यह 1 से 3 जुलाई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. भारत ने किस देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत अभियान ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ चलाया?
In which country did India launch the relief operation ‘Operation Amistad’ following a devastating earthquake?
a. तुर्किये
b. वेनेजुएला
c. नेपाल
d. फिलिपींस
Answer: b. वेनेजुएला

– दरअसल, 24 जून 2026 की शाम को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए।
– वेनेजुएला में एक सदी से भी अधिक समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था।
– मृतकों की संख्या दो हजार से ज्यादा है, जबकि हजारों लोग घायल हुए।
– यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह तबाह हो गया।
ऑपरेशन अमिस्ताद क्या है?
– यह नाम स्पेनिश शब्द ‘अमिस्ताद’ से लिया गया है , जिसका अर्थ है मित्रता।
– यह नाम संकट के समय में दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र के साथ भारत की एकजुटता को दर्शाता है।
– विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच लंबे समय से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर उनके विचार एक समान हैं। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ, उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर भी सहयोग किया है।

मानवीय आधार पर राहत
– भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान 26 जून की सुबह वेनेजुएला के लिए रवाना हुए, जिनमें मानवीय सहायता और राहत एवं बचाव प्रयासों में सहायता के लिए 41 सदस्यीय बचाव दल शामिल था।
– राहत सामग्री में एक आत्मनिर्भर भारतीय चिकित्सा कार्य दल, एचएडीआर पैलेट और दवाओं से युक्त एक भारतीय सेना फील्ड अस्पताल इकाई, 30 टन राहत सामग्री, छह टन दवाएं और चिकित्सा उपकरण, और दो भीष्म क्यूब पोर्टेबल अस्पताल शामिल थे।
भारत द्वारा चला गए पिछले आपदा राहत अभियान?
– ऑपरेशन अमिस्ताद : जून 2026 में भूकंप से तबाह हुए वेनेजुएला में राहत अभियान
– ऑपरेशन सागर बंधु : 2025 में तूफान ‘दितवाह’ के बाद श्रीलंका में राहत अभियान
– ऑपरेशन ब्रह्मा : 2025 में म्यांमार में भूकंप के बाद राहत अभियान
– ऑपरेशन दोस्त : वर्ष 2023 में तुर्किये में भूकंप के बाद राहत अभियान
– ऑपरेशन मैत्री : वर्ष 2015 : नेपाल में भूकंप के बाद राहत अभियान
– ऑपरेशन रेनबो : श्रीलंका में वर्ष 2004 में आयी सुनामी के बाद राहत अभियान।
– ऑपरेशन कैस्टर : मालदीव में वर्ष 2004 में आयी सुनामी के समय राहत अभियान।
कुछ रेस्क्यू (बचाव) अभियान के नाम
– ऑपरेशन सिंधु (जून 2025) : ईरान और इजरायल में संघर्ष के बीच अपने नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाने के लिए
– ऑपरेशन इंद्रावती (वर्ष 2024) : हैती देश में क्रिमिनल गैंग की हिंसा के दौरान
– ऑपरेशन अजय (वर्ष 2023) : हमास – इजरायल युद्ध के दौरान
– ऑपरेशन कावेरी (वर्ष 2023) : सूडान में गृहयुद्ध के दौरान
– ऑपरेशन गंगा (वर्ष 2022) : यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद
– ऑपरेशन राहत (वर्ष 2015) : यमन में संघर्ष के दौरान
————-
2. किस दक्षिण अमेरिकी देश में जून 2026 में 7.2 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे देशव्यापी इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ?
In which South American country did two powerful earthquakes with magnitudes of 7.2 and 7.5 occur in June 2026, causing significant damage to nationwide infrastructure?
a. चिली
b. ब्राजील
c. वेनेजुएला
d. कोलंबिया
Answer: c. वेनेजुएला
– दरअसल, 24 जून 2026 की शाम को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए।
– वेनेजुएला में एक सदी से भी अधिक समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था।
– मृतकों की संख्या दो हजार से ज्यादा है, जबकि हजारों लोग घायल हुए।
– यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह तबाह हो गया।

भूकंप की कितनी तीव्रता पर कितना असर
रिक्टर स्केल- असर
0 से 1.9 : सिस्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9 : हल्का कंपन।
3 से 3.9 : ट्रक नजदीक से गुजर जाए,ऐसा असर।
4 से 4.9 : विन्डो टूट सकती है और दीवारों पर टंगी कोई चीज गिर सकती है।
5 से 5.9 : सोफे और बक्शे जैसी भारी वस्तु हिल सकती है।
6 से 6.9 : बिल्डिंग की नींव दरक सकती और ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंच सकता है।
7 से 7.9 : बिल्डिंग गिर जाती है और जमीन के अंदर पाइप फट जाते है।
8 ले 8.9 : इमारतें और बड़े पुल गिर जाते है।
9 या उससे अधिक- भीषण तबाही, धरती हिलती हुई और दिखाई देगी, इसके अलावा सुनामी का खतरा।
वेनेजुएला
– राजधानी : काराकास
– राष्ट्रपति : निकोलस मादुरा (अमेरिका की जेल में कैद)
– कार्यवाहक राष्ट्रपति : डेल्सी रोड्रिग्ज
– मुद्रा : वेनेजुएला बोलिवर
– पड़ोसी देश : कोलंबिया, ब्राजील, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो
————
3. विदेश सचिव का नाम बताइए, जिनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने एक साल के लिए (14 जुलाई 2027 तक) बढ़ा दिया?
Name the Foreign Secretary whose tenure has been extended by the Central Government for one year (until July 14, 2027).
a. विनय क्वात्रा
b. एस. जयशंकर
c. हर्षवर्धन श्रृंगला
d. विक्रम मिस्री
Answer: d. विक्रम मिस्री
– केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने फंडामेंटल रूल 56(d) के तहत इनके कार्यकाल को 14 जुलाई 2026 से आगे एक साल (14 जुलाई 2027) के लिए बढ़ा दिया है।
– यह नियम सरकार को कुछ अहम अधिकारियों की सेवा को 60 साल की रिटायरमेंट उम्र के बाद भी बढ़ाने की इजाज़त देता है.
– यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत इस वर्ष (सितंबर 2026) नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है, और ऐसे समय में सरकार राजनयिक रणनीतियों में निरंतरता बनाए रखना चाहती थी।
– इसके साथ-साथ अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता, भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की कोशिशें और बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, जैसे आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और टाले गए भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन आदि की तैयारियां शामिल हैं।
विक्रम मिस्री के बारे में
– 1989 बैच के IFS अधिकारी विक्रम मिस्री देश के इकलौते ऐसे राजनयिक रहे हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग प्रधानमंत्रियों (इंदर कुमार गुजराल, डॉ. मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी) के निजी सचिव के रूप में काम किया है।
– विक्रम मिस्री ने 15 जुलाई, 2024 को विदेश सचिव का पद संभाला था. उन्होंने विनय क्वात्रा की जगह ली थी।
————-
4. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष का नाम बताएं, जिनका कार्यकाल दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया?
Name the Chairperson of the Central Board of Direct Taxes (CBDT) whose tenure has been extended until December 2026.
a. विनोद अग्रवाल
b. अयज विक्रम
c. रवि अग्रवाल
d. आनंद पटेल
Answer: c. रवि अग्रवाल
– केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने यह मंजूरी दी।
– अब रवि अग्रवाल का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2026 तक होगा।
– वह 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) क्या है?
– CBDT : Central Board of Direct Taxes
– यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।
– CBDT ही पूरे आयकर विभाग की प्रशासनिक संस्था है और इसके काम की निगरानी करती है।
– यह भारत में इन्कम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स जैसे सभी प्रत्यक्ष करों (Direct Taxes) से जुड़े मामलों को संभालने वाली देश की सर्वोच्च संस्था है।
– इसका काम भारत में प्रत्यक्ष करों से जुड़ी नीतियों, नियमों और कानूनों को तैयार करना, सुनिश्चित करना कि पूरे देश में आयकर कानून (Income Tax Act) ठीक से लागू हो और टैक्स की चोरी रुके।
– CBDT को केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 (Central Boards of Revenue Act, 1963) के तहत एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) का दर्जा प्राप्त है।
– इसमें एक अध्यक्ष (Chairman) होते हैं, जो भारत सरकार के विशेष सचिव स्तर के अधिकारी होते हैं।
————
5. केंद्र सरकार ने VB-G RAM G अधिनियम 2025 को एक जुलाई 2026 से लागू किया, यह किस कानून की जगह लाया गया है?
The Central Government implemented the VB-G RAM G Act, 2025, effective from July 1, 2026; which law has it replaced?
a. मनरेगा
b. जय श्री राम विधेयक
c. जयमहा रोजगार
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. मनरेगा
– VB-G RAM G अधिनियम 2025 : विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) अधिनियम, 2025
– पहले दिन से ही सुचारू रूप से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए, केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग ₹95,692.31 करोड़ का अंतरिम आवंटन किया है।
प्रमुख बदलाव
– रोजगार गारंटी दिनों का विस्तार : MGNREGA के तहत हर ग्रामीण घराने को 100 दिन रोजगार गारंटी थी। जबकि VB-G Ram G Bill में इसे 125 दिनों तक बढ़ाने का प्रावधान है।
– कृषि मौसम में रोजगार गारंटी में “Pause” : यह बिल पहली बार रोजगार गारंटी के लिये 60 दिवस का अवकाश निर्धारित करता है, बीज बोने और कटाई के प्रमुख कृषि मौसम के दौरान ग्रामीण श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये, इस अवधि में रोजगार स्कीम के तहत काम नहीं कराया जाएगा। इससे किसानों को श्रम उपलब्धता मिलेगी।
– केंद्र-राज्य वित्तीय साझेदारी : पहले MGNREGA में रोजगार की मजदूरी का खर्च पूरा केंद्र सरकार वहन करती थी। जबकि VB-G Ram G Bill में 60:40 का वित्तीय भागीदारी मॉडल लागू होगा (आधिकारिक राज्यों के लिए) और 90:10 मॉडल उत्तर-पूर्व और हिमालयी राज्यों के लिये।
– वित्तीय तरीका : बजट व्यय और अब “श्रम बजट” के बजाय प्रत्येक राज्य के लिए निर्धारित ‘मानक आवंटन’ को आधार पर नियंत्रित किया जाएगा।
– साप्ताहिक मजदूरी भुगतान : प्रस्तावित बिल में मजदूरी साप्ताहिक आधार पर भुगतान का प्रावधान है। यह MGNREGA के 15 दिवस में भुगतान के प्रावधान से भिन्न है।
सम्भावित आलोचनाएँ / चुनौतियाँ
– 60 दिन तक रोजगार का अवकाश गारंटी के मूल सिद्धान्त से टकरा सकता है, क्योंकि अब ‘गारंटी’ 365 दिन खुली नहीं रहेगी।
– राज्यों पर वित्तीय दबाव बढ़ सकता है, विशेषकर कम संसाधन वाले राज्यों में।
– द हिंदू द्वारा किए गए एक विश्लेषण से पता चला है कि राज्यों को 2026-27 में कम से कम ₹51,000 करोड़ खर्च करने होंगे, जबकि उन्होंने 2024-25 में लगभग ₹7,700 करोड़ खर्च किए थे।
————-
6. कौन से वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की PM सनाए ताकाइची ने जुलाई 2026 में भारत की यात्रा की?
Japanese PM Sanae Takaichi visited India in July 2026 to participate in which edition of the India-Japan Annual Summit?
a. 12वें
b. 14वें
c. 15वें
d. 16वें
Answer: d. 16वें

– जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई, 2026 तक भारत की यात्रा पर रहीं।
– प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा थी।
– उन्होंने दिल्ली में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
– इससे पहले 15वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन जापान में हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए PM नरेंद्र मोदी अगस्त 2025 में टोक्यो गए थे।
जापान
– राजधानी : टोक्यो
– सम्राट : नारुहितो
– मुद्रा : जापानी येन
————-
7. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) कब मनाया जाता है?
When is National Doctor’s Day celebrated?
a. 01 जुलाई
b. 30 जून
c. 28 जून
d. 27 जून
Answer: a. 01 जुलाई
– यह दिवस डॉक्टर व पश्चिम बंगाल के दूसरे चीफ मिनिस्टर डॉ बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है।
– उनका जन्म 1 जूलाई 1882 को बिहार में हुआ था, और मृत्यु भी इस दिन जुलाई 1962 में हुई थी।
– डॉ बिधान रॉय 14 साल तक पश्चिम बंगाल के सीएम रहे।
– उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है.
– उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए बंगाल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है.
– उन्हें वर्ष 1961 में भारत रत्न से नवाजा जा चुका है।
– भारत में National Doctor’s Day की शुरूआत सन् 1991 में हुई।
—————
8. विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) कब मनाया जाता है?
When is World UFO Day observed?
a. 2 जुलाई
b. 1 जुलाई
c. 30 जून
d. 29 जून
Answer: a. 2 जुलाई
– UFO (Unidentified flying object) या उड़नतश्तरी भी कहा जाता है।
– UFO के होने या न होने की बहस के बीच साल 2001 से World UFO Day मनाया जा रहा है.
– इसका मकसद है दुनियाभर में UFO और एलियंस की मौजूदगी पर बहस हो और सार्वजनिक तौर पर रिसर्च किए जाए.
– आसमान में दिखने वाली ऐसी कोई भी चीज जो इंसानों ने नहीं बनाई हो और वो कोई प्राकृतिक सिद्धांत (Natural theory) न हो, उसे आमतौर पर UFO कहा जाता है.
– साल 1953 में यूनाइटेड स्टेट्स एयरफोर्स ने इसे UFO का नाम दिया. जिससे इनका रिकॉर्ड रखा जा सके और बाद में रिव्यू किया जा सके. 1940-50 के दशक में इन्हें आम तौर फ्लाइंग डिस्क भी कहा जाता था.
– अमेरिका की बेहद खुफिया जगह ‘एरिया-51’ है।
– कुछ साल पहले तक अमेरिका ऐसी किसी जगह के वजूद से ही इनकार किया करता था.
– लेकिन साल 2013 में अमेरिका ने कुछ दस्तावेजों को सार्वजनिक कर ये मान लिया है कि ‘एरिया-51’ उसका स्पेशल टेस्टिंग एरिया है, जहां UFO जैसी चीजों पर भी टेस्टिंग की जाती है.
—————
9. विश्व खेल पत्रकार दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Sports Journalists Day celebrated?
a. 2 जुलाई
b. 3 जुलाई
c. 4 जुलाई
d. 5 जुलाई
Answer: a. 2 जुलाई
– इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) ने 1994 में विश्व खेल पत्रकार दिवस की स्थापना की।
—————
10. भारतीय वायु सेना के 51वें उप-प्रमुख (VCAS) के रूप में 1 जुलाई 2026 को किसने कार्यभार संभाला है?
Who assumed charge as the 51st Vice Chief of the Air Staff (VCAS) of the Indian Air Force on July 1, 2026?
a. एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह
b. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित
c. एयर मार्शल नागेश कपूर
d. एयर मार्शल तेजिंदर सिंह
Answer: b. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

– एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 1 जुलाई 2026 को भारतीय वायु सेना (IAF) के 51वें उप-प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff – VCAS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
– उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर का स्थान लिया है, जो 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
– महत्वपूर्ण पद: उप-प्रमुख बनने से पहले, वे चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) के रूप में कार्यरत थे।
– उन्होंने मई 2025 में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाया गया सैन्य अभियान) के दौरान तीनों सेनाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
—————-
11. भारतीय थल सेना के नए उप-प्रमुख (VCOAS) के रूप में 1 जुलाई 2026 को किसने कार्यभार संभाला?
Who assumed charge as the new Vice Chief of Army Staff (VCOAS) of the Indian Army on July 1, 2026?
a. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी
b. लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन
c. लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि
d. लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिंद्र कुमार
Answer: b. लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन
– वे भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में ‘महार रेजीमेंट’ (Mahar Regiment) में कमीशन हुए थे। उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों और परिचालन नियोजन (Operational Planning) का व्यापक अनुभव है।
—————
12. भारतीय थल सेना के 31वें सेना प्रमुख (COAS) के रूप में 30 जून 2026 को किसने पदभार ग्रहण किया?
Who assumed office as the 31st Chief of Army Staff (COAS) of the Indian Army on June 30, 2026?
a. जनरल मनोज पांडे
b. जनरल उपेंद्र द्विवेदी
c. जनरल धीरज सेठ
d. जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि
Answer: c. जनरल धीरज सेठ
– जनरल धीरज सेठ ने 30 जून 2026 को जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया है।
– जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 20 दिसंबर 1986 को ‘2 लांसर’ (2 Lancers) बख्तरबंद रेजीमेंट (Armoured Regiment) में कमीशन किया गया था।
– उनके साथ ही 1 जुलाई 2026 को लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने नए उप-प्रमुख (VCOAS) का पद संभाला है, जिससे सेना के शीर्ष नेतृत्व को एक नई टीम मिली है।
Note: – एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के 27वें और वर्तमान नौसेना प्रमुख हैं, जिन्होंने 31 मई, 2026 को कमान संभाली
सशस्त्र बलों में नई नियुक्ति
– एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के उप-प्रमुख (वीसीएएस) के रूप में कार्यभार संभाला
– लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला
– जनरल धीरज सेठ ने 30 जून, 2026 को भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार ग्रहण किया
– एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के 27वें और वर्तमान नौसेना प्रमुख हैं, जिन्होंने 31 मई, 2026 को कमान संभाली



