Daily Current Affairs, Current Affairs 3 February 2020, Current Affairs 3 February, Current Affair 3 February 2020 Question, 3 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 3 February 2020,

यह 3 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 3 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारतीय नौसेना ने किस देश में ‘ऑपरेशन वनीला’ आरंभ किया है?

a. पाकिस्‍तान
b. श्रीलंका
c. मालदीव
d. मेडागास्कर

Answer: d. मेडागास्कर

मेडागास्‍कर
– हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।

————————–
2. भारतीय नौसेना ने मेडागास्‍कर में किस उद्देश्‍य से ‘ऑपरेशन वनीला’ आरंभ किया है?

a. आतंकवाद विरोधी
b. नागरिकों का प्रदर्शन रोकने
c. ठंड से बचाने के लिए
d. चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत

Answer: d. चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत

– मेडागास्कर में जनवरी में आये तूफान के कारण करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं.
– भारत सबसे पहले सहायता करने वाला देश है।

मेडागास्‍कर
– हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।
– राजधानी: एंटानानैरिवो
– मुद्रा: मालागासी एरियरी
– महाद्वीप: अफ़्रीका
– राष्ट्रपति: आंड्री राजोइलिना

—————————
3. भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन वनीला’ के तहत किस जहाज को मेडागास्‍कर भेजा है?

a. INS ऐरावत
b. INS अरिहंत
c. INS विराट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. INS ऐरावत

– भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस ऐरावत सहायता लेकर पहुंच गया है.
– भारत द्वारा मेडागास्कर को पीने का पानी, आवश्यक भोजन सामग्री, कपड़े, दवाईयां आदि की सहायता दी जा रही है.

– आईएनएस ऐरावत को 19 मई 2010 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था.
– यह भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा और भारी नौसेना जहाजों में से एक है.
– यह 10 युद्धक टैंक, 500 से अधिक सेना और 11 लड़ाकू ट्रकों को ले जाने में सक्षम है.

——————————
4. केंद्रीय कैबिनेट ने चिकित्सा गर्भपात संशोधन बिल पास किया है, इसके तहत कानूनी गर्भपात के लिए अधिकतम समय सीमा कितनी रखी गई है?

a. 12 सप्‍ताह
b. 20 सप्‍ताह
c. 24 सप्‍ताह
d. 26 सप्‍ताह

Answer: c. 24 सप्‍ताह

– इस बिल के द्वारा चिकित्सा गर्भपात अधिनियम, 1971 में संसोधन किया जाएगा।
– इस बिल को आने वाले संसद के सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।
– प्रस्ताव के अनुसार चिकित्सा गर्भपात को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह किया जाएगा।
– यह केवल विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए ही लागू होगा।
– इसमें बलात्कार पीड़ित, सगे-संबंधियों के साथ यौन संपर्क की पीड़ित तथा अन्य महिलाएं (दिव्यांग महिलाएं, नाबालिग) भी शामिल होंगी.
– इसके लिए दो डॉक्टरों की अनुमति लेनी होगी. इसमें एक डॉक्टर सरकारी होगा.

—————————-
5. लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत सिंह कंवल का निधन 1 फरवरी 2020 को हो गया. वह किस भाषा के लेखक थे?

a. हिंदी
b. उर्दू
c. अंग्रेज़ी
d. पंजाबी

Answer: d. पंजाबी

– वह 101 वर्ष के थे.
– वर्ष 1996 में उनको उनकी पुस्तक ‘पाखी’ पर साहित्य अकादमी ने फेलोशिप मिली थी।
– इसके बाद वर्ष 1998 में उपन्यास ‘तौशाली दी हांसो’ पर उनको साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया.

——————————
6. तीन बाद बाद फिर से किस देश को राष्ट्रमंडल (Commonwealth) में आधिकारिक रूप से फिर से शामिल कर लिया गया?

a. मालदीव
b. बांग्लादेश
c. भूटान
d. नेपाल

Answer: a. मालदीव

– मालदीव लगभग तीन साल पहले मानवाधिकार के मसले पर राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था.
– मालदीव अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड और लोकतांत्रिक सुधार पर प्रगति के अभाव को लेकर निलंबित किए जाने की चेतावनी के बाद राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था.
– मालदीव ने राष्ट्रमंडल से फिर से जुड़ने का अनुरोध दिसंबर 2018 में किया था जब उसके राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रमंडल महासचिव पैट्रीशिया स्कॉटलैंड को पत्र लिखा था.

———————————
7. किस पड़ोसी देश ने टिड्डियों की वजह से एक फरवरी 2020 को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है?

a. श्रीलंका
b. पाकिस्तान
c. चीन
d. बांग्लादेश

Answer: b. पाकिस्तान

– पाकिस्‍तान के कृषि उपादन के केंद्र पंजाब में टिड्डे फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं.

——————————–
8. विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetland Day) किस दिन मनाया जाता है?

a. 02 फरवरी
b. 02 जनवरी
c. 02 दिसंबर
d. 15 जनवरी

Answer: a. 02 फरवरी

– इस दिवस का आयोजन लोगों और हमारे ग्रह के लिये आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने हेतु किया जाता है.
– इस वर्ष कि थीम ‘आर्द्रभूमि और जैव-विविधता’ (Wetlands and Biodiversity) है.

———————————
9. किस राज्य सरकार ने वर्चुअल पुलिस स्टेशन की शुरुआत की है?

a. बिहार
b. पंजाब
c. गुजरात
d. ओडिशा

Answer: d. ओडिशा

– ओडिशा सरकार ने वर्चुअल पुलिस स्टेशन की शुरुआत की है.
– यहाँ लोग बिना ज़िले के पुलिस स्टेशनों में गए वाहन चोरी से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
– यह वर्चुअल पुलिस स्टेशन (ई-पुलिस स्टेशन) भुवनेश्वर में राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के तहत कार्य करेगा.

———————————-
10. ऑस्ट्रेलियन ओपन (पुरुष) खिताब 2020 का खिताब किसने जीता?

a. नोवाक जोकोविच
b. रोजर फेडरर
c. रुाएल नडाल
d. लिएंडर पेस

Answer: a. नोवाक जोकोविच


 

Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account