Daily Current Affairs, Current Affairs 3 March 2021, Current Affairs 3 March 2021, Current Affair 3 March 2021 Question, Current Affairs 3 March 2021, Current Affairs 3 March 2021, 3 March 2021 Current Affairs,

यह 3rd March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत ने सागरमाला प्रोजेक्‍ट के तहत बंदरगाह (port) विकास पर वर्ष 2035 तक कितनी रकम निवेश का लक्ष्‍य रखा है?

a. 72 बिलियन डॉलर (5.2 लाख करोड़ रुपए)
b. 82 बिलियन डॉलर (6 लाख करोड़ रुपए)
c. 92 बिलियन डॉलर (6.7 लाख करोड़ रुपए)
d. 99 बिलियन डॉलर (7.2 लाख करोड़ रुपए)

Answer: b. 82 बिलियन डॉलर (6 लाख करोड़ रुपए)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह जानकारी ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021′ में दी।
– 2 मार्च 2021 को इस समिट का आयोजन किया गया।

भारत करेगा निवेश-
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2035 तक सागरमाला पोर्ट प्रोजेक्‍ट में 82 बिलियन का निवेश करेगा।
– इसके लिए 574 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गई है।
– सरकार, वर्ष 2030 तक 23 जलमार्गों का परिचालन करना चाहती है।
– मोदी ने कहा “भारत समुद्री क्षेत्र में बढ़ने और दुनिया की अग्रणी ब्लू इकोनॉमी के रूप में उभरने के बारे में बहुत गंभीर है।”
– मोदी ने मेरीटाइम इंडिया मिशन 2030 पर भी चर्चा की।

– भारत, समुद्री क्षेत्र में स्वच्छ अक्षय ऊर्जा स्रोत का हिस्सा बढ़ाएगा, जलमार्गों का विकास करेगा और पर्यटन को बढ़ावा देगा।
– साथ ही उन्होंने वैश्विक निवेशकों (ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स) को भारतीय बंदरगाहों, शिपयार्ड और जलमार्ग में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

सागरमाला प्रोजेक्‍ट
– इस प्रोजेक्‍ट को केंद्रीय कैबिनेट ने 25 मार्च 2015 को मंजूरी दी थी।
– इसके तहत भारत के 7,500 किलोमीटर कोस्‍टल एरिया का विकास किया जाएगा।
– इसके लिए 14,500 किलोमीटर का जलममार्ग और समुद्री क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
– भारत के 9 राज्‍य तटीय क्षेत्र (Costal ares) से जुड़े हैं – गुजरात, महाराष्‍ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडीशा, पश्चिम बंगाल।
– भारत का लगभग 95% व्यापारिक व्यापार (मात्रा द्वारा) समुद्री बंदरगाहों से होकर गुजरता है।

Ministry of Ports, Shipping and Waterways
मंत्री : मनसुख मांडविया

—————————
2. PM नरेंद्र मोदी ने ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021′ (Maritime India Summit 2021) का उद्घाटन 2 मार्च 2021 को किया, इसका विषय बताएं?

a. भारतीय समुद्री क्षेत्र में संभावित व्यापारिक अवसरों की खोज करना और आत्मानिर्भर भारत बनाना
b. रक्षा नीति में सहयोग
c. देश के आंतरिक मामलों पर चर्चा
d. आईटी डेवलपमेंट

Answer: a. भारतीय समुद्री क्षेत्र में संभावित व्यापारिक अवसरों की खोज करना और आत्मानिर्भर भारत बनाना
(Exploring the potential business opportunities in Indian Maritime sector and making Aatmanirbhar Bharat)

– इस शिखर सम्‍मेलन के लिए डेनमार्क सहयोगी देश है।
– सम्मेलन का आयोजन बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping and Waterways) कर रहा है।
– इसका आयोजन 02 से 4 मार्च तक डिजिटल माध्यम से हुआ।
– तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए डेनमार्क सहयोगी देश है, कोविड-19 महामारी के कारण इसे ऑनलाइन किया जा रहा है।
– यह शिखर सम्मेलन भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक रोडमैप तैयार करेगा और भारत को वैश्विक समुद्री क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।

56 देशों को आमंत्रित किया गया
– भारतीय दूतावासों के जरिये सम्मेलन में भाग लेने के लिये उन 56 देशों को आमंत्रित किया गया है, जिनकी सीमाएं समुद्र से लगी हैं।
– इसमें चीन शामिल नहीं हैं, कार्यक्रम में करीब 20,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे और एमआईएस 2021 के दूसरे संस्करण में 400 से अधिक परियोजनाओं को दिखाया जाएगा।

—————————
3. किस देश के पूर्व राष्‍ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्‍टाचार के मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई?

a. जापान
b. फ्रांस
c. चीन
d. रूस

Answer: b. फ्रांस

– सरकोजी और उनके दो सहयोगियों को 1 मार्च 2021 को सजा सुनाई गई है।
– हालांकि, तीन साल की सजा में से दो साल की सजा सस्पेंड रहेगी, ऐसे में उन्हें एक साल ही जेल में गुजारने होंगे।

2007 से 12 के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति थे
– निकोलस सरकोजी वर्ष 2007 से 2012 के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति थे।
– उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने 2014 में एक सीनियर मजिस्ट्रेट से जानकारी के बदले रिश्वत देने की कोशिश की थी।
– इसके अलावा सरकोजी के खिलाफ इलेक्शन कैंपेन में नियम से ज्यादा पैसा खर्च करने का आरोप था।
– सरकोजी फ्रांस के दूसरे राष्ट्रपति हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिली है।
– इससे पहले वर्ष 2011 में पूर्व राष्ट्रपति जाक चिरक को भ्रष्टाचार के एक मामले में दो साल की सजा हुई थी।

——————————-
4. यूक्रेन कुश्ती टूर्नामेंट में 53 किलोग्राम भार वर्ग में किस भारतीय पहलवान ने गोल्‍ड मेडेल अपने नाम किया?

a. गीता फोगाट
b. विनेश फोगाट
c. साक्षी मलिक
d. सोनम

Answer: b. विनेश फोगाट

– विनेश ने ये खिताब 28 फरवरी 2021 को जीता।
– वर्ष 2021 में उन्‍होंने पहला खिताब जीता है।
– देश की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने यूक्रेनियन रेसलर्स एंड कोचेस मेमोरियल का फाइनल अपने नाम किया।
– विनेश फोगाट ने महिलाओं की 53 किग्रा भारवर्ग में पहले ही टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकीं हैं।

स्वर्ण पदक जीतकर रचा था इतिहास
– राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 26 वर्षीय विनेश ने 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
– वह लगातार दो एशियाड में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनी थीं।
– विनेश ने इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य जीता था।
– इसके अलावा वह 2018 एशियाई चैम्पियनशिप में रजत तथा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

—————————–
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2021

—————————–
5. बेस्‍ट मोशन पिक्‍चर – ड्रामा (सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म) का ‘गोल्‍डन ग्‍लोब अवार्ड 2021’ किस फिल्‍म को मिला?

a. नोमाडलैंड
b. द फादर
c. मंक
d. एवर

Answer: a. नोमाडलैंड (Nomadland)

– इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर च्लोए झाओ हैं। वह चीनी मूल के अमेरिकी फिल्‍म निर्माता हैं।
– वह एशियाई मूल की पहली महिला निर्देशक हैं, जिन्होंने ग्लोब में अपना परचम लहराया है।
– उनकी फिल्म ‘नोमाडलैंड’ एक विधवा की कहानी है, जो नौकरी गंवाने के बाद अपनी कार लेकर सड़क पर निकल जाती है.
– गोल्‍डन ग्‍लोब अवार्ड के 78वें संस्‍करण का आयोजन 28 फरवरी 2021 को अमेरिका में हुआ।
– कोरोना महामारी के चलते इस बार ये अवॉर्ड वर्चुअली दिए गए।

—————————
6. मोशन पिक्‍चर (ड्रामा) कैटेगरी में बेस्‍ट एक्‍टर का गोल्‍डन ग्‍लोब 2021 अवार्ड किसे मिला?

a. चैडविक बोसमैन
b. डव्येन जॉनसन
c. रॉबर्ट डाउनी जूनियर
d. ब्रेडली कूपर

Answer: a. चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman)

– दिवंगत एक्‍टर को यह अवार्ड फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में भूमिका के लिए दिया गया।
– उनकी पत्‍नी टेलर सिमन ने अवॉर्ड हासिल किया।
– आंत के कैंसर से जूझने के बाद अगस्‍त 2020 में 43 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
– उनकी एक मशहूर पिक्‍चर थी ‘ब्लैक पैंथर’।

—————————
7. मोशन पिक्‍चर (ड्रामा) कैटेगरी में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का गोल्‍डन ग्‍लोब 2021 अवार्ड किसे मिला?

a. जेसिका बेल
b. आंद्रा डे
c. स्कार्लेट जोहानसन
d. इम्मी रोसम

Answer: b. आंद्रा डे (Andra Day)

– उन्हें ‘द यूनाइटेड स्टेट्स वर्सेज बिली हॉलीडे’ में गायिका बिली हॉलीडे की भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया गया.

—————————
8. मोशन पिक्‍चर (ड्रामा) कैटेगरी में सर्वश्रेष्‍ठ विदेशी भाषा फिल्‍म का गोल्‍डन ग्‍लोब 2021 अवार्ड किसे मिला?

a. मुनारी
b. द फादर
c. मंक
d. एवर

Answer: a. मुनारी (Minari)

– कोरियाई प्रवासी परिवार की कहानी को दर्शाती फिल्म ‘मिनारी’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार अपने नाम किया है.

—————————
9. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2021 : जरूरी सूची :

मूवी कैटगरी :
– बेस्ट मोशन पिक्चर (ड्रामा) : (नोमाडलैंड)
– बेस्ट मोशन पिक्चर (फॉरेन लैंग्वेज) : मीनारी
– बेस्ट डायरेक्टर (मोशन पिक्चर) : क्लोए झाओ (नोमाडलैंड)
– बेस्ट कॉमेडी या म्‍यूजिकल: “बाराट सबडेंटेंट मूवीफिल्म”
– बेस्‍ट एक्‍टर (ड्रामा) : चैडविक बोसमैन (फिल्‍म ‘मा रेनी की ब्लैक बॉटम’)
– बेस्‍ट एक्‍ट्रेस (ड्रामा) : आंद्रा डे (फिल्‍म “द यूनाइटेड स्टेट्स बनाम बिली हॉलिडे”)
– बेस्ट एक्टर (कॉमेडी या म्‍यूजिकल): सचा बैरन कोहेन (फिल्‍म ‘बोराट सबरडेंट मूवेफिल्म’)
– बेस्ट अट्रैक्शन, कमेडी या म्यूज़िकल: रोसमंड पाइक (“आई केयर ए लॉट”)
– बेस्ट डाइरेक्टर: क्लो झाओ (“नोमैडलैंड”)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: डैनियल कलुआ (जुदास एंड द ब्लैक मसीहा)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस : जोडी फोस्टर (द मॉरिटानियन)
– बेस्‍ट एनिमेटेड फिल्‍म : सोल

टेलीविजन कैटेगरी :
– बेस्ट टीवी ड्रामा सीरीज़: “द क्राउन”
– बेस्ट टीवी कॉमेडी / म्यूजिकल सीरीज़: “स्किट्स क्रीक”
– बेस्‍ट एक्‍टर (टीवी ड्रामा): जोश ओ’कॉनर (द क्राउन)
– बेस्‍ट एक्‍ट्रेस (टीवी ड्रामा) : एम्मा कोरीन (द क्राउन)
– बेस्‍ट एक्‍टर (टीवी कॉमेडी/म्‍यूजिकली) : जेसन सुदेकिस (टेड लासो)
– बेस्‍ट एक्‍ट्रेस (टीवी कॉमेडी/म्‍यूजिकली) : कैथरीन ओ’हारा (शिट्स क्रीक)
– बेस्‍ट टीवी फिल्‍म या लिमिटेड सिरीज : द क्वीन्स गैम्बिट

—————————
10. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT – Central Board of Direct Taxes) के चेयरमैन प्रमोद चन्द्र मोदी का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?

a. एक साल
b. छह माह
c. तीन माह
d. दो माह

Answer: c. तीन माह

– प्रमोद चन्द्र मोदी को 31 मई 2021 तक के लिए सेवा विस्‍तार दिया गया है।
– प्रमोद मोदी को फरवरी, 2019 में CBDT के चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
– वह भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1982 बैच के अधिकारी हैं।

CBDT-
– CBDT आयकर विभाग की नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी है।
– यह एक संवैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत की गयी है।

—————————
11. फाइनेंशियल ऐक्शन टॉस्क फोर्स (FATF) की बैठक (फरवरी 2021) में किस देश को ग्रे लिस्ट में ही दोबारा रखे जाने पर मुहर लगाई गई है?

a. पाकिस्तान
b. सीरिया
c. इजिप्‍ट
d. अफगानिस्‍तान

Answer: a. पाकिस्तान

– FATF का सत्र 22 से 25 फरवरी 2021 तक पेरिस में आयोजित किया गया, जिसमें पाक को इस सूची में रखे जाने पर फैसला लिया गया है।
– आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने और आर्थिक अपराध को रोकने में नाकाम रहने पर FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर नहीं किया है।
– FATF का कहना है कि पाकिस्तान के लिए बनाई गई 27 सूत्रीय कार्रवाई योजना को वह पूरी तरह लागू करने में विफल रहा है।
– पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में बने रहने का मतलब है कि उसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से किसी भी तरह की आर्थिक मदद नहीं मिल पाएगी।

—————————
12. शून्‍य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) कब मनाया जाता है?

a. 4 मार्च
b. 3 मार्च
c. 2 मार्च
d. 1 मार्च

Answer: d. 1 मार्च

– संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा हर साल 1 मार्च को विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– दरअसल ये महिलाओं और लड़कियों के साथ भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया जाता है.।
– बता दें कि इस जीरो डिस्क्रिमिनेशन डे का प्रतीक एक तितली है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग अपनी तस्वीरें में तितली दिखाते हुए इस डे को मनाते है।
– संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम (UNAIDS) द्वारा शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 2014 से हुई थी, इसे एड्स कार्यक्रम से जोड़ा जाता है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि एड्स को मिटाने के लिए महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से लड़ना जरूरी है।

वर्ष 2021 का विषय: “End Inequalities”.

—————————–
13. ग्लोबल बायो-इंडिया-2021 (Global Bio-India-2021) का दूसरा संस्करण 1 मार्च को वर्चुअली शुरू हुआ, इसका उद्घाटन किसने किया?

a. डॉ. हर्षवर्धन
b. रमेश पोखरियाल
c. रवि शंकर प्रसाद
d. स्मृति ईरानी

Answer: a. डॉ. हर्षवर्धन

– केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में ग्लोबल बायो-इंडिया-2021 के दूसरे संस्करण का वर्चुअल मोड के माध्यम से उद्घाटन किया।
– कार्यक्रम 01 से 03 मार्च , 2021 तक डिजिटल मंच पर हो रहा है।
– इसका उद्देश्य राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) क्षेत्र की ताकत का प्रदर्शन करना है।
– भारत सरकार का 2025 तक 150 बिलियन अमरीकी डालर की बायो इकॉनमी का निर्माण करने का लक्ष्य है।
– इस आयोजन में 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
– साथ ही अभी तक इसके साथ साझीदार देश के रूप में स्विट्जरलैंड और साझीदार राज्य के रूप में कर्नाटक जुड़ा हुआ है।

2021 का विषय- “बायोसाइंसेज टू बायो-इकॉनमी (Biosciences to Bio-economy)” टैगलाइन के साथ “ट्रांस्फोर्मिंग लाइव्स (Transforming lives)”.


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQPDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account