रियल पेन)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : ज़ो सलदाना ( एमिलिया पेरेज़)
– बेस्ट डायरेक्टर : सीन बेकर ( एनोरा)
– बेस्ट सिनेमैटोग्राफी : लोल क्रॉली ( द ब्रूटलिस्ट)
– बेस्ट ओरिनल स्क्रीनप्ले (मूल पटकथा) : सीन बेकर ( एनोरा)
– बेस्ट साउंड : ड्यून पार्ट टू
– बेस्ट विजुअल इफेक्ट : ड्यून पार्ट टू
– बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग : एल माल इन एमिलिया पेरेज़
– बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म : आई एम स्टिल हियर
– बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म : द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा
– बेस्ट एडिटिंग : अनोरा
– बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म : नो अदर लैंड
– बेस्ट एनिमेटेड फिल्म : फ्लो
– बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म : इन द शैडो ऑफ द साइप्रस
– बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन : पॉल टेज़वेल ( विकेड)
– बेस्ट मेकअप और हेयर स्टाइलिंग : द सब्सटेंस
– बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन : विकेड
– बेस्ट लाइव एक्शन लघु फिल्म : आई एम नॉट ए रोबोट (इस फिल्म ने भारत में बनी फिल्म ‘अनुजा’ को हराकर खिताब जीता)
—————
7. भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर लंबे समय बाद फरवरी 2025 में कौन सी वीं वार्ता हुई?
Which th negotiations on the Free Trade Agreement (FTA) between India and the United Kingdom took place after a long time in February 2025?
a. 8वीं
b. 10वीं
c. 12वीं
d. 14वीं
Answer: d. 14वीं
– भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने 24 फरवरी 2025 को दोनों देशों के बीच प्रस्तावित FTA पर बातचीत फिर से शुरू करने की घोषणा की।
– दोनों देशों की मीटिंग नई दिल्ली में हुई, जिसमें यह घोषणा हुई।
मुक्त व्यापार समझौता (FTA) क्या है ?
– FTA दो या दो से अधिक देशों के बीच एक समझौता है, जिसके तहत अधिकांश व्यापारिक वस्तुओं पर आयात शुल्क को कम या समाप्त किया जाता है ।
– इसका उद्देश्य गैर-टैरिफ बाधाओं को न्यूनतम करना , सेवाओं में व्यापार को सुविधाजनक बनाना और द्विपक्षीय निवेश को बढ़ाना भी है।
एफटीए के लाभ:
– निर्यात एवं बाजार पहुंच को बढ़ावा: टैरिफ को समाप्त कर – भारतीय वस्तुओं को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया गया।
– विदेशी निवेश को बढ़ावा: एफडीआई प्रवाह और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को प्रोत्साहित करता है।
– व्यापार संबंधों में विविधता लाता है: विशिष्ट बाजारों पर अति-निर्भरता को कम करता है।
– नौकरियां और आर्थिक विकास का सृजन : उद्योगों और रोजगार के अवसरों का विस्तार।
– सामरिक साझेदारी को मजबूत करता है : राजनयिक और आर्थिक सहयोग का निर्माण करता है।
भारत द्वारा हस्ताक्षरित एफटीए:
– हस्ताक्षरित FTA: श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, कोरिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, मॉरीशस, आसियान और EFTA (यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन में शामिल चार देश – आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड) ।
– प्रस्तावित FTA: भारत पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार को मजबूत करने के लिए यूके, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ एफटीए पर बातचीत कर रहा है ।
भारत-यूके एफटीए का उद्देश्य
– टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करके व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना।
– प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में अवसरों का विस्तार करना।
– छात्रों और पेशेवरों की आसान आवाजाही की सुविधा प्रदान करना।
एफटीए से भारत को लाभ:
– व्यापारिक व्यापार: ब्रिटेन को निर्यात 12.9 बिलियन डॉलर (वित्त वर्ष 24) रहा, जिसमें वस्त्र, परिधान, जूते, कार, समुद्री उत्पाद, अंगूर और आम में वृद्धि हुई।
– टैरिफ कटौती से लाभ: भारत को 6.1 बिलियन डॉलर मूल्य की वस्तुओं पर शुल्क कटौती से लाभ होगा।
– सेवाओं में बाजार पहुंच: भारतीय आईटी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को लाभ होगा।
– निवेश में वृद्धि: द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) से भारत में ब्रिटेन के निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
एफटीए से ब्रिटेन को लाभ:
– भारत में टैरिफ कटौती: ब्रिटेन भारत को 8.4 बिलियन डॉलर का निर्यात करता है, जिसमें से 91% उत्पादों पर टैरिफ लगता है (जैसे, कार – 100%, व्हिस्की – 150%)।
– भारतीय बाजारों तक बेहतर पहुंच: कीमती धातुएं, मेकअप वस्तुएं, मशीनरी और स्कॉच व्हिस्की जैसे ब्रिटिश उत्पादों को कम शुल्कों से लाभ मिलेगा।
भारत-ब्रिटेन एफटीए की चुनौतियाँ:
– टैरिफ वार्ता: भारत व्हिस्की, ऑटोमोबाइल और मांस जैसे ब्रिटिश सामानों पर टैरिफ कम करने के लिए अनिच्छुक है।
वीज़ा एवं आवागमन संबंधी मुद्दे: भारत छात्रों और पेशेवरों के लिए अधिक पहुंच की मांग करता है, जबकि ब्रिटेन की वीज़ा नीतियां सख्त हैं।
– द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) विवाद समाधान: भारत चाहता है कि विदेशी कंपनियां मध्यस्थता से पहले स्थानीय उपायों का उपयोग करें, जिसका ब्रिटेन विरोध करता है।
– विनियामक बाधाएं: ब्रिटेन भारत के कानूनी और वित्तीय क्षेत्रों में उदारीकरण की मांग कर रहा है, जिसका उसे विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
– भू-राजनीतिक कारक: घरेलू राजनीतिक परिवर्तन और आर्थिक अनिश्चितताएं समझौतों में देरी कर सकती हैं।
इस FTA में भारत और यूके की प्रमुख मांगें क्या हैं?
– भारत, यूके बाजार में अपने छात्रों और पेशेवरों के लिए अधिक अवसर, सामाजिक सुरक्षा समझौता और कई सामानों पर शून्य कस्टम ड्यूटी पर बाजार पहुंच चाहता है।
– दूसरी ओर यूके, स्कॉच व्हिस्की, इलेक्ट्रिक वाहन, मेमने का मांस, चॉकलेट और कुछ मिठाई जैसी वस्तुओं पर आयात शुल्क में महत्वपूर्ण कमी की मांग कर रहा है।
– यूके, भारत में टेलीकम्युनिकेशंस, कानूनी और वित्तीय सेवाओं, बीमा और बैंकिंग सहित यूके की सेवाओं के लिए और अधिक अवसर चाहता है।
व्यापार समझौता कितने प्रकार होते हैं?
– FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) : सभी तरह के सामानों व सेवाओं पर सीमा शुल्क नहीं लगाया जाता है।
– PTA (प्रेफेरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट): कुछ खास वस्तुओं पर शुल्क हटा दिया जाता है (जैसे भारत-थाईलैंड समझौता)
– RTA (रीजनल ट्रेड एग्रीमेंट): यह एक क्षेत्र के कई देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट होता है।
– BTA (बिलटेरल ट्रेड एग्रीमेंट) : यह दो देशों के बीच एग्रीमेंट होता है। जैसे भारत-श्रीलंका FTA
– CECA (कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट): इसमें इकोनॉमिक और इन्वेस्टमेंट कोऑपरेशन भी होता है। जैसे – भारत और सिंगापुर के बीच हुआ था।
– CEPA (कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट : जैसे भारत, कोरिया और जापान के बीच।
– TEPA (ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट)
————–
8. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC), अराकोणम का नाम बदलकर क्या कर दिया है?
What has been the name of the Central Industrial Security Force (CISF) Recruit Training Centre (RTC), Arakanam changed to?
a. स्कंदगुप्त (RTC), पटना
b. चंद्रगुप्त मौर्य (RTC), समस्तीपुर
c. राजादित्य चोलन (RTC), तक्कोलम
d. हर्षदेव (RTC), कश्मीर
Answer: c. राजादित्य चोलन (RTC), तक्कोलम
– अरक्कोणम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) का नाम बदलकर चोल राजकुमार की याद में राजादित्य चोलन (RTC), तक्कोलम कर दिया गया है।
– CISF के महानिदेशन राजविंदर सिंह भट्टी ने 24 फरवरी 2025 को नाम बदलने का आदेश जारी किया।
– तक्कोलम, तमिलनाडु के रानीपेट जिले में स्थित एक नगर है।
CISF के कितने रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर
1. नेशनल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी अकादमी (NISA), हैदराबाद
2. फायर सर्विस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (FSTI) [अब हैदराबाद के NISA कैंपस में ही है। और पहले राजस्थान में था]
3. रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) अराकोणम (वर्तमान नाम राजादित्य चोलन (RTC), तक्कोलम)
4. रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) बड़वाह, मध्य प्रदेश
5. रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) बहरोड़, राजस्थान
6. रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) भिलाई, छत्तीसगढ़
7. रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) देवली, राजस्थान
8. रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) पारादीप मुंडली, ओडिशा
राजादित्य कौन थे?
– राजादित्य चोल (10वीं शताब्दी के मध्य में) एक प्रसिद्ध चोल राजकुमार थे।
– वह राजा परंतक प्रथम (907-955 के शासनकाल) और एक चेर राजकुमारी के पुत्र थे।
– राजादित्य को 948-949 ई. के तक्कोलम युद्ध में चोल सेना की कमान संभालने के लिए जाना जाता है।
– तक्कोलम का युद्ध चोलों और राष्ट्रकूटों के बीच हुआ था।
– राजादित्य की मृत्यु राष्ट्रकूटों के सहयोगी गंग राजकुमार बुटुगा के तीर से हुई थी।
CISF के बारे में
– केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) गृह मंत्रालय के अधीन भारत में एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।
– CISF का प्राथमिक मिशन बड़े संस्थानों को सुरक्षा प्रदान करना है , चाहे वे सरकारी हों या निजी स्वामित्व वाले।
– स्थापना 10 मार्च 1969 को हुई थी।
– महानिदेशक (DG) : राजविंदर सिंह भट्टी
—————
9. किस भाषा के प्रसिद्ध कवि और निबंधकार अनिल जोशी का निधन 26 फरवरी 2025 को हो गया?
Anil Joshi, the famous poet and essayist of which language, died on 26 February 2025?
a. हिंदी
b. उर्दू
c. गुजराती
d. भोजपुरी
Answer: c. गुजराती
– अनलि जोशी का निधन 26 फरवरी 2025 को मुंबई में हुआ। वे 84 वर्ष के थे। इनका पूरा नाम अनिल रमानाथ जोशी था।
– जोशी का जन्म 28 जुलाई 1940 को गोंडल में रामनाथ और ताराबेन के घर हुआ था। उनके पिता शिक्षा विभाग में उच्च पदस्थ अधिकारी थे।
– अनिल जोशी को कदाच और स्टैच्यू जैसी रचनाओं के लिए जाना जाता है
– उन्होंने वर्ष 2015 में साहित्यिक लेखकों पर हमलों के विरोध में 1990 का साहित्य अकादमी अवॉर्ड वापिस कर दिया था।
—————
10. विश्व समुद्री घास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Seagrass Day celebrated?
a. 1 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च
Answer: a. 1 मार्च
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2022 में इस दिवस की घोषणा की थी।
समुद्री घास क्यों मायने रखती है
– समुद्री घास, फूल वाले पौधे हैं जो समुद्री वातावरण में उगते हैं।
– ये पौधे, समुद्र तल पर तलछट में उभरे हुए, लम्बी पत्तियों और एक दबी हुई जड़ जैसी संरचना (प्रकंद) के साथ उगते हैं।
– समुद्री घास, असली घासों की तुलना में लिली और अदरक से अधिक निकटता से संबंधित हैं।
– भारत में, घने समुद्री घास के टुकड़े मुख्य रूप से पाक खाड़ी – मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु), कच्छ की खाड़ी (गुजरात), चिल्का लागून (ओडिशा) और अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप के द्वीपों के आसपास के हिस्सों में स्थित हैं।
————–
11. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Civil Defense Day celebrated?
a. 1 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च
Answer: a. 1 मार्च
2025 की थीम
– नागरिक सुरक्षा, जनसंख्या की सुरक्षा की गारंटी
– Civil Defence, guarantee of security for the population
– संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन इस दिवस को आयोजित करता है।
– इस दिन का मकसद लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों और संकटों के लिए तैयार करना और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना है।
– इस दिवस का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और नागरिक सुरक्षा के महत्व को उजागर करना है
—————
12. किस नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की आत्मकथा ‘दियासलाई’ को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लॉन्च किया?
Which Nobel Peace Prize winner’s autobiography ‘Diyasalai’ was launched by former President Ram Nath Kovind?
a. हर गोबिंद खुराना
b. मलाला यूसुफ़ज़ई
c. कैलाश सत्यार्थी
d. राकेश वर्मा
Answer: c. कैलाश सत्यार्थी
कैलाश सत्यार्थी कौन हैं?
– कैलाश सत्यार्थी ने बाल श्रम के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया है।
– उन्होंने शिक्षा को सभी के लिए एक अधिकार के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम किया।
– सत्यार्थी ने बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) और गुडवीव संगठन की स्थापना की थी।
– कैलाश सत्यार्थी को वर्ष 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें “बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष और सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए” यह सम्मान मिला था।
– उस साल मलाला युसुफ जई को भी यह पुरस्कार मिला था।
बुक विमोचन कार्यक्रम
– पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, ‘दियासलाई’ सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि बच्चों के मौलिक अधिकारों के लिए समर्पित एक आंदोलन है।
– उन्होंने आगे कहा कि दियासलाई एक किताब से कहीं बढ़कर – एक प्रेरक जीवन यात्रा का प्रमाण है।