27 & 29 September 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 27 & 27 सितंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. BCCI के नए अध्‍यक्ष सितंबर 2025 में कौन बने?
Who will become the new President of BCCI in September 2025?

a. देवजीत सैकिया

b. अरुण ठाकुर
c. मिथुन मन्हास

d. राजीव वर्मा

Answer: c. मिथुन मन्हास

– वह 45 वर्ष के हैं।
– वह BCCI (Board of Control for Cricket in India) के 47वें अध्‍यक्ष बने हैं। उन्‍होंने रोजर बिन्‍नी का स्‍थान लिया।
– रोजर बिन्‍नी ने 70 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था।
– मिथुन मन्हास निर्विरोध चुने गए।

मिथुन मन्‍हास के बारे में
– जन्म – 12 अक्टूबर 1979, भलैसा (जम्मू-कश्मीर)।
– घरेलू क्रिकेट – दिल्ली के लिए लंबे समय तक खेले, बाद में जम्मू-कश्मीर से भी जुड़े।
– रिकॉर्ड – फर्स्ट क्लास में 157 मैच, 9714 रन, औसत ~45.82, 27 शतक।
– आईपीएल – दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले।
– अंतरराष्ट्रीय स्तर – भारत की नेशनल टीम से कभी नहीं खेले (Uncapped)।
– कोचिंग – किंग्स इलेवन पंजाब, आरसीबी, गुजरात टाइटन्स आदि टीमों के असिस्टेंट कोच रहे।
– प्रशासनिक भूमिका – जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में भी महत्वपूर्ण पद पर रहे।
– BCCI अध्यक्ष – सितंबर 2025 में निर्विरोध BCCI अध्यक्ष चुने गए; जम्मू-कश्मीर से इस पद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति।

BCCI चुनाव के परिणाम
– अध्‍यक्ष : मिथुन मन्हास
– उपाध्‍यक्ष : राजीव शुक्‍ला
– सचिव : देवजीत सैकिया
– IPL अध्यक्ष : अरुण ठाकुर

—————-
2. भारत का पहला सुपरसोनिक जेट मिग-21 एयरक्राफ्ट 26 सितंबर 2025 को रिटायर हो गया, इसे किस वर्ष वायुसेना में शामिल किया गया था?
India’s first supersonic jet MiG-21 aircraft was retired on 26 September 2025, in which year was it inducted into the Air Force?

a. वर्ष 1963

b. वर्ष 1969
c. वर्ष 1970

d. वर्ष 1980

Answer: a. वर्ष 1963

– चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट को विदाई दी गई।
– अब विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई हैं।
– विदाई समारोह में एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने 23 स्क्वाड्रन के 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरी।
– समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत रक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी शामिल हुए।
– अलविदा उड़ान को देखकर इन्हें उड़ाने वाले पूर्व वायु सैनिक भावुक हो गए।
– मिग 21 को पानी की बौछार से अंतिम सलामी दी गई।

भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था
– वर्ष 1963 में एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ में ही वायुसेना में शामिल हुआ था।
– चूंकि इसकी पहली स्क्वाड्रन चंडीगढ़ में गठित हुई थी, लिहाजा इसकी विदाई के बाद यहीं एक मेमोरी लेन भी बनाई गई थी।
– इस लेन में 1963 से लेकर 2025 तक मिग-21 के अदम्य साहस और शौर्य को प्रदर्शित किया।
– मिग-21 विमानों के स्विच ऑफ स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर एयरफोर्स चीफ को फार्म-700 के रूप में एक बड़ी किताब सौंपी।
– इसमें विमान की उड़ान से पहले उनकी हर तरह की जांच संबंधी रिपोर्ट और उड़ान के बाद पायलटों की फीडबैक रिपोर्ट शामिल है।
– सुपरसोनिक मिग-21 ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
– भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था यानी ये आवाज की गति (332 मीटर प्रति सेकेंड) से तेज उड़ सकता है।
– अब इसकी जगह तेजस LCA मार्क 1A को शामिल किया जाएगा।

एयरफोर्स की बड़ी ताकत रहा मिग-21
– मिग-21 की अधिकतम गति 2,175 किमी प्रति घंटा है, इसी वजह से मिशन को अंजाम देकर देखते ही देखते यह फुर्ती से अदृश्य हो जाता है।
– एयर-टू-एयर मिसाइल, बम, और अन्य उपकरण ले जाने में सक्षम है।
– पेलोड क्षमता लगभग 3,500 किलोग्राम।
– यह विमान सुपरसोनिक गति में उड़ान भर सकता है, जो तत्कालीन समय के अन्य विमानों की तुलना में तेज थी।
– इसका डिजाइन राकेटनुमा और मजबूत है।
– पेलोड के साथ इसका वजन करीब 5300 किलो है।
– विभिन्न प्रकार की मिसाइलें और अन्य हथियार ले जाने की क्षमता, जिससे यह हवा में लड़ाई में सक्षम था।
– स्ट्राइक के साथ-साथ इसका इस्तेमाल ट्रेनर और टोही मिशनों के लिए भी किया गया।

—————–
3. दिग्गज डिफेंडर और बायर्न म्यूनिख के पूर्व स्टार खिलाड़ी जेरोम बोएटेंग ने फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की, वह किस देश के लिए खेलते थे?
Legendary defender and former Bayern Munich star Jerome Boateng announced his retirement from Football; he played for which country?

a. अमेरिका

b. जर्मनी
c. इंग्‍लैंड

d. फ्रांस

Answer: b. जर्मनी

– 37 वर्ष के जेरोम बोएटेंग ने 20 सितंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से सन्‍यास की घोषणा की।
– जेरोम 2014 फीफा विश्व कप विजेता जर्मन टीम का हिस्सा थे।
– फुटबॉल करियर की शुरुआत हर्था बीएससी से की, जिसके बाद उन्होंने हैम्बर्गर एसवी, मैनचेस्टर सिटी और अंततः बायर्न म्यूनिख के लिए खेला।
– अपने उत्कर्ष काल में उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सेंटर-बैक्स में से एक माना जाता था।

ये लीग जीतीं
– फीफा विश्व कप विजेता (2014, ब्राज़ील)
– 2× यूईएफए चैंपियंस लीग विजेता (2013, 2020 – बायर्न म्यूनिख के साथ)
– 9× बुंडेसलीगा खिताब
– 5× डीएफबी-पोकल (जर्मन कप) खिताब

—————-

4. केंद्र सरकार ने सितंबर 2025 में RBI का नया डिप्‍टी गवर्नर किसे नियुक्‍त किया?
Who was appointed by the Central Government as the new Deputy Governor of RBI in September 2025?

a. राजेंद्र किशोर

b. विनोद अग्रवाल
c. विजय कुमार

d. शिरीष चंद्र मुर्मू

Answer: d. शिरीष चंद्र मुर्मू

– शिरीष चंद्र मुर्मू को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के उप-गवर्नर के पद पर नियुक्त किया गया है।
– यह नियुक्ति 9 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी और तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी।
– वह राजेश्वर राव (Rajeshwar Rao) की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 8 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो रहा है। राव बैंकिंग विनियमन (Banking Regulation) और अन्य पोर्टफोलियो के प्रभारी थे।

आरबीआई की संरचना
– आरबीआई में कुल चार डिप्‍टी-गवर्नर होते हैं, जो विभिन्न विभागों जैसे मौद्रिक नीति (Monetary Policy), वित्तीय बाजार विनियमन (Financial Markets Regulations), बैंकिंग पर्यवेक्षण (Banking Supervision) और विनियमन (Regulations) का प्रभार संभालते हैं।
– गवर्नर संजय मल्‍होत्रा हैं।

डिप्‍टी गवर्नर
– एम. राजेश्वर राव (9 अक्‍टूबर से शिरीष चंद्र मुर्मू)
– टी. रबी शंकर
– स्वामीनाथन जे
– डॉ. पूनम गुप्ता

कानून
– आरबीआई अधिनियम 1934 के तहत गवर्नर और उप-गवर्नरों की नियुक्ति केंद्रीय सरकार द्वारा की जाती है।
– यह वित्तीय स्थिरता और मौद्रिक नीति से जुड़ा है।

—————–
5. मूडीज ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को Baa3 रेटिंग को स्थिर आउटलुक के साथ अपरिवर्तित रखा, सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग का क्या अर्थ है?
Moody’s kept India’s sovereign credit rating unchanged at Baa3 with a stable outlook, what does sovereign credit rating mean?

a. किसी देश की सैन्य शक्ति का आकलन
b. किसी देश की कर्ज चुकाने की क्षमता और इच्छा का आकलन
c. किसी देश की निर्यात क्षमता का मूल्यांकन
d. किसी देश की शिक्षा प्रणाली का मूल्यांकन

Answer: b. किसी देश की कर्ज चुकाने की क्षमता और इच्छा का आकलन (सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग देश की आर्थिक विश्वसनीयता को दर्शाती है।)

– मूडीज ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को Baa3 रेटिंग को स्थिर आउटलुक के साथ अपरिवर्तित रखा
– जबकि दूसरी एजेंसी S&P ने अगस्त 2025 में भारत की रेटिंग को ‘BBB-‘ से ‘BBB’ में अपग्रेड किया

सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग क्या है?
– सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा किसी देश की कर्ज चुकाने की क्षमता और इच्छा का आकलन है।
– यह रेटिंग देश की आर्थिक स्थिति, राजकोषीय स्वास्थ्य, विदेशी मुद्रा भंडार, राजनैतिक स्थिरता और बाहरी झटकों (जैसे वैश्विक मंदी) के प्रति संवेदनशीलता जैसे कारकों पर आधारित होती है।

क्रेडिट रेटिंग का अर्थ:
– यह एक स्कोर या ग्रेड है जो किसी देश को कर्जदाता के रूप में उसकी विश्वसनीयता के आधार पर दिया जाता है। यह कुछ वैसा ही है जैसे कि आम आदमी को क्रेडिट स्‍कोर के आधार पर बैंक व वित्‍तीय संस्‍थान लोन देते हैं।
– सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग में अक्षरों और संख्याओं (जैसे AAA, Baa3) में व्यक्त किया जाता है।
– हाई रेटिंग (जैसे AAA): कम जोखिम, कर्ज चुकाने की उच्च क्षमता।
– लो रेटिंग (जैसे C या D): डिफॉल्ट का उच्च जोखिम।
रेटिंग्स दो श्रेणियों में बंटी हैं:
– इन्वेस्टमेंट ग्रेड: निवेश के लिए सुरक्षित (जैसे AAA से BBB- तक, S&P स्केल में)।
– स्पेकुलेटिव ग्रेड (जंक): उच्च जोखिम (BB+ और नीचे)।

प्रमुख रेटिंग एजेंसियां: तीन प्रमुख वैश्विक एजेंसियां हैं:
– मूडीज (Moody’s): Aaa (सर्वोच्च) से C (सबसे कम) तक
– S&P ग्लोबल रेटिंग्स: AAA (सर्वोच्च) से D (डिफॉल्ट) तक
– फिच रेटिंग्स: S&P के समान

नोट – ये एजेंसियां आर्थिक डेटा, नीतिगत बदलाव और वैश्विक घटनाओं के आधार पर समय-समय पर रेटिंग अपडेट करती हैं।

रेटिंग का महत्व:
– सॉवरेन रेटिंग वैश्विक निवेशकों, कर्जदाताओं और नीति निर्माताओं के लिए बेंचमार्क है। यह निम्नलिखित को प्रभावित करती है:
– कर्ज की लागत: उच्च रेटिंग से ब्याज दरें कम होती हैं, जिससे कर्ज सस्ता पड़ता है।
– निवेशक विश्वास: यह आर्थिक स्थिरता का संकेत देती है, जिससे FDI और FPI आकर्षित होता है।
– नीतिगत मार्गदर्शन: सरकारों को राजकोषीय अनुशासन (जैसे FRBM एक्ट) बनाए रखने में मदद मिलती है।
– आर्थिक विश्वसनीयता: वैश्विक स्तर पर देश की साख बढ़ती है, जिससे व्यापार वार्ताएं और IMF/विश्व बैंक से ऋण आसान होते हैं।

भारत की रेटिंग कैसी रहती है?
– भारत की रेटिंग आमतौर पर निम्नतम इन्वेस्टमेंट ग्रेड में होती है, जो मध्यम जोखिम लेकिन मजबूत आर्थिक आधार को दर्शाती है।

निम्न/स्थिर रेटिंग के नुकसान
– उच्च ब्याज दरें: निम्न रेटिंग से कर्ज महंगा पड़ता है, जिससे राजकोषीय घाटा बढ़ता है। भारत का debt-to-GDP अनुपात (~80-85%) रेटिंग गिरने पर और बिगड़ सकता है।
– निवेशकों की रुचि में कमी: स्पेकुलेटिव ग्रेड रेटिंग्स रूढ़िगत निवेशकों (जैसे पेंशन फंड) को हतोत्साहित करती हैं, जिससे पूंजी निकासी हो सकती है (जैसे 2013 टेपर टैंट्रम)।
– बाहरी झटकों की संवेदनशीलता: तेल कीमतों में उछाल या भू-राजनीतिक तनाव रेटिंग को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे भारत के चालू खाता घाटे में।
– रेटिंग की आलोचना: एजेंसियों पर पश्चिमी पक्षपात, प्रो-साइक्लिकल रेटिंग्स (मंदी में डाउनग्रेड से संकट गहराना), और पारदर्शिता की कमी जैसे आरोप लगते हैं। यूपीएससी के लिए ‘रेटिंग संप्रभुता’ और CARE/CRISIL जैसे घरेलू एजेंसियों की वैश्विक मान्यता जैसे मुद्दों पर ध्यान दें।

भारत की सॉवरेन रेटिंग: ताजा स्थिति (29 सितंबर 2025) अपडेट के आधार पर:
– मूडीज रेटिंग: ‘Baa3’ (निम्नतम इन्वेस्टमेंट ग्रेड) को बरकरार रखा, ‘स्थिर’ आउटलुक के साथ। यह दर्शाता है:
– ताकत: मजबूत GDP वृद्धि (भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था), मजबूत बाहरी स्थिति ($600 बिलियन से अधिक विदेशी मुद्रा भंडार), और स्थिर घरेलू वित्तपोषण।
– कमजोरियां: उच्च राजकोषीय घाटा, भारी कर्ज बोझ (debt-to-GDP में धीमी कमी), और निजी खपत बढ़ाने वाली नीतियों से राजस्व आधार कमजोर होना।
– अन्य विवरण: शॉर्ट-टर्म लोकल करेंसी रेटिंग P-3; लॉन्ग-टर्म लोकल करेंसी बॉन्ड सीलिंग A2; विदेशी मुद्रा बॉन्ड सीलिंग A3।
निहितार्थ: अमेरिकी टैरिफ या वैश्विक नीतियों के बावजूद लचीलापन, लेकिन राजकोषीय समेकन में सीमित प्रगति।

राजकोषीय स्थिरता के लिए सरकार को निम्नलिखित सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए:
1) राजस्व वृद्धि: GST सुधारों और टैक्स अनुपालन से कर आधार बढ़ाएं, गैर-कर राजस्व (जैसे PSU डिविडेंड) को अधिकतम करें।
2) व्यय अनुकूलन: सब्सिडी को लक्षित करें, रेकरेंट खर्च कम करें, और इंफ्रास्ट्रक्चर पर कैपिटल खर्च बढ़ाएं।
3) कर्ज प्रबंधन: FRBM (फिस्कल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट एक्ट, 2003) लक्ष्यों (घाटा 4.5% GDP) का पालन करें, debt-to-GDP अनुपात कम करें।
4) नीतिगत समन्वय: मौद्रिक-राजकोषीय नीतियों में तालमेल और वैश्विक चुनौतियों (जैसे टैरिफ) के लिए लचीलापन। ये कदम रेटिंग अपग्रेड और सतत विकास सुनिश्चित करेंगे।

—–


UPSC और स्‍टेट पीसीएस लेवेल के प्रिलिम्‍स प्रश्‍न

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा Moody’s द्वारा भारत को दी गई Baa3 रेटिंग का सही निहितार्थ है?

1) यह “investment grade” की श्रेणी में आता है।
2) इसका अर्थ है कि भारत में निवेश से जुड़े जोखिम उच्चतम स्तर के हैं।
3) यह संकेत करता है कि भारत का डिफॉल्ट जोखिम “speculative grade” देशों की तुलना में कम है।

सही विकल्प चुनिए:
a. केवल 1 और 3
b. केवल 1 और 2
c. केवल 2 और 3
d. 1, 2 और 3

Answer: a. केवल 1 और 3

(1 सही) Baa3 = Investment grade की सबसे निचली श्रेणी
(2 गलत) “Highest risk” नहीं है, बल्कि moderate risk है
(3 सही) यह speculative grade (junk) देशों की तुलना में बेहतर स्थिति दिखाता है

——
Mains के लिए
यूपीएससी के लिए यह विषय GS पेपर 3 (अर्थव्यवस्था) के अंतर्गत ‘भारतीय अर्थव्यवस्था और योजना, संसाधन mobilization, विकास और रोजगार’ जैसे टॉपिक्स से जुड़ा है।

Q. उपरोक्त कथन के संदर्भ में चर्चा कीजिए:

1) Sovereign Credit Rating का महत्व और इसकी भारतीय अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव।
2) Moody’s द्वारा भारत की रेटिंग बरकरार रखने के पीछे कौन-कौन से सकारात्मक कारक हैं?
3) भारत की रेटिंग अपग्रेड की संभावनाएँ और उसमें बाधाएँ क्या हैं?
4) सरकार को राजकोषीय स्थिरता बनाए रखने हेतु कौन-कौन से सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए?

—————-
6. भारत ने किसे हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया?
Whom did India defeat to win the Asia Cup 2025 title?

a. श्रीलंका

b. पाकिस्‍तान
c. बांग्‍लादेश

d. अफगानिस्‍तान

Answer: b. पाकिस्‍तान

– भारत ने 28 सितंबर 2025 को एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्‍तान को 5 विकेट से हराया।
– भारत ने 9वां एशिया कप खिताब जीता।

एशिया कप 2025 फाइनल
– किनके बीच : भारत और पाकिस्‍तान
– कब : 28 सितंबर 2025
– कहां : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में।
– पाकिस्‍तान : 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर
– इंडिया : 19.4 ओवर में 150 रन बनाए और जीत हुई।
– अब तक कितने खिताब : नौ बार जीते.
– इंडिया टीम कप्‍तान : सूर्यकुमार यादव
– पाकिस्‍तान कप्‍तान : सलमान अली आगा

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची – एशिया कप 2025
– प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): तिलक वर्मा (फाइनल में 69 रन)
– मैच के गेमचेंजर (फाइनल): शिवम दुबे
– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अभिषेक शर्मा (साथ में 15 हजार डॉलर और एक हेवेल एच-9 SUV गाड़ी)
– टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी: कुलदीप यादव
– सर्वाधिक रन: अभिषेक शर्मा
– सर्वाधिक विकेट: कुलदीप यादव
– सर्वाधिक छक्के: अभिषेक शर्मा

भारत ने कब कब फाइनल जीता
वर्ष – विजेता – उपविजेता
– 1984 – भारत – श्रीलंका
– 1988 – भारत – श्रीलंका
– 1990-91 – भारत – श्रीलंका
– 1995 – भारत – श्रीलंका
– 2010 – भारत – श्रीलंका
– 2016 – भारत – बांग्‍लादेश
– 2018 – भारत – बांग्‍लादेश
– 2023 – भारत – श्रीलंका
– 2025 – भारत – पाकिस्‍तान

—————
7. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ का नाम बताएं, जिनसे इंडिया टीम ने एशिया कप 2025 की चैंपियन ट्रॉफी और अपने व्‍यक्तिगत पदक लेने से मना कर दिया?
Name the Asian Cricket Council (ACC) chief, from whom the Indian team refused to accept the Asia Cup 2025 champions trophy and their individual medals?

a. आसिन अली
b. मोहसिन नकवी
c. यूसुफ खान
d. मोहम्‍मद अफ्रीदी

Answer: b. मोहसिन नकवी (ये पाकिस्‍तान के गृह मंत्री भी हैं।)

ट्रॉफी लेने से इनकार क्यों किया?
– क्योंकि एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नक़वी ने ज़ोर देकर कहा कि वह ट्रॉफी देंगे।
– भारतीयों ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया क्योंकि ACC प्रमुख नक़वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। समारोह एक घंटे से ज़्यादा देरी से शुरू हुआ और बिना ट्रॉफी वितरण के ही समाप्त हो गया।

—————
8. विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Tourism Day celebrated?

a. 20 सितंबर

b. 25 सितंबर
c. 27 सितंबर

d. 28 सितंबर

Answer: c. 27 सितंबर

2025 की थीम
– पर्यटन और सतत परिवर्तन
– Tourism and Sustainable Transformation

– संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने 1980 में विश्व पर्यटन दिवस की घोषणा की थी।
– सका उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व को बढ़ावा देना है।

भारत के संदर्भ में महत्व:
– आर्थिक योगदान: वित्तीय वर्ष 2022-2023 में GDP में 5% का योगदान दिया है और 7.6 करोड़ नौकरियाँ सृजित करता है। 2024 में, भारत ने 90 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा।
– सांस्कृतिक महत्व: भारत की विविध संस्कृति, ऐतिहासिक स्थल (जैसे ताजमहल, अजंता-एलोरा), और धार्मिक केंद्र (जैसे वाराणसी, तिरुपति) पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करता है।
– सतत पर्यटन: भारत में इको-टूरिज्म (जैसे सुंदरबन, केरल के बैकवाटर्स) और ग्रामीण पर्यटन (जैसे राजस्थान, हिमाचल) को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाता है।
– नीतिगत प्रयास: सरकार की ‘अतुल्य भारत’ और ‘देखो अपना देश’ पहलें, साथ ही Swadesh Darshan और PRASHAD योजनाएं, पर्यटन बुनियादी ढांचे को मजबूत करती हैं। e-Visa सुविधा ने विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाई है।
– चुनौतियां: अपर्याप्त बुनियादी ढांचा, पर्यावरणीय क्षति, और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताएं पर्यटन विकास में बाधक हैं।

—————
9. विश्व रेबीज दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Rabies Day observed?

a. 25 सितंबर

b. 27 सितंबर
c. 28 सितंबर

d. 29 सितंबर

Answer: c. 28 सितंबर

– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रेबीज के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है।
– रेबीज एक घातक वायरल बीमारी है। रेबीज का मुख्य कारण पालतू या आवारा कुत्तों के काटने से होता है।
– भारत में रेबीज से सालाना लगभग 20,000 मौतें होती हैं – जो विश्व में सबसे अधिक है।
– रेबीज के लगभग 95% मामले कुत्तों के काटने से होते हैं।
– भारत में कुत्तों की अनुमानित संख्या 6-7 करोड़ है, जिनमें ज्‍यादातर आवारा कुत्‍ते हैं।
– रेबीज 100% रोकथाम योग्य है, अगर सही समय पर टीका और इलाज मिल जाए।

वर्ष 2025 की थीम
अभी कार्य करें: आप, मैं, समुदाय
Act Now: You, Me, Community

————–
10. टाटा मोटर्स के नए एमडी और सीईओ कौन नियुक्त हुए?
Who has been appointed as the new MD and CEO of Tata Motors?

a. शैलेश चंद्र

b. विनोद वर्मा
c. विनायक सिंह

d. राकेश जादौन

Answer: a. शैलेश चंद्र

– उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा, जो 30 सितंबर 2028 को समाप्त होगा।
– शैलेश चंद्र टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEM) के एमडी के रूप में भी बने रहेंगे।

—————-

PDF Download: Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *