28 & 29 October 2022 Current Affairs

यह 28 & 29 October 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. ट्विटर का मालिक बनते ही एलन मस्क ने भारतीय मूल के किन दो अधिकारियों को बर्खास्त किया?

a. पराग अग्रवाल और सत्‍या नडेला
b. पराग अग्रवाल और विजया गड्डे
c. सत्‍य अग्रवाल और विजया गड्डे
d. विपलब देब और पराग अग्रवाल

Answer: b. पराग अग्रवाल और विजया गड्डे

– एलन मस्क 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर के नए मालिक बने।
– मालिक बनते ही उन्होंने भारतीय मूल के दो मुख्य अधिकारी पराग अग्रवाल (ट्विटर के सीईओ) और विजया गड्डे (ट्विटर की लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ) को बर्खास्त कर दिया।
– इसके अलावा उन्होंने ट्विटर के सीएफओ नेड सेगल को भी बर्खास्त कर दिया।

सिंक लेकर पहुंचे ट्विटर ऑफिस
– मस्क ट्विटर हेडक्वार्टर (San Francisco, California) में सिंक (वॉश बेसिन) लेकर पहुंचे।
– यह एक तरह का मैसेज था कि वे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बर्खास्त करने जा रहे हैं।

मस्क ने इन अधिकारियों को क्यों हटाया?
– मस्क ने इन अधिकारियों को ट्विटर पर फर्जी अकाउंट्स बढ़ने और ट्विटर इन्वेस्टर्स को गलत इंर्फोमेशन देने का आरोप लगाते हुए बर्खास्त किया है।

पराग अग्रवाल
– पराग अग्रवाल को नवंबर 2021 को ट्विटर का सीईओ बनाया गया था।
– उन्‍होंने IIT बाम्‍बे से कंप्‍यूटर साइंस में इंजीनिरिंग की डिग्री हासिल की हुई है।
– इसके अलावा उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में डॉक्टरेट किया हुआ है।
– जब वह स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, उस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी।
– पराग अग्रवाल अक्टूबर 2011 से ही ट्विटर में काम कर रहे थे।
– नवंबर 2021 में उन्‍हें CEO बनाया गया था।
– CEO पद पर नियुक्ति से पहले पराग अग्रवाल, 2017 में ट्विटर के CTO यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर नियुक्त थे।
– पराग अग्रवाल ने ट्विटर पर ट्वीट्स की अहमियत को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जो काम किया था, उसकी खूब सराहना हुई थी।

विजय गड्डे
– उनका जन्म वर्ष 1974 में भारत में एक गुलाटी परिवार में हुआ था और तीन साल की उम्र में उनका परिवार अमेरिका आ गया था।

मस्क ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से 75% को कर सकते हैं बर्खास्त
– द हिंदू न्यूजपेपर के अनुसार मस्क वर्तमान में ट्विटर के 7,500 एम्प्लॉइज में से 75%, यानी करीब 5,600 कर्मचारियों को नौकरी से हटा सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?
– एलन मस्क ने 14 अप्रैल 2022 को 43 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव दिया था।
– लेकिन ट्विटर की डील को मंजूरी के बाद ये आंकड़ा 44 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
– परंतु, इसके बाद मस्क ने स्पैम अकाउंट की सही जानकारी न मिलने का हवाला देते हुए डील को कैंसिल कर दिया।
– इसके बाद ट्विटर कोर्ट पहुंच गया और डील को पूरा करने को कहा।
– इस मामले से जुड़ी सुनवाई 17 अक्टूबर 2022 को डेलावेयर कोर्ट में हुई।
– इसमें कोर्ट ने मस्क को डील फाइनल करने का आदेश दिया।

शेयर-होल्डर्स ने सितंबर 2022 में दी थी ट्विटर को खरीदने की मंजूरी
– ट्विटर के शेयर-होल्डर्स ने 13 सितंबर 2022 एलन मस्क की 44 बिलियन डॉलर (करीब 3.50 लाख करोड़ रुपए) डील को मंजूरी दी थी।
– ट्विटर के ज्यादातर शेयरहोल्डर्स ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के बायआउट प्रपोजल के पक्ष में वोट दिया था।
– यह फैसला शेयरहोल्डर्स की एक मीटिंग के बाद लिया गया था।

ट्विटर
स्‍थापना – 2006
हेडक्‍वार्टर – सैन फ्रांसिस्‍को, कैलिफोर्निया, यूएसए
संस्‍थापक – जैक डोर्सी, नूह ग्लास, इवान विलियम्स, बिज़ स्टोन

————–
2. वर्ष 2023 में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?

a. न्यूजीलैंड
b. फिजी
c. चिली
d. मलेशिया

Answer: b. फिजी

– विश्व हिंदी सम्मेलन को फरवरी 2023 में आयोजित किया जाएगा।
– कब और कहां होगा: 15 से 17 फरवरी तक फिजी के नांडी (Nadi) शहर में।
– कौन आयोजित करेगा: भारतीय विदेश मंत्रालय और फिजी सरकार।
– फिजी पहला पैसेफिक नेशन (प्रशांत देश) है, जहां विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन आयोजित हो रहा है।
– विदेश मंत्री जयशंकर ने 12वें विश्व हिंदी दिवस के लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया।

शुभंकर (mascot) का चुनाव
– विश्व हिंदी सम्मेलन के शुभंकर (mascot) का चुनाव विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा से किया गया।
– इसके लिए 1436 एंट्रीज प्राप्त हुई।
– मुम्बई के मुन्ना कुशवाहा के शुभंकर का चयन किया गया।
– विजेता को 75 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

फिजी को मिलेगा भाषा प्रयोगशाला
– फिजी में हिंदी की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये भारत सरकार, एक भाषा प्रयोगशाला भेंट करेगा।
– इसके माध्यम से लोगों को हिन्दी सीखने में मदद मिलेगी।
– संयुक्त राष्ट्र के अनुसार फिजी की कुल जनसंख्या में 30 प्रतिशत से ज्यादा लोग भारतीय मूल के हैं।

फिजी में सरकारी स्तर पर मान्यता प्राप्‍त भाषा
– हिंदी
– फिजियन
– इंग्लिश

विश्व हिंदी सम्मेलन
– विश्व हिन्दी सम्मेलन हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन है।
– जिसमें विश्व भर के हिन्दी विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, भाषा विज्ञानी और हिन्दी प्रेमी जुटते हैं।
– पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 1975 में आयोजित हुआ था।
– पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया।

फिजी
राजधानी – सुवा
राष्ट्रपति – जिओजी कोंनरोते
प्रधानमंत्री – कोमोडोर जोसिया फ्रांक बेईनीमारामा

————–
3. भारत में किस खेल बोर्ड ने पुरूष और महिला खिलाड़ियों की मैच फीस एक-समान करने की घोषणा की?

a. AIFF
b. BCCI
c. AAI
d. IOA

Answer: b. BCCI

– BCCI बोर्ड के सचिव जय शाह ने 27 अक्‍टूबर 2022 को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

महिला क्रिकेट खिलाड़ियों मिलने वाली मैच फीस

– द हिन्‍दू न्यूज़ पेपर के अनुसार BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल महिला क्रिकेट खिलाडियों को पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों के बराबर मैच फीस दी जाएगी।

क्‍या एनुअल रिटेनर फीस में भी बदलाव
– एनुअल रिटेनर फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया।
– एनुअल रिटेनर में ग्रेड से अनुसार पैसा दिया जाता है।
– उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

क्या फायदा होगा
– लैंगिक समानता हासिल करने में मदद मिलेगी।
– नए महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
– दूसरे बोर्ड को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे वह ऐसा फैसला लेंगें।

BCCI (भारतीय क्रिकेट नियन्त्रण बोर्ड) (Board of Control for Cricket in India)
स्थापना- 1928
मुख्यालय – मुम्बई
अध्यक्ष – रोजर बिन्नी
सचिव – जय शाह
पुरुषों की टीम के कोच – राहुल द्रविड़
महिला कोच – रमेश पवार

————-
4. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की वायु परिवहन समिति (ATC) का अध्यक्ष किस भारतीय को बनाया है?

a. कनिका कपूर
b. शेफाली जुनेजा
c. विशाल दास
d. अक्षय परिहार

Answer: b. शेफाली जुनेजा

– अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO – International Civil Aviation Organization), संयुक्‍त राष्‍ट्र की स्‍पेशलाइज्‍ड एजेंसी है।
– यह दुनिया भर में सिविल एविएशन के लिए सिद्धांत और तकनीक तय करती है।
– इसके एयर ट्रांसपोर्ट कमेटी (ATC) की अध्‍यक्षता 28 वर्ष बाद किसी भारतीय को मिली है।
– शेफाली जुनेजा, इंडियन रेवेन्‍यू सर्विस (इनकम टैक्‍स कैडर) अधिकारी हैं।
– वो अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) में भारत की प्रतिनिधि भी हैं।

International Civil Aviation Organization
– मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
– अध्यक्ष: साल्वाटोर सियाचिटानो
– स्थापना: 7 दिसंबर 1944

————-
5. यूरोपीय संघ ने सखारोव फ्रीडम प्राइज (Sakharov freedom prize) 2022 किसे दिया?

a. यूक्रेन के राष्‍ट्रपति
b. यूक्रेन की जनता
c. यूएसए के राष्‍ट्रपति
d. अजरबैजान की जनता

Answer: b. यूक्रेन की जनता

– वर्ष 2022 का सखारोव फ्रीडम प्राइज, यूक्रेन की जनता के संघर्ष को सम्मान देने के लिए दिया गया है।
– रूस के हमले की वजह से यूक्रेन में तबाही जैसे हालात हैं।

सखारोव फ्रीडम प्राइज (Sakharov freedom prize)
– सखारोव फ्रीडम प्राइज, यूरोपीय संघ का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्‍कार है।
– यूरोपीय संघ ने सोवियत के असंतुष्ट आंद्रेई सखारोव के नाम पर 1988 में अवॉर्ड को शुरू किया था।
– इस अवॉर्ड के जरिए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले व्यक्तियों या समूहों को सम्मानित किया जाता है।
– सखारोव को नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है। उनका निधन 1989 में निधन हो चुका है।

पिछली बार रूसी नेता को मिला था अवॉर्ड
– लगातार दूसरे वर्ष, यूरोपीय संघ ने अवॉर्ड के जरिए रूस को संदेश दिया है।
– वर्ष 2021 में रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को यह पुरस्कार मिला था। वे रूस की जेल में बंद हैं।

यूरोपीय संघ
मुख्‍यालय – ब्रुसेल्‍स (बेल्‍जियम की राजधानी)
मुद्रा – यूरो

यूक्रेन
राजधानी – कीव
राष्‍ट्रपति – वोलोदिमीर जेलेंस्‍की

————-
6. पुस्‍तक “फ्रॉम डिपेंडेंस टू सेल्फरिलायंस: मैपिंग इंडियाज राइज एज़ ए ग्लोबल सुपरपावर” RBI के किस पूर्व गवर्नर ने लिखी?

a. डी सुब्‍बाराव
b. रघुराम राजन
c. बिमल जालान
d. उर्जित पटेल

Answer: c. बिमल जालान

– अर्थशास्त्री डॉ बिमल जालान ने “फ्रॉम डिपेंडेंस टू सेल्फरिलायंस: मैपिंग इंडियाज राइज एज़ ए ग्लोबल सुपरपावर” पुस्तक लिखी है।
– उन्‍होंने पुस्‍तक के कंटेंट को तीन भागों में रखा है।
– अर्थव्यवस्था पर 4 चैप्‍टर, और शासन पर 3 चैप्‍टर और राजनीति पर भी 3 चैप्‍टर हैं।

बिमल जालान – 22 नवंबर 1997 से 6 सितंबर 2003 तक RBI के गवर्नर थे।

————-
7. फार्मूला वन ‘यूनाइटेड स्टेट्स ग्रां प्री’ किसने जीता?

a. सर्जियो पेरेज़
b. चार्ल्स लेक्लर
c. रोहित वर्मा
d. मैक्स वेरस्टैपेन

Answer: d. मैक्स वेरस्टैपेन

– वे रेड बुल के ड्राइवर हैं।
– वर्ष 2022 में यह उनकी इस साल की रिकॉर्ड 13वीं जीत है।
– मर्सिडीज के ड्राइवर हैमिल्टन को दूसरा स्‍थान मिला।
– फार्मूला वन ‘यूनाइटेड स्टेट्स ग्रां प्री’ रेस टेक्‍सास अमेरिका में आयोजित होता है।

ग्रैंड प्रिक्स 2022 विजेता:
– ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री 2022 – चार्ल्स लेक्लर (मोनाको)
– ऑस्ट्रियन ग्रां प्री 2022 – चार्ल्स लेक्लर (मोनाको)
– मोनाको ग्रांड प्रिक्स 2022 – सर्जियो पेरेज़ (मेक्सिको)
– जापानी ग्रांड प्रिक्स 2022- मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– स्पेनिश ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– सिंगापुर ग्रां प्री 2022- सर्जियो पेरेज़ (मेक्सिको)
– बेल्जियम ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– कैनेडियन ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– अज़रबैजान ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– मियामी ग्रांड प्रिक्स 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– डच ग्रांड प्रिक्स 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– एमिलिया-रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2022 – मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड)
– फ्रेंच ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– हंगेरियन ग्रां प्री 2022 – मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड)
– इटालियन ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
– बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 – चार्ल्स लेक्लर (मोनाको)

————-
8. किस केंद्र शासित प्रदेश में ‘समृद्धि योजना’ अक्‍टूबर 2022 में लॉन्‍च हुई?

a. दिल्‍ली
b. पुदुचेरी
c. अंडमान और निकोबार
d. चंडीगढ़

Answer: a. दिल्‍ली

– दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने समृद्धि 2022-23 को लॉन्‍च किया।
– दिल्‍ली नगर निगम की इस योजना का पूरा नाम – (दिल्ली में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नगर राजस्व का सुदृढ़ीकरण और वृद्धि) योजना है।
– इसके तहत अधिकृत और नियमित कालोनियों में रहने वाले संपत्ति मालिकों को छह और सात साल का बकाया संपत्तिकर जमा करने पर बीते 12 और 11 साल का बकाये के साथ जुर्माना आदि सब माफ हो जाएगा।
– 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस योजना को 31 मार्च तक के लिए लागू किया जा रहा है।

दिल्‍ली
सीएम – अरविंद केजरीवाल

————-
9. अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day) कब मनाया जाता है?

a. 26 अक्टूबर
b. 27 अक्टूबर
c. 28 अक्टूबर
d. 29 अक्टूबर

Answer: c. 28 अक्टूबर

– इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय एनिमेटेड फिल्म एसोसिएशन (ASIFA) ने वर्ष 2002 में घोषित किया था।
– यह संगठन यूनेस्‍को का सदस्‍य है।
– इंटरनेशनल एनिमेशन डे का मकसद एनिमेशन के कलाकारों, वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की पहचान और उनके कार्यों को सम्‍मान देना है।

अंतर्राष्ट्रीय एनिमेटेड फिल्म एसोसिएशन (ASIFA)
– अध्यक्ष : डीनना मोर्स
– स्थापना : 1960
– मुख्‍यालय : एनेसी, फ्रांस

————-
10. भारतीय सेना का इन्फैंट्री डे कब मनाया जाता है?

a. 26 अक्टूबर
b. 27 अक्टूबर
c. 28 अक्टूबर
d. 29 अक्टूबर

Answer: b. 27 अक्टूबर

– वर्ष 2022 में 76वां इन्फैंट्री दिवस मनाया गया।
– इस दिवस को स्वतंत्र भारत की पहली सैन्य घटना की याद के रूप में मनाया जाता है।
– दरअसल, 1947 में आजादी के बाद कश्‍मीर घाटी में पाकिस्‍तानी सेना और लश्‍कर आक्रमणकार‍ियों ने हमला कर दिया था।
– तब भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन ने भारतीय धरती पर पहले हमले पर जीत हासिल करने के लिए लड़ाई लड़ी थी।

इन्फेंट्री क्‍या है?
– इन्फेंट्री या पैदल सेना सेना की एक सामान्य शाखा है जो पैरों पर सैन्य युद्ध में जुड़ी होती है। इस शाखा के सैनिक दुश्मन के साथ काफी करीब से लड़ते हैं

इंडियन आर्मी
आर्मी चीफ : जनरल मनोज पांडे
सीडीएस : जनरल अनिल चौहान

—————
11. निरस्त्रीकरण सप्ताह (Disarmament Week) कब से कब तक मनाया जाता है?

a. 20 से 27 अक्टूबर
b. 21 से 28 अक्टूबर
c. 22 से 29 अक्टूबर
d. 24 से 30 अक्टूबर

Answer: d. 24 से 30 अक्टूबर

– यूनाइटेड नेशंस के स्‍थापना दिवस 24 अक्‍टूबर को यह सप्‍ताह शुरू होकर 30 अक्‍टूबर तक आयोजित होता है।

– निरस्त्रीकरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
– सप्ताह का उद्देश्य समाज में शांति लाने के लिए हथियारों, विशेष रूप से परमाणु हथियारों के उपयोग को कम करना है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र
महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस
मुख्‍यालय – न्‍यूयार्क
स्‍थापना – 1945
संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग प्रमुख: हान ताए-सोंग

—————-
12. केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का कार्यवाहक चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया?

a. अशोक कुमार गुप्ता
b. संगीता वर्मा
c. कविता वर्मा
d. राकेश मौर्य

Answer: b. संगीता वर्मा

– आधिकारिक आदेश के अनुसार, ‘‘वर्मा की नियुक्ति बुधवार से तीन महीने की अवधि, नियमित चेयरमैन की नियुक्ति तक या किसी भी अगले आदेश तक प्रभावी है।’
– इससे पहले अशोक कुमार गुप्‍ता पुर्णकालिक चेयरमैन थे। उन्‍होंने 26 अक्‍टूबर को पद छोड़ा।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI)
– यह भारत में कारोबार के स्‍वच्‍छ कॉम्‍पटीशन को बढ़ावा देने वाली अथॉरिटी है। ताकि बाजार उपभोक्‍ताओं के हित में रहे और ऐसा न हो कि किसी एक कंपनी का बाजार पर एकाधिकार हो जाए।
– स्‍थापना : 14 अक्‍टूबर 2003
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली

————-
13. एयरफोर्स लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2022-23 ख़िताब किस टीम ने जीता?

a. वेस्टर्न एयर कमांड
b. ट्रेनिंग कमांड
c. नॉदर्न एयर कमांड
d. सेंट्रल एयर कमांड

Answer: a. वेस्टर्न एयर कमांड

– एयरफोर्स लॉन टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन अक्‍टूबर 2022 में नागपुर में किया गया।
– फाइनल मैच वेस्टर्न एयर कमांड और ट्रेनिंग कमांड के बीच खेला गया।
– वेस्टर्न एयर कमांड विजेता बनकर उभरा।

इंडियन एयरफोर्स
– चीफ : एयर चीफ मार्शल VR चौधरी

कुल कितने कमांड – 7
– Central Air Command (Prayagraj, UP)
– Eastern Air Command (Shillong, Meghalaya)
– Southern Air Command (Thiruvananthapuram, Kerala)
– South Western Air Command (Gandhinagar, Gujarat)
– Western Air Command (New Delhi)
– Training Command (Bangalore, Karnataka)
– Maintenance Command (Nagpur, Maharashtra)


PDF Download : Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *