29 July 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 29 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस भारतीय द्वीपसमूह के पास 29 जुलाई 2025 को समुद्र में 6.3 – 6.5 रिक्‍टर स्‍केल तीव्रता का भूकंप आया?
Near which Indian archipelago, an earthquake of 6.3 – 6.5 magnitude on the Richter scale occurred in the sea on 29 July 2025?

a. लक्ष्‍यद्वीप
b. अंडमान निकोबार
c. पुद्दुचेरी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. अंडमान निकोबार

– नेशनल सेंटर फॉर सिस्‍मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप 28 और 29 जुलाई 2025 की रात 12:11 मिनट पर आया।
– भूकंप 10 किलोमीटर (लगभग 6.2 मील) की गहराई पर दर्ज किया गया। किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
– 6.3 रिक्‍टर स्‍केल तीव्रता के भूकंप के बावजूद सुनामी का खतरा नहीं है।
– दरअसल, अंडमान सागर और आसपास के द्वीप अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित हैं। इस कारण यह क्षेत्र बार-बार आने वाले भूकंपों और संभावित सुनामी के खतरों के प्रति संवेदनशील है।

Note – 26 दिसंबर, 2004 को हिंद महासागर में इतिहास की सबसे घातक सुनामी आई। इंडोनेशिया के सुमात्रा तट पर आए एक भीषण भूकंप के कारण आई इस सुनामी ने कई ऊँची लहरें पैदा कीं, जिन्होंने 14 देशों के तटीय क्षेत्रों को तबाह कर दिया।

भूकंप क्यों आता है?
– पृथ्वी के नीचे कई टेक्‍टोनिक प्लेट्स होती है, यह पिघली हुई लावा पर टिकी हैं। ये प्‍लेट हिलती रहती हैं।
– ये प्लेट्स जहां पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहते है।
– प्लेट्स के कई बार टकराने पर प्लेट्स के कोने मुड़ते है।
– प्लेट्स पर ज्यादा दबाव बनने से ये प्लेट्स टूटने लगती हैं।
– फिर इसके बाद नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है और ज्यादा डिस्टर्बेंस होने के बाद भूकंप आता है।
– पृथ्‍वी पर हर साल लगभग पांच लाख भूकंप आते हैं।
– करीब 20 हजार से एक लाख ही महसूस हो पाते हैं, इनमें से करीब 100 भूकंप ही बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं।
– सबसे विनाशकारी भूकंप 1960 में चिली में आया था। उसकी तीव्रता 9.6 थी। इसमें करीब 6000 लोगों की मौत हुई थी।
– 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया में भूकंप से हिन्‍द महासागर में सुनामी आई थी, इसमें करीब 2.30 लाख लोग मारे गए थे।

भूकंप की कितनी तीव्रता पर कितना असर
रिक्टर स्केल- असर
0 से 1.9 : सिस्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9 : हल्का कंपन।
3 से 3.9 : ट्रक नजदीक से गुजर जाए,ऐसा असर।
4 से 4.9 : विन्डो टूट सकती है और दीवारों पर टंगी कोई चीज गिर सकती है।
5 से 5.9 : सोफे और बक्शे जैसी भारी वस्तु हिल सकती है।
6 से 6.9 : बिल्डिंग की नींव दरक सकती और ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंच सकता है।
7 से 7.9 : बिल्डिंग गिर जाती है और जमीन के अंदर पाइप फट जाते है।
8 ले 8.9 : इमारतें और बड़े पुल गिर जाते है।
9 या उससे अधिक- भीषण तबाही, धरती हिलती हुई और दिखाई देगी, इसके अलावा सुनामी का खतरा।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
– राज्‍यपाल : श्री विजयपुरम (पुराना नाम – पोर्ट ब्‍लेयर)
– उप-राज्‍यपाल : डीके जोशी

—————
2. पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी का नाम बताएं, जिसने FIDE वूमेन्स वर्ल्ड कप का खिताब 2025 में जीता?
Name the first Indian woman chess player who won the FIDE Women’s World Cup title in 2025?

a. कोनेरू हम्‍पी
b. दिव्‍या देशमुख
c. हरिका द्रोणवल्ली
d. वैशाली

Answer: b. दिव्‍या देशमुख (फाइनल में कोनेरू हम्‍पी को हराकर जीता)

– पहली वैश्विक भारतीय महिला शतरंज चैंपियन 19 वर्षीय दिव्या. इन्होंने भारतीय खिलाड़ी हम्पी को हराया है. यह जीत-हार का मामला नहीं है, शतरंज में भारत के वर्चस्व का एक और पड़ाव है। इससे पहले 2024 में पुरुषों का वर्ल्‍ड चेस चैंपियन गुकेशन डी बने थे।

– 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने FIDE वूमेन्स वर्ल्ड कप में शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ी 38 वर्ष की कोनेरू हम्पी को हराया।
– टूर्नामेंट का फाइनल जॉर्जिया के बटुमी में 28 जुलाई 2025 को खेला गया।
– शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

खिताब जीतने के बाद मिली ग्रैंडमास्‍टर की उपाधि
– दिव्या ने कहा, ‘मुझे इसे (जीत को) समझने के लिए समय चाहिए. मुझे लगता है कि यह नियति की बात थी कि मुझे इस तरह ग्रैंडमास्टर का खिताब मिला क्योंकि इस (टूर्नामेंट) से पहले मेरे पास एक भी (ग्रैंडमास्टर) नॉर्म नहीं था और अब मैं ग्रैंडमास्टर हूं.’

– इस शानदार जीत के साथ ही दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं।
– ग्रैंडमास्टर की उपाधि शतरंज की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है।
– इस जीत के बाद दिव्या को इनामी राशि के रूप में 43 लाख रुपये मिले।
– वहीं हम्पी को करीब 30 लाख रुपये मिले।
– फाइनल मुकाबले में दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, जिसके बाद फैसला रैपिड टाईब्रेकर में हुआ।
– दिव्या से पहले भारत की जिन तीन महिला चेस खिलाड़ियों को ग्रैंडमास्टर का दर्जा मिला, उनमें कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली और आर. वैशाली हैं।
– दिव्या वर्ष 2023 में इंटरनेशनल मास्टर बन चुकी हैं।
– 2024 में वर्ल्ड जूनियर गर्ल्स अंडर-20 चैंपियनशिप जीती थी।
– इसके अलावा वह तीन बार चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल भी हासिल कर चुकी हैं।

—————-

3. भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर का नाम बताइए, जो यह दर्जा पाने वाली चौथी महिला चेस खिलाड़ी हैं?
Name the 88th Grandmaster of India, who is the fourth woman chess player to receive this status?

a. कोनेरू हम्पी
b. दिव्या देशमुख
c. हरिका द्रोणावल्ली
d. आर. वैशाली

Answer: b. दिव्या देशमुख

– दिव्या देशमुख ने 28 जुलाई 2025 को FIDE महिला शतरंज कप 2025 जीता। इसी के साथ उन्‍हें ग्रैंडमास्‍टर का खिताब मिला।

ग्रैंडमास्‍टर की लिस्‍ट
88वीं ग्रैंडमास्‍टर : दिव्‍या देशमुख
87वें ग्रैंडमास्‍टर : हरिकृष्णन ए रा
86वें ग्रैंडमास्‍टर : एलआर श्रीहरि
85वें ग्रैंडमास्‍टर : पी श्‍यामनिखिल
84वीं ग्रैंडमास्‍टर : आर. वैशाली
83वें ग्रैंडमास्‍टर : आदित्य एस सामंत
82वें ग्रैंडमास्‍टर : वुप्पला प्रणीत
81वें ग्रैंडमास्‍टर : सायंतन दास
80वें ग्रैंडमास्‍टर : विज्ञनेष एनआर
79वें ग्रैंडमास्‍टर : प्रणेष एम

भारत की महिला ग्रैंडमास्‍टर
– दिव्या देशमुख (88वीं ग्रैंडमास्‍टर)
– आर. वैशाली (84वीं ग्रैंडमास्‍टर)
– हरिका द्रोणावल्ली (24वीं ग्रैंडमास्‍टर)
– कोनेरू हम्पी (7वीं ग्रैंडमास्‍टर) (भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्‍टर)

ग्रैंडमास्टर क्‍या है?
– ग्रैंडमास्टर विश्व शतरंज संगठन FIDE द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दी जाने वाली एक उपाधि है।
– विश्व चैंपियन के अलावा, ग्रैंडमास्टर एक शतरंज खिलाड़ी द्वारा प्राप्त की जाने वाली सर्वोच्च उपाधि है।

ग्रैंडमास्टर कैसे बनते हैं –
– शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने के लिए, एक खिलाड़ी को FIDE (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ) द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करना होता है।
– इसमें 2500 या उससे अधिक की FIDE रेटिंग हासिल करना और कम से कम तीन ग्रैंडमास्टर (GM) नॉर्म्स प्राप्त करना शामिल है।

पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन?
– विश्वनाथन आनंद
– उन्‍होंने 1988 में खिताब जीता था।
– वह पांच बार के विश्व चैंपियन हैं।

—————-
4. करगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख ने नई सैन्‍य इकाइयों का ऐलान किया, इसका नाम क्‍या रखा गया है?
On Kargil Vijay Diwas, the Army Chief announced new military units, what is it named?

a. रुद्र ब्रिगेड
b. ‘शक्तिबाण’ आर्टिलरी रेजिमेंट
c. ‘भैरव’ लाइट कमांडो बटालियन
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (रुद्र ब्रिगेड, ‘शक्तिबाण’ आर्टिलरी रेजिमेंट, ‘भैरव’ लाइट कमांडो बटालियन)

(करगिल विजय दिवस : 26 जुलाई 2025)

– कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने तीन नई सैन्य इकाइयों का ऐलान किया।
– सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जो भी ताकत भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने या लोगों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेगी, उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
– ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश है।

रुद्र ब्रिगेड
– रुद्र ब्रिगेड के तहत एक ही स्थान पर पैदल सेना, मशीनीकृत पैदल सेना, बख्तरबंद इकाइयां, तोपखाने, विशेष बल और मानव रहित हवाई इकाइयां होंगी।
– यह सेना को रसद-साजो-सामान और युद्ध संबंधी सहायता प्रदान करेंगी।

‘शक्तिबाण’ आर्टिलरी रेजिमेंट
– तोपखाने में शक्तिबाण रेजिमेंट का गठन किया गया है जो ड्रोन, ड्रोन रोधी उपकरणों और आत्मघाती ड्रोन से लैस होगी।
– इसी के तहत हर पैदल सेना बटालियन में एक ड्रोन पलटन है।

‘भैरव’ लाइट कमांडो बटालियन
– विशेष बल ‘भैरव लाइट कमांडो’ देश की सीमा पर दुश्मन को चौंकाने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
– यह सेना का विशेष रूप से प्रशिक्षित दस्ता है और अचानक हमला करने की क्षमता रखता है।

—————
5. विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hepatitis Day celebrated?

a. 30 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 28 जुलाई
d. 27 जुलाई

Answer: c. 28 जुलाई

वर्ष 2025 की थीम
– हेपेटाइटिस – आइए इसे समझें
– Hepatitis – Lets Break it Down

– इस बीमारी की वजह से लिवर में सूजन आ जाती है और यह लिवर कैंसर का कारण भी बन सकता है। वैश्विक स्तर पर इस दशक की एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है।
– हेपेटाइटिस संक्रामक रोगों का एक समूह है, जिसे ए, बी, सी, डी, और ई में विभाजित किया गया है।
– आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के चलते पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।
– इस गंभीर बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने साल 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

इतिहास-
– नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस बी वायरस (hepatitis B virus- HBV) की खोज की और वायरस के लिए एक diagnostic test और टीका विकसित किया।
– 28 जुलाई को डॉ बारूक का जन्‍मदिन होता है इस दिन को हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

—————
6. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) की ग्‍लोबल हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत में वर्ष 2022 में हेपेटाइटिस के कितने मरीज थे?
According to the Global Hepatitis Report 2024 of the World Health Organization (WHO), how many hepatitis patients were there in India in the year 2022?

a. 1.98 करोड़
b. 2.98 करोड़
c. 3.53 करोड़
d. 4.98 करोड़

Answer: c. 3.53 करोड़ (हेपेटाइटिस बी के 2.98 करोड़ मरीज और हेपेटाइटिस सी के 55 लाख मरीज)

– भारत में 2022 में कुल हेपेटाइटिस के मामले 3.53 करोड़ हैं। इनमें हेपेटाइटिस बी के 2.98 करोड़ मरीज हैं। जबकि हेपेटाइटिस सी के 55 लाख मरीज हैं।

किन देशों में हेपेटाइटिस के सबसे ज्‍यादा मामले (वर्ष 2022)
– हेपेटाइटिस बी : दुनिया का 50 प्रतिशत का मामला तीन देश : चीन, भारत और इंडोनेशिया में है।
– हेपेटाइटिस सी : दुनिया का 50 प्रतिशत का मामला छह देश : चीन, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, रूसी संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

हेपेटाइटिस से मौत
– विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार हेपेटाइटिस से दुनिया में 2019 में 11 लाख लोग और 2022 में 13 लाख लोगों की मौत हुई थी।

हेपेटाइटिस के बारे में
– हेपेटाइटिस लिवर की सूजन को कहते हैं, जो मुख्यतः पाँच वायरस : ए, बी, सी, डी और ई के कारण होती है।
– हेपेटाइटिस ए और ई दूषित भोजन या पानी के माध्यम से फैलते हैं और आमतौर पर गंभीर बीमारी का कारण बनते हैं।
– हालाँकि, हेपेटाइटिस बी, सी और डी ज़्यादा घातक होते हैं और ब्‍लड, असुरक्षित चिकित्सा प्रक्रियाओं, असुरक्षित यौन संबंध या माँ से बच्चे में फैलते हैं।
– अगर इनका इलाज न किया जाए, तो ये दीर्घकालिक लिवर डिजीज, सिरोसिस या यकृत कैंसर का कारण बन सकते हैं।
– इस गंभीर बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने साल 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

—————

7. कितने सांसदों और समितियों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्‍मानित किया गया?
How many MPs and committees were honored with the Sansad Ratna Award 2025?

a. 20
b. 17
c. 16
d. 15

Answer: b. 17

– संसद रत्‍न अवॉर्ड से 17 सांसद को जुलाई 2025 में सम्‍मानित किया गया।

संसद रत्‍न पुरस्‍कार विजेता
1) स्मिता उदय वाघ (भाजपा)
2) नरेश म्हस्के (शिवसेना)
3) वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)
4) मेधा कुलकर्णी (भाजपा)
5) प्रवीण पटेल (भाजपा)
6) विद्युत बरण महतो (भाजपा)
7) दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं।
8) सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी)
9) रवि किशन (भाजपा)
10) निशिकांत दुबे (भाजपा)
11) अरविंद सावंत (शिवसेना-UBT)

संसद रत्‍न विशेष पुरस्कार
12) भर्तृहरि महताब (भाजपा, ओडिशा)
13) एनके प्रेमचंद्रन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल)
14) सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी, महाराष्ट्र)
15) श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र)

दो समिति को भी संसद रत्‍न पुरस्‍कार
16) भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति
17) डॉक्टर चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति

संसद रत्न पुरस्कार
– संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी।
– यह पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में सक्रिय रहते हैं।
– इसका उद्देश्य सांसदों को प्रोत्साहित करना और जनता के बीच संसदीय कार्यवाही को लोकप्रिय बनाना है।
– ये पुरस्कार संसद में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर दिए जाते हैं।
– यह पुरस्कार प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया है।

—————-
8. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
When is the world nature conservation day celebrated?

a. 29 जुलाई
b. 28 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 26 जुलाई

Answer: b. 28 जुलाई

वर्ष 2025 की थीम
– लोगों और पौधों को जोड़ना, वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज करना
– Connecting People and Plants, Exploring Digital Innovation in Wildlife Conservation

– ये दिवस प्राकृतिक संसाधनों (natural resources) के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
v तकनीकी विकास और आधुनिक जीवन शैली की वजह से पर्यावरण में असंतुलन बना हुआ है।
– दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं (natural disasters) का आना इसी का संकेत है।
– एशिया के साथ-साथ पहली बार यूरोप और अमेरिका भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है।
– ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन जो कोयले, गैस और तेल जैसे जीवाश्म ईंधन को जलाने से आता है, वो हीटवेव को और खतरनाक बना रहा है।

—————-
9. संसद टीवी के सीईओ का अतिरिक्‍त प्रभार जुलाई 2025 में किसने संभाला?
Who took over the additional charge of CEO of Sansad TV in July 2025?

a. अनिल वर्मा
b. उत्पल कुमार सिंह
c. रजित पुन्हानी
d. रवि कपूर

Answer: b. उत्पल कुमार सिंह

– लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने 23 जुलाई, 2025 को अतिरिक्‍त सीईओ का चार्ज लिया।
– उन्‍होंने रजित पुन्हानी की जगह ली, जिन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यकाल के दौरान संसद टीवी का सीईओ नियुक्त किया गया था।
– संसद टीवी एक सार्वजनिक प्रसारक है जो संसदीय कार्यवाही का सीधा प्रसारण करता है।

—————
10. बिहार सरकार ने कमलाधार, जीवछ, जीवछ कमला, मरनी कमला एवं पुरानी कमला नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए 265 करोड़ की योजना शुरू की, ये किसकी सहायक नद‍ियां हैं?
Bihar government launched a scheme of 265 crores to revive Kamladhar, Jeevchha, Jeevchha Kamala, Marni Kamala and Purani Kamala rivers, whose tributaries are these?

a. कमला
b. बलान
c. गंडक
d. कोसी

Answer: a. कमला

– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी में 26 जुलाई 2025 को सहायक नदियों के पुनर्जीवन कार्य का शिलान्यास किया।
– इस योजना पर 265 करोड़ खर्च होंगे।

– कमला नदी नेपाल से उत्पन्न होकर मुख्यतः भारत के बिहार में बहने वाली एक नदी है।
– यह खगड़िया जिले के बदलाघाट में करेह (बागमती) नदी से मिलती है और संयुक्त धारा पास में कोसी नदी में मिल जाती है। इसकी एक शाखा बागमती में और दूसरी कोसी में मिलती है।

—————-
11. महिला यूरो कप 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?
Which team has won the Women’s Euro Cup 2025 title?

a. इंग्लैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. न्‍यूजीलैंड
d. साउथ अफ्रीका

Answer: a. इंग्लैंड

– 2025 का महिला यूरो कप स्विट्जरलैंड के बेसल में आयोजित हुआ।
– इंग्लैंड ने स्पेन को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से पराजित करके लगातार दूसरी बार महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता।
– 2024 का खिताब भी इंग्लैंड ने ही जीता था।
– टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी स्पेन की स्टार ऐताना बोनमाटी ने रहीं।
– अगला यूरो कप 2027 में ब्राजील में होगा।

यूरो कप
– यह ट्रॉफी फुटबॉल के खेल से संबंधित है।
– यूईएफए यूरो कप की शुरुआत वर्ष 1958 में हुई थी।


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *