यह 1st to 3rd July 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. दुनिया का सबसे युवा शतरंज ‘ग्रैंड मास्टर’ का खिताब, भारतीय मूल के किस खिलाड़ी को मिला?
a. डी गुकेश
b. दिव्येंदु बरुआ
c. प्रवीण थिप्से
d. अभिमन्यु मिश्रा
Answer: d. अभिमन्यु मिश्रा
– 30 जून 2021 को उनके नाम का एलान किया है।
– भारतीय मूल के अमेरिकी अभिमन्यु मिश्रा शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये हैं।
– अभिमन्यु ने 12 साल, चार महीने और 25 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की।
– उन्होंने वर्ष 2002 में सर्गेई कारजाकिन द्वारा बनाए गए 12 साल और सात महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 19 साल से चला आ रहा था।
– अभिमन्यु मिश्रा का जन्म 5 फरवरी, 2009 अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ था।
– इससे पहले वह नवंबर 2019 में अभिमन्यु (10 साल, 9 माह, 3 दिन) दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे।
– वह ने बुडापेस्ट में अपना तीसरा जीएम मानदंड हासिल किया।
– उन्होंने 15 वर्षीय भारतीय जीएम लियोन ल्यूक मेंडोंका को हराकर नौ राउंड में 2600 से अधिक प्रदर्शन रेटिंग हासिल की, जो एक जीएम (ग्रैंड मास्टर) मानदंड है।
– आपको बता दें कि ग्रैंड मास्टर का खिताब वैश्विक शतरंज संगठन FIDE खिलाड़ियों को देता है।
अभिमन्यु मिश्रा
– अभिमन्यु की मां स्वाती मिश्रा मूलत: आगरा की हैं और पिता हेमंत मिश्रा, भोपाल से हैं।
– हालांकि सालों पहले वे दोनों अमेरिका चले गए थे। हेमंत सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
– ढाई साल की उम्र में ही अभिमन्यु के पिता हेमंत ने उसकी मुलाकात चेस से कराई थी।
– 5 साल की उम्र तक अभिमन्यु अपने पिता तक को हराने लगा. स्थानीय टूर्नामेंट में भी वो खिलाड़ियों को मात देने लगा था।
———————–
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस पड़ोसी देश को वर्ष 2021 में मलेरिया फ्री घोषित किया है?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. श्रीलंका
d. बांग्लादेश
Answer: b. चीन
– WHO ने 29 जून 2021 को चीन को मलेरिया फ्री घोषित कर दिया है।
– कई संगठन जैसे, एशिया पैसिफिक लीडर्स मलेरिया एलायंस (APLMA), एशिया पैसिफिक मलेरिया एलिमिनेशन नेटवर्क (APMEN) और उनके सहयोगी आरबीएम पार्टनरशिप ने भी चीन को मलेरिया फ्री माना है।
– वर्ष 1940 में चीन में इस संक्रमित बीमारी से तीन करोड़ लोग बीमार पड़े थे।
– लेकिन पिछले चार सालों से चीन में स्वदेशी मलेरिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
– WHO के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चीन को मलेरिया फ्री का सर्टिफिकेट जारी किया।
– WHO Western Pacific Region में चीन पहला देश है जिसे 3 दशकों से अधिक समय में मलेरिया मुक्त certificate जारी किया गया है।
– इस स्थिति को हासिल करने वाले क्षेत्र के अन्य देशों में ऑस्ट्रेलिया (1981), सिंगापुर (1982) और ब्रुनेई दारुस्सलाम (1987) शामिल हैं।
कैसे मिलता है मलेरिया फ्री सर्टिफिकेट
– जिस देश में लगातार तीन सालों से मलेरिया का कोई केस सामने नहीं आया हो, वो WHO में अप्लाई कर सकता है।
– चीन दुनिया का 40वां देश बन गया है, जिसे WHO से ये प्रमाण पत्र मिला है।
ये देश भी डिक्लेयर किए मलेरिया फ्री-
– अल्सलबाडोर (2021)
– अल्जीरिया (2019)
– अर्जेंटीना (2019)
– परागुआ (2018)
– उज्बेकिस्तान (2018)
दुनिया का आंकड़ा-
– वर्ष 2000 में दुनिया के 7.36 लाख लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा था।
– वहीं वर्ष 2018 में ये आंकड़ा 4.11 लाख और 2019 में 4.09 लाख हो गया था।
– मलेरिया से होने वाली 90 फीसदी मौतें अफ्रीका में हुई।
भारत में मलेरिया-
– भारत, दुनिया का चौथा ऐसा देश है जहां मलेरिया से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं।
– WHO की वर्ष 2001 में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 20.9 लाख मामले दर्ज किए और 1,005 लोगों की मौत हुई।
– वर्ष 2014 में 11 लाख मामले दर्ज किए गए हैं।
मलेरिया किससे फैलता है-
– मलेरिया एक संक्रामक रोग है।
– प्लाजमोडियम प्रोटोजोआ परजीवी (protozoan parasite) से फैलने वाला रोग है, जिसका वाहक मादा एनाफिलीज मच्छर होता है।
—————————
3. अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism) कब मनाया जाता है?
a. 29 जून
b. 30 जून
c. 28 जून
d. 27 जून
Answer: b. 30 जून
– भारतीय लोकतंत्र में संसद जनता की सर्वोच्च संस्था है।
– 30 जून 1889 में अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union) की स्थापना हुई थी।
– इसके बाद इसी दिन को वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने प्रस्ताव लाकर मनाने का फैसला लिया।
अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union (IPU)
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
स्थापना: 1889
—————————-
4. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) कब मनाया जाता है?
a. 28 जून
b. 29 जून
c. 30 जून
d. 1 जुलाई
Answer: c. 30 जून
– वैसे इस दिन को मनाने का उद्देश्य हमारे ब्रह्मांड (universe) के निर्माण में क्षुद्रग्रहों (उल्कापिंड) की भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है।
– UN ने दिसंबर 2016 में 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव दिया था।
30 जून को ही क्यों मनाया जाता है यह दिवस
– 30 जून 1908 की सुबह रूस की तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था।
– यहां पर क्षुद्रग्रह, जो आग का बहुत बड़ा गोला बन गया था वह हवा में फट गया।
– इसने जापान के हिराशिमा एटॉमिक बम से 185 ग्रुना एनर्जी पैदा की थी।
– 1908 के विस्फोट ने साइबेरिया के 2000 स्क्वायर किलोमीटर के जंगल को नष्ट कर दिया था।
– बड़े इलाके का का जंगल जल गया।
– लगभग आठ करोड़ पेड़ गिर गए थे या समतल हो गए थे।
– तब धरती कांप उठी थी। 5 रिक्टर स्केल का भूकंप आया।
– 60 किलोमीटर दूर स्थित सिटी की खिड़कियां टूट गई थी।
– 500 किलोमीटर तक हलचल हुई थी।
– इस घटना के प्रतीक के तौर पर 30 जून को अंतरर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह (उल्कापिंड) दिवस मनाया जाता है।
क्या होता है एस्टॉरायड
– सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के बीच में बहुत से ऐसे खगोलीय पिंड हैं, जो अपने आकार में ग्रहों से छोटे और उल्का पिंडो से बड़े होते हैं।
– ये सौर प्रणाली के निर्माण के समय बने चट्टानी पिंड हैं!
– जिसे एस्टॉरायड कहा जाता है।
– जब कोई एस्टॉरायड सूर्य का चक्कर लगाने के बाद पृथ्वी पर गिरकर बच जाता है तो उसे उल्का पिंड कहते हैं।
– पहले एस्टॉरायड की खोज साल 1801 में खगोलशास्त्री गुइसेप पियाज़ी ने की।
– कई एस्टॉरायड (क्षुद्रग्रहों) का आकार इतना बड़ा होता है कि वे पूरी पृथ्वी को भी नष्ट कर सकते हैं।
– डायनासोर युग के अंत के लिए कहा जाता है कि एक बहुत बड़ा ऐस्टरॉइड धरती से टकराया था जिससे पैदा हुए विस्फोट ने इन विशालकाय जानवरों का वजूद खत्म कर दिया। … इसके परिणामस्वरूप पूरी धरती नाटकीय रूप से ठंडी हो गई और पूरे एक दशक तक इसी स्थिति में रही। उन हालात में अधिकतर जीवों की मौत हो गई।
भारत में भी क्षुद्रग्रह (उल्कापिंड) से बनी झील है
– यह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यहां पर एक स्टेरॉयड 50 हजार साल पहले गिरा था। उसकी रफ्तार 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी।
– इससे गहरा गड्ढा हुआ और झील का निर्माण हो गया।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्यास (Diameter) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खरा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्सीजन सामान्य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।
– हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 की रिपोर्ट के अनुसार IIT बांबे ने 2019 में एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया था कि लोनार झील में मौजूद मिनिरल, चांद की चट्टान में मौजूद (मिनिरल) खनिज के समान है।
– वर्ष 2020 में इसकी चर्चा काफी हुई थी।
– इस लेक के पानी का रंग हरा से गुलाबी हो गया था।
– बाद में पता चला कि यह हैलोआर्किया नाम के माइक्रोब्स (सूक्ष्मजीव) की वजह से ऐसा हुआ था। यह पिंक प्रिगमेंट रेड्यूस करते हैं।
—————————-
5. पहली भारतीय महिला क्रिकेटर का नाम बताएं, जो डोप टेस्ट में फेल हो गई और चार साल का प्रतिबंध लगा?
a. शैफाली वर्मा
b. दीप्ती शर्मा
c. स्मृति मंधाना
d. अंशुला राव
Answer: d. अंशुला राव
– नेशनल एंटी डोप एजेंसी (नाडा) ने अंशुला राव पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
– मध्यप्रदेश की अंशुला डोप टेस्ट में फेल होने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं।
– मार्च 2020 में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड ’19- नॉरएंड्रोस्टेरोन का सेवन किया था।
– उसने बाद से ही उन्हें प्रतिबंधित किया गया।
– अंशुला 2019-20 सत्र में अंडर 23 टूर्नामेंट में खेली थीं।
————————–
6. इंडियन फेडरेशन ऑफ़ यूनाइटेड नेशन एसोसिएशन (IFUNA) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
a. अवनीश अग्रवाल
b. यतीश लवानियां
c. शंभू नाथ श्रीवास्तव
d. विनोद शर्मा
Answer: c. शंभू नाथ श्रीवास्तव
– इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश (former judge) और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शंभू नाथ श्रीवास्तव को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– इंडियन फेडरेशन ऑफ़ यूनाइटेड नेशन एसोसिएशन, संयुक्त राष्ट्र और इसकी विशेष एजेंसियों के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए एक गैर-लाभकारी संगठन है।
– IFUNA को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के साथ विशेष सलाहकार का दर्जा प्राप्त है।
————————–
7. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला मानवरहित गगनयान मिशन कब लॉच होगा?
a. जनवरी 2022
b. दिसंबर 2021
c. नवंबर 2021
d. दिसंबर 2023
Answer: b. दिसंबर 2021
– ISRO का ये पहला मानवरहित गगनयान मिशन दिसंबर 2020 में लॉच होना था।
– लेकिन कोविड-19 की वजह से इसे एक साल के लिए डिले कर दिया गया।
– डिजाइन, विश्लेषण (Analysis) और डॉक्यूमेंटेशन से जुड़े काम ISRO की तरफ से किए जाते हैं।
– इस गगनयान कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यान के जरिये मानव को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना, उन्हें धरती पर सुरक्षित वापस लाने की क्षमता का प्रदर्शन करने का है।
– इसरो कुछ उपकरणों की आपूर्ति में फ्रांस, रूस और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसियों की भी मदद ले रहा है।
– इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा था, भारत में उद्योग के बंद रहने से उपकरणों की सप्लाई पर असर हुआ, लेकिन हम अब भी भारत सरकार के तय किए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
चार भारतीय अंतरिक्ष यात्री ट्रेनिंग हासिल किए
– इस मिशन के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) रूस में पहले ही ट्रेनिंग ले चुके हैं।
– केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा था कि पहला मानव रहित मिशन दिसंबर 2021 में और दूसरा मानव रहित मिशन वर्ष 2022-23 में लॉच करने की योजना है।
– आपको बता दें कि इस गगनयान कार्यक्रम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में की थी।
————————–
8. केंद्र सरकार ने नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
a. एक साल
b. दो साल
c. छह माह
d. तीन माह
Answer: a. एक साल
– नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत को 29 जून 2021 से सेवा विस्तार एक साल के लिए दिया गया है।
– कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, उन्हें जून 2022 तक का सेवा विस्तार दिया गया है।
– 65 वर्षीय अमिताभ कांत को इस पद पर कार्यकाल में तीसरी बार विस्तार दिया गया है।
– 1980 बैच के आईएएस ऑफिसर अमिताभ कांत ने मेक इंन इंडिया’, स्टार्टअप इंडिया, इंक्रेडिबल इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
– वह केरल काडर के पूर्व आईएस अधिकारी हैं उन्हें वर्ष 2016 में 2 साल के लिए नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया गया था।
————————–
9. विश्व सोशल मीडिया दिवस कब मनाया जाता है?
a. 30 जून
b. 29 जून
c. 28 जून
d. 27 जून
Answer: a. 30 जून
– विश्व सोशल मीडिया दिवस का उद्देश्य सोशल मीडिया संचार के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कैसे उभरा जाए, इस बारे में बताना है।
– कोरोना महामारी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जनता के लिए हेल्पलाइन बनकर सामने आया है.
– एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 7.6 प्रतिशत बढ़ी है।
– जो अब 4.72 अरब तक पहुंच गई है, अब दुनिया की कुल आबादी के 60 प्रतिशत के बराबर सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं।
– विश्वभर में पहली बार 30 जून 2010 को विश्व सोशल मीडिया दिवस मनाया गया था।
– वर्ष 1997 में पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिक्सडिग्री लॉन्च किया गया था।
————————-
10. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में अब किस देश को शामिल किया गया है?
a. हैती और माल्टा
b. दक्षिण सूडान और फिलीपींस
c. फिलीपींस और भारत
d. a और b
Answer: d. a और b (हैती, माल्टा, दक्षिणी सूडान और फिलीपींस)
– पाकिस्तान पहले से FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल है।
– अब, इनको वर्ष में तीन बार FATF को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जरूरत होगी।
– फिलीपींस को वर्ष 2005 में FATF की ब्लैकलिस्ट से हटा दिया गया था।
– इसे पहले 2000 में FATF की ब्लैकलिस्ट में शामिल किया गया था।
– पाकिस्तान को भी अभी तक बढ़ी हुई निगरानी के साथ FATF की ग्रे लिस्ट में रखा गया है।
– वर्ष 2018 में ग्रे लिस्ट में रखे जाने के बाद से पाकिस्तान को करीब 38 बिलियन अमरीकी डालर का नुकसान हो रहा है।
FATF ग्रे लिस्ट क्या है?
– FATF ग्रे लिस्ट वह सूची है, जिसमें बढ़ी हुई निगरानी के तहत क्षेत्राधिकार रखे जाते हैं।
– FATF ग्रे लिस्ट के तहत क्षेत्राधिकार FATF के साथ सक्रिय रूप से काम करते हैं, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लड़ने के लिए उनके शासन में रणनीतिक कमियों को दूर किया जा सके।
FATF ब्लैकलिस्ट-
– FATF ब्लैकलिस्ट उन देशों की सूची है, जिन्हें FATF द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में असहयोगी के रूप में देखा गया है।
फिलीपींस के राष्ट्रपति- रोड्रिगो दुतेर्ते.
राजधानी- मनीला.
मुद्रा- फिलीपीन पेसो.
————————–
11. मलयालम मूवीज के निर्देशक (director) सिवन का निधन 24 जून 2021 को हो गया, उन्हें कितनी बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था?
a. एक बार
b. तीन बार
c. दो बार
d. पांच बार
Answer: b. तीन बार
– निर्देशक और छायाकार (cinematographer) सिवन केरल के रहने वाले थे।
– 89 साल के सिवन एक लोकप्रिय स्टिल फोटोग्राफर थे।
– उनके बेटे संगीत सिवन भी एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं।
– मलयालम फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत चेमीन नामक फिल्म (1965) से की।
– उनकी लोकप्रिय फिल्मों में अभयम, यगम, केशु, कोचू कोचू मोहंगल, ओरु यात्रा हैं।
————————–
12. नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे (National Chartered Accountants Day-CA) कब मनाया जाता है?
a. 2 जुलाई
b. 1 जुलाई
c. 3 जुलाई
d. 4 जुलाई
Answer: b. 1 जुलाई
– बता दें कि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 1 जुलाई, 1949 को संसद के एक कानून से अस्तित्व में आया था।
– इसलिए सीए दिवस 1 जुलाई को मनाया जाता है।
– पूरे देश में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्मानित करने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
मुख्यालय- नई दिल्ली
ICAI के अध्यक्ष- सीए निहार एन जंबुसरिया.
————————–
13. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day) कब मनाया जाता है?
a. 3 जुलाई
b. 2 जुलाई
c. 1 जुलाई
d. 30 जून
Answer: c. 1 जुलाई
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान देना है।
– विशेषकर कोरोना महामारी के दौर में डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना देश सेवा में लगे हुए है।
– भारत में वर्ष 1991 से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।
– भारत के महान डॅाक्टर विधानचंद्र राय का जन्म 01 जुलाई 1882 को बिहार के पटना के खजांची में हुआ था जो पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे।
– डॅा विधानचंद्र राय की याद में ही हर साल डाक्टर्स डे मनाया जाता है।
2021 की थीम- ‘Building a fairer, healthier world.
————————–
14. अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस (International Day of the Seafarer) किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 12 मार्च
c. 19 अगस्त
d. 25 जून
Answer: d. 25 जून
– इस दिन अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार, नागरिक समाज और विश्व अर्थव्यवस्था में नाविकों के योगदान का जश्न मनाया है।
– अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1948 में जिनेवा सम्मेलन के दौरान एक समझौते के माध्यम से की गई थी।
———————-
15. हेमिस महोत्सव किस केंद्र शासित प्रदेश (UT) में मनाया जाता है?
a. जम्मू-कश्मीर
b. लद्दाख़
c. पुदुचेरी
d. नई दिल्ली
Answer: b. लद्दाख़
– दो दिवसीय हेमिम महोत्सव लद्दाख़ में 20 और 21 जून 2021 को मनाया गया।
– ये महोत्सव लद्दाख़ और तिब्बती समुदाय के लोगों की ओर से मनाया जाता है।
– इस त्योहार को गुरु पद्मसंभव की जयंती माना जाता है जिन्हें दूसरे बुद्ध के रूप में जाना जाता है।
– महोत्सव के लिए लोग लद्दाख के सबसे बड़े बौद्ध मठ हेमिस मठ के प्रांगण में इकट्ठा होते हैं।
– इसमें नकाब पहनकर लोग डांस करते हैं, यही लद्दाख़ के इस हेमिम महोत्सव का आकर्षण होता है।
लद्दाख़ की राजधानी- लेह
lieutenant governor- राधाकृष्ण माथुर
————
16. पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में टॉप रैंक किस खिलाड़ी को मिली?
a. सुनील छेत्री
b. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
c. लियोनल मैसी
d. पेले
Answer: b. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
– पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में संयुक्त शीर्ष स्कोरर बन गए हैं।
– 23 जून 2021 को बुडापेस्ट के पुस्कस एरिना में यूरो 2020 कप में ये उपलब्धि हासिल की।
– रोनाल्डो ने फ्रांस के खिलाफ दो गोल किए, अब उनके पास पुर्तगाल के लिए 176 मैचों में 109 गोल का रिकार्ड है।
– वह ईरान के दिग्गज अली डेई के साथ बंधे हुए हैं।
– जिन्होंने वर्ष 1993 और 2006 के बीच 149 मैचों में 109 बार स्कोर किया था।
————
17. किस देश ने टीवी व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिन के समय में जंक फ़ूड के विज्ञापन पर रोक लगाने को फैसला किया?
a. ब्रिटेन
b. भारत
c. चीन
d. जापान
Answer: a. ब्रिटेन
– ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार ने बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है।
– ब्रिटिश अखबार द गार्जियंस के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक टीवी पर जंक फूड के विज्ञापन प्रसारित करने पर रोक होगी।
– जंक फूड विज्ञापनों से जुड़े ये नियम वर्ष 2023 से लागू होंगे।
– बच्चों का हानिकारक भोजन से कम से कम सामना हो, इस नियम का यही मकसद है।
– नए नियम टीवी, ब्रिटेन में मांग आधारित कार्यक्रमों पर लागू रहेंगे।
– इसके साथ-साथ रोक ऑनलाइन माध्यम पर भी लागू रहेगी।
– ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की जो चर्चिल ने कहा कि हम बच्चों की सेहत में सुधार और मोटापे से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here