यह 2 & 3 अप्रैल 2026 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. US-इजरयल और ईरान के बीच युद्ध के दौरान किस देश ने अपने आर्मी चीफ सहित तीन से ज्यादा अधिकारियों को पद से हटा दिया?
Which country removed more than three officers—including its Army Chief—from their posts during the war between the US, Israel, and Iran?
a. इजरायल
b. ईरान
c. यूएसए
d. उपरोक्त सभी
Answer: c. यूएसए
– अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज के अलावा दो और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी पद से हटाने का फैसला किया है।
– पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि जॉर्ज “अमेरिकी सेना के 41वें चीफ़ ऑफ स्टाफ के पद से तत्काल प्रभाव से रिटायर हो रहे हैं.”
– आर्मी चीफ़ का कार्यकाल आमतौर पर चार साल का होता है.
– उन्हें 2023 में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस पद के लिए चुना था.
– यह ताज़ा फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल युद्ध ‘बहुत जल्द’ ख़त्म होने की उम्मीद है.
– जॉर्ज ने पहले खाड़ी युद्ध, और बाद में इराक और अफ़ग़ानिस्तान के हालिया संघर्षों में एक इन्फैंट्री अधिकारी के तौर पर सेवा दी थी.

अन्य अधिकारी
– रिपोर्ट्स के अनुसार, हटाए गए अफसरों में आर्मी के ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के चीफ जनरल डेविड होडने और आर्मी के चैपलिन कॉर्प्स के चीफ जनरल विलियम ग्रीन जूनियर शामिल हैं।
ईरान की जवाबी कार्रवाई
-ईरान ने कहा है कि वह मिडिल ईस्ट में ‘अमेरिकी कंपनियों का पूर्ण विनाश’ करेगा।
– ट्रंप की बिजली संयंत्रों पर बमबारी की धमकी के बाद ईरान ने एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट को निशाना बनाया।
ईरान ने इजराइली-अमेरिकी हमलों को युद्ध अपराध बताया
– ईरान में पिछले तीन दिनों में तेहरान और करज के आसपास बिजली सुविधाओं पर हुए हमलों के कारण कई जगह ब्लैकआउट (बिजली कटौती) हुई है।
– ईरान ने इन हमलों को आम नागरिकों और जरूरी सुविधाओं पर हमला बताते हुए युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया है। उनका कहना है कि इससे देश के करीब 9 करोड़ लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
ईरान का दावा- दूसरा अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया
– ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 को मार गिराया है। यह जानकारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े फर्स न्यूज एजेंसी के टेलीग्राम पोस्ट में दी गई।
– दावे के मुताबिक, यह लड़ाकू विमान ईरान के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी उसे निशाना बनाकर गिराया गया। बताया गया कि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें मौजूद पायलट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
अमेरिकी कैरियर USS जेराल्ड आर फोर्ड फिर से तैनाती के लिए तैयार
– अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर फोर्ड अब फिर से समुद्र में लौट आया है और मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। यह जानकारी अमेरिकी 6th फ्लीट के बयान में दी गई।
– बयान के मुताबिक, यह जहाज क्रोएशिया के स्प्लिट बंदरगाह से रवाना हुआ और अब किसी भी क्षेत्र में मिशन के लिए तैयार है। इस जहाज में 12 मार्च को आग लग गई थी, जब यह लाल सागर में ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत तैनात था। आग जहाज के लॉन्ड्री (कपड़े धोने वाले) में लगी थी।
रिपोर्ट- ओमान के साथ मिलकर होर्मुज निगरानी का प्रस्ताव तैयार कर रहा ईरान
– ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, ईरानी राजनयिक काजेम गरीबाबादी होर्मुज स्ट्रेट की निगरानी के लिए ओमान के साथ मिलकर एक प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।
– इस प्रस्ताव का मकसद समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों के लिए सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर सेवाएं देना बताया गया है।
– हालांकि, इस बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान पर आरोप है कि उसने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर हमले किए हैं और यहां से गुजरने के लिए करीब 20 लाख डॉलर (लगभग 2 मिलियन डॉलर) तक की मांग भी की है।
—————
2. पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के नए चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) कौन बने?
Who has become the new Chairman and Managing Director (CMD) of Power Grid Corporation of India Limited (PGCIL)?
a. राजेंद्र वर्मा चोल
b. वम्सी राम मोहन बुर्रा
c. अजय कुमार शार्मा
d. विजय पासवान
Answer: b. वम्सी राम मोहन बुर्रा
– पावर मिनिस्ट्री के ऑर्डर के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वम्सी को इस पद के लिए अपॉइंट किया।
– वम्सी राम मोहन बुर्रा 31 जुलाई 2030 तक ये पदभार संभालेंगे।
– वम्सी के पास पावर ट्रांसमिशन और टेलीकॉम सेक्टर्स में 33 सालों का एक्सपीरियंस है।
– वम्सी डॉ. रविंद्र कुमार त्यागी की जगह लेंगे।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL)
– स्थापना : 23 October 1989
– Headquarters : Gurugram, Haryana, India
– इसे आमतौर पर Powergrid के नाम से जाना जाता है।
– यह भारत की एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (PSU) है।
– यह भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करती है।
– भारत सरकार ने इसे महारत्न (Maharatna) कंपनी का दर्जा दिया है।
मुख्य कार्य (Core Business)
– PGCIL का प्राथमिक कार्य भारत में विद्युत पारेषण (Power Transmission) का प्रबंधन करना है:
– बल्क पावर ट्रांसमिशन: यह देश के एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच बिजली पहुँचाने का काम करती है।
– इंटर-रीजनल ग्रिड: भारत के 5 बिजली ग्रिडों (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और उत्तर-पूर्व) को जोड़कर एक ‘नेशनल ग्रिड’ के रूप में संचालित करने की जिम्मेदारी इसी की है।
– ग्रिड मैनेजमेंट: यह सुनिश्चित करना कि पूरे देश में बिजली की फ्रीक्वेंसी और वोल्टेज स्थिर रहे।
—————
3. भारतीय सेना के नए उप-प्रमुख (VCOAS-वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) अप्रैल 2026 में कौन बने?
Who became the new Vice Chief of Army Staff (VCOAS) of the Indian Army in April 2026?
a. जनरल विक्रम प्रताप वर्मा
b. लेफिटनेंट जनरल अजय दास
c. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ
d. लेफिटनेंट जनरल युनुस खान
Answer: c. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ
– उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह की जगह ली है।
– लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पूर्व NDA छात्र हैं।
– दिसंबर 1986 में LtGn धीरज सेठ को बख्तरबंद कोर में कमीशन किया गया था।
– लगभग 4 दशक के अपने कार्यकाल में उन्होंने कई संघर्ष वाले इलाकों में सेवा दी है।
– उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी फोर्स की कमान भी संभाली।
– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वह सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ थे।
आर्मी चीफ – जनरल उपेंद्र द्विवेदी
CDS – जनरल अनिल चौहान
————–
4. विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Autism Awareness Day observed?
a. 1 अप्रैल
b. 2 अप्रैल
c. 3 अप्रैल
d. 4 अप्रैल
Answer: b. 2 अप्रैल
वर्ष 2026 की थीम
– ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन का महत्व है
– Autism and Humanity – Every Life Has Value
ऑटिज़्म क्या है?
– ऑटिज्म एक व्यापक विकास संबंधी विकार/डिसऑर्डर है, जिसका अर्थ है कि यह बचपन के विकास के सभी क्षेत्रों को प्रभावित करता है, जिसमें बोलने, सामाजिकता, खेल और कौशल विकास शामिल हैं।
– यह वैश्विक स्तर पर लगभग 36 में से 1 बच्चे और 127 में से 1 व्यक्ति को प्रभावित करता है, और आमतौर पर बचपन में व्यवहारिक अवलोकन के माध्यम से इसका निदान किया जाता है।
– ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों के बारे में अपने नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में यह दिन मनाया जाता है।
– वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया।
—————-
5. लोकसभा ने किस शहर को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी बनाने का प्रस्ताव पारित किया?
Which city did the Lok Sabha pass a proposal to designate as the sole capital of Andhra Pradesh?
a. अमरावती
b. हैदराबाद
c. कुरनूल
d. विशाखापत्तनम
Answer: a. अमरावती
– लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026, पारित कर दिया। अब इसे राज्यसभा में भेजा जाएगा।
– यह 2 जून, 2024 से अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में वैधानिक मान्यता प्रदान करेगा।
– आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में यह प्रावधान था कि राज्य के विभाजन के बाद अधिकतम 10 वर्षों तक हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी रहेगा।
– कानून के अनुसार, हैदराबाद केवल तेलंगाना की राजधानी बन जाएगा।
– संशोधन 28 मार्च को राज्य विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुरूप, 2 जून, 2024 से आंध्र प्रदेश को अपनी अलग राजधानी बनानी होगी।
– अमरावती शहर को राजधानी बनाने का विचार सबसे पहले एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने पिछले कार्यकाल (2014-2019) के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाया था।
पहले तीन राजधानी का प्रस्ताव था
– पिछले मॉडल (तीन राजधानियों की योजना) को पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने (2019-2024) में पेश किया था।
जिसमें विशाखापत्तनम – कार्यकारी (प्रशासनिक) राजधानी
अमरावती – विधायी राजधानी
कुरनूल – न्यायिक राजधानी।
58 हजार करोड़ से विकास
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल मई 2025 को आंध्र प्रदेश के अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था।
—————-
6. एंटी-सबमरीन वॉरशिप ‘INS मालवन’ को इंडियन नेवी को सौंपा गया, यह किस क्लास का युद्धपोत है?
The anti-submarine warship ‘INS Malvan’ has been handed over to the Indian Navy; to which class of warship does it belong?
a. अभय क्लास
b. कलवारी क्लास
c. विशाखापत्तनम क्लास
d. तलवार क्लास
Answer: a. अभय क्लास
– INS मालवन अभय क्लास का एक एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) शैलो वॉटर क्राफ्ट है, जिसे तटीय सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है।
– इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना और उथले पानी में समुद्री खोज और बचाव कार्यों को अंजाम देना है।
– कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने इसे बनाया है।
– इसे देश के भीतर ही बनाया गया है, जिसमें 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।
– INS मालवन वॉरशिप को भारत की समुद्री तटरेखा को पानी के नीचे से होने वाले खतरों से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
– बेहतर सोनार और निगरानी प्रणालियों से लैस यह ASW, भारत के तटों के निकट मौजूद पानी के नीचे के खतरों के विरुद्ध रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में कार्य करता है।
– यह 80 मीटर लंबा है।
– इंडियन नेवी में INS मालवन का शामिल होना, आठ ‘एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट्स’ (ASW SWC) के बेड़े में दूसरा जुड़ाव है।
ASW
– एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW) उन सैन्य रणनीतियों और तकनीकों को कहते हैं जिनका इस्तेमाल दुश्मन की पनडुब्बियों को पता लगाने, ट्रैक करने
और बेअसर करने के लिए किया जाता है।
महाराष्ट्र के तटीय शहर के नाम पर है
– मालवन महाराष्ट्र का एक ऐतिहासिक तटीय शहर है।
– इसका संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज से है, जिन्हें अपनी शक्तिशाली नौसेना की शुरुआत के लिए जाना जाता है।
– यह पहले के INS मालवन की विरासत को भी आगे बढ़ाता है।
– यह एक माइनस्वीपर जहाज़ था जिसने 2003 तक नौसेना में सेवा दी थी।
कितने तरह के युद्धपोत
– विमान वाहक पोत (Aircraft Carriers) : ये नौसेना के सबसे बड़े जहाज होते हैं, जो समुद्र में तैरते हुए एयरबेस का काम करते हैं।
– डिस्ट्रॉयर्स (Destroyers) : ये भारी हथियारों और मिसाइलों से लैस शक्तिशाली युद्धपोत होते हैं। इनका काम बेड़े को सुरक्षा देना और दुश्मन पर हमला करना है।
– फ्रिगेट्स (Frigates) : ये डिस्ट्रॉयर्स से थोड़े छोटे लेकिन बहुत ही बहुमुखी (Multi-role) जहाज होते हैं। इनमें ‘स्टील्थ’ (रडार से बचने की) तकनीक होती है।
– कॉर्वेट्स (Corvettes) : ये छोटे और फुर्तीले जहाज होते हैं, जिन्हें मुख्य रूप से तटीय सुरक्षा और दुश्मन की पनडुब्बियों के शिकार के लिए बनाया जाता है।
– पनडुब्बी रोधी शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW SWC) : ये जहाज उथले पानी में पनडुब्बियों को खोजने के लिए विशेषज्ञ होते हैं।
– पनडुब्बियाँ (Submarines) : भारत के पास डीजल-इलेक्ट्रिक और परमाणु संचालित दोनों तरह की पनडुब्बियाँ हैं।
– एम्फीबियस वॉरफेयर शिप्स : इनका उपयोग सैनिकों, टैंकों और हेलीकॉप्टरों को सीधे दुश्मन के तट पर उतारने के लिए किया जाता है।
—————
7. केंद्र सरकार ने UGC की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को इनमें से किसकी मान्यता दी?
Based on the advice of the UGC, which of the following recognitions did the Central Government grant to the National Council of Educational Research and Training (NCERT)?
a. सेंट्रल यूनिवर्सिटी
b. एमिनेंस यूनिवर्सिटी
c. डीम्ड यूनिवर्सिटी
d. ओपन यूनिवर्सिटी
Answer: c. डीम्ड यूनिवर्सिटी
– केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में NCERT को ‘डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी’ का प्रस्ताव दिया है।
– अब NCERT अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रेजुएट (PG), और डॉक्टरेट (PHD) कोर्स के लिए डिग्री दे सकती है।
– जो सरकारी वेबसाइट और उच्च शिक्षा के लिए मान्यता प्राप्त होगी।
– NCERT ने सभी शर्तें पूरी करने की रिपोर्ट 2025 में सरकार को दी थी।
– UGC आयोग ने जनवरी 2026 में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
– यह निर्णय नई शिक्षा नीति (NEP-2020) का ढांचा है।
– इसका उद्देश्य शिक्षक शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन को मजबूत करना है।
डीम्ड यूनिवर्सिटी?
– इसका मतलब है ‘मनित विश्वविद्यालय’ , जो उच्च शिक्षा के उच्च मानकों को पूरा करने वाले एक स्वाधीन (स्वायत्त) संस्थान को केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी अधिनियम 1956 की धारा 3 के तहत एक विशिष्ट मानक के तहत दिया गया है।
– यह नियमित विश्वविद्यालय न होते हुए भी, उन्हें मिलने वाले डिग्री देने, पाठ्यक्रम तय करने और आयोजित करने के लिए सभी पदों की स्थिति होती है।
NCERT क्या है?
– NCERT का पूरा नाम ‘राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद’ (National Council of Educational Research and Training) है।
– स्थापना भारत सरकार द्वारा 1 सितंबर 1961 को की गई थी।
– मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
मुख्य उद्देश्य और कार्य
– पाठ्यपुस्तकों का निर्माण: NCERT कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए मानक पाठ्यपुस्तकें तैयार करता है। ये पुस्तकें सरल, स्पष्ट और तथ्यात्मक रूप से सटीक होती हैं।
– शिक्षा में सुधार: यह स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (National Curriculum Framework – NCF) तैयार करता है।
– अनुसंधान और प्रशिक्षण: शिक्षा के क्षेत्र में नए शोध करना और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण देना।
– सरकारी सलाहकार: यह केंद्र और राज्य सरकारों को स्कूली शिक्षा से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों पर सलाह देता है।
—————
8. म्यांमार के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए?
Who was elected as the new President of Myanmar?
a. आंग लिन ड्वे
b. विन मिंट
c. आंग सान सू
d. मिन आंग ह्लाइंग
Answer: d. मिन आंग ह्लाइंग
– म्यांमार के सैन्य शासक जनरल मिन आंग ह्लाइंग को 3 अप्रैल 2026 को सैन्य समर्थकों द्वारा बहुमत से राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
– 69 वर्षीय जनरल ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की के प्रशासन के खिलाफ 2021 में तख्तापलट कर उन्हें गिरफ्तार किर लिया था।
– इसके बाद म्यांमार में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए जो बाद में सैन्य शासन के खिलाफ राष्ट्रव्यापी सशस्त्र प्रतिरोध में बदल गए।
– ह्लाइंग यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी से चुनाव लड़े थे।
– उन्होंने 2011 से सशस्त्र सेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में काम किया था और 2021 से देश के वास्तविक शासक थे।
—————
9. रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया, वह किस देश के लिए खेलते थे?
Rassie van der Dussen has retired from international cricket; which country did he play for?
a. साउथ अफ्रीका
b. न्यूजीलैंड
c. बांग्लादेश
d. इंग्लैंड
Answer: a. साउथ अफ्रीका
– रासी वैन डर साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं।
– क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने 2026-27 के सीजन के लिए उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया था, जिसके बाद 37 साल के खिलाड़ी ने यह फैसला लिया।
– डुसेन ने अपना आखिरी मैच अगस्त 2025 में खेला था।
– 71 वनडे मैचों में करीब 52 की औसत से रन बनाए।
– जो साउथ अफ्रीका के इतिहास में एबी डिविलियर्स के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ औसत है।
क्रिकेट करियर
टेस्ट मैच: 18
रन: 905
वन डे मैच: 71
रन: 2657
टी20 मैच: 57
रन: 1406
—————
10. हॉकी इंडिया (HI) के आठवें वार्षिक पुरस्कार समारोह 2026 में मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसने जीता?
Who won the Men’s Player of the Year award at the 8th Annual Hockey India (HI) Awards ceremony in 2026?
a. अमित रोहिदास
b. मनप्रीत सिंह
c. हार्दिक सिंह
d. सुखदीप सिंह
Answer: c. हार्दिक सिंह
– 28 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
– 27 वर्ष के हार्दिक सिंह हॉकी टीम के उप-कप्तान हैं।
– उन्हें 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
– हार्दिक ने 2023 और 2024 में भी शीर्ष व्यक्तिगत पुरस्कार जीता था।
—————
11. हॉकी इंडिया (HI) के आठवें वार्षिक पुरस्कार समारोह 2026 में वीमेन प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसने जीता?
Who won the Women’s Player of the Year award at the 8th Annual Hockey India (HI) Awards Ceremony in 2026?
a. लालरेम्सियामी
b. उदिता
c. बंसारी सोलंकी
d. नवनीत कौर
Answer: d. नवनीत कौर
– हरियाणा के कुरुक्षेत्र की नवनीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम की वाइस कैप्टन हैं।
– उन्हें बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर मिला।
– नवनीत कौर भारत के लिए 209 मैच खेल चुकी हैं।
अन्य पुरस्कार
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: बिचू देवी खारीबाम
सर्वश्रेष्ठ रक्षक: संजय राणा
सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सुमित
सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह
आगामी प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला – अंडर-21): साक्षी राणा
प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष – अंडर-21): प्रिंस दीप सिंह
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला): नवनीत कौर
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष): हार्दिक सिंह
मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: जफर इकबाल



