3 January 2026 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 3 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति का नाम बताएं, जिन्‍हें अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदी बनाने का दावा डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया?
Name the Venezuelan president whom Donald Trump claimed was captured by American soldiers?

a. रॉबर्ट डिसूजा
b. मारिया कोरिना मचाडो
c. निकोलस मादुरो
d. एना कोरिना सोसा

Answer: c. निकोलस मादुरो

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 3 जनवरी 2026 को दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है।
– ट्रम्प ने कहा कि वे देश छोड़ कर भाग रहे थे, लेकिन अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
– ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सफलतापूर्वक बड़े पैमाने पर हमला किया है, जिन्हें उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है।”
– इससे पहले अमेरिका ने 2 और 3 जनवरी की रात को वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत 4 शहरों को निशाना बनाया।
– इनमें काराकास के अलावा मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा शामिल हैं।
– अमेरिका ने इन राज्यों के सैन्य ठिकानों पर 7 हवाई हमले किए।
– वेनेजुएला सरकार ने इसे “साम्राज्यवादी हमला” करार दिया और नागरिकों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।

ट्रंप के दावे से पहले मादुरो ने क्‍या कहा
– ट्रंप के बयान के पहले और अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बयान जारी कर कहा कि हमलों का डटकर जवाब दिया जाएगा।
– मादुरो ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है।
– उन्होंने कहा कि अमेरिका तख्तापलट करना चाहता है, ताकि वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा कर सके।

ट्रंप की नजर वेनेजुएला पर
– 2025 के आखिरी 4 महीने में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की 35 नावों हमले किए हैं।
– इसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अमेरिका का दावा है कि वे ड्रग तस्करी में शामिल थीं।​​​​​​​

विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो
– विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्‍कार मिला था।
– खबरें हैं कि अमेरिका उन्‍हें वेनेजुएला की राष्‍ट्रपति बनाना चाहता है।

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे ज्‍यादा तेल भंडार
– अनुमान के हिसाब से वेनेज़ुएला के पास इतना प्रमाणित कच्चा तेल है, जिससे वह दुनिया में सबसे ऊपर है। करीब 18 % से ज़्यादा वैश्विक सिद्ध तेल भंडार यहीं स्थित हैं।
– लगभग 300 + अरब बैरल तेल के रिज़र्व के साथ, वेनेज़ुएला दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार वाला देश है
– इस विशाल भंडार के बावजूद वेनेज़ुएला आज उतना तेल नहीं निकालता जितना इसे निकालना चाहिए — उत्पादन विभिन्न राजनीतिक, तकनीकी और निवेश संबंधी बाधाओं की वजह से कम है।

तेल कंपनियों को लेकर अमेरिका-वेनेजुएला के बीच विवाद
– ट्रम्प का दावा है कि वेनेजुएला ने अमेरिकी कंपनियों के तेल अधिकार अवैध रूप से छीन लिए थे।
– दरअसल, 1976 में वेनेजुएला की सरकार ने (राष्ट्रपति कार्लोस आंद्रेस पेरेज के समय) पूरे तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर दिया।
– इसका मतलब था कि विदेशी तेल कंपनियां (ज्यादातर अमेरिकी, जैसे एक्सॉन, गल्फ ऑयल, मोबिल आदि) जो दशकों से वहां तेल निकाल रही थीं, उनके सभी ऑपरेशंस और संपत्तियां वेनेजुएला की नई सरकारी कंपनी पेट्रोलियोस डे वेनेजुएला (PDVSA) के पास चली गईं।
– यह राष्ट्रीयकरण कानूनी तरीके से हुआ और कंपनियों को मुआवजा भी दिया गया, हालांकि कुछ कंपनियां इससे खुश नहीं थीं। उस समय अमेरिकी कंपनियों ने वेनेजुएला में तेल उद्योग को विकसित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी, इसलिए कुछ लोग इसे अभी भी अमेरिकी संपत्ति कहते हैं।

नोट
– भारतीय सरकारी रिफाइनरी कंपनियों ने वेनेजुएला से क्रूड ऑयल खरीदना (जुलाई – अगस्‍त 2025) बंद कर था।

किस देश के सभी ग्‍लेशियर पिघलकर खत्‍म हो गए?
– वेनेजुएला अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला देश है।
– मई 2024 में वैज्ञानिकों ने कहा है, कि वेनेजुएला का आखिरी बचा ग्लेशियर, हम्बोल्ट ग्लेशियर अब खत्म हो गया है।
– वैज्ञानिकों को उम्मीद थी कि हम्बोल्ट ग्लेशियर एक और दशक तक चलेगा। हालाँकि, यह अपेक्षा से अधिक तेज़ गति से पिघल गया।
– वेनेजुएला 6 ग्लेशियरों का घर हुआ करता था।
– यहां वर्ष 2011 तक उनमें से पांच ग्लेशियर गायब हो गए।

————–

2. मध्‍य प्रदेश के किस शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति से करीब 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग बीमार पड़ गए, जिसे कई वर्षों से सबसे स्‍वच्‍छ शहर का दर्जा मिला हुआ है?
In which city of Madhya Pradesh, which has been ranked as the cleanest city for several years, did contaminated drinking water supply lead to the death of about 10 people and illness of dozens of others?

a. इंदौर
b. जबलपुर
c. ग्‍वालियर
d. उज्‍जैन

Answer: a. इंदौर

– देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में 26 दिसंबर 2025 को दूषित पानी का सेवन करने से 10 लोगों की मौत हो गई।
– 29 दिसंबर को 100 से अधिक लोग बीमार पड़े, जिसके बाद 30 दिसंबर तक मृतकों की संख्या आठ हो गई थी।
– 1100 से ज्यादा लोग बीमार हैं, जिनमें 120 से अधिक मरीज भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं।
– स्थानीय निवासियों का दावा है कि स्वास्थ्य संकट के कारण छह महीने के शिशु सहित 14 लोगों की मौत हो गई है।
– 31 दिसंबर को दो जनहित याचिकाएं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में दायर की गईं।
– कोर्ट ने शासन को पीड़ितों का निशुल्क उपचार करने के निर्देश दिए।
– साथ ही इस मामले में नगर निगम के दो अधिकारियों को निलंबित करने के अलावा एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
– मामले में यह तथ्य भी सामने आया है कि पानी की टूटी सप्लाई लाइन में सीवर मिलने से यह स्थिति पैदा हुई।
– इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हसनी ने 1 जनवरी, 2026 को कहा कि शहर के एक मेडिकल कॉलेज से प्राप्त प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्टों ने पुष्टि की है कि पाइपलाइन में रिसाव के कारण इलाके का पेयजल दूषित हो गया है।

मध्‍य प्रदेश
– राजधानी : भोपाल
– सीएम : मोहन यादव
– गवर्नर : मंगुभाई सी. पटेल

————–
3. भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच दूसरी बार किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as the head coach of the Indian women’s hockey team for the second time?

a. हरेंद्र सिंह
b. सजोर्ड मारिजने
c. प्रीतम सिवाच
d. वेन लोम्बार्ड

Answer: b. सजोर्ड मारिजने

– नीदरलैंड के सोजर्ड मारिन को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच फिर से नियुक्त किया गया है।
– वे 2017 से 2021 तक इसी पद पर रहे थे और टीम को टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथा स्थान हासिल हुआ था – यह 36 साल की महिला हॉकी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
– पिछले कोच हरेंद्र सिंह ने नवंबर 2025 में निजी कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

————–
4. किस राज्‍य में 3 जनवरी 2026 को वार्षिक जलीकट्टू खेल सत्र आयोजित हुआ?
In which state was the annual Jallikattu sporting event held on January 3, 2026?

a. तेलंगााना
b. आंध्र प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. केरल

Answer: c. तमिलनाडु

जलीकट्टू
– जल्लीकट्टू तमिलनाडु का एक पारंपरिक और लोकप्रिय खेल है, जिसमें पोंगल त्योहार के दौरान बैल को काबू में करने के लिए इंसानों से उसकी लड़ाई कराई जाती है।
– यह खेल संस्कृति, बहादुरी और पशुधन पूजा का प्रतीक है।
– जिसमें प्रतिभागी बैल के कूबड़ या सींगों से लटककर उसे नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं जीतने वाले को पुरस्कार मिलता है।
– हालांकि यह पशु क्रूरता को लेकर विवादों में रहा है और अब सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के तहत नियमों के साथ आयोजित किया जाता है।

आयोजन
– तमिलनाडु के पुडुकोट्टई ज़िले के थाचनकुरिची गांव में 3 जनवरी 2026 को यह आयोजन हुआ।
– यह आयोजन पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 (तमिलनाडु संशोधन अधिनियम, 2017) के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।
– इस संशोधन के तहत जलीकट्टू को एक पारंपरिक खेल के रूप में अनुमति दी गई है।
– सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोजन के दौरान सभी कानूनी प्रावधानों और न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

तमिलनाडु
राजधानी: चेन्नई
राज्‍यपाल: रवींद्र नारायण रवि
मुख्‍यमंत्री: मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन
आबादी: 81.5 मिलियन (2025)
भाषा: तमिल
पड़ोसी राज्य: केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी।

————–
5. किस देश की डंक रहित मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार मिले?
Which country granted legal rights to stingless bees?

a. मैक्सिको
b. कनाडा
c. ब्राजील
d. पेरु

Answer: d. पेरु

– विश्व में पहली बार किसी कीट प्रजाति को कानूनी अधिकार प्राप्त हुए हैं।
– पेरू की दो नगरपालिकाओं – सैटिपो और नौटा ने दिसंबर 2025 में एक अध्यादेश (Ordinance) पारित किया है।
– इसके बाद अमेज़ॅन की डंक रहित मधुमक्खियाँ दुनिया का पहला कीट बन गई हैं जिन्हें कानूनी अधिकार दिए गए हैं।
– इस कदम का उद्देश्य उन्हें वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और आवास के नुकसान से बचाना है।
– ये मधुमक्खियां परागण (pollination) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
– लाखों वर्षों से उष्णकटिबंधीय वनों (tropical forests) का पोषण करती आ रही हैं।
– डंक रहित मधुमक्खियाँ अशानिका और कुकामा-कुकामिरिया जैसी स्वदेशी समुदायों के जीवन से गहराई से जुड़ी हुई हैं।
– उनके शहद का उपयोग पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता है।

बिना डंक वाली मधुमक्खियाँ?
– डंक रहित मधुमक्खियाँ मधुमक्खियों का एक समूह हैं जिनमें या तो डंक नहीं होते हैं या उनके डंक गंभीर दर्द पैदा नहीं कर सकते हैं।
– ये मुख्यतः उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
– विश्वभर में लगभग 500 प्रजातियाँ मौजूद हैं।
– लगभग आधे लोग अमेज़न वर्षावन में रहते हैं।
– अकेले पेरू में ही 170 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
– ये डायनासोर युग से लगभग 8 करोड़ वर्षों से अस्तित्व में हैं।

कानूनी अधिकार प्रदान करने का अर्थ?
– यह नया अध्यादेश पेरू के 2024 के राष्ट्रीय कानून पर आधारित है, जिसमें बिना डंक वाली मधुमक्खियों को एक देशी प्रजाति के रूप में मान्यता दी गई थी।
– मधुमक्खियों को अब अस्तित्व और जीवन जीने का अधिकार
– स्वस्थ और स्थिर जनसंख्या का अधिकार
– पर्यावास बहाली का अधिकार
– प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहने का अधिकार

पेरू
– राजधानी : लीमा
– मुद्रा : पेरूवियन सोल
– राष्‍ट्रपति : जोस जेरी
– पड़ोसी देश : इक्‍वाडोर, कोलंबिया, ब्राजील, बोलीविया और चिली

————-
6. भारतीय सेना (Indian Army) ने किस वर्ष को ‘नेटवर्किंग एवं डेटा-केंद्रितता (सेंट्रिसिटी) का साल घोषित किया?
In which year did the Indian Army declare the year as the “Year of Networking and Data-Centricity”?

a. वर्ष 2026
b. वर्ष 2025
c. वर्ष 2024
d. वर्ष 2023

Answer: a. वर्ष 2026

– आर्मी ने 1 जनवरी 2026 को ये वर्ष घोषित किया है।
– साथ ही कहा कि यह पहल कनेक्टिविटी, रियल-टाइम डिसिजन मेकिंग और कॉम्बेट इफेक्टिवनेस को बढ़ाएगी, जिससे भविष्य के लिए सेना की लचीलापन और फुर्ती और मजबूत होगी।
– सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना के एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट में कहा, स्वदेशी तकनीकों के प्रभावी उपयोग, नए विचारों और निरंतर सुधारों के माध्यम से हम सेना को अधिक सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बना रहे हैं।
– नेटवर्किंग और सेंट्रिसिटी इस परिवर्तन को नया बल प्रदान कर रही है।

————-
7. वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2025 का खिताब किस पुरुष शतरंज खिलाड़ी ने जीता?
Which male chess player won the World Blitz Championship title in 2025?

a. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
b. गुकेश डी
c. मैग्नस कार्लसन
d. अर्जुन एरिगैसी

Answer: c. मैग्नस कार्लसन

– शतरंज के सुपरस्टार मैग्नस कार्लसन ने ये रिकॉर्ड नौवां वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब जीता।
– भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
– यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद अर्जुन भारत के दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
– दोहा में 30 दिसंबर 2025 को आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में मैग्नस कार्लसन ने उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को 2.5–1.5 से हराया।

————-
8. वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2025 का खिताब किस महिला शतरंज खिलाड़ी ने जीता?
Which female player won the World Blitz Championship title in 2025?

a. मैरी सेबैग
b. बिबिसारा अस्सौबायेवा
c. दिव्या देशमुख
d. अन्ना मुजिचुक

Answer: b. बिबिसारा अस्सौबायेवा

– कजाकिस्तान की बिबिसारा अस्सौबायेवा ने महिला वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप का खिताब जीता।
– उन्होंने फाइनल में यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक को 2.5–1.5 से हराया।
– यह उनका तीसरा वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब है।
– इस जीत के साथ अस्सौबायेवा ने 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

————-
9. प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 के अंत तक भारत में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या कितने करोड़ पार कर गई?
According to data from the Press Information Bureau (PIB), how many crore (tens of millions) broadband subscribers did India have by the end of November 2025?

a. 50 करोड़
b. 120 करोड़
c. 90 करोड़
d. 100 करोड़

Answer: d. 100 करोड़

– भारत में 100.37 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स दर्ज किए गए।
– यह पहली बार है जब देश ने 1 बिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया है।
– इस उपलब्धि के साथ भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल और कनेक्टेड समाजों में शामिल हो गया है।
– नवंबर 2015 तक भारत में 13.15 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स थे।
– नवंबर 2025 तक ये संख्‍या 100.37 करोड़ पहुंच गई।
– यह वृद्धि एक दशक में छह गुना से अधिक है, जो भारत के तेज़ रफ्तार डिजिटल विस्तार को रेखांकित करती है।

वृद्धि के प्रमुख कारण
– किफायती मोबाइल डेटा और प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम बाजार
– 4G और 5G नेटवर्क का व्यापक विस्तार
– ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़े पैमाने पर रोलआउट
– डिजिटल इंडिया के तहत सरकारी पहल
– ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच।

————-
10. वैश्विक परिवार दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Global Family Day celebrated?

a. 1 जनवरी
b. 2 जनवरी
c. 3 जनवरी
d. 4 जनवरी

Answer: a. 1 जनवरी

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की स्‍थापना की हुई है।
– इस दिवस का उद्देश्य दुनिया के सभी देशों, धर्मों के बीच शांति की स्थापना करते हुए युद्ध और अहिंसा को टालना है।
– इस दिन के लिए परिवार (वैश्‍विक परिवार) को काफी अहम माना गया है, क्योंकि परिवार के जरिए ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *