यह 2nd & 3rd January 202a का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. सेंट्रल ड्रग अथॉरिटी पैनल ने किस स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को इमर्जेंसी इस्तेमाल के लिए सशर्त मंजूरी की सिफारिश की?
a. कोवीशील्ड
b. कोवैक्सिन
c. नोबेलवैक्सीन
d. कोविनोफील्ड
Answer: b. कोवैक्सिन
– इस वैक्सीन को भारत बायोटिक इंटरनेशनल लिमिटडे, हैदराबाद ने बनाया है।
– दरअसल, कोविड-19 की वैक्सीन के एप्रूवल के लिए Central Drugs Standards Control Organisation (CDSCO) ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी।
– इस कमेटी ने 2 जनवरी 2021 तक दो वैक्सीन को मंजूरी देने की सिफारिश की है।– अब फाइनल एप्रूवल CDSCO देगा, तभी वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेंगी।
– पहली वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ या AZD1222 है, जिसके लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (पुणे) ने उपयोग के लिए पर्मिशन मांगी थी।
– इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर बनाया है।
– कोवीशील्ड को Central Drugs Standards Control Organisation के एक्सपर्ट कमेटी ने 1 जनवरी 2021 को मंजूरी देने की सिफारिश की थी।
– उम्मीद जताई जा रही है कि कोविशील्ड जनवरी के दूसरे सप्ताह से भारत में उपलब्ध हो जाएगी।
– इसके अगले ही दिन 2 जनवरी 2021 को एक्सपर्ट कमेटी ने स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को भी मंजूरी देने की सिफारिश की है।
– इसे इसे हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के साथ मिलकर बनाया है।
– अप्रूवल मांगने वाली तीसरी वैक्सीन अमेरिकी कंपनी फाइजर की थी।
– फाइजर की वैक्सीन को WHO ने पूरी दुनिया में इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल दिया है।
कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन भी शुरू-
– कोरोना टीकाकरण की व्यवस्थाओं के आकलन के लिए कई राज्यों में ड्राई रन किया गया।
– इस दौरान वैक्सीन के कोल्डचेन से लेकर लोगों को लगाने तक की सभी प्रक्रिया परखी गई।
– ताकि वैक्सीन वितरण से पहले खामियों को दूर किया जा सके।
– प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी के लिए तैयार को-विन में डेटा भरने, टीम के सदस्यों की तैनाती, उनकी रिपोर्टिंग शामिल होगी। – स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया टीकाकरण केंद्र पर भीड़ प्रबंधन और शारीरिक दूरी जैसी कोरोना संबंधी निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं ये भी देखा जाएगा।
2 जनवरी 2021 को दिल्ली में ड्राई रन-
– 2 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय राजधानी में ड्राई रन किया गया है।
फर्स्ट फेज में तीन करोड़ को ही-
– कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के समय पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि फर्स्ट फेज में तीन करोड़ लोगों को ही लगाई जाएगी।
– इनमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।
———————————-
2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सदस्य के तौर पर भारत का कार्यकाल कौन सी वीं बार एक जनवरी को शुरू हुआ?
a. पहली बार
b. चौथी बार
c. पांचवीं बार
d. आठवीं बार
Answer: d. आठवीं बार
– इस बार भारत का कार्यकाल अस्थाई सदस्य के तौर पर वर्ष 2021-22 तक का है।
– जून 2020 में हुए चुनाव में भारत निर्विरोध अस्थाई सदस्य चुना गया था।
– भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से अस्थाई सीट के लिए उम्मीदवार था।
– 10 साल बाद भारत (1 जनवरी 2021 को) नॉन-परमानें मेंबर बना है।
भारत कब-कब चुना गया अस्थाई सदस्य?
– 1950-51
– 1967-68
– 1972-73
– 1977-78
– 1984-85
– 1991-92
– 2011-12
UN (संयुक्त राष्ट्र)
– स्थापना – 1945.
– इस समय टोटल 193 मेंबर हैं।
Main Organs of UN
– General Assembly
– Security Council
– Economic and Social Council
– Trusteeship Council
– International Court of Justice
– Secretariat
– अन्य स्पेशलाइज्ड एजेंसी होती है – जैसे WHO, ILO.
UN (संयुक्त राष्ट्र) चार्टर
– यूनाइटेड नेशन अपने चार्टर के अनुसार चलता है। इसके आर्टिकल 23 में सिक्योरिटी काउंसिल के मेंबर्स का जिक्र है।
UN सिक्योरिटी काउंसिल
– सिक्योरिटी काउंसिल के अंदर 15 मेंबर होंगे।
– इनमें पांच परमानेंट मेंबर होते हैं, जिनके पास वीटो पावर होती है।
– चाइना, फ्रांस, रसियन फेडरेशन, यूनाइटेड किंगडम और यूएसए।
– 10 नॉन-परमानेंट मेंबर होते हैं। इनका कार्यकाल दो साल का होता है।
– हर साल पांच मेंबर चुने जाते हैं और हर साल पांच मेंबर रिटायर होते जाते हैं।
– ये दुनिया के अलग-अलग रीजन (क्षेत्र) से होते हैं।
—
– लेकिन जब यूनाइटेड नेशंस का 1945 में गठन हुआ था, तब 15 मेंबर नहीं होते थे, सिर्फ 11 मेंबर होते थे।
– 1963 में इसकी संख्या बढ़ाकर 10 नॉन परमानेंट कर दी गई।
क्यों महत्वपूर्ण है UNSC
– संयुक्त राष्ट्र में जो भी क्रीटिकल डिसीजन लिए जाते हैं, वो UNSC में होते हैं।
– भारत और इससे रिलेटेड देश चाहते हैं कि सिक्योरिटी काउंसिल से रिलेटेड रिफॉर्म लाइ जाए।
– सिक्योरिटी काउंसिल में पांच परमानेंट मेंबर हैं उसमें बदलाव किया जाए और भारत को जगह दी जाए।
UN में भारत के स्थाई प्रतिनिधि कौन?
– संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि (Permanent Representative,) टीएस तिरुमूर्ति हैं।
—————————–
3. लाइट हाउस प्रोजेक्ट (LHP) क्या है, जिसकी आधारशिला PM नरेंद्र मोदी ने एक जनवरी 2021 को छह राज्यों में रखी?
a. नदी किनारे लाइट हाउस निर्माण
b. समुद्र किनारे लाइट हाउस निर्माण
c. गरीब व मध्यमवर्ग के लिए किफायती आवास
d. नदी के घाटों का सौदर्यीकरण
Answer: c. गरीब व मध्यमवर्ग के लिए किफायती आवास (affordable housing for poor and the middle class)
किन जगहों पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट की शुरुआत
– अगरतला (त्रिपुरा),
– रांची (झारखंड),
– लखनऊ (उत्तर प्रदेश),
– इंदौर (मध्य प्रदेश),
– राजकोट (गुजरात)
– चेन्नई (तमिलनाडु)
– हर शहर में इस तरह के एक हजार आवासों का निर्माण होना है जिसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
– रांची में जर्मनी के 3डी कंस्ट्रक्शन सिस्ट्म्स का इस्तेमाल हो रहा है।
– अगरतला में न्यूजीलैंड की स्टील फ्रेम टेक्नोलॉजी का प्रयोग हो रहा है।
– वहीं लखनऊ में कनाडा की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है।
क्या है यह योजना-
– इस परियोजनाओं का निर्माण ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज (GHTC)-इंडिया के तहत किया जा रहा है।
– यह शहरी मंत्रालय की योजना है जिसके तहत लोगों को स्थानीय जलवायु और इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए टिकाऊ आवास दिए जाएंगे।
– इस प्रोजेक्ट में खास तकनीक का इस्तेमाल कर सस्ते और मजबूत मकान बनाए जाते हैं।
– इस प्रोजेक्ट में फैक्टरी से ही बीम-कॉलम और पैनल तैयार कर घर बनाने के स्थान पर लाया जाता है, इससे निर्माण में समय और लागत कम हो जाती है।
– इस प्रोजेक्ट के तहत बने मकान भूकंपरोधी होंगे।
– प्रोजेक्ट के तहत पूरा कारपेट एरिया 34.50 वर्ग मीटर में होगा।
– इसके तहत 14 मंजिला टावर बनाए जाएंगे, और 1,040 फ्लैट तैयार होंगे, हर फ्लैट 415 वर्ग फुट का होगा।
– घरों की कीमत 12.59 लाख रुपये है, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से 7.83 लाख रुपये अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे।
– बाकी 4.76 लाख रुपये लाभार्थियों को देने होंगे।
– फ्लैट का आवंटन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अनुसार होगा।
————————————-
4. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की पहली महिला चेयरपर्सन कौन बनीं?
a. शशिलता यादव
b. सोमा मंडल
c. सुनीता नारायण
d. सुधा त्रिपाठी
Answer: b. सोमा मंडल
– सोमा मंडल ने 1 जनवरी 2021 को ये जिम्मेदारी संभाली।
– वह यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं।
– उन्होंने अनिल कुमार चौधरी की जगह ली, जो 31 दिसंबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
– इससे पहले सोमा मंडल सेल की निदेशक (वाणिज्यिक) थी।
– उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), राउरकेला से 1984 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।
सेल का मुख्यालय- नई दिल्ली
————————————-
5. इंदिरा जोसेफ वेनियूर का निधन 29 दिसंबर 2020 को हो गया, वह किसलिए जानी जाती थीं?
a. कोरियोग्राफर
b. पेंटर
c. स्टोरी राइटर
d. ब्रॉडकास्टर
Answer: d. ब्रॉडकास्टर
– 94 वर्ष की इंदिरा जोसेफ वेनियूर एक प्रसिद्ध ब्रॉडकास्टर, ऑल इंडिया रेडियो की दिग्गज थीं।
– इसके अलावा वह और त्रावणकोर रेडियो की पहली अंग्रेजी समाचार उद्घोषक थी।
– जब 1949 में इसकी अंग्रेजी सेवा की शुरूआत हुई थी।
– वह प्रसिद्ध साहित्यिक विद्वान और कला समीक्षक दिवंगत ई.एम.जे. वेनियूर की पत्नी थी।
——————————–
6. RBI ने चेक से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए कौन सा सिस्टम 1 जनवरी 2021 से लागू किया?
a. Positive Pay
b. Negative Pay
c. Helo Pay
d. Your Pay
Answer: a. Positive Pay
– भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले साल सितंबर 2020 में चेक से भुगतान के लिए ‘पॉजिटिव पे सिस्टम’ पेश किया था। इसे एक जनवरी 2021 से लागू कर दिया गया है।
– यह सुविधा 50 हजार रुपए या उससे अधिक राशि के सभी चेक के लिए होगी।
– इससे धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी।
– यह सिस्टम देशभर में जारी किए जाने वाले कुल चेक के 20% वॉल्यूम को कवर करेगा और वैल्यू के आधार पर चेक से लेनदेन की 80% राशि इसके दायरे में आ जाएगी.
क्या है पॉजिटिव पे मैकेनिज्म
– पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay system) के तहत, 50,000 रुपये या इससे ज्यादा की रकम का चेक जारी करते समय खाताधारक को चेक के बारे में बैंक को जानकारी देनी होगी.
– इसके लिए खाताधारक को चेक नंबर, चेक डेट, पेई का नाम, खाता नंबर, रकम आदि डिटेल्स के साथ चेक के अगले और पिछले हिस्से की फोटो ऑनलाइन साझा करनी होगी.
– जब लाभार्थी चेक को इनकैश करने के लिए बैंक में जमा करेगा तो बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम ( चेक ट्रंकेशन सिस्टम CTS) के जरिए पहले स प्राप्त डिटेल्स से चेक की डिटेल्स मैच करेगा.
– अगर डिटेल्स मेल खाएंगी तो ही चेक क्लियर होगा. इससे चेक से संबंधित धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी.
RBI
गवर्नर – शक्तिकांत दास
मुख्यालय: मुंबई
स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
————————————–
7. किस फॉर्मूला वन चैंपियन को ब्रिटेन (UK) का नाइटहुड सम्मान मिला?
a. माइकल शूमाकर
b. क्रिस गेल
c. लुईस हैमिल्टन
d. वाल्टेरी बोटास
Answer: c. लुईस हैमिल्टन
– सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन को 30 दिसंबर 2020 को ये सम्मान दिया गया।
– हैमिल्टन ने वर्ष, 2008 में अपना पहला विश्व खिताब जीता था।
– वर्ष, 2014 से वर्ष, 2020 के बीच शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए छह विश्व चैंपियनशिप जीत लीं।
– उन्होंने नवंबर, 2020 में तुर्की ग्रांड प्रिक्स में शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
– इससे पहले ये सम्मान फॉर्मूला वन के स्टर्लिंग मॉस, फ्रैंक विलियम्स, जैकी स्टीवर्ट, पैट्रिक हेड और जैक ब्रेहम को दिया जा चुका है।
नाइटहुड सम्मान-
– नाइटहुड और डेमहुड सम्मान मध्ययुगीन काल से प्रदान किया जाता है।
– नाइटहुड और डेमहुड सम्मान जिन्हें दिया जाता है, उसमें पुरुषों के लिए ‘सर’ और महिलाओं के लिए ‘डेम’ शीर्षक लगाया जाता है।
– नाइटहुड और डेमहुड को इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा एक तलवार के स्पर्श के साथ दिया जाता है।
नाइटहुड की पदवी
– लुईस हैमिल्टन
– दो बार के ऑस्कर विजेता सिनेमैटोग्राफर रोजर डीकिन्स
– पूर्व अटॉर्नी जनरल जेफ्री कॉक्स QC
डेमहुड
– मेकअप आर्टिस्ट पैट मैकग्राथ
– एंजेला ईगल, मर्सीसाइड में वालसी के लिए लंबे समय तक सांसद
– एक्ट्रेस शीला हैंकॉक
——————————–
8. किस देश ने अपने मूल निवासियों को सम्मान देने के लिए अपने राष्ट्रगान में एक शब्द में बदलाव किया है?
a. न्यूजीलैंड
b. जापान
c. रूस
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: d. ऑस्ट्रेलिया
– ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने राष्ट्रगान में इस बदलाव को‘‘ एकता की भावना’’ करार दिया।
-31 दिसंबर 2020 को ये बदलाव किया गया ह।
– राष्ट्रगान की दूसरी पंक्ति ‘फॉर वी आर यंग एंड फ्री’ (हम युवा एंव स्वतंत्र हैं) को बदलकर ‘फॉर वी आर वन एंड फ्री’ (हम एक एवं स्वतंत्र हैं) करने की घोषणा की।
– यह बदलाव 1 जनवरी 2021 से लागू कर दिया है।
– प्रधानमंत्री ने कहा अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि यह महान एकता हमारे राष्ट्रगान में दिखाई दे।
——————————–
9. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
a. 4 जनवरी
b. 3 जनवरी
c. 1 जनवरी
d. 2 जनवरी
Answer: c. 1 जनवरी
– DRDO ने 01 जनवरी, 2021 को 63 वां स्थापना दिवस मनाया।
– DRDO की स्थापना 1 जनवरी वर्ष 1958 में की गई थी।
– इसकी स्थापना रक्षा क्षेत्र में शोध कार्य को बढ़ाने केकलिए केवल 10 प्रयोगशालाओं के साथ की गई थी।
– उस समय, इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों को डिजाइन करने और विकसित करने का काम सौंपा था।
– DRDO अब तक, कई अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में काम कर रहा है- जिसमें वैमानिकी, आयुध, लड़ाकू वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंजीनियरिंग सिस्टम, मिसाइल, सामग्री, नौसेना प्रणाली, उन्नत कंप्यूटिंग, सिमुलेशन, साइबर, लाइफ साइंसेज और अन्य रक्षा प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।
DRDO के सचिव और अध्यक्ष: डॉ. जी सतीश रेड्डी.
मुख्यालय: नई दिल्ली
————————————-
10. किस राज्य की विधानसभा ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए 31 दिसंबर 2020 को एक प्रस्ताव पारित किया गया?
a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. असम
d. केरल
Answer: d. केरल
– 140 सदस्यीय विधानसभा के एकमात्र बीजेपी सदस्य ओ राजगोपाल ने भी इस प्रस्ताव को लोकतांत्रिक भावना करार’ देते हुए समर्थन किया। हालांकि वह वोटिंग से अनुपस्थित रहे।
– सत्तारूढ़ सीपीएम के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) और कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के सदस्यों ने समर्थन किया।
– प्रस्ताव में कहा गया है कि ये तीनों कानून ‘किसान विरोधी’ और ‘उद्योगपतियों के हित’ में हैं, जो कृषि समुदाय को गंभीर संकट में धकेलेंगे।
– मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा, ‘इन तीन विवादित कानूनों को संसद की स्थाई समिति को भेजे बिना पारित कराया गया।
– अगर यह प्रदर्शन जारी रहता है तो एक राज्य के तौर पर केरल को बुरी तरह से प्रभावित करेगा।
– मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र ने इन तीन कानूनों को संसद में ऐसे समय में पारित कराया जब कृषि क्षेत्र गहरे संकट के दौर से गुजर रहा है।
केरल की राजधानी- तिरूवनंतपुरम
————————————-
11. राजनेता बूटा सिंह का निधन 2 जनवरी 2021 को हो गया, वह इनमें से किस पद पर रह चुके थे?
a. केंद्रीय गृह, कृषि, रेल व खेल मंत्री
b. राज्यपाल
c. अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (केंद्रीय गृह, केंद्रीय कृषि मंत्री, राज्यपाल और अनुसूचित जाति आयेाग के अध्यक्ष)
– 86 वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज से उनका निधन हुआ।
– उनका जन्म 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में हुआ था।
– वह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए।
– वर्ष 2007 से 2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके थे।
– बूटा सिंह नवंबर 2004 से जनवरी 2006 तक बिहार के राज्यपाल रहे।
– राजीव गांधी की सरकार में वर्ष 1984 से 1986 तक कृषि मंत्री और 1986 से 1989 तक गृह मंत्री रहे थे।
– बूटा सिंह वर्ष 1962 से 2004 के बीच आठ बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे।
– साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर बूटा सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।
————————————
12. संगीत निर्देशक शांतनु महापात्रा का निधन 29 दिसंबर 2020 को हो गया, वह किस राज्य के थे?
a. तमिलनाडु
b. ओडिशा
c. केरल
d. कर्नाटक
Answer: b. ओडिशा
– उनका जन्म 1936 में मयूरभंज जिले के बारीपदा में हुआ था।
– उड़िया संगीत निर्देशक शांतनु महापात्रा के निधन पर राज्यपाल गणेशी लाल, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी. बी. हरिचंदन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शोक जताया है।
– महापात्रा हिंदी फिल्मों के गायकों के साथ काम करने वाले उड़िया के इकलौते संगीत निर्देशक थे।
– उन्होंने लता मंगेशकर (सूरजमुखी), मोहम्मद रफी (अरुंधति), मन्ना डे (सूरजमुखी), उषा मंगेशकर (अरुंधति) के अलावा सुरेश वाडेकर, अनुराधा पौडवाल, उषा उत्थुप और कविता कृष्णमूर्ति के साथ भी काम किया।
– उन्हें ओडिशा फिल्म क्रिटिक अवार्ड मिल चुका है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।