29 Nov 2021 Current Affairs, 29 November 2021 Current Affairs, 29th November 2021 Current Affairs, 29th November 2021 Current Affairs, 29 November 2021 Current Affairs, Current Affairs 29 November 2021,

यह 29th November 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. Covid-19 के सबसे खतरनाक वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की खोज किस देश के वैज्ञानिकों ने सबसे पहले की?

a. भारत
b. बोत्सवाना
c. दक्षिण अफ्रीका
d. हांगकांग

Answer: c. दक्षिण अफ्रीका

– अभी इस वेरिएंट ने पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर दी है, उसके बारे में दुनिया को सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के हेल्‍थ मिनिस्‍टर जो फाहला ने बताया था।
– उन्‍होंने 25 नवंबर 2021 को इसकी घोषणा की।
– उस वक्‍त इसे B.1.1.5.29 के रूप में पहचाना गया था।
– बाद में WHO ने इसे खतरनाक कैटेगरी यानी ‘वेरिएंट्स ऑफ कंसन’ घोषित करते हुए नामाकरण ‘ओमिक्रॉन’ के रूप में किया।

दक्षिण अफ्रीका ने कहा, सचेत करने की सजा मिल रही
– दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि उसने इसे छिपाने की बजाए, दुनिया को सचेत किया, लेकिन अब हमें एडवांस जीनोम सीक्वेंसींग के जरिए वैरिएंट खोजने की सजा दी जा रही है।
– 20 से ज्‍यादा देश उस पर ट्रैवल बैन लगाकर बलि का बकरा बना रहे हैं।
– हालांकि 20 से ज्‍यादा देशों ने ट्रैवल बैन अफ्रीका के 8 देशों पर लगाया है।
– भारत ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। भारत से दक्षिण अफ्रीका की सीधी फ्लाइट नहीं है। हालांकि सभी विदेशी यात्रियों की गहन जांच की जा रही है।
– दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति रामाफोस ने दुनिया के देशों से ट्रैवल बैन खत्‍म करने की अपील की है।
– वैसे अभी तक दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना का नया वेरिएंट कहां पर पैदा हुआ है। क्‍योंकि बोत्‍सवाना में इसके लक्षण सबसे पहले मिले थे।

नए वेरिएंट के लक्षण क्‍या हैं?
– ओमिक्रॉन का पहला केस सामने लाने वालीं दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया की डॉ. एंजीलिक कोत्ज का कहना है कि इसके रोगियों में शुरू में लक्षण सामान्य होते हैं, गंध और स्वाद क्षमता भी खोती नहीं है।

—————–
2. दुनिया का पहला देश, जिसने कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से सभी विदेशियों के आने पर रोक लगाई?

a. चीन
b. भारत
c. ब्रिटेन
d. इजरायल

Answer: d. इजरायल

– प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया।
– इजरायल ने अगले आदेश तक सभी विदेशियों के अपने देश आने पर रोक लगा दी है।
– फिलहाल 14 दिन के लिए फॉरेन पैसेंजर्स पर बैन लगाया है।
– विदेशियों की एंट्री बैन करने वाला यह पहला देश है।
– साथ ही अपनी खुफिया एजेंसी शिन बेथ के विवादास्पद फोन सर्विलांस को मंजूरी दी है।
– नए वैरिएंट से ग्रस्त लोगों के फोन की अब सर्विलांस की जाएगी।

कहां-कहां मिले नए वेरिएंट के मरीज
– बोत्‍सवाना, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, मॉरीशस, हॉन्गकॉन्ग, बोत्सवाना और इजराइल के साथ-साथ अब ब्रिटेन, जर्मनी, नीदरलैंड और इटली सहित कई देशों में इसके मरीज देखे गए हैं।

भारत में ओमिक्रॉन अब तक नहीं
– नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने पुराने सैंपल्स दोबारा जांच यह स्पष्ट किया है कि पहले ओमिक्रॉन भारत में नहीं दिखा।
– द. अफ्रीका से बेंगलुरू लौटे दो यात्री जो पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें भी ओमिक्रॉन नहीं, डेल्टा वैरिएंट मिला।

भारत ने क्‍या कदम उठाए
– भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने या जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कठोर जांच और परीक्षण करने के लिए कहा, जहां नए संस्करण का पता चला है।
– केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे ओमिक्रॉन को लेकर सख्ती से क्वारैंटाइन और आइसोलेशन लागू करें।
– केंद्र ने कहा है कि इंटरनेशनल फ्लाइ‌ट्स के जरिए आने वाले यात्रियों की पिछली हवाई यात्राओं और उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी हासिल करें।
– सभी राज्य अपने यहां पर्याप्त टेस्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को ऑपरेशनल रखें ताकि इस म्यूटेटिड वायरस के कारण संक्रमितों की संख्या में आई अचानक किसी उछाल से निपटा जा सके।

WHO ने क्‍या नया कहा
– WHO की चीफ साइंटिस्‍ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि वैक्‍सीन का असर इस वेरिएंट पर जरूर होना चाहिए। लेकिन अभी साइंटिफिक डेटा आना बाकी है।
– उन्‍होंने कहा, ‘कोविड-19 के नए वैरिएंट के खिलाफ मास्क ही सबसे बड़ा हथियार है। मास्क जेब में रखी वैक्सीन है जो आपको कोरोना से बचाएगी। इसलिए मास्क लगाकर रखें।’

भारत में कितना टीकाकरण
– लगभग 44% भारतीय वयस्कों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है और 82% ने कम से कम एक खुराक प्राप्त की है।
– अभी, हम इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि क्या ओमाइक्रोन संस्करण से टीकाकृत और असंक्रमित दोनों व्यक्तियों में COVID-19 के अधिक गंभीर रूप हो सकते हैं।
– जब तक वायरस फैलता है, संभावना बनी रहती है कि नए रूप सामने आ सकते हैं। सबसे अच्छा विकल्प केस संख्या को कम करना है। इसके लिए टीकाकरण विशेष रूप से शक्तिशाली उपकरण है।

दुनिया में वैक्‍सीन वितरण की असमानता से बढ़ी परेशानी
– दुनिया में वैक्‍सीन वितरण में असमानता है।
– मतलब कि अमीर देश तो अपने लोगों को वैक्‍सीन और इसके बाद बूस्‍टर डोज भी दे रहे हैं।
– लेकिन लो एंड मिडिल इनकम वाले देशों में अधिकांश लोगों तक वैक्‍सीन की पहुंच नहीं हो पा रही है।
– दक्षिण अफ्रीका सहित 60 से अधिक देशों ने अपनी आबादी के 25% से कम का टीकाकरण किया है।

——————
3. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की NFHS-5 रिपोर्ट 2021 के अनुसार जनसंख्‍या में महिलाओं का अनुपात बढ़कर प्रति 1000 पुरुषों पर कितना हो गया है?

a. 999
b. 1,010
c. 1,020
d. 1,520

Answer: c. 1,020

– भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आबादी ज्‍यादा है।
– लिंगानुपात (Gender ratio) की यह जानकारी राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family and Health Survey – NFHS)-5 के रिपोर्ट से मिली है।
– परिवार कल्‍याण एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2021 को सार्वजनिक किए।

नए और पुराने सर्वेक्षण में अंतर
सर्वेक्षण : महिला : पुरुष
– NHFS 5 : 1020 : 1000
– NHFS 4 (वर्ष 2015-16) : 991 : 1000
– NHFS 3 : 1000 : 1000

नए सर्वेक्षण की खास बातें
– कुल आबादी में लिंगानुपात शहरों के बजाय गांवों में बेहतर है।
– गांवों में प्रति 1000 पुरुषों पर 1037 महिलाएं हैं, जबकि शहरों में 985 महिलाएं ही हैं।
– पहली बार देश में प्रजनन दर 2 पर आ गई है। – मतलब कि अगर एक दंपति दो बच्चों को जन्म दे रहे हैं, तो वो दो बच्चे उन्हें रिप्लेस कर लेंगे।
– हालांकि 2 से कम बच्चे पैदा करने का मतलब है कि आबादी कम होने की आशंका है।
– वर्ष 2015-16 में यह 2.2 थी।
– खास बात ये है कि 2.1 की प्रजनन दर को रिप्लेसमेंट मार्क माना जाता है।

महिलाओं की शिक्षा
– आबादी में महिलाओं का अनुपात भले ही बढ़ गया है, लेकिन अभी तक उनकी स्थिति बहुत बेहतर नहीं हुई है।
– आज भी देश में 41% महिलाएं ही ऐसी हैं जिन्हें 10 वर्ष से ज्यादा स्कूली शिक्षा प्राप्त हुई है, यानी वे 10वीं कक्षा से आगे पढ़ सकीं।

वास्‍तविक स्थिति सेंसेस से पता चलेगी
– हालांकि लिंगानुपात (Gender ratio) की वास्‍तविक तस्‍वीर जनगणना 2021 के रिपोर्ट से पता चलेगा।
– क्‍योंकि नेशनल फैमेली हेल्‍थ सर्वे एक नमूना सर्वेक्षण (सेंपल सर्वे) होता है।
– फिर भी हम अभी के परिणामों को देखते हुए कह सकते हैं कि महिला सशक्तिकरण के हमारे उपायों ने हमें सही दिशा में आगे बढ़ाया है।

——————
4. संविधान दिवस (Constitution Day) कब मनाया जाता है?

a. 24 नवंबर
b. 25 नवंबर
c. 26 नवंबर
d. 27 नवंबर

Answer: c. 26 नवंबर

– संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के प्रयासों को याद किया जाता है।
– इसका मुख्‍य आयोजन 26 नवंबर 2021 को संसद भवन में आयोजित किया गया।
– दरअसल, 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से संविधान को अपनाया गया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।
– 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
– पूरा संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे।

—————
5. किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ‘मेगडालेना एंडरसन’ ने पद संभालने के कुछ ही समय बाद इस्तीफा दे दिया?

a. न्‍यूजीलैंड
b. स्‍वीडन
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. इंग्‍लैंड

Answer: b. स्‍वीडन

– स्‍वीडन के संसद में बजट प्रस्ताव पर एंडरसन की गवर्नमेंट को हार का सामना करना पड़ा।
– इसके बाद उनकी दो दलों की अल्पसंख्यक सरकार से एक दल पीछे हट गया।
– मेगडालेना को 24 नवंबर को ही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नई नेता चुना गया था.
– मेगडालेना स्‍टीफन लोफवेन के जगह पीएम नियुक्‍त किया था।
– लोफवेन वर्ष 2021 की शुरूआत में ही पीएम पद से इस्‍तीफा दिया था।
– जब मेगडालेना स्‍वीडन की वित्त मंत्री थीं।

– स्‍वीडन संसद में 349 में से सिर्फ 117 सांसदों ने मेगडालेना के पक्ष में वोट दिया और 174 सांसदों ने विरोध में वोट दिया।
– स्‍वीडन संसद के नियमानुसार अगर 175 सांसद किसी नेता के पक्ष में हैं, तो ही उसे वहां का पीएम बनाया जा सकता है।
– इसी नियम के अनुसार ही मेगडालेना को पीएम बनाया था।

——————
6. इंदिरा गांधी शांति पुरस्‍कार 2021 से किस NGO को सम्‍मानित किया गया?

a. Sargam Sanstha
b. Give India
c. Lepra Society
d. Pratham

Answer: d. Pratham

– NGO मतलब गैर सरकारी संगठन।
– ‘प्रथम’ भारत और दुनिया भर में वंचित बच्चों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु समर्पित संगठन है।
– इसका मुख्‍यालय मुंबई में स्थित है।
– यह वंचित बच्चों के सुधार के साथ-साथ उनके लिए प्री-स्कूलों की स्‍थापना किया।
– इसे 1994 में स्थापित किया गया था।
– प्रथम की सीईओ डॉ. रुक्मिणी बनर्जी हैं।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार,
– यह एक वार्षिक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है।
– यह ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा 1968 से हर साल प्रदान किया जा रहा है।
– यह अवार्ड विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है, जिसने शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।
– इसमें प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रुपये भी दिए जाते हैं।

——————
7. महाराष्‍ट्र का कोविड-वैक्‍सीन एंबेसडर किस बॉलीवुड अभिनेता को बनाया गया है?

a. आमिर खान
b. सलमान खान
c. सोनू सूद
d. अक्षय कुमार

Answer: b. सलमान खान

– महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने 24 नवंबर 2021 को अभिनेता सलमान खान को राज्य का वैक्सीन एंबेसडर बनाने का फैसला किया।
– महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार, मुस्लिम बहुल समुदायों में एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन प्राप्त करने में झिझक है।
– इसलिए सरकार लोगों को वैक्सीन प्राप्त करने के लिए मनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मदद लेगी।
– टीके लगाने की संख्या के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की गति कम है।

महाराष्‍ट्र,
राजधानी: मुंबई
गवर्नर: भगत सिंह कोश्‍यारी

——————
8. भारतीय मूल के किस अमेरिकी अर्थशास्‍त्री ने “कुकिंग टू सेव योर लाइफ” नामक पुस्तक लिखी है?

a. बनीता गुप्‍ता
b. अभिजीत बनर्जी
c. डॉ. विवेक मूर्ति
d. तरूण छाबा

Answer: b. अभिजीत बनर्जी

– अभिजीत बनर्जी अमेरिकी अर्थशास्‍त्री और नोबेल प्राइज (2019) विजेता है।
– यह बुक फ्रांस स्थित चित्रकार चेयेने ओलिवर द्वारा सचित्र पुस्तक जुगर्नॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई है। यह उसकी पहली पुस्तक है।
– भोजन उनके दिल के करीब एक विषय है और खाना बनाना एक ऐसा क्षेत्र है जहां वह अपनी रचनात्मकता को मुक्त होने देते हैं।
– अभिजीत बनर्जी ने अपनी इस नवीनतम पुस्तक में भोजन के सामाजिक आयाम की खोज की, जिसमें किराना रन, डिनर पार्टी और नींबू दाल शामिल हैं।

——————-
9. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्‍य में “रानी गाइदिन्‍ल्‍यू ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्‍यूजियम” स्‍थापना की?

a. असम
b. मणिपुर
c. त्रिपुरा
d. केरल

Answer: b. मणिपुर

– अमित शाह ने वर्चुअली इस म्‍यूजियम की नींव रखी।
– इस संग्रहालय (museum)को मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लुआंगकाओ गांव में स्‍थापित किया जाएगा।
– यह गांव, रानी गाइदिन्‍ल्‍यू का जन्‍म स्‍थान है।
– इस प्रोजेक्‍ट को जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा वर्ष 2019 में करीब 15 करोड़ की मंजूरी दी थी।
– आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि म्‍यूजियम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित कलाकृतियों को संरक्षित और प्रदर्शित करने में मदद करेगा,
– जो ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं जैसे एंग्लो-मणिपुरी युद्ध, कुकी-विद्रोह, नागा-राज आंदोलन आदि।
– ये ऐसा म्‍यूजियम होगा, जो फ्रीडम फाइटर्स के सम्‍मान में युवाओं की राष्‍ट्रीय भावना को जगाएगा।

रानी गाइदिन्ल्यू के बारे में
– रानी गाइदिन्ल्यू का जन्म 26 जनवरी, 1915 को मणिपुर के लुआंगकाओ गांव में हुआ था।
– 13 वर्ष की आयु में रानी गाइदिन्‍ल्‍यू नागा नेता जादोनाग के सम्पर्क में आईं।
– जादोनाग मणिपुर से अंग्रेजों को निकालना चाहते थे, लेकिन उससे पहले अग्रेजों ने उन्‍हें गिरफ्तार कर 1931 में फांसी पर लटका दिया।
– इसके बाद आंदोलन का नेतृत्‍व रानी गाइदिन्‍ल्‍यू ने किया।
– रानी ने अंग्रेजों के खिलाफ एक गंभीर विद्रोह शुरू किया जिसके लिए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।
– उन्हें 14 साल बाद 1947 में रिहा किया गया था।

– अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में उनकी भूमिका को स्वीकार करते हुए, जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें “पहाड़ियों की बेटी” कहा और उन्हें रानी की उपाधि दी।
– 17 फरवरी, 1993 को उनके पैतृक गांव लुआंगकाओ में उनका निधन हो गया।

– उन्हें 1972 में ताम्रपत्र, 1982 में पद्म भूषण, 1983 में विवेकानंद सेवा सम्मन और 1991 में स्त्री शक्ति पुरस्कार सहित कई सम्मानों से सम्मानित किया गया था।
– उन्हें मरणोपरांत 1996 में भगवान बिरसा मुंडा पुरस्कार से सम्मानित और उनके नाम एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

—————–
10. “महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्‍मूलन के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस” कब मनाया जाता है?

a. 24 नवंबर
b. 25 नवंबर
c. 26 नवंबर
d. 27 नवंबर

Answer: b. 25 नवंबर

– यह दिवस यूनाइटेड नेशन द्वारा 25 नवंबर को विश्‍व स्‍तर पर मनाया जाता है।
– यूनाइटेड नेशन ने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ 25 नवंबर 1981 को इस दिवस को चिन्हित किया था।
17 दिसंबर, 1999 को, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस दिन को ऑफिशियल तौर पर अपनाया।
– पृथ्‍वी पर महिलाएं विभिन्‍न हिंसाओ से व्‍यथित हैं, और इस तरह के मुद्दों की वास्‍तविक प्रकृति अक्‍सर छिपी रहती है।
– इस साल इस दिवस की थीम: “ऑरेंज द वर्ल्ड: एंड वायलेंस अगेंस्ट वूमेन नाउ!” है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account