Daily Current Affairs, Current Affairs 3 January 2020, Current Affairs 3 January, Current Affair 3 January 2020 Question, 3 January 2020 Current Affairs, Current Affairs 3 January 2020,

यह 3 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 3 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इसरो ने इस वर्ष चंद्रयान 3 लांच करने की घोषणा की है, इसमें इनमें से क्‍या नहीं होगा?

a. रोवर
b. ऑर्बिटर
c. लैंडर
d. लेंस

Answer: b. ऑर्बिटर

– चंद्रयान 3 मिशन में ऑर्बिटर नहीं भेजा जायेगा.
– चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है और वो अगले सात साल तक काम करेगा और विज्ञान से जुड़ा डाटा भेजेगा.”
– इसरो चीफ के सिवन का कहना है कि चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर और रोवर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जायेगी.
– रॉकेट GSLV Mk III से इसे भेजा जाएगा।

– चंद्रमा पर आज तक सिर्फ़ अमरीका, रूस और चीन ही लैंडिंग करा पाए हैं.
– चीन का चांगए-4 पिछले साल चंद्रमा की नहीं दिखने वाली सतह पर उतरा था.
– वहीं, इसरायल के बेरेशीट अंतरिक्षयान ने अप्रैल 2019 में चंद्रमा पर उतरने की असफल कोशिश की थी.

– इसरो चीफ के सिवन ने यह घोषणा भी की कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन में दूसरा उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र बनाया जायेगा.
– इसके लिए दो हज़ार तीन सौ एकड़ भूमि ली जायेगी.

गगनयान
– गगनयान को वर्ष 2022 में भेजने की योजना है.
– इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि परीक्षण के तौर पर इस वर्ष मानव रहित मिशन भेजा जायेगा.
– जबकि 2022 के मिशन के लिए वायुसेना के चार सैनिकों को चुना गया है।

———————————
2. भारत का इस साल का पहला उपग्रह 17 जनवरी 2020 को लांच होगा, इसका नाम बताएं?

a. GSAT-20
b. GSAT-30
c. GSAT-40
d. GSAT-50

Answer: b. GSAT-30

– यह भारत का भारी उपग्रह है।
– इस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना से एरियन 5ECA लांच व्हीकल की सहायता से लांच किया जाएगा।
– यह एक संचार उपग्रह है।

———————————-
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में DRDO की पांच युवा प्रयोगशालाओं (Young Scientists’ Laboratories) का उद्घाटन किया?

a. तमिलनाडु
b. आंध्र प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. कर्नाटक

Answer: d. कर्नाटक

– इससे शोधकार्य को बढ़ावा मिलने की की संभावना व्यक्त की गई है.
– DRDO भारत के लिए सैन्य अनुसंधान का कार्य करता है जिसके वर्तमान चेयरमैन डॉ. जी. सतीश रेड्डी हैं.
– इसके पास फिलहाल देश भर में 52 प्रयोगशालाएं हैं.

रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO)
– रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) की स्थापना 1958 में की गयी थी, – इसका मुख्यालय नई दिल्ली के DRDO भवन में स्थित है।
– DRDO का नियंत्रण केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय के पास है।

———————————–
4. वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत कौन सा देश था?

a. यूएसए
b. इंग्‍लैंड
c. फ्रांस
d. सिंगापुर

Answer: d. सिंगापुर

– केंद्र सरकार ने हाल ही में यह डेटा जारी किया है।
– इसके अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2019) में सिंगापुर भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत था।
– इस दौरान इस अवधि में सिंगापुर से 8 अरब डॉलर का निवेश आया।
– इस सूची में दूसरे स्थान पर मॉरिशस है, मॉरिशस से 6.36 अरब डॉलर का निवेश आया है।
– इसके बाद अमेरिका, नीदरलैंड्स और जापान का स्थान है।

———————————
5. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किस राज्य में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA) को 6 महीनों के लिये बढ़ा दिया है?

a. नागालैंड
b. असम
c. तमिलनाडु
d. केरल

Answer: a. नागालैंड

– गृह मंत्रालय ने पूरे नगालैंड राज्य को इस कानून के तहत छह और महीनों के लिये “अशांत क्षेत्र” घोषित किया है.
– यह सुरक्षा बलों को बिना किसी पूर्व अनुमति के कहीं भी ऑपरेशन करने और किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है.
– केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम, 1958 की धारा 3 के अंतर्गत नगालैंड के संपूर्ण क्षेत्र को अशांत क्षेत्र घोषित किया है.

———————————–
6. हाल ही में किस देश ने कोरल रीफ को प्रदूषित होने से बचाने के लिए देश में सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?

a. रवांडा
b. पलाऊ
c. मकाऊ
d. ऑस्ट्रेलिया

Answer: b. पलाऊ

– पश्चिमी प्रशांत के देश पलाऊ ने सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है और ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है.
– वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध के अनुसार, प्रत्येक वर्ष विश्व के महासागरों में 14,000 टन सनस्क्रीन समाहित हो जाता है जिससे जलीय जीवन को बड़े स्तर पर नुकसान होता है.
– वैज्ञानिक शोधकर्ताओं का कहना है कि सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायन कोरल ब्लीचिंग का कारण बन सकते हैं और उनके हार्मोनल सिस्टम में हस्तक्षेप करके मछलियों के प्रजनन को भी प्रभावित कर सकते हैं.

———————————-
7. गुरु गोविंद सिंह की जयंती 2 जनवरी को मनाई गई, वह सिख समुदाय के ………वें गुरु थे?

a. 8वें
b. 9वें
c. 10वें
d. 11वें

Answer: c. 10वें

– गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के 10वें और अंतिम गुरु थे। उनके बाद गुरुग्रंथ साहिब को ही गुरु मान लिया गया।
– उनका जन्म 22 december 1666 को हुआ था।
– वह 1675 में अपने पिता गुरु तेग बहादुर की शहादत के बाद 6 वर्ष की आयु में गुरु बने थे।
– उन्‍होंने खालसा पंथ की स्थापना तथा गुरु ग्रन्थ साहिब के द्वारा सिख धर्म को वर्तमान आकार में ढाला।

————————————–
8. नीति आयोग ने वर्ष 2019 के लिए सतत विकास लक्ष्यों (SDG) का इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड का दूसरा संस्करण जारी किया, इसमें सबसे ऊपर कौन सा राज्‍य है?

a. केरल
b. आंध्र प्रदेश
c. ओडीशा
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: a. केरल

– सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले राज्‍य – (1) केरल, (2) हिमाचल प्रदेश , (3) आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और तमिलनाड़
– सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्‍य – (1) बिहार, (2) झारखंड, (3) अरुणाचल प्रदेश

नीति आयोग
गठन: 1 जनवरी 2015
मुख्यालय: नई दिल्ली
चेयरमैन: नरेंद्र मोदी
उपाध्यक्ष (Vice-Chairman) : राजीव कुमार
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): अमिताभ कांत

———————————
9. शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) की पहली महिला पूर्णकालिक अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन हैं?

a. करणजीत कौर
b. हरजीत कौर जोशी
c. सुनीता अवस्‍थी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. हरजीत कौर जोशी

– इस नियुक्ति के साथ, वह 13 वीं सीएमडी बनी और एससीआई की पहली महिला सीएमडी भी।
– 31 मई, 2022 तक या अगले आदेशों तक उनकी सेवानिवृत्ति तक सेवा करेंगे।
– जोशी ने कैप्टन अनूप कुमार शर्मा का स्थान लिया है, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों तक सीएमडी के रूप में कार्य किया है।
– इस बीच सरकार ने SCI में अपनी 63.75% हिस्सेदारी निजी रणनीतिक खरीदार को बेचने का भी फैसला किया है और हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया में है।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के बारे में:
स्थापित– 2 अक्टूबर 1961।
मुख्यालय– मुंबई, महाराष्ट्र।

————————————
10. किस विधानसभा के अध्‍यक्ष ओ योशू का निधन निधन 30 दिसंबर 2019 को हो गया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. त्रिपुरा
c. मेघालय
d. नागालैंड

Answer: d. नागालैंड

– उनका निधन फेफड़ों के कैंसर की वजह से मुंबई के एक अस्पताल में हुआ।


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account