यह 29 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 29 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. Oxford ऑक्सफर्ड ने किस शब्द को ‘हिंदी वर्ड ऑफ द इयर 2019’ घोषित किया है?
a. नारी शक्ति
b. संविधान
c. लोकतंत्र
d. क्लाइमेट इमर्जेंसी
Answer: b. संविधान
– ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने ‘संविधान’ शब्द को 2019 का ऑक्सफर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द इयर घोषित किया है।
– ऑक्सफर्ड ने कहा कि इस शब्द ने पिछले साल व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान खींचा है।
– यह शब्द इसलिए चुना गया कि 2019 में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को संविधान की कसौटी पर परखा गया।
– जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद इस शब्द की चर्चा ज्यादा हुई।
यूं चुना गया
– ऑक्सफर्ड शब्दकोशों की टीम ने अपने फेसबुक पेज के जरिए ऑक्सफर्ड हिंदी शब्द के लिए शब्द मांगे थे और उसे हजारों शब्द मिले।
– साल का ऑक्सफर्ड हिंदी शब्द भारत में ऑक्सफर्ड शब्दकोश टीम ने भाषा विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति की मदद से चुना।
वर्ष 2018 में ‘नारी शक्ति’ शब्द
– इससे पहले 2018 में ‘नारी शक्ति’ को हिंदी वर्ड ऑफ द इयर चुना गया था।
वर्ष 2019 का इंग्लिश वर्ड ऑफ द इयर?
– अंग्रेजी का वर्ड ऑफ द इयर रहा ‘क्लाइमेट इमर्जेंसी’।
—————————
2. अमेरिका में भारत के नए राजदूत कौन हैं?
a. हर्षवर्धन श्रृंगला
b. आफरीन खातून
c. तरनजीत सिंह संधू
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. तरनजीत सिंह संधू
– वह वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त हैं, वे शीघ्र ही अमेरिका में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभालेंगे।
– वह अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे।
– तरनजीत सिंह संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
——————————
3. भारत में पहली बार पानी के नीचे (underwater) मेट्रो सुरंग का निर्माण किस नदी पर किया जा रहा है?
a. हूगली
b. गंगा
c. नर्मदा
d. कावेरी
Answer: a. हूगली
– उम्मीद है कि यह परियोजना मार्च 2020 तक पूरी हो जायेगी।
– इस मेट्रो से एक मिनट में यात्री नदी पार कर लेंगे।
– इस सुरंग की लंबाई 520 मीटर है।
– यह सुरंग हूगली नदी के जलस्तर से 100 फीट नीचे होगा, मतलब दस मंजिला इमारत के बराबर नीचे।
– नाव से नदी पार करने में 20 मिनट लगते हैं। दूसरा तरीका हावड़ा ब्रिज, इससे एक घंटे का वक्त लगता है।
– भारत की सबसे पहली मेट्रो की शुरुआत 1984 में कोलकाता में हुई थी।
—————————
4. कलकत्ता विश्वविद्यालय ने जनवरी 2020 में किस नोबेल पुरस्कार विजेता को डी लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया?
a. अमर्त्य सेन
b. वीएस नायपॉल
c. अभिजीत बनर्जी
d. कैलाश सत्यार्थी
Answer: c. अभिजीत बनर्जी
– विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने उन्हें डी लिट् की मानद उपाधि प्रदान की।
– बनर्जी ने तत्कालीन प्रेसिडेंसी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया था और कलकत्ता विश्वविद्यालय में 1981 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
—————————–
5. गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में किस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला?
a. बिहार
b. असम
c. ओडीशा
d. उत्तर प्रदेश
Answer: b. असम
– गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यों की 16 झांकियां प्रदर्शित की गई थीं
– असम की झांकी के द्वारा उस राज्य की विशिष्ट शिल्पकला तथा संस्कृति को दर्शाया गया था।
– असम के बाद उत्तर प्रदेश और ओडिशा दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहे।
– ओडिशा की झांकी में भगवान् लिंगराज की रुकुना रथ यात्रा को दर्शाया गया था।
– जबकि उत्तर प्रदेश की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर को दर्शाया गया था।
– जल शक्ति मंत्रालय तथा राष्ट्रीय आपदा राहत बल की झांकियों ने मंत्रालय तथा विभागों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया।
– केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने ‘कश्मीर से कन्याकुमारी’ की थीम पर आधारित झांकी के लिए विशेष पुरस्कार जीता।
—————————–
6. केरल, पंजाब और राजस्थान के बाद किस चौथे राज्य ने विधानसभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ प्रस्ताव पास किया?
a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. हरियाणा
d. पश्चिम बंगाल
Answer: d. पश्चिम बंगाल
– पश्चिम बंगाल विधानसभा में 27 जनवरी 2020 को विधानसभा में पेश किए गए प्रस्ताव में केंद्र सरकार से सीएए को रद्द करने और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) के क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की योजनाओं को निरस्त करने की अपील की गई।
– मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल में हम सीएए, एनआरसी, एनपीआर को नहीं लागू होने देंगे। हम शांतिपूर्वक लड़ाई जारी रखेंगे।’
– उन्होंने कहा – यह प्रदर्शन केवल अल्पसंख्यकों का नहीं बल्कि सभी का है। इस आंदोलन का सामने से नेतृत्व करने के लिए मैं हिंदू भाइयों का धन्यवाद करती हूं।
—————————-
7. कतर के नए प्रधानमंत्री कौन हैं?
a. शेख राहत फतह
b. अजहर उल इस्लाम
c. शेख अब्दुल्लाह बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी
d. शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्देलअज़ीज़ अल थानी
Answer: d. शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्देलअज़ीज़ अल थानी
– वे शेख अब्दुल्लाह बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी का स्थान लेंगे।
कतर
राजधानी – दोहा
——————————–
8. भारतीय बैंक एसोसिएशन के नए सीईओ का नाम बताएं?
a. राजेश रौशन
b. सुनील मेहता
c. वीजी कन्नन
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. सुनील मेहता
– पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता भारतीय बैंक एसोसिएशन के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बन गये हैं।
– उन्होंने वी.जी. कन्नन का स्थान लिया है।
– यह भारतीय बैंकों व वित्तीय संस्थानों का समूह है।
– स्थापना : 26 सितम्बर, 1946
– मुख्यालय : मुंबई
– सदस्य : 237 (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, विदेशी बैंक जिनके कार्यालय भारत में है, कोआपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा वित्तीय संस्थान हैं।)
——————————–
9. मशहूर खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 26 जनवरी 2020 को अमेरिका में मौत हो गई, वह किस खेल से जुड़े थे?
a. क्रिकेट
b. फुटबॉल
c. हॉकी
d. बास्केटबॉल
Answer: d. बास्केटबॉल
– वह ‘ब्लैक मांबा’ के नाम से भी मशहूर थे।
– वह 41 वर्ष के थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनके साथ उनकी 13 वर्षीय बेटी गियानी की भी मौत हो गई।
– कोबी ब्रायंट, दुनिया की सबसे मशहूर खेल लीग में से एक अमेरिका की नैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन (एनबीए) लीग में 20 सीजन खेल चुके थे।
——————————
10. किस एयरलाइन्स में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचे जाने के लिए निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की गई है?
a. एयर इंडिया
b. गो एयरलाइन्स
c. इंडिगो एयरलाइन्स
d. जेट एयरवेज
Answer: a. एयर इंडिया
– वित्त वर्ष 2018-19 में एयर इंडिया को 8,556 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
– हालांकि वर्ष 2017 में यह 105 करोड़ रुपए के फायदे में रही थी।
– मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बने एक मंत्री समूह ने 7 जनवरी को इस सरकारी विमानन कंपनी के निजीकरण से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.
– अब इसे बेचने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
– इसके तहत बिडिंग प्रक्रिया में जो क्वॉलीफाई करेंगे, उन्हें 31 मार्च तक इसकी जानकारी दे दी जाएगी.
इंडियन एयरलाइंस के सीएमडी – अश्वनी लोहानी
Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।