यह 29 May 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. पहली भारतीय का नाम बताएं, जिसे ‘इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड’ (INCB) का अध्यक्ष चुना गया?
a. जगजीत पवाडि़या
b. हरित कुमारी
c. रति तमसे
d. टीना डाबी
Answer: a. जगजीत पवाडि़या
– जगजीत पवाडि़या भारत की पूर्व नारकोटिक्स आयुक्त और इंडियन रेवेन्यू सर्विस (भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क) की रिटायर्ड ऑफिसर हैं।
– 19 मई 2021 को पवाडिया को INCB के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
– इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (INCB) का मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया की राजधानी) में है।
– इस संगठन पर यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल ड्रग कंट्रोल कन्वेंशन की नीतियों को लागू करने की जिम्मेदारी है।
– जगजीत पवाडिया, इस संगठन का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय हैं और इस पद को संभालने वाली दूसरी महिला हैं।
– इस बोर्ड का काम आपात स्थितियों (Emergency situations) के दौरान नियंत्रित दवाओं की समय पर आपूर्ति और उन तक पहुंच पर विशेष ध्यान देना है।
– INCB तीन अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नियंत्रण सम्मेलनों और अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नियंत्रण प्रणाली के काम के साथ संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों के अनुपालन (Compliance) की निगरानी (Surveillance) करता है।
– जगजीत पवाडिया वर्ष 2015 से INCB की सदस्य रही हैं।
– वह वर्ष 2016 में इस संगठन की वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।
INCB का मुख्यालय: वियना (ऑस्ट्रिया)
बोर्ड की स्थापना: 1968.
———————————
2. इंटरनेशनल एनी अवार्ड (International Eni Award) 2020 के लिए किस भारतीय वैज्ञानिक को चुना गया?
a. सत्येन्द्रनाथ बोस
b. प्रोफेसर सीएनआर राव
c. सुंदरलाल होरा
d. अतुल गुर्टु
Answer: b. प्रोफेसर सीएनआर राव
किस क्षेत्र के लिए अवार्ड मिला?
– अक्षय ऊर्जा स्रोतों (Renewable energy sources) और अक्षय भंडारण (Renewable storage) के क्षेत्र में अनुसंधान (research) के लिए।
– इस अवार्ड को ऊर्जा अनुसंधान ( energy research) के क्षेत्र में नोबेल माना जाता है।
– पुरस्कार उन्हें 14 अक्टूबर, 2021 को रोम में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
– विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science and Technology) ने 26 मई 2021 को इस अवार्ड की जानकारी दी।
– प्रोफेसर सीएनआर राव एक वैज्ञानिक हैं और उनकी पहचान ठोस पदार्थ और पदार्थ रसायन में एक विशेषज्ञ के रूप में है।
प्रोफेसर सीएनआर राव के बारे में –
– आपको बता दें प्रोफेसर सीएनआर राव को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिल चुका है।
– उन्हें ये सम्मान 4 फ़रवरी 2014 को मिला था।
– सी वी रमण और ए पी जे अब्दुल कलाम के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले वह तीसरे ऐसे वैज्ञानिक हैं।
– हाइड्रोजन का भंडारण, हाइड्रोजन का फोटोकेमिकल और इलेक्ट्रोकेमिकल उत्पादन, हाइड्रोजन का सौर उत्पादन और गैर धातु उत्प्रेरण (Non metal inducing) उनके काम के मुख्य आकर्षण थे।
– प्रोफेसर राव 1985 से 1989 और 2005 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष भी रहे।
– उन्हें पद्म विभूषण और पद्म श्री भी मिल चुका है।
—————————–
3. संयुक्त राष्ट्र एन्वायरमेंटल ट्रीटी (CMS) ने जातिवादी और सेक्सिस्ट कमेंट करने पर किस एक्टर को एंबेस्डर पद से हटा दिया?
a. अक्षय कुमार
b. अमिताभ बच्चन
c. रणदीप हुड्डा
d. सलमान खान
Answer: c. रणदीप हुड्डा
– रणदीप हुड्डा को जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (Convention for the Conservation of Migratory Species of Wild Animals (CMS) के एंबेस्डर पद से हटाया गया है।
– यह यूनाइटेड नेशंस की एक एन्वायरमेंटल ट्रीटी है।
एंबेस्डर पद से क्यों हटाया गया?
– दरअसल, वर्ष 2012 एक मीडिया हाउस (इंडिया टुडे) के कार्यक्रम में रणदीप हुड्डा ने स्टेज पर मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।
– अब मई 2021 में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
– इस वीडियो में हुड्डा, मायावती पर सेक्सिस्ट और जातिवादी कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
– सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है.
– इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने भी हुड्डा पर एक्शन लिया है.
संयुक्त राष्ट्र के CMS सचिवालय ने क्या कहा?
– सीएमएस सचिवालय ने कहा कि उसे हाल ही में एक वीडियो क्लिप के बारे में पता चला और वीडियो में की गई टिप्पणियों को “आपत्तिजनक” पाया.
– इसमें यह भी कहा गया है कि जब हुड्डा को फरवरी 2020 में प्रवासी प्रजातियों के लिए सीएमएस एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, उस समय संगठन 2012 के वीडियो से अनजान था.
– इसलिए उन्हें इस पद से हटाया जाता है।
– रणदीप हुड्डा को फरवरी 2020 में Conservation of Migratory Species of Wild Animals (CMS) एम्बेसडर के रूप में तीन साल के लिए नियुक्त किया था।
——————————
4. किस भारतीय को वर्ष 2021 का अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) प्रेसिडेंट्स अवार्ड मिला?
a. टीना डाबी
b. अतहर आमिर
c. मनोहर मंगल
d. वी कार्तिकेयन पांडियन
Answer: d. वी कार्तिकेयन पांडियन
– वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव और आईएएस हैं।
– वी कार्तिकेयन 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
– उन्हें यह सम्मान 22 मई 2021 FIH की 47वीं कांग्रेस के दौरान मिला।
क्यों मिला यह अवार्ड?
– पांडियन ने ओडीशा की राजधानी भुवनेश्वर में पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2018 और अन्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।
– उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए उन्हें ये अवार्ड दिया गया है।
– दरअसल, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 का आयोजन झारखंड के रांची में होने वाला था, लेकिन अंत समय में झारखंड ने मना कर दिया।
– ऐसे में वक्त कम बचा था और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गेम्स आयोजन के लिए कई राज्यों से संपर्क किया।
– तब ओडीशा के आईएएस अधिकारी वी कार्तिकेयर पांडियन ने जिम्मेदारी अपनी कंधे पर ली। ओडीशा सरकार को विश्वास दिलाया कि कम समय में भी यह आयोजन हो जाएगा।
– तब भुवनेश्वर को इस चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए चुना गया।
– ओडिशा ने 90 दिन में कार्यक्रम किया।
– पूरे एशिया से 1300 से अधिक एथलीटों और अधिकारियों ने भाग लिया था।
ओडीशा
– राजधानी: भुवनेश्वर
– राजकीय भाषा: उडिया, अंग्रेजी
– वर्तमान मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
– वर्तमान राज्यपाल: गनेशी लाल
– राजकीय पशु: सांबर हिरन (Sambar deer)
– राजकीय पेड़: गूलर (फिकस रेसमोसा)
– राजकीय पक्षी: Indian roller
– प्रमुख लोक नृत्य: डण्डानट, पैका, आपा, जइर छऊ, मुदारी, सवारी,गरुडवाहन आदि।
– प्रमुख नदियां: महानदी, ब्राह्मणी, वैतरणी, तेल, इन्द्रावती आदि
– पड़ोसी राज्य व देश: पूर्व में बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व में पश्चिम बंगाल, उत्तर में झारखंड, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और दक्षिण में आंध्र प्रदेश है।
– प्रमुख कृषि उत्पादन: गेहूँ, धान, दाल, रागी, मक्का, छोटा बाजरा, तिलहन, मूँगफली, सरसो टेण्डी, गन्ना, कपास, चाय, कॉफी आदि।
– प्रमुख पर्यटन स्थल: सूर्य मंदिर कोणार्क, भुवनेश्वर लिंगराज मंदिर, सुन्दरपुरी तट, उदयगिरि-खण्डगिरि की प्राचीन गुफाएं, हीराकुंड बांध आदि।
– प्रमुख त्योहार: डोला पूर्णिमा (होली), नौखाप (नए वर्ष का पर्व) शीतला षष्ठी (शिव-पार्वती विवाह) रथ यात्रा, चन्दन यात्रा, कोणार्क नृत्य उत्सव आदि।
—————————-
5. सबसे तेज गति से दौड़ने वाला जानवर चीता, जिसे 1952 में भारत में विलुप्त (Extinct) घोषित किया था, उसे किस देश से भारत लाया जा रहा है?
a. अल्जीरिया
b. कैमरून
c. गामबिया
d. दक्षिण अफ्रीका
Answer: d. दक्षिण अफ्रीका
– चीता नवंबर 2021 में मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाया जाएगा।
– मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने इसकी जानकारी 23 मई 2021 को की है।
– बताते हैं कि देश का आखिरी चित्तीदार चीता 1947 में छत्तीसगढ़ में मर गया था।
– और 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
– चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। इसकी रफ्तार 70 मील प्रति घंटा तक हो सकती है। मतलब 112 किलोमीटर प्रति घंटा।
चीतों की विलुप्ति का कारण
– चीतों की विलुप्ति के दो विशेष कारण थे। पहला- जानवरों के शिकार के लिये चीता को पालतू बनाया जाना और दूसरा- कैद में रहने पर चीता प्रजनन नहीं करते।
– अपनी तेज़ गति तथा बाघ व शेर की तुलना में कम हिंसक होने की वजह से इसको पालना आसान था।
– देश की आजादी के पहले तत्कालीन राजाओं और ज़मीदारों द्वारा इसका प्रयोग अक्सर शिकार के लिये होता था जिसमें ये अन्य जानवरों को पकड़ने में उनकी मदद करते थे।
– चीते को पालने का मुख्य कारण इनका सहज स्वभाव था और ये कुत्तों की भाँति आसानी से पाले जा सकते थे।
– बाघ, शेर तथा तेंदुए के विपरीत यह कम उग्र जानवर है।
– किसी जंगल से पकड़ कर लाए गए चीते को छह महीने के अंदर प्रशिक्षित किया जा सकता था। इनको पिंजड़ों में रखने की बजाय ज़ंजीर से बांध कर रखा जाता था।
ऐतिहासिक स्रोतों में चीते का उल्लेख :
– इतिहास में पहली बार चीता पालने का साक्ष्य संस्कृत ग्रंथ मनसोल्लास में मिलता है।
– ऐसा कहा जाता है कि मुगल बादशाह अकबर ने 49 वर्षों के शासनकाल के दौरान अपने शाही चिड़ियाघर में लगभग 9000 चीते रखे थे।
– मध्य प्रदेश वन मंत्री विजय शाह ने बताया, भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) ने कुछ साल पहले चीतों को भारत लाने की प्लानिंग की थी।
– दक्षिण अफ्रीका से श्योपुर जिले के कूनो में लाई जाने वाली पांच मादा चीतों (Female cheetahs) सहित लगभग 10 चीतों के लिए बाड़ा बनाया जा रहा है।
– भारत से अधिकारियों को जून-जुलाई 2021 में प्रशिक्षण (Training) के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य एक नजर में
– वर्तमान मुख्यमंत्री: शिवराजसिंह चौहान
– वर्तमान राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल (अतिरिक्त राज्यपाल)
– राजधानी: भोपाल
– राजकीय पशु: बारहसिंगा (दलदल हीरण)
– राजकीय फूल: लिली (Sacred Tree)
– राजकीय पेड़: बरगद (Banyan)
– राजकीय पक्षी: दूधराज या शाहबुलबुल (अंग्रेजी में पैराडाइज फ्लाईकैचर)
– प्रमुख लोक नृत्य: गणगौर, मटकी, गरबा डाण्डिया, बिनाकी, कर्मा, जवारा, तृतीला, लेहंगी, अहिरी, आदि।
– प्रमुख नदियां: नर्मदा, महानदी, ताप्ती, चम्बल, सोन नदी, बेतवा नदी, क्षिप्रा नदी, वेनगंगा, आदि
– पड़ोसी राज्य: उत्तर में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में राजस्थान एवं गुजरात और, दक्षिण में महाराष्ट्र और पूर्व में छत्तीसगढ़ से
– प्रमुख कृषि उत्पादन: गेहूं, सोयाबीन, चना, चावल, मक्का, कपास एवं ज्वार आदि।
– प्रमुख पर्यटन स्थल: बुंदेलखंड, बांधवगढ़, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, मंडला, जबलपुर, होशंगाबाद, भोजपुर (भीमबेटका, ओंकारेश्वर, मांडू, पचमढ़ी, ओरछा किला, सांची स्तूप, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ नेशनल, खजुराहो) आदि।
– प्रमुख उद्योग: वस्त्रउद्योग, शक्कर उद्योग व अन्य
– प्रमुख त्योहार: गणगौर, भाईदूज, नीरजा, दशहरा, घड़ल्या, संजा व मामुलिया, हरेली, भगोरिया आदि।
– जिलों की संख्या: 52
– मंडल: 10
– विधान सभा सदस्य: 230
– लोक सभा सदस्य: 29
– राज्यसभा सदस्य: 11
– उच्च न्यायालय: जबलपुर
——————————–
6. लोक व्यवस्था में गड़बड़ी के दौरान संपत्ति के नुकसान की वसूली विधेयक, 2021” (Recovery of Damages to Property During Disturbance to Public Order Bill) को किस राज्य में मंजूरी दी गई है?
a. उत्तर प्रदेश
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. बिहार
Answer: c. हरियाणा
– हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने संपत्ति के नुकसान की वसूली विधेयक को मंजूरी दी।
– इस अधिनियम के अनुसार, लोगों की दुकानों, घरों, सरकारी कार्यालयों, बसों, वाहनों और ऐसी अन्य सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से की जाएगी।
– आपको बता दें कि लोक व्यवस्था में गड़बड़ी के दौरान संपत्ति के नुकसान की वसूली विधेयक, मार्च 2021 में पारित किया गया था।
– इससे पहले उत्तर प्रदेश में ये कानून पारित किया जा चुका है।
– नया कानून बनने के बाद अब प्रदेश सरकार संपत्ति क्षति वसूली ट्रिब्यूनल बनाने की कवायद में जुट गई है।
– ट्रिब्यूनल 10 करोड़ रुपये तक के मुआवजे का निर्धारण कर सकेगा।
– जुर्माना न देने पर ब्याज समेत धनराशि वसूली जाएगी।
– इसके लिए खाते सील करने से लेकर संपत्ति कुर्क की जा सकती है।
– पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of High Court) से बातचीत कर ट्रिब्यूनल के चेयरमैन के लिए सेवानिवृत्त जज का नाम तय किया जाएगा।
– इसमें पुलिस महानिदेशक रैंक (Director general of police rank) का अफसर भी शामिल होगा।
– ट्रिब्यूनल आगे क्लेम कमिश्नर भी नियुक्त करेगा, हालांकि ,ट्रिब्यूनल न तो स्थायी होगा और न ही पूरे प्रदेश के लिए।
– यह केवल उन जिलों में काम करेगा जहां पर हिंसा से लोगों या संपत्ति का नुकसान हुआ है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री- मनोहर लाल खटटर
राजधानी- चंडीगढ़
हरियाणा एक नजर में –
– राजधानी: चंडीगढ़
– मुख्य भाषा: हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी
– वर्तमान मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खठ्ठर
– वर्तमान राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
– राजधानी: चंडीगढ़
– राजकीय पशु: ब्लैक बक (काला हिरण)
– राजकीय फूल: कमल
– राजकीय पेड़: पीपल
– राजकीय पक्षी: काला तितर (ब्लैक फ्रैन्कोलिन)
– प्रमुख लोक नृत्य: रास लीला, घूमर, झूमर, फाग, सांग, छठि, खोरिया, धमाल, डफ, गुग्गा डांस, लूर नृत्य
– प्रमुख नदियां: यमुना, घग्घर नदी, सरस्वती नदी, दोहन नदी, टांगरी डॉंगरी, कृष्णावती, साहिबी, चेतंग, राक्षी(राका), इंदौरी
– पड़ोसी राज्य: दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
– प्रमुख कृषि उत्पादन: गेहूं, चना सरसों, चावल, बाजरा, गन्ना कपास ज्वार आदि
– प्रमुख पर्यटन स्थल: करनाल, रोहतक, सुल्तानपुर, मोरनी हिल्स, गुडगॉंव, पानीपत, फरीदाबाद, कुरुक्षत्र, रोहतक, हिसार, सिरसा, सोनीपत, अंबाला (पिंजौर गार्डन, किंग फिशर, बड़खल झील, फ्लेमिंगो, दबचिक, जंगल-बबलर, कर्ण झील, मैना, सुल्तानपुर पक्षी विहार, सूरजकुंड) आदि।
– प्रमुख उद्योग: सीमेंट, साईकिल, कृषि यंत्र, कागज, इंजीनियरिंग, ऊन, चमड़ा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातु व मारुति उद्योग आदि।
– प्रमुख त्योहार: दीपावली, होली, ईद, बैशाखी, लोहड़ी, व टिक्का आदि।
– जिलों की संख्या: 22
– मंडल: 6
– उपमंडल: 73
– तहसील: 93
– विधान सभा सदस्य: 90+1
– लोक सभा सदस्य: 10
– राज्यसभा सदस्य 5
– कुल संसद सदस्य: 15
—————————–
7. विश्व भूख दिवस (World hunger day) कब मनाया जाता है?
a. 25 मई
b. 26 मई
c. 27 मई
d. 28 मई
Answer: d. 28 मई
– ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 के अनुसार भारत 107 देशों में 94वें स्थान है।
– हर साल यह दिवस भूख और गरीबी की समस्या के समाधान के उद्देश्य से मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है, इससे 820 मिलियन लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
– वर्ल्ड हंगर डे, द हंगर प्रोजेक्ट द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसे वर्ष 2011 में शुरू किया गया था।
—————————-
8. अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस (International Women’s Health Action Day) कब मनाया जाता है?
a. 28 मई
b. 29 मई
c. 30 मई
d. 31 मई
Answer: a. 28 मई
– वर्ष 1987 में 28 मई को अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस घोषित किया गया था।
– लैटिन अमेरिकी एवं कैरेबियाई महिला स्वास्थ्य संघ (एलएसीडब्लूएचएन) तथा प्रजनन अधिकार (डब्ल्यूजीएनआरआर) के लिए महिलाओं का वैश्विक संघ इस अभियान को सफ़ल बनाने के लिए मिलकर काम करता हैं।
– इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य जैसे कि यौन और प्रजनन स्वास्थ्य तथा अधिकारों (HRHR) से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार –
– लैंगिकता के बारे में जानकारी।
– यौन शिक्षा।
– अपने साथी का चुनाव।
– यौन सक्रियता
– निर्णय करना, कि कब बच्चा पैदा करना हैं?
– आधुनिक गर्भनिरोधक तरीकों का उपयोग।
– प्रसूति देखभाल की पहुंच।
– सुरक्षित गर्भपात और गर्भपात के बाद देखभाल।
——————————
9. कोविड 19 की वजह से ऑस्कर अवार्ड समारोह को कब तक के लिए स्थगित किया गया है?
a. 27 मार्च 2022
b. 27 मार्च 2021
c. 27 अप्रैल 2022
d. 29 मार्च 2023
Answer: a. 27 मार्च 2022
– पहले यह 27 फरवरी 2022 को होना था, लेकिन इसे एक महीने आगे बढ़ा दिया गया है ताकि आयोजन थिएटर में हो सके।
– ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (AMPAS) ने 2022 में होने वाले ऑस्कर को आगे टालने का फैसला किया है।
– अब ये समारोह 27 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा।
– हालांकि, अकेडमी पुरस्कारों के लिए पात्रता 31 दिसंबर 2021 तक की ही रहेगी।
– वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते पात्रता में बदलाव करते हुए इसे 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया था।
– नियमों के बदलाव के कारण उन फिल्मों को भी अवॉर्ड्स में शिरकत करने का मौका मिलेगा जो थिएटर्स में नहीं बल्कि ऑनलाइन रिलीज की गईं।
————————————-
10. किस सरकार ने पौधरोपण को प्रोत्साहित करने के लिये ‘अंकुर’ योजना शुरू की है, जिसके तहत पौधे लगाने वाले लोगों को अवार्ड के लिए चयनित किया जाएगा?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. बिहार
d. झारखंड
Answer: b. मध्य प्रदेश
– मध्य प्रदेश सरकार ने मानसून के सीजन में पौधरोपण को प्रोत्साहित करने के लिये अंकुर योजना शुरू की है।
– इसके तहत पौधरोपण के लिये चयनित विजेताओं को सरकार सम्मानित करेगी।
– 22 मई 2021 को अंकुर योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
– अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत वायुदूत ऐप पर अपना पंजीयन (Registration) करा प्रतिभागियों को पौधा लगाते समय एक तस्वीर अपलोड करनी होगी।
– और 30 दिनों तक पौधे की देखभाल करने के बाद उसकी दूसरी तस्वीर अपलोड करनी होगी।
मध्य प्रदेश की राजधानी- भोपाल
राज्यपाल- आनंदी बेन पटेल
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here