Daily Current Affairs, Current Affairs 6 September 2019, Current Affairs 6 September, Current Affair 6 September 2019 Question, 6 September 2019 Current Affairs, Current Affairs 5 September 2019, Current Affairs 4 September 2019, 3 September 2019 Current Affairs,

यह 3-6 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 3-6 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. PM मोदी ने रूस को कितनी रकम की कर्ज सुविधा देने का ऐलान किया है?

a. एक अरब डॉलर
b. दो अरब डॉलर
c. तीन अरब डॉलर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. एक अरब डॉलर (7.1 हजार करोड़ रुपए)

– पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) में 5 सितंबर 2019 को मोदी ने यह ऐलान किया।
– भारत रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिये उसके साथ मिलकर काम करेगा।
– संसाधन से भरपूर रूस के इस क्षेत्र के विकास के लिये एक अरब डॉलर की कर्ज सुविधा देने की भी घोषणा की।

——————–
2. PM नरेंद मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के साथ गतिविधियों को मजबूत बनाने के इरादे से कौन सी नीति का ऐलान किया?

a. एक्‍ट फॉर साउथ
b. एक्ट फॉर ईस्ट
c. एक्‍ट फॉर नॉर्थ
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. एक्ट फॉर ईस्ट

– रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने ‘‘सुदूर पूर्व में कार्य करो’’ (एक्ट फार ईस्ट) की नीति भी पेश की।
– रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के साथ गतिविधियों को मजबूत बनाने के इरादे से यह नीति लायी गयी है।
– मोदी ने कहा मेरी सरकार पूर्व की ओर कार्य करो (एक्ट ईस्ट) की नीति पर सक्रियता से काम कर रही है। यह हमारी आर्थिक कूटनीति को एक नया आयाम देगी।

– पीएम मोदी 20वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन और पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने के लिये रूस में दो दिवसीय (4-5 सितंबर 2019) यात्रा की।

– भारत ने ईईएफ-2019 में 5 अरब डॉलर मूल्य के करीब 50 समझौते किए।

——————
3. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 50 कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर कौन हैं?

a. पार्थिव पटेल
b. ऋषभ पंत
c. महेंद्र सिंह धोनी
d. दिनेश कार्तिक

Answer: b. ऋषभ पंत

– उन्होंने यह कमाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में किया.
– इस मामले में पूर्व भारतीय टेस्ट विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है.

– ऋषभ पंत ने 11 टेस्ट मैचों में 50 कैच पकड़े जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 टेस्ट मैच में 50 कैच पकड़े थे.

——————–
4. किसकी कप्‍तानी में भारत ने सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट मैच जीते हैं?

a. महेंद्र सिंह धोनी
b. सौरव गांगुली
c. विराट कोहली
d. इनमें से कोइ नहीं

Answer: c. विराट कोहली

– विराट कोहली के कप्तानी में भारत ने 28 टेस्ट मैच जीता है.
– विराट कोहली ने जमैका टेस्ट में जीत के साथ ही सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है.
– विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 48 टेस्ट मैचों में 28 टेस्ट मैच जीत दर्ज की है.
– वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट मैचों में से 27 में जीत दर्ज की थी.

——————-
5. मिताली राज ने क्रिकेट के किस स्‍वरूप से सन्‍यास लेने की घोषणा की है?

a. वन डे
b. टी20
c. टेस्‍ट
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: b. टी20

– हालांकि वे वनडे क्रिकेट खेलती रहेंगी.
– मिताली राज ने यह ऐलान 3 सितंबर 2019 को किया।
– मिताली राज के नाम टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है.
– मिताली राज ने 89 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 2,364 रन बनाए हैं.
– अब वह साल 2021 विश्व कप की तैयारियों में अपनी ऊर्जा लगाएंगी.

– मिताली राज टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है।
– उन्होंने साल 2010, साल 2011 और साल 2012 में आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.
– मिताली राज महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रनों को पार करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं.

——————
6. विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

a. यूसुफ रोफर
b. जॉनसन रो
c. आलिफ अनवर
d. सुनील अरोड़ा

Answer: d. सुनील अरोड़ा

– भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) के चेयरमैन बने हैं।
– उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
– भारत को रोमानिया से दो वर्ष की अवधि के लिए अध्यक्ष का कार्यभार सौपा गया है।

———————
7. विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?

a. 2 सितम्बर
b. 1 सितम्बर
c. 22 सितम्बर
d. 12 सितम्बर

Answer: a. 2 सितम्बर

– हर साल 2 सितम्बर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य नारियल की कृषि तथा उत्पादकता को बढ़ावा देना है।
– इस दिवस को एशिया प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है।

——————–
8. भारत-अमेरिका के बीच ‘युद्ध अभ्यास 2019’ का आयोजन 5 सितम्बर से 18 सितम्बर तक किस शहर में किया जा रहा है?

a. दिल्‍ली
b. वाशिंगटन
c. न्‍यूयार्क
d. मुंबई

Answer: b. वाशिंगटन

– यह आयोजन अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन में जॉइंट बेस लेविस मैक्कोर्ड में किया जा रहा है।
– यह ‘युद्ध अभ्यास’ का 15वां संस्करण है।
– इसकी शुरुआत 2004 में अमेरिकी सेना के प्रशांत पार्टनरशिप कार्यक्रम के तहत हुई थी।
– इस अभ्यास का उद्देशय दोनों देशों की सेनाओं के बीच आतंक विरोधी ऑपरेशन में दक्षता को वृद्धि करना है।

