यह 22 to 29 अक्टूबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के लिए मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण किसे देने के लिए संपर्क साधा?
Whom did India approach to invite as the chief guest for the Republic Day celebrations 2026?
a. एंटोनियो गुटेरेस और उर्सुला वॉन डेर लेयेन
b. उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा
c. एंटोनियो कोस्टा और जोआओ लौरेंको
d. डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन
Answer: b. उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा
– इंडियन एक्सप्रेस की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट ने यह जानकारी दी है।
– पहली बार, भारत यूरोपीय संघ (यूरोपीय यूनियन) के नेतृत्व – यूरोपीय आयोग (European Commission) की अध्यक्ष (President) उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद (European Council) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा को गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर रहा है।
– औपचारिक निमंत्रण और स्वीकृति की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद नई दिल्ली और ब्रुसेल्स द्वारा इसकी घोषणा की जाएगी।
महत्वपूर्ण है यह आमंत्रण
– गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण भारत सरकार के दृष्टिकोण से अत्यंत प्रतीकात्मक है।
– भारत अपने मुख्य अतिथि के चयन के लिए आतिथ्य सत्कार के साथ रणनीति का ताना-बाना बुन रही है।
– यह चयन कई कारणों से तय होता है—रणनीतिक और कूटनीतिक, व्यावसायिक हित और अंतर्राष्ट्रीय भू-राजनीति।
पहली बार यूरोपीय यूनियन को आमंत्रण
– यूरोपीय संघ के नेतृत्व को आमंत्रित करने का निर्णय पहली बार लिया गया है।
– भारत और 27 सदस्य देशों के यूरोपीय संघ के बीच संबंध विशेषकर फरवरी 2025 के बाद से, प्रगाढ़ हुए हैं, जब यूरोपीय संघ के आयुक्तों के कॉलेज ने भारत का दौरा किया था।
– यूरोपीय संघ ने 20 अक्टूबर को भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए एक नए रणनीतिक एजेंडे को मंजूरी दी, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चल रही वार्ता को अंतिम रूप देना, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा, लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सहयोग को गहरा करना शामिल है।
– वास्तव में, जब यूरोपीय संघ के नेता जनवरी में भारत आएंगे, तो भारत-यूरोपीय संघ नेताओं का शिखर सम्मेलन – जो 2026 की शुरुआत में आयोजित होने वाला था – उसी महीने दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
– यह समय बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी प्रशासन ने भारत और यूरोप, दोनों को अपनी अनिश्चितता का एहसास करा दिया है।
– भारत और यूरोपीय संघ एक महत्वाकांक्षी और रणनीतिक रोडमैप पर काम कर रहे हैं, और यूरोपीय नेता खुद को “पूर्वानुमानित” और “विश्वसनीय” साझेदार के रूप में पेश कर रहे हैं।
यूरोपीय यूनियन और यूरोपीय परिषद
– यूरोपीय कमीशन और यूरोपीय परिषद यूरोपीय यूनियन (EU) की दो प्रमुख संस्थाएं हैं, जो EU की नीतियों, निर्णय लेने और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
– कमीशन EU का कार्यकारी अंग है, जबकि परिषद रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करती है।
—————-
2. केंद्र सरकार के विज्ञान रत्न पुरस्कार 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of the Central Government’s Vigyan Ratna Award 2025?
a. प्रो. प्रदीप थलप्पिल
b. प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर
c. डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह
d. प्रो. महान एमजे
Answer: b. प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर (मरणोपरांत) (मई 2025 में निधन)
– पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में की गई आजीवन उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देगा।
हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत पेश किए
– नार्लीकर ने अपने गाइड फ्रेड हॉयल के साथ मिलकर गुरुत्वाकर्षण का हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत प्रतिपादित किया।
– यह सिद्धांत आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता सिद्धांत का एक वैकल्पिक मॉडल था, जिसका उद्देश्य माख सिद्धांत (Mach’s Principle) को शामिल करना था।
बिग बैंग थ्योरी को किया था चैलेंज
– प्रोफेसर जयंत नार्लीकर और फ्रेड होयले ने होयले-नर्लीकर थ्योरी ऑफ ग्रैविटी दी थी। ये थ्योरी सीधे तौर पर बिग बैंग थ्योरी को चैलेंज कर रही थी। इसमें कहा गया था कि यूनिवर्स की कोई शुरुआत और अंत नहीं है।
IUCAA, पुणे की स्थापना की
– यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC के इनविटेशन पर, उन्होंने साल 1988 पुणे में इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA) की स्थापना की।
– वह 2003 तक इसके फाउंडिंग डायरेक्टर रहे। इस संस्थान का उद्देश्य देश भर की यूनिवर्सिटीज में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी को बढ़ावा देना था।
पुरस्कार
– पद्म भूषण (1965) और पद्म विभूषण (2004)
– 1978 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिला।
– 2014 में मराठी में लिखी आत्मकथा ‘चार नगरांतले माझे विश्व’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार।
—————
3. केंद्र सरकार ने किन कैटेगरी में 24 वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025 देने की घोषणा?
In which categories did the Central Government announce the National Science Award 2025 to 24 scientists?
a. विज्ञान रत्न
b. विज्ञान श्री और विज्ञान टीम
c. विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार और विज्ञान टीम श्रेणी)
विज्ञान रत्न
– प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर (फिजिक्स)- मरणोपरांत (मई 2025 में निधन)
सम्मान क्यों : यह पुरस्कार, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के किसी भी क्षेत्र में की गई आजीवन उपलब्धियों और योगदान को मान्यता प्रदान करेगा।
विज्ञान श्री
– डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह (एग्रीकल्चर साइंस)
– डॉ. यूसुफ मोहम्मद शेख (न्यूक्लियर एनर्जी)
– डॉ. के थंगराज (बायोलॉजिकल साइंस)
– प्रो. प्रदीप थलप्पिल (केमिस्ट्री)
– प्रो. अनिरुद्ध भालचंद्र पंडित (इंजीनियरिंग साइंस)
– डॉ. एस वेंकट मोहन (इन्वायरनमेंटल साइंस)
– प्रो. महान एमजे (मैथ्स और कंप्यूटर साइंस)
– जयन एन (स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी)
सम्मान क्यों : यह पुरस्कार साइंस एंड टेक्नोलॉजी के किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करेगा।
विज्ञान युवा- शांति स्वरूप भटनागर
– डॉ. जगदीश गुप्ता कपुगंती (एग्रीकल्चर साइंस)
– डॉ. सतेंद्र कुमार मंगरौठिया (एग्रीकल्चर साइंस)
– देबरघा सेनगुप्ता (बायोलॉजिकल साइंस)
– डॉ. दीपा अगाशे (बायोलॉजिकल साइंस)
– डॉ. दिब्येंदु दास (केमिस्ट्री)
– डॉ. वालीउर रहमान (अर्थ साइंस)
– प्रो. अर्कप्रवा बसु (इंजीनियरिंग साइंस)
– प्रो. सब्यसाची मुखर्जी (मैथ्स एंड कंप्यूटर साइंस)
– प्रो. श्वेता प्रेम अग्रवाल (मैथ्स एंड कंप्यूटर साइंस)
– डॉ. सुरेश कुमार (मेडिसिन)
– प्रो. अमित कुमार अग्रवाल (फिजिक्स)
– प्रो. सुरहुद श्रीकांत मोरे (फिजिक्स)
– अंकुर गर्ग (स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी)
– प्रो. मोहनशंकर शिवप्रकाशम (टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन)
सम्मान क्यों : यह पुरस्कार 45 वर्ष तक की आयु के युवा वैज्ञानिकों को मान्यता देगा और प्रोत्साहित करेगा जिन्होंने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।
विज्ञान टीम:
– टीम- अरोमा मिशन CSIR (एग्रीकल्चर साइंस)
सम्मान क्यों : पुरस्कार तीन या अधिक वैज्ञानिकों/शोधकर्ताओं/नवप्रवर्तकों की टीम को दिया जाएगा जिन्होंने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के किसी भी क्षेत्र में एक टीम के रूप में काम करते हुए असाधारण योगदान दिया हो।
– अरोमा मिशन भारत सरकार की एक पहल है।
– ये पुरस्कार सुगंधित फसलों में रिसर्च, इनोवेशन और गाँवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
– डॉ. त्रिवेदी की टीम (डॉ. आलोक कालरा, डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. अजीत शासनी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सुदीप टंडन)
————–
4. थाईलैंड की राजमाता का नाम बताएं, जिनका निधन 24 अक्टूबर 2025 को हो गया?
