28 & 29 November 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 28 & 29 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. वित्‍त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई – सितंबर 2025) में भारत की रियल जीडीपी विकास दर कितनी रही?
What was India’s real GDP growth rate in the second quarter (July – September 2025) of the financial year 2025-26?

a. 8.2%
b. 7.8%
c. 7.4%
d. 6.4%

Answer: a. 8.2% 

– वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई – सितंबर 2025) में भारत की (रियल) जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 8.2% पर आ गई है।
– पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में GDP ग्रोथ रेट 7.8% थी।
– कुल मिलाकर, इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2025) में वृद्धि दर 8% रही।
– GDP विकास दर 8.0% मानी जाएगी।
– Note – वहीं एक साल पहले दूसरी तिमाही (Q2FY26) में यह 5.6% थी।

दो तरह की होती है GDP
– GDP दो तरह की होती है – रियल GDP और नॉमिनल GDP
– रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर (फिलहाल वर्ष 2011-12) की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है।
– वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है।
– वित्‍त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) में नॉमिनल GDP विकास दर 8.7% रही।

उम्‍मीद से बेहतर आंकड़े
– GDP के आंकड़े यह उम्‍मीद से ज्‍यादा बताई जा रही है। इसमें मजबूत विनिर्माण और सेवा क्षेत्र, विशेष रूप से वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं में तेजी का योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह डेटा हमारी विकासोन्मुखी नीतियों और सुधारों के प्रभाव को दर्शाता है।

जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े किसने जारी किए?
– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) [NSO] ने GDP के प्रोविजनल आंकड़े 28 नवंबर 2025 को जारी किए।

GDP क्‍या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है।
– GDP किसी एक साल या एक तिमाही में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्‍या बढ़ रही है।
– वर्तमान में जीडीपी का आधार वर्ष 2011-12 है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) अपडेट पर काम कर रहा है। नया GDP और CPI सीरीज प्रारंभिक या मध्य 2026 में जारी होने की उम्मीद है।

ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)

C = कंज्‍यूमर एक्‍सपेंसेज
I = इंडस्‍ट्रीज इन्‍वेस्‍टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्‍सपेंडीचर

X = एक्‍सपोर्ट
M = इंपोर्ट

लोगों ने ज्यादा खर्च किया, इसलिए GDP बढ़ी
– हमारी पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) में लगभग 60% हिस्सेदारी हम आप जैसे आम लोगों की है। इसे प्राइवेट कंजम्प्शन कहते हैं। यानी आपने जो नया फोन खरीदा, बच्चों की स्कूल फीस भरी, बाइक की EMI दी, किराने का सामान लिया– ये सारा पैसा मिलाकर प्राइवेट कंजम्प्शन बना।
– पिछले क्वार्टर (जुलाई-सितंबर 2025) में इस खर्च की रफ्तार 6.4% से बढ़कर 7.9% हो गई। पिछले साल इसी समय लोग थोड़ा कंजूसी कर रहे थे, लेकिन इस बार लोगों ने खुलकर खर्च किया। नतीजा… ये 60% हिस्सा वाला इंजन फिर से तेज स्पीड पर दौड़ने लगा।
– कंजम्प्शन के अलावा, मजबूत इकोनॉमिक परफॉर्मेंस की वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ है। ये दूसरी तिमाही में 9.1% रही, जबकि पिछले साल इसी पीरियड में यह सिर्फ 2.2% थी।

—————
2. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के GDP और राष्ट्रीय लेखा डेटा को इनमें से कौन सा ग्रेड दिया?
Which of the following grades did the International Monetary Fund (IMF) give to India’s GDP and national accounts data?

a. A
b. B
c. C
d. D

Answer: c. C

– अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने नवंबर 2025 में भारत के राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी (नेशनल अकाउंट्स स्टैटिस्टिक्स), जिसमें सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और सकल मूल्य वर्धन (GVA) शामिल हैं, को ‘C’ ग्रेड प्रदान किया है।
– यह मूल्यांकन IMF के वार्षिक आर्टिकल IV परामर्श (Article IV Consultation) का हिस्सा है, जो भारत की आर्थिक निगरानी और नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

IMF डेटा गुणवत्ता का मूल्यांकन चार श्रेणियों में करता है:
A: कोई कमी नहीं, पूर्ण रूप से विश्वसनीय।
B: मामूली कमियां, लेकिन निगरानी के लिए पर्याप्त।
C: कुछ महत्वपूर्ण कमियां जो निगरानी को प्रभावित करती हैं।
D: गंभीर कमियां, जो डेटा की उपयोगिता को सीमित करती हैं।

भारत को मिला ग्रेड
– राष्ट्रीय लेखा को ‘C’ ग्रेड मिला, जिसमें GDP और GVA शामिल है।
– उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति: ‘B’ ग्रेड।
– सरकारी वित्त, बाह्य क्षेत्र, मौद्रिक एवं वित्तीय सांख्यिकी, तथा अंतर-क्षेत्रीय सुसंगति: सभी ‘B’।
– समग्र ग्रेड: ‘B’

IMF ने ‘C’ ग्रेड क्‍यो दिया?
– पुरानी आधार वर्ष (Base Year): राष्ट्रीय लेखा का आधार वर्ष 2011-12 है, जो वर्तमान आर्थिक संरचना को प्रतिबिंबित नहीं करता। इससे अनौपचारिक क्षेत्र (informal sector) का सही मूल्यांकन कठिन हो जाता है। हालांकि सरकार ने इस आधार वर्ष को बदलने का ऐलान कुछ वक्‍त पहले ही किया था। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) अपडेट पर काम कर रहा है। नया GDP और CPI सीरीज प्रारंभिक या मध्य 2026 में जारी होने की उम्मीद है।
– मुद्रास्फीति समायोजन (Deflators): थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का उपयोग उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) के अभाव में किया जा रहा है, जो GDP के वास्तविक अनुमान को प्रभावित करता है।
– उत्पादन और व्यय दृष्टिकोण में विसंगतियां (Discrepancies): GDP की गणना के उत्पादन (income approach) और व्यय (expenditure approach) तरीकों के बीच महत्वपूर्ण अंतर है। उत्पादन दृष्टिकोण सरकारी, व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट आय को मापता है, जबकि व्यय दृष्टिकोण खर्च को। ये विसंगतियां व्यय डेटा की अपर्याप्त कवरेज और अनौपचारिक क्षेत्र की कमजोर रिपोर्टिंग को दर्शाती हैं।
– मौसमी समायोजन का अभाव (Lack of Seasonally Adjusted Data): तिमाही डेटा में मौसमी उतार-चढ़ाव को समायोजित नहीं किया जाता, जो आर्थिक रुझानों का सटीक विश्लेषण बाधित करता है।
– विश्लेषण की कमी (Granularity Issues): सकल स्थिर पूंजी निर्माण (Gross Fixed Capital Formation – GFCF) का संस्थागत क्षेत्रों (institutional sectors) के अनुसार विस्तृत ब्रेकडाउन उपलब्ध नहीं है, और तिमाही अनुमान अपर्याप्त रूप से विस्तृत हैं।

IMF की रिपोर्ट का प्रभाव
– नीति निर्माण पर: ये कमियां IMF की निगरानी और विस्तृत आर्थिक विश्लेषण को प्रभावित करती हैं, जिससे नीतिगत निर्णय (जैसे मौद्रिक नीति या निवेश प्रोत्साहन) में अनिश्चितता बढ़ सकती है। आर्थिक विशेषज्ञों द्वारा GDP विसंगतियों की आलोचना होती रही है।
– वैश्विक छवि: निम्न ग्रेड भारत की उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकता है, विशेष रूप से विदेशी निवेशकों के लिए।
– सकारात्मक पक्ष: अपडेटेड डेटा अनौपचारिक क्षेत्र और खर्च पैटर्न का बेहतर प्रतिनिधित्व करेगा।

—————
3. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा मंडप का उद्घाटन नवंबर 2025 में किसने किया?
Who inaugurated the Haryana Pavilion at the International Gita Mahotsav in November 2025?

a. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
b. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
c. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
d. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Answer: c. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

– 24 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा मंडप का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में ‘महा आरती’ में भाग लिया।

कब से कब तक आयोजन
– यह महोत्सव इस वर्ष 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
– विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
– इस बार मध्य प्रदेश को भागीदार राज्य के रूप में शामिल किया गया है।

कुरुक्षेत्र के बारे में
– कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का एक शहर है।
– इसे ‘धर्मक्षेत्र’ और “भगवद गीता की भूमि” के रूप में भी जाना जाता है।
– यहीं महाभारत का युद्ध हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में
– कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने साल 1989 में कुरुक्षेत्र शहर में गीता जयंती उत्सव मनाना शुरू किया।
– बाद में हरियाणा सरकार ने, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के ज़रिये, इस उत्सव को और बड़ा और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बना दिया।
– साल 2016 से गीता जयंती उत्सव को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश पूरे दुनिया तक पहुँच सके।
– इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में शांति, सद्भाव, मानवता एवं भ्रातृत्व की भावना का प्रसार करना है।

हरियाणा
– राजधानी – चंडीगढ़
– सीएम – नायब सिंह सैनी
– राज्यपाल – बंडारू दत्तात्रेय

—————-
4. 53वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे मिला?
Who won the Best Actor award at the 53rd International Emmy Awards 2025?

a. ओरिओल प्ला
b. दिलजीत दोसांझ
c. रॉबर्ट डी नीरो
d. ब्रैड पिट

Answer: a. ओरिओल प्ला

– यो, एडिक्टो ( आई, एडिक्ट) सीरीज में अपनी भूमिका के लिए यह अवॉर्ड जीता।
– यह जेवियर गिनर की एक किताब में बताई गई सच्ची कहानी पर आधारित छह-एपिसोड वाली डिज्नी + सीरीज है।
– इस सीरीज की कहानी : यह सीरीज गिनर की नशे की लत पर काबू पाने की यात्रा का वर्णन करती है । एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 30 के दशक में है, बार्सिलोना के एक डिटॉक्स केंद्र में अपनी इच्छा से दाख़िल होता है ताकि वह ड्रग्स, शराब और सेक्स की लत से छुटकारा पा सके। इसी के साथ वह आत्म-खोज और मुक्ति की अपनी यात्रा शुरू करता है।

—————
5. 53वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2025 में सबसे ज्‍यादा किस देश ने ट्रॉफियां जीतीं?
Which country won the most trophies at the 53rd International Emmy Awards 2025?

a. अर्जेंटीना
b. डेनमार्क
c. भारत
d. ब्रिटेन

Answer: d. ब्रिटेन (सात श्रेणियों में सबसे ज़्यादा ट्रॉफ़ियाँ)

– इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा 24 नवंबर 2025 में गई। यह घोषणा इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज ने की।

यूनाइटेड किंगडम ने जीते अवॉर्ड
– सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी – लुडविग
– सर्वश्रेष्ठ करंट अफेयर्स – डिस्पैच: किल ज़ोन: इनसाइड गाजा
– सर्वश्रेष्ठ डॉक्‍युमेंट्री – हेल जम्पर
– सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ – राइवल्स
– सर्वश्रेष्ठ किड्स लाइव-एक्शन शो – फॉलन मूवी
– सर्वश्रेष्ठ टीवी मूवी/मिनी-सीरीज़ – लॉस्ट बॉयज़ एंड फेयरीज़
– इसके अलावा, यूके ने ‘अंटिल आई किल यू’ में अन्ना मैक्सवेल मार्टिन के अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता।

अन्य विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
– बेस्ट परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर – ओरिओल प्ला ‘यो, एडिक्टो [आई, एडिक्ट’ के लिए
– टेलीनोवेला – देहा [द गुड एंड द बैड]
– किड्स: एनिमेशन – ब्लूई
– नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट – शाओलिन हीरोज़
– न्यूज़ – गाज़ा, सर्च फॉर लाइफ़
– स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री – इट्स ऑल ओवर: द किस दैट चेंज्ड द स्पैनिश फुटबॉल
– शॉर्ट-फॉर्म सीरीज़ – ला मेडिएट्रिस [द मेडिएटर]
– आर्ट्स प्रोग्रामिंग – रयूची सकामोटो: लास्ट डेज़

सबसे अधिक नामांकन किसे मिले
– इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा 25 सितंबर, 2025 को नामांकन की घोषणा की गई थी।
– ब्रिटिश ड्रामा लुडविग और भारतीय फिल्म अमर सिंह चमकीला को दो-दो नामांकन के साथ सबसे अधिक नामांकन मिले।
– 26 देशों से 16 श्रेणियों में 64 नामांकित व्यक्ति हैं (पुरस्कारों के लिए अब तक का सबसे अधिक), ये हैं: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चिली, कोलंबिया, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग – चीन, भारत, इजरायल, जापान, केन्या, मैक्सिको, नॉर्वे, कतर, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम।

अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के बारे में
– अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार अमेरिका के बाहर निर्मित टेलीविजन कार्यक्रमों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हैं।
– ये पुरस्कार 1973 से अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन कला एवं विज्ञान अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।
– इस पुरस्कार का 53वां संस्करण नवंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया।

कितने तरह के एमी अवॉर्ड
– एमी अवॉर्ड कई तरह के होते हैं – केवल अमेरिका में निर्मित और प्राइमटाइम के दौरान प्रसारित होने वाले टेलीविज़न शो को सम्मानित करने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय शो के लिए हैं।
– डेटाइम एमी पुरस्कार देर सुबह और दोपहर के दौरान प्रसारित होने वाले अमेरिकी शो को दिए जाते हैं।
– क्षेत्रीय एमी पुरस्कार क्षेत्रीय टेलीविज़न बाज़ारों के लिए हैं, जिसमें राज्य-दर-राज्य प्रोग्रामिंग, स्थानीय समाचार और स्थानीय रूप से निर्मित शो शामिल हैं।

एमी पुरस्कार कौन देता है?
– ये पुरस्कार तीन सहयोगी संगठनों द्वारा दिए जाते हैं।
– पहला है टेलीविज़न अकादमी, जो प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का प्रबंधन करती है।
– दूसरा है नेशनल एकेडमी ऑफ़ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज, जो दिन के समय, खेल, समाचार और वृत्तचित्र श्रेणियों की देखरेख करता है।
– तीसरा है इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ़ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज, जो इंटरनेशनल एमी के लिए ज़िम्मेदार है।

नोट – इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए पहले भारतीय होस्‍ट (प्रस्‍तुतकर्ता) कौन थे : कॉमेडियन वीर दास (2024 के अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में)

—————-
6. किस पड़ोसी देश ने सौ रुपये के नोट में भारतीय इलाके लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को शामिल करते हुए अपना नक्‍शा छाप दिया?
Which neighbouring country printed its map on the Rs 100 note, including Indian territories of Lipulekh, Limpiyadhura and Kalapani?

a. चीन
b. नेपाल
c. पाकिस्‍तान
d. म्‍यांमार

Answer: b. नेपाल

– नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 26 नवंबर 2025 को इस तरह के सौ रुपये के नए बैंक नोट जारी किए।
– इस नए मानचित्र में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा क्षेत्र को भी दर्शाया है।
– भारत ने इसे ”कृत्रिम विस्तार” करार देते हुए अपना विरोध दर्ज किया है।
– बैंक नोट की जारी करने की तिथि 2081 बीएस के रूप में उल्लेखित है, जो वर्ष 2024 को दर्शाता है।
– दरअसल, 18 जून, 2020 को नेपाल ने अपने संविधान में संशोधन करके भारत के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा क्षेत्रों को शामिल करके देश के राजनीतिक मैप को दिखाया था। इसके लिए नेपाल ने सुगौली संधि का हवाला दिया था।

लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा
– ये तीनों क्षेत्र भारतीय राज्‍य उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का हिस्‍से हैं।
– यह इलाका है और चीन की वजह से यह बेहद स्‍ट्रैटेजिक इलाका है।
– क्‍योंकि यहां पर हम ऊंचाई पर हैं और चीन नीचे। ऐसे में युद्ध होने पर इस जगह से इंडिया, चीन पर भारी पड़ सकता है।

नेपाल का मैप विवाद क्‍या है-
– अंग्रेज और नेपाल के राजा के साथ हुई सुगौली संधि, 1816 के अनुसार यहां पर महाकाली नदी इंडिया और नेपाल का इंटरनेशनल बॉर्डर है।
– लेकिन जैसे तमाम नदियों का होता है कि वह कई धाराओं से निकलकर नदी का रूप लेती है, वैसा ही महाकाली नदी का भी है।
– इंडिया मानता है कि लिपुलेख के पास महाकाली नदी की जो धारा बहती है, वो बॉर्डर है।
– लेकिन नेपाल का कहना है कि महाकाली नदी की एक धारा लिंफियाधुरा से निकलती है, वही असली बाउंड्री है इंडिया- नेपाल की।
– यह विवाद नवंबर 2019 में पुनर्जीवित हुआ था, जब भारत ने नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख को एक संशोधित पॉलिटिकल मैप पब्लिश किया।
– इसके बाद 2020 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, जो चीन समर्थक माने जाते हैं, उन्‍होंने इसे मुद्दा बनाया। इसके बाद संसद ने नया मैप पास करवाया।
– मतलब कि 2020 से पहले के मैप में खुद ही नेपाल तीन क्षेत्रों (लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी) को भारत का हिस्‍सा बताता था।
– यह एरिया करीब 400 स्‍क्‍वायर किलोमीटर का है। इंडिया के पास तो इसका एक्‍चुअल कंट्रोल है।

नेपाल में राष्‍ट्रवाद की भावना
– जिस तरह से इंडिया में अखंड भारत की बात होती है। कुछ पॉलिटिकल पार्टी और संगठन के बारे में अक्‍सर बोलते हैं और यहां के युवा उत्‍साहित हो जाते हैं।
– उसी तरह से नेपाल में भी ग्रेटर नेपाल की बात वहां के पॉलिटिकल पार्टी करते हैं।
– वे मानते हैं कि पूरा उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश का कुछ हिस्‍सा, इधर सिक्किम उन्‍हीं का है, जो भारत के पास है।
– इसी वजह से 2020 में संसद में नया मैप पास होने से वहां लोगों ने दीवाली मनाई थी। उन्‍हें लग रहा है कि जीत का पहला कदम पार कर लिया।
– इस पूरे मामले में चीन की भूमिका बेहद संदिग्‍ध है।

भारत का विरोध
– भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह ‘एकतरफ़ा कदम’ है और इससे “जमीन पर कोई हकीकत नहीं बदलती।
– भारत का कहना है कि पिछले एक साल से चल रहे इस विवाद में उसने नेपाल को पहले ही चेताया था कि इस तरह “कृत्रिम रूप से दावे बढ़ाना” स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल का कहना है कि सीमा और नक्शे को लेकर भारत–नेपाल के बीच बातचीत चल रही है।
– उन्होंने कहा कि हमारे मुताबिक नेपाल के दावे न तो सही हैं और न ही ऐतिहासिक तथ्यों परआधारित।

राजधानी: काठमांडू
प्रधानमंत्री: सुशीला कार्की
राष्ट्रपति : राम चंद्र पौडेल
आबादी: 29.6 मिलियन (2025)
मुद्रा: नेपाली रुपया
भाषा: नेपाली

—————

7. संविधान दिवस (26 नवंबर) पर यूनेस्को मुख्यालय (पेरिस) में किस महापुरूष की प्रतिमा के अनावरण किया गया?
The statue of which great man was unveiled at UNESCO Headquarters (Paris) on Constitution Day (26 November)?

a. महात्‍मा गांधी
b. भगत सिंह
c. बी.आर. अंबेडकर
d. रबीन्द्रनाथ टैगोर

Answer: c. बी.आर. अंबेडकर

– यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर ‘भारत रत्न’ डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
– कलाकार नरेश कुमावत द्वारा बनाई हुई कांस्य प्रतिमा का अनावरण यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी. शर्मा ने यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले और वरिष्ठ राजनयिकों की उपस्थिति में किया।
– भारत के प्रधानमंत्री ने इसे “बेहद गर्व की बात” बताया।

किन देशों में बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा
– भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, हंगरी,
जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम, थाईलैंड, मॉरीशस
अजरबैजान, फ्रांस आदि।

UNESCO के बारे में
– संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ( यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक विशेष एजेंसी है जिसका उद्देश्य शिक्षा, कला, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
– इसके 194 सदस्य देश और 12 सहयोगी सदस्य हैं।
– स्‍थाना : 16 नवंबर 1945
– मुख्‍यालय : पेरिस, फ्रांस
– महानिदेशक : ऑड्रे अजोले

—————-
8. भरतनाट्यम की मशहूर नृत्यांगना कुमारी कमला का निधन 23 नवंबर 2025 को हो गया, उन्‍हें कौन सा बड़ा राष्ट्रीय पुरस्‍कार मिला था?
Famous Bharatanatyam dancer Kumari Kamala passed away on 23 November 2025, which major national award did she receive?

a. भारत रत्‍न
b. पद्मश्री
c. पद्म विभूषण
d. पद्म भूषण

Answer: d. पद्म भूषण (1970 में)

– प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी कुमारी कमला का 91 वर्ष की आयु में कैलिफोर्निया (अमेरिका) में निधन हो गया।
– एक बाल प्रतिभा से लेकर विश्वप्रसिद्ध कलाकार और अध्यापिका बनने तक की उनकी यात्रा है।
– प्रसिद्ध गुरु वझुवूर रमैय्या पिल्लै की शिष्या थीं।
– बहुत कम उम्र से नृत्य आरंभ करने के कारण उन्हें “बेबी कमला” के नाम से ख्याति मिली।
– उन्होंने भारत और विदेशों में प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शन किए—विशेषकर नेहरू युग के सांस्कृतिक दौरों में वे भारत की सांस्कृतिक दूत बनीं।
– उन्‍हें 1970 में पद्म भूषण मिला।
– इसके अलावा 1968 मं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला।
– अमेरिका में भारतीय नृत्य को बढ़ावा देने के लिए दिया गया सर्वोच्च सम्मान यूएस नेशनल हेरिटेज फेलोशिप भी उन्‍हें मिला।

—————-
9. लाल ग्रह दिवस कब मनाया जाता है?
When is Red Planet Day celebrated?

a. 27 नवंबर
b. 28 नवंबर
c. 29 नवंबर
d. 30 नवंबर

Answer: b. 28 नवंबर

– दरअसल, 28 नवंबर 1964 को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने मिशन मेरिनर 4 लॉन्च किया था।
– मेरिनर 4 ने पहली बार मंगल ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और तस्वीरें लीं।

आकार और दूरी:
– यह सूर्य से चौथा ग्रह और सौर मंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है।
– मंगल ग्रह का आकार पृथ्वी से लगभग आधा है।
– मंगल की घूर्णन धुरी सूर्य के चारों ओर उसकी कक्षा के तल के संबंध में 25 डिग्री झुकी हुई है। यह पृथ्वी के लगभग समान है, जिसका अक्षीय झुकाव 23.4 डिग्री है।
– मंगल ग्रह के लाल दिखने का कारण चट्टानों में लोहे का ऑक्सीकरण या जंग लगना और मंगल की धूल है। इसलिए इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है।
– यहां सौर मंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी यानी ओलंपस मॉन्स है।
– इसके दो छोटे चंद्रमा हैं, फोबोस और डेमोस।

भारत का मंगल मिशन
– इसरो ने मंगलयान को 2013 में लॉन्‍च किया था।
– इसने 300 दिनों की यात्रा के बाद 23 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में प्रवेश किया।

—————
10. द स्पिरिट्स बिज़नेस अवार्ड्स 2025 में ‘रम ब्रांड ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय रम का नाम बताएं?
Name the first Indian rum to win the title of ‘Rum Brand of the Year’ at The Spirits Business Awards 2025?

a. कैमिकारा
b. ओल्ड मॉन्क
c. मैक्डॉवेल्स सेलिब्रेशन
d. बकार्डी

Answer: a. कैमिकारा

– कैमिकारा, लंदन में आयोजित द स्पिरिट्स बिज़नेस अवार्ड्स 2025 में ‘रम ब्रांड ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय रम बन गई है।
– जिसकी घोषणा 27 नवंबर 2025 को की गई।
– इस ब्रांड ने कैरिबियन और लैटिन अमेरिका सहित पारंपरिक रम उत्पादक क्षेत्रों के स्थापित प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ दिया है।
– पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा निर्मित , कैमिकारा को भारत की पहली शुद्ध गन्ने के रस से बनी रम बताया गया है।
– यह रम ताज़ा गन्ने के रस से आसुत की जाती है और उत्तर भारत की जलवायु में अमेरिकी ओक बैरल में रखी जाती है।
– यह तीन रूपों में उपलब्ध है: 3-वर्ष, 8-वर्ष और 12-वर्ष।
– कंपनी इस बात पर ज़ोर देती है कि उत्पादन के दौरान इसमें कोई रंग, स्वाद या चीनी नहीं मिलाई जाती।

—————-
11. अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Human Solidarity Day celebrated?

a. 26 नवंबर
b. 27 नवंबर
c. 28 नवंबर
d. 29 नवंबर

Answer: d. 29 नवंबर

– इसे फिलिस्तीनी जनता के प्रति एकजुटता का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– वर्ष 1977 में इसे स्थापित किया गया था।
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा हर वर्ष 29 नवंबर को मनाती है।
– इस दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को एक अरब देश और एक यहूदी देश में विभाजित करने का प्रस्ताव पारित किया था।


PDF Download: Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *