यह 3rd June 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. ब्रिटेन में भारत का नया उच्चायुक्त (High-Commissioner) किसे नियुक्त किया गया?
a. संदीप पालीवाल
b. गायत्री आई कुमार
c. राजेंद्र दास
d. अक्षय बंसल
Answer: b. गायत्री आई कुमार
– वह 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
– विदेश मंत्रालय ने 2 जून को यह नियुक्ति की।
– वह कुमार रुचि घनश्याम की जगह लेंगी।
– अब तक गायत्री आई कुमार, बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय यूनियन में बतौर भारतीय राजदूत की सेवाएं दे रही हैं।
– गायत्री कुमार की नियुक्ति ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत ब्रिटेन से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना चाहता है।
——————————-
2. G-7 में किस देश को शामिल करने के डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को कनाडा और UK ने खारिज कर दिया?
a. भारत
b. रूस
c. ऑस्ट्रेलिया
d. साउथ कोरिया
Answer: b. रूस
– दरअसल, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने होने वाली G-7 की समिट को यह कहते हुए टाल दिया था कि इसकी इंपॉर्टेंस मॉर्डन वर्ल्ड के हिसाब से इतनी है नहीं कि इसकी समिट की जाए।
– और इसमें INDIA, रसिया, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया को शामिल करके G-7 का एक्सपेंशन करना चाहिए।
– इसलिए अब यह समिट सितंबर 2020 में होगी।
– G7 : Canada, France, Germany, Italy, Japan, the United Kingdom and the United States
कनाडा ने क्या कहा?
– अब 2 जून को कनाडा के PM जस्टिस ट्रूडो ने कहा है कि ‘कुछ साल पहले (2014 में) क्रीमिया पर चढ़ाई के बाद रूस को जी-7 से निकाल दिया गया था।
– वह अभी भी अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानकों के प्रति असम्मान और अकड़ जारी रखे हुए है।
– इसीलिए वह जी-7 से बाहर है और बाहर ही बना रहेगा।’
ब्रिटेन ने क्या कहा?
– ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम देखेंगे कि अमेरिका क्या प्रस्ताव करता है।
– यह रिवाज है कि जो देश जी-7 की अध्यक्षता करता है वह सम्मेलन में मेहमान के तौर पर कुछ अन्य नेताओं को आमंत्रित करता है।
– वह रूस को समूह में फिर से शामिल होने की अनुमति देने के किसी भी प्रस्ताव को वीटो करेंगे।
– दरअसल, हाल के वर्षों में, यूके का रूस के साथ एक तीखा संबंध रहा है।
– जिसका आरोप 2018 में इंग्लैंड के सैलिसबरी में एक पूर्व रूसी जासूस पर हुए नर्व एजेंट हमले के लिए लगा।
ट्रंप ने पुतिन से बात की
– इधर, ट्रंप ने जी7 को लेकर पुतिन से बात की है।
भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ कोरिया पर विवाद नहीं
– हालांकि India, ऑस्ट्रेलिया और साउथ कोरिया को G-7 में शामिल करने पर किसी अन्य देश ने टिप्पणी नहीं की है।
– इसे इन देशों के पक्ष में ही माना जा रहा है।
रूस ने चीन को शामिल करने का संदेश दिया?
– डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर अब रूस ने अलग रुख अपना लिया है।
– रसियन न्यूज एजेंसी के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि G-7 का विस्तार करना अच्छा है, लेकिन इसमें चीन की मौजूदगी भी जरूरी है।
– चीन के बिना समूह की गंभीर वैश्विक पहलों को लागू करना मुश्किल है।
– मतलब कि रूस अभी डोनाल्ड ट्रंप के ट्रैप में नहीं आना चाहता है और इसी वजह से उसने चीन को भी G-7 में शामिल करने को कहा।
– रूस ने हाल ही में उस समय चीन का साथ भी दिया, जब यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में अमेरिका ने हांगकांग के मामले में चीन के खिलाफ प्रस्ताव लाया था।
ट्रंप ने मोदी को फोन किया
– डेनाल्ड ट्रंप ने 2 जून को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके G7, कोविड-19, WHO, India-China Border Standoff और अन्य मुद्दों पर बात की। इंडियन पीएम ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है।
– तो ऐसा लगता है कि G7 अब G10 में बदल सकता है। तीन देश इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और साउथ कोरिया के शामिल होने से।
——————————–
3. तूफान निसर्ग नाम किस देश के द्वारा दिया गया है?
a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. मालदीव
d. ओमान
Answer: b. बांग्लादेश
बांग्ला भाषा से आया शब्द निसर्ग
– निसर्ग एक बांग्ला भाषा का शब्द है।
– इसका मतलब होता है प्रकृति।
अम्फान नाम किसने दिया था?
– थाईलैंड।
– वह तूफान के लिए दी गई लिस्ट में आखिरी नाम था।
– अम्फान ने भारत के पूर्वी हिस्से पर अटैक किया था।
अब नई लिस्ट बनाई गई, पहला नाम निसर्ग
– दुनिया में तूफानों के नामकरण का सिलसिला 1953 में शुरू हुआ था।
– हालांकि हिन्द महासागर में वर्ष 2004 में चक्रवाती तूफान के नाम रखने की प्रकिया शुरू की गई है।
– वर्ल्ड मीटिरियोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन ने सिस्टम बनाया है कि चक्रवात जिस क्षेत्र में उठ रहा है, उसके आसपास के देश ही उसे नाम देते हैं।
हिन्द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– हिन्द महासागर क्षेत्र के 8 देशों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान और थाईलैंड) ने भारत की पहल पर 2004 से चक्रवाती तूफानों को नाम देने की व्यवस्था शुरू की थी.
– ये देश पहले से ही नाम का लिस्ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन 8 देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है.
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है. किसी भी नाम को दोहराया नहीं जाता है.
कैसे बनता है चक्रवाती तूफान
– चक्रवाती तूफान बनने का सिलसिला समुद्र के गर्म क्षेत्र से शुरू होता है।
– यहां की गर्मी से हवा गर्म होकर अत्यंत कम वायु दाब का क्षेत्र बनाती है।
– फिर ये तेजी से ऊपर उठती है और वहां मौजूद नमी से मिलकर बड़े बादलों का निर्माण करती है।
– इस दौरान नम हवा भी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ती है।
– हवा के साथ मिलकर ये तेजी से घूमती है और तो इसके परिणामस्वरूप मूसलाधार बारिश होती है।
– हिन्द महासागर में ज्यादातर चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में उठते हैं।
– इसकी तुलना में अरब सागर के चक्रवाती तूफ़ान अपेक्षाकृत कमजोर होते हैं।
—————————-
4. किस देश ने नस्लीय असमानता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अपने ही नागरिकों के खिलाफ सेना उतार दी?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. ब्राजील
c. यूएसए
d. दक्षिण अफ्रीका
Answer: c. यूएसए
– ट्रंप प्रशासन ने 17 हजार सैनिकों की तैनाती कर दी है।
– राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हिंसक प्रदर्शनों को घरेलू आतंकवाद करार दिया है।
– अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर अमेरिका में लोगों में भारी गुस्सा है।
-अमेरिका के 140 शहरों तक प्रदर्शन हो रहे हैं, कई जगह कर्फ्यू लगा दिए गए हैं।
– लेकिन इस कर्फ्यू का प्रदर्शन पर कोई असर नहीं है।
-व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने कहा है कि 24 राज्यों में नैशनल गार्ड के करीब 17,000 सैनिकों की तैनाती की गई है।
– उन्होंने कहा, ‘कुल 3,50,000 नैशनल गार्ड उपलब्ध हैं और अराजकता के लिए और कदम उठाए जाएंगे।
– (यूएस में नेशनल गार्ड्स, इंडिया के टेरिटोरियल आर्मी जैसा ही है)
– हालांकि सेना के पूर्व कमांडर्स ने इसका विरोध किया है। कहा है कि अपने ही नागरिक के खिलाफ इस तरह से सेना नहीं उतरनी चाहिए थी।
– दी न्यूयार्क टाइम्स की वेबसाइट देखिए, मेन पेज पर सिर्फ और सिर्फ इसी प्रदर्शन की खबरें हैं।
– फेसबुक, ट्वीटर, नेटफ्लिक्स, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल ने रंगभेद के खिलाफ इस अभियान का समर्थन किया है।
– जुकरबर्ग के चुप रहने पर आलोचना भी हुई है।
——————————-
5. केंद्र सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए हाल ही में कौन सी योजना शुरू की है?
a. पीएम स्वनिधि योजना
b. स्ट्रीट वेंडर्स फंड योजना
c. स्ट्रीट वेंडर्स ड्रीम योजना
d. पीएम आत्मनिर्भर निधि योजना
Answer: a. पीएम स्वनिधि योजना
– पीएम स्वनिधि योजना को भारत सरकार ने 1 जून 2020 को शुरू किया।
– PM SVANidhi या PM Street Vendors Atmanirbhar Nidhi एक क्रेडिट सुविधा योजना है।
– इस योजना के तहत 50 लाख से अधिक शहरी और ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स की मदद की जायेगी।
– इस योजना के अनुसार स्ट्रीट वेंडर्स को 10,000 रुपये का कर्ज दिया जायेगा।
– इस कर्ज को एक साल के भीतर किस्तों के रूप में वापिस लिया जायेगा।
– इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्म निर्भर भारत अभियान पैकेज की घोषणा के दौरान की थी।
——————————
6. विश्व साइकिल दिवस (world bicycle day) कब मनाया जाता है?
a. 2 जून
b. 1 जून
c. 3 जून
d. 4 जून
Answer: c. 3 जून
– विशेषज्ञों और डॉक्टर्स का कहना है कि हर दिन 20 मिनट साइकिल चलाकर इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है।
– साइकिल चलाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
– साइकिल परिवहन का स्वच्छ तथा सस्ता माध्यम है, इससे पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता और बॉडी फिटनेस भी रहती है।
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया हुआ है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला आधिकारिक विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था।
– साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाना है।
——————————-
7. इस्पात मंत्रालय में सचिव का पदभार किसने संभाला?
a. प्रदीप कुमार त्रिपाठी
b. सुनील कोठारी
c. अरुण सिंघल
d. वीएस सचान
Answer: a. प्रदीप कुमार त्रिापाठी
– उन्होंने विनय कुमार का स्थान लिया है जो मई 2020 को सेवानिवृत्त हुए।
– प्रदीप जम्मू कश्मीर कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
– इससे पहले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में विशेष सचिव और स्थापना अधिकारी के पद पर तैनात थे।
—————————-
8. देश के किस राज्य में लगातार बारिश होने के कारण भूस्खलन की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई?
a. असम
b. ओडिशा
c. बंगाल
d. गुजरात
Answer: a. असम
– असम के बराक वैली इलाक़े के तीन अलग-अलग ज़िलों में 2 जून को ये घटना हुई।
– ये राज्य इस समय बाढ़ की चपेट में है।
– दरअसल बराक वैली क्षेत्र में कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी।
– कछार ज़िले में भूस्खलन के कारण सात लोगों की जान गई है।
– हैलाकांदी में सात और बांग्लादेश सीमा से सटे करीमगंज में छह लोगों की मौत हुई।
– असम में आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हुई है।
– जबकि बाढ़ से प्रभावित नलबाड़ी, ग्वालपाड़ा, नागांव, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया ज़िलों के 356 गांवों में लाखों लोग प्रभावित हुए है।
असम
मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
राजधानी: दिसपुर
————————————
9. केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कौन सा पहला ओपन ऑनलाइन गेम्स कोचिंग और एजुकेशन कार्यक्रम लॉच किया है?
a. खेलो इंडिया सीखो इंडिया
b. खेलो इंडिया सिखाओ इंडिया
c. खेलो इंडिया ई-पाठशाला
d. खेलो इंडिया जानकारी लो इंडिया
Answer: c. खेलो इंडिया ई-पाठशाला
– भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिलकर 1 जून को खेलो इस पाठशाला की शुरुआत की ।
– साई ने बताया यह भारत के पहले अब तक के राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन कोचिंग और शैक्षणिक कार्यक्रम है, जोकि जमीनी स्तर पर एथलीटों के लिए शुरू की गई है।
– इस आनलाइन सत्र को शुरू करने का लक्ष्य उन युवा एथलीटों को जानकारी देना है जो कोरोनावायरस के कारण कुछ सप्ताह से एकेडमी में ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं।
– किरण रिजिजू और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वेबिनार के माध्यम से उद्घाटन किया।
——————————–
10. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनियन और उनका परिवार कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए?
a. गिनी
b. दक्षिण अफ्रीका
c. आर्मेनिया
d. इजरायल
Answer: c. आर्मेनिया
– पीएम निकोल पाशिनियन ने 1 जून 2020 को अपने फेसबुक पोस्ट कहा कि उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नही थे।
– 30 लाख की आबादी वाले आर्मेनिया में कोरोना वायरस के अब तक नौ हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
– 130 लोगों की मौत चुकी है।
– यह एशियन कंट्री है।
– मैप में देखिए। ये रहा इंडिया। इधर से पाकिस्तान, ईरान होते हुए यहां पर अर्मेनिया है, छोटा सा देश।
– ईरान, तुर्की, जॉर्जिया और अजरबैजान से घिरा हुआ लैंडलॉक्ड कंट्री।
– कैपिटल : येरेवान
– मुद्रा : अरमेनियन दिरहम
——————————-
11. फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में दुनिया के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ी का नाम बताएं?
a. Cristiano Ronaldo
b. Roger Federer
c. Neymar
d. Lionel Messi
Answer: b. Roger Federer
– फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में Roger Federer टॉप पर है।
– फेडरर के कमाई 106.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।
– इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर 105 मिलियन डॉलर के साथ Cristiano Ronaldo है।
– तीसरे स्थान पर 105 मिलियन डॉलर के साथ Lionel Messi आते है।
– फोर्ब्स 2020 की सौ लोगों की लिस्ट में अकेले विराट कोहली ही भारतीय है।
———————————–
12. फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में दुनिया के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले 100 खिलाडियों की लिस्ट में कौन सा भारतीय भारतीय खिलाड़ी शामिल है?
a. एम.एस धोनी
b. रोहित शर्मा
c. विराट कोहली
d. सचिन तेन्दुलकर
Answer: c. विराट कोहली
– दुनिया के 100 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाडियों की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र क्रिकेटर विराट कोहली हैं।
– इस सूची में कोहली कुल 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर (196.36 करोड़ रुपये) की अनुमानित आय के साथ 66 वें स्थान पर हैं।
– इस लिस्ट में टॉप पर स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर हैं।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
Buy eBooks & PDF