———————
9. भारतीय वायुसेना में 3 सितंबर 2019 को शामिल किये गये अपाचे हेलीकॉप्टर किस कंपनी द्वारा निर्मित किये गये हैं?

a. बोइंग
b. एयरबस
c. दसाल्‍ट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. बोइंग

– इंडियन एयरफोर्स ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित आठ अपाचे हेलीकॉप्टर शामिल किये गये।
– पठानकोट एयरबेस में एक समारोह का आयोजन किया गया।
– इस समारोह में एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ मुख्य अतिथि थे।
– यह हेलीकॉप्टर विश्व का सबसे घातक अटैक हेलीकॉप्टर माना जाता है। – अपाचे हेलिकॉप्टर Mi-35 हेलीकॉप्टर का स्थान लेंगे, यह हेलीकॉप्टर को भारत के पश्चिमी क्षेत्र में तैनात किया जायेंगे।

– 2 सीटर इस हेलिकॉप्टर में हेलिफायर और स्ट्रिंगर मिसाइलें लगी हुई हैं
– इसमें एक सेंसर भी लगा है, जिसकी वजह से ये हेलिकॉप्टर रात में भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है.
– इस हेलिकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा है.

———————
10. किस राज्य में 3 सितंबर को‘नुआखाई’ नामक उत्सव मनाया गया?

a. ओडिशा
b. बिहार
c. छत्‍तीसगढ़
d. झारखंड

Answer: a. ओडिशा

– इस उत्सव को नई फसल के स्वागत के रूप में मनाया जाता है।

———————
11. किस भारतीय को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जायेगा?

a. नवीन पटनायक
b. नरेन्द्र मोदी
c. बिल गेट्स
d. डॉ. हर्षवर्धन

Answer: b. नरेन्द्र मोदी

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन द्वारा ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के लिए सम्मानित किया जायेगा।
– उन्हें यह सम्मान सितम्बर के अंत में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रदान किया जायेगा।

बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन
– यह एक निजी फाउंडेशन है, इसकी स्थापना बिल गेट्स तथा उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स द्वारा की गयी थी।
– इसकी स्थापना वर्ष 2000 में की गयी थी, मुख्‍यालय अमेरिका के सीएटल में स्थित है।

———————-
12. किस राज्य में भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग का उद्घाटन एक सितंबर 2019 को किया गया?

a. कर्नाटक
b. मिजोरम
c. आंध्र प्रदेश
d. असम

Answer: c. आंध्र प्रदेश

– आंध्र प्रदेश में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया।
– यह सुरंग आंध्र प्रदेश में चेरलोपल्ली तथा रापुरु के बीच स्थित है।
– विद्युतीकृत रेलवे सुरंग की लम्बाई 6.6 किलोमीटर है।
– यह सुरंग हाल ही में पूरी हुई 113 किलोमीटर लंबी ओबुलावरिपल्ली-वेंकटचलम नई रेलवे लाइन का हिस्सा है।

——————-
13. हाल ही में किस राज्य सरकार ने किसानों का 4750 करोड़ रुपये का ऋण माफ़ करने की घोषणा की है?

a. तेलंगाना
b. हरियाणा
c. राजस्थान
d. छत्तीसगढ़

Answer: b. हरियाणा

– हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के लिए 4,750 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया।
– इसके तहत क्रॉप लोन के ब्याज और पेनाल्टी को भी माफ कर दिया है.
– इससे 10 लाख किसानों को फायदा होगा. हरियाणा के 13 लाख किसानों ने लोन लिया था, जिसमें से 8 लाख 25 हजार किसानों के खाते एनपीए घोषित हो चुके हैं, अब उन्हें भी इससे राहत मिलेगी.

———————
14. किस देश ने बोर्नियो द्वीप के पूर्वी कालीमंतन प्रांत को देश की नई राजधानी बनाने का ऐलान किया है?

a. इंडोनेशिया
b. वियतनाम
c. मलेशिया
d. थाईलैंड

Answer: a. इंडोनेशिया

– इंडोनेशिया की राजधानी वर्तमान में जकार्ता है. जकार्ता शहर धीरे-धीरे पानी में डूबता जा रहा है।
– कुछ सालों में इस शहर के पूरी तरह जलमग्न हो जाने की संभावना जताई जा रही है.
– जलवायु परिवर्तन के कारण जावा सागर का जल स्तर बढ़ रहा है और मौसम की घटनाएँ अधिक विषम होती जा रही हैं.

——————–
15. तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार 2018 जीतने वाली पहली महिला आईपीएस अफसर कौन हैं?

a. प्रभात राजू कोली
b. दीपांकर घोष
c. मणिकंदन के.
d. अपर्णा कुमार

Answer: d. अपर्णा कुमार

– अपर्णा कुमार 2002 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर हैं।
– राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 अगस्‍त 2019 को यह अवार्ड दिया।

– यह पुरस्‍कार चार श्रेणियों-भू साहसिक कार्य, जल साहसिक कार्य, वायु रोमांच और जीवन पर्यन्‍त उपलब्धि के क्षेत्र में दिया जाता है।

अन्‍य विजेता – तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार 2018
[table “” not found /]

तेनजिंग नोर्गे
– तेनजिंग नोर्गे एक नेपाली पर्वतारोही थे।
– उन्होंने न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी के साथ मिलकर सर्वप्रथम माउंट एवेरेस्ट पर 29 मई, 1953 को चढ़ाई की थी।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account