यह 1 – 3 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. मलेशिया के नए प्रधानमंत्री कौन हैं?
a. महातिर मोहम्मद
b. मोहिउद्दीन यासीन
c. मोहम्मद जमाल
d. अशरफ फारुखी
Answer b. मोहिउद्दीन यासीन
– महातिर मोहम्मद के इस्तीफा देने के बाद मोहिउद्दीन यासीन को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है।
– मलेशिया से भारत का कूटनीतिक तनाव चल रहा है।
————————
2. किस मोबाइल कंपनी ने ISRO की भारतीय क्षेत्र के नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम, NavIC तकनीक का इस्तेमाल करने की घोषणा की है?
a. Xiaomi
b. सैमसंग
c. Gionee
d. इंटेक्स
Answer a. Xiaomi (शाओमी)
– यह सुविधा वर्तमान में केवल क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज इंक द्वारा अपने कई क्वालकॉम स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म के लिए इस्तेमाल की गई है और जिसे भारत में सभी Xiaomi स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया जाएगा।
Navigation with Indian Constellation (NavIC)
– इसे इसरो ने डिजाइन किया है।
– इसे अमेरिका के जीपीएस, रूस के ग्लोनस और यूरोप द्वारा तैयार किए गैलीलियो की तर्ज पर विकसित किया गया है।
– NavIC को भारत में किसी भी जगह की सटीक स्थिति की जानकारी और भारत से 1500 किमी दूर तक किसी भी लोकेशन को ट्रैक करने के लिए विकसित किया गया है।
– इस प्रणाली में सात उपग्रह शामिल हैं, जिनमें से तीन उपग्रह हैं हिंद महासागर पर भूस्थैतिक कक्षा में घूम रहे, जबकि चार जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में है जो 20 मीटर तक की नीचे की चीजो को ट्रैक कर सकता है।
—————————————
3. किस राज्य विधानसभा ने जाति आधारित जनगणना करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है?
a. बिहार
b. महाराष्ट्र
c. पंजाब
d. a और b
Answer d. a और b
आखिरी जाति जनगणना कब हुई थी?
– भारत में आखिरी जाति जनगणना 1931 में हुई थी।
– अभी तक इसी आंकड़े से काम चल रहा है।
– इसी आंकड़े के आधार पर बताया गया कि देश में ओबीसी आबादी 52 प्रतिशत है।
– हालांकि आज़ादी के बाद भारत की जनगणना में सिर्फ एससी और एसटी की गिनती जारी रही क्योंकि संसद और विधानसभाओं में उन्हें आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की संवैधानिक व्यवस्था है.
– बाकी जातियों को न गिनने का तर्क यह होता है कि जातियों की गिनती से जातिवाद बढ़ जाएगा. मानो, जनगणना से ही जातिवाद पैदा होता है.
– जाति के आंकड़ों के बिना काम करने में मंडल आयोग को काफी दिक्कतें आई थी, और उस समय उसने सिफारिश की थी कि जो भी अगली जनगणना हो, उसमें जातियों के आंकड़े इकट्ठे किए जाएं।
– जाति जनगणना यूपीए-2 के समय में शुरू हुई और एनडीए सरकार के समय में यानी 31 मार्च, 2016 को खत्म हुई.
– इसमें 4,893 करोड़ रुपए भी खर्च हुए थे।
– लेकिन इसके आंकड़े सरकार ने जारी नहीं किए। सरकार का कहना था कि इसमें कई खामियां हैं।
जाति आधारित जनगणना न कराने से क्या नुकसान?
– जातियों की गिनती न होने से यह पता नहीं लग पाता है कि देश में विभिन्न जातियों के कितने लोग हैं और उनकी शैक्षणिक-आर्थिक स्थति कैसी है।
– उनके बीच संसाधनों का बंटवारा किस तरह का है और इसके लिए किस तरह की नीतियों की जरूरत है।
– भारत जाति संबंधी नीतियां हैं, विभाग हैं, आयोग हैं, लेकिन ये सब बिना आंकड़ों के काम करते हैं।
– अभी कौन सी जाति पिछड़ी है, इसका अनुमान या तो 1931 के आंकड़ों से लगाया जाता है या मनमाने तरीके से।
———————
4. उत्तर प्रदेश सरकार ने विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को दो करोड़ रुपए से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
a. 3 करोड़
b. 4 करोड़
c. 5 करोड़
d. 10 करोड़
Answer a. 3 करोड़
– इससे पहले वर्ष 2018 में राज्य सरकार ने विधायक निधि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया था।
—————————–
5. हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कितनी रकम का बजट पेश किया?
a. 142343.78 करोड़ रुपये
b. 152343.78 करोड़ रुपये
c. 162343.78 करोड़ रुपये
d. 172343.78 करोड़ रुपये
Answer a. 142343.78 करोड़ रुपये
– मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है. उन्होंने बजट पेश किया।
एक नजर में बजट
2020-21 का अनुमानित बजट 142343.78 करोड़ रुपये।
2019-20 का अनुमानित बजट 1.32 लाख करोड़, संशेाधित 1.41 लाख करोड़।
वर्तमान बजट का संभावित घाटा 15373.95 करोड़ रुपये।
2020-21 में प्रदेश पर कर्ज 198700 करोड़।
2019-20 में प्रदेश पर कर्ज 176832 करोड़।
राजस्व प्राप्तियां- 1 लाख 19 हजार 751 करोड़।
कुल खर्च- 1 लाख 19 हजार 751 करोड़।
वेतन एवं पेंशन पर खर्च – 36012 करोड़।
—————————–
6. शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) कब मनाया जाता है?
a. 1 मार्च
b. 2 मार्च
c. 3 मार्च
d. 4 मार्च
Answer a. 1 मार्च
– इस वर्ष के शून्य भेदभाव दिवस की थीम: ZERO DISCRIMINATION AGAINST WOMEN AND GIRLS
– यह दिन मानव अधिकारों की रक्षा करने, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने, भेदभावपूर्ण कानूनों को हटाने और निष्पक्ष न्याय और समानता सुनिश्चित करने के लिए भी मनाया जाता है।
– खासतौर पर एचआईवी पॉजिटिव लोगों से भेदभाव के खिलाफ संदेश देने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है।
——————————–
7. किस दिन भारत में ‘नागरिक लेखा दिवस’ (Civil Accounts Day) मनाया जाता है?
a. 28 फरवरी
b. 29 फरवरी
c. 01 मार्च
d. 02 मार्च
Answer c. 01 मार्च
– वर्ष 2020 में 44वां नागरिक लेखा दिवस मनाया गया.
——————————
8. मिर्ची महोत्सव किस राज्य में आयोजित होता है?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. छत्तीसगढ़
d. ओडीसा
Answer a. मध्य प्रदेश
– मध्य प्रदेश में खरगौन जिले के कसरावद में अनूठे मिर्ची महोत्सव का आयोजन किया गया।
– मध्य प्रदेश राज्य के निमाड़ और मालवा क्षेत्र (Nimar and Malwa regions) मिर्च के सबसे ज्यादा उत्पादक क्षेत्र हैं।
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री: कमलनाथ.
राज्यपाल: लाल जी टंडन.
——————————-
9. द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जोगिंदर सिंह सैनी का निधन 29 फरवरी 2020 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?
a. क्रिकेट
b. एथलेटिक्स
c. हॉकी
d. घुड़सवारी
Answer b. एथलेटिक्स
– 90 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।
– वह 1970 से 1990 के दशक के बीच कई वर्षों तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच रहे।
– सैनी को 1997 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया था।
– उनका जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले में एक जनवरी 1930 को हुआ था।
——————————–
10. किस भाषा के लेखक रिचर्ड जॉन पैस का निधन 01 मार्च 2020 को हो गया है?
a. अंग्रेजी
b. हिंदी
c. मराठी
d. कोंकणी
Answer d. कोंकणी
– वह 51 वर्ष के थे।
– ‘आरजेपी’ के रूप में साहित्यिक हलकों में विख्यात, उनकी लघु कथाएँ, व्यंग्य लेखन और कविताएँ बहुत लोकप्रिय थीं.
——————————–
11. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राजस्थान में हाल ही में गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए अभियान शुरू किया, इसका क्या नाम है?
a. जननी सुरक्षा योजना
b. स्वस्थ माँ अभियान
c. मातृवंदना योजना
d. सुपोषित माँ अभियान
Answer d. सुपोषित माँ अभियान
– इस अभियान के तहत 1000 गर्भवती महिलाओं को नौ महीने तक पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की किट दी जाएगी.
– इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना है.
—————————–
12. भारतीय रेल ने किस स्टेशन पर अपना पहला “रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स” लॉन्च किया है?
a. सूरत
b. पुद्दुचेरी
c. आसनसोल
d. दरभंगा
Answer c. आसनसोल (पश्चिम बंगाल)
– इस रेस्टोरेंट को दो पुराने कोचों को मोडिफाई करके विकसित किया गया है.
– यह रेस्टोरेंट यात्रियों और वहां के आम लोगों के उपयोग के लिए होगा।
————————–
13. PM मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया, यह कितने किलोमीटर का होगा?
a. 196 किलोमीटर
b. 296 किलोमीटर
c. 396 किलोमीटर
d. 596 किलोमीटर
Answer b. 296 किलोमीटर
कुल लंबाई : 296.070 किलोमीटर
– इसका शिलान्यास 29 फरवरी 2020 को पीएम मोदी ने किया।
– इसकी लागत 14849.09 करोड़ रुपए होगी।
– एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड क्षेत्र को सड़क मार्ग के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ेगा।
————————
14. विश्व उत्पादकता कांग्रेस 2020 का आयोजन 6 से 8 मई को किस देश में होगा?
a. भारत
b. नेपाल
c. जर्मनी
d. रूस
Answer a. भारत
– इसका आयोजन बेंगलुरू में होगा।
– यह कांग्रेस पहली बार 1974 में भारत में आयोजित की गई थी। अब 45 साल बाद यह भारत में होगा।
– वर्ल्ड कन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस द्वारा यह आयोजन होता है।
——————————-
15. रितेश अग्रवाल किस भारतीय स्टार्ट-अप कंपनी के संस्थापक हैं, जो हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 में दुनिया के दूसरे सबसे युवा अरबपति हैं?
a. जेपी होटल्स
b. ओयो होटल्स
c. ओला कैब
d. पेटीएम
Answer b. ओयो होटल्स
– 24 साल की उम्र में उनकी संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
———————————
16. विश्व एनजीओ दिवस कब मनाया जाता है?
a. 27 फरवरी
b. 28 फरवरी
c. 29 फरवरी
d. 1 मार्च
Answer a. 27 फरवरी
– इसका उद्देश्य गैर-सरकारी संगठन (Non-Governmental Organisation) क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा 27 फरवरी 2014 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई थी।
——————————-
17. भारत में पहला राष्ट्रीय ‘प्रोटीन दिवस’ कब मनाया गया?
a. 26 फरवरी को
b. 27 फरवरी को
c. 28 फरवरी को
d. 29 फरवरी को
Answer b. 27 फरवरी को
– भारत प्रोटीन दिवस 2020 की थीम #प्रोटीन मैं क्या है/#ProteinMeinKyaHai है।
– राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल के अधिकार के तहत 27 फरवरी 2020 को भारत प्रोटीन दिवस की शुरुआत की गई।
——————————
18. अपनी गणना से नासा के अंतरिक्ष मिशन को सफल बनाने वाली कैथरीन जॉनसन का निधन 24 फरवरी 2020 को हो गया, वह इनमें से क्या थीं?
a. कंप्यूटर वैज्ञानिक
b. गणितज्ञ
c. अंतरिक्ष वैज्ञानिक
d. इनमें से कोई नहीं
Answer b. गणितज्ञ
– उनका निधन 101 वर्ष की उम्र में हुआ।
– वह अमेरिकी थी।
– जॉनसन की गणना ने ही 1969 में चंद्रमा पर पहले आदमी को भेजने में मदद की थी।
—————————-
19. मास्टरकार्ड ने अजय बंगा को सीईओ पद से हटाकर कौन सी नई जिम्मेदारी दी है?
a. मुख्य वित्त अधिकारी
b. एमडी
c. कार्यकारी अध्यक्ष
d. इनमें से कोई नहीं
Answer c. कार्यकारी अध्यक्ष
– अजय बंगा अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पद से हट जाएंगे और इनकी जगह मुख्य उत्पाद अधिकारी माइकल माइबैश ले लेंगे।
– बंगा ने अप्रैल 2010 में कंपनी के सीईओ का पदभार संभाला था, कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे।
मास्टरकार्ड
स्थापना: 1966;
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएस
——————————-
20. खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन 28 फ़रवरी 2020 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?
a. क्रिकेट
b. एथलेटिक्स
c. हॉकी
d. घुड़सवारी
Answer c. हॉकी
– वह 1968 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
– उनका जन्म 8 अगस्त 1942 को पंजाब में जालंधर जिले के संसारपुर गाँव में हुआ था।
—————————-
21. किस दिन पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की जयंती मनाई जाती है?
a. 29 फरवरी
b. 01 मार्च
c. 02 मार्च
d. 28 फरवरी
Answer a. 29 फरवरी
– उनका जन्म 29 फ़रवरी 1896 को हुआ था।
– वह 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक देश के चौथे प्रधानमंत्री थे।
——————————
22. वेनेजुएला गणराज्य में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
a. अभिषेक सिंह
b. विनय कुमार
c. संदीप कुमार
d. नवीन श्रीवास्तव
Answer a. अभिषेक सिंह
– अभिषेक सिंह वर्तमान में अफगानिस्तान के काबुल में भारत के दूतावास के उप प्रमुख के रूप में सेवारत हैं.
– वह राजीव कुमार नपल का स्थान ग्रहण करेंगे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है.
– वह 2003-बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं.
—————————–
23. राष्ट्रपति यू विन मिंट 26 फरवरी, 2020 को भारत यात्रा पर आये, वे किस देश के राष्ट्रपति है?
a. चीन
b. जापान
c. म्यांमार
d. अमेरिका
Answer c. म्यांमार
– राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ पहली बार भारत यात्रा पर आए।
————————–
24. म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट 26 फरवरी, 2020 को भारत यात्रा पर आये इस यात्रा के दौरान, भारत और म्यांमार ने कितने ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर किए है?
a. पॉंच
b. छ:
c. आठ
d. दस
Answer d. दस
समझौता ज्ञापन:
1) व्यक्तियों में तस्करी की रोकथाम के लिए सहयोग
2) त्वरित प्रभाव परियोजनाओं /QIP के कार्यान्वयन के लिए भारतीय अनुदान सहायता के संबंध में एक समझौता।
3)म्रूक ऊ बस्ती अस्पताल में एक भस्मक के निर्माण के लिए समझौता।
4) राखीन राज्य विकास कार्यक्रम के तहत राखाइन राज्य के पांच कस्बों में सौर ऊर्जा द्वारा बिजली के वितरण के लिए परियोजना समझौता।
5) क्यवानलंग- ओहलफ्यु मार्ग के निर्माण के लिए परियोजना समझौता, राखीन राज्य विकास कार्यक्रम के तहत बुटाहेडौंग टाउनशिप में क्यंग तुंग क्यॉ पांग सड़क का निर्माण।
6) रखाइन राज्य विकास कार्यक्रम के तहत प्री-स्कूलों के निर्माण के लिए एक परियोजना समझौता।
7) टिम्बर और अन्य वन्यजीवों के संयोजन पर सहयोग के लिए समझौता।
8) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) भारत और बिजली और ऊर्जा मंत्रालय के बीच समझौता।
9)भारत के संचार मंत्रालय और म्यांमार के परिवहन और संचार मंत्रालय के बीच समझौता।
10) अन्य समझौता।
———————
25. दिल्ली व तेलंगाना में कोरोना वायरस के नए मामले
– एक दिल्ली और एक केस तेलंगाना में सामने आया है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री है। एक इटली और एक दुबई से आए हैं।
– हर्षवर्धन ने कहा कि इससे पहले भारत में तीन पॉजिटिव मामले कोरोना से आए थे। वह चीन से आए थे। केरल में एडमिट हुए थे। तीनों ठीक होकर घर जा चुके हैं।
– अब भारत में कुल पॉजिटिव मामले पांच हो गई हैं।
– स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि अभी तक पूरी दुनिया में 66 देशों के अंदर कोरोना वायरस के मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 देशों में मौतें हुई हैं। चीन से बाहर 139 मौते हुई हैं, चीन के अंदर 2912 मौतें हुई हैं।
– अब 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
Free PDF One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
Free PDF Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।