Name the Queen Mother of Thailand, who died on 24 October 2025?
a. उबोलरत्ना
b. सिरिकित
c. सिरिंधोर्न
d. चुलाबोर्न
Answer: b. सिरिकित (93 वर्ष की थीं)
– राजमाता सिरिकित थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की पत्नी और वर्तमान राजा वजीरालोंगकोर्न की मां थीं।
– उन्हें “राष्ट्र की मां” के रूप में जाना जाता है।
– राजमाता सिरिकित 28 अप्रैल 1950 से 13 अक्टूबर 2016 तक थाईलैंड की रानी रहीं।
– 13 अक्टूबर 2016 को राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का निधन हो गया था।
– इनके चार बच्चें हैं : वर्तमान राजा महा वजीरालोंगकोर्न, और राजकुमारियाँ उबोलरत्ना, सिरिंधोर्न और चुलाभोर्न।
थाईलैंड की राजतंत्र व्यवस्था
– थाईलैंड एक संवैधानिक राजतंत्र है, जो लोकतंत्र के ढांचे में काम करता है, लेकिन 2014 के तख्तापलट के बाद से निरंकुश शासन हावी है।
– राजा देश का प्रमुख होता है, पर उसकी शक्तियां सीमित हैं और वह संविधान के अनुसार काम करता है।
– सरकार की तीन शाखाएं हैं: विधायिका (कानून बनाने वाली), कार्यपालिका (प्रशासन), और न्यायपालिका (न्याय व्यवस्था), जिसमें न्यायपालिका को स्वतंत्र माना जाता है।
– राजशाही वंशानुगत है, और उत्तराधिकार 1924 के महल कानून पर आधारित है।
थाईलैंड
– राजधानी : बैंकॉक
– किंग : वजीरालोंगकोर्न (राम x) {चक्रि वंश के राजा, थाईलैंड एक बौद्ध-बहुल देश है, लेकिन उसकी शाही परंपराएँ हिंदू धर्म से भी प्रभावित हैं। हालांकि खुद राजा बौद्ध धर्म को मानते हैं}
– PM : अनुतिन चार्नविराकुल
– मुद्रा : थाई बहत
– भाषा : थाई
– आबादी : 71.62 मिलियन (2025)
————–
5. वर्ष 2025 में खोजे गए उस क्षुद्रग्रह का नाम बताइए, पृथ्वी के साथ-साथ सूर्य की परिक्रमा लगा रहा है और जिसे पृथ्वी का नया अर्ध-चंद्रमा कहा जा रहा है?
Name the asteroid discovered in the year 2025, orbiting the Sun along with the Earth and which is being called the new half-moon of the Earth?
a. 2025 PN7
b. 2025 QX1
c. 2024 FD2
d. 2023 AB5
Answer: a. 2025 PN7 (अर्ध-चंद्रमा अर्जुन समूह का है)
– क्षुद्रग्रह 2025 PN7 को अगस्त 2025 में हवाई की हेलेकाला वेधशाला में पैन-स्टार्स 1 टेलीस्कोप से देखा गया। इसकी पुष्टि सितंबर 2025 में हुई।
– यह वेधशाला नासा के फंड से चलती है और पृथ्वी के पास के पिंडों का सर्वे करती है।
– यह लगभग 19 मीटर (62 फीट) चौड़ा है। जिसकी लंबाई लगभग एक स्कूल बस के बराबर है।
– यह पृथ्वी के समान ही कक्षा में घूमता है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह पृथ्वी के निकट ही ‘मंडराता’ है, हालांकि वह गुरुत्वाकर्षण के कारण ग्रह से बंधा हुआ नहीं है।
कब तक बना रहेगा यह अर्ध-चंद्रमा
– हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार नासा ने पुष्टि की है कि 2025 PN7 नामक एक छोटा क्षुद्रग्रह 1960 के दशक से पृथ्वी के साथ-साथ परिक्रमा कर रहा है और लगभग वर्ष 2083 तक हमारा छोटा चंद्रमा बना रहेगा।
अब तक कितने अर्ध-चंद्रमा खोजे गए
– सात ज्ञात अर्ध-चंद्रमा अर्जुन समूह के हैं और पृथ्वी की कक्षा के साथ एक ही समय में चक्कर (एक वर्ष 365 दिन) लगाते हैं। ये हैं:
– 164207 कार्डिया (Cardea)
– 277810 (2006 FV35)
– 2013 LX28
– 2014 OL339
– 469219 कामोʻओलेवा (Kamoʻoalewa) [2016]
– 2023 FW13
– 2025 PN7
—————
6. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी कौन बनें?
Who became the third highest run-scorer in ODI cricket for India?
a. रोहित शर्मा
b. सूर्यकुमार यादव
c. विराट कोहली
d. के.एल राहुल
Answer: a. रोहित शर्मा (38 वर्षीय)
– भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 73 रन बनाए।
– इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
– उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा।
रोहित शर्मा के ODI में रन
– रोहित ने 267 एकदिवसीय पारियों में 48.69 की औसत से 11,249 रन बनाए हैं।
– जिसमें 32 शतक और 59 अर्द्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है।
ODI में सबसे ज्यादा रन (INDIA)
1. सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
2. विराट कोहली – 14181 रन
3. रोहित शर्मा – 11249
4. सौरव गांगुली – 11221
————-
7. किस भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी को प्रादेशिक सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि अक्टूबर 2025 में प्रदान की?
Which Indian javelin thrower was conferred the honorary rank of Lieutenant Colonel in the Territorial Army in October 2025?
a. नीरज चोपड़ा
b. किशोर जेना
c. शिवपाल सिंह
d. दविंदर सिंह कांग
Answer: a. नीरज चोपड़ा (दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट)
– ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया।
– नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज चोपड़ा का यह उपाधि प्रदान की।
और कौन-से पद मिल चुके हैं?
– वर्ष 2016 में नायब सूबेदार
– वर्ष 2021 में सूबेदार
– वर्ष 2022 में सूबेदार मेजर
– वर्ष 2025 में लेफ्टिनेंट कर्नल
नीरज चोपड़ा
– नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गाँव में हुआ था।
– उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
– यह एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक था।
– वर्ष 2023 में उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
– वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में नीरज ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
प्रादेशिक सेना (Territorial Army)
– टेरिटोरियल आर्मी भारतीय सेना की एक ईकाई है, इसके स्वयंसेवकों को हर साल कुछ दिनों का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिये उनकी सेवाएं ली जा सकें।
– इसमें वेतन सिर्फ ट्रेनिंग और सेवा में बुलाए जाने पर ही मिलता है।
– भारत में अक्टूबर, 1941 में प्रादेशिक सेना स्थापित हुई।
– नोट : महेंद्र सिंह धोनी को यह मानद रैंक 2011 में दी गई थी।
—————
8. दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का 11 वां सदस्य देश कौन बना?
Who became the 11th member country of the Association of Southeast Asian Nations (ASEAN)?
a. यूक्रेन
b. रूस
c. पूर्वी तिमोर
d. ताइवान
Answer: c. पूर्वी तिमोर (दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश, इसे तिमोर-लेस्ते भी कहा जाता है)
– पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री जेनाना गुस्माओ ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे “सपना साकार होना” बताया है।
– ASEAN शिखर सम्मेलन का आयोजन 26–28 अक्टूबर 2025 हुआ।
– मलेशिया 2025 के लिए आसियान का अध्यक्ष है।
– सम्मेलन के दौरान फिलीपींस को 2026 के लिए संगठन की अध्यक्षता मिली।
ASEAN शिखर सम्मेलन
– आसियान शिखर सम्मेलन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के संबंध में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के सदस्यों द्वारा आयोजित एक अर्धवार्षिक बैठक है।
– मतलब यह बैठक साल में दो बार होती है। जैसे इस बार 46वीं बैठक 26–27 मई 2025 को और 47वीं बैठक 26–28 अक्टूबर 2025 को हुई।
– पहला आसियान शिखर सम्मेलन फरवरी 1976 में इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया गया था।
आसियान शिखर सम्मेलन की थीम, “समावेशिता और स्थिरता”
आसियान स्थापना वर्ष : 8 अगस्त, 1967
– मुख्यालय : जकार्ता (इंडोनेशिया)
– उद्देश्य: सदस्य राज्यों के बीच आर्थिक विकास और व्यापार को बढ़ावा देना।
14 साल के इंतज़ार के बाद आसियान में शामिल
– पूर्वी तिमोर को आखिरकार 14 साल के इंतज़ार के बाद आसियान (ASEAN) में शामिल किया गया है।
– इसे मलेशिया की अध्यक्षता में आसियान की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
– पहले पूर्वी तिमोर पर करीब 300 साल तक पुर्तगाल का शासन था।
– 1975 में पुर्तगाल ने अचानक यह इलाका छोड़ दिया।
– इसके बाद इंडोनेशिया ने इस पर कब्ज़ा कर लिया, जो कई बार हिंसक भी रहा।
– लंबे संघर्ष के बाद 2002 में पूर्वी तिमोर को आज़ादी मिली।
– पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता कई सालों से देश की आसियान में सदस्यता के लिए कोशिश कर रहे थे।
– उन्होंने 2011 में पहली बार आवेदन दिया था।
– अब जब उनका देश सदस्य बन गया है, तो यह उनकी और देश की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
आसियान के 11 देश
देश और राजधानी
1. म्यांमार – नेपीडॉ
2. थाईलैंड – बैंकॉक
3. लाओस – वियनतियाने
4. वियतनाम – हनोई
5. कंबोडिया – नोम पेन्ह
6. मलेशिया – कुआलालंपुर
7. सिंगापुर – सिंगापुर (शहर)
8. इंडोनेशिया – जकार्ता
9. ब्रुनेई – बंदर सेरी बेगवान
10. फिलीपींस – मनीला
11. पूर्वी तिमोर – कुआलालंपुर
पूर्वी तिमोर के बारे में
– राजधानी: दिली (Dili)
– मुद्रा: यूएस डॉलर (US Dollar – USD)
– राजकीय भाषा: टेटम (Tetum) और पुर्तगाली (Portuguese)
– स्थान: दक्षिण-पूर्व एशिया (इंडोनेशिया के पूर्व में स्थित द्वीपीय देश)
– स्वतंत्रता: 20 मई 2002 (इंडोनेशिया से)
– राजनीतिक व्यवस्था: गणराज्य (Republic)
– राष्ट्रपति: (2025 तक) जोसे रामोस-होर्टा (José Ramos-Horta)
– प्रधानमंत्री: शानाना गुसमाओ (Xanana Gusmão)
————–
9. 22वां ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन किस शहर में अक्टूबर 2025 में आयोजित हुआ, जिसमें PM मोदी ने वर्चुअली हिस्सा लिया?
In which city was the 22nd ASEAN-India Summit held in October 2025, in which PM Modi participated virtually?
a. नेपीडॉ
b. बैंकॉक
c. हनोई
d. कुआलालंपुर
Answer: d. कुआलालंपुर (मलेशिया की राजधानी)
– 22वां ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन, ASEAN (Association of Southeast Asian Nations) संगठन ने 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया।
– यह आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर किया गया।
– विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुआलालंपुर में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
ASEAN शिखर सम्मेलन और ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में अंतर
– ASEAN शिखर सम्मेलन में केवल आसियान सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेते हैं, जबकि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में आसियान देशों के साथ-साथ भारत का प्रतिनिधित्व भी किया जाता है, जिसमें दोनों ही शिखर सम्मेलनों के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होती है।
ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन के बारे में
– ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन “दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (ASEAN)” के सदस्य देशों (11 देश) और भारत के बीच उच्च-स्तरीय वार्षिक बैठक है।
– यह सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, व्यापार, सुरक्षा, कनेक्टिविटी, डिजिटल परिवर्तन, पर्यावरण और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में चर्चा करने का मंच प्रदान करता है।
– भारत ने 1992 में क्षेत्रीय वार्ता साझेदार (Sectoral Dialogue Partner) के रूप में आसियान के साथ अपनी औपचारिक सहभागिता शुरू की, जिसे 1995 में पूर्ण वार्ता साझेदार (Full Dialogue Partner) और वर्ष 2002 में कंबोडिया के फ्नॉम पेन्ह (Phnom Penh, Cambodia) में पहला ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन हुआ।
—————-
10. 22वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने किस वर्ष को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष घोषित किया?
Which year was declared as the ASEAN-India Year of Maritime Cooperation by PM Modi at the 22nd ASEAN-India Summit?
a. 2026
b. 2027
c. 2030
d. 2035
Answer: a. 2026
– 22वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने वर्चुअली माध्यम से भाग लिया।
– उन्होंने अपने भाषण में समुद्री सहयोग पर ज़ोर दिया: और कहा “भारत हर आपदा में अपने आसियान मित्रों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR), समुद्री सुरक्षा और नीली अर्थव्यवस्था में हमारा सहयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम 2026 को ‘आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष’ घोषित कर रहे हैं।”
– इसके अलावा उन्होंने कहा साथ ही, हम शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अपने सहयोग को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। हम अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और लोगों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
कुछ महत्वपूर्ण घोषणएं
1. आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी (2026-2030) को लागू करने के लिए आसियान-भारत कार्य योजना के कार्यान्वयन हेतु विस्तारित समर्थन
2. आसियान-भारत पर्यटन वर्ष मनाते हुए, पर्यटन सहयोग को और मज़बूत करने के लिए सतत् पर्यटन पर आसियान-भारत नेताओं के संयुक्त वक्तव्य को अपनाना
3. नीली अर्थव्यवस्था में साझेदारी बनाने के लिए वर्ष 2026 का “आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष” के रूप में नामांकन
4. द्वितीय आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की बैठक और एक सुरक्षित समुद्री वातावरण के लिए द्वितीय आसियान-भारत समुद्री अभ्यास आयोजित करने का प्रस्ताव
5. भारत पड़ोस में संकट के समय प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेगा, और आपदा तैयारी तथा एचएडीआर में सहयोग को और मजबूत करेगा।
6. आसियान पावर ग्रिड पहल को समर्थन देने के लिए अक्षय ऊर्जा में 400 पेशेवरों को प्रशिक्षण
7. त्वरित प्रभाव परियोजनाओं (क्यूआईपी) का तिमोर-लेस्ते तक विस्तार
8. क्षेत्रीय विशेषज्ञता विकसित करने के लिए नालंदा विश्वविद्यालय में दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन केंद्र की प्रस्तावित स्थापना
9. शिक्षा, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, फिनटेक और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में चल रहे सहयोग का समर्थन करते हुए, इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर, उभरती प्रौद्योगिकियों, दुर्लभ मृदा तत्व और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
10. लोथल, गुजरात में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन समुद्री विरासत महोत्सव और समुद्री सुरक्षा सहयोग पर एक सम्मेलन का आयोजन।
—————
11. महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया?
What was the name of Aurangabad railway station in Maharashtra changed to?
a. छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन
b. छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन
c. सूबेदार तानाजी मालुसरे रेलवे स्टेशन
d. पेशवा बाजीराव प्रथम रेलवे स्टेशन
Answer: b. छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन
– दक्षिण मध्य रेलवे ने 25 अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया।
– वह छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे।
– दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आने वाले नए स्टेशन का कोड ‘CPSN’ है।
– 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की।
इतिहास क्या है?
– औरंगाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया था।
– इतिहासकारों के अनुसार, औरंगाबाद रेलवे स्टेशन साल 1900 में हैदराबाद के सातवें निज़ाम मीर उस्मान अली खान के समय में बनाया गया था।
– छत्रपति संभाजीनगर एक मशहूर घूमने की जगह है।
– यहाँ अजंता और एलोरा की गुफाएँ जैसी कई ऐतिहासिक स्मारक व स्थल हैं, जिन्हें यूनैस्को ने विश्व धरोहर स्थल दर्जा दिया है।
महाराष्ट्र
– राजधानी: मुंबई
– मुख्यमंत्री: आचार्य देवव्रत
– राज्यपाल: सीपी राधाकृष्णन
– आबादी: 11 करोड़ (2011)
– भाषा: मराठी
– पड़ोसी राज्य: गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा
—————
12. चौथी दक्षिण एशियाई (SAAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कुल कितने मेडल जीते?
How many medals did India win in the 4th South Asian (SAAF) Senior Athletics Championships 2025?
a. 48
b. 50
c. 58
d. 60
Answer: c. 58 (20 गोल्ड, 20 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज)
– चौथी दक्षिण एशियाई (SAAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक रांची, झारखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुई।
– भारत में यह चैंपियनशिप तीसरी बार आयोजित हुई।
– इससे पहले भारत ने 1997 और 2008 में मेजबानी की थी।
– श्रीलंका ने 1998 में दूसरे संस्करण की मेजबानी की थी।
इस चैंपियनशिप में किसने भाग नहीं लिया।
– इस बार, छह दक्षिण एशियाई देशों – भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव – के 206 एथलीट्स ने तीन दिनों तक 37 पदक स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा की।
– इस चैंपियनशिप का एक सदस्य पाकिस्तान भी है, लेकिन SAAF के निमंत्रण के बावजूद पाकिस्तान ने चैंपियनशिप में भाग नहीं लिया।
पदकी तालिका
देश – गोल्ड – सिल्वर – ब्रॉन्ज – कुल
भारत – 20 – 20 – 18 – 58
श्रीलंका – 16 – 14 – 10 – 40
नेपाल – 00 – 02 – 04 – 06
बांग्लादेश – 00 – 00 – 03 – 03
मालदीव – 00 – 00 – 01 – 01
भूटान – 00 – 00 – 00 – 00
—————-
13. किस देश में भारतीय दूतावास में रवीन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण अक्टूबर 2025 में किया?
In which country, the statue of Rabindranath Tagore was unveiled at the Indian Embassy in October 2025?
a. जर्मनी
b. चीन
c. सिंगापुर
d. यूक्रेन
Answer: b. चीन
– 25 अक्टूबर 2025 को बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
– भारतीय दूतावास ने प्रतिमा का अनावरण ‘संगमम: भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम’ नामक संगोष्ठी के अवसर पर किया गया।
– रवींद्रनाथ टैगोर की यह प्रतिम, प्रसिद्ध चीनी मूर्तिकार युआन शिकुन द्वारा निर्मित है।
– प्रख्यात मूर्तिकार युआन ने गांधीजी की (2005 में स्थापति) एक मूर्ति भी बनाई है जिसमें महात्मा गांधी एक अनोखी मुद्रा में हाथ में किताब लिए बैठे हैं।
रवींद्रनाथ टैगोर की चीन यात्रा
– रवींद्रनाथ टैगोर ने अपने जीवनकाल में तीन बार चीन की यात्रा की थी। चीन में उनके कट्टर अनुयायी हैं।
– टैगोर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ 2009 में चीन के 60वें स्थापना दिवस समारोह को चिह्नित करने के लिए आयोजित एक जनमत सर्वेक्षण में चीन के आधुनिक विकास को आकार देने में सबसे अधिक योगदान देने वाले 50 विदेशियों की सूची में शामिल थे।
रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में
– 7 मई 1861 में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था।
– भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा।
– उनके संग्रह “गीतांजलि” को मान्यता देते हुए, जो शुरू में 1912 में लंदन में प्रकाशित हुआ था, साहित्य के लिए 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– उन्होंने 2,000 से अधिक गीतों की रचना की, जिसे “टैगोर गीत” के रूप में जाना जाता है।
—————-
14. इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं?
Who became the first woman president of the Indian Cricketers Association (ICA)?
a. मिताली राज
b. शांता रंगास्वामी
c. झूलन गोस्वामी
d. अंजुम चोपड़ा
Answer: b. शांता रंगास्वामी (भारतीय महिला टीम की पहली कप्तान रह चुकी हैं)
– इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स का संगठन है।
– 1954 में चेन्नई में जन्मी रंगास्वामी ने 1976 में पटना में वेस्टइंडीज़ पर ऐतिहासिक जीत के साथ भारत की पहली महिला टेस्ट जीत में कप्तानी की थी।
– पूर्व भारतीय महिला कप्तान शांता रंगास्वामी अक्टूबर में ICA की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
– दिल्ली पुरुष टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वेंकट सुंदरम को सचिव नियुक्त किया गया।
– सुंदरम दिसंबर 2024 से ICA के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
————–
15. भारत ने बहरीन में आयोजित एशियाई युवा गेम्स 2025 में पुरूष कबड्डी में कौन सा मेडल जीता?
Which medal did India win in men’s Kabaddi at the Asian Youth Games 2025 held in Bahrain?
a. गोल्ड मेडल
b. सिल्वर मेडल
c. ब्रॉन्ज मेडल
d. उपरोक्त सभी
Answer: a. गोल्ड मेडल
– पुरूष कबड्डी के स्वर्ण पदक मैच में भारत ने ईरान को 35-32 के स्कोर से हराया।
– भारत ने 28 अक्टूबर तक कुल 24 मेडल जीते जिनमें तीन गोल्ड, 10 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हैं। पदक तालिका में भारत नौवें स्थान पर है।
– भारत को तीसरा गोल्ड मेडल प्रीतिस्मिता भोई ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया।
————–
16. भारत ने बहरीन में आयोजित एशियाई युवा गेम्स 2025 में महिला कबड्डी में कौन सा मेडल जीता?
Which medal did India win in women’s Kabaddi at the Asian Youth Games 2025 held in Bahrain?
a. गोल्ड मेडल
b. सिल्वर मेडल
c. ब्रॉन्ज मेडल
d. उपरोक्त सभी
Answer: a. गोल्ड मेडल
– महिला कबड्डी के स्वर्ण पदक मैच में भारत ने ईरान को 75-21 के स्कोर से हराया।
– इसके अलावा अन्य खेल स्पर्धा में भी सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
– कुल 222 भारतीय एथलीट (महिला पुरूष दोनों) एशियाई युवा गेम्स 2025 में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
एशियाई युवा गेम्स 2025
– आयोजन कहां : बहरीन
– कब : 22 से 31 अक्टूबर 2025
– कितनी टीम : 45
– कितने एथलीट : करीब 4074
– भारतीय एथलीट : 222
– कितने प्रकार के खेल : 26
– मोटो : सपनों को प्रेरित करें, एक विरासत बनाएँ
तीन संस्करण
1. पहला संस्करण (2009): सिंगापुर में
2. दूसरा संस्करण (2013): चीन के नानजिंग में
3. तीसरा संस्करण (2025): बहरीन के मनाामा में
नोट: (2017 और 2021 के संस्करण रद्द)।
—————
17. अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने पश्चिमी घाट और किन राष्ट्रीय उद्यान को एशिया भर में प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों की सूची में “महत्वपूर्ण चिंता” के रूप में वर्गीकृत किया?
The International Union for Conservation of Nature (IUCN) classified the Western Ghats and which national park as “critical concern” in its list of natural World Heritage Sites across Asia?
a. मानस राष्ट्रीय उद्यान
b. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
c. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
d. a और b दोनों
Answer: d. a और b दोनों (असम का मानस राष्ट्रीय उद्यान और पश्चिम बंगाल का सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान)
– IUCN ने अक्टूबर की शुरुआत में अबूधाबी में हुए सम्मेलन में “विश्व धरोहर आउटलुक 4” रिपोर्ट जारी की।
– इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण एशिया में आवासों और प्रजातियों के नुकसान के लिए चार बड़े खतरे ज़िम्मेदार हैं।
1. जलवायु परिवर्तन
2. पर्यटन गतिविधियाँ
3. आक्रामक विदेशी प्रजातियाँ
4. सड़कें
– रिपोर्ट प्राकृतिक स्थलों को “अच्छा”, “कुछ चिंताओं के साथ अच्छा”, “महत्वपूर्ण चिंता”, और “गंभीर” के रूप में वर्गीकृत करती है।
– रिपोर्ट की शुरुआत में IUCN की महानिदेशक ग्रेथेल एगुइलर ने कहा कि दुनिया के 200 से ज़्यादा प्राकृतिक और मिश्रित विश्व धरोहर स्थलों का मूल्यांकन किया गया है।
– लगभग 40% स्थल अब भी संरक्षण की चिंताओं से जूझ रहे हैं, और जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।
प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों में खतरे बदल रहे हैं-
– वर्ष 2025 में जलवायु परिवर्तन में सबसे बड़ा खतरा और वहीं 2020 में शिकार सबसे बड़ा खतरा था।
– इस बार दूसरा सबसे बड़ा खतरा पर्यटन है।
– तीसरे सबसे बड़ा खतरा आक्रामक विदेशी प्रजातियां हैं।
– इसके अलावा अन्य खतरे : जंगल की आग, शिकार, सड़क दुर्घटनाएँ, कचरा निपटान, अतिक्रमण, अवैध कटाई और सड़क निर्माण आदि हैं।
रिपोर्ट में भारत के किन स्थलों कुछ चिंताओं के साथ अच्छा कहा
– एशिया के 32 स्थलों को “कुछ चिंताओं के साथ अच्छा” कहा गया है, जिनमें चार भारत के स्थल शामिल हैं: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, काजीरंगा नेशनल पार्क, केवलादेव नेशनल पार्क, और नंदा देवी व वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क।
– इसके अलावा सिक्किम का खांगचेंजोंगा नेशनल पार्क “अच्छा” माना गया है, यानी इसकी स्थिति अच्छी है और अगर संरक्षण के मौजूदा उपाय जारी रहे, तो यह भविष्य में भी ठीक रहेगा।
मानस राष्ट्रीय उद्यान
– मानस राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम (Assam) राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान (National Park) और वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) है। यह उद्यान अपनी जैव-विविधता (Biodiversity), प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
– यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) भी है।
– यहाँ लगभग 55 स्तनधारी, 450 पक्षी, 50 सरीसृप, और अनेक उभयचर प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें बाघ, भारतीय गैंडा, एशियाई हाथी, जल भैंसा आदि शामिल हैं।
सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
– सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित एक विश्व-प्रसिद्ध मैंग्रोव (Mangrove) वन क्षेत्र है।
– यह दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन (Largest Mangrove Forest in the World) है और बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger) का प्रमुख निवास स्थान है।
पश्चिमी घाट में कितनी प्रजातियां संकट में
– पश्चिमी घाट, जो जंगलों और घास के मैदानों का मिश्रण है, हिमालय से पुराना है और इसमें जैविक विविधता और स्थानिकता का असाधारण स्तर है।
– यूनेस्को के अनुसार, यहाँ 325 वैश्विक रूप से संकटग्रस्त (IUCN की रेड लिस्ट में सूचीबद्ध) पौधों, जीवों, पक्षियों, उभयचरों, सरीसृपों और मछलियों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
– इनमें नीलगिरी तहर भी शामिल है, जो एक मजबूत और फुर्तीला बकरा है, जो विश्व में कहीं और नहीं पाया जाता।
पश्चिमी घाट किस वजह से खतरे में है?
– पश्चिमी घाट कई जल विद्युत परियोजनाओं की वजह से बहुत खतरे में हैं।
– उदाहरण के लिए, नीलगिरी में 5,843 करोड़ रुपये की सिल्लाहल्ला पंप स्टोरेज परियोजना प्रस्तावित है, जिसमें सिल्लाहल्ला और कुंदा नदी पर बांध बनाए जाएंगे।
– इसका मकसद तमिलनाडु के मैदानी इलाकों के लिए 1,000 मेगावाट बिजली बनाना है।
देश भर में कितनी प्रजातियों के विलुप्त होने के खतरे का आकलन होगा
– केंद्र सरकार पहली बार देश की 11,000 प्रजातियों (7,000 पौधे, 4,000 जीव) के विलुप्त होने के खतरे का आकलन करेगी ताकि ‘राष्ट्रीय रेड लिस्ट’ बनाई जा सके।
– पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अबू धाबी में IUCN विश्व कांग्रेस में 2025-2030 की योजना बताई।
IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर)
– IUCN (प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ) एक वैश्विक संगठन है जो प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कार्य करता है। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी।
– दुनिया का सबसे बड़ा और विविध पर्यावरणीय नेटवर्क है।
– 160+ मेंबर कंट्री हैं।
– 1,400+ सदस्य संगठन (सरकारी और गैर-सरकारी दोनों)
– 17,000 से अधिक विशेषज्ञ (जैसे वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, नीति निर्माता)
– मुख्य उद्देश्य: नेचर कंजर्वेशन, बायोडायवर्सिटी प्रोटेक्शन और ग्लोबल एनवायरनमेंटल इश्यूज को एड्रेस करना।
– प्रसिद्ध काम: रेड लिस्ट ऑफ थ्रेटन्ड स्पीशीज – एंडेंजर्ड स्पीशीज की डेटाबेस, जैसे इंडियन वन-हॉर्न्ड राइनो या स्नो लेपर्ड।
– भारत 1969 से IUCN का सदस्य रहा है।
—————
18. IUCN की नवीनतम रेड लिस्ट (अक्टूबर 2025) के अनुसार दुनिया की 1,72,620 प्रजातियों का आकलन किया गया जिनमें से कितनी प्रजातियां खतरे (लुप्तप्राय) में हैं?
According to the latest IUCN Red List (October 2025), out of the 1,72,620 species assessed in the world, how many species are endangered?
a. 20,987
b. 16,844
c. 12,298
d. 48,646
Answer: d. 48,646 (28%)
– IUCN रेड लिस्ट प्रजातियों के विलुप्त होने के खतरे को मापने का वैश्विक मानक है। 10 अक्टूबर 2025 को जारी नवीनतम अपडेट (2025-2) में 1,72,620 प्रजातियों का आकलन किया गया, जिनमें 48,646 (28%) खतरे में हैं।
नोट: पक्षियों में, दुनिया भर की कुल प्रजातियों में से 61% की आबादी लगातार घट रही है, जबकि 2016 में यह आंकड़ा करीब 44% था।
—————
19. भारतीय संरक्षणवादी (conservationists) का नाम बताएं, जो IUCN प्रजाति अस्तित्व आयोग (SSC) के पहले एशियाई अध्यक्ष बनें?
Name the Indian conservationist, who became the first Asian Chair of the IUCN Species Survival Commission (SSC)?
a. विवेक मेनन
b. मेधा पाटकर
c. राजेन्द्र सिंह
d. सलीम अली
Answer: a. विवेक मेनन
– उन्हें 2025-2029 की अवधि के लिए IUCN प्रजाति अस्तित्व आयोग (SSC) का अध्यक्ष चुना गया है।
– 15 अक्टूबर 2025 को अबू धाबी में आयोजित IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस में उन्हें चुना गया।
– आयोग के 75 साल के इतिहास में पहली बार है कि कोई एशियाई नेता वैश्विक निकाय का नेतृत्व करेगा।
विवेक मेनन और उनका संरक्षण सफर
– विवेक मेनन एक प्रमुख भारतीय वन्यजीव संरक्षणवादी, पर्यावरण समीक्षक, लेखक और फ़ोटोग्राफ़र हैं, जिन्हें हाथियों से गहरा लगाव है।
– एक ऐसे संरक्षण नेता जिनके आजीवन समर्पण ने वन्यजीवों और प्राकृतिक आवासों के लिए सकारात्मक, वैश्विक बदलाव लाए हैं।
– भारत में, उन्होंने भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (WTI) सहित पाँच प्रमुख पर्यावरण और संरक्षण संगठनों की स्थापना की है।
– इसके अलावा उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलों का नेतृत्व किाय है।
– उन्होंने 30 साल से ज़्यादा के करियर में 100 से ज़्यादा देशों की यात्रा की है।
– उनके नेतृत्व में 50 से ज़्यादा देशों के प्रवर्तन कर्मियों को प्रशिक्षित किया है।
– प्रवर्तन कर्मियों मतलब जैसे कि पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस, सिक्योरिटी गार्ड्स, या अन्य।
– एशियाई हाथियों के संरक्षण के लिए किए गए उनके कार्यों के लिए सम्मान : 2019 में क्लार्क आर. बाविन पुरस्कार, 2018 में व्हिटली कॉन्टिन्यूएशन पुरस्कार, 2017 में संस्कार राउंड ग्लास लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, 2001 में अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण हेतु रफ़र्ड पुरस्कार आदि।
IUCN प्रजाति अस्तित्व आयोग (SSC) क्या है?
– IUCN स्पेशियस सर्वाइवल कमीशन (SSC) इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) के छह कमीशन्स में से सबसे बड़ा कमीशन है, जो प्रजातियों के कंजर्वेशन के लिए डेडिकेटेड हजारों वॉलंटियर एक्सपर्ट्स का साइंस-बेस्ड नेटवर्क है।
—————-
20. भारत-जापान की नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यास ‘JAIMEX 2025’ का आयोजन कहां हुआ, जिसमें INS सह्याद्रि ने भाग लिया?
Where was the Indo-Japanese naval maritime exercise ‘JAIMEX 2025’ held, in which INS Sahyadri participated?
a. विशाखापट्नम
b. योकोसुका
c. ओसाका
d. राजस्थान
Answer: b. योकोसुका (जापान)
– भारतीय नौसेना का स्वदेशी शिवालिक श्रेणी का गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट पोत INS सह्याद्रि ने इस अभ्यास में भाग लिया।
– अभ्यास का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक योकोसुका में हुआ।
– इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र दोनों चरण शामिल हैं।
– INS सह्याद्रि और जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स जेएमएसडीएफ के जहाज असाही, ओमी और पनडुब्बी जिनरयू ने जापान-भारत समुद्री अभ्यास-25 के समुद्री चरण में भाग लिया।
– योकोसुका बंदरगाह चरण में INS सह्याद्री के नाविक दल और जापानी नौसैनिक बल की इकाइयां विभिन्न व्यावसायिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में शामिल हुईं।
भारत-जापान के बीच होने वाले अन्य सैन्य अभ्यास
– धर्म गार्डियन (थल सेना)
– जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX) [नेवी]
– मालाबार अभ्यास – (भारत-अमेरिका-जापान-ऑस्ट्रेलिया) [नेवी]
जापान के बारे में
– जापान पूर्वी एशिया में एक द्वीप देश है।
– राजधानी : टोक्यो
– प्रधानमंत्री : साने ताकाइची
– सम्राट : नारुहितो
– जनसंख्या : लगभग 124 मिलियन (12.4 करोड़) [2024 तक]
—————-
21. जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनीं?
Who became the first female Prime Minister of Japan?
a. कात्यामा सत्सुकी
b. साने ताकाइची
c. शिगेरु इशिबा
d. इतो हिरोबुमी
Answer: b. साने ताकाइची (64 वर्षीय)
– उन्हें जापान की “आयरन लेडी” के रूप में जाना जाता है।
– वह जापान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के रूढ़िवादी दृष्टिकोण की समर्थक हैं।
– उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता मंत्री सहित प्रमुख पार्टी और सरकारी पदों पर कार्य किया है।
– वह जापान की सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की नेता हैं।
संसद के 465 सीटों वाले निचले सदन में
– शक्तिशाली संसद के निचले सदन में 237 वोट और उच्च सदन में 125 वोट मिले।
जापान के बारे में
– जापान पूर्वी एशिया में एक द्वीप देश है।
– राजधानी : टोक्यो
– प्रधानमंत्री : साने ताकाइची
– सम्राट : नारुहितो
– जनसंख्या : लगभग 124 मिलियन (12.4 करोड़) [2024 तक]
————–
22. भारतीय मूल के इतिहासकार का नाम बताएं, जिनकी पुस्तक ‘द बर्निंग अर्थ: एन एनवायर्नमेंटल हिस्ट्री ऑफ द लास्ट 500 इयर्स’ को ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2025 का विजेता घोषित किया?
Name the Indian-origin historian, whose book ‘The Burning Earth: An Environmental History of the Last 500 Years’ has been declared the winner of the British Academy Book Prize 2025?
a. सुनील अमृत
b. गौरीशंकर हीराचंद
c. यदुनाथ सरकार
d. अरुंधति रॉय
Answer: a. सुनील अमृत (13वें विजेता)
– यह घोषणा ब्रिटिश अकादमी में आयोजित एक समारोह में निर्णायकों की अध्यक्ष प्रोफेसर रेबेका अर्ल एफबीए ने 22 अक्टूबर को की।
– यह पुरस्कार 25,000 पाउंड का है और इसे दुनिया की बेहतरीन गैर-काल्पनिक किताबों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
– वर्ष 2024 में यह पुरस्कार रॉस पेर्लिन को उनकी किताब “लैंग्वेज सिटी: द फाइट टू प्रिज़र्व एंडेंजर्ड मदर टंग्स” के लिए दिया गया।
बुक की कहानी क्या है?
– अमृत की किताब कई देशों और लंबे समय की कहानी बताती है। इसमें पेरू की चांदी की खानों से लेकर दक्षिण अफ्रीका के सोने की खानों तक, औपनिवेशिक दौर की रेल लाइनों से लेकर मध्य एशिया की तेल पाइपलाइनों तक की बात की गई है।
– यह बातें बताती है कि कैसे खनन और साम्राज्य ने आधुनिक दुनिया को गढ़ा।
ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार
– ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार की शुरुआत 2013 में की गई थी।
– इसका मकसद ऐसे लेखकों को सम्मानित करना है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित और गहराई से शोध की हुई किताबें लिखते हैं।
– इन किताबों से लोग दुनिया के अलग-अलग समय, जगहों, समाजों और संस्कृतियों को बेहतर समझ पाते हैं।
– यह पुरस्कार दुनिया के किसी भी देश के लेखक को मिल सकता है।
सुनील अमृत
– वह येल विश्वविद्यालय में पर्यावरण इतिहास के प्रोफ़ेसर और पाँच पुस्तकों के लेखक हैं।
– उनका जन्म नैरोबी, केन्या में हुआ, वे सिंगापुर में पले-बढ़े और कैम्ब्रिज में शिक्षा प्राप्त की। अब वे कनेक्टिकट में रहते हैं।
– उनके माता-पिता भारतीय थे। बाद में वे सिंगापुर चले गए थे।
————–
23. भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर एकनाथ वसंत चिटनिस का 22 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया, उन्होंने किस संगठन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
Indian scientist Professor Eknath Vasant Chitnis passed away on 22 October 2025, he played an important role in the establishment of which organization?
a. आईएमडी
b. इसरो
c. डीआरडीओ
d. एफएसएसएआई
Answer: b. इसरो [शुरूआत में INCOSPAR (Indian National Committee for Space Research) नाम था]
– INCOSPAR फुल फॉर्म: Indian National Committee for Space Research
– स्थापना वर्ष: 1962
– संस्थापक: डॉ. विक्रम साराभाई
– बाद में 1969 में इसका नाम बदलकर ISRO (Indian Space Research Organisation) रखा गया।
– डॉ. चिटनिस 100 वर्ष के थे, 22 अक्टूबर 2025 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
चिटनिस उपलब्धियां
– डॉ. चिटनिस ने केरल के थुम्बा में भारत के पहले रॉकेट प्रक्षेपण स्थल के चयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
– 1981 से 1985 तक, उन्होंने अहमदाबाद स्थित इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC) के दूसरे निदेशक के रूप में कार्य किया।
– वर्ष 1975-76 में सैटेलाइट इंस्ट्रक्शनल टेलीविज़न एक्सपेरिमेंट (SITE) प्रोजेक्ट में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसका उन्होंने निर्देशन किया था।
– इस प्रोजेक्ट ने नासा के ATS-6 सेटेलाइट का उपयोग करके छह राज्यों के 2,400 गाँवों में शैक्षिक कार्यक्रम संचालित किए और डिजिटल क्रांति की नींव रखी।
– वह 1983 से 2010 तक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल में भी रहे और दो बार इसके अध्यक्ष भी रहे।
– उन्हें वर्ष 1985 में पद्म भूषण अवॉर्ड भी मिला।
—————
24. रियल टाइम बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली और स्थानिक निर्णय सहायता प्रणाली (RTFF & SDSS) शुरू करने वाला भारत का पहला शहर कौन सा है?
Which is the first city in India to launch Real Time Flood Forecasting System and Spatial Decision Support System (RTFF & SDSS)?
a. कोच्चि
b. भुवनेश्वर
c. चेन्नई
d. मुंबई
Answer: c. चेन्नई
– चेन्नई में अक्सर भारी बाढ़ आती है और इस टेक्नोलॉजी की मदद से सही सही पूर्वानुमान से जान बचाई जा सकती है और शहर में नुकसान को रोका जा सकता है।
– रियल टाइम बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली और स्थानिक निर्णय सहायता प्रणाली (RTFF & SDSS – Real-time flood forecast and spatial decision support system) एक उन्नत तकनीकी प्रणाली है। यह बाढ़ की घटनाओं की निगरानी और भविष्यवाणी करने के लिए वास्तविक समय डेटा एकत्र करने में मदद करती है।
यह तकनीक कितने क्षेत्र को कवर करेगी?
– करीब 107.2 करोड़ रुपये की लागत से बनी चेन्नई आरटीएफएफ और एसडीएसएस भारत की पहली ऐसी परियोजना है।
– इसमें झीलों, नदियों, नालों और समुद्र को आपस में जोड़ने की योजना है।
– इसका मुख्य क्षेत्र चेन्नई है, यह प्रणाली 4974 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करती है, जिसमें चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और रानीपेट जिले शामिल हैं। इसके अलावा, यह अड्यार नदी, कूम नदी, कोसस्थलैयार नदी और कोवलम नदी सहित महत्वपूर्ण नदी उप-घाटियों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।
कई आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल होगा-
– स्वचालित वर्षा मापक यंत्र (ARG), स्वचालित मौसम स्टेशन (AWS), स्वचालित जल स्तर मापक (AWLRs) और गेट सेंसर (GS)। ये सभी उपकरण बारिश, मौसम और पानी के लेवल की सही जानकारी इकट्ठा करते हैं ताकि अधिकारी समय पर मौसम और बाढ़ का पहले ही अनुमान लगा सकें।
– इस परियोजना को विश्व बैंक से धन मिला है और इसे तमिलनाडु शहरी अवसंरचना वित्तीय सेवा लिमिटेड (TNUIFSL) ने लागू किया है।
————–
25. देहरादून में उत्तराखंड AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किसने किया, जो भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 का पूर्व-शिखर सम्मेलन है?
Who inaugurated the Uttarakhand AI Impact Summit in Dehradun, which is a pre-summit to the India AI Impact Summit 2026?
a. अमित शाह
b. जितिन प्रसाद
c. धमेंद्र प्रधान
d. नितिन गडकरी
Answer: b. जितिन प्रसाद (केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री)
– भारत सरकार के सहयोग से 17 अक्टूबर, 2025 को देहरादून के होटल रमाडा में उत्तराखंड AI इम्पैक्ट समिट 2025 का आयोजन किया। यह भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 का पूर्व-शिखर सम्मेलन है।
– जिसका आयोजन 19-20 फरवरी 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा।
उत्तराखंड में AI से डिजिटल विकास
– उत्तराखंड AI इम्पैक्ट समिट 2025, राज्य को ज़िम्मेदार और समावेशी AI-संचालित विकास में अग्रणी के रूप में स्थापित करता है।
– प्री-समिट कार्यक्रम नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों को एक साथ लाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि AI उत्तराखंड में सतत विकास को कैसे गति दे सकता है और नवाचार को बढ़ावा देकर, शासन में सुधार लाकर और ज़िम्मेदार और समावेशी AI को अपनाकर उद्यमिता को सशक्त बनाकर राज्य के डिजिटल उत्तराखंड विज़न को आगे बढ़ा सकता है।
उत्तराखंड
– CM : पुष्कर सिंह धामी
– गवर्नर : गुरमीत सिंह
– कैपिटल : देहरादून (शीतकालीन), भराड़ीसैंण (ग्रीष्मकालीन)
————–
26. भारत का पहला स्वदेशी एंटीबायोटिक कौन सा है, जो प्रतिरोधी श्वसन संक्रमणों के खिलाफ प्रभावी है?
Which is India’s first indigenous antibiotic, which is effective against resistant respiratory infections?
a. पेनिसिलिन
b. एरिथ्रोमाइसिन
c. नैफिथ्रोमाइसिन
d. पियोसाइनेज़
Answer: c. नैफिथ्रोमाइसिन (एक एंटीबायोटिक दवा है।)
– केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 18 अक्टूबर 2025 को बताया कि भारत ने अपना पहला स्वदेशी एंटीबायोटिक “नैफिथ्रोमाइसिन” विकसित किया है।
– यह दवा प्रतिरोधी श्वसन संक्रमणों के इलाज में असरदार है, खासकर कैंसर और अनियंत्रित मधुमेह के मरीजों के लिए।
– यह एंटीबायोटिक भारत में पूरी तरह से तैयार, विकसित और परीक्षण किया गया पहला अणु है।
– यह दवा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
– इस एंटीबायोटिक को भारत के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने प्रसिद्ध निजी फार्मा कंपनी वॉकहार्ट के सहयोग से विकसित किया है।
नैफिथ्रोमाइसिन क्या है?
– नैफिथ्रोमाइसिन भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित एंटीबायोटिक है, जिसे कीमोथेरेपी प्रतिरोधी बैक्टीरिया से होने वाले श्वसन संक्रमणों, विशेष रूप से सामुदायिक-अधिग्रहित जीवाणु निमोनिया (CABP) के इलाज के लिए डिज़ाइन किया गया है।
– यह केटोलाइड वर्ग से संबंधित है और जीवाणु प्रोटीन संश्लेषण को रोककर काम करता है।
– इस दवा का विकास रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।
जीन थेरेपी में भी बड़ी सफलता
– इसके अलावा उन्होंने “मल्टी-ओमिक्स डेटा इंटीग्रेशन एंड एनालिसिस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग” विषय पर तीन दिवसीय चिकित्सा कार्यशाला का उद्घाटन किया।
– उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने जीन थेरेपी में एक बड़ी सफलता हासिल की है, जो हीमोफीलिया उपचार के लिए पहला सफल स्वदेशी नैदानिक परीक्षण है।
—————
27. बोलीविया के नए राष्ट्रपति कौन बनें?
Who has become the new President of Bolivia?
a. रेमी गोंजालेस
b. एडविन चरकायो
c. रोड्रिगो पाज़ परेरा
d. परेरा रेमीकायो
Answer: c. रोड्रिगो पाज़ परेरा (58 वर्षीय)
– चुनाव में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज टुटो क्विरोगा को हराया।
– वह क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं।
– उन्होंने इस जीत के साथ दो दशक के वामपंथी शासन को खत्म कर दिया।
बोलीविया
– राजधानी – सुक्रे
– राष्ट्रपति – रोड्रिगो पाज़ परेरा
– मुद्रा – बोलिवियानो
– यह लैंड लॉक्ड कंट्री है।
– पड़ोसी देश – ब्राजील, पैराग्वे, अर्जेंटीना, चिली, पेरू
– यह दुनिया का 27वां सबसे बड़ा देश है।
– दक्षिणी गोलार्ध (साउदर्न हेमिस्फेयर) का सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड (स्थलरुद्ध) देश है।
– यह देश, कजाकिस्तान, मंगोलिया, चाड, नाइजर, माली और इथियोपिया के बाद पृथ्वी पर सातवां सबसे बड़ा लैंड लॉक्ड देश है ।
—————
28. अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Snow Leopard Day celebrated?
a. 22 अक्टूबर
b. 23 अक्टूबर
c. 24 अक्टूबर
d. 25 अक्टूबर
Answer: b. 23 अक्टूबर
– हिम तेंदुआ 12 देशों में पाया जाता है : भारत, नेपाल, भूटान, चीन, मंगोलिया, रूस, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान।
– हिम तेंदुए उन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रहते हैं जो 18,000 फीट की ऊंचाई पर हैं, ज्यादातर ऊंची और ठंडी जगह पर।
– हिम तेंदुआ, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु है।
—————
29. तिल दिवस (mole day) कब मनाया जाता है?
When is Mole Day celebrated?
a. 22 अक्टूबर
b. 23 अक्टूबर
c. 24 अक्टूबर
d. 25 अक्टूबर
Answer: b. 23 अक्टूबर
– यह दिवस सभी रसायन विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों के बीच लोकप्रिय है।
– Mole पदार्थ का SI मात्रक है।
– यह इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ यूनिट्स का बेस यूनिट है।
– किसी पदार्थ का एक मोल उसकी वह मात्रा है, जिसमें उतने ही कण उपस्थित होते हैं।
—————
30. विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Polio Day celebrated?
a. 25 अक्टूबर
b. 24 अक्टूबर
c. 23 अक्टूबर
d. 22 अक्टूबर
Answer: b. 24 अक्टूबर
– पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।
– विश्व पोलियो दिवस जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
– वह अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे, जिन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी।
– डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में 12 अप्रैल को ही पोलियो से बचाव की दवा को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था।
– पोलियो अक्सर संक्रमित व्यक्ति के मल के माध्यम से फैलता है, जो दूषित भोजन और पानी, खराब स्वच्छता आदि के माध्यम से अन्य लोगों के संपर्क में आ सकता है। इसलिए टीकाकरण के साथ-साथ हाथ धोने, पीने के पानी को उबालकर पीने, छह महीने से कम उम्र के बच्चों को केवल स्तनपान कराने आदि के महत्व के बारे में भी लोगों को बताया गया।
—————
31. विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Day for Audiovisual Heritage celebrated?
a. 26 अक्टूबर
b. 27 अक्टूबर
c. 28 अक्टूबर
d. 29 अक्टूबर
Answer: b. 27 अक्टूबर
– ऑडियोविज़ुअल हेरिटेज के लिए यूनेस्को और कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल ऑफ़ ऑडियोविज़ुअल आर्काइव्ज़ एसोसिएशन (Coordinating Council of Audiovisual Archives Associations – CCAAA) ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।
– इस दिवस को मनाने को उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को दृश्य-श्रव्य ध्वनियों के प्रति जागरूक बनाना है।
—————
32. जम्मू-कश्मीर परिग्रहण (विलय) दिवस कब मनाया जाता है?
When is Jammu and Kashmir Accession (Merger) Day celebrated?
a. 20 अक्टूबर
b. 21 अक्टूबर
c. 24 अक्टूबर
d. 26 अक्टूबर
Answer: d. 26 अक्टूबर
– इस दिवस को 26 अक्टूबर 1947 को याद करते हुए मनाया जाता है।
– इस दिन महाराजा हरि सिंह ने विलय के साधन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें जम्मू और कश्मीर भारत के डोमिनियन में शामिल हुआ था।
– परिग्रहण दिवस जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में एक सार्वजनिक अवकाश है।
नोट- 05 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35A के निरस्त होने के बाद 2020 में पहली बार जम्मू-कश्मीर में यह दिन आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश बन गया।
जम्मू और कश्मीर
– राजधानी: श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) जम्मू (शीतकालीन)
– मुख्यमंत्री : उमर अब्दुल्ला
– उपराज्यपाल : मनोज सिन्हा
————–
33. निरस्त्रीकरण सप्ताह (Disarmament Week) कब से कब तक मनाया जाता है?
When and how long is Disarmament Week celebrated?
a. 20 से 27 अक्टूबर
b. 21 से 28 अक्टूबर
c. 22 से 29 अक्टूबर
d. 24 से 30 अक्टूबर
Answer: d. 24 से 30 अक्टूबर
– यूनाइटेड नेशंस के स्थापना दिवस 24 अक्टूबर को यह सप्ताह शुरू होकर 30 अक्टूबर तक आयोजित होता है।
– संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख लक्ष्यों में से एक विश्व शांति प्राप्त करना है।
– निरस्त्रीकरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
– सप्ताह का उद्देश्य समाज में शांति लाने के लिए हथियारों, विशेष रूप से परमाणु हथियारों के उपयोग को कम करना है।
संयुक्त राष्ट्र
महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस
मुख्यालय – न्यूयार्क
स्थापना – 1945
—————
34. भारतीय सेना का इन्फैंट्री डे कब मनाया जाता है?
When is Infantry Day of Indian Army celebrated?
a. 26 अक्टूबर
b. 27 अक्टूबर
c. 28 अक्टूबर
d. 29 अक्टूबर
Answer: b. 27 अक्टूबर
– इस दिवस को स्वतंत्र भारत की पहली सैन्य घटना की याद के रूप में मनाया जाता है।
– दरअसल, 1947 में आजादी के बाद कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी सेना और लश्कर आक्रमणकारियों ने हमला कर दिया था।
– तब भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन ने भारतीय धरती पर पहले हमले पर जीत हासिल करने के लिए लड़ाई लड़ी थी।
इन्फेंट्री क्या है?
– इन्फेंट्री या पैदल सेना सेना की एक सामान्य शाखा है जो पैरों पर सैन्य युद्ध में जुड़ी होती है। इस शाखा के सैनिक दुश्मन के साथ काफी करीब से लड़ते हैं
—————
PDF Download: Click here




