3 जुलाई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 3 जुलाई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. वर्ष 2023 में किस देश को सबसे ज्‍यादा रेमिटेंस (प्रेषण – प्रवासियों द्वारा अपने परिवार को भेजी जानी वाली रकम) प्राप्‍त हुए?
Which country received the highest number of remittances (money sent by migrants to their families) in the year 2023?

a. भारत
b. मैक्सिको
c. चीन
d. पाकिस्‍तान

Answer: a. भारत

किस देश के प्रवासी लोगों ने अपने देश में सबसे ज्‍यादा रकम भेजी
1. भारत (10 लाख करोड़ रुपए)
2. मैक्सिको (5 लाख करोड़ रुपए)
3. चीन (4 लाख करोड़ रुपए)
4. फिलीपींस (3 लाख करोड़ रुपए)
5. पाकिस्‍तान (2.2 लाख करोड़ रुपए)

– वर्ल्‍ड बैंक लिस्ट से पता चलता है कि कम आय वाले और मध्यम आय वाले देशों के प्रवासियों ने अपने देश पैसे भेजे हैं।

————–
2. वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में प्रवासी भारतीयों ने दुनिया में सबसे ज्‍यादा, भारत को कितनी रकम रेमिटेंस (प्रेषण) भेजी?
According to the World Bank report, in 2023, NRIs sent the highest amount of remittance to India in the world. How much amount is remittance sent to India?

a. $250 बिलियन (₹20 लाख करोड़)
b. $125 बिलियन (₹10 लाख करोड़)
c. $62.5 बिलियन (₹5 लाख करोड़)
d. $31.2 बिलियन (₹2.5 लाख करोड़)

Answer: b. $125 बिलियन (₹10 लाख करोड़)

– वर्ल्‍ड बैंक ने जून 2024 को इसकी जानकारी दी।
– विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों (NRIs) ने वर्ष 2023 में 10 लाख करोड़ रुपए भारत भेजा।
– यह रकम दुनिया में सबसे ज्यादा है।
– इससे पहले वर्ष 2022 में भी प्रवासी भारतीय स्वदेश में पैसे भेजने के मामले में आगे रहे थे। तब 9.28 लाख करोड़ रुपए भारत भेजे गए थे।
– जबकि 2024 में पाकिस्तानियों ने 2.5 लाख करोड़ रुपए भेजे थे।

भारतीयों के पैसे भेजने की वजह
– वर्ल्ड बैंक ने भारतीयों के पैसे भेजने की वजह अमेरिका में बढ़ रही कामगारों की मांग बताया है।
– इसके अलावा मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ रही स्किल्ड और कम स्किल्ड लोगों की डिमांड भी है।
– भारतीय, पश्चिमी देशों के बाद काम की तलाश में सबसे ज्यादा मिडिल ईस्ट जाते हैं।

UAE में UPI लॉन्च होने का असर
– वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा पैसे अमेरिका से आए है।
– इसके बाद 18% UAE से।
– इसमें सबसे ज्यादा तेजी तब आई जब फरवरी 2023 में UAE में UPI से पेमेंट होने लगी। इससे लोगों का भारत में पैसे भेजना आसान हो गया।
– मिडिल ईस्ट में UAE के अलावा भारत में सबसे ज्यादा रुपए सऊदी अरब, कुवैत, ओमान और कतर से आए, जो 2023 में आए रुपए का करीब 11% हिस्सा था।
– वर्ल्ड बैंक ने अनुमान जताया है कि 2024 में ये 3.7% बढ़कर 10.3 लाख करोड़ से आगे निकल जाएगा।
– वहीं, 2025 में ये 4% बढ़कर 10.7 लाख हो जाएगा।

खाड़ी देश प्रवासी श्रमिकों का प्रमुख डेस्टिनेशन
खाड़ी देश प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन बना हुआ है। खास तौर पर भारत, बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, केन्या के श्रमिक खाड़ी देश में जा रहे हैं, जहां वह मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, सिक्योरिटी और घरेलू काम सहित अन्य क्षेत्रों में काम करते हैं।

भारत से दुनियाभर में सबसे ज्यादा संख्या में प्रवासी श्रमिक जाते हैं। इसके साथ ही वे बड़ी संख्या में प्रवासी संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देशों में रहते हैं।

—————
3. उत्‍तर प्रदेश के किस जिले में सत्‍संग के बाद भगदड़ से 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत 2 जुलाई 2024 को हो गई?
In which district of Uttar Pradesh, more than 100 people died in a stampede after a satsang on June 2, 2024?

a. लखनऊ
b. कासगंज
c. हाथरस
d. मऊ

Answer: c. हाथरस

– उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘भोले बाबा’ के सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई।
– फुलरई गांव में 2 जुलाई 2024 की दोपहर करीब 1 बजे हुआ।
– हादसे के बाद अस्पतालों में हालात भयावह हो गए। लाशों का अंबार लग गया।
– 200 से ज्‍यादा लोग घायल हैं। अलग-अलग जिलों के अस्‍पतालों में लोगों को भर्ती करवाया गया है।

बाबा फरार
– हादसे के बाद भोले बाबा अंडरग्राउंड हो गया। पुलिस रातभर छापेमारी करती रही।
– पुलिस मैनपुरी में बाबा के आश्रम में पहुंची। लेकिन वहां बाबा नहीं मिला।
– 22 आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है लेकिन इसमें बाबा का नाम नहीं है।

ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत
इधर, एटा में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही रजनेश (30) को हार्ट अटैक आ गया। साथी उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। हालांकि, एटा SSP ने सिपाही की मौत की वजह बीमारी बताई है।

ऐसे हुआ हादसा
– प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्संग के बाद श्रद्धालु बाबा के काफिले के पीछे उनकी चरण रज लेने के लिए दौड़े।
– भीड़ को काबू में करने के लिए पानी की बौछारें फेंकी गई।
– लोग फिसले और जमीन पर गिरे, फिर एक-दूसरे को रौंदते हुए निकल गए। हादसे के बाद भोले बाबा फरार हो गया।

कौन है भोले बाबा
– भोले बाबा का असली नाम सूरज पाल है।
– वह एटा का रहने वाला है।
– करीब 25 साल से सत्संग कर रहा है।
– पश्चिमी UP के अलावा राजस्थान, हरियाणा में भी अनुयायी हैं।
– भोले बाबा का आश्रम 30 एकड़ में है।
– उसने खुद की आर्मी बना रखी है।
– यौन शोषण समेत 5 मुकदमे दर्ज हैं।
– यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल रहते हुए यौन शोषण का आरोप लगा तो उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
– जेल भी गया। बाहर आया तो नाम और पहचान बदल ली।

मॉर्डन लुक अपनाया
– भोले बाबा किसी अन्य बाबा की तरह भगवा पोशाक नहीं पहनता।
– वह अपने सत्संग में थ्री पीस सूट और रंगीन चश्मे में नजर आता है।
– सूट और बूट का रंग हमेशा सफेद होता है।
– कई बार कुर्ता-पैजामा और सिर पर सफेद टोपी भी लगाकर सत्संग करने पहुंचता है।

बाबा का दावा- नौकरी छोड़ने के बाद भगवान से साक्षात्कार हुआ
– भोले बाबा अपने समागम में दावा करता है- 18 साल की नौकरी के बाद 90 के दशक में उसने VRS ले लिया। उसे नहीं मालूम कि सरकारी नौकरी से अध्यात्म की ओर खींचकर कौन लाया? VRS लेने के बाद भगवान से साक्षात्कार हुआ।

————-
4. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Co-operative Day) कब मनाया जाता है?
When is International Co-operative Day celebrated?

a. 3 जुलाई
b. 2 जुलाई
c. 1 जुलाई
d. 31 जून

Answer: c. 1 जुलाई

2024 की थीम:
– सहकारी समितियां सभी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर रही हैं।
– Cooperatives Building a Better Future for All.

– अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारी उद्यमों के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए दुनिया के सभी व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को एक साथ लाता है।

————-
5. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) कब मनाया जाता है?
When is National Doctor’s Day celebrated?

a. 01 जुलाई
b. 30 जून
c. 28 जून
d. 27 जून

Answer: a. 01 जुलाई

– यह दिवस डॉक्‍टर व पश्चिम बंगाल के दूसरे चीफ मिनिस्‍टर डॉ बिधान रॉय के सम्‍मान में मनाया जाता है।
– उनका जन्‍म 1 जूलाई 1882 को बिहार में हुआ था, और मृत्‍यु भी इस दिन जुलाई 1962 में हुई थी।
– डॉ बिधान रॉय 14 साल तक पश्चिम बंगाल के सीएम रहे।
– उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है.
– उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए बंगाल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है.
– उन्‍हें वर्ष 1961 में भारत रत्‍न से नवाजा जा चुका है।
– भारत में National Doctor’s Day की शुरूआत सन् 1991 में हुई।

————-
6. राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Postal Employees Day celebrated?

a. 1 जुलाई
b. 2 जुलाई
c. 4 जुलाई
d. 5 जुलाई

Answer: a. 1 जुलाई

– भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस मनाया जाता है।
– यह दिन भारतीय डाक के कर्मचारियों को समर्पित होता है।
– भारत में 1977 में भारतीय डाक सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।

————-
7. नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे कब मनाया जाता है?
When is National Chartered Accountants Day celebrated?

a. 30 जून
b. 2 जुलाई
c. 1 जुलाई
d. 3 जुलाई

Answer: c. 1 जुलाई

– इस दिवस को इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के रूप में मनाया जाता है।
– 1 जुलाई, 1949 को ICAI को संसद में पास एक एक्ट के तहत स्थापित किया गया था।
– इस दिन को नेशनल सीए डे के नाम से भी जाना जाता है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया
मुख्यालय: नई दिल्ली

————-
8. अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Plastic Bag Free Day observed?

a. 2 July
b. 3 July
c. 4 July
d. 30 June

Answer: b. 3 July

– इस दिन का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दों और प्राकृतिक पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरुकता फैलाना है.
– प्लास्टिक पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती है।
– एक प्‍लास्टिक बैग को नष्‍ट में 100 से 500 साल लग सकते हैं।

————–
9. प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया?
Who has been appointed the new President of Professional Golf Tour of India (PGTI)?

a. कपिल देव
b. एचआर श्रीनिवासन
c. ज्योति रंधावा
d. शिव कपूर

Answer: a. कपिल देव

– 1983 की क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव एचआर श्रीनिवासन की जगह लेंगे।
– कपिल खुद एक बेहतरीन गोल्फ़र हैं और उन्होंने सीनियर एमेच्योर स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है।
– पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह मुंडी ने इस बारे में बताया।

पीजीटीआई
– वर्ष 2006 में गठित पीजीटीआई, भारत में स्थित पुरुषों के लिए एक प्रोफेशनल गोल्फ टूर है।

————–
10. 12वें विश्व हिंदी सम्मान से किसे सम्मानित किया गया?
Who was honoured with the 12th Vishva Hindi Samman?

a. डॉ. उषा ठाकुर
b. गीतांजलि श्री
c. अरुंधति रॉय
d. मालती कश्‍यप

Answer: a. डॉ. उषा ठाकुर

– नेपाल में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित हिंदी संवाद कार्यक्रम में हिंदी साहित्य के विकास में डॉ. उषा के योगदान के लिए उन्‍हें 12वें विश्व हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया।
– उन्होंने हिंदी और नेपाली में 40 से अधिक साहित्य का अनुवाद किया है।
– यह पुरस्कार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।
– 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन 2023 में फिजी में आयोजित किया गया था। डॉ. उषा तब शामिल नहीं हो सकीं, इसलिए उन्हें काठमांडू के त्रिभुवन विवि में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया गया।

————–
11. किस देश द्वारा आयोजित दुनिया के सबसे बड़े नौसैन्‍य अभ्‍यास रिमपैक-24 में भारत सहित 29 देशों ने हिस्‍सा लिया?
29 countries including India participated in the world’s largest naval exercise RIMPAC-24 organized by which country?

a. India
b. France
c. Japan
d. USA

Answer: a. 29 देश

– अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में, 27 जून से 7 जुलाई 2024 तक चलने वाली नेवल एक्सरसाइज हार्बर फेज में 29 देश हिस्‍सा ले रहे हैं।

– इसमें शामिल होने दक्षिण चीन सागर और उत्तरी प्रशांत महासागर में तैनात भारत का मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक ऑफ द पैसिफिक पर्ल हार्बर पहुंचा।
– आईएनएस शिवालिक 6000 टन वजनी गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे देश में ही डिजाइन और निर्मित किया गया है।

– रिमपैक-24 के समुद्री चरण को तीन उप-चरणों में बांटा गया है।
– इसका समापन थिएटर स्तर पर बड़े बलों के सामरिक अभ्यास के साथ होगा।
– इस एक्‍सरसाइज में एयरक्राफ्ट कैरियर बैटल ग्रुप, पनडुब्बियां, समुद्री टोही विमान, मानव रहित हवाई जहाज, दूर से संचालित सतही जहाज और बहुराष्ट्रीय नौसेनाओं की स्पेशल फोर्सेज के साथ जॉइंट ऑपरेशंस समेत एंफीबियस फोर्स लैंडिंग ऑपरेशन भी होंगे।
– रिमपैक-24 नेवल एक्सरसाइज का उद्देश्य ट्रेनिंग के जरिए मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना है।

————–

PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *