यह 29 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 29 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. सबमरीन आईएनएस खंडेरी को 28 सितंबर को नौसेना में शामिल किया गया, यह किस प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है?
a. प्रोजेक्ट 75
b. प्रोजेक्ट स्कॉर्पिन
c. प्रोजेक्ट 85
d. प्रोजेक्ट पनडुब्बी
Answer: a. प्रोजेक्ट 75
– प्रोजेक्ट 75 के तहत भारत अगली पीढ़ी के स्वदेशी पनडुब्बी का निर्माण कर रहा है.
– भारत की दूसरी स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन आईएनएस खंडेरी 28 सितंबर 2019 को नौसेना में शामिल हो गई।
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की मौजूदगी में आईएनएस खंडेरी को नेवी में शामिल किया गया।
– इस सबमरीन की प्रेरणा खतरनाक स्वोर्ड टूथ फिश (मछली की एक प्रजाति) से ली गई है। यह मछली गहरे समुद्र में तैरकर शिकार करती है।
————————–
2. सबमरीन आईएनएस खंडेरी समुद्र में कितना मीटर की गहराई तक गोता लगाने की क्षमता है?
a. 300 मीटर
b. 450 मीटर
c. 350 मीटर
d. 650 मीटर
Answer: c. 350 मीटर
आईएनएस खंडेरी की खासियत
– इसकी लंबाई लगभग 67.5 मीटर और चौड़ाई 12.3 मीटर है।
– समुद्र में 350 मीटर की गहराई तक गोता लगाने की क्षमता।
– यह पनडुब्बी 12 हजार किमी की दूरी तक गहरे समुद्र में सफर कर सकती है।
– प्रोजेक्ट-75 के तहत देश के भीतर बनी स्कॉर्पीन श्रेणी की आईएनएस खंदेरी दूसरी पनडुब्बी है।
– स्कॉर्पीन श्रेणी की बनी पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी है।
– आईएनएस खंडेरी समुद्र के अंदर पानी में लगभग 20 समुद्री मील और पानी के ऊपर 11 समुद्री मील की रफ्तार से चलने में सक्षम है।
– आईएनएस खंडेरी सबमरीन 40 से 45 दिन तक पानी के अंदर रह सकती है। एक बार में 12 हजार किलोमीटर दूरी तय कर सकती है।
– इस पर आधुनिक एंटी-सरफेस, एंटी सबमरीन हथियार मौजूद हैं। इसमें लगे आधुनिक संचार उपकरणों से दुश्मन की साजिशों का तुरंत पता लगाया जा सकेगा।
– इसके भीतर कुल 12 टॉरपीडो रखने की व्यवस्था है।
– इसमें लगी परमानेंटली मैग्नेटाइज्ड प्रपुल्शन मोटर इसी कई विशेषताओं में से एक है। इसकी वजह से यह पनडुब्बी समुद्र में एकदम साइलेंट रहती है, जिससे दुश्मन देश को पता ही नहीं चलेगा कि उसके समुद्री इलाके में कोई पनडुब्बी है।
2009 खंडेरी का बनना शुरू हुआ था
– खंडेरी पनडुब्बी का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में 7 अप्रैल 2009 को शुरू हुआ था।
– 12 जनवरी 2017 को इसे लॉन्च किया गया और इसका नामकरण हुआ।
– 1 जून 2017 से इसका समुद्री परीक्षण शुरू हुआ।
– सितंबर 2019 तक कड़े समुद्री परीक्षण और सभी प्रकार के हथियारों की टेस्टिंग होने के बाद 19 सितंबर को खंडेरी को नौसेना को सौंपा गया।
– अब 28 सितंबर 2019 को इसे नौसेना में शामिल किया गया।
———————
3. किस अरब देश ने पहली बार पर्यटकों को टूरिस्ट वीजा देने का फैसला किया है?
a. पाकिस्तान
b. रूस
c. अजरबैजान
d. सऊदी अरब
Answer: d. सऊदी अरब
– सऊदी अरब ने 27 सितंबर 2019 को घोषणा किया की वह पहली बार ऑनलाइन पर्यटक वीजा (टूरिस्ट वीजा) देने जा रहा है.
– पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सऊदी अरब अब पर्यटक वीजा जारी करेगा.
– सऊदी अरब ने यह घोषणा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर किया.
– सऊदी अरब अब अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने हेतु तेल पर निर्भरता कम करना चाहता है.
– नए नियमों के मुताबिक, महिला पर्यटकों को सऊदी में चेहरे को ढंकने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन उन्हें केवल शालीन कपड़े ही पहनने होंगे.
—————————–
4. भगत सिंह की जयंती कब मनाई जाती है?
a. 28 सितंबर
b. 28 जुलाई
c. 28 अगस्त
d. 28 अक्टूबर
Answer: a. 28 सितंबर
– भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है.
– इस बार उनकी 112वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है.
– भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने 08 अप्रैल 1929 को केंद्रीय असेंबली में बम फेंका था. उन्होंने बम फेंकने के बाद गिरफ़्तारी दी और उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा चला गया था.
– भगत सिंह को 24 मार्च 1931 को फांसी देना सुनिश्चित किया गया था, लेकिन अंग्रेज इतना डरे हुए थे कि उन्हें 11 घंटे पहले ही 23 मार्च 1931 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था.
————————–
5. 5वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव (IISF-2019) का आयोजन 5 से 8 नवम्बर 2019 तक किस शहर में किया जायेगा?
a. दिल्ली
b. कोलकाता
c. चेन्नई
d. आगरा
Answer: b. कोलकाता
– इसमें 12,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
– पिछले साल वर्ष 2018 में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव लखनऊ में आयोजित हुआ था।
————————–
6. ‘क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ’ श्रेणी में UN Global Climate Action Award किस कंपनी को मिला?
a. इनफ़ोसिस
b. जियो
c. एचसीएल
d. वायाकॉम 18
Answer: a. इनफ़ोसिस
– भारतीय आईटी कंपनी इनफ़ोसिस ने यह अवार्ड जीता है।
– इसकी घोषणा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के बाद की गयी।
– यह पुरस्कार इनफ़ोसिस को दिसम्बर में चिली के सेंटिआगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP25) के दौरान दिया जायेगा।
————————–
7. IMD विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मक रैंकिंग 2019 में भारत किस पायदान पर है?
a. 42वें
b. 43वें
c. 44वें
d. 47वें
Answer: c. 44वें
– इस रैंकिंग में डिजिटल टेक्नोलॉजी के विषय में ज्ञान तथा इसके उपयोग के आधार पर 63 देशों का मूल्यांकन किया गया है।
– वर्ष 2018 में भारत का स्थान 48वां था। अब चार पायदान की छलांग लगाई है भारत ने।
– पहले स्थान पर यूएसए
– दूसरे स्थान पर सिंगापुर
– तीसरे स्थान पर स्वीडेन
————————–
8. गूगल की स्थापना कब हुई थी?
a. 26 सितंबर 1998
b. 27 सितंबर 1998
c. 28 सितंबर 1998
d. 29 सितंबर 1998
Answer: b. 27 सितंबर 1998
– सर्च इंजन गूगल की स्थापना दो पीएचडी छात्रों, सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने 21 साल पहले 27 सितंबर 1998 को की थी.
—————————–
9. किस पत्रकार को गौरी लंकेश मेमोरियल अवार्ड 2019 मिला?
a. अर्नब गोस्वामी
b. राजदीप सरदेसाई
c. रवीश कुमार
d. बरखा दत्त
Answer: c. रवीश कुमार
– यह अवार्ड कर्नाटक के बेंगलुरु में गौरी लंकेश मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पहली बार दिया गया।
– 2 अगस्त 2019 को उन्हें 2019 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।