Daily Current Affairs, Current Affairs 29 July 2021, Current Affair 29 July 2021 Question, Current Affairs, 29 July 2021 Current Affairs,

यह  29th July 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. चिकित्‍सा शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर कैंडिडेट्स को क्रमश: कितना आरक्षण देने का फैसला किया?

a. 27 प्रतिशत और 10 प्रतिशत
b. 28 प्रतिशत और 11 प्रतिशत
c. 20 प्रतिशत और 8 प्रतिशत
d. 18 प्रतिशत और 10 प्रतिशत

Answer: a. 27 प्रतिशत और 10 प्रतिशत

– चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी जातियों (OBC) को 27% और आर्थिक रूप से कमजोर कैंडिडेट्स को 10% आरक्षण दिया जाएगा।
– केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का यह फैसला 2021-22 के सेशन से लागू होगा।
– हर साल ऑल इंडिया कोटा स्कीम (AIQ) के तहत MBBS, MS, BDS, MDS, डेंटल, मेडिकल और डिप्लोमा में 5,550 कैंडिडेट्स को इसका फायदा मिलेगा।
– सरकार के इस फैसले के बाद एमबीबीएस में करीब 1,500 ओबीसी कैंडिडेट्स और पीजी में 2,500 ओबीसी कैंडिडेट्स को हर साल इस आरक्षण का लाभ मिलेगा।
– इसके अलावा एमबीबीएस में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (सामान्‍य वर्ग) के 550 और पोस्ट ग्रेजुएशन में करीब 1,000 कैंडिडेट हर साल इस आरक्षण से लाभान्वित होंगे।

क्या है AIQ स्कीम?
– ऑल इंडिया कोटा स्कीम 1986 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत शुरू की गई थी।
– साल 2008 तक ऑल इंडिया कोटा स्कीम में कोई आरक्षण नहीं था।
– लेकिन, साल 2007 में, सुप्रीम कोर्ट ने इस स्कीम में अनुसूचित जाति के लिए 15% और अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% आरक्षण की शुरुआत की थी।

अचानक क्‍यों लिया फैसला
– दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट NEET- 2021 की तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि इस बार भी यह परीक्षा ओबीसी वर्ग को बिना आरक्षण दिए ही होगी।
– इस बयान के बाद ही कई छात्र संगठन ने देश व्यापी हड़ताल की धमकी दे रहे थे।
– इसके साथ कई राजनीतिक दलों ने भी आरक्षण की मांग की थी।

————————-
2. केंद्रीय कैबिनेट ने ‘डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट’ (DICGC) संशोधन विधेयक को मंजूरी दी, इसके तहत बैंक के बंद होने पर ग्राहकों की कितनी रकम सुरक्षित रहेगी?

a. 5 लाख रुपए
b. 10 लाख रुपए
c. 15 लाख रुपए
d. 8 लाख रुपए

Answer: a. 5 लाख रुपए

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 28 जुलाई 2021 को ‘डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट’ (DICGC) संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है।
– इसमें प्रावधान है कि बैंक के बंद होने या डूबने की स्थिति में ग्राहकों की 5 लाख रुपए तक की रकम का इंश्‍योरेंस रहेगा।
– डिपॉजिटरों को 90 दिन में यह रकम मिल जाएगा।
– अभी ग्राहकों की बैंक में जमा एक लाख रुपए तक की रकम तक का ही इंश्‍योरेंस होता है।

– हालांकि, सरकार 2020-21 के बजट में ही डिपॉजिट इंश्योरेंस की लिमिट 5 गुना बढ़ाने (एक लाख से पांच लाख) का ऐलान कर चुकी थी।
– लेकिन सरकार ने करीब डेढ़ साल बाद इसपर अमल करने की प्रक्रिया शुरू की।
– अब यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में पेश होगा। इसके बाद राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के होने पर यह लागू हो सकेगा।

कौन देगा इंश्‍योरेंस की रकम
– बैंकों में जमा रकम पर इंश्‍योरेंस देने का काम DICGC (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation) का है।
– यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का सब्सिडियरी है।
– अभी तक तमाम बैंक अपने ग्राहकों के एक लाख रुपए तक की रकम का इंयोरेंस DICGC में करवाता है।

सरकार ने PMC बैंक डूबने के बाद किया था ऐलान
– दरअसल, पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक के 2020 में डूबने के बाद डिपॉजिट इंश्योरेंस बढ़ाने का फैसला लिया था।
– इसके अलावा हाल ही में यस बैंक, लक्ष्मी विलास बैंक सहित कई बैंक दिवालिया हो गए थे।
– ऐसे में यह खबर जमाकर्ताओं के लिए राहत भरी है, यदि बैंक का लाइसेंस रद्द होता है तो बैंक ग्राहकों को पांच लाख रुपये तक का डिपॉजिट इंश्योरेंस मिलता है।
– डिपॉजिट इंश्योरेंस में 1993 के 27 साल बाद पहली बार बदलाव किया गया है।
– DICGC एक्ट 1961 की धारा 16 (1) के मुताबिक अगर कोई बैंक डूब जाता है या दिवालिया हो जाता है, तो DICGC हर जमाकर्ता को पेमेंट करने के लिए जिम्मेदार होता है।
– क्योंकि जमाकर्ताओं द्वारा जमा किए गए रकम पर 1 लाख रुपए तक का बीमा होता है।
– इसी लिमिट को सरकार ने बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है।

सरकार को भी फायदा-
– गारंटी राशि बढ़ाने पर बैंकों में लोग गारंटी राशि के बराबर पैसा जमा कराने को लेकर परेशान नहीं होंगे, जिससे लोगों का भरोसा भी बैंकिंग सिस्टम पर बढ़ेगा।
– सेविंग बढ़ने से बैंक ज्यादा कर्ज दे सकेंगे।

एक से ज्‍यादा अकाउंट होने पर भी 5 लाख तक की ही गारंटी
– बैंक में एक से ज्यादा अकाउंट में भी 5 लाख की ही गारंटी
डिपॉजिट इंश्योरेंस के तहत, ग्राहक के कुल 5 लाख रुपए ही सुरक्षित होते हैं।
– अगर ग्राहक का एक ही बैंक की कई ब्रांच में अकाउंट है, तो सभी अकाउंट में डिपॉजिट अमाउंट और ब्‍याज जोड़कर 5 लाख तक की रकम ही सुरक्षित मानी जाएगी।
– इसमें मूलधन और ब्‍याज दोनों शामिल होंगे।

————————–
3. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 28 जुलाई 2021 को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्‍सा लिया, इसकी अध्‍यक्षता किस देश ने की?

a. उज्बेकिस्तान
b. ताजिकिस्तान
c. कजाकिस्तान
d. किर्गिस्तान

Answer: b. ताजिकिस्तान

– ताजिकिस्तान वर्ष 2021 में SCO की अध्यक्षता कर रहा है।
– यह बैठक 27 से 29 जुलाई तक हुई।
– राजनाथ सिंह SCO की बैठक में हिस्सा लेने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे पहुंचे।
– बैठक में क्षेत्रीय आतंकवाद और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात समेत अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर चर्चा हुई।
– राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय शांति के लिए टेररिज्‍म सबसे बड़ा खतरा है।
– इससे पहले, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 14 जुलाई को SCO देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने दुशांबे पहुंचे थे।
– उन्‍होंने अपने चीनी समकक्ष के साथ एक घंटे की द्विपक्षीय बैठक की थी।

SCO के बारे में-
– ‘शंघाई फाइव’ का गठन रूस, चीन, कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान ने साथ मिलकर वर्ष 1996 में किया था।
– बाद में इसका नाम बदला और कुछ और देश शामिल हुए।
– अभी दुनिया के 8 देश (कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान) SCO के सदस्य हैं।
– अफगानिस्तान, ईरान, बेलारूस और मंगोलिया SCO में पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में शामिल हैं।
– इस संगठन का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की संख्या में कमी करना, और आतंकवाद की चुनौती पर काम करना शामिल थे।
– भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में SCO के स्थायी सदस्य बने थे।

ताजिकिस्तान की राजधानी- दुशान्बे
ताजिकिस्तान मुद्रा- ताजिकिस्तान सोमोनी
राष्ट्रपति- इमोमाली रहमान
आधिकारिक भाषा- ताजिकी

—————————-
4. भारत और किस देश की सेनाएं एक अगस्त से होने जा रहे 13 दिवसीय युद्धाभ्यास ‘Exercise INDRA 2021’ में हिस्सा लेंगी?

a. नेपाल
b. जापान
c. रूस
d. फ्रांस

Answer: c. रूस

– ये भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 12 वां संस्करण है जिसे Exercise INDRA 2021′ नाम दिया गया है।
– इसका आयोजन रूस के वोल्गोग्राड में 1 अगस्‍त से 13 अगस्‍त 2021 तक किया जाएगा।
– इंडियन आर्मी ने 28 जुलाई 2021 को इसकी जानकारी दी, इसमें दोनों देशों के 250 सैनिक हिस्सा लेंगे।
– इस एक्‍सरसाइज में UN के जनादेश के तहत अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों (international terror groups) के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान शामिल होंगे।
– साथ ही ये एक्‍सरसाइज India और Russia के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ती के बंधन को मजबूत करने का काम करेगा।

————————-
5. टोक्यो ओलंपिक में किस देश की खिलाड़ी ‘फ्लोरा डफी’ ने गोल्‍ड मेडल जीता, जिसके नाम गोल्‍ड जीतने वाले सबसे छोटे देश का रिकार्ड बन गया है?

a. वेटिकन सिटी
b. बरमूडा
c. मोनैको
d. मालदीव

Answer: b. बरमूडा

– टोक्यो ओलिंपिक में 28 जुलाई 2021 को बरमूडा की फ्लोरा डफी ने ट्रायएथलॉन इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
– इस देश की आबादी मात्र 63 हजार है, ऐसे में यह देश ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने वाला सबसे छोटा देश बन गया है।
– 33 साल की फ्लोरा डफी का यह चौथा ओलिंपिक था।
– उन्होंने 56 एथलीट्स को पीछे छोड़ते हुए 1 घंटे 55 मिनट 36 सेकंड में टास्क पूरा किया।
– बरमूडा के नाम इससे पहले 1976 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाला सबसे छोटा देश बनने का भी रिकॉर्ड है।

—————————-
6. विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) कब मनाया जाता है?

a. 30 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 28 जुलाई
d. 27 जुलाई

Answer: c. 28 जुलाई

– इस बीमारी की वजह से लिवर में सूजन आ जाती है।
– हेपेटाइटिस संक्रामक रोगों का एक समूह है, जिसे ए, बी, सी, डी, और ई में विभाजित किया गया है।
– WHO की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2020 में लगभग 4 करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी से संक्रमित थे।
– यह सबसे खतरनाक होता है।
– इसके अलावा हेपेटाइटिस सी से 60 लाख से 1.2 करोड़ लोग संक्रमित थे।

इतिहास-
– नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस बी वायरस (hepatitis B virus- HBV) की खोज की और वायरस के लिए एक diagnostic test और टीका विकसित किया।
– 28 जुलाई को डॉ बारूक का जन्‍मदिन होता है इस दिन को हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वर्ष 2021 की थीम- ‘हेपेटाइटिस कैन नॉट वेट (Hepatitis Can’t Wait)’।

—————————–
7. भारत के पूर्व खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन 28 जुलाई 2021 को हो गया है, वह किस खेल से जुड़े थे?

a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. फुटबॉल
d. बैडमिंटन

Answer: d. बैडमिंटन

– वह 88 साल के थे और महाराष्ट्र के सांगली के निवासी थे।
– उन्‍होंने अपने करियर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक खिताब जीते थे।
– वर्ष 1961 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।
– उन्‍होंने 1956 में सेलांगर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
– उन्होंने जमैका में 1965 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

—————————
8. राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता 2021 का खिताब भारत की किस खिलाड़ी ने जीता?

a. श्रीजा शेषाद्रि
b. सौम्या स्वामीनाथन
c. वंतिका अग्रवाल
d. भक्ति कुलकर्णी

Answer: c. वंतिका अग्रवाल

– अखिल भारतीय शतरंज महासंघ की राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता 2021 का आयोजन 22-24 जुलाई 2021 तक हुआ।
– कोविड-19 के कारण प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई गई है।
– दिल्ली की युवा खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज में 11 राउंड से 9.5 अंक हासिल किए।
– 9 अंकों के साथ पश्चिम बंगाल की अर्पिता मुखर्जी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
– तमिलनाडु की श्रीजा शेषाद्रि ने 8.5 अंकों के साथ तीसरा स्‍थान हासिल किया।
– वहीं महाराष्ट्र की सौम्या स्वामीनाथन चौथे और तमिलनाडु की आर. वैशाली पांचवें स्थान पर रहीं।

—————————
9. राष्ट्रीय जूनियर ओपन वर्ग में आयोजित ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में भारत के किस खिलाड़ी ने बाजी मारी?

a. वी.एस. राहुल
b. पी. इनियान
c. वीएस रठानवल
d. कोसतुब चैटर्जी

Answer: a. वी.एस. राहुल

– 22-24 जुलाई 2021 तक आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के जूनियर ओपन वर्ग में तमिलनाडु के वी.एस. राहुल ने 9.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।
– अंतर्राष्ट्रीय मास्टर भरत सुब्रमण्यम 9 अंकों के साथ दूसरे और ग्रैंडमास्टर पी. इनियान जिन्होंने हाल ही में विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किया था, तीसरे स्थान पर रहे।

————————-
10. गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जुलाई, 2021 को किस राज्‍य में ग्रीन सोहरा वनीकरण अभियान (Green Sohra Afforestation Campaign) लांच किया?

a. असम
b. अरुणाचल प्रदेश
c. मेघालय
d. सिक्किम

Answer: c. मेघालय

– अमित शाह ने मेघालय राज्‍य के चेरापूंजी में सोहरा वनीकरण अभियान लांच किया।
– पहले आपको बता दें कि चेरापूंजी का आधिकारिक नाम सोहरा है।
– जो वनीकरण अभियान शुरू किया वह असम राइफल्स और मेघालय द्वारा चलाया जाएगा।
– इसके तहत असम राइफल्स चेरापूंजी के पूरे इलाके को गोद लेगी।
– इस क्षेत्र के कुल भूमि क्षेत्रों का 80 प्रतिशत और उससे अधिक लंबे समय तक पेड़ लगाने के लिए तैयार किया गया है।
– शेष क्षेत्रों का उपयोग नर्सरी, सजावटी पौधों (ornamental plants) और पशु चारा (Animal fodder) के लिए किया जाएगा।
– जिससे लंबी आयु वाले वृक्ष काटने के कारणों को कम किया जा सके।
– ईको-टूरिज्म से राज्य के स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा।

मेघालय
सीएम – कॉनरॉड संगमा
राज्‍यपाल – सत्‍यपाल मलिक


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account