25th to 29th March 2022 Current Affairs

यह 25th to 29th March 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता (एक्‍टर) का ऑस्‍कर अवॉर्ड 2022 किसे मिला?

a. जोआक्विन फीनिक्स
b. विल स्मिथ
c. बॉन्ग जून हो
d. ब्रैड पिट

Answer: b. विल स्मिथ

– यह ऑस्कर अवार्ड्स का 94वां संस्करण है।
– इसका आयोजन 27 मार्च 2022 को कैलिफोर्निया (USA) स्थित लॉस एंजेलिस के थिएटर में किया गया।

ऑस्‍कर अवॉर्ड के बारे में
– अमेरिका की एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ की ओर से ये पुरस्‍कार दिया जाता है।
– फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व टेक्‍नीशियन को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है।
– पहला समारोह 16 मई 1929 को आयोजित किया गया था।

विल स्मिथ
– बेस्‍ट एक्‍टर का अवॉर्ड विल स्मिथ को फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए मिला।
– मूवी का डायरेक्‍शन रेनाल्डो मार्कस ग्रीन ने किया है।
– यह मूवी 19 नवंबर 2021 में रिलीज हुई थी।
– यह मशहूर टेनिस प्लेयर्स सेरेना और वीनस विलियम्स के पिता और कोच रिचर्ड विलियम्स की बायोग्राफिकल फिल्म है।
– इसमें विल स्मिथ ने ही टाइटल रोल प्ले किया है।
– विल स्मिथ 53 साल के हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

भारत को मायूसी मिली
– इस बार के ऑस्कर समारोह में भी भारत के हाथ मायूसी लगी है।
– ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में नामांकित होने के बाद दिल्ली स्थित फिल्म निर्माता रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष की डॉक्यूमेंट्री, ‘राइटिंग विद फायर’ को ऑस्कर की दौड़ से बाहर होना पड़ा।
– ‘राइटिंग विद फायर’ डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में नॉमिनेटेड पहली भारतीय निर्मित फिल्म थी।

—————
2. बेस्‍ट एक्ट्रेस का ऑस्‍कर अवॉर्ड 2022 किसे मिला?

a. जैसिका चैस्टेन
b. डुआ लिपा
c. रेनी ज़ेल्वेगर
d. बॉम्बशेल

Answer: a. जैसिका चैस्टेन

– फिल्म ‘द आइज़ ऑफ़ टैमी फेय’ में एक्टिंग के लिए उन्‍हें यह अवॉर्ड मिला।
– यह मूवी को माइकल शोलेटर ने डायरेक्‍ट किया है।

—————–
3. सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का ऑस्‍कर अवॉर्ड 2022 किसने जीता?

a. द बैटमैन
b. किंग रिचर्ड
c. कोडा
d. द लॉस्ट डॉटर

Answer: c. कोडा (Coda)

– ‘CODA’ वर्ष 2021 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।
– इसके राइटर और डायरेक्‍टर सियान हेडर हैं।
– यह फिल्म वर्ष 2014 में बनी फ्रांसीसी फिल्म ‘ला फैमिले बेलियर’ की एक अंग्रेजी भाषा की रीमेक फिल्म है।
– एमिलिया जोन्स ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था।
– बधिर (सुनने में अक्षम) परिवार की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म के अधिकार एप्पल टीवी प्लस के पास हैं।
– ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी स्ट्रीमिंग कंपनी की फिल्म को इस कैटेगरी में ऑस्कर मिला हो।

—————–
4. बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्‍कर अवॉर्ड 2022 किसने जीता?

a. केनेथ ब्रानघ
b. ड्राइव माई कार
c. पॉल थॉमस एंडरसन
d. जेन कैंपियन

Answer: d. जेन कैंपियन

– जेन कैंपियन को फिल्म ‘द पॉवर ऑफ द डॉग’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्‍कर मिला।
– यह फिल्म थॉमस सैवेज के 1967 के इसी शीर्षक के उपन्यास पर आधारित है।
– ऑस्कर जीतने वालीं जेन कैंपियन दुनिया की तीसरी महिला डायरेक्टर बन गई हैं।

—————-
5. बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्‍कर अवॉर्ड 2022 किसने जीता?

a. ड्राइव माई कार
b. डॉन्ट लुक अप
c. किंग रिचर्ड
d. वेस्ट साइड स्टोरी

Answer: a. ड्राइव माई कार

– इस मूवी के राइटर और डायरेक्‍टर रयूसुके हमागुची हैं।
– यह 2021 में लांच हुई जापानी ड्रामा-रोड फिल्म है।
– हिदेतोशी निशिजिमा ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया।

—————
6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्‍कर 2022 अवॉर्ड किसने जीता?

a. सियारन हिंड्स
b. ट्रॉय कोत्सुर
c. जेसी पेलेमन्स
d. जेके सिमंस

Answer: b. ट्रॉय कोत्सुर

– फिल्म ‘कोडा’ में बेहतरीन एक्टिंग के लिए ‘ट्रॉय कोत्सुर’ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।
– ट्रॉय कोत्सुर ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले दूसरे बधिर (deaf) अभिनेता बने।
– फिल्म CODA की सह-कलाकार मार्ली मैटलिन ऑस्कर जीतने वाले पहले बधिर अभिनेत्री थी।
– उन्होंने 1987 में चिल्ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था।

—————–
7. बेस्ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का ऑस्‍कर 2022 अवॉर्ड किसने जीता?

a. जेसी बकले
b. एरियाना देबोस
c. जूडी डेंच
d. कर्स्टन डंस्ट

Answer: b. एरियाना देबोस

– एरियाना देबोस ने फिल्म ‘द वेस्ट साइड स्टोरी’ में एक्टिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता।
– ‘द वेस्ट साइड स्टोरी’ स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित एक अमेरिकी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

—————-
8. बेस्ट एनिमेटेड फिल्म का ऑस्‍कर 2022 अवॉर्ड किसे मिला?

a. एनकैंटो
b. रॉबिन रॉबिन
c. लुका
d. द मिचेल्स बनाम द मशीन्स

Answer: a. एनकैंटो

– एनकैंटो वर्ष 2021 में लांच हुई एक अमेरिकी कंप्यूटर-एनिमेटेड म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है।
– इसका प्रोड्यूसर वॉल्ट डिज़नी एनिमेशन स्टूडियो है।
– इस फिल्म को जारेड बुश ने डायरेक्‍ट किया।

—————
9. किस फिल्‍म ने सबसे ज्‍यादा 6 ऑस्‍कर अवॉर्ड (वर्ष 2022) जीते?

a. द बैटमैन
b. किंग रिचर्ड
c. कोडा
d. ड्यून

Answer: d. ड्यून

ये अवॉर्ड –
• Best Visual Effects
• Best Cinematography
• Best Production Design
• Best Editing
• Best Sound
• Best Original Score

—————-
10. ऑस्‍कर 2022 Winners की लिस्ट

– बेस्ट फिल्म : कोडा (Coda)
– बेस्ट एक्टर : विल स्मिथ (फिल्‍म : किंग रिचर्ड)
– बेस्ट एक्ट्रेस : जैसिका चैस्टेन (फिल्‍म : द आइज़ ऑफ़ टैमी फेय)
– बेस्ट डायरेक्टर : जेन कैंपियन (फिल्म : ‘द पॉवर ऑफ द डॉग’)
– बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म : ड्राइव माई कार
– बेस्ट ओरिजिनल स्कोर : ड्यून (फिल्‍म)
– बेस्ट सिनेमाटोग्राफी : ड्यून (फिल्‍म)
– बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स : ड्यून (फिल्‍म)
– बेस्ट फिल्म एडिटिंग : ड्यून (फिल्‍म)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : एरियाना देबोस
– बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन : क्रूएला
– बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : ड्यून (फिल्‍म)
– बेस्‍ट साउड : ड्यून (फिल्‍म)
– बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म : द लॉन्ग गुडबाय
– बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले : बेलफास्ट (केनेथ ब्रानघ)
– बेस्ट एडैप्टेड स्क्रीनप्ले : कोडा (सियान हेडर)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : ट्रॉय कोत्सुर
– बेस्ट एनिमेटेड फिल्म : एनकैंटो
– बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म : द विंडशील्ड वाइपर
– बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फीचर : द क्वीन ऑफ बास्केटबॉल
– बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर : समर ऑफ सॉल (इस कैटेगरी में भारत की फिल्म राइटिंग विद फायर की ऑफिशियल एंट्री हुई थी। हालांकि, यह फिल्म अवॉर्ड जीतने में सफल नहीं रही। इस फिल्म को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने डायरेक्ट किया था।)
– बेस्ट म्यूजिक (ओरिजिनल सॉंग) : नो टाइम टू डाई (नो टाइम टू डाई)
– बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग : द आइज ऑफ टैमी फेय

—————-
11. ऑस्‍कर अवॉर्ड समारोह में एक्‍ट्रेस-सिंगर जाडा पिंकेट स्मिथ की किस बीमारी की वजह से गंजेपन का मजाक उड़ाने पर उनके पति एक्‍टर विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्‍पड़ लगा दिया?

a. एलोपीशिया
b. स्‍केनिया
c. निमोनिया
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. एलोपीशिया

– दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान स्टेज पर आए प्रेजेंटर अमेरिकन कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी एक्ट्रेस-सिंगर जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया था।
– विल को अपनी पत्नी को लेकर क्रिस का यह मजाक पसंद नहीं आया था।
– इसके बाद विल अपनी सीट से उठकर स्टेज पर गए और सबके सामने उन्होंने क्रिस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
– इस घटना के बाद क्रिस शॉक रह गए। उनके साथ-साथ वहां पर मौजूद बाकी सब लोग भी दंग रह गए।
– हालांकि बाद में विल स्मिथ ने माफी मांग ली।

एलोपीशिया बीमारी के बारे में
– इस बीमारी में अचानक इंसान के बाल झड़ने लगते हैं।
– इसमें आमतौर पर सिर और चेहरे के बाल झड़ते हैं।

क्‍यों होती है बीमारी
– यह बीमारी तब होती है, जब मरीज का इम्‍यून सिस्‍टम उसके हेयर फॉलिकल्‍स को अटैक करता है।

कितने प्रकार की बीमारी
1- सिर के कम बाल झड़ने वाला
2- सिर के पूरे बाल झड़ने वाला
3- शरीर के सारे बाल झड़ने वाला
– ये बाल गुच्‍छों में झड़ते हैं।

किसे हो सकती है यह बीमारी
– एलोपीशिया किसी भी जेंडर और उम्र के लोगों को हो सकता है।
– हालांकि ज्‍यादातर मामलों में ऐसा 30 की उम्र के पहले होता है।
– इस डिसऑर्डर से जूझने वाले हर 5 में से एक इंसान के परिवार में भी किसी को एलोपीशिया होता है।
– यह छूने से फैलने वाली बीमारी नहीं हैं।
– इसके मरीज के संपर्क में आने से बीमारी नहीं फैलती है।
– इसका इलाज नहीं है। डॉक्‍टर्स बालों को दोबारा उगाने के लिए दवाओं का इस्‍तेमाल करते हैं।

—————-
—————-
—————-
12. जापान के PM ने अगले पांच वर्षों में भारत में कितनी रकम तक के निवेश का ऐलान किया?

a. 42 बिलियन डॉलर
b. 44 बिलियन डॉलर
c. 45 बिलियन डॉलर
d. 26 बिलियन डॉलर

Answer: a. 42 बिलियन डॉलर

– भारत और जापान के प्रधानमंत्रियों के बीच 19 मार्च 2022 को 14वां एनुअल समिट हुआ।
– इसी दौरान जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने अगले पांच वर्षों में “पांच ट्रिलियन येन” (42 बिलियन डॉलर) का निवेश लक्ष्य निर्धारित किया है।
– इस समिट में दोनों देशों ने कई समझौते किए।

14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित समझौतों/समझौता ज्ञापनों की सूची
– साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग ज्ञापन (एमओसी)
– भारत को 20,400 करोड़ रुपए का लोन – विभिन्न राज्यों में कनेक्टिविटी, जल आपूर्ति और सीवरेज, बागवानी, स्वास्थ्य देखभाल और जैव विविधता संरक्षण में परियोजनाओं के लिए JICA (Japan International Cooperation Agency) की ओर से लोन।
– डोमेस्टिक वेस्‍ट वाटर मैनेजमेंट में जापानी तकनीक ट्रांसफर।
– भारत-जापान औद्योगिक कांपटीटिवनेस पार्टनरशिप रोडमैप।
– अर्बन डेवलपमेंट के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग का समझौता।

प्रमुख घोषणाएं
– Clean Energy Partnership (CEP)
– 5 trillion yen investment target (TBC)
– Sustainable Development Initiative for the North Eastern Region of India

—————-
13. ऑल इंग्‍लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी कौन बने?

a. बी साई प्रणीत
b. मिथुन मंजूनाथ
c. लक्ष्य सेन
d. किदांबी श्रीकांतो

Answer: c. लक्ष्य सेन

– हालांकि लक्ष्‍य सेन फाइनल में विश्‍व के नंबर वन ओलंपिक चैंपियन विक्‍टर एक्‍सेलसन से हार गए।

– उनसे पहले ऑल इंग्‍लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में ये खिलाड़ी पहुंचे थे – प्रकाश नाथ (1947), प्रकाश पादुकोण (1980,1981), पुलेला गोपीचंद (2001) और साइना नेहवाल (2015)

—————-
14. दो साल बाद इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने पर केंद्र सरकार ने कितने विदेशी पर्यटकों को फ्री वीजा देने की घोषणा की?

a. पांच लाख
b. छह लाख
c. सात लाख
d. आठ लाख

Answer: a. पांच लाख

– कोविड-19 की वजह से मार्च 2020 से नियमित इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लग गई थी।
– सिर्फ अनुमति प्राप्‍त फ्लाट्स ही चल पा रही थीं।
– कोविड के कारण भारत और दुनियाभर के पर्यटक सेक्टर की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आई।
– यह रोक दो साल बाद 27 मार्च 2022 को खत्‍म हुई।
– केंद्र ने विदेशी नागरिकों के लिए सभी श्रेणियों के पर्यटक वीजा भी बहाल कर दिए हैं।
– केंद्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहले आने वाले पांच लाख विदेशी पर्यटकों को फ्री वीजा देने की घोषणा की है।
– यह ऐलान केंद्रीय पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने दी।
– उनके अनुसार कोविड-19 की वजह से पर्यटन उद्योग में शामिल लगभग 21.5 मिलियन लोगों ने अपनी नौकरी खो दी थीं। लेकिन अब फिर से पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

——————
15. किस राज्‍य सरकार ने पहली बार MBBS की पढ़ाई हिन्‍दी में करवाने का ऐलान किया?

a. राजस्थान
b. उत्तर प्रदेश
c. झारखंड
d. मध्य प्रदेश

Answer: d. मध्य प्रदेश

– इसकी घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 मार्च 2022 को की।
– उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 सत्र में मध्य प्रदेश हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू होगा।
– ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।
– एमबीबीएस शिक्षा के लिए हिंदी में किताबें तैयार की जा रही हैं।
– जल्द ही इंजीनियरिंग शिक्षा और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ऐसा ही बदलाव होगा।
– यह नई प्रणाली हिंदी भाषी पृष्ठभूमि से आने वाले मध्यम वर्ग और निम्न आर्थिक वर्ग के हमारे छात्रों के बीच हीन भावना को दूर करने में मदद करेगी।

मध्‍य प्रदेश
सीएम – शिवराज सिंह चौहान
गवर्नर – मंगूभाई पटेल

—————-
16. खिलाड़ी एश्‍ले बार्टी ने टेनिस से सन्‍यास लेने का ऐलान मार्च 2022 में किया, व‍ह कितने ग्रैंड स्‍लैम की विजेता रह चुकी हैं?

a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार

Answer: c. तीन

– एश्‍ले बार्टी ऑस्‍ट्रेलिया की खिलाड़ी हैं।
– उन्‍होंने 23 मार्च 2022 को इंस्‍ट्राग्राम पर एक वीडियो डालकर सन्‍यास की घोषणा की।
– उन्‍होंने तीन ग्रैंड स्‍लैम जीता हुआ है – फ्रेंच ओपन (1919), विंबलडन (2021), ऑस्‍ट्रेलियन ओपन (2022)।

– एश्‍ले बार्टी वर्ष 2011 में 15 साल की उम्र में विंबलडन जूनियर चैंपियन बनीं।
– लेकिन उन्होंने 2014 में थकान, दबाव और लंबी यात्राओं के कारण स्वयं को दो साल तक खेल से दूर रखा।
– वह ऑस्ट्रेलिया में इस बीच पेशेवर क्रिकेट खेलने लगीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से रैकेट थामा।

—————-
17. विश्व क्षय रोग दिवस (World TB Day) कब मनाया जाता है?

a. 25 मार्च
b. 24 मार्च
c. 23 मार्च
d. 22 मार्च

Answer: b. 24 मार्च

– क्षय रोग या टी.बी एक संक्रामक बीमारी है।
– WHO के अनुसार दुनिया में 4100 से अधिक लोग टीबी से अपनी जान गंवाते हैं और करीब 28,000 लोग इससे बीमार पड़ते हैं।
– WHO के अनुसार टीबी दुनिया में होने वाली मौतों के शीर्ष 10 कारणों में से एक है।
– 24 मार्च 1882 को डॉ. रॉबर्ट कोच ने टीबी का कारण बनने वाले जीवाणु की खोज की थी।

वर्ष 2022 की थीम- ‘Invest to End TB. Save Lives.’ (‘टीबी को समाप्त करने के लिए निवेश करें, जीवन बचाओ।’)

—————-
18. किस राज्‍य के शास्त्रीय वायुवाद्य यंत्र (classical wind instrument) नरसिंहपेट्टई नागस्वर्म को GI टैग मिला?

a. केरल
b. आंध्र प्रदेश
c. कर्नाटक
d. तमिलनाडु

Answer: d. तमिलनाडु

– तमिलनाडु के पारंपरिक वायुवाद्य यंत्र, नरसिंहपेट्टई नागस्वर्म को कुंभकोणम के पारंपरिक ग्रामीण कारीगर बनाते हैं।
– इसे GI टैग मिला है।
– GI टैग के लिए आवेदन तंजावुर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स वर्कर्स कोऑपरेटिव कॉटेज इंडस्ट्रियल सोसाइटी की ओर से किया गया था।

नरसिंगनपेट्टी के बारे में
– नरसिंगनपेट्टी गांव में स्थित कारीगर विशेष कौशल के माध्यम से इस यंत्र को बना रहे हैं।
– इन यंत्रों को बनाने की तकनीक और कौशल उनके पूर्वजों से विरासत में मिली है।
– यंत्र की लंबाई ढाई फीट है।
– इसे मंदिरों के त्योहारों और शादियों जैसे समारोहों में व्यापक रूप से बजाया जाता है।

—————-
19. मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे बनाया गया?

a. हिसाशी टेकुची
b. मिताली सावंत
c. नकुल मेहता
d. निप्‍पॉन

Answer: a. हिसाशी टेकुची

– हिसाशी टेकुची को 1 अप्रैल, 2022 से तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है।
– वह 1986 में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन में शामिल हुए।
– अप्रैल 2021 में MSIL (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) में संयुक्त प्रबंध निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में शामिल होने से पहले, वह SMC में प्रबंध अधिकारी, कार्यकारी महाप्रबंधक- एशिया ऑटोमोबाइल मार्केटिंग / भारत ऑटोमोबाइल विभाग के रूप में कार्यरत थे।

मारुति सुजुकी की स्‍थापना- 1982 (गुरुग्राम)
मुख्यालय- नई दिल्ली।

——————-
20. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) आरसी लाहोटी का निधन 24 मार्च 2022 को हो गया, वह कौन से वें सीजेआई थे?

a. 40वें
b. 35वें
c. 36वें
d. 37वें

Answer: b. 35वें

– वह 81 वर्ष के थे।
– एक जून 2004 को भारत के 35वें CJI के तौर पर नियुक्त हुए थे और एक नवंबर 2005 को सेवानिवृत्त हुए थे।
– उनका जन्म 1 नवंबर 1940 को मध्यप्रदेश के गुना में हुआ।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *