यह 28 & 29 August 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. अमेरिका ने 13 कमांडो की मौत का बदला किस जगह ड्रोन स्ट्राइक करके लिया, जो अफगानिस्तान में पाकिस्तान से सटा प्रांत है?
a. नंगहर
b. कंधार
c. काबुल
d. पंजशीर
Answer: a. नंगहर
– अमेरिका ने नंगहर प्रांत में ‘इस्लामिक स्टेट खुरासान’ (ISK) के अड्डे पर ड्रोन के जरिए बम बरसाए।
– पाकिस्तानी सीमा से लगा हुआ है और ISK या ISISK का गढ़ माना जाता है।
– इसी आतंकी समूह ने 26 अगस्त 2021 को काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती बम विस्फोट का श्रेय लिया था। इस विस्फोट में 13 अमेरिकी सैनिक सहित 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
– हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बदला लेने की बात कही थी।
अमेरिका ने कैसे किया हमला?
– अमेरिकी ड्रोन ने मिडिल ईस्ट कंट्री की किसी अज्ञात लोकेशन से 27 अगस्त की रात उड़ान भरी।
– इसने ISIS-K के आतंकी को उस वक्त निशाना बनाया, जब वह अपने दूसरे सहयोगी के साथ कार में सवार था, ये दोनों अमेरिकी हमले में मारे गए हैं।
– बताया गया है कि मारा गया आतंकी काबुल एयरपोर्ट आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड था।
– अमेरिका का इंटेलिजेंस सिस्टम बहुत मजबूत है और इसकी वजह से तुरंत उसने यह जवाबी हमला किया।
– अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के बीच काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।
क्या है IS-K?
– यह नाम उत्तरपूर्वी ईरान, दक्षिणी तुर्कमेनिस्तान और उत्तरी अफगानिस्तान में आने वाले इलाकों के नाम पर रखा गया है।
– यह संगठन सबसे पहले 2014 में पूर्वी अफगानिस्तान में सक्रिय हुआ था।
– इसने पिछले कुछ सालों में पूर्वी अफगानिस्तान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
– खासतौर से अफगानिस्तान के नंगरहार और कुनार प्रांतों में इसकी अच्छी पहुंच है।
– इस संगठन ने काबुल में स्लीपर सेल तैनात किए हैं, जिन्होंने 2016 से बड़ी संख्या में काबुल और उसके बाहर आत्मघाती हमले किए हैं।
तालिबान का विरोधी है ISIS का खुरासान ग्रुप
– IS और तालिबान दोनों ही कट्टर सुन्नी इस्लामिक आतंकी हैं, फिर भी दोनों एक दूसरे के विरोधी हैं।
– IS-K और तालिबान के बीच कई मुद्दों पर असहमति है।
– IS ने तालिबान पर आरोप लगाया है कि उसने जिहाद और युद्ध का मैदान छोड़कर दोहा और कतर के बड़े होटलों में बैठकर शांति के समझौते किए हैं।
काबुल धमाकों के पीछे ISIS-K का ये मकसद था
– BBC की एक्सपर्ट मिना अल-लामी के मुताबिक काबुल ब्लास्ट के जरिए ISIS, तालिबान की इमेज खराब करना चाहता है।
– इस हमले का सबसे हैरान करने वाला पहलू ये है कि अलर्ट मिलने के बावजूद इसे टाला नहीं जा सका।
– ये अमेरिका और तालिबान को ISIS-K का सीधा चैलेंज है।
लोगों के इवैक्युएशन का काम
– फ्रांस, इटली और कनाडा ने इवैक्युएशन का काम पूरा कर लिया है।
– जबकि ब्रिटेन ने कहा है कि वह 28 अगस्त तक यह काम पूरा कर लेगा।
– अमेरिका ने कहा है कि वह 31 अगस्त की समय सीमा तक अपने अभियान को पूरा कर लेगा।
भारत के लिए चुनौती
– अभी भारत का पूरा ध्यान अफ़ग़ानिस्तान से अपने नागरिकों और भारत के अभियानों में मदद करने वाले अफ़ग़ानी लोगों को निकालने पर है।
– भारत अफगानिस्तान सरकार का क़रीबी मित्र रहा है और भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में भारी निवेश किया है।
– अफ़ग़ानिस्तान में अचानक हुए सत्ता परिवर्तन ने भारत के सामने मुश्किल हालात पैदा किए हैं।
– भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने नागरिकों और अपने सहयोगियों को अफ़ग़ानिस्तान से सुरक्षित निकालने की है।
– वहीं अफ़ग़ानिस्तान में अपने हितों को बचाए रखना भी भारत के सामने एक दीर्घकालिक चुनौती है.
———————-
2. पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार किस गवर्नर को सौपा गया हैं?
a. थावर चंद गहलोत
b. मंगूभाई पटेल
c. आनंदी बेन पटेल
d. बनवारी लाल पुरोहित
Answer: d. बनवारी लाल पुरोहित
– वह तमिलनाडु के राज्यपाल हैं।
– दरअसल, इससे पहले तक पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी वीपी सिंह बदनौर संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल पूरा हो गया है।
– ऐसे में केंद्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति ने बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
कौन कहां का राज्यपाल-
थावरचंद गहलोत – कर्नाटक
मंगूभाई पटेल – मध्य प्रदेश
आनंदी बेन पटेल – उत्तर प्रदेश
————————
3. मणिपुर के नए राज्यपाल के तौर पर 27 अगस्त 2021 को किसने शपथ ली?
a. जयराम ठाकुर
b. एल. गणेशन
c. बेबी रानी मौर्या
d. बंडारू दंत्तात्रेय
Answer: b. एल. गणेशन
– उन्होंने 27 अगस्त 2021 को राजधानी इंफाल में मणिपुर के 17वें गवर्नर के तौर पर शपथ ली।
– दरअसल, मणिुपर की तत्कालीन गवर्नर नजमा हेपतुल्ला 20 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गई थीं और इसी दिन मणिपुर के राज्यपाल का प्रभार सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सौंपा गया था।
– अब प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने एल गणेशन को नया राज्यपाल बनाया है।
– वह राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और तमिनाडु में बीजेपी यूनिट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
————————-
4. भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ ‘मेगा ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट’ (Greater Male Connectivity project – GMCP) के लिए कांट्रैक्ट साइन किया?
a. मालदीव
b. चीन
c. श्रीलंका
d. बांग्लादेश
Answer: a. मालदीव
– ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (GMCP) मालदीव में अब तक की सबसे बड़ी नागरिक बुनियादी ढांचा परियोजना है।
– मालदीव भारत का पड़ोसी देश है, यहां 1190 छोटे-छोटे द्वीप हैं।
– राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलिह हैं।
प्रोजेक्ट के तहत क्या होगा?
– ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (जीएमसीपी) में 6.74 किमी लंबा पुल और सेतु लिंक शामिल है।
– चार आईलैंड पुल के माध्यम से कनेक्ट होंगे।
– राष्ट्रीय राजधानी माले (Male) को तीन पड़ोसी द्वीपों से जोड़ेगा। ये आइलैंड विलिंग्ली (Villingili), गुल्हिफाहू (Gulhifahu ) और थिलाफ़ुशी (Thilafushi) हैं।
फंड किसने दिया?
– भारत सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट (Line of Credit – LoC) और 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान के माध्यम से वित्त पोषण (Funding) कर रही है।
– इसमें से 400 करोड़ डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) दे रहा है।
– इस प्रोजेक्ट को भारतीय कंपनी AFCONS इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (शपूरजी पलोनजी ग्रुप की कंपनी) विकसित करेगी।
मालदीव
– यहां 1190 द्वीप हैं।
– राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
– राजधानी: माले
– मुद्रा: मालदीवियन रूफिया
———————
5. इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) ने रिफाइनिंग क्षमता लगभग एक तिहाई बढ़ाने के लिए कितनी रकम निवेश का ऐलान किया?
a. एक लाख करोड़ रुपए
b. दो लाख करोड़ रुपए
c. तीन लाख करोड़ रुपए
d. चार लाख करोड़ रुपए
Answer: a. एक लाख करोड़ रुपए
– यह रकम अगले 4-5 वर्षों में खर्च होगी।
– शेयरधारकों की वार्षिक बैठक में 27 अगस्त 2021 को IOC के चेयरपर्सन श्रीकांत माधव वैद्य ने यह ऐलान किया।
– उनका कहना है कि निकट भविष्य में ईंधन की मांग लगातार बढ़ रही है।
– उन्होंने कहा, “विभिन्न एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक भारत में ईंधन की मांग 2040 तक मौजूदा 250 मिलियन टन से बढ़कर 400-450 मिलियन टन हो जाएगी।
– IOC 11 रिफाइनरियों का संचालन करती है, जो कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में परिवर्तित करती है।
– इनकी कुल क्षमता 81.2 मिलियन टन है।
– IOC अब ग्रीन एनर्जी को उपयोग करने का भी काम करेगी।
———————–
6. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस जिले में उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला 28 अगस्त 2021 को रखी?
a. लखनऊ
b. गोरखपुर
c. प्रयागराज
d. गाजियाबाद
Answer: b. गोरखपुर
– यूनिवर्सिटी का नाम – महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय।
– आयुष विश्वविद्यालय में एक ही परिसर में आयुर्वेदिक, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथी और योग चिकित्सा की पढ़ाई और उस पर रिसर्च होगा।
– प्रदेश के आयुष विधा के सभी 94 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध (affiliated) होंगे।
– आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय है।
– वर्तमान में उत्तर प्रदेश में आयुर्वेद के 67 कॉलेज (8 सरकारी व 58 निजी), यूनानी के 15 कॉलेज (2 सरकारी व 13 निजी) तथा होम्योपैथी के 12 कॉलेज (9 सरकारी व 3 निजी) अलग अलग विश्वविद्यालयों से संबद्ध (affiliated) हैं।
———————–
7. केंद्र सरकार ने ‘उदारीकृत ड्रोन नियम’ (liberalized Drone Rules), 2021 लागू किया, इसके तहत ग्रीन जोन में कितनी ऊंचाई तक बिना अनुमति है?
a. 400 फीट
b. 300 फीट
c. 100 फीट
d. 50 फीट
Answer: a. 400 फीट
– ग्रीन ज़ोन का मतलब 400 फीट या 120 मीटर की ऊर्ध्वाधर दूरी तक का हवाई क्षेत्र है, जिसे हवाई क्षेत्र के नक्शे में लाल क्षेत्र या पीले क्षेत्र के रूप में नामित नहीं किया गया है।
– डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म पर हरे, पीले और लाल क्षेत्रों के साथ इंटरएक्टिव हवाई क्षेत्र का नक्शा प्रदर्शित किया जाएगा।
– ग्रीन जोन में ड्रोन के संचालन के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।
– नैनो और मॉडल ड्रोन (अनुसंधान या मनोरंजन के उद्देश्य से बने) को टाइप सर्टिफिकेशन से छूट दी गई है।
– भारतीय ड्रोन कंपनियों में विदेशी स्वामित्व पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
बदला नियम
– दरअसल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मानव रहित विमान प्रणाली (Unmanned Aircraft Systems – UAS) नियम, 2021 को निरस्त कर दिया है और इसे उदारीकृत ड्रोन नियम (liberalized Drone Rules), 2021 से बदल दिया है।
क्यों बदला नियम
– पहले के यूएएस नियम 2021 को शिक्षाविदों, स्टार्टअप्स (Startups), एंड-यूजर्स (end-users) और अन्य हितधारकों द्वारा प्रकृति में प्रतिबंधात्मक माना जाता था क्योंकि उनमें काफी कागजी कार्रवाई शामिल थी, हर ड्रोन उड़ान के लिए आवश्यक अनुमति और बहुत कम “फ्री टू फ्लाई (free to fly)” ग्रीन जोन उपलब्ध थे ।
ड्रोन के नियम में बदलाव
– नई ड्रोन नीति के तहत ड्रोन के लिए फॉर्म-मंजूरियों की संख्या 25 से घटाकर पांच कर दी है।
– शुल्क की मात्रा नाममात्र के स्तर तक कम हो गई और ड्रोन के आकार से अलग हो गई।
– उदाहरण के लिए, सभी श्रेणियों के ड्रोनों के लिए रिमोट पायलट लाइसेंस शुल्क के लिए शुल्क 3000 रुपये (बड़े ड्रोन के लिए) से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है; और ये 10 साल के लिए वैध है।
– हवाई अड्डे की परिधि से पीला क्षेत्र 45 किमी से घटाकर 12 किमी कर दिया गया था।
– उल्लंघन के लिए अधिकतम जुर्माना INR 1 लाख तक कम कर दिया गया है।
– शुल्क की मात्रा नाममात्र के स्तर तक कम हो गई और ड्रोन के आकार से अलग हो गई।
– उदाहरण के लिए, सभी श्रेणियों के ड्रोनों के लिए रिमोट पायलट लाइसेंस शुल्क के लिए शुल्क 3000 रुपये (बड़े ड्रोन के लिए) से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है; और ये 10 साल के लिए वैध है।
———————-
8. किस राज्य सरकार ने इंडियन आयडियल विनर ‘पवनदीप राजन’ को कला, पर्यटन और संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर बनाया?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. बिहार
d. उत्तराखंड
Answer: d. उत्तराखंड
– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।
– पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल सीजन-12 का खिताब जीता है और वह उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं।
– उनके गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है।
———————-
9. HSBC बैंक (भारतीय ईकाई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन बनाए गए?
a. राजेंद्र सिंह
b. विरेंद्र सिंह
c. हितेंद्र दवे
d. राकेश दवे
Answer: c. हितेंद्र दवे
– सीईओ के तौर पर नियुक्ति जून 2021 में हुई थी, लेकिन आरबीआई ने अब 24 अगस्त, 2021 नियुक्ति को मंजूरी दी है।
– यह मंजूरी तीन साल की अवधि के लिए है।
– दरअसल, बैंकों में सीईओ या चेयरमैन के पद पर नियुक्त होने के बाद इसकी मंजूरी RBI से लेनी होती है।
– अगर RBI को लगता है कि कोई व्यक्ति CEO या चेयरमैन बनने योग्य नहीं है तो उनकी नियुक्त नामंजूर कर सकता है।
– नियुक्ति योग्य नहीं होने के दायरा बड़ा है, जैसे वित्तीय फ्रॉड वगैरह-वगैरह।
HSBC बैंक
– यह वियतनामी कंपनी है, जो द हॉंगकॉंग एंड शंघाई बैंकिंग कारपोरेशन का हिस्सा है।
– HSBC बैंक के भारतीय ईकाई का मुख्यालय मुंबई में है।
———————-
10. पुस्तक ‘एक्सेलरेटिंग इंडिया: 7 इयर्स ऑफ मोदी गवर्नमेंट’ के लेखक का नाम बताएं, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं?
a. रविशंकर प्रसाद
b. केशवानंद भारती
c. थावर चंद गहलोत
d. के.जे. अल्फोन्स
Answer: d. के.जे. अल्फोन्स
– उन्होंने यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट दी है, इसके बाद यह खबर चर्चा में आई।
– इस पुस्तक में के.जे. अल्फोन्स ने भारत की सुधार यात्रा के सभी क्षेत्रों के बारे में बताया है।
– के जे अल्फोन्स 3 सितंबर 2017 से मई 2019 तक संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं।
————————–
11. उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम किस पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रखने की घोषणा की?
a. कल्याण सिंह
b. राजनाथ सिंह
c. राम प्रसाद गुप्ता
d. मुलायम सिंह
Answer: a. कल्याण सिंह
– यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 23 अगस्त 2021 को देहांत हो गया।
– राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
————————–
12. जर्मनी में भारत के नए राजदूत कौन बनाए गए हैं?
a. डॉ. नीना मल्होत्रा
b. हरीश पर्वथानेनी
c. जावेद अशरफ
d. मोइना बत्रा
Answer: b. हरीश पर्वथानेनी
– वरिष्ठ राजनयिक (senior diplomat) हरीश पर्वथानेनी को जर्मनी में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
– विदेश मंत्रालय ने 24 अगस्त 2021 को यह जानकारी दी।
– पर्वथानेनी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1990 बैच के अधिकारी हैं।
– अभी वह विदेश मंत्रालय के दिल्ली मुख्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवा दे रहे हैं।
————————–
13. अंतर्राष्ट्रीय दास व्यापार और उसका उन्मूलन स्मरण दिवस (International Day of Remembrance of the Slave Trade and Its Abolition) कब मनाया जाता है?
a. 25 अगस्त
b. 24 अगस्त
c. 23 अगस्त
d. 22 अगस्त
Answer: c. 23 अगस्त
– यह दिवस दास व्यापार (slave trade) की त्रासदी को अंकित करने के लिए मनाया जाता है।
– यह उन पुरुषों और महिलाओं की स्मृति का सम्मान करने का दिन है, जिन्होंने 1791 में सेंट-डोमिंगु (Saint-Domingue) में विद्रोह किया।
– इस दिन को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार को यादगार बनाने के लिए नामित किया था।
————————–
14. इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day) किस दिन मनाया जाता है?
a. 29 अगस्त
b. 28 अगस्त
c. 27 अगस्त
d. 26 अगस्त
Answer: d. 26 अगस्त
– अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस की बुनियाद 2004 में पेट लाईफस्टाइल एक्सपर्ट और कोलीन पेज नामक पशु बचाव एडवोकेट, डॉग ट्रेनर और लेखक के जरिए पड़ी थी.
– पहली बार अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस का आयोजन 26 अगस्त, 2004 को किया गया!
– 26 अगस्त का दिन इसलिए चुना क्योंकि इस दिन ही पेज के परिवार ने अपना पहला कुत्ता को उसकी दस वर्ष की उम्र में गोद लिया।
————————–
15. राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कर्नाटक के बाद लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य कौन बन गया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. हिमाचल प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
Answer: d. मध्य प्रदेश
– मध्य प्रदेश सरकार ने 26 अगस्त 2021 को राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) को लागू करने का एलान कर दिया है।
– मध्य प्रदेश, कर्नाटक के बाद NEP – 2020 को लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया।
– नई नीति में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स (NCC) और कौशल आधारित विषयों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।
– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बारे में जानकारी दी।