यह 3rd December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारत ने गणतंत्र दिवस 2021 समारोह के चीफ गेस्ट के लिए किस देश के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया?
a. चीन
b. ऑस्ट्रेलिया
c. जापान
d. यूनाइटेड किंगडम
Answer: d. यूनाइटेड किंगडम
– दी हिन्दू ने इस पर रिपोर्ट जारी की है।
– इसके मुताबिक 27 नवंबर 2020 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के पीएम बोरिस जॉनसन के बीच टेलीफोनिक कन्वर्सेशन हुआ है। इसी दौरान उन्होंने आमंत्रण दिया है।
– हालांकि यह रिपोर्ट बेस्ड है अन ऑफिशियल सोर्स से।
– अभी तक भारत सरकार या यूके गवर्नमेंट ने इसके बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।
– दी हिन्दू के अलावा अन्य न्यूजपेपर भी लिखते हैं कि भारत के इस आमंत्रण पर यूके का डिसीजन आना अभी बाकी है।
– फिर भी काफी संभावना है कि बोरिस जॉनसन रिपब्लिक डे ईवेंट के चीफ गेस्ट होंगे।
इंडिया के लिए यूके क्यों महत्वपूर्ण?
– आने वाले कुछ सालों में यूके इंडिया के रिलेशन मजबूत होने वाले हैं।
– दरअसल, 1 जनवरी 2021 से ब्रैक्जिट (यूरोपीय संघ से यूके अलग) पूरी तरह से लागू हो जाएगा।
– अभी ट्रांजिशन टाइम चल रहा है।
– ऐसे में यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटेन के बीच बहुत कुछ बदल जाएगा।
– यूके के नागरिकों के बेधड़क यूरोपीय देशों से आने-जाने और बिजनेस पर लगाम लगेगा।
– तो ब्रिटेन को मार्केट चाहिए होगा, वह इंडिया और अफ्रीकन कंट्रीज की ओर देख रहा है।
भारत- यूके के बीच संबंध
– पिछले कुछ सालों में भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच डिफेंस कोऑपरेशन मजबूत हुए हैं।
– अप्रैल 2019 में एग्रीमेंट (MOU) ‘डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल केपेबिलिटी कोऑपरेशन (DTICC)’ साइन हुआ था।
– दोनों देश, जेट इंजन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को लेकर गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट एग्रीमेंट साइन करने के करीब हैं।
– भारत के लिए एयरक्राफ्ट कॅरियर डेवलप करने में यूके ने मदद की पेशकश की हुई है।
PM का ट्वीट
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर 2020 को ट्वीट करके कहा है कि आने वाले दस साल में बहुत ही एंबिसियश रोडमैप है इंडिया और यूके के बीच में।
– बड़े स्टेप लिए जाएंगे सभी एरिया में – ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, डिफेंस और सिक्योरिटी, क्लाइमेट चेंज और कोविड-19 से लड़ने में।
– तो काफी संभावना है कि बोरिस जॉनसन रिपब्लिक डे ईवेंट के चीफ गेस्ट होंगे।
– हालांकि कोविड-19 की वजह से रिपब्लिक डे समारोह किस तरह का होगा, इसपर अभी मीडिया में क्लीयरिटी नहीं है।
– इंडियन गवर्नमेंट ने बोरिस जॉनसन के बारे में ऑफिशयली नहीं कहा है। इसकी वजह भी है कि 2019 में डोनाल्ड ट्रंप को इन्वाइट किया गया था, लेकिन व्यस्तता की वजह से उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद ट्रंप की ओर से इसके बारे में मीडिया को भी इंफॉर्मेशन दे दी गई थी। यह अच्छी बात नहीं मानी गई।
——————————–
2. तीन फेज के ट्रायल के बाद कोविड-19 वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश कौन है?
a. यूनाइटेड किंगडम
b. रूस
c. अमेरिका
d. भारत
Answer: a. यूनाइटेड किंगडम
– हालांकि रूस ने दुनिया में सबसे पहले वैक्सीन (स्पूतनिक वी) को मंजूरी दी थी, लेकिन उसे मंजूरी दो फेज के ट्रायल के बाद ही मिल गई थी। तीसरे फेज के ट्रायल से पहले ही।
– रूसी वैक्सीन को अप्रूवल मिलने के बाद आम लोगों को नहीं लगाया गया था। हालांकि यूनाइटेड किंगडम के फैसले के बाद अब रूसी प्रेसिडेंट ने वहां की जनता के वैक्सीनेशन का ऑर्डर जारी किया है।
यूके ने किस वैक्सीन को मंजूरी दी
– इसने अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक की जॉइंट कोरोना वैक्सीन को 2 दिसंबर 2020 को इमर्जेंसी यूज का अप्रूवल दे दिया।
– उम्मीद है कि क्रिसमस से काफी ब्रिटेन के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे।
212 वैक्सीन पर काम चल रहा-
– दुनिया में अभी 212 वैक्सीन पर काम चल रहा है।
– लेकिन तीन फेज के ट्रायल के बाद दुनिया में यूनाइटेड किंगडम के कदम से पहले किसी भी वैक्सीन को मंजूरी नहीं मिली थी।
– इस वजह से फाइजर पहली ऐसी वैक्सीन होगी, जिसे तीन ट्रायल के बाद किसी सरकार से मंजूरी मिली है।
– फाइजर और बायोएनटेक की यह जॉइंट कोरोना वैक्सीन फेज-3 ट्रायल में 95% असरदार साबित हुई।
ब्रिटेन ने चार करोड़ डोज का ऑर्डर किया-
– ब्रिटेन ने कुल चार करोड़ डोज का ऑर्डर किया है।
– ये देश के 2 करोड़ लोगों के लिए पर्याप्त हैं।
– 21 दिन में एक व्यक्ति को दो डोज दिए जाएंगे। – दूसरा डोज बूस्टर होगा।
– 8 लाख डोज के साथ 50 अस्पतालों के जरिए वैक्सीनेशन शुरू होगा।
– ब्रिटेन सरकार के हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रायोरिटी लिस्ट तैयार कर रहे हैं।
– माना जा रहा है कि यह सबसे पहले उन लोगों को दी जाएगी, जिन्हें कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है। – केयर होम्स और यहां का स्टाफ सबसे ऊपर है। – इसके बाद 80 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन दी जाएगी।
————————————–
3. ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स’ (बाफ्टा) ने ‘ब्रेकथ्रू इनिशिएटिव’ का इंडिया एंबेसडर किसे बनाया?
a. अनु मलिक
b. ए. आर. रहमान
c. विशाल ददलानी
d. सोनू निगम
Answer: b. ए. आर. रहमान
– ऑस्कर विजेता संगीतकार, गायक ए. आर. रहमान को 30 नवंबर को ये जिम्मेदारी दी गई।
– बाफ्टा के ब्रेकथू इनिशिएटिव को ‘नेटफ्लिक्स’ का सपोर्ट है।
– इस पहल का लक्ष्य भारत में फिल्म, खेल या टीवी जगत के पांच प्रतिभाशालियों को ढूंढना और उन्हें उनकी प्रतिभा निखारने में मदद करना है।
– बाफ्टा की ब्रेकथ्रू पहल, यूके, चीन, भारत और अमेरिका के फिल्म, खेल और टेलीविजन उद्योगों की नई प्रतिभाओं की मदद करने के लिए अकादमी के साल भर के कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
———————————-
4. अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस (International Day of Persons with Disabilities) कब मनाया जाता है?
a. 5 दिसंबर
b. 4 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 2 दिसंबर
Answer: c. 3 दिसंबर
– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में मनाने घोषणा की गई।
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में दिव्यांग लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
2020 की थीम – Building Back Better: toward a disability-inclusive, accessible and sustainable post COVID-19 World
(बिल्डिंग बैक बेटर: टुवार्ड अ डिसएबिलिटी इन्क्लूसिव, एक्सेसिबल एंड सस्टेनेबल पोस्ट कोविड-19 वर्ल्ड)
———————————
5. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने उत्तर प्रदेश और मेघालय में बिजली परियोजनाओं के लिये कितने करोड़ का ऋण देने को मंजूरी दी?
a. 53.3 करोड़ डॉलर
b. 56.3 करोड़ डॉलर
c. 66.3 करोड़ डॉलर
d. 29.3 करोड़ डॉलर
Answer: b. 56.3 करोड़ डॉलर (563 मिलियन USD)
– एडीबी ने 1 दिसंबर को 56.28 करोड़ डॉलर (करीब 4,143 करोड़ रुपये) का कर्ज देने की बात कही।
– एडीबी ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश में बिजली की गुणवत्ता और आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिये 43 करोड़ डॉलर के कर्ज की मंजूरी दी है।
– यह ऋण सुविधा किस्तों में दी जाएगी।
– एडीबी के अनुसार उत्तर प्रदेश बिजली वितरण नेटवर्क पुनर्स्थापना परियोजना राज्य में बिजली आपूर्ति की दक्षता बढ़ाएगी।
– इस परियोजना से 46,000 गांवों में 7 करोड़ लोगों को लाभ होने की उम्मीद है।
– यह परियोजना सभी बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली आपूर्ति देने के लिए मेघालय सरकार की “24×7 पावर फॉर ऑल” पहल का सहयोग करेगी।
मेघालय के मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
राजधानी: शिलांग
राज्यपाल: सत्य पाल मलिक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल- आनंदीबेन पटैल
राजधानी- लखनऊ
———————————
6. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस (World Computer Literacy Day) कब मनाया जाता है?
a. 5 दिसंबर
b. 4 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 2 दिसंबर
Answer: d. 2 दिसंबर
– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कंप्यूटर की शिक्षा का प्रसार करके अधिक से अधिक लोगों को कंप्यूटर के उपयोग में दक्ष बनाना है।
– इस दिवस की शुरुआत भारतीय कंप्यूटर कंपनी NIIT के द्वारा वर्ष 2001 में अपनी 20वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के रूप में हुई थी।
———————————
7. जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने 1 दिसंबर 2020 को वर्चुली आदि महोत्सव का शुभारंभ किया, यह किस राज्य में शुरू किया गया है?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. छत्तीसगढ़
Answer: a. मध्य प्रदेश
– इस 10 दिवसीय महोत्सव की मेजबानी ट्राइब्स इंडिया की वेबसाइट (www.tribesindia.com) पर की जा रही है। – इसका फोकस आदिवासी शिल्प और मध्य प्रदेश की संस्कृति पर है।
– मध्य प्रदेश सरकार में आदिवासी विकास मंत्री मीना सिंह और ट्राइफेड के चेयरमैन श्री रमेश चंद मीणा ऑनलाइन शुभारम्भ के मुख्य अतिथि थे।
– इस कार्यक्रम का अगला फोकस गुजरात (11 दिसंबर 2020 से) होगा।
– इसके बाद 21 दिसंबर 2020 से पश्चिम बंगाल होगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री- शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल- आनंदी बेन पटेल ( अतिरिक्त प्रभार)
राजधानी- भेापाल
———————————
8. पुस्तिका ‘पीएम मोदी और सिखों के साथ उनकी सरकार के विशेष संबंध’ नामक पुस्तक का विमोचन 30 नवंबर 2020 को किसकी जयंती पर किया गया?
a. गुरु नानक देव जी
b. गुरु गोबिन्द सिंह
c. तेग बहादुर जी
d. अर्जुन देव
Answer: a. गुरु नानक देव जी
– सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था।
– इस पुस्तक को तीन भाषाओं हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में जारी किया गया है।
– केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के साथ विमोचन किया।
———————————
9. द्वारे सरकार’ (दरवाजे पर सरकार) अभियान किस राज्य में शुरू किया गया है?
a. गुजरात
b. बिहार
c. पंजाब
d. पश्चिम बंगाल
Answer: d. पश्चिम बंगाल
– मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1 दिसंबर को इस अभियान का शुभारंभ किया है।
– 11 राज्य-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और इसका लाभ उठाने में मदद करने के लिए ये शुरू किया है।
– राज्य के ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में नगर निगम-पालिकाओं के वार्डों में करीब 20 हजार शिविरों का आयोजन किया गया।
– यह अभियान 1 दिसंबर, 2020 से 30 जनवरी, 2020 तक चार चरणों में चलाया जाएगा।
– जिसमें नारा ‘jar jekhane darkar, asche apnar duare sarkar’ यानि जब आप चाहे तब सरकार आपके दरवाजे पर होगी।
बंगाल के राज्यपाल- जगदीप धनखड़
राजधानी- कोलकाता
———————————
10. चांद से मिट्टी या पत्थरों का सैंपल लाने के लिए भेजा गया चीन का मानवरहित स्पेसक्राफ्ट 1 दिसंबर 2020 को चांद पर उतरा, उसका क्या नाम है?
a. चांग’ ई-1
b. चांग’ ई-5
c. चांग’ ई-3
d. चांग’ ई-2
Answer: b. चांग’ ई-5
– इसका नाम चंद्रमा की पौराणिक चीनी देवी के नाम पर रखा गया है।
– चीन की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।
– इस मिशन को चीन के सबसे शक्तिशाली रॉकेट लांग मार्च-5 के जरिए 24 नवंबर 2020 को लॉन्च किया गया था।
– इस मिशन का उद्देश्य चांद से मिट्टी या पत्थरों का सैंपल लाना है ताकि वैज्ञानिक चांद की उत्पत्ति, गठन और ज्वालामुखी गतिविधि का पता लग सके।
– अगर चीन, चांद से सैंपल ला पाता है, तो वह ऐसा करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा।
– इससे पहले 1960 में अमेरिका और 1970 में सोवियत यूनियन यह करने में कामयाब रहा था।
– चीन ने सेना के स्पेस प्रोग्राम में अरबों डॉलर खर्च किए और 2022 तक मानव को चांद पर भेजने का लक्ष्य तय किया है।
दो मिशन पहले से मौजूद-
– चीन के दो मिशन चांद की सतह पर पहले से ही मौजूद हैं। – इसमें चेंग-ई-3 नाम का स्पेसक्राफ्ट 2013 में चांद के सतह पर पहुंचा था।
– जबकि जनवरी 2019 में चेंग-ई-4 चांद की सतह पर लैंडर और यूटू-2 रोवर के साथ लैंड किया था।
– बताया जा रहा है कि ये मिशन अब भी एक्टिव हैं।